Home Blog Page 123

नवादा में कैसे लूट कांड की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

लूटी गई बाइक व अन्य सामान हुआ बरामद, गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट मामले का सफल उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। लूटी गई बाइक व अन्य सामानों के साथ 5 अंतर जिला लूटेरों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 23 दिसंबर 2023 की शाम पशु का इलाज कर घर वापस लौट रहे पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरी ग्रामीण रवि भूषण सिंह के पुत्र टूनटून सिंह उर्फ बखोरी सिंह तथा योगेन्द्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार से अपराधियों ने कुशहा अहरी के पास बाइक, मोबाइल तथा 23 हजार रूपये लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित के द्वारा पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी संख्या- 623/23 दर्ज कराया गया था।

इसके अलावा उसी दिन कौआकोल सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत सुशील कुमार चैधरी की बाइक तथा 9 सौ रूपये कौआकोल थाना क्षेत्र के मंदरा व कदहर मोड़ के बीच लूटेरों ने लूट लिया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चैधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

टीम ने आश्यक कार्रवाई करते हुए कौआकोल थाना क्षेत्र के भुआलटांड़ गांव निवासी हरिचरण प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार, लखीसराय जिला अन्तर्गत तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी ग्रामीण अमित कुमार के पुत्र सौरभ कुमार, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र मोहित कुमार, जमुई जिला अन्तर्गत चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर गांव निवासी संजय यादव के पुत्र राकेश कुमार तथा

उसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी कालीचरण रजक के पुत्र पांडव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्री राहुल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई एक बाइक, एक मोबाइल के अलावा 7 अन्य मोबाइल बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है तथा उक्त सभी अपराधी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तरी तथा अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विशेष टीम में पकरीबरावां एसडीपीओ के अलावा डीआईयू तथा पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि भूषण सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

शिक्षा में सुधार का मसीहा बनकर नवादा पहुंचे केके पाठक ने क्या किया बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

0

देर शाम नवादा पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का डायट भवन में हुआ भव्य स्वागत, किया बैठक 

रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय सहित वारिसलीगंज व पकरीबरावां के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण, बर्बाद हो रही किताबों को देख भड़के केके पाठक, बीईओ को लगाया फटकार

कर्तव्यहीनता के कारण चार प्रधानाध्यापक, दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी का वेतन रोकने का दिया आदेश 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कर्त्तव्यहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई किया, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी व दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अलावा चार प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि सचिव इन दिनों राज्यभर के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं और सभी को जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं।

इसी कड़ी में षिक्षा में सुधार को लेकर अभियान चला रहे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री पाठक गुरूवार की देर शाम नवादा पहुंचे। नवादा पहुंचने की सूचना बाद शिक्षकों तथा विभाग के पदाधिकारियों में हड़कम्प मच गया और जैसे-तैसे समय पर विद्यालय एवं कार्यालय पहुंच गए। नवादा पहुंचने के बाद सचिव श्री पाठक डायट भवन पहुंचे, जहां शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिलाओं ने आरती उतारकर ललाट पर चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने नवादा में किस-किस जिले के लोग प्रशिक्षण कर रहे है, इसकी जानकारी प्राप्त किया। उसके बाद सचिव ने जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा होटल में रात्रि विश्राम किया। तत्पश्चात शुक्रवार को सबसे पहले प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में गंदगी देखकर सचिव श्री पाठक भड़क गए।

उन्होंने विद्यालय प्राचार्य को जमकर क्लास लगाते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का हिदायत दिया। उसके बाद सचिव श्री पाठक ने क्लास रूम पहुंचकर विद्याथियों से पढ़ाई की जानकारी लेते हुए कई सवाल पुछा, जिससे संतुष्ट होकर सचिव ने बच्चों को थैंक्यू कहा। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। केके पाठक के दौरे को लेकर शिक्षक और कर्मचारी काफी दबाव में दिख रहे थे। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव श्री पाठक नवादा सदर प्रखंड, वारिसलीगंज तथा पकरीबरावां प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री पाठक प्राथमिक विद्यालय मोतालिफचक की ओर प्रस्थान किया।

