Home Blog Page 124

अंग्रेजी नववर्ष पर असहाय वृद्धों एवं महिलाओं के बीच मॉडर्न ग्रुप ने बांटा 2500 कम्बल, पढ़ें पूरी खबर 

0

मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के निदेशक एवं सचिव ने 20 से अधिक गांवों के ढाई हजार से अधिक निर्धन बुजुर्गों एवं महिलाओं को कम्बल बांट कर किया अपने नववर्ष का आगाज

लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ अनुज सिंह वर्षों से करते आ रहे हैं कंबल वितरण 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नूतन वर्ष 2024 के शुभागमन के उपलक्ष्य में जहां सबलोग अपने परिवार के साथ पिकनिक, यात्रा और पार्टी कर उत्सव मना रहे हैं, वहीं इन सब से दूर सदा ही सामाजसेवा एवं दरिद्रनारायण की सहायता के पुनीत भावों से भरे एक परोपकारी परिवार के भाइयों में मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव डॉ शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह, मॉडर्न इंगलिश स्कूल, बिहारशरीफ के सचिव श्री रंजीत कुमार अपने परिवार के साथ मिलकर अपना नववर्ष गरीब और बेसहारा बुजुर्गों और असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित कर अपने सामाजिक कर्त्तव्यों का निर्वहन किया।

नववर्ष में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप अपने चरम पर है। इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है। ऐसी परिस्थिति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव डॉ शैलेश कुमार ने शहर के कुन्तीनगर स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल के प्रांगण में ढाई हजार से अधिक बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर ठंड से उनकी जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस शुभ अवसर पर नवादा शहर के आसपास के गांव घंघौली, गोंदापुर, खरीदी बिगहा, पिपरपाती, झिटकौरा, झुनाठी, चुटकिया बिगहा, शिवचरण बिगहा, सोहजाना, नेया, भगवानपुर, जैसीन बिगहा, कलक्टर बिगहा, बुधौल, कुंतीनगर और सिसवां आदि गांव के निर्धन परिवार के बुजुर्गों को कंबल वितरित कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया।

डॉ अनुज ने कहा जरुरतमंदों की मदद कर त्यौहार मनाना यही सबसे बड़ी खुशी 

कंबल वितरण के दौरान मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों, स्थानीय ग्रामीणों, लाभार्थियों एवं सभी मीडियाकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ त्योहार मनाना एक तरीका हो सकता है, लेकिन हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए।

सक्षम लोगों द्वारा किसी भी त्योहार के अवसर पर यदि जरुरतमंदो की सहायता की जाए तो आपके त्योहार मनाने की खुशी कई गुणा बढ़ जाती है। वहीं मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरूरतमंद के होठों पर खुशी की मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। नए वर्ष के शुभारंभ का यह एक बेहतरीन तरीका है। त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवादा के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है।

इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवनरक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न परिवार के वरिष्ठ अभिभावक नवादा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग को लेकर उपस्थित समाजसेवी अनिल कुमार ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भुत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया।

समाजसेवी मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार अधिवक्ता मगही के प्रसिद्ध कवि नरेंद्र सिंह, समाजसेवी प्रभाकर बाबू, प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नवादा के वरीय पत्रकार साकेत बिहारी, कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रताप रंजन, दिलीप कुमार, पारस कुमार, गोपाल कुमार, अनिरुद्ध सिंह, बिपिन सिंह, अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार, रामानुज सिंह तथा झुनाठी पंचायत के पूर्व मुखिया रामबालक यादव आदि ने कंबल वितरण समारोह की सराहना करते हुए इसके लिए समस्त मॉडर्न परिवार की खूब प्रशंसा की और उन्हें इसमें सहभागी होने का अवसर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त करके सभी लाभार्थियों ने अपने गगनभेदी जय-जयकार से समस्त कुंतीनगर को गुंजायमान कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कम्बल देने के लिए अशोक कुमार सिंह, डॉ अनुज सिंह, डॉ शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह और उनके समस्त परिवार को अपने आशीर्वादों से भर दिया एवं इस कृपा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लाभार्थियों ने उनके दिनानुदिन प्रगति की हार्दिक कामना भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडर्न स्कूल के उपप्राचार्य सुजय कुमार और एमके विजय, वरीय शिक्षक डॉ धर्मवीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, सुशील सर, दीपक प्रुष्टि, विजय कुमार अकेला, समीर सौरभ, वशिर खान, प्रत्यूषआनंद, धर्मप्रकाश तथा विनोदानंद झा आदि की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही।

