Home Blog Page 125

बरनवाल सेवा समिति ने कैसे समारोह आयोजित कर मनाया महाराजा अहिबरन जयंती, पढ़ें पूरी खबर

0

बद्री नारायण गुप्त ने कहा बरनवाल समाज का इतिहास रहा बहुत ही गौरवशाली

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बरनवाल सेवा सदन में नवादा जिला बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति एवं बरनवाल युवा मंच के तत्वाधान में मंगलवार को महाराजा अहिबरन जयंती स्थानीय बरनवाल सेवा सदन में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें महाराजा अहिबरन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्षता बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने की।

इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति के संरक्षक बद्री नारायण गुप्त ने उपस्थित लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि महाराजा अहिबरन अयोध्या के सूर्यवंशी राजा मांधाता के प्रपौत्र थे। हमारा इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है।

गरीबों के मसीहा बुलंदशहर के राजा महाराजा अहिबरन का साम्राज्य जब चरम सीमा पर था, तब खुशहाल भी था एवं साम्राज्य का विस्तार भी हो रहा था और प्रजा भी बहुत ही खुश थे, तभी सन्1192 में मो गौरी के सेनापति कुतूबद्दीन ने बुलंदशहर के किले पर आक्रमण कर महाराजा अहिबरन के किले पर कब्जा कर लिया

और साम्राज्य पर कहर बरपाना शुरू कर दिया, तब बरनवाल समाज इधर-उधर भागकर व्यापार जगत से जुड़कर जीवन यापन करने लगे। हाल में बुलंदशहर के कुछ जगहों पर खुदाई के दौरान अहिबरन साम्राज्य के अवशेष मिले है, जिसे लखनउ के राजकीय संग्रहालय में रखा गया है।

महाराजा अहिबरन के शासनकाल में नाम पत्र के अभिलेख एवं चांदी के मुद्राओं का प्रचलन था, जो आज भी बुलंदशहर का प्राचीन नाम बरनशहर में है, जो 1200 वर्ष पूर्व इसकी स्थापना महाराज अहिबरन ने की थी।

बुलंदशहर पर बरन टावर की जीव भी रखा गया था, जो आज भी मौजूद हैं, तभी से महाराजा अहिबरन के वंशज होने के कारण हमारा बरनवाल समाज पूरे भारतवर्ष में अहिबरन जयंती मनाते आ रहे हैं। मंच का संचालन बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने किया।

इसी मंच से बरनवाल महिला समिति की अध्यक्षा माधुरी बरनवाल ने अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण की भरपूर समर्थन करते हुए महिलाओं को उचित सम्मान देने का अनुरोध किया और महिलाओं से अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। मौके पर उपस्थित बरनवाल युवा मंच के अध्यक्ष सुबोध लाल ने भी समाज हित में कई बाते रखी।

मौके पर बरनवाल सेवा समिति के संजय कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार होजियरी, सचिव रविकांत, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, भोला प्रसाद विद्युत, दिनेश कुमार दीनू, अंकेक्षक ठाकुर लाल, अरुण कुमार सिमिरिया, संजीव कुमार, जयराम प्रसाद, बरनवाल महिला समिति से माधुरी बरनवाल, रेखा बरनवाल, सावित्री बरनवाल, पुनीता बरनवाल तथा बरनवाल युवा मंच से अमरेंद्र कुमार अजीत, उपेंद्र कुमार, पिंटू कुमार के अलावा सत्येंद्र कुमार मौजूद थे।

ससुराल से पति साथ मायके जा रही महिला को अगवा कर क्यों किया निर्मम हत्या, पढ़ें पूरी खबर

0

हत्या के पूर्व महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने बारह घंटा बाद महिला का शव किया बरामद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में ससुराल से पति के साथ मायके जा रही एक महिला को अगवा कर हत्या कर दिया गया। महिला और घटनास्थल से बरामद कपड़ा से ऐसा प्रतित होता है कि महिला के साथ अगवा करने वाले कुकर्मियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया,

उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को नगर थाना क्षेत्र के नवादा-नारदीगंज पथ पर कस्तूरवा विद्यालय के पिछे खुरी नदी में फेककर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शव मंगलवार की सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि महिला गया जिला अन्तर्गत बुनियादगंज थाना क्षेत्र के उसरी टोला जहाना निवासी बाचो देवी अपने पति रामदेव चौहान के साथ अपने मायके नवादा जिला अन्तर्गत नेमदारगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव जाने के लिए निकली थी।

