Home Blog Page 126

नवादा के लाल व भारत मां के सपूत चंदन की शहीद का क्या है दास्तान, पढ़ें पूरी खबर 

0

जम्मु कश्मीर के पुंछ में नवादा के लाल हुए शहीद, पूर्व से घात लगाए आंतकियों ने सैन्य वाहन पर किया था हमला
नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव का रहने वाला चंदन ने भारत मां की सुरक्षा करते अपनी जान की दे दी आहूति
परिवार के साथ पूरे जिले में है शोक की लहर 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जम्मु कश्मीर के पुंछ में गुरूवार की शाम हुए आंतकी हमला में नवादा के लाल शहीद हो गए। भारत मां की सुरक्षा करते-करते जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरा ग्रामीण मौलेश्वर सिंह का पुत्र चंदन कुमार अपनी जान की आहूति दे दी। पुंछ के घने जंगल में छिपे आंतकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया था,

जिसमें पांच जवान शहीद हो गए तथा दो जवान गंभीर रूप से जख्मी भी हुए। पांच शहीदों में वारिसलीगंज के चंदन भी शामिल है। शहीद सभी जवनों के हथियार भी आतंकी अपने साथ लेकर चला गया। इस घटना की जानकारी गुरूवार की रात्रि लगभग करीब 12.30 बजे शहीद चंदन के छोटे भाई अभिनंदन कुमार को दिया गया।

पहले तो उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मेरा भाई शहीद हो गया, लेकिन उसने वहां के वेबसाइट पर देखा तब मामला सत्य पाया गया, उसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रात्रि में ही गांव के लोग तथा चंदन के चहेते उनके घर पर पहुंच गए। जानकारी अनुसार बुधवार की रात्रि डेरा की घने जंगल में कुछ आंतकियों को देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना बाद सेना की आरआर बटालियन ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी में लगे जवान गुरूवार को दोपहर बाद लगभग 3.45 बजे एक जिप्सी और ट्रक में सवार होकर डेरा की घनी गली बफ्लियाज मार्ग से गुजर रहे थे। इस दौरान टोपा पीर क्षेत्र में पूर्व से घात लगाए बैठे तीन-चार की संख्या में आंतकियों ने घने जंगल से निकलकर सेना के वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सेना के पांच जवान मौके पर हो वीरगति को प्राप्त कर गए, जिसमें चंदन भी शामिल था।

एक मात्र कमाउ पुत्र की मौत के बाद परिवार पर टूटा पहाड़ वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार ग्रामीण कौलेश्वर सिंह का एक मात्र कमाउ पुत्र चंदन की मौत बाद परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। शहीद चंदन के छोटे भाई अभिनंदन ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उसी भाई के सहारे पूरे परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। भाई के शहीद होने के बाद हमलोगों के सामने बहुत बड़ी मुसिबत आ गई है।

वृद्ध पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन और ग्रामीण शहीद चंदन का पाार्थिक शरीर गांव आने का इंताजर कर रहे है।वर्ष 2021 में शहीद चंदन की हुई थी शादी
वर्ष 2027 में सेना में नौकरी लगने के बाद पिता मौलेश्वर सिंह व मां जयंती देवी वर्ष 2021 में चंदन की शादी लखीसराय जिले के शिल्पी कुमारी के साथ बड़े धुमधाम से हुई थी।

भाई के शहीद होने का तो गम है, लेकिन गर्व भी है
नरोमुरार ग्रामीण मैलेश्वर सिंह के बड़े बेटा और शहीद चंदन के बड़े भाई पियूष ने कहा कि भाई के शहीद होने का गम तो पूरे परिवार को जरूर है, लेकिन परिवार को इस बात का गर्व भी है कि चंदन भारत मां की रक्षा करते हुए अपनी जान की आहूति दे दे दिया।

26 वर्षीय चंदन आर्मी जवान में हुआ था बहाल
नरोमुरार ग्रामीण मौलेश्वर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार आर्मी में वर्ष 2017 में बहाल हुआ था। वह करीब ढ़ाई साल से जम्मू में पोस्टेड था। चंदन गांव से ही पढ़ाई शुरू कर सेना में भर्ती हुए थे और 86 बटालियन इनफैंट्री में रायफल मैन के पद पर तैनात थे। गुरूवार को पुंछ में हुए आंतकि हमले में उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

