Home Blog Page 122

11वीं और 12वीं की पढ़ाई एवं आईआईटी व मेडिकल की तैयारी के लिए क्यों बेहतर विकल्प है मॉडर्न, पढ़ें पूरी खबर

0

दसवीं की परीक्षा एवं 10वीं के बाद की शिक्षा विषय पर हुआ परीसंवाद

सैंकड़ो छात्र-छात्राएं 12वीं तक मॉडर्न में पढ़कर कर पा चुके हैं आईआईटी व मेडिकल में सफलता

कम से कम खर्च में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप योजना के तहत लिया जाएगा मॉडर्न टैलेंट सर्च परीक्षा

Report by Nawada News Express

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के सभागार में विद्यालय के दसवीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच एक सेमिनार सह परिचर्चा सह परीसंवाद का आयोजन किया गया, जिसका विषय था- दसवीं की परीक्षा और दसवीं के बाद की शिक्षा। इस विषय पर लगभग हजार की संख्या में उपस्थित दसवीं कक्षा की विद्यार्थियों के माता-पिता ने भाग लिया और विद्यार्थियों की परीक्षा को देखते हुए एक माता-पिता को क्या करना चाहिए इस पर विशेषज्ञों की राय सुनी।

परीसंवाद में चर्चा करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने सभी अभिभावकों से कहा कि दसवीं की परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का विशेष रूप से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पाठ को ठीक से पढ़ना चाहिए और प्रश्नों को लिख-लिख कर अभ्यास करना चाहिए। माता-पिता को दो महीने अपने विद्यार्थियों को मोबाइल से बचाकर पढ़ाई में लगाकर रखना चाहिए। जहां तक दसवीं के बाद की शिक्षा की बात है तो डॉ अनुज सिंह ने बताया कि पटना, दिल्ली, कोटा की बजाय मॉडर्न स्कूल नवादा बेहतर विकल्प है, जहां कम से कम खर्च में और अनुशासन में रहकर विद्यार्थी अपना कैरियर संभाल सकते हैं।

यहां पढ़कर 12वीं की परीक्षा के साथ आईआईटी एवं नीट में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम खर्च में नवादा मॉडर्न में रहकर सैकड़ो विद्यार्थी अब तक नीट और मेडिकल की परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्होंने अवनी, कृति, मोना, शुभम, कृष मुकेश, सोनाली तथा जेसिका जैसे विद्यार्थियों का नाम लेते हुए बताया कि नवादा में रहकर और मॉडर्न में 12वीं तक पढ़कर इन सभी ने सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि यहां रहना विद्यार्थियों के लिए और उनके माता-पिता के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि बच्चे घर के नजर के सामने रहते हैं तो अनुशासन में रहते हैं और उनकी गतिविधि पर माता-पिता एवं विद्यालय दोनों की नजर रहती है।

उन्होंने अभिभावकों को सलाह दिया कि आपलोग भी कम से कम खर्चे में बेहतर विकल्प के रूप में मॉडर्न स्कूल का चुनाव दसवीं के बाद कर सकते हैं। डॉ अनुज सिंह ने बताया कि कम से कम खर्चे में पढ़ने के लिए गरीब घर के विद्यार्थी भी मॉडर्न टैलेंट सर्च परीक्षा देकर स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं और यहां पढ़ाई कर सकते हैं। यह परीक्षा फरवरी अथवा मार्च में आयोजित की जाएगी। 12वीं में पढ़ा रहे बहुत ही अनुभवी केमिस्ट्री के शिक्षक वीके प्रियदर्शी ने कहा कि मैं पिछले कई वर्षों से मॉडर्न नवादा से जुड़ा हूं। इसके पहले मैं देश के अच्छे कोचिंग संस्थान में काम किया, लेकिन मॉडर्न जैसा अनुशासन और पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था मैं कहीं नहीं देखा। यहां का प्रबंधन इस मामले में काफी जागरुक हैं और सतर्क हैं, साथ ही बच्चों के लिए हमेशा सोचने वाला है।