वह गया-जमालपुर ट्रेन पर सवार होकर गया से नवादा स्टेषन पर लगभग 6 बजे शाम में उतरी थी। नवादा स्टेशन से ई-रिक्शा से पार नवादा जाने के लिए पति के साथ चली, तभी शहीद चंदन का पार्थिव शरीर का तिरंगा जुलूस नवादा शहर में प्रवेश कर गया।

अधिक भीड़ होने के कारण ई-रिक्शा पति-पत्नी को नवादा शहर में उतार दिया, जहां पति मोबाइल में रिचार्ज करने के लिए एक दुकान गया, जब वह रिचार्ज कराकर वापस लौटा तब पत्नी को नहीं देखकर इधर-उधर खोजने लगा,

जब कहीं अता पता नहीं चला, तब पति अपने ससुराल के लोगों की इसकी जानकारी देते हुए पत्नी को खोजने लगा। मंगलवार की सुबह उसे किसी अनजान व्यक्ति ने बताया कि एक महिला की शव कस्तूरवा विद्यालय के पास पड़ा हुआ है।

सूचना बाद पति और उनके ससुराल के लोग वहां पहुंचे तब देखा की खुन से लथपथ उसकी पत्नी का शव पड़ा है। उसके बाद घटना की सूचना नगर थाना को दी गई।

सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए षव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतााल भेज दिया।

जानिए, नारोमुरार के शमशान घाट पर सेना की सशस्त्र सलामी के बीच कैसे पंचतत्व में विलीन हुए शहीद चंदन, पढ़ें पूरी खबर

0

शीत भरी रात में अपने लाल को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पर डटे रहे लोग

सेना की मातमी धुन व भारत माता के जयकारे के बीच अग्नि को समर्पित हुए बलिदानी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जब तक सूरज चांद रहेगा, चंदन तेरा नाम रहेगा, भारत माता जी जय के गगनभेदी नारों के बीच नारोमुरार गांव से पूरब स्थित श्मशान घाट पर सोमवार की देर रात राजकीय सम्मान के साथ भारत मां के सपूत शहीद चंदन को अंतिम विदाई देकर अग्नि को समर्पित किया गया।

श्मशान घाट पर बलिदानी के सम्मान में सेना के मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल एसबी सिंह, नवादा के प्रभारी जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र तथा एसपी अम्बरीष राहुल ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

तत्पश्चात सेना के जवानों द्वारा मातमी धुन बजाया गया। इस दौरान श्मशान भूमि पर उपस्थित तमाम लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को नमन किया।

इस बीच मेजर जनरल के द्वारा बलिदानी के पार्थिव शरीर में लिपटा तिरंगा को ससम्मान शहीद चंदन के पिता मौलेश्वर सिंह को सुपुर्द किया, जबकि मौके पर सलामी की मुद्रा में खड़े दर्जनभर सशस्त्र सैनिकों ने सलामी दिया।

बाद में बलिदानी के खानदानी ब्राह्मण उमेश पाठक ने कर्मकांडी मंत्रोच्चारण के बीच बलिदानी के अनुज अभिनंदन कुमार के द्वारा मुखाग्नि देकर अग्नि को समर्पित की गई।

बता दें को 21 दिसम्बर 2023 की दोपहर बाद जम्मू के पुंछ सेक्टर में गश्ती के दौरान आतंकी हमले में वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार ग्रामीण मौलेश्वर सिंह व जयंती देवी के तीन पुत्रो में द्वितीय नंबर पर रहे 24 वर्षीय चंदन वीरगति को प्राप्त हुए थे।

चंदन वर्ष 2017 में 89 आर्म्ड रेजिमेंट के रायफल मैन के पद पर पुंछ में पोस्टेड थे। बलिदान को प्राप्त हुए चंदन के पार्थिव शरीर के वारिसलीगंज पहुंचने पर जगह-जगह पुष्प की वर्षा किया।

वहीं तिरंगा यात्रा के पहुंचने की प्रतिआशा में नगर क्षेत्र के तमाम सरकारी स्कूलों, समाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवी संस्थानों से जुड़े लोगों के अलावा

विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों व शिक्षकों समेत ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं की टीम लगातार सड़क पर कई घंटों तक खड़े रहकर अपने बलिदानी सपूत का तिरंगा यात्रा का एक झलक पाने को आतुर देखे गए। हज़ारों की तादाद में लोग शीत भरी रात में सड़क पर खड़े नजर आए।

शहीद चंदन के पिता को मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह ने सहायता राशि के रूप में दिया एक लाख का चेक, पढ़ें पूरी खबर

0

परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स, कहा चंदन की कुर्बानी नवादा वासियों के दिलों में रहेगा युगों-युगों तक
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में शहीद हुए सेना के जवान राइफलमैन चंदन कुमार के परिजनों से मिलने वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव पहुंचे और शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने इस दुखद की घड़ी में उनके पिता मौलेश्वर प्रसाद सिंह एवं परिजनों को धैर्य बंधाया और हिम्मत से काम लेने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने शहीद के पिता को एक लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता करते हुए निकट भविष्य में हर सम्भव सहयोग का वचन भी दिया।

समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने शहीद चंदन कुमार के शौर्य एवं बलिदान पर को याद करते हुए कहा कि हम सभी भारत माता के इस वीर सपूत की सर्वाेच्च बलिदान को हार्दिक नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि चंदन की कुर्बानी नवादा वासियों के दिलों में युगों-युगों तक रहेगा। इनकी शहादत से जो गहरा आघात उनके माता-पिता एवं परिजनों को पहुंचा है, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

कहा जाता है कि वीर शहीदों की शहादत पर शोक नहीं गर्व किया जाता है, परंतु परिजनों के हृदय के दुख को ऐसे सांत्वना के शब्दों से कम नहीं किया जा सकता है।

मॉडर्न शैक्षणिक समूह शहीद के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करेगी। दुःख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए

सेना के जवान चंदन कुमार के परिजनों को एक लाख की आर्थिक सहायता करते हैं और भविष्य में भी उनको हर सम्भव सहायता का वचन देते हैं। इस दुखद घड़ी में नारोमुरार गांव में पहुंचकर उन्होंने शहीद चंदन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कैसे शहीद चंदन के लिए नवादा में उमड़ी जन सैलाब, पांचवां दिन पहुंचा पार्थिव शरीर, पढ़ें पूरी खबर 

0

गया एयरपोर्ट से आर्मी जवानों की अभिरक्षा में नवादा लाया गया शहीद चंदन का पार्थिव शरीर
गया-नवादा की सीमा से वारिसलीगंज नारोमुरार तक तिरंगे से पटा रहा सड़क मार्ग
नवादा पुलिस लाईन में सेना के जवान ने शहीद चंदन के पार्थिव शरीर को जिला प्रशासन को सौंपा
शहीद चंदन का पार्थिव शरीर नवादा पहुंचते ही गुंजने लगी वीर चंदन अमर रहे, भारत माता जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

भारत माता के सपूत वीरगति को प्राप्त करने वाले नवादा के लाल शहीद चंदन कुमार के पार्थिव शरीर का एक झलक पाने के लिए नवादा की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ी।

देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले शहीद चंदन का पार्थिव शरीर पांच दिनों बाद विशेष विमान से गया लाया गया, जहां सेना के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दी, उसके बाद सेना के वाहन से उसे तिरंगे में लपेटे नवादा लाया गया।

गया एयरपोर्ट से शहीद चंदन का पार्थिव शरीर जैसे ही निकला पूरे रास्ते उनके चाहने वालों का काफिला साथ रहा। हाथों में तिरंगा लिए लोग शहीद चंदन अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा शहीद चंदन का नाम रहेगा, भारत माता जिंदाबाद के नारे गुंजती रही।

वहीं जन सैलाब का आक्रोश पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी जोर-शोर से लगाया जा रहा था। नवादा की सीमा में प्रवेश करते ही रास्ते में पड़ने वाली जितने भी गांव थे, हर जगह फूलों से शहीद चंदन को शहादत देते नजर आ रहे थे।

शहीद चंदन के पार्थिव शरीर का काफिला को रेपुरा, हिसुआ के बाद नवादा पुलिस लाईन तक लोग अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे। नवादा पुलिस लाईन पहुंचते ही हजारों की संख्या में जुटे जिलेवासियों की आंखें नम हो गई और वीरगति को प्राप्त हुए शहीद चंदन अमर रहे की नारा लगाते हुए फूलों की वर्षा करते नहीं थक रहे थे।

