Home Blog Page 120

कैसे ठंड से राहत देने घर की दहलीज लांघ घरेलू महिलाएं गरीब व असहायों के बीच देर शाम कम्बल बांटने पहुंच गई स्टेशन, पढ़ें पूरी खबर 

0

गृहस्थ जीवन में रहने वाली गृहणी पिंकी देवी ने कहा हमने किसी राजनीत या लोकप्रियता के लिए नहीं बांटा कम्बल

अचानक घर से निकलकर महिलाओं की जत्था पहुंच गई नवादा स्टेशन, ठंड में ठिठुर रहे लोगों को ओढ़ाया राहत का कम्बल

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

कहते हैं स्त्री ममता की रूप होती है, जो स्त्री निःस्वार्थ भाव से सेवा करती है, उसे ममता का स्वरूप कहा जाता है। इन दिनों कड़ाके की ठंड में हर लोग अपने आप को सुरक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में उन गरीब व असहायों के बीच कम्बल दे देता है तो उनके लिए वह भगवान बन जाता है।

यूं तो राजनीत और लोकप्रियता के शिखर पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए इन दिनों कई ऐसे लोग हैं, जो ठंड में कम्बल वितरण कर अपनी ख्याति बटोरने में लगे हैं, परंतु यही काम जब कोई निःस्वार्थ भाव से करता है, तो उसकी चर्चा करने वाला तक नहीं होता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक मामला सामने आया, जिसके बारे में जानकर हर कोई चौंक गया।

जिले के पकरीबरावां प्रखंड स्थित धमौल निवासी पूर्व मुखिया लक्ष्मी नारायण की छोटी बहू पिंकी देवी ने कुछ ऐसा ही कार्य कर गरीब व असहाय लोगों का निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का संदेश दिया है। वर्तमान में भीआईपी कॉलनी में अपने ससुर व पति रवि कुमार के साथ रह रही पिंकी एक साधारण सी गृहणी महिला हैं और इनके पति रवि कुमार एक साधारण व्यवसाई हैं।

पिंकी को किसी राजनीत व लोकप्रियता से दूर-दूर तक कोई प्रेरणा नहीं है, लेकिन उन्होंने जब स्टेशन परिसर पर शीतलहर में ठिठुरते गरीब व असहाय लोगों को देखा तो इनके अंदर ममता का भाव जग गया और फिर मंगलवार की देर शाम अपनी कुछ सहेली महिलाओं के साथ 50 नये कम्बल मंगवाकर नवादा स्टेशन पहुंच गई। उस समय उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके पति रवि भी साथ चल रहे थे।

सनसन कर चलती शीतलहर में खुद कांपती हुई उन गरीब असहायों को स्टेशन परिसर पर जमीन में लेटे देखकर वह काफी भावुक हो गई और उनको कम्बल ओढ़ाने लगी। हालात यह हो गया कि 50 कम्बल भी कम पड़ गये, तब उन्होंने बचे कुछ असहाय लोगों को अपने हाथों से रूपये देकर नये कम्बल खरीदने को कहा। यह बात जब लोगों की कानों तक पहुंची तो लोग उस स्त्री की निःस्वार्थ ममता के कायल हो गये।

उन्होंने कहा कि हमें भगवान जितना देता है, उसमें से कुछ हिस्सा इन गरीबों का भी होता है, जिसे हम अपना फर्ज समझकर उनको इस ठंड से राहत पहुंचाने पहुंचे हैं। हमसे जितना बन पड़ा हमने उन असहायों को मदद किया। इसी तरह हर लोगों का फर्ज बनता है कि वह भी निःस्वार्थ भाव से आगे आयें और इस जानलेवा ठंड से ऐसे लोगों को बचाने का काम करें। इस पुनित कार्य में उनके साथ अंजू सिन्हा, अलका तिवारी तथा पूनम कुमारी के अलावा कई घरेलू महिलाएं साथ थी।

नवादा पुलिस ने कहां से इन्नोवा कार में रखा लाखों का विदेशी शराब रम किया जब्त, पढ़ें पूरी खबर

0

दिल्ली नंबर इन्नोवा कार को वारिसलीगंज के मंजौर से किया बरामद, चार पर एफआईआर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर स्थित पुरवारी टोला से पुलिस ने भारी मात्रा में लग्जरी कार में रखे विदेशी शराब को जब्त किया। जब्त विदेशी शराब का बाजार मूल्य करीब 6.5 लाख रूपये आंका जा रहा।

स्थानीय पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय निवासी संजय सिंह उर्फ पंडित जी के पुत्र राकेश कुमार उर्फ बिट्टू सहित वाहन मालिक व चालक तथा एक अन्य को अभियुक्त बनाया है,