यही कारण है कि आज रिजल्ट प्रतिशत में मॉडर्न बड़े-बड़े कोचिंग से भी आगे है। उन्होंने कहा कि कोटा के बड़े-बड़े कोचिंग के छात्र-छात्राएं आज आत्महत्या कर रहे हैं, जो बहुत ही दुखद है। विद्यार्थी और उनके माता-पिता दोनों मिलकर कोटा जैसे शहर में नाम लिखाते हैं, परंतु वह ठीक से अनुशासन में रहकर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और जब समय निकल जाता है तो फिर विद्यार्थी दबाव में आकर इस तरह की घटनाएं कर बैठते हैं। अभिभावकों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं क्लास के बच्चे उतना परिपक्व नहीं होते हैं, इसलिए उनको बाहर दसवीं के बाद नहीं भेजना चाहिए। सौभाग्य से नवादा जिला में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई इतनी अच्छी ढंग से हो रही है, जिसका फायदा नवादा जिले के अभिभावकों को उठाना चाहिए।

12वीं में पढ़ने वाले गणित विषय के फैकल्टी बीके सिंह ने कहा कि यह एक बेहतरीन संस्थान है जहां बच्चे घर में रहकर कम खर्च में आकर पढ़ाई कर लेते हैं। यहां के प्रबंधन इतनी अच्छी व्यवस्था किया है, इसके लिए मैं प्रबंधन को अपनी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि नवादा के अभिभावकों के लिए इतना अच्छी व्यवस्था कर दिया है कि आगे विद्यार्थियों को पटना, कोटा जाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास ने कहा कि मॉडर्न पिछले कई वर्षों से 11वीं से 12वीं की पढ़ाई और अच्छी तैयारी कराते आ रही है। आज तक मॉडर्न का रिजल्ट 10वीं हो या 12वीं अथवा आईआईटी या मेडिकल हो, सभी में काफी बेहतर रहा है जो यह सिद्ध करता है कि मॉडर्न की शिक्षा व्यवस्था काफी अच्छी और बहुत ही मजबूत है। परिचर्चा में कई अभिभावकों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे भी कई वर्षों से पढ़ रहे हैं। आज मैं फक्र महसूस करता हूं कि मैं भी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा का अभिभावक हूं। आज राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा नवादा में मिल रही है, इससे बड़ा सौभाग्य हम अभिभावकों के लिए क्या होगा। इस सेमिनार में विद्यालय के हजारों अभिभावक के साथ-साथ मॉडर्न ग्रुप के विद्यालय के नवमी एवं दसवीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों में सुजय कुमार, एमके विजय, मनोरंजन पांडेय, विपुल कुमार, अंजना दीक्षित, वीणा बरनवाल, दीपक पुष्टि, नीरज कुमार, बीएन झा, विजय अकेला तथा रौशन कुमार सहित दो दर्जन शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने इस प्रकार के परिचर्चा का भूरी-भूरी प्रशंसा किया और कहा कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावक के लिए इस तरह की परिचर्चा हमेशा होते रहना चाहिए। नवादा शहर स्थित अन्य विद्यालयों के अभिभावकों ने भी इस परिचर्चा में भाग लिया और इसका भरपूर लाभ उठाया।

चिराग पासवान ने क्यों कहा बिहार सरकार को शहीद की नहीं अपनी महत्वाकांक्षा की है चिंता, पढ़ें पूरी खबर

0

चिराग ने कहा नवादा डीएम भी पीएम आवास योजना का लाभ शहीद चंदन के परिवार को देने के बदले बनाया बहाना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

देश की शरहद पर अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के प्रति कम से कम सहानुभूति का दो शब्द पीड़ित परिवार को सहानुभूति देता है, लेकिन हमारे राज्य की सरकार शहीद चंदन के प्रति कुछ नहीं बोलना उनकी सोच को दर्शाता है। उनके प्रदेश के एक जवान शहीद होता है ऐसे में मुख्यमंत्री शहीद के घर आना भी उचित नहीं समझते हैं।