पाश्चात्य सभ्यता के माहौल में कहां हुआ 24 घंटे का अखंड राम चरित्र मानस का पाठ, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के सब्जी बाजार स्थित महावीर मंदिर में किया गया सम्पूर्ण रामचरित्र मानस पाठ

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नगर के सब्जी बाजार स्थित महावीर मंदिर में साल के अंतिम दिन सुबह 11 बजे से सम्पूर्ण रामचरित्र मानस पाठ 24 घंटे का आयोजन किया गया।

देश दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति के लिए पंडितों की मंडली ने 24 घंटा तक पाठ करने में जुटे रहे। हर साल की तरह इस साल भी सागरमल परिवार के द्वारा यह आयोजन किया गया,

जिसमें 1163 पेज के रामचरित्र मानस पाठ के दौरान उसमें छंद, सोरठा, स्लोक, दोहा तथा चौपाई को दिन-रात में पूरा किया गया। पहली जनवरी को 11 बजे सुबह तक इस पाठ को सम्पन्न किया गया।

इसके अंदर रामायण काल के सभी सात कांडों का वर्णन को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पढ़ा गया। इसके पाठ से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

इस अखंड पाठ को पूरा करने जुटे पंडितों में पंडित रविन्द्र पांडेय, पंडित जयकांत पांडेय, पंडित मिथिलेश पांडेय, पंडित वियज पांडेय, पंडित चंदन पांडेय तथा पंडित अनिल पांडेय जुटे रहे।

पंडितों ने बताया कि यह सिलसिला 1976 के दशक से चल रहा है। पंडितों ने बताया कि रामचरित्र मानस पाठ में बाल कांड, आयोध्या कांड, अरण्य कांड, किश्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड तथा उत्तर कांड किया गया।

इसके आयोजक शिवहरी अग्रवाल, राजीव नयन, पप्पू अग्रवाल, अमित अग्रवाल तथा अमित अग्रवाल सहित पूरा अग्रवाल परिवार जुटे रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस रामचरित्र सम्पूर्ण पाठ में हिस्सा लिया। सोमवार को एक जनवरी पड़ने से इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने सुबह से लोग जुटे रहे। वहीं अन्य शिवालयों में भी पूजा-पाठ को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही।

नवादा में हाइवे पर कैसे बरपा मौत का कहर, कार पर सवार दो की हुई मौत, बाल-बाल बची एक साल की बच्ची, पढ़ें पूरी खबर

0

दोनों मृतक रिश्ते में लगते थे जीजा साली, शिक्षक बहाली का काउंसलिंग कराकर महिला अपने जीजा के साथ लौट रही थी नवादा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-20 पर शाहपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत का खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि यह पूरा मामला शनिवार देर रात्रि की है, जहां शाहपुर के पास सड़क दुर्घटना में जीजा और साली की मौत हो गई।

वहीं उनके साथ रहे एक साल की बच्ची को कार से स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोगलाखर निवासी मो एजाज की 25 वर्षीय पत्नी साईबा जबी के रूप में की गई है,

जबकि मृतक युवक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के मुस्लिम टोला निवासी मो शहजाद आलम के 35 वर्षीय पुत्र मो इरफान आलम के रूप में किया गया है। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साली लगते थे। मृतक के परिजन मो शाहिद अख्तर ने बताया कि सभी लोग शुक्रवार को शिक्षक काउंसलिंग के लिए सिवान गए थे, जहां से देर रात पटना लौटे थे।