जिस जंगल में हमला हुआ वह था 12 किलोमीटर का
राजौरी जिले से आगे थन्नामंडी और उससे आगे डेरा की गली से जंगल क्षेत्र शुरू हो जाता है। डेरा की गली का आधा हिस्सा राजौरी जिले में पड़ता है और बफ्लियाज द्वोत्र से पुंछ जिला में आता है। डेरा की गली से बफ्लियाज तक लगभग 12 किलोमीटर घना जंगल है। आतकियों ने इसी हिस्से में टोपा पीर क्षेत्र में जवानों पर हमला किया।

कैसे जोर-शोर से 24 दिसंबर के जिलास्तरीय विचार गोष्ठी की हो रही  तैयारियां, सम्मिलित होंगे हज़ारों लोग, पढ़ें पूरी खबर 

0

डॉ अनुज सिंह ने नवादा के विकास के लिए जाति, धर्म एवं दलगत भावनाओं से उपर उठकर शामिल होने का किया आह्वान

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिनांक- 24 दिसंबर 2023, रविवार को नवादा में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से हज़ारों की संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल होकर ‘नवादा लोकसभा क्षेत्र की राजनैतिक दशा एवं दिशा’ के विषय पर विमर्श करेंगे।

इस कार्यक्रम के लिए जोर-शोर से चल रही तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। कार्यक्रम स्थल- मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंतीनगर के खेल मैदान में तीन दिन पूर्व से ही पंडाल, स्टेज, साउंड सिस्टम आदि तैयार करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

बैठक का मूल उद्देश्य जनता से जुड़कर उन्हें राजनैतिक रूप से जगाना एवं आगामी लोकसभा चुनावों में एक उचित नेतृत्वकर्ता चुनकर नवादा लोकसभा क्षेत्र की दशा एवं दिशा में परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक जनजागरण फैलाना रखा गया।

डॉ अनुज ने कहा लोगों में जनजागरण के लिए किया जा रहा गोष्ठी 

कार्यक्रम के आयोजक एवं समन्वयक मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने प्रेस- रिलीज के द्वारा मीडिया को कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रम का मूल उद्देश्य नवादा की आम जनता में नेतृत्व चयन के लिए जनजागरण लाना है।

जिले की आम जनता की मौलिक समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार आदि का एक ठोस एवं स्थायी समाधान तलाशने के लिए, नवादा जिले के सभी क्षेत्रों के सभी वर्गों के लोगों का बेहतरीन विकास के लिए एवं आम जनता की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए जनजागरण बहुत जरूरी है।

हमारा यह प्रयास तभी सफल हो सकता है जब जिले का कल्याण चाहने वाले सभी समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध जन अपनी जाति-धर्म एवं दलगत भावनाओं से उपर उठकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों और एकजुट होकर नवादा लोकसभा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कर सकें।

जिले भर के प्रबुद्ध नागरिकों को किया गया आमंत्रण 

ज्ञात हो कि इस गोष्ठी के सफल आयोजन के लिए इसकी तैयारी समिति की बैठक 10 दिसंबर 2023, रविवार को नवादा जिले के न्यू एरिया में स्थित एक सभागार में हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि नवादा जिले के प्रत्येक प्रखंड से बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम जनता को भारी संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाए।

इसके लिए आयोजन-स्थल पर आवश्यक तैयारियों से लेकर आमंत्रण पत्र वितरण तक कि रूपरेखा तय की गई थी और उसके अनुसार सभी कार्य सम्पन्न हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं की कर्मठता और जागरूकता से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होने की उम्मीद है।

पुलिस ने किस अपहृत ईंट भट्ठा मुंशी को सकुशल किया बरामद, चार अपहरणकर्त्ता भी हुआ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

काशीचक से किया था अगवा, नालंदा से हुआ बरामद, अपहरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी हुआ जप्त 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र से अपहृत ईंट भट्ठा मुंशी को पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहृत ईंट भट्ठा के मुुशी को नालंदा जिले से बरामद करते हुए 4 अपहरणकर्त्ताओं को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इस संबंध में एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 18 दिसंबर को नवादा किले के प्रसाद ईंट भट्ठा काशीचक में मुंशी का काम कर रहे शेखपुरा जिला अन्तर्गत केसार थाना क्षेत्र के कमल बिगहा गांव निवासी विशुनदेव प्रसाद का पुत्र आजाद कुमार चौरसिया का अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर काशीचक थाना में प्राथमिकी संख्या- 330/23 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से घटना के महज 12 घंटे के अंदर 20 दिसंबर की सुबह नालंदा जिले से अपहृत आजाद को बरामद कर लिया गया।

एसपी श्री राहुल ने बताया कि अपहृत मुंशी को सकुशल बरमाद करते हुए चार अपहरणकर्त्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपहरणकर्त्ताओं में पटना जिला अन्तर्गत बेलछी थाना क्षेत्र के वराह गांव निवासी स्व राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र त्रिपुरारी कुमार,