हमारे मुख्यमंत्री अगर अपने राजमहल से बाहर निकलते तब उनको समझ में आता कि एक शहीद फौजी का परिवार अपना जीवन कितना कष्ट और कितनी पीड़ा में गुजरता है, लेकिन उन्हें अपनी महत्वाकांक्षा की चिंता के आगे कुछ नहीं सुझता है। उक्त बातें सोमवार की शाम नारोमुरार ग्रामीण शहीद चंदन कुमार के परिवार से मिलने पहुंचे जमुई सांसद सह लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कही।

शहीद के परिवार को अन्य राज्यों की तरह मदद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी मदद की सीमाएं है, परंतु राज्य सरकार की कोई सीमाएं नहीं है। अगर चाहती तो हर प्रकार का मदद शहीद के परिवार को मिल सकता है, फिर भी मेरी मदद परिवार को मिलेगी। मौके पर उन्होंने नवादा डीएम से बात करते हुए शहीद के आश्रितों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के संबंध में बात किया।

लेकिन डीएम ने बात का बहाना बनाकर टाल दिया। युवा सांसद ने कहा कि यहां आने से पहले जिस समय शहीद चंदन के बड़े भाई ने फोन पर हमसे मदद मांगी थी, तब मैंने गृह एवं रक्षा मंत्री से बात कर कार्य को निबटाने में सहायता किया था। उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं कि प्रत्यक्ष रह कर ही मदद की जाय।

मुझे काम करने में विश्वास है। इस दौरान सांसद ने पीड़ित पिता को एक लाख रुपये नकद सहायता दिया और आगे भी मदद करने का भरोसा दिया। इससे पहले वारिसलीगंज बाईपास स्थित शहीद चंदन सिंह चौक पर सांसद ने माल्यार्पण किया। मौके पर युवाओ के द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए गए। बता दें जम्मू कश्मीर के पूंछ में 21 दिसम्बर 2023 को हुए आतंकी हमले में प्रखंड के नारोमुरार ग्रामीण गरीब व भूमिहीन किसान मौलेश्वर सिंह का द्वितीय सुपुत्र चंदन कुमार देश के लिए शहीद हुए थे।

तब से राज्य सरकार को छोड़कर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा कई निजी संस्थानों के लोग गांव पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना के साथ आर्थिक मदद कर रहे हैं। मौके पर प्रधान महासचिव संजय पासवान, नवादा जिला प्रभारी ई रमेश कुमार, ऋतुराज, मनोज कुमार, उचित शर्मा, चंदन सिंह, राजन नायक, पकरीबरावां लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह तथा रोहित पासवान आदि कार्यकर्ता सांसद के साथ मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने क्यों कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना हो रहा साकार, पढ़ें पूरी खबर

0

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हुआ लाइव प्रसारण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसालीगंज विधान सभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघीबरडीहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण कर लाभार्थियों से सीधे संवाद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पत्र व प्रशस्ति पत्र वितरित कर लाभार्थियों से संवाद किया।

महामंत्री श्री वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा है तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। मोदी की गारंटी की गाड़ी जन-जन तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दे रही है।

श्री वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विष्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाया ।

मौके पर वारिसालीगंज विधायक अरुणा देवी, विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सोशल मीडिया के जिला संयोजक तेजस सिन्हा, रामसकल सिंह, संजय कुमार मंगल, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, सरकार के सहयोगी के रुप मे सुशांत रौशन, डॉ सुबोध कुमार, अंगद कुमार, राहुल कुमार तथा दीपक कुमार सहित सैकड़ों ग्रमीण मौजूद थे।

तथाकथित पत्रकार शराब तस्करी करते धराया, नेता, प्रेस व पुलिस के सिम्बल का कैसे हो रहा है दुरूयोग, पढ़़ें पूरी खबर