पुलिस लाईन में सेना के वाहन से शहीद के पार्थिव शरीर को नवादा पुलिस के हवाले करते हुए सेना के जवान और अधिकारी साथ-साथ उसके गांव की ओर निकल पड़े। इस दौरान पुलिस लाईन से जन सैलाब का हुजूम शहीद चंदन के वाहन के आगे और पीछे नारा लगाते साथ चल रहे थे।

रास्ते में सद्भावना चौक, पुरानी रजौली बस स्टैंड, मेन रोड, प्रजातंत्र चौक होते हुए भगत सिंह चौक तथा सरकारी आईटीआई तक लोग अपने घरों के पास खड़े होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए ललायित रहे।

शहर के मुख्य मार्ग मेन रोड में जैसे ही शहीद चंदन का पार्थिव शरीर वाले वाहन के साथ सैंकड़ों वाहनों का काफिला पहुंचा तो लोगों ने अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीद चंदन की एक झलक पाने के लिए आपाधापी करते नजर आ रहे थे।

नवादा के जनप्रतिनिधियों ने भी किया शहीद चंदन को नमन
शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर नवादा पुलिस लाईन पहुंचने से पहले जिले के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का जुटान हो गया। बेसर्बी से शहीद चंदन के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार करते नजर आ रहे थे। हाथों में फूलों को लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में बेताब रहे। जैसे ही पुलिस लाईन शहीद चंदन का पर्थिव शरीर पहुंचा, उसके उपर फूलों की वर्षा करते हुए नमन करना नहीं भूल रहे थे। नवादा सांसद चंदन सिंह, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, भाजपा नेता शशिभूषण कुमार उर्फ बब्लू सिंह तथा लोजपा आर के राष्ट्रीय प्रवक्ता धिरेन्द्र कुमार मुन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बीएड की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर दिया श्रद्धांजलि
शहीद चंदन के पार्थिव शरीर पुलिस लाईन पहुंचने के पूर्व गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सचिव शैलेश सिंह की अगुआई में घंटों कॉलेज कर्मियों व छात्र-छात्राएं इंतजार में खड़े रहे। जैसे ही शहीद चंदन का पार्थिव शरीर कॉलेज के समीप पहुंचा पुष्प अर्पित करते हुए एक झलक पाने को लेकर सभी ललायित रहे। साथ ही भारत माता की जाय और शहीद चंदन अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे।

नवादा में कैसे तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली एक महिला की जान, पढ़ें पूरी खबर

0

व्यहार न्यायालय के समीप हुई घटना, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
Report by Nawada News Xpress
नवादा/सूरज कुमार

नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक महिला की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मालती दरियापुर गांव निवासी रामजीवन सिंह की पत्नी ललिता देवी के रूप में किया गया है।

मृतक के पति रामजीवन सिंह ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी नवादा में रहकर दाय का काम करती थी। किसी काम से वह बाजार निकली थी, तभी उक्त स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया,

जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। हालांकि ट्रक को घटनास्थल से नगर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से महिला की शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

गौरतलब हो कि जिले में लगातार वाहन दुर्घटना का कहर जारी है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार बड़ी वाहनों का परिचालन यातायात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

शहर से लेकर हाइवे तक आये दिन तेज रफ्तार का कहर जारी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर जिले में दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। ऐसे में सड़क सुरक्षा अभियान महज दिखावा साबित हो रही है।

नवादा में पोस्टरबाजी का क्या है फंडा, लोक सभा चुनाव से पहले लोकल प्रत्याशी की मांग का गरमाने लगी राजनीत, पढ़ें पूरी खबर

0

शहर के विभिन्न इलाकों में चिपकाया गया लोकल प्रत्याषी की मांग का पोस्टर, मची खलबली

Report by Nawada News Xpress
नवादा/ सूरज कुमार

नवादा में लोक सभा चुनाव के पहले आम जनता के नाम लोकल प्रत्याषी की मांग का पोस्टर ने खलबली मचा दिया। इस पोस्टरबाजी के फंडा ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दिया। शनिवार को जब लोग सुबह घर से निकले तो जगह-जगह लोकल प्रत्याशी के नाम का पोस्टर देख चौंक गये,