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जब्त वाहन इन्नोवा कार जिसका नंबर- डीएल/4सीएनई-5615 है, जिसपर 54 कार्टून विदेशी शराब ओल्ड मोंक रम रखा था, जो 750 एमएल का 648 बोतल है।

इसका कुल मात्रा 485.250 लीटर है। जब्त कुल शराब का अनुमानित कीमत 6.5 लाख रूपये लगाया जा रहा है। बता दें कि ठंड में रम का डिमांड अधिक होता है, इसके सेवन से शरीर में गरमाहट होती है। इसी वजह से शराब माफियाओं ने भारी मात्रा में ओल्ड मोंक रम को मंगाने का काम किया,

परंतु पुलिस ने शराब माफियाओं के मनसूबे पर पानी फेर दिया। फिलवक्त इस ठंड के मौसम में पहली बार विदेशी शराब के रुप में रम की बरामदगी हुई है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया की शराब बरामदगी मामले में वाहन चालक, वाहन मालिक, तथा मंजौर गांव निवासी राकेश कुमार शहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी इसी परिवार के पास से शराब बरामदगी मामले में जेल जा चुके हैं।

कोल्ड डे पर हाई एलर्ट- नवादा में डीएम ने 18 जनवरी तक सभी स्कूलों के वर्ग 8 तक की पढ़ाई बंद करने का दिया आदेश, पढ़ें पूरी खबर 

0

बढ़ते ठंड व शीतलहर को लेकर डीएम ने लिया बड़ा फैसला, बच्चों को मिलेगी राहत 
9 से उपर क्लास सुबह दस से चार बजे तक होंगे संचालित
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए डीएम आशुतोश कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों सहित) के वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

वर्ग-9 से उपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों 10 बजे से 4 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित होने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

डीएम श्री वर्मा ने कहा कि नवादा जिला अन्तर्गत न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालय, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना है। यह आदेश पहले 13 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक लागू किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 18 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर व रजौली, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब हो कि मौसम विज्ञान ने शीतलहर को लेकर एलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान में गिरावट के साथ-साथ शीतलहर व कनकनी में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना जारी किया है।

ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है। इन हालातों में बच्चों की सेहत का ख्याल करते हुए नवादा डीएम ने ठोस कदम उठाते हुए स्कूलों में वर्ग 8 तक के बच्चों को छुट्टी का आदेश दिया है। इसके साथ ही लोगों को आगाह किया गया है कि ऐसे मौसम में हर लोग सावधानी बरतें और सेहत का ख्याल रखें।

जनसम्पर्क विभाग ने बताया कि हालत आगे भी ऐसी ही रही तो स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई जा सकती है। शीतलहर व ठंड को लेकर जारी आदेश को सभी सरकारी व निजी वोद्यालयों को भेज दिया गया है।

नगर भवन में राजद के जनसंवाद कार्यक्रम 18 को, तैयारी को लेकर क्या कहते हैं प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा

0

कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड से जिला तक जुटे कार्यकर्ता

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में 18 जनवरी 2024 को जिला राजद के तत्वाधान में एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसकी जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश सचिव सह एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि 18 जनवरी को 11 बजे दिन से नगर भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि

इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री मो शहनवाज, मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि विधायक भूदेव चौधरी, बच्चा पांडेय, मो रूकनुद्दीन अहमद, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बबीता यादव तथा प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा सहित प्रदेश स्तरीय कई नेता हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी षुरू कर दी गई है। प्रदेश सचिव श्री कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार देश के युथ आईकॉन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन में बिहार के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

गौरतलब हो कि एनडीए गठबंधन का सबसे बड़ा कार्यक्रम राम मंदिर उद्घाटन से पूर्व इंडी गठबंधन द्वारा राज्य में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना लोक सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लोक सभा व विधान सभा चुनाव में जीत की टिप्स दिया जायेगा।

वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वइंट को लेकर हुई गोलीबारी में किसने किया चार प्राथमिकी दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

0

घटना के दो दिनों में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक खोखा, तीन चारपहिया वाहन के अलावा 28 लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार
गोलीबारी की घटना के बाद बलवापर गांव में पसरा है सन्नाटा, गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर लोग हुए फरार 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर स्थित वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर आपसी बर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में पुलिस ने अब तक चार प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। दर्ज सभी प्राथमिकी में लगभग एक सौ लोगों को नामजद तथा दो सौ अज्ञात महिला व पुरूषों को अभियुक्त बनाया गया है, जिसके बाद बलवापर गांव में सन्नाटा पसर गया है।