इस बीच रास्ते में बाघीबरडीहा पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अब्दालपुर पहुंचे, जहां कार्यरत तीनों शिक्षकों को उपस्थित पाया। वहां से आधा दर्जन वाहनों के काफिला कच्ची सड़क से होकर हाजीपुर पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय मोतालिफचक पहुंचे, जहां बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राप्त पुस्तकों का ढेर स्कूल में देख अपर मुख्य सचिव श्री पाठक भड़क गए। इस दौरान मौके पर उपस्थित प्रभारी बीईओ महेश्वर रविदास का वेतन पर रोक लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक व शिक्षाविद् किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

सचिव ने जांच के दौरान चार प्रधान शिक्षकों के वेतन पर लगाया रोक

जांच के दौरान चार विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों का वेतन भी बन्द करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान चारों विद्यालयों क्रमशः सदर प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय पौरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अब्दालपुर मुसहरी तथा प्राथमिक विद्यालय मोतालीफचक का निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति कम पाया गया। बच्चों को खुले में पढ़ाने तथा राशि रहते विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का आभाव पाये जाने से क्षुब्ध नजर आये।

फलतः चारों विद्यालय के प्रधान शिक्षकों के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी व दो बीईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाने आदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में बेहतर सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कृत संकल्पित है। लगातार इस क्षेत्र में बहाली प्रक्रिया एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण व आए दिन अन्य नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, परंतु शिक्षा कर्मियों की अनदेखी से तमाम की जा रही प्रयास विफल हो सकती है।

नवादा में निबंधन विभाग कैसे करेगा लक्ष्य की प्राप्ति, नौ माह में निर्धारित लक्ष्य का 60 प्रतिशत ही हुआ राजस्व प्राप्ति, पढ़ें पूरी खबर 

0

बालू घाट की निबंधन से विभाग को है लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्ति की उम्मीद 
वित्तीय वर्ष 2023-24 का लक्ष्य 119.32 करोड़ के विरूद्ध 71.50 करोड़ ही हुई प्राप्ति
निबंधन विभाग में एमभीआर 2016 के बाद रिवाईज नहीं होने से लक्ष्य पूरा करने में हो रही कठिनाई

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बीते साल के नौ माह में नवादा निबंधन विभाग अपने लक्ष्य से 40 प्रतिशत पीछे है, जबकि लक्ष्य प्राप्ति में मात्र तीन माह ही शेष बचे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि हर साल विभाग का लक्ष्य बढ़ा दिया जाता है, परंतु एमभीआर 2016 के बाद से रिवाईज नहीं किये जाने से लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो गया है।

वैसे खनन विभाग के बालू घाट लीज से निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व प्राप्ति की सम्भावना बनी है। विभाग को इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में वार्षिक लक्ष्य 119.32 करोड़ निर्धारित है, जिसके विरूद्ध दिसंबर माह तक 71.50 करोड़ ही राजस्व की प्राप्ति हुई है।

इसमें नवादा सदर अनुमंडल का लक्ष्य 90.08 करोड़ के विरूद्ध 55 करोड़ की प्राप्ति हुई, वहीं रजौली अनुमंडल का लक्ष्य 29.24 करोड़ के विरूद्ध 16.50 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इस लिहाज से नवादा सदर अनुमंडल को निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत व रजौली अनुमंडल को निर्धारित लक्ष्य का 56 प्रतिशत ही राजस्व प्राप्त हुआ है,

जिसका कुल 60 प्रतिशत पूरे जिले के लक्ष्य में राजस्व की प्राप्ति हुई है, कुल मिलाकर पिछले नौ माह में जिले भर से मात्र 60 प्रतिशत ही राजस्व की प्राप्ति हो सकी है। एमभीआर की बात करें तो इसमें निबंधन शुल्क क्षेत्राधारित निर्धारित किया जाता है, इससे नये दर के आधार पर लोगों को निबंधन शुल्क देना होता है। परंतु लम्बे समय से एमभीआर का रिवाईज नहीं होने के कारण लक्ष्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