0

वाहनों पर नेता, प्रेस व पुलिस लिखकर शराब का किया जा रहा तस्करी
पकड़े जाने पर तथाकथित नेता, पुलिस व पत्रकारों का खुल रहा पोल
नवादा स्टेशन पर 27 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तथाकथित पत्रकार चढ़ा उत्पाद पुलिस के हत्थे
हावड़ा-गया व कामख्या-गया एक्सप्रेस शराब माफियायों का बना सेफ ट्रेन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में इन दिनों नेता, पुलिस व प्रेस के सिम्बल का धड़ल्ले से दुरूपयोग हो रहा है। लग्जरी कार तथा बाइक में नेता, प्रेस व पुलिस का सिम्बल लगाकर धड़ल्ले से शराब का तस्करी किया जा रहा है। वैसे तथाकथित नेता जी, पुलिस कर्मी तथा पत्रकार शराब के साथ पकड़े जाने के बाद उनका पोल भी खुल रहा है।

वहीं पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर परिचालित हावड़ा-गया तथा कामख्या-गया एक्सप्रेस शराब माफियायों का सेफ ट्रेन बन गया है। उक्त दोनों ट्रेनों के स्लीपर तथा एसी कोच से शराब मफियायों के द्वारा असम तथा पश्चिम बंगाल से शराब का तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। ताजा मामला सोमवार को नवादा रेलवे स्टेशन की है, जहां एक तथाकथित पत्रकार को उत्पाद पुलिस ने 27 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

शराब के साथ पकड़े गए तथाकथित पत्रकार के पास से उत्पाद पुलिस ने नवबिहार दूत अखबार का आईडी भी बरामद किया है, लेकिन बरामद आईडी नया नहीं बल्कि, पुराना है। शराब के साथ गिरफ्तार षराब तस्कर नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा मुहल्ला निवासी नरेश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ पिन्टू है, जिसके पास से उत्पाद पुलिस ने नवबिहार दूत अखबार का पुराना आईडी भी बरामद किया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार आकाश के पास से रॉयल स्टेग के 750 एमएल का 7 बोतल, इम्पेरियल ब्लू के 750 एमएल का 10 बोतल तथा आईकोनिंग व्हाईट के 750 एमएल का 10 बोतल बरामद हुआ है, जो कुल 20.250 लीटर विदेशी शराब है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त तथाकथित पत्रकार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन से काफी मात्रा में विदेशी शराब के साथ नवादा रेलवे स्टेशन पर उतरा था, जहां से उत्पाद पुलिस ने उक्त तथाकथित पत्रकार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पूर्व में भी रजौली चेक पोस्ट से राजनीतिक पार्टी का झंडा व नेम प्लेट लगा वाहनों से शराब हो चुकी है बरामद

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब माफियों के द्वारा शॉटकट रूपये कमाने में हर कोई लोग जुट गया है। जिसमें प्रेस, पुलिस तथा राजनीतिक पार्टी के झंडा व सिम्बल लगाकर शराब माफियाओं के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है। दूसरे जिलों को छोड़ दें तो नवादा के रजौली समेकित जांच चौकी पर भी पार्टी का झंडा तथा प्रेस का सिम्बल लगे वाहनों से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी पुलिस कर चुकी है। शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए प्रेस, पुलिस तथा राजनीतिक दल के अधिकारी बनकर पार्टी का झंडा व नेम प्लेट लगाकर शराब की तस्करी का खुलासा हो चुका है।

रेल पुलिस के नाक के नीचे हो रही शराब की तस्करी, रेल पुलिस बेखबर
इन दिनों शराब तस्करों के लिए किउल-गया रेलखंड से गुजरने वाली हावड़ा-गया तथा कामख्या-गया एक्सप्रेस ट्रेन शराब तस्करी के लिए सेफ साबित हो रही है। आये दिन उक्त ट्रेनों से असम तथा पश्चिम बंगाल से शराब का खेप नवादा सहित विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच रही है, जिसका खुलासा सोमवार को उत्पाद पुलिस ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन से तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया कि उक्त ट्रेन से शराब की तस्करी हो रही है, जो रेल पुलिस के लिए शर्मसार करने वाली बात है।

चौंकाने वाली बात यह है कि उत्पाद विभाग के द्वारा नवादा स्टेशन पर की गई कार्रवाई की भनक तक रेल पुलिस को नहीं है, ऐसे में रेल पुलिस की नाकामी और शिथिलता सामने आने से कई तरह के चर्चाओं का बाजार गरम है।