गिरफ्तरी के भय से लोग अपने घरों को छोड़कर फरार हो चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 खोखा व 3 चारपहिया वाहन के साथ कुल 28 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। बर्चस्व के इस लड़ाई में पहली प्राथमिकी 4 जनवरी को कांड संख्या-7/24 स्थानीय थाना में मजदूर मेट बलवापर ग्रामीण स्व कपिल राउत का पुत्र मलख राउत ने दर्ज कराया था,

जिसमें वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के एक तथा काशीचक थाना क्षेत्र के सरकट्टी गांव के एक युवक को नामजद के अलावा दो अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया, इसके बाद 12 जनवरी को मारपीट तथा गोलीबारी मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई। गोलीबारी मामले में 12 जनवरी को मजदूर मेट बलवापर ग्रामीण स्व बांके राउत के पुत्र मिथिलेश राउत के द्वारा कांड संख्या- 26/24 दर्ज कराया गया, जिसमें 4 बलवापर के तथा 2 खानापुर गांव के लोगों को अभियुक्त बनाया गया।

इसके ठीक अगले दिन 13 जनवरी को पुलिस द्वारा कांड संख्या- 27/24 दर्ज करते हुए 84 लोगों को नामजद व दो सौ अज्ञात महिला तथा पुरूष को अभियुक्त बनाया गया है, वहीं गोली लगने से जख्मी हुए बलवापर ग्रामीण संजय यादव का पुत्र नीतीश कुमार के फर्द बयान पर कांड संख्या- 28/24 दर्ज कर सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया। गौरतलब हो कि जब से रेलवे रैक प्वाइंट का स्थानांतरण किया गया है, तब से विवाद गहरा गया, जिसमें दो गुट अपनी बर्चस्व को लेकर आमने-सामने हो गये हैं।

जिसका परिणाम है कि दोनों गुटों में जमकर गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में कई ऐसे लोग भी पुलिस के पेंच में फंस चुके हैं, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। फिलवक्त जांच के बाद ही सही अभियुक्त का पता चल पायेगा, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुुई है। वहीं इस घटना के बाद से बलवापर गांव में सन्नाटा पसर गया है और लोग गिरफ्तारी के भय से अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हो गये हैं।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भाजपाइयों ने कैसे शुरू किया मंदिरों की साफ-सफाई अभियान, पढ़ें पूरी खबर 

0

14 से 22 जनवरी तक चलाया जायेगा मंदिरों में साफाई कार्यक्रम
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश के हर मंदिरों में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसी को लेकर रविवार को मंदिर स्वच्छता अभियान के सह संयोजक आईटी सेल जिला संयोजक राहुल सिन्हा एवं जिला मंत्री शिव यादव के नेतृत्व में नवादा नगर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर में दर्जनों कार्यक्रताओं के द्वारा मंदिर के प्रांगण व तलाब की साफ-सफाई किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की 500 वर्षों के संधर्षाे के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसी खुशी में नवादा में भी मंदिरों की सफाई कर 22 जनवरी को हर मंदिर में भजन व पूजा-पाठ तथा दीपक जलाकर दिवाली मनाया जायेगा। सह संयोजक राहुल सिन्हा ने कहा कि नवादा नगर में अभी से लेकर 22 तारीख तक नवादा के विभिन्न मंदिरों का रोज सफाई किया जायेगा। इसमें हमारे कार्यकर्ता पूरे भक्ति भाव से मंदिर की सफाई करने में जुटे हैं। पहला दिन नगर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर की सफाई किया गया।

मंदिर सफाई अभियान में डॉ विमल प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, माधुरी बरनवाल, प्रताप रंजन, डॉ महेश प्रसाद, सह संयोजक शिव यादव, विश्वास कुमार विशु, गौरी रानी, रागिनी साहू, मनोज पचाढ़ा, सुधीर सिंह, चंदन राजवंशी, पुनीता बरनवाल, शिवराणी केसरी, हर्षिकेश महतो, मनोज गुप्ता, मुकेश महतो तथा नागेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यक्रताओं ने श्रमदान कर सफाई कार्यक्रम में जुटे हैं।

भाजपाईयों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने को लेकर की बैठक
नवादा सदर प्रखंड अन्तर्गत ओढ़नपुर गांव में भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन मंडल प्रभारी प्रताप रंजन, जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक नवादा विधान सभा अरविंद कुमार गुप्ता तथा पूर्व जिलाध्यक्ष सह नवादा लोक सभा संयोजक विनय कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित नवादा पूर्वी मंडल के सभी कार्यक्रताओ ने निर्णय लिया की अपने मंडल तथा बूथ स्तर तक कमिटी बनाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। आगामी कार्यक्रम चलो गांव की ओर, लाभार्थी संपर्क तथा नए मतदाता को जोड़ने के साथ-साथ घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का संकल्प लिया गया।