मृतका अपने पति को पटना जंक्शन पर छोड़ दी और पति वहां से ट्रेन पकड़कर अपनी ड्यूटी गोरखपुर करने चले गए। मृतका का पति गोरखपुर में रेलवे में ड्यूटी करते हैं, जो ड्यूटी पकड़ने के लिए वहां से चले गए थे। उसके बाद पटना से एक ही गाड़ी पर ड्राइवर सहित चार लोग कार पर बैठकर नवादा आ रहे थे।

इसी दौरान थाना क्षेत्र स्थित एनएच-20 पर शाहपुर गांव के पास अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक साल की बच्ची को सुरक्षित गांव के लोगों ने बाहर निकाला, जो पूरी तरह से ठीक है।

मृतक युवक उर्दू विद्यालय में था शिक्षक

अकबरपुर मुस्लिम टोला निवासी मृतक  इरफान आलम पचरुखी उर्दू उत्क्रमित विद्यालय में शिक्षक के के पद पर तैनात थे। मृतक युवक को कोई बाल बच्चा नहीं है। मृतक युवक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की 6 वर्ष पहले विवाह हुई थी।

काउंसलिंग के बाद परिवार की खुशी, मातम में हुआ तब्दील

मृतक महिला साईबा जबी की सरकारी जॉब लगने के बाद वह शिक्षक काउंसलिंग से अपने घर लौट रही थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घर पहुंचने से पहले ही दुनिया को अलविदा कर गई। मृतक महिला की एक पुत्री है, जो एक साल की उसे भी साथ ले गई थी। परंतु लौटने के क्रम में हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत तो हो गई, पर पुत्री बाल-बाल बच गई। इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया है कि शव दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। एक साल की बच्ची को ग्रामीणों के द्वारा सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। जिसे परिवार के हवाले सौंप दिया गया है।

कैसे टीओपी पुलिस की तत्परता से नवादा का माहौल बिगड़ने से बचा, पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

0

बालू की बर्चस्व में हाइवे पर हुई थी गोलीबारी, माहौल बिगड़ने से पहले टीओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर निभाया अहम भूमिका, दो दिनों के अंदर हुआ खुलासा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में एसपी अम्बरीष राहुल के द्वारा जगह-जगह बनाया गया पुलिस टीओपी शहरवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दो दिनों पूर्व हाइवे पर बालू बर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई है।

जिस तरह से बालू की बर्चस्व को लेकर की गई गोलीबारी ने हर लोगों को दहशत में ले लिया था, लेकिन घटना स्थल के पास बनी टीओपी की पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शहर का माहौल बिगड़ने से बचा लिया गया।

इस पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए सदर एसडीपीओ अजय प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि 28 दिसंबर 2023 को सुबह करीब साढ़े 9 बजे नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बस स्टैंड के पास कुछ लोगों के द्वारा बालू के परिवहन को लेकर झगड़ा करने और गोली चलाने की सूचना मिली।

इस सूचना पर नगर थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ। इस घटना को लेकर गोन्दापुर टीओपी प्रभारी सअनि सतीश कुमार वर्मा के आवेदन पर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के द्वारा गठित विशेष टीम ने आसपास के लगभग 15-20 सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया और कुछ वायरल वीडियो की जांच की गई। इसके आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया व घटना में वाहन के ड्राईवर की पहचान की गई।

जिसमें गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी राघव यादव के पुत्र मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मिथिलेश यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि घटना के दिन ये लोग स्काॅर्पियो गाड़ी से बालू घाट से बालू का परिवहन कर ले जाने वालों पर निगरानी रखने के लिए निकले थे। इस क्रम में एक ट्रैक्टर जो बालू लेकर जा रहा था, उससे ये लोग उलझ गए और वहां इन लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया।