फिर क्या था पूरे लोक सभा क्षेत्र में यह फंडा चर्चा का विषय बन गया। सवाल यह खड़ा हो गया कि आखिर किसने इस तरह की पोस्टरबाजी की। बता दें कि नवादा लोक सभा क्षेत्र में वर्षों से स्थानीय प्रत्याशी की मांग होता रहा है, परंतु हर बार चुनाव में बाहरी प्रत्याशियों को खड़ा कर नवादा लोक सभा की जनता को ठगने का काम किया जाता रहा है।

हालात यह हो गया है कि लोग अब बाहरी प्रत्याषियों से तौबा करने लगे। इसबार लोक सभा चुनाव से पहले लोकल प्रत्याषी की मांग जोर पकड़ ली है। हालांकि जिसने भी यह पोस्टरबाजी किया उसे लोग सराहनीय बता रहे हैं।

अब तक लोग दबी जुबान से लोकल प्रत्याशियों की मांग करते आ रहे थे, परंतु इस पोस्टरबाजी ने यह साफ कर दिया कि कोई भी पार्टी हो नवादा लोक सभा सीट पर कब्जा जमाने के लिए लोकल प्रत्याषी ही चाहिए।

शहर में चिपकाये गये पोस्टरों में साफ लिखा है कि बाहरी भगाओ, नवादा बचाओ, साथ में प्रजातंत्र द्वार की तस्वीर भी लगी है। हालांकि नवादा लोकसभा सीट पर 1957 से लेकर अब तक चुनावी माहौल में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।

चुनाव के दौरान यहां विकास और स्थानीय मुद्दे फीके पड़ जाते हैं और जातिगत फैक्टर ही असर डालता है। पिछले दो दषकों की बात करें तो 1999 में भाजपा के डॉ संजय पासवान, 2004 में राजद के वीरचंद्र पासवान, 2009 में भाजपा के भोला सिंह, 2014 में भाजपा ने गिरिराज सिंह तथा 2019 में लोजपा से चंदन सिंह सांसद बन चुके हैं,

जो सभी बाहरी हैं। वैसे लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नवादा में सभी दलों ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर ली है। इस सीट पर इंडिया गठबंधन और एनडीए उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला होने के आसार प्रबल है, बावजूद लोकल प्रत्याशी की मांग कुछ नया गुल खिलाने वाली है।

शहीद जवान का पार्थिव शरीर क्यों गांव नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम, पढ़ें पूरी खबर 

0

आंतकी हमला में 21 दिसंबर की शाम पुंछ में शहीद हुए थे नवादा के चंदन
एनएच-20 को नवादा-नालंदा के सीमा पर खरांट मोड़ के पास किया सड़क जाम
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जम्मू के पुंछ में आंतकियों के हमले में षहीद हुए नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव निवासी आर्मी जवान चंदन कुमार का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

21 दिसंबर की शाम राजौर के पुंछ में शहीद जवान चंदन के परिजन और सैंकड़ो ग्रामीण शनिवार को एनएच-20 जामकर जमकर प्रदर्शन किया। नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अन्तर्गत कुटरी ग्राम पंचायत के मुखिया अभिनव आनंद के नेतृत्व में एनएच जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया।

सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अजय कुमार, सदर बीडीओ डॉ अंजनी कुुुुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार तथा वारिसलीगंज थानाघ्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा जाम स्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटे रहे,

लेकिन लोगों का शहीद जवान के प्रति संवेदना ने काफी आक्रोशित कर दिया। सड़क जाम के दौरान परिजन व उनके चाहने वालों के द्वारा लगातार एक ही मांग किया जा रहा था कि शहीद चंदन का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाय।

आक्रोशित लोगों ने बताया कि शहीद चंदन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांव के मिट्टी में किया जाना है। सूत्रों की मानें तो आतंकी हमला में शहीद चंदन का बॉडी इस कदर क्षत-विक्षत हो गया कि उसे परिवार वालों को सौंपा नहीं जा सकता है।

बहरहाल, शहीद चंदन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए लोगों में जो जुनून उमड़ा हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 4 घंटे से एनएच-20 का जाम करके रखना शहीद चंदन की भारत माता के प्रति कुर्बानी का आक्रोश देखने को मिला।

समाचार लिखे जाने तक शहीद चंदन के पार्थिव शरीर की मांग को लेकर लोग सड़क पर डटे हैं। वहीं जिले के हर छोटे-बड़े अधिकारी इस आक्रोश को शांत कराने में विफल साबित हो रहे हैं।