नालंदा जिला अन्तर्गत रोदई थाना क्षेत्र के कुतुबपुर ग्रामीण स्व राजकुमार तांती का पुत्र धनंजय कुमार, हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी रामचन्द्र पासवान का पुत्र कुबेर कुमार तथा उसी गांव के विरेन्द्र तांती का पुत्र मौजा कुमार शामिल है।

एसपी ने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो को जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को पुछताछ करने के बाद गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नवादा में अनियंत्रित  स्कॉर्पियो कैसे टकराया पेड़ से, तीन की हो गई मौत, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा में सड़क पर मौत का कहर जारी, एक ही दिन में सड़क हादसे में पांच की मौत से मचा कोहराम 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में एक ही दिन पांच लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई। ताजा घटना बुधवार की रात्रि हुई स्कॉर्पियो के दुर्घटना ने कोहराम मचा दिया। स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोगों की मौत एक साथ घटनास्थल पर हो गई।

यह घटना रजौली-सिरदला स्थित गया स्टेट हाइवे पर रजौली थाना क्षेत्र के बैरिया मोड़ के पास रात के करीब 9.30 बजे अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई, जिससे स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।मृतकों में नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी स्व संजय सिंह का पुत्र विवेक कुमार व मनोज सिंह उर्फ पंजाबी सिंह का पुत्र रौशन कुमार तथा सिरदला थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र चंदन कुमार के रूप में पहचान हुई है।

वहीं दो घायलों में खनवां निवासी मंटू सिंह का पुत्र गोपाल कुमार व जीतेन्द्र कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। इस दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को रात्रि में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि सभी रजौली में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर स्कॉर्पियो से अपने घर लौट रहे थे, तभी घटनास्थल के पास बीच सड़क पर एक नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

जिसमें तीन की मौत घातनस्थल पर ही हो गई, जबकि दो घायल हो गए दुर्घटना इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना की सूचना 112 की पुलिस टीम को दिया गया,

जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब हो कि बुधवार को ही जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी सड़क हादसा हुई जिसमें दो लोगों की मौत हुई।

कुल मिलाकर नवादा के लिए बुधवार का दिन ब्लैक वेडनेसडे साबित हुआ। गुरुवार की सुबह तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

नवादा में कैसे सड़क हादसे ने ले ली दो की जान, पढ़ें पूरी खबर

0

दोनों मौतें अलग-अलग सड़क हादसे में हुई, नगर के सद्भावना चौक और पकरीबरावां के कचना मोड़ पर हुई दोनों हादसा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मृतकों का शव सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजनों की चित्कार ने माहौल को गमगीन बना दिया।

जानकारी अनुसार नवादा नगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 निर्माणाधिन बख्तियारपुर-रजौली फोर लेन पर क्षेत्र के अति व्यस्ततम सद्भावना चौक पर प्रतिबंधित जुगाड़ वाहन (झरझरी रिक्शा) ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि साथ रहे पत्नी और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास रहे लोगों ने जख्मी देवर और भाभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया तथा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि नक्सल थाना नेमदारगंज क्षेत्र के धंधारी गांव निवासी राजेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पिन्कू कुमार अपनी पत्नी रिया देवी तथा भाई सन्नी कुमार के साथ बुधवार की सुबह अपने रिश्तेदार वारिसलीगंज से घर वापस लौट रहे थे,

तभी नगर थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के पास जुगाड़ वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि साथ रहे पत्नी और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के पास हुई,

जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। दोनों युवक वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पचवारा गांव निवासी मनोरंजन दास का पुत्र राजीव रंजन सिन्हा एवं प्रदीप यादव हसनगंज गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में आये हुए थे।

प्रदीप का रिश्तेदार हसनगंज गांव में रहते हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को हसनगंज गांव से लौटने के दौरान कचना मोड़ के पास बाइक पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी, जिससे राजीव रंजन सिन्हा की मौत हो गई,

जबकि प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पटना भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मनरेगा योजना में घोटाला का आरोप- जिसके विरुद्ध की जांच की मांग, उसी को बना दिया जांच पदाधिकारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

उच्च अधिकारीयों से किया कार्रवाई की मांग

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में भ्रष्टाचार को दबाने और उस पर पर्दा डालने के लिए अधिकारियों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं। आखिर हथकंडे अपनाये क्यों नहीं जब हमाम में सभी नंगे हैं। जिसके विरुद्ध जांच की मांग की उसी को जांच पदाधिकारी बना मामले पर पर्दा डाल दिया गया।