जिसके विरोध में दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए, जिसमें इन लोगों के तरफ से दो राउंड गोली भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कुल 13 लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें नगर थाना क्षेत्र के मुस्लिम रोड निवासी स्व सुल्तान अहमद का पुत्र मो शाहबाज आलम उर्फ दानिश आलम, बुंदेलखंड ओपी अंतर्गत मस्तानगंज निवासी लखन प्रसाद का पुत्र पवन कुमार, मंगर बिगहा निवासी रघुनाथ प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार तथा मंगर बिगहा निवासी अनिरुद्ध प्रसाद का पुत्र विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब हो कि जिस क्षेत्र में दो समुदाय के बीच गोलीबारी की घटना हुई उससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की संभावना बनी थी, परंतु टीओपी के द्वारा त्वरित कार्रवाई किये जाने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

नवादा में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में राम मंदिर उद्घाटन पर महिलाओं ने क्या लिया निर्णय, पढ़ें पूरी खबर

0

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा भारत मोदी जी के नेतृत्व में  अब विकासशील देश से बनेगा विकसित भारत

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के महिला मोर्चा ने राम मंदिर उद्घाटन पर घर-घर में दीप जलाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने संगठन की मजबूती व राम मंदिर उद्घाटन पर चर्चा की।

जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी लोकसभा चुनाव में नवादा की महिला शक्ति के साकारात्मक योगदान आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरी रानी ने की व संचालन महामंत्री रागिनी गुप्ता ने की।

बैठक में श्रीमती डॉ गुप्ता के साथ प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह, जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री सीमा पांडेय भी मौजूद थी। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि  एवं वन्देमातरम गीत सामूहिक गायन के साथ हुआ। बैठक में सभी उपस्थित महिला शक्ति ने संकल्प लिया की नवादा जिला में महिला मोर्चा का संगठन मजबूत करेंगे व बूथ स्तर तक महिला टीम को सशक्त बनाऐंगे।

इसके लिए सांगठनिक स्वरूप को सक्रिय करने का ठोस संकल्प लिया गया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा की नवादा जिला महिला मोर्चा बढ़िया काम कर रही है, लेकिन और भी इसे मजबूती से बूथ स्तर तक सक्रिय करना होगा। उन्होंने कहा की भाजपा में शुरू से महिलाओं को भरपूर सम्मान देने व सम्मानित करने की परंपरा है।

आज भाजपा ही एक ऐसी संगठन है जिसमें सरकार तक में महिला को आरक्षण देने का काम किया है, यहां तक की देश के प्रथम नागरिक के रुप में एक महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर महिला शक्ति को दुनिया में सम्मानित करवाने का काम भाजपा ने किया।

अत: हम महिलाओं का भी कर्तव्य बनता है की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए फिर से नवादा में कमल खिलाना है। साथ ही फिर से नरेंद्र मोदी को उभरते भारत का यशस्वी प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए नवादा में आप लोग अभी से ही पूरे जिले भर में लग जाइए।

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जीत विकसित राष्ट्र बनाने के ठोस बुनियाद की रचना करेगी। अंत में उन्होंने एक सबसे अहम बात बताते हुए कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024  को राम मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रीय खुशी एवं उल्लास का दिन है। उन्होंने कहा कि एक अरब से ज्यादा सनातनी लोगों के अराध्य प्रभु श्री राम और मां जानकी के लिए उनका मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है।

उसमें आप महिला शक्ति घर-घर जाकर हर घर में दीपक जलाने का आग्रह करें और हर मंदिर में उस दिन पूजा-पाठ भजन कीर्तन करें। बैठक में भाजपा महिला जिलाध्यक्ष गौरी रानी ने कहा कि हमलोग पूरे लगन से पार्टी विस्तार करूंगी और सबको साथ लेकर पार्टी का काम करेंगे।