नवादा में कहां और क्यों पुलिस साइबर अपराधियों को चिन्हित कर ढोल-बाजे के साथ पहुंच रही उसके घर, पढ़ें पूरी खबर

0

भवानी बिगहा गांव में ढोल-बाजे के साथ साइबर आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों में साइबर अपराध काफी तेजी से पनप रहा है, जबकि कुछ गांवों में सायबर फ्रॉड अपनी मजबूत पैठ बना चुका है।

इधर, हाल के दिनों में नवादा में साइबर थाना की स्थापना के बाद साइबर जालसाजों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई में काफी तेजी आई है। इसी वजह से पिछले एक माह में ही साइबर थाना की पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से कई छापेमारी कर चुकी है, जिसमें विभिन्न गांवों के दर्जनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार पर जेल भेज चुकी है।

साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस के साथ-साथ न्यायालय भी सख्त हुई है और फरार चल रहे साइबर अपराधियों के घर इश्तेहार चस्पाकर न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी जा रही है। इसके लिए रविवार को साइबर थाना नवादा की पुलिस ढोल-बाजे के साथ थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव पहुंची,

जहां पुलिस के साथ पहुंची तासा पार्टी द्वारा पहले डुग-डुग्गी बजाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया गया। इस बीच साइबर मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर अपराध मामले में फरार चल रहे

अपसढ़ पंचायत की भवानी बिगहा निवासी भुटाली राम का पुत्र रौशन कुमार तथा सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र मिथिलेश प्रसाद के घर इश्तेहार चस्पाया गया, जहां इश्तेहार चस्पाने के पहले पुलिस अधिकारियों के द्वारा ढोल बजाने के कारण मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे वृद्ध एवं महिला पुरुष की भीड़ जमा हो गई।

गौरतलब हो कि लगातार की जा रही छापेमारी से क्षेत्र के साइबर अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। फिलहाल वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोसपुर, टाटी मीरबीघा, चकवाय, बलवापर तथा आजमपुर से बड़े पैमाने पर साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

वहीं मकनपुर, मसूदा, मोसमा, कांधा, सोरहीपुर तथा चकवाय सहित उक्त पंचायत के ही मीरबीघा गांव में लगातार छापेमारी कर जालसाजी के धंधे में संलिप्त युवाओं को गिरफ्तार कर जेल की काल कोठरी में भेज चुकी है, बावजूद साइबर फ्रॉड करने का नित्य नए तरीके का इजाद कर लोगों को ठगने का गोरखधंधा जारी है।

कपकपाती ठंड में मॉडर्न ग्रुप मसीहा बनकर कहां एक हजार गरीबों को दिया कंबल की गरमाहट, पढ़ें पूरी खबर

0

नारदीगंज में असहाय व लाचार गरीबों के बीच वितरण किया गया एक हजार कम्बल

चेयरमैन डॉ अनुज ने कहा संस्थान के द्वारा हर साल किया जाता है कम्बल वितरण

साल के पहले दिन एक जनवरी को भी 20 गांव के लोगों के बीच 2500 कम्बल किया जा चूका है वितरण 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नारदीगंज बाजार में त्रिवेणी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज के द्वारा लगभग 1000 असहाय और गरीब परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

नारदीगंज प्रखंड के शादीपुर, पड़रिया, मिर्चायगंज, पांडपा, पसई तथा नारदीगंज आदि गांव के 1000 अत्यंत वृद्ध और असहाय व्यक्तियों के बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज के निदेशक अनुज सिंह के द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण में सभी गांव के आए हुए वृद्ध व्यक्तियों ने बात करने पर बताया कि हम लोगों को ठंड में ओढ़ने का सामान जैसे रजाई, कंबल आदि की कमी रहती है। ऐसे समय में हमलोग को कंबल मिलने से जाड़े के समय में ठंड से बचाव के लिए बहुत ही बड़ा कदम है। कम्बल वितरण समारोह में उपस्थित समाजसेवी अनिल कुमार ने कहा कि यह बहुत सराहनीय कार्य है।

