Home Blog Page 121

आंदोलन में साथ नहीं देने वाले चालकों को पहनाया जा रहा जूते का माला, पढ़ें पूरी खबर

0

हिट एंड रन कानून के विरोध में रजौली के बिहार झारखंड सीमा पर बवाल के बाद अब वारसलीगंज में शुरू हुआ आक्रोश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में हिट एंड रन कानून को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जिले के रजौली समेकित की जांच चौकी एनएच-20 बिहार झारखंड सीमा पर वाहन चालकों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद इसका असर पूरे जिले पर पड़ा है।

शुक्रवार को वारसलीगंज प्रखंड स्थित बाघीबरडीहा-सरमेरा पथ एसएच-83 पर लीला बीघा गांव के पास वाहन चालकों ने यातायात को अवरुद्ध कर दिया। वहीं इस मार्ग से वाहन लेकर जाने वाले चालकों को जूते का माला पहनाया जा रहा है।

साथ ही यह हिदायत भी दिया जा रहा है कि अपने वाहनों को बंद कर आंदोलन में साथ दें। गौरतलब हो कि नवादा में हिट एंड रन कानून को लेकर वाहन चालकों का आक्रोश बढ़ने लगा है। इसको लेकर आए दिन वाहन चालकों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में साथ नहीं देने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए वारसलीगंज में नया तरीका अपनाया गया है, जिसमें वाहन चलाने वाले चालकों को जूते का माला पहनाकर सबक दिया जा रहा है।

बता दें कि नए साल के शुरुआती दिन से ही इस नए कानून को लेकर पूरे देश में वाहन चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वाहन चालकों का कहना है कि इस कानून के लागू होने के बाद दुर्घटना उपरांत वाहन चालक को 10 साल की सजा वह 7. 5 लाख जुर्माना का प्रावधान बनाया गया है। इस कानून को लागू होने से रोकने को लेकर वाहन चालकों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

ऐसे में लोगों को यात्रा करना मुसीबत साबित होने लगी है। ज्ञात हो कि रजौली समेकित जांच चौकी के पास वाहन चालकों ने पुलिस पर पथराव करते हुए उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए घटना के समय दो लोगों को हिरासत में लिया गया। फिल्म भक्ति आंदोलन को देखते हुए विभिन्न बस पड़ावों पर वाहनों की परिचालन हमने लगी है।

बच्चों में क्लासिकल म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक ने मॉडर्न स्कूल में किया कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर 

0

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सितार वादक पंडित पार्थ बोस के सितार वादन का बच्चों ने लिया भरपूर आनंद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के मॉडर्न इंगलिश स्कूल न्यू एरिया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक पंडित पार्थ वोस ने अपने सितार वादन से विद्यार्थियों का भरपूर आनंद वर्धन किया। आईआईटी दिल्ली के प्रो किरण सेठ के द्वारा स्थापित संस्था स्पीक मेके द्वारा देश एवं दुनिया में क्लासिकल म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए क्लासिकल म्यूजिक के कलाकारों द्वारा देश के कोने-कोने में स्थित शिक्षण संस्थानों के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके पंडित पार्थ बोस एवं उनके साथ तबले पर संगत करने वाले प्रसिद्ध तबला वादक अरकोदीप दास ने मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के सभागार में अपने सितार से रघुपति राघव राजा राम भजन बजाकर बच्चों को सितार की मीठी आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने भी अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक को अपने बीच देखकर बहुत आनंदित हो रहे थे। पंडित पार्थ मुखर्जी ने अब तक दुनिया के पांच महादेश के कई देशों में अपने सितार वादन का जलवा बिखेर चुके हैं।

बनारस घराने से आने वाले प्रसिद्ध सितार वादक ने  बच्चों को क्लासिकल संगीत के बारे में बहुत अच्छी तरह से समझाया और बच्चों को इससे जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी संगीत अच्छा है और हमलोगों को संगीत का भरपूर आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोगों को इस बात का गर्व है कि दुनिया में सबसे पुराना संगीत विद्या भारत का क्लासिकल ही है, जो आज दुनिया के कई देशों में धीरे-धीरे फैलते जा रहा है। भारत में भी फिर से स्पिक मैके के द्वारा अपनी क्लासिकल म्यूजिक को पुनः नई पीढ़ी को अवगत कराने की कोशिश की जा रही है।