बीते साल क्या हुआ बदलाव
बीते साल 2023 में विभाग के अंदर कुछ बदलाव भी किया गया, जिसमें मॉडल डील को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही ई-स्टाम्प और ई-कोर्ट फीस के लिए को-ऑपरेटिव बैंक को अधिकृत कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह व्यवस्था पूर्व में प्राइवेट कम्पनी के माध्यम से चलाया जा रहा था, जिसे बदलकर अब को-ऑपरेटिव बैंक को सौंप दिया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला निबंधन पदाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि जिले में 31 मार्च तक 2023-24 के लक्ष्य को पूरा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। खनन विभाग के बालू घाटों के निबंधन से बड़ी राजस्व की प्राप्ति होने की सम्भावना बनी है। अभी तक बालू घाटों के लीज का निबंधन नहीं हुआ है, मार्च तक बालू घाटों का निबंधन होने की सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि एमभीआर 2016 के बाद से रिवाईज नहीं होने के कारण राजस्व का लक्ष्य पूरा करने में परेशानी हो रही है। विभाग को सबसे अधिक जमीन निबंधन से राजस्व की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पुराने दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि, नन इनकमब्रेन सर्टिफिकेट तथा मैरेज सर्टिफिकेट से विभाग को राजस्व की प्राप्ति होती है।

कैसे नवादा में अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी दर्जन भर साथियों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

थानाध्यक्ष ने कहा वारिसलीगंज को नहीं बनने दिया जायगा जामताड़ा

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ फिर किया बड़ी कार्रवाई, तीस मोबाइल, काफी संख्या में कस्टमर डेटा व दो बाइक सहित कई उपकरणों को किया बरामद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

साइबर क्राईम में जामताड़ा को मात देने वाले नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कर्रावाई करते हुए दर्जन भर अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 आई फोन, 4 एन्ड्रॉयड मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, 2 बाइक, एक इलेक्ट्रिक साइकिल तथा 90 पेज का कस्टमर डेटा बरामद किया है।

गुरूवार को वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी हाल में वारिसलीगंज को जामताड़ा बनने नहीं दिया जायगा। थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों का जड़मूल समाप्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी अम्बरीष राहुल के दिशा-निर्देश पर विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के सोढ़ीपुर गांव स्थित छिलका के पास रहे बगीचा में छापेमारी किया गया,

जिसमें एक दर्जन अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्यों को ठगी करते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि अपने गैंग लीडर के द्वारा हमलोगों को मीशो कंपनी के बेवसाईट पर खरीददारी करने वाले ग्राहकों का डाटा उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें ग्राहक का मोबाइल नंबर, नाम व पता तथा प्रोडक्ट का नाम आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है।

उक्त कस्टमर डाटा में अंकित मोबाइल नंबर पर लोगों से संपर्क कर बताते हैं कि आपके द्वारा मीशो कंपनी से सामान ऑर्डर किया गया है, साथ ही सामान की रकम आदि के बारे में बताते हुए लोगों को विश्वास में लेते हैं। उसके बाद हमलोग कस्टमर को बताते हैं कि आपका नाम लकी ड्रा में आया है, जिसकी रकम 6 लाख रूपये है। लकी ड्रॉ की रकम पाने के लिये 3 हजार से 35 सौ रूपये प्रोसेसिंग चार्ज तथा खाता नंबर आदि की मांग करते हैं,

जिसके बाद ग्राहक जाल में फंसकर हमलोगों के द्वारा बताये गये लिंक व मोबाइल नंबर पर उक्त राशि का भुगतान करते हैं, जिसके बाद उस व्यक्ति का खाता हैक कर लिया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों को ठगी करने के एवज में कम्पनी कमांडर के द्वारा 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में मिलता है तथा शेष राशि इनलोगों के गैंग लीडर द्वारा आपस में बांट लिया जाता है। थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की सूची
गिरफ्तार अपराधियों में नई दिल्ली अंतर्गत विकास पुरी जिले के रनौला थाना क्षेत्र के उत्तम नगर स्थित एस ब्लॉक-15 के रहने वाले सच्चिदानंद राम के 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, झारखंड राज्य अंतर्गत गावां थाना क्षेत्र के गावां निवासी देव ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, शेखपुरा जिला अंतर्गत करंडे कपासी गांव निवासी उमेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व सुबोध सिंह के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार,

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोढ़ीपुर ग्रामीण राजकुमार मिस्त्री के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, अरविन्द सिंह के 28 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार, श्रीकांत सिंह के 23 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार, विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र जैकी कुमार के अलावा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कांधा गांव निवासी रविन्द्र राम के 25 वर्षीय पुत्र पिन्टू कुमार, छोटेलाल के 25 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार व महेश मालाकार के 13 वर्षीय पुत्र सन्टू कुमार तथा कोचगांव ग्रामीण उमेश ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है।