2024 लोक सभा चुनाव में नवादा की महिलाओं की भूमिका बढ़-चढ़ कर रहेगी। मौके पर जिला पालक डॉ विमल प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, माधुरी बरनवाल, रागिनी गुप्ता, डॉ प्रतिभा भट्ट, बंटी सिंह, सुप्रीति कुमारी, शिवरानी केसरी, कुमकुम देवी, रेणु देवी, सोनी कुमारी तथा मुकेश महतो आदि मौजूद थे।

कांग्रेस का राहुल-अखिलेश जन-जागरण रथ पहुंचा नवादा के पकरीबरावां, कैसे हुआ भव्य स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

0

भाजपा द्वारा ठगे जा रहे ब्रह्मऋषि समाज जन-जागरण रथ कर रहा जागरूक

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के पकरीबरावां पहुंचा कांग्रेस का राहुल-अखिलेश जन-जागरण रथ का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने के बाद रथ नवादा जिले के पकरीबरावां पहुंची।

जिसके बाद पकरीबरावां प्रखंड के विभिन्न गांव में पहुंचकर ब्रह्मऋषि समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। भाजपा के द्वारा ब्रह्मऋषि समाज के साथ धोखा देने एवं छलने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मऋषि समाज के लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है।

रथ के साथ अखिल भारतीय ब्रह्मऋषि समाज के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मऋषि समाज को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए समाज कांग्रेस पार्टी को हितैषी बताया।

डॉ शशि भूषण शर्मा, मनोज शर्मा तथा नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रखंड के डुमरावां गांव में ब्रह्मऋषि समाज के लोगों से अपील किया कि कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें और भाजपा के झांसा में आने से बचें।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय में कांग्रेस ही ब्रह्मऋषि समाज के लिए हितैषी साबित होगा, जो सम्मानजनक अधिकार देगा। भाजपा ब्रह्मऋषि समाज को सदैव ठगने का काम करते आई है,

कभी भी हमारे समाज के साथ न्यायपूर्ण तथा सम्मान जनक अधिकार नहीं दिया है और आगे भी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नवलेश कुमार उर्फ चूटर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद शर्मा, आदित्य कुमार, मुकेश, वीरेंद्र प्रसाद शर्मा, मुरारी प्रसाद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार शर्मा, चौधरी धीरेंद्र कुमार तथा राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

अयोध्या से नवादा पहुंचा पूजित अक्षत और पत्रक, हर घर तक पहुंचाने की कैसे शुरू हुई तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

0

आरएसएस और विहिप ने किया संयुक्त बैठक, 22 जनवरी 2024 को हर मंदिरों में भव्य पुजानोत्स्व के साथ उत्सव मनाने का किया आह्वान

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यालय में नवादा नगर और नवादा प्रखंड के सनातनी श्री राम हिंदू भक्तों का एक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक हर घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा किया गया।

बैठक का शुभारम्भ राधेश्याम चौधरी के द्वारा सामूहिक प्रभु श्री रामचंद्र जी के गीत गाकर और जय श्री राम के नारों का उदघोष के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता और संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने किया।

राजकुमार गुप्ता ने कहा कि हम सबके आराध्य प्रभु श्री राम जी का मंदिर उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहा है, इसी निमित अयोध्या से अक्षत और पत्रक नवादा आया है। उसे हर घर में पहुंचाना है, साथ ही इस कार्यक्रम को कैसे सफल बनाना है उस पर लोगों से विचार मांगा गया।

अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष उपरांत सैकड़ों सनातनी बंधुओं के बलिदान के बाद आज प्रभु श्री राम जी का मंदिर 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों के द्वारा उद्घाटन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर के लिए आंदोलन में लगे भक्तों का आज अरमान पूरा होने जा रहा है और बलिदानी राम भक्तों के आत्मा को शांति मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज श्री राम मंदिर बनने से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सभी राम भक्तों को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत और पत्रक को घर-घर तक पहुंचाने का काम टोली बनाकर पूरा करना है। उस दिन हर घर में दीपक जलाने के साथ-साथ हर घर में भगवा झंडा लगाने का आग्रह हर सनातनी से करें।