कहा गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाकर नवादा लोकसभा में कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। तत्पश्चात कार्यक्रताओं ने ओढ़नपुर गांव के घर- घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक को वितरण करने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन करें और घर में दीपक जलाकर रोशनी से जगमग करें, पटाखा फोड़कर दीपावली जैसा माहौल बनाकर गांव को राम मय कर दें। मौके पर सीताराम सिंह, जनार्दन सिंह, अब्बू सलाम वारसी, देवराज पासवान, भत्तू मांझी, बब्लू कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार तथा कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चुनावी वर्ष में राजद जिलाध्यक्ष ने क्यों गिनाया बिहार सरकार की उपलब्धियां, पढ़ें पूरी खबर 

0

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा बिहार में पहली बार अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को मिली नौकरी
महागठबंधन की सरकार ने किया गई वादों को पूरा
जिला राजद कार्यालय में आयोजित किया गया प्रेसवार्ता 
Report by Nawada News Xpress

नवादा /सूरज कुमार

नवादा में  रविवार को सद्भावना चौक स्थित जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों की झड़ी लगा दिया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बिहार में पहली बार अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है तथा खेल मंत्रालय का भी गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो लोगों से वादा किया था, वह पूरा कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महज 70 दिनों में 2 लाख 17 हजार शिक्षकों की बहाली कर एक नया इतिहास रचने का काम किया है, जो दूसरे राज्यों ने नहीं किया।

इसके अलावा हजारों की संख्या में पुलिस की बहाली की गई है। वहीं सरकार ने 4 लाख 50 हजार नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का भी निर्णय ली है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सबसे बड़ी बात सरकार ने जातिगत गणना कराकर कमजोर वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण भी दी है।

तालमी मरकज, शिक्षा मित्र और टोला सेवकों, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका तथा आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी किया गया है। गौरतलब हो कि 2024 चुनावी वर्ष शुरू हो गया है, ऐसे में महागठबंधन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मौके पर राजद प्रदेश सचिव सह एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, गौतम कपूर चन्द्रवंशी, शमीम मंसुरी, रामचन्द्र यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु सिंह, निक्की सिन्हा, कौशल राय, उमेश शर्मा, राजू यादव, नीतीन राज तथा चंदन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

जानिए, 15 जनवरी को क्यों मनाया जायगा मकर संक्रांति, क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी खबर 

0

ब्राह्मण महासभा ने बताया पिछले 5-6 वर्षों से यह क्रम में फेर दबल हो जाने के बाद से मकर का सूर्य प्रवेश 15 जनवरी को करने से बदल गए मुहूर्त 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मकर संक्रांति ही एक ऐसा त्योहार है जिसका निर्धारण सूर्य की गति के अनुसार होता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार को मनाया जायेगा।

पंडितों ने 15 जनवरी को इस त्योहार को मनाने की शुभ मुहूर्त बताया।मकर संक्रांति को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर भारतीय ज्योतिष के अनुसार इस साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व सूर्य का प्रवेश करने पर ही पूर्ण रूप से पूज्य काल होने की बात कही।

महासभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि पूर्व में 14 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करता था, तो लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाते थे, लेकिन पिछले 5-6 वर्षों से यह क्रम में फेर दबल हो गया, जिसके बाद से 15 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करने लगाा,

जिसके कारण इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी की सुबह 8.42 बजे से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस तिथि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हुए सूर्य उतरायण हो जायेगा। जिसके बाद खरमास समाप्त हो जायेगी और उसी दिन से शुभ कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे।

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य नारायण एवं जगत पति भगवान विष्णु की पूजा सुबह 8.42 बजे के बाद सुबह 9 बजे करें तथा होमादि कार्य करें और उसमें चूड़ा, दही व तिलकुट हवन में डालें। उन्होंने बताया कि इस दिन ब्राह्मणों व दरिद्र नारायण को आवश्य दान कर पूण्य की प्राप्ति करें।

नवादा के वारिसलीगंज रैक प्वाईंट पर रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी से थर्राया इलाका, दो दशक पूर्व की याद को किया ताजा, तीन को लगी गोली, पढ़ें पूरी खबर

0

तीनों घायलों को किया गया नवादा रेफर, रंगदारी नहीं देने पर रेलवे रैक प्वाइंट के मजदूर मेट की हुई पिटाई, पीएचसी में इलाज बाद हुआ रेफर