ठंड में अग्निदेव ने कैसे बरपाया कहर, दुकान में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख, पढ़ें पूरी खबर 

0

अग्निशमन टीम ने चार दमकल वाहनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

बिजली की शार्ट सर्किट से गिफ्ट कॉर्नर एंड रेडीमेड शॉप में अगलगी की जतायी जा रही आशंका 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में भीषण अगलगी की घटना ने कोहराम मचा दिया। ठंड के मौसम में अग्निदेव का कहर ने लाखों की संपत्ति को स्वाहा कर दिया।

कौआकोल बाजार स्थित एक गिफ्ट कॉर्नर एंड रेडीमेड शॉप की दुकान में गुरुवार की अहले सुबह भीषण अगलगी की घटना को देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम के द्वारा चार दमकल वाहनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आस-पास अधिक नुकसान होने से बचाया जा सका।

जानकारी अनुसार कौआकोल दुर्गामंडप जाने वाली गली के सामने बाजार स्थित विक्की गिफ्ट कॉर्नर एंड रेडीमेड शॉप में गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखे लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की सामाग्री व नकदी सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

पीड़ित दुकानदार छोटेलाल साव उर्फ छोटू साव के द्वारा इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को दी गई। जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग के नेतृत्व में कौआकोल थाना के अग्निचालक मानस कुमार तथा रोह थाना के अग्निचालक सोनु कुमार रजक एवं पूरी टीम के द्वारा एक बड़ी वाहन और तीन छोटी वाहन के द्वारा लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

लेकिन जब तक आग बूझ पाती तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस अगलगी से दुकान में रखे लगभग 10 लाख मूल्य के सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

इस घटना को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग ने बताया कि गुरुवार की करीब 3 बजे कौआकोल बाजार स्थित गिफ्ट के एक दुकान में आग लगने की सूचना पाकर चार अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर गई और आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया।

आग लगने का कारण पक्का मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया गया। इस अग्निकांड में किसी मानव की घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस इस अगलगी की घटना को लेकर जांच में जुट गई है।

तेरहवीं पर शहीद चंदन के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जाप सुप्रिमों पप्पू यादव ने क्या कह दी बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर 

0

शहीद चंदन के शोकाकुल परिवार से मिलकर दिया सांत्वना
शहीद चंदन के पिता को दिया पचास हजार का आर्थिक मदद
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जाप सुप्रिमों पप्पू यादव मंगलवार की शाम नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव पहुंचे, जंहा जम्मू के पुंछ सेक्टर में आतंकी हमला में शहीद हुए चंदन के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने शहीद चंदन के पिता को 50 हजार रुपये का आर्थिक मदद दिया तथा एक भाई को प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का अश्वासन भी दिया।

उन्होंने केन्द्र और बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने कई शहीदों को देखा है। शहीद होने के बाद किसी को पेट्रोल पम्प तो किसी को गैस एजेंसी दिलाने की घोषणा तो जरुर करते हैं, लेकिन समय बितने के बाद उनका घोषणा सिर्फ घोषणा बनकर रह जाती है। मैं इस तरह की कई घटनाएं देखा हूं, जिसमें सरकार अनैतिक दायित्वों का निर्वहन किया है।

उन्होंने कहा कि नारोमुरार आने के क्रम में कई जगहों पर हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में सड़क जाम से जुझना पडा़, लेकिन मैं भी चालकों की मांग का समर्थन करते हुए नारा लगाए, अगर मैं आंदोलनकर्ताओं के साथ अकड़ दिखाते हुए कहता कि मैं पप्पू यादव हूं, तब मुझे भी अपमानित होना पड़ सकता था।

श्री यादव ने कहा कि अपमानित तो कर्ण भी हुए थे, सबसे ज्याद अपमानित कृष्ण हुए थे, लेकिन कृष्ण अतित को भूल गए, तब वे भगवान बन गए, लेकिन कर्ण अतित को नहीं भूले और कर्ण दुर्याेधन को साथ ले लिए, जिससे उनका स्तित्व समाप्त हो गया।