रसायन विज्ञान के शिक्षक और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के  शिक्षक बीके प्रियदर्शी ने कहा कि इस प्रकार के ठंड में वृद्ध व्यक्तियों को बहुत कष्ट होता है ऐसे में कम्बल का वितरण करना अपने आप में अनूठा पहल है। कम्बल वितरण समारोह में ट्रस्ट के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष ठंड में गरीब परिवार के नारदीगज प्रखंड के व्यक्तियों के बीच कम्बल का वितरण कई वर्षों से करते आ रहा हूं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि ठंड में ट्रस्ट के द्वारा किया गया एक अच्छा कार्य है और ट्रस्ट के द्वारा ऐसा अभियान बराबर चलते रहना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी और नारदीगंज प्रखंड के प्रभारी संजय कुमार, मनोज कुमार, अनुग्रह नारायण सिंह, सुनील कुमार, बबलू कुमार तथा

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज के प्राचार्य सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने कंबल वितरण की बहुत-बहुत सराहना की और उन लोगों ने कहा इस तरह कार्यक्रम बराबर ठंड में गरीब परिवार के व्यक्तियों के बीच करते रहना चाहिए। इस कार्य के लिए सभी ने डॉ अनुज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व साल के पहला दिन एक जनवरी को भी मॉडर्न ग्रुप के द्वारा 2500 कम्बल का वितरण 20 गांव के लोगों में बांटा जा चूका है।

जानिए, नवादा में इसबार कैसे मनाया जायेगा जिला स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम ने बैठक कर साफ कहा जिले का 51वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक उल्लासपूर्ण वातावरण में होगा आयोजित 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा कीे अध्यक्षता में शनिवार को गणतंत्र दिवस व जिला स्थापना दिवस मनाने को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्थापना दिवस, गणतंत्र दिवस समारोह, ककोलत महोत्सव तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन आदि के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम श्री वर्मा ने बताया कि इसबार जिले का 51वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा, जिसमें जिले के 50 वर्ष की यात्रा में कृत कार्यों के संबंध में प्रकाश डाला जायेगा।

उन्होंने डीपीओ शिक्षा को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकालना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को निर्देश दिया गया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र को साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेंगे। सार्जेंट मेजर को राष्ट्रीय झंडा को विधि-सम्मत बांधने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। राजकीय समारोह हरिश्चन्द्र स्टेडियम में मनाया जायेगा, वहां बैंड पार्टी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।

पीएचईडी के सहायक अभियंता को स्टेडियम क्षेत्र में रंग-बिरंगे बैलून और झंडे लगाने का निर्देश दिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जायेगी, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार होगा, जिसके लिए राष्ट्रगान को लेकर अलग-अलग बालिकाओं के समूह कि व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम के द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा। नगर परिषद क्षेत्र और प्रखंडों में स्थापित महापुरूषों की मुर्तियों की साफ-सफाई, माल्यार्पण करने का निर्देश सभी कार्यपालक पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी भवनों को ब्लू लाईट से सुसज्जित किया जायेगा।

विभिन्न विभागों के द्वारा सरकार की योजनाओं से संबंधित आकर्षक और यादगार झांकियां निकालने का निर्देश दिया गया। चयनित महादलित टोले में भी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में वहां के वयोबृद्ध नागरिकों के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्य किया जायेगा एवं स्थानीय नागरिकों को सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बारे में बतायेंगे।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद, सामान्य शाखा के प्रभारी विकास पांडेय, सिविल सर्जन डॉ राम कुमार प्रसाद तथा डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

जहां बेदर्द मालिक हो, वहां फरियाद क्या करना, ऐसा क्यों कहा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के वारिसलीगंज पहुंचे पूर्व सीएम, सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना पर खूब भड़के 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लिखा परदेश किस्मत में वतन को याद क्या करना, जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या करना।