लगभग एक घंटे तक अपने सितार और हरकोदीप दास के तबले की धुन पर बच्चे तालियां बजाते रहे और आनंद उठाते रहे। इस अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा कि स्पीक मेके द्वारा पिछले 15 वर्षों से मॉडर्न शैक्षणिक समूह के संस्थानों में कार्यक्रम होते रहे हैं और देश के कई प्रसिद्ध कलाकार जो देश-दुनिया में नाम कमाते हुए कई फिल्मों में भी अपना प्रस्तुति दिए हैं, वैसे कलाकार मॉडर्न शैक्षणिक समूह की संस्थाओं में आकर यहां के विद्यार्थियों को क्लासिकल म्यूजिक एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों से परिचय कराना एक बहुत बड़ा कार्य है।

इसके लिए उन्होंने स्पीक मेके परिवार को अपनी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने स्पीक मेके के संस्थापक किरण सेठ एवं वर्तमान में स्पीक मेके के कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार को बहुत-बहुत बधाई दिया। जिनके द्वारा इतने बड़े कलाकारों की मुलाकात नवादा ऐसे छोटे शहर के विद्यार्थियों को हो जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, अंजना दीक्षित, मनीष कुमार, वंदना कुमारी तथा समीर सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

दोहरे हत्या कांड के किस अभियुक्त को मिली आजीवन कारावास व अर्थ दंड की सजा, पढ़ें पूरी खबर

0

मां-बेटे की हुई थी हत्या, 9 वर्ष के बाद आया अदालत का फैसला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के व्यवहार न्यायालय में दोहरे हत्या कांड के एक अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जिला अंतर्गत कौआकोल थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह को यह सजा सुनाई गई। व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने गरूवार को यह सजा सुनाया। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया।

जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक मो मिसवाह रसूल ने बताया कि मामला कौआकोल थाना कांड संख्या-49/14 से सम्बंधित है तथा घटना 22 अप्रैल 2014 के शाम की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त गांव निवासी तारा देवी एवं उसके पुत्र गोपाल सिंह शादी का सामान खरीदने के लिये कौआकोल बाजार गये थे।

वापस गांव लौटने के समय जब दोनों लोग करमाटांड़ से आगे बड़का फौल के समीप पहुंचे, तब पूर्व से घात लगाये सुरेन्द्र सिंह एवं उनके साथ रहे अन्य लोगों ने मां एवं बेटे को गोली मार दिया, जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मृतक तारा देवी के पुत्र रामायण सिंह भी अपने भाई का इलाज कराकर लौट रहे थे, जिन्होंने कांड के अभियुक्तों को घटनास्थल से भागते देखा था।

इस घटना को लेकर रामायण सिंह के द्वारा स्थानीय थाना में कांड दर्ज कराया गया था। अपर लोक अभियोजक ने पुलिस द्वारा चिन्हित गवाहों के बयान अदालत में दर्ज कराया। गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये बयान के अवलोकन के बाद न्यायाधीश ने कांड के नामजद अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को आजीवन कारावास तथा 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत 4 वर्ष का कारावास व दो हजार रूपये अर्थदंड की सजा, भादवि की धारा 147 के तहत दो वर्ष का कारावास, एक हजार रूपये अर्थदंड व धारा 148 के तहत 3 वर्ष का कारावास व 2 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक के अनुसार कांड के अन्य अभियुक्त बीरेन्द्र सिंह व श्रीकांत सिंह को न्यायालय के द्वारा पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं कांड के अभियुक्त रंजीत सिंह, मुरलीधर सिंह तथा मनोज सिंह को पूर्व में अन्य अदालत के द्वारा साक्ष्य के अभाव में रिहा किया जा चुका है।

हिट एंड रन कानून ने फिर पकड़ा तूल, नवादा के बिहार-झारखंड सीमा पर चालकों ने किया पुलिस पर पथराव, पढ़ें पूरी खबर

0

पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त, सड़क पर आगजनी कर किया रोड़ेबाजी, वाहनों का परिचालन किया ठप

आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों पर पुलिस ने चटकाई लाठियां, दो को लिया गया हिरासत में

लम्बी दूरी के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, ठंड में बाल-बच्चों के साथ यात्रा करना बना परेशानी का सबब

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

हिट एंड रन की नई कानून का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन बिहार के किसी न किसी जिले में वाहन चालकों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। कहीं-कहीं पुलिस भी इस विरोध का शिकार हो रही है। ताजा मामला गुरूवार की है, जिसमें जिले से गुजरने वाली एनएच-20 स्थित रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन चालकों ने हिट एंड रन के नए कानून का जमकर विरोध करते हुए सड़क पर उतरकर केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान एनएच-20 पर रजौली चेक पोस्ट के समीप सड़क पर आगजनी कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची रजौली थाना पुलिस को भी प्रदर्शनकारी चालकों के विरोध का सामना करना पड़ा। तत्पश्चात पुलिस ने नवादा से विशेष पुलिस बलों को बुलाकर प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया, बावजूद सड़क पर उतरे चालकों ने भी पुलिस पर जमकर रोड़ेबाजी करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वाहन चालकों का उग्र प्रदर्शन को देखते हुए रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष तथा एसडीपीओ पंकज कुमार दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच पहले वाहन चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पदाधिकारी द्वय की बात को जब कोई भी चालक मानने को तैयार नहीं हुए, तब पुलिस को भी बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के उग्र रूप देखकर सड़क पर उतरे वाहन चालकों ने भी रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते चालकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस घटना को लेकर पुलिस और चालक दोनों आमने-सामने हो गये। सड़क पर आगजनी कर चालकों ने जमकर नारेबाजी भी किया।

हालांकि इस घटना को लेकर घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसको लेकर एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सड़क जाम को मुक्त करा दिया गया है। वहीं घटना स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया किया जायेगा। गौरतलब हो कि पहली जनवरी से तीन जनवरी तक हिट एंड कानून को लेकर देश भर में वाहन चालकों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद केंद्र सरकार से समझौता के आधार पर हाड़ताल वापस लिया गया था।

बता दें कि एक दिन पूर्व गया-पटना मार्ग पर भी वाहन चालकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कानून को वापस लेने को लेकर सड़क जाम कर दिया था। इसके ठीक अगले ही दिन गुरूवार को बिहार-झारखंड सीमा पर नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन चालकों का उग्र प्रदर्शन ने यात्रा करने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इस सड़क जाम के कारण लम्बी दूरी यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ठंड के मौसम में अपने बाल-बच्चों के साथ परेशान होना पड़ रहा है। इस तरह की हो रही घटनाओं को देखते हुए लोग अब कहीं भी जाने से परहेज करने लगे हैं। गौरतलब हो कि सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और 7.5 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस कानून को लेकर पूरे देश में वाहन चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

नवादा में उपभोक्ता आयोग ने किस महिला चिकित्सक पर लगाया जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर 

0

सही रूप से इलाज नही करने का लगाया गया आरोप

Report by Nawada News Xpress

नवादा /सूरज कुमार

नवादा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने नवादा के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ सावित्री शर्मा को सेवा में त्रुटी का दोषी करार देते हुए क्षतिपूर्ति राशि 5 लाख रूपये का भुगतान का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी मणिमाला को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर नगर के जेल रोड स्थित सावित्री सेवा सदन में इलाज कराने गई, जहां चिकित्सक ने उक्त महिला को कॉपर-टी निकलवाने का फीस लेकर उसकी चिकित्सा किया।

परंतु महिला को कुछ दिन के बाद पुनः दर्द होने लगी, जिसके बाद उक्त पीड़ित महिला सावित्री सेवा सदन गई, जहां चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराते हुए दवा लिखा। बाबजूद महिला को दर्द से निजात नहीं मिला। तब उक्त महिला ने नगर के अन्य चिकित्सक के पास गई, जहां जांच के क्रम में यह पाया गया कि महिला के शरीर से कॉपर-टी नही निकाला गया है।

जब दूसरे चिकित्सक ने पीड़ित महिला के शरीर से कॉपर-टी निकाला, तब महिला को दर्द से राहत मिली। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति ने आयोग के समक्ष वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई। बहस के दौरान विपक्षी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि महिला के स्वास्थ्य को देखते हुए कॉपर-टी नहीं निकाला गया था।