उन्होंने वहीं से किसी पुलिस पदाधिकारी से बात कर आंदोलनकारियों पर वारिसलीगंज थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग किया। इसके अलावा केंद्र सरकार से दो करोड़ और बिहार सरकार से एक करोड़ के साथ शहीद चंदन के एक परिवार को सरकारी नौकरी देने का भी मांग किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कोई भी सरकार करोड़ों की घोषणा करते हुए दिलदार बन जाते हैं।

बड़ी-बड़ी बातें कहने से नहीं होता है, कोई भी घोषणा का कोई महत्व तभी होता है, जब तत्काल उसको मदद मिलता है, वही सही मदद होता है। चुनाव के समय लोग घोषणा कर लोगों को बर्गलाने का काम करते हैं। चुनाव के लिए सरकार के पास पैसे होते हैं और चुनाव के बाद जाति, धर्म सब खत्म हो जाता है। भारत सरकार व बिहार सरकार को किसी भी कीमत पर इस परिवार के लिए किसी भी मद से नगद आर्थिक मदद करें और नौकरी का लाभ दें।

उन्होंने कहा कि साधारण व्यक्ति की शहादत में लाखों लोग शामिल हुए बावजूद बिहार सरकार ने संवेदना नहीं दिखायी। वैसे लोगों को चुनाव के समय ही बाप-दादा याद आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि कतरीसराय-मसनखांवा मार्ग को शहीद चंदन के नाम से घोषणा किया जाय और उनका एक मुर्ती का भी अनावरण किया जाय, जहां से यह मार्ग शुरू होती है।

नया साल शुरू होते ही चोरों ने कैसे नवादा पुलिस को दे दिया चुनौती, बंद घर से नगदी सहित करीब 21 लाख की हुई चोरी, पढ़ें पूरी खबर

0

नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ले में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नया साल शुरू होते ही चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए लाखों के चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। नवादा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ला निवासी रतन कुमार मिश्रा के घर में चोरों ने नगदी सहित लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि घर के कमरे में रखी सोने, चांदी के ज्वेरात और नकदी चोरी कर ली गई है। मीडिया से बात करते हुए गृह स्वामी श्री मिश्रा ने बताया कि अपने माता-पिता को दवाई देने के लिए परिवार के सभी लोग अपने पैतृक घर पकरीबरावां गए हुए थे गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि चोर ने मुख्य दरवाजा के ताले को तोड़ते हुए सभी कमरों में रखें अलमारी और बक्से को तोड़कर नगदी व गहने सहित कीमती सामानों की चोरी कर ली, जिसमें लगभग 20 से 21 लाख की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है।

इस घटना को लेकर पीड़ित गृह स्वामी ने स्थानीय नगर थाना की पुलिस को सूचना दी। दलबल के साथ पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

वहीं नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

नये साल में होगा 24 कवि सम्मेलन, जानिए 4 जनवरी को कहां होगा पहला कवि सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर

0

राष्ट्रीय कवि संगम के जिला इकाई ने लिया निर्णय, कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर हो चुकी है बैठक

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में नये साल पर 24 कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर साल के अंतिम दिन रविवार को  राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई की मासिक बैठक संगठन कार्यालय फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल, नवादा में किया गया,

जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार ने की। बैठक के दौरान पूर्व में संगठन के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

नये साल 2024 में राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा जिले में 24 कवि सम्मेलन करने की बात कही गई है। इस कड़ी में पहला कवि सम्मेलन 4 जनवरी 2024 को खन्ना स्पोकन सेंटर में प्रस्तावित है।

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुकुल पाठशाला, न्यू एरिया, नवादा में एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके बाद 30 जनवरी को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर सरहद पर हुए शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके चलचित्र के अनावरण के कार्यक्रम को प्रस्तावित किया गया है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। भगवत प्रसाद, संरक्षक बीना मिश्रा, मार्गदर्शक प्रो रतन मिश्रा, संरक्षक उत्पल भारद्वाज, महामंत्री नितेश कपूर तथा संगठन मंत्री दयानंद प्रसाद गुप्ता ने अपनी दमदार रचना प्रस्तुत की।

सक्रिय सदस्य रंजन कुमार तथा राजेश कुमार ने कार्यक्रम के समापन पर अपने विचार रखने का काम किया।