नवादा में उपभोक्ता आयोग ने क्यों बसुंधरा बस मालिक पर लगाया जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर 

0

दो माह के अंदर राशि भुगतान करने का दिया आदेश
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बस कंडक्टर के द्वारा यात्री को गुमराह करने के मामले में नवादा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बस मालिक को सेवा में त्रुटी का दोषी करार देते हुए किराया राशि के साथ-साथ 60 हजार रूपये हर्जाने के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैेना गांव निवासी रवि शंकर कुमार ने बसुंधरा नामक बस से रांची जाने के लिये 5 दिसंबर 2021 की सुबह 6 बजे की बस सेवा का टिकट 5 सौ रूपये में लिया था।

समय पर बस के कंडक्टर ने बताया कि यात्री की संख्या कम रहने के कारण बस नहीं जायेगी तथा दूसरे बस से यात्रा करने को मजबूर किया। इस कारण रवि शंकर कुमार शाम 4 बजे रांची पहुंचे,

जिससे उन्हें एक लाख रूपये का नुकसान हुआ। घटना से पीड़ित होकर आवेदक ने आयोग के समक्ष वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई।

दायर वाद में झारखंड राज्य अंतर्गत कोडरमा जिले के लक्खीबागी पेट्रोल पम्प स्थित बसुंधरा बस ट्रांसपोर्ट के मालिक अजय कुमार सहित अन्य को पक्षकार बनाया।

वाद की सुनवाई को लेकर ग्रहण किये जाने के बाद विपक्षगण को सूचना निर्गत की गई, किन्तु विपक्षी उपस्थित नहीं हुए। तत्पश्चात वाद की सुनवाई एकपक्षीय की गई।

आवेदक के द्वारा दाखिल दस्तावेज एवं मौखिक साक्ष्य के आधार पर आयोग के अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद एवं सदस्य मिथिलेश कुमार ने बस मालिक को सेवा में त्रुटी का दोषी पाया।

जिसके बाद आयोग ने फैसला सुनाते हुए किराया का राशि 5 सौ रूपये सहित आर्थिक व मानसिक क्षति के रूप में 50 हजार रूपये एवं वाद खर्च के रूप में 10 हजार रूपये आवेदक को भुगतान किये

जाने का आदेश बस मालिक को दिया। साथ ही आयोग ने यह भी आदेश दिया कि दो माह के अंदर कुल राशि का भुगतन करें।

संसद से सांसदों का निलबंन के खिलाफ कैसे सड़क पर उतर कर आक्रोशित दिखे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता, पढ़ें पूरी खबर 

0

निलबंन के खिलाफ रोषपूर्ण किया प्रदर्शन, पीएम का किया पुतला दहन
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

संसद में सुरक्षा चूक और लोकतंत्र की हत्या किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के तत्वाधान में आक्रोशपूर्ण मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पार्टी कार्यालय से आक्रोश माार्च निकालकर नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

तत्पश्चात प्रजातंत्र चौक पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। मौके पर उपस्थित राजद के प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने कहा कि लोक सभा में सुरक्षा पर कैसे चूक हुआ, इसका जवाब देने के बदले विपक्ष के सासंदों को सदन से निलंबित किया गया। केंद्र सरकार ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ऐसा किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के 145 सांसदों को संसद से निलंबित किए जाने के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेस, राजद, जदयू तथा वाम दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिव ने कहा कि विपक्ष की एक ही मांग थी कि लोकसभा में कैसे सुरक्षा चूक हुई। इस पर गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें। वे देश को बताएं कि इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई,

लेकिन गृह मंत्री सदन में आकर जवाब नहीं दिए, उलटे देश के इस सबसे बड़े सुरक्षा चूक पर गृह मंत्री का वक्तव्य मांगने पर विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का जवाबदेही से भागने और जवाब देने से बचने को दर्शाता है,

इसलिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं। केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैये से पूरे देश की जनता त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों को आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन उखाड़ फेंकेगी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह,

माले के जिला सचिव भोला राम, सीपीएम के प्रो नरेश चन्द्र शर्मा, जदयू के जीवन लाल चन्द्रवंशी तथा जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय यादव सहित महागठबंधन के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


You cannot copy content of this page