यह बातें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। घनी आबादी के बीच अडानी समूह का सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या करना।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सीएम ने बिहार सरकार की कुनीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नवादा के वारिसलीगंज सहित गया के गुरारू का चीनी मील तथा गया का कॉटन मिल को सरकार कूड़े की कीमत में बेचकर उक्त स्थान पर सीमेंट फैक्ट्री लगवा रही है,

जिससे लोग कुछ ही दिनों में विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ही साफ नहीं है। वारिसलीगंज में चीनी मील के रहते किसानों के साथ-साथ मजदूरों एवं स्थानीय बाजार के व्यापारियों को भी लाभ होता था,

जिसके जगह पर अगर सरकार चाहती तो पुनः कृषि उत्पाद जनित फैक्ट्री लगवाती, जिससे क्षेत्र के किसान मजदूरों में आर्थिक संपन्नता आती। उन्होंने कहा कि इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उन्हें इलाज़ की जरूरत है।

क्योंकि, पीएम बनने का ख्वाब उन्हें मानसिक बीमार बना दिया है, जो उनके बयान में साफ झलकता है। पूर्व सीएम नप के वार्ड संख्या 12 स्थित विक्रम कुमार के घर पर करीब एक घंटे तक रुके।

मौके पर हम के जिला उपाध्यक्ष सनोज साव, पूर्व मंत्री के निजी सहायक विक्रम कुमार, हम के जिला सचिव दीन दयाल भगत, प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष मांझी तथा पूर्व प्रखंड प्रमुख रामाशीष मांझी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने क्यों कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना हो रहा है साकार, पढ़ें पूरी खबर 

0

भारत संकल्प यात्रा पहुंचा वारिसलीगंज, केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पत्र तथा प्रशस्ति पत्र वितरित कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है कि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है।

मोदी की गारंटी की गाड़ी जन-जन तक लेजाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दी जा रही है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। तत्पष्चात श्री ठाकुर ने सदर प्रखंड अंतर्गत लोहरपुरा गांव में जनसंघ काल से पार्टी के कार्यकर्ता रहे गरभू महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, प्रदेष उपाध्यक्ष भीम सिंह, वारिसलिगंज विधायक अरुणा देवी, लोकसभा संयोजक विनय कुमार, ज़िला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा,

ज़िला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, युवा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा तथा गोपाल कुमार सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा में कैसे लूट कांड की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

लूटी गई बाइक व अन्य सामान हुआ बरामद, गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट मामले का सफल उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। लूटी गई बाइक व अन्य सामानों के साथ 5 अंतर जिला लूटेरों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 23 दिसंबर 2023 की शाम पशु का इलाज कर घर वापस लौट रहे पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरी ग्रामीण रवि भूषण सिंह के पुत्र टूनटून सिंह उर्फ बखोरी सिंह तथा योगेन्द्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार से अपराधियों ने कुशहा अहरी के पास बाइक, मोबाइल तथा 23 हजार रूपये लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित के द्वारा पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी संख्या- 623/23 दर्ज कराया गया था।

इसके अलावा उसी दिन कौआकोल सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत सुशील कुमार चैधरी की बाइक तथा 9 सौ रूपये कौआकोल थाना क्षेत्र के मंदरा व कदहर मोड़ के बीच लूटेरों ने लूट लिया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चैधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

टीम ने आश्यक कार्रवाई करते हुए कौआकोल थाना क्षेत्र के भुआलटांड़ गांव निवासी हरिचरण प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार, लखीसराय जिला अन्तर्गत तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी ग्रामीण अमित कुमार के पुत्र सौरभ कुमार, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र मोहित कुमार, जमुई जिला अन्तर्गत चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर गांव निवासी संजय यादव के पुत्र राकेश कुमार तथा

उसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी कालीचरण रजक के पुत्र पांडव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्री राहुल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई एक बाइक, एक मोबाइल के अलावा 7 अन्य मोबाइल बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है तथा उक्त सभी अपराधी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तरी तथा अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विशेष टीम में पकरीबरावां एसडीपीओ के अलावा डीआईयू तथा पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि भूषण सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

You cannot copy content of this page