देश के सरहद पर शहीद हुए चंदन के पिता से मिले युवा लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव, दिया सवा लाख का चेक, पढ़ें पूरी खबर 

0

शहीद चंदन के घर शोक संवेदना देने हर दिन पहुंच रहे लोग, दे रहे सहायता राशि से मदद 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जम्मू के पुंछ में आतंकी हमले में 21 दिसंबर 2023 को विरगति को प्राप्त हुए वारिसलीगंज के नारोमुरार ग्रामीण गरीब किसान मौलेश्वर सिंह के द्वितीय सुपुत्र 89 आर्म्ड रेजिमेंट के रायफल मैन शहीद चंदन कुमार के घर पहुंचने वाले हर किसी व्यक्ति का दिल द्रवित हो जाता है।

इन्ही में से कुछ नेताओं, समाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सकों ने कुछ धनराशि देकर गरीब परिवार की सहायता कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नालंदा जिले के दरवेशपुरा पंचायत के मुखिया सह कतरीसराय प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव रवि रंजन कुमार के द्वारा पीड़ित पिता को सहायतार्थ राशि के रुप में एक लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया गया।

मौके पर रवि रंजन के पिता बिपिन कुमार तथा नारोमुरार ग्रामीण सह मुखिया अभिनव आनंद समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बता दें कि शहीद चंदन को आर्मी में नियुक्ति साल 2017 में हुई थी। चंदन के परिवार की आर्थिक पृष्ठभूमि काफी कमजोर थी, जवान अभी तक अपने घर में एक ईंट भी नहीं लगा पाया था।

इस बीच चंदन आतंकी हमले में बलिदान हो गया और गरीब पिता के सारे सपने चकनाचूर हो गया। वहीं बिहार सरकार द्वारा भी बलिदानी को उपेक्षित किया गया। चंदन के साथ बलिदान हुए यूपी के जवान को योगी सरकार के द्वारा 50 लाख सरकारी सहायता तथा एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की गई है। वहीं बिहार सरकार ने संवेदना प्रकट करना भी उचित नहीं समझी है।

अभी तक इन गणमान्य लोगों ने शहीद के पीड़ित परिजनों को दिया आर्थिक लाभ
मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह ने सबसे पहले एक लाख का चेक दिया, उसके बाद गोविंदपुर विधायक मो कामरान एक लाख 11 हजार, डॉ अभिषेक सिंह पटना एक लाख, विधान पार्षद अशोक यादव 50 हजार, भोजपुरी फ़िल्म स्टार गुंजन सिंह एक लाख नगद तथा बलिदानी की मूर्ति बनाने का सारा खर्च, एनआरआई सह भाजपा नेता ई रंजीत के द्वारा डेढ़ लाख रुपये देने का आश्वासन,

वारिसलीगंज प्रखंड मुखिया संघ 40 हजार, पूर्व मंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी 50 हजार (आश्वासन), नवादा के ओढ़नपुर निवासी फौजी पुत्र आलोक कुमार एक लाख रुपये, विधान सभा के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने पार्टी फंड से एक लाख रुपये का चेक, विधायक अरुणा देवी 50 हज़ार, दरवेशपुरा मुखिया एक लाख का चेक तथा नवादा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन के द्वारा पीड़ित पिता को बंद लिफाफे में आर्थिक मदद किया गया है।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रशासन की ओर से 10 लाख की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम की राजगीर शाखा ने त्वरित कार्रवाई करके जम्मू कश्मीर में शहीद नारोमुरार के लाल वीर चंदन कुमार के परिवार को उनके जीवन पर ली गई पॉलिसी पर 7 लाख 44 हजार 768 रूपये की राशि भुगतान किया गया। इस बीमा को विकास अधिकारी विकास आनंद की टीम के अभिकर्ता रजनीश कुमार 02458/51एल ने किया। भुगतान की प्रक्रिया पूरा करने में राजगीर शाखा के एचओडी क्लेमस मुकेश कुमार जी तथा विश्वजीत जी ने प्रमुख भूमिका निभाई। मौके पर वरिष्ठ व्यवसाय सहयोगी रामनंदन कुमार भी उपस्थित थे।

क्या है हिट एंड रन का नया कानून, जिसके लिए दूसरे दिन भी वाहन चालकों का आक्रोश जारी रहा, पढ़ें पूरी खबर 