उभयपक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद आयोग के अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद एवं सदस्य मिथिलेष कुमार ने विपक्षी चिकित्सक को सेवा में त्रुटी का दोषी करार देते हुए मानसिक, आर्थिक व शारीरिक क्षतिपूर्ति के रूप में 5 लाख रूपये तथा वाद खर्च के रूप में 15 हजार रूपये आवेदक को दिये जाने का आदेश दिया।

पड़ोसी जिला गया में कोरोना की इंट्री के बाद भी नवादा में स्वास्थ्य विभाग बेखबर, पढ़ें पूरी खबर 

0

स्कूली बच्चे मास्क का कर रहे उपयोग, सदर अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही 
देश भर में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के जेएन-1 ने दे दिया दस्तक
मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक कर सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी कर चुके हैं कोरोना एडवाइजरी
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार में कोरोना दस्तक दे दी है, पड़ोसी जिला गया में भी कारोना का मरीज मिल चुके हैं, बावजूद नवादा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नहीं है। ऐसा ही तस्वीर नवादा सदर अस्पताल में देखने को मिला, जहां न तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं और ना ही यहां आने वाले मरीज व उनके परिजन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। जबकि स्कूली बच्चों में कोराना का भय देखने को मिल रहा है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं मास्क लगाकर स्कूल जाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल बिहार के अलावा गया जिले में एक विदेशी सहित 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मियों के अलावा चिकित्सकों को मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बेखबर है और सदर अस्पताल की जांच पड़ताल के क्रम में सभी लोग बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान इक्का-दुक्का लोग मास्क पहने नजर आये। लेकिन जिस तरह से बिहार में कोरोना की एक बार फिर से इंट्री हुई है उससे स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट मोड में होने की सभी दावा झूठी साबित हो रही है।

देश भर में फिर बना कोरोना का दहशत
देश में कोरोना के नए वेरियंट के सामने आने के बाद संक्रमित मरिजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है और लगातार बैठकें कर हालात के पल-पल की जानकारी ली जा रही है। वहीं नवादा में स्वास्थ्य विभाग इस खतरनाक ओमिक्रोन के नये वेरिएंट जेएन-1 को लेकर अभी तक पूरी तरह से लापरवाह है। बताया जाता है कि बिहार में भी कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य में बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच का निर्देश दिया है।

सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कहा गया है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें। कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आनेवाले सभी चिकित्सक, कर्मियों और मरीजों के साथ परिजनों को मास्क का प्रयोग करने पर जोर दें। इसको लेकर सिविल सर्जनों को एडवाइजरी भी जारी कर दिया गया है, जिसमें उनको कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को क्या दिया गया निर्देश

देश के दक्षिणवर्ती राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों तथा ओमिक्रॉन के नये सब-वेरिएंट जेएन-1 के देश में लगातार मामलों के पाये जाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कोविड जांच एवं विशेष तौर पर आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ायी जाए। अस्पताल में आने वाले सभी बुखार, खांसी एवं श्वसन संबंधी बीमारियों (आईएलआई एवं एसएआरआई) के पीड़ितों की कोविड जांच कराना सुनिश्चित करें। सभी आईएलआई एवं एसएआरआई के मामलों की आईएचआईपी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करें।

अस्पतालों में सामान्य, ऑक्सीजन तथा आईसीयू बेड की कार्यशीलता के साथ-साथ दवा, चिकित्सक, ऑक्सीजन उपकरणों तथा रिएजेंट की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करें। अस्पताल परिसर में कोविड समुचित व्यवहार यथा मास्क का उपयोग, सैनिटाइजर की उपलब्धता आदि का अनुपालन करवायें। सभी सिविल सर्जन अपने स्तर से सरकारी निजी अस्पतालों एवं लैब से सतत सूचना संकलन के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक करें एवं आकड़ों की इंट्री कोविड हेल्थ के वेबसाइट पर लोड करना सुनिश्चित करें। वहीं बताया जा रहा है कि इस वेरिएंट से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बावजूद जरुरी एहतियात जरूर बरतें।