22 जनवरी को हर मंदिर में भव्य पूजा करने का किया गया आह्वान 

22 जनवरी 2024 को हर मुहल्ले एवं गांव में अपने-अपने मंदिर की सफाई और सजावट कर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा का पाठ, 108 बार राम नाम का जप तथा पूजा-पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण करने का आह्वान किया गया। साथ ही 22 जनवरी 2024 को मंदिर के पास टेलीविजन लगा कर 11 बजे से एक बजे तक अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर उद्घाटन का लाइव प्रसारण दिखाने का काम करने के लिए लोगों से अपील करने को कहा गया है।

इस खुशी के अवसर पर खूब आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करने का अपील किया गया। कहा गया उस दिन ऐसा लगे कि पूरे देश के साथ अपना नवादा भी राम मय हो जाय। इसके लिए अपने-अपने मुहल्लों एवं गांवों में टोली बनाकर कार्य को सफल बनाएं।

मौके पर संघ से उदय शंकर, संतोष मोदी,भाजपा से विजय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार गुप्ता, माधुरी बरनवाल, तेजस सिन्हा, शंकर लोहार, रौशन कुमार आर्य, हर्षिकेश महतो, शिवरानि केसरी, सूर्यनारायणं गुप्ता, राधेश्याम चौधरी, महावीर चंद्रवंशी, अनिल कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, किरण देवी तथा बिंदु शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

नवादा में कैसे मनाया गया कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, पढ़ें पूरी खबर

0

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने बताया कांग्रेस का इतिहास, जिले भर के जुटे कोंग्रेसी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित भीआईपी कॉलनी कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पार्टी का 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने किया।

उन्होंने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर अपना विचार रखते हुए कहा है कि भारतीय राष्ट्र कांग्रेस कि स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुल दास तेज पाल संस्कृति विद्यालय में हुई थी।

इसके संस्थापाक महासचिव जेनेरल सेक्रेटरी एओ हूएम थे। उन्होंने बताया कि संस्थापक महासचिव ने कलकत्ता के ब्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्र कांग्रेस भारत का एक प्रमुख राजीनीति पार्टी है जिसने देश के आजादी से लेकर अबतक सत्ता में रहकर भारत के विकास की स्थपना किया।

जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया, सैनिकों की बहाली, बैंको की स्थपना तथा रेलवे की योजनाओं आदि में रोजगार को उपलब्ध कराया, ताकि देश के नौजवान रोजगार पाकर देश कि सेवा करते रहे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद तथा डॉ अम्बेडकर जैसे प्रमुख महापुरुषों की अध्यक्षता में भारत देश आज बुलंदियों पर है।

किसी देश के आगे हमारा भारत कमजोर नहीं है। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि बंगाली पासवान, पूर्व महामंत्री अरुण कुमार, जागेश्वर पासवान, एजाज अली मुन्ना, गोरे लाल, रंजीत कुमार, महिला सेल के शमा प्रवीण,

नवादा नगर अध्यक्ष मो रुकूऊदीन, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि रजनी कांत दीक्षित, विजय कुमार, रामाशीष, धनेश्वर पासवान, विकास सिंह, मो उस्मान, रौशन, बिपुल कुमार तथा प्रवीण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहीद चंदन के घर संवेदना देने पहुंचे गिरिराज सिंह खूब बरसे बिहार सरकार पर, कहा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है बिहार सरकार, पढ़ें पूरी खबर

0

केंद्रीय मंत्री ने कहा शहीद को भी जात-पात के नाम पर बांटती है बिहार सरकार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार ग्रामीण मौलेश्वर सिंह के पुत्र बलिदानी चंदन सिंह के बलिदान की जानकारी बाद बुधवार को पूर्व सांसद सह वर्तमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार और सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को संवेदनहीन बताया। उन्होंने कहा कि देश का सैनिक कोई जात और धर्म का नहीं होता है, वह देश का बेटा होता है।