मजदूर मेट से रंगदारी मामले को लेकर शुक्रवार की शाम बलवापर गांव में सैकड़ों राउंड चली गोलियां

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत क्यूल गया रेलखंड पर स्थित नवादा जिले के वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर सरदारी को लेकर जमकर गोलीबारी की घटना हुई। देर शाम दो पक्षो के बीच हुई गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा गया।

इन दिनों वारिसलीगंज में दो दशक पूर्व की घटना की याद को ताजा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर ग्रामीण सरदार मिथिलेश रावत उर्फ मिठू को पुराना रैक प्वाईंट पर पिटाई कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी सरदार को इलाज के लिए वारसलीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद शाम ढलते ही बलवापुर गांव स्थित दो समुदाय के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पक्ष के विजय यादव का पुत्र सुभाष कुमार तथा संजय यादव का पुत्र नीतीश कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के स्व मिथिलेश रावत के पुत्र संटू कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए वारसलीगंज पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

गौरतलब हो कि आठ दिनों पूर्व रंगदारी मांगने के आरोप में चैनपुरा ग्रामीण नवीन सिंह समेत एक अन्य के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी हुई थी, जबकि शुक्रवार को बलवापर गांव के एक मजदूर मेट के साथ दिन में गांव के ही एक गुट द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद शाम को दोनों पक्षो के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। जिसके बाद गांव के दो समुदायों के बीच काफी तनाव व्याप्त हो गया।

फलतः शाम ढलते ही दोनों ओर से गोलियों की बौछार ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के अधिकांश घरों के किबाड़ बन्द हो गए। शांतिप्रिय इस गांव के सभी लोग अपने घरों में दुबक कर छत खिड़की से गोलीबारी की आवाज सुन रहे थे, जिससे लोग काफी दहशत में थे। सूचना बाद गांव पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पुरानी बाजार में कैसे हो रहा भव्य आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

0

पुरानी बाजार महावीर मंदिर सहित आस-पास के इलाके में लगाया जा रहा हनुमान पताका 

22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के दिन संध्या में होगा भक्ति जागरण, 21 जनवरी से शुरू किया जायगा पूजा-अर्चना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन व भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार महावीर मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया जा रहा है। पूरे पूरानी बाजार इलाके को हनुमान पताका व झंडी से सजाया गया है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे इलाके में आकर्षक लाईट लगाया जायगा।

इसको लेकर स्थानीय मंदिर समिति के लोगों द्वारा एक माह पूर्व से ही तैयारी की जा रही है। स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर उद्घाटन के अवसर पर पुरानी बाजार स्थित महावीर स्थान परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के आस-पास रहे मकानों को भी आकर्षक लाईट से सजाया जायगा।

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना किया जायगा, इसके बाद अगले दिन 22 जनवरी को महाभोग के साथ प्रसाद वितरण भी किया जायगा। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग स्वेच्छा से दान देकर इस आयोजन को वृहद रूप से मनाने में जुटे हैं, साथ ही इस दिन मंदिर सहित पूरे मुहल्ले के घरों में दीप प्रज्जवलित करने की भी तैयारी है। इस पुनित कार्य के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कलाकारों का जत्था भक्ति जागरण करने पुरानी बाजार महावीर स्थान में जुटने वाले हैं।

इसकी तैयारी में महावीर स्थान समिति के वार्ड संख्या-23 के वार्ड पार्षद कुमकुम गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, पंकज कुमार उर्फ टुनटुन, बब्लू कुमार, पत्रकार सूरज कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, जितू कुमार, कार्तिक कुमार, पियूष कुमार, छोटू कुमार तथा विष्णु कुमार आदि लोग जुटे हैं। गौरतलब हो कि राम मंदिर उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे जिले में तैयारी की जा रही है, जिसमें हर लोग तन-मन से जुटे हैं। इतना ही नहीं जिले के विभिन्न मुहल्लों में राम मंदिर उद्घाटन व भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी भी जोरों पर है।

नगर के संकट मोचन, प्रसाद बिगहा स्थित दुर्गा मंडप, शोभनाथ मंदिर, साहेब कोठी शिव-पार्वती मंदिर तथा स्टेशन रोड सहित पूरे शहर के मंदिरों में 22 जनवरी को भव्य पूजा व दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भाजपा, आरएसएस, बजरंग दल व विश्व हिन्दु परिषद के द्वारा भी टीम बनाकर हर घरों में गाजे-बाजे के साथ अयोध्या से आये पूजित अक्षत व पत्रक वितरण करने में जुटे हैं।

You cannot copy content of this page