0

सड़क पर आगजनी कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी, बसों के परिचालन ठप रहने से बीए की परीक्षा दे रहे छात्रों की बढ़ी परेशानी

गुस्साए चालक बाइक के चलने पर भी लगाई रोक, पांच-छह किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा देने पहुंचे छात्र, चक्का जाम से बाजार पर भी पड़ रहा असर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के विरोध में तीन दिवसीय देश व्यापी सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। केन्द्र सरकार के प्रति वाहन चालाकों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। जिले से गुजरने वाली एनएच-20 सहित जिले के सभी सड़क मार्गो पर वाहन चालक मंगलवार की सुबह से ही सड़क पर उतरकर सड़क पर आगजनी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

वाहन चालकों ने सड़क मार्ग को बांस से घेरकर बाइक को भी चलने से रोक दिया। आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर ट्रकों को खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर पर, शहर के भगत सिंह चौक, जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक तीन मुहानी, लीला बिगहा, भुआलचक तथा वारिसलीगंज कतरडीह मार्ग पर झौर मोड़ के पास सड़क जाम कर वाहनों का परिचालन पूर्णरूपेण ठप कर दिया।

इतना ही नहीं निजी चार पहिया वाहन को भी नहीं चलने दिया जा रहा है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। हड़ताल के कारण प्राइवेट विद्यालयों में छुट्टी दे दी गई। चालकों का हड़ताल का असर यह रहा कि नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग बाहर नहीं जा सके। इसके अलावा बीए पार्ट थर्ड का परीक्षा दे रहे छात्र व छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्रों को चार से छह किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा देने पहुंचना पड़ा।

दरअसल, नए कानून के तहत अगर कोई बस, ट्रक तथा डंपर सहित अन्य वाहन चालक किसी को कुचल कर भागता है, तो उसे 10 साल की जेल और सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। इसी कारण वाहन चालकों ने इस काला कानून के विरोध में देश के अधिकांश राज्यों में हड़ताल कर दी है। सड़क जाम कर रहे चालकों ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट की घटना चालक कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। वाहन चालक के विरूद्ध एक्सीडेन्ट करने पर कानून में किये गए संशोधन को निरस्त किया जाए।

कहा गया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है, उसमें गरीब ड्राइवर कहां से जुर्माना भरेंगे और दस साल की सजा होने पर परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। उक्त लोगों ने सामूहिक रूप से नए कानून में संशोधन करने की मांग की है। इधर, बिना पूर्व सूचना के की गई चक्का जाम हड़ताल की वजह से यात्रियों को भरी परेशानी उठानी पड़ रही। कड़कड़ाती सर्दी में यात्रियों को बस स्टैंड से वापस लौटना पड़ रहा है। रोडवेज और प्राइवेट बस संगठन का कहना है कि यह हड़ताल प्रदेश स्तर पर की जा रही है और जब तक केन्द्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

हड़ताल के कारण निजी विद्यालयों में छुट्टी

हिट एंड रन के नए कानून का विरोध से कई चिजों पर हड़ताल का असर पड़ रहा है। वाहन चालकों का हड़ताल का समर्थन निजी विद्यालय के बस चालकों ने भी किया है। निजी विद्यालय के बस व अन्य वाहन के चालक भी हड़ताल पर चले गए, जिससे विद्यालय संचालकों को मजबूरन विद्यालय को बंद करना पड़ गया। हड़ताल के कारण पेट्रोल पम्प पर भी असर पड़ रहा है। जिले के लगभग पेट्रोल पम्प पर डीजल और पेट्रोल नहीं है का बोर्ड लटका हुआ है।

प्रतिदिन उपयोग होने वाले घरेलु सामान पर भी पड़ रहा असर

वाहन चालकों के हड़ताल से सिर्फ यात्रियों की ही परेशानी नहीं हो रही है, बल्कि हड़ताल का असर प्रतिदिन घर में उपयोग होने वाले सामानों पर भी पड़ रहा है। चालकों का हड़ताल और वाहनों का परिचालन बंद होने के कारण सब्जी का किमत आसमान छुने लगी है। टमाटर तथा गोभी सहित अन्य सब्जियों की कीमत भी बढ़ गई है।

You cannot copy content of this page