चंदन देश का बेटा था और देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार ने शहीद के पार्थिव शरीर को पटना लाने के बजाय गया हवाई अड्डा पर उतरवाया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिजनों ने बताया कि बिहार सरकार का कोई भी प्रतिनिधि या मंत्री आज तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आए हैं।

बिहार सरकार के कोई भी मंत्री व प्रतिनिधि के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने व किसी प्रकार के संवेदना व्यक्त नहीं करना सैनिकों के प्रति अपमान बताया। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में अन्य राज्यों के वीर सपूत सैनिक शहीद हुए हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रकार की आर्थिक मदद की गई है।

इन्हें भी आर्थिक मदद की जानी चाहिए थी, लेकिन संवेदनहीन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। हर प्रकार का मदद का आश्वासन देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की शहीद चंदन के परिजन को भारत सरकार द्वारा जो मदद मिलनी चाहिए वह मदद मिल चुकी है।

जबकि जो बचा हुआ है निश्चित तौर पर जल्द मिलेगा। जहां तक शहीद के एक परिजन को नौकरी देने की बात है इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर बात करूंगा।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, मुखिया राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, समाजसेवी श्रवण कुमार, मय ग्रामीण सैनिक राकेश कुमार तथा सियाराम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

वारिसलीगंज के बाईपास चौक जो शहीद चंदन कुमार के नाम पर नामाकरण किया गया था। उसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ किया जाना काफी दुखद है।

घटना पर अफसोस करते हुए इसे गंभीरता से लेने को ले डीएम व एसपी से बात करने का भरोसा दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने पीड़ित को एक लाख रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।

बिहार सरकार सैनिक कल्याण निदेशालय ने शहीद चंदन की पत्नी को दिया 11 लाख का चेक, पढ़ें पूरी खबर

0

पूर्व सांसद अरुण कुमार, गोविंदपुर विधायक मो कामरान व मॉडर्न ग्रुप चेयरमैन डॉ अनुज के द्वारा दिया जा चूका है सहायता राशि

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के सपूत शहीद चंदन के पीड़ित परिजन को सहायता के लिए जब कुछ लोगों ने पहल किये तो सरकार की भी नींद खुली। बिहार सरकार सैनिक कल्याण निदेशालय गृह विभाग के द्वारा

जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अन्तर्गत कुटरी ग्राम पंचायत के नारोमुरार ग्रामीण मौलेश्वर सिंह के शहीद पुत्र चंदन के परिजन को 11 लाख रुपये का अनुग्रह राशि का भुगतान

डीएम आशुतोश कुमार वर्मा के निदेशानुसार बुधवार को बीडीओ वारिसलीगंज के द्वारा उनके निवास स्थान पर हस्तगत कराया गया। ज्ञात हो कि जम्मु के राजौरी जिला अन्तर्गत पुंछ के घने जंगल में आंतकी हमले में चंदन कुमार शहीद हो गए थे।

बता दें कि शहीद चंदन के पिता को सबसे पहले मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने जब एक लाख का चेक दिया, तो जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण सिंह ने बंद लिफाफा में सहायता राशि प्रदान किया।

इसके बाद गोविंदपुर विधायक मो कामरान ने तो अपने एक माह की सैलरी ही शहीद चंदन के पिता को सौंप दिया। इस तरह से शहीद चंदन के परिवार को आर्थिक मदद मिलने से थोड़ी राहत मिली।

वहीं बिहार सरकार के सैनिक कल्याण निदेशालय के द्वारा 11 लाख का चेक जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया। इसके अलावा परिजन जीवन-यापन के लिए सरकार से संतोषजनक सहायता का इंतजार है।

You cannot copy content of this page