नवादा में कैसे गाजे-बाजे के साथ वितरण किया गया पूजित अक्षत व पत्रक, पढ़ें पूरी खबर

0

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे आयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन, स्थानीय स्तर पर उत्साह मनाने का किया अपील

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बुधवार को प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक को नवादा नगर के काली चौक स्तिथ मां काली मंदिर के प्रांगण से निकल कर सैकड़ों सनातनी हिंदू महिलाएं व पुरुषों के द्वारा घर-घर जाकर अक्षत एवं पत्रक वितरण किया गया।

अक्षत वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह अक्षत वितरण प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने किया तथा महावीर चंद्रवंशी ने इसमें सहयोग किया। राधेश्याम चौधरी के द्वारा श्री रघुवर जी अवध पूरी में प्राण प्रतिष्ठा होना है, निमंत्रण को स्वीकार करो, अब सबको अयोध्या चलना है, जय बजरंगी जय हनुमान, वंदे मातरम, जय श्री राम……..गीत गाकर अक्षत वितरण की शुरूआत की गई।

इस दौरान महिला व पुरुष के हाथों में भगवा ध्वज, बैनर, पूजित अक्षत कलश तथा गाजे-बाजे के साथ लोगों के घर जाकर अक्षत व पत्रक देते हुए 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों में दीपक जलाने तथा पूजा-पाठ करने का आग्रह किया। उन्होंने अपील किया कि उस दिन हर मुहल्ले को अयोध्या जैसा सुंदर सजाएं और अपने मुहल्ले के मंदिरों में पूजा-पाठ व भजन कीर्तन करें तथा प्रधानमंत्री के कर कमलों के द्वारा मंदिर उद्घाटन का लाइव देखना नहीं भूलें।

अरविंद गुप्ता ने कहा की 500 वर्षों के संघर्षों एवं राम भक्तों के बलिदान के बाद आज हमारा अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का मंदिर बनकर उद्घाटन होने जा रहा है। आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में लोग मंदिर बनने से खुशी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या चलें और प्रभु श्री राम मंदिर का दर्शन पूजन करें।

मौके पर जितेंद्र पासवान, माधुरी बरनवाल, नगर अध्य्यक्ष रौशन आर्य, महावीर चंद्रवंशी, राधे श्याम चौधरी, पुनीता बरनवाल, शिव रानी केसरी, शंभू सिंह, मुन्ना मालाकार, देवी कुमार, बालेश्वर प्रसाद, श्रवण साव, शकुंतला देवी, मुकेश कुमार, मंजू देवी, अरुण कुमार, राजा कुमार, सुंदरम कुमार तथा शंकर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

15 दिनों पूर्व सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद क्यों हुआ हंगामा, पढ़ें पूरी खबर 

0

आक्रोशित ग्रामीणों ने वारिसलीगंज-नवादा पथ को किया घंटो जाम
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में दो सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में जख्मी एक युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए जमकर बवाल किया। सड़क जाम से सड़कों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

सड़क जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने भुआलचक ग्रामीण सह मकनपुर पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त करा वाहनों का परिचालन शुरू कराया।

बताया जाता है कि दो सप्ताह पूर्व वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चक मिल्की ग्रामीण नन्दु यादव का 27 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार वारिसलीगंज बाजार से घर वापस लौट रहा था, तभी वारिसलीगंज-नवादा पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया,

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार की सुबह शव को गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजन तथा ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

तत्पश्चात एसएच-83 बाघीबरडीहा-सरमेरा पथ पर गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच सड़क जाम को मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के परिजन को मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी की मांग पर लोग अड़े रहे। बाद में जाम स्थल पर पहुंची पुलिस ने बीडीओ से बात कर सरकारी नियमनुसार मुआवजा देने की बात कह सड़क को जाम से मुक्त कराने में सफल रहे।

