शहीद चंदन के घर संवेदना देने पहुंचे गिरिराज सिंह खूब बरसे बिहार सरकार पर, कहा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है बिहार सरकार, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री ने कहा शहीद को भी जात-पात के नाम पर बांटती है बिहार सरकार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार ग्रामीण मौलेश्वर सिंह के पुत्र बलिदानी चंदन सिंह के बलिदान की जानकारी बाद बुधवार को पूर्व सांसद सह वर्तमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार और सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को संवेदनहीन बताया। उन्होंने कहा कि देश का सैनिक कोई जात और धर्म का नहीं होता है, वह देश का बेटा होता है।

चंदन देश का बेटा था और देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार ने शहीद के पार्थिव शरीर को पटना लाने के बजाय गया हवाई अड्डा पर उतरवाया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिजनों ने बताया कि बिहार सरकार का कोई भी प्रतिनिधि या मंत्री आज तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आए हैं।

बिहार सरकार के कोई भी मंत्री व प्रतिनिधि के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने व किसी प्रकार के संवेदना व्यक्त नहीं करना सैनिकों के प्रति अपमान बताया। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में अन्य राज्यों के वीर सपूत सैनिक शहीद हुए हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की आर्थिक मदद की गई है।

इन्हें भी आर्थिक मदद की जानी चाहिए थी, लेकिन संवेदनहीन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। हर प्रकार का मदद का आश्वासन देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की शहीद चंदन के परिजन को भारत सरकार द्वारा जो मदद मिलनी चाहिए वह मदद मिल चुकी है।

जबकि जो बचा हुआ है निश्चित तौर पर जल्द मिलेगा। जहां तक शहीद के एक परिजन को नौकरी देने की बात है इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर बात करूंगा।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, मुखिया राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, समाजसेवी श्रवण कुमार, मय ग्रामीण सैनिक राकेश कुमार तथा सियाराम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

वारिसलीगंज के बाईपास चौक जो शहीद चंदन कुमार के नाम पर नामाकरण किया गया था। उसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ किया जाना काफी दुखद है।

घटना पर अफसोस करते हुए इसे गंभीरता से लेने को ले डीएम व एसपी से बात करने का भरोसा दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने पीड़ित को एक लाख रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page