कैसे नवादा में अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी दर्जन भर साथियों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

थानाध्यक्ष ने कहा वारिसलीगंज को नहीं बनने दिया जायगा जामताड़ा

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ फिर किया बड़ी कार्रवाई, तीस मोबाइल, काफी संख्या में कस्टमर डेटा व दो बाइक सहित कई उपकरणों को किया बरामद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

साइबर क्राईम में जामताड़ा को मात देने वाले नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कर्रावाई करते हुए दर्जन भर अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 आई फोन, 4 एन्ड्रॉयड मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, 2 बाइक, एक इलेक्ट्रिक साइकिल तथा 90 पेज का कस्टमर डेटा बरामद किया है।

गुरूवार को वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी हाल में वारिसलीगंज को जामताड़ा बनने नहीं दिया जायगा। थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों का जड़मूल समाप्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी अम्बरीष राहुल के दिशा-निर्देश पर विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सोढ़ीपुर गांव स्थित छिलका के पास रहे बगीचा में छापेमारी किया गया,

जिसमें एक दर्जन अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्यों को ठगी करते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि अपने गैंग लीडर के द्वारा हमलोगों को मीशो कंपनी के बेवसाईट पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों का डाटा उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें ग्राहक का मोबाइल नंबर, नाम व पता तथा प्रोडक्ट का नाम आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है।

उक्त कस्टमर डाटा में अंकित मोबाइल नंबर पर लोगों से संपर्क कर बताते हैं कि आपके द्वारा मीशो कंपनी से सामान ऑर्डर किया गया है, साथ ही सामान की रकम आदि के बारे में बताते हुए लोगों को विश्वास में लेते हैं। उसके बाद हमलोग कस्टमर को बताते हैं कि आपका नाम लकी ड्रा में आया है, जिसकी रकम 6 लाख रूपये है। लकी ड्रॉ की रकम पाने के लिये 3 हजार से 35 सौ रूपये प्रोसेसिंग चार्ज तथा खाता नंबर आदि की मांग करते हैं,

जिसके बाद ग्राहक जाल में फंसकर हमलोगों के द्वारा बताये गये लिंक व मोबाइल नंबर पर उक्त राशि का भुगतान करते हैं, जिसके बाद उस व्यक्ति का खाता हैक कर लिया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों को ठगी करने के एवज में कम्पनी कमांडर के द्वारा 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में मिलता है तथा शेष राशि इनलोगों के गैंग लीडर द्वारा आपस में बांट लिया जाता है। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की सूची
गिरफ्तार अपराधियों में नई दिल्ली अंतर्गत विकास पुरी जिले के रनौला थाना क्षेत्र के उत्तम नगर स्थित एस ब्लॉक-15 के रहने वाले सच्चिदानंद राम के 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, झारखंड राज्य अंतर्गत गावां थाना क्षेत्र के गावां निवासी देव ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, शेखपुरा जिला अंतर्गत करंडे कपासी गांव निवासी उमेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व सुबोध सिंह के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार,

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोढ़ीपुर ग्रामीण राजकुमार मिस्त्री के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, अरविन्द सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार, श्रीकांत सिंह के 23 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार, विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र जैकी कुमार के अलावा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कांधा गांव निवासी रविन्द्र राम के 25 वर्षीय पुत्र पिन्टू कुमार, छोटेलाल के 25 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार व महेश मालाकार के 13 वर्षीय पुत्र सन्टू कुमार तथा कोचगांव ग्रामीण उमेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page