नवादा में बसंत पंचमी के दिन क्यों मनाया जाएगा जीव-जंतु कल्याण दिवस, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा पहुंचे भारत सरकार के पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार ने कहा प्राथमिकता के तहत अप्रशिक्षित पशुपालकों को किया जाएगा प्रशिक्षित, 14 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाड़ा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला गव्य विकास कार्यालय में मंगलवार को भारत सरकार के पशु कल्याण बोर्ड मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में जिला गव्य पदाधिकारी उमेश कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर भारत सरकार के पशु कल्याण प्रतिनिधि श्री कुमार ने कहा कि गव्य विकास विभाग की पहली प्राथमिकता जिले के अप्रशिक्षित पशुपालकों को प्रशिक्षित करना है ताकि, पशुपालक सही तरीके से पशुओं की देखभाल कर सकें। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का पशुपालकों को लाभ लेने की अपील किया।

उनके द्वारा जिले में संचालीत डेयरी फार्म के व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने जिला पशु चिकित्सक से पशुपालकों को भ्रमण व समितियां का प्रशिक्षण कराने की योजना को जल्द शुरू करने का निर्देष दिया, जिससे समग्र विकास एवं देशी गोपालन योजना का परस्पर लाभ सभी पशुपालकों को मिलें।

उन्होंने कहा कि पशुपालकों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है, जिससे सभी योजना व प्रशिक्षण सही तरीके से लागू हो। श्री कुमार ने बताया कि भारत सरकार के पशु कल्याण बोर्ड द्वारा 14 जनवरी से 30 जनवरी 2024 तक पशु कल्याण पखवाड़ा व 14 फरवरी 2024 बसंत पंचमी को जीव जंतु कल्याण दिवस मनाया जाएगा।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी उमेश कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि को बताया कि प्रशिक्षण इस सत्र में राज्य के बाहर एनडीडीवी, मेहसाना गुजरात एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के 110 और राज्य के अंदर स्कोप, पटना एवं डीएनएस पटना संस्थान में 120 पशुपालक को प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार के पशु कल्याण प्रतिनिधि श्री कुमार जिले के तुंगी निवासी पशुपालक विवेक कुमार का हिसुआ में स्थित पशुपालक लाभार्थी के यहां पशुओं का जायजा लिया।

नकली खाद्य सामग्रीयों का खुलासा करने पर किस पत्रकार के दिव्यांग भाई पर किया जानलेवा हमला, पढ़ें पूरी खबर 

0

जख्मी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के पत्रकार संदीप कुमार के छोटे भाई दिव्यांग सिद्धार्थ कुमार पर पड़ोसी पिता-पुत्र के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। रड से किए गए हमले में सिद्धार्थ के सर पर गंभीर जख्म हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पत्रकार संदीप ने बताया कि दो दिनों पूर्व शहर में मिलावटी सामानों का धंधा और कालाबाजारी धड़ल्ले से होने का खुलासा करने से संबंधित खबर प्रकाशन की सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

इसी से खार खाये पड़ोसी विनोद कुमार और उनका पुत्र विवेक कुमार उर्फ मक्खन बुरा अंजाम का धमकी दे रहे थे। मंगलवार की सुबह उक्त दोनों पिता-पुत्र हमें खोजते हुए घर के दरवाजे पर पहुंचा, जब मैं वहां नहीं मिला तब हमारे छोटे भाई जो की दिव्यांग है और आलू व्यवसायी करता है उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी खबर नहीं छापने की धमकी मोबाइल पर दिया जा चूका था। इस दौरान अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार ने भाई को हाथ पकड़ कर उसका बेटा लोहे के रड से आंख के पास प्रहार कर दिया, जिससे मेरा भाई वहीं गिर गया। पत्रकार संदीप ने बताया कि सदर अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस के समक्ष फर्द बयान भी दर्ज करा दिया गया है।

इस घटना से पत्रकार का परिवार सहमा हुआ है। बता दें कि पत्रकार नवादा नगर के गोला रोड निवासी स्व राजकुमार साव के पुत्र हैं। फिलवक्त इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है, लेकिन गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि खाद्य सामग्रीयों का गढ़ कहे जाने वाले गोला रोड में नकली खाद्य सामग्रीयों का गोरखधंधा धड़ल्ले से की जा रही है, बावजूद सम्बंधित विभाग व प्रशासन मौन बैठे हैं, जिससे लोगों को नकली खाद्य सामग्रीयों के रुप में जहर परोसा जा रहा है।

You cannot copy content of this page