ताजा मामला जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरहेना का है, जहां मनरेगा योजना के तहत किए गए गबन 11,68,650 रुपये को छुपाने के लिए घोटाले में शामिल कनीय अभियंता, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक से ही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजौली द्वारा जांच कराकर घोटाला पर पर्दा डालकर गबनकारी का मनोबल ऊंचा किया गया है।

मामला वित्तीय वर्ष 2022- 23 का है। ग्राम भूपतपुर कजरी पाइन की सफाई पंचायत समिति द्वारा 5 जून 2023 से 30 मार्च 2023 तक 6,76,410 रुपये निकाल लिया गया है एवं बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

इस काम को ग्राम पंचायत मुरहेना द्वारा दो अलग-अलग योजना बनाकर सेम डेट में 4,92,240 फर्जी मजदूर के नाम पर निकालकर गबन किया गया है। पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत दोनों फंड से 11,68,640 निकाल लिया गया है,

इसकी शिकायत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजौली डीआरडीए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवादा को 27 अक्टूबर 2023 को किया गया था। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजौली ने

पत्रांक- 93, दिनांक- 14 नवंबर 2023 को अभियंता पंचायत रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक को जांच का आदेश देते हुए जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

17 नवम्बर 2023 को प्रस्तुत किया फर्जी जांच रिपोर्ट 

इन लोगों के द्वारा फर्जी जांच रिपोर्ट 17 नवंबर 2023 को प्रस्तुत किया गया। अब यहां सबसे बड़ी सवाल यह है कि जिन लोगों के द्वारा इतनी बड़ी गबन का कार्य किया गया,

जिनके द्वारा गबन किया गया है उन्हीं लोगों को जांच पदाधिकारी बनाकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजौली द्वारा भेजा गया। इससे साफ जाहिर होता है कि घोटाले को सभी मिलकर किस तरह से लीपा पोती किया है।

उच्च अधिकारियों से किया जांच की मांग 

उपलब्ध कराये गये जांच प्रतिवेदन के विरोध में जांच में संलग्न लोगों के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता बिंदा प्रसाद निराला के द्वारा निदेशक डीआरडीए नवादा, कार्यक्रम पदाधिकारी नवादा एवं सचिव ग्रामीण विकास विभाग पटना को प्रतिवेदन दिया गया है एवं अपने स्तर से स्थल जिओ ट्रैकिंग के आधार पर जांच करने का अनुरोध किया गया है।

क्या आप जानते हैं, बालू के अवैध खनन का भी विभाग को मिलता है लक्ष्य, नवादा खनन विभाग को मिला 8.10 करोड़ का लक्ष्य, पढ़ें पूरी खबर 

0

विभाग ने अब तक अवैध बालू खनन से 6.02 करोड़ का लक्ष्य कर चुकी है पूरा
अवैध बालू खनन में जब्त वाहनों से सम्मन शुल्क व खनिज शुल्क के रूप में वसूला जाता है जुर्माना
विभाग के इस लक्ष्य से अवैध बालू खनन को मिल रही बढ़ावा
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में अवैध बालू खनन का बदस्तूर जारी रहने के पीछे बड़ी कारण है, इसके लिए विभागीय स्तर से ही अवैध बालू खनन का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। ऐसे में अवैध बालू खनन को रोकना महज एक दिखावा साबित हो रही है। विभाग अपनी राजस्व के लिए एक तरफ बालू चोरी करने का रास्ता देती है तो वहीं दूसरी तरफ उसे पकड़कर जुर्माना वसूली करने का काम करती है।

इस दो नियती व्यवस्था से यह साफ हो रहा है कि बालू का अवैध खनन कभी समाप्त नहीं हो सकता है। विभाग को दोनों तरफ से राजस्व का मुनाफा हो रहा है, जिसमें संवेदक और अवैध बालू खनन दोनों से राजस्व की वसूली की जा रही है। पिछले कई महीनों से बंद बालू उठाव के दौरान जमकर अवैध बालू खनन का गोरखधंधा जारी है।

अब संवेदकों द्वारा बालू घाटों का टेंडर लेकर चलाया जाने लगा, तब भी अवैध बालू खनन बदस्तूर जारी है, जिससे यह साफ हो जाता है कि विभाग अवैध बालू खनन को एक तरफ जड़-मूल समाप्त करने का आदेश दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ वैसे अवैध बालू माफियाओं के लिए टारगेट दिया जाना समझ से परे है।

बताया जाता है कि अवैध बालू खनन कार्रवाई के लिए इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवादा जिला खनन विभाग को 8 करोड़ 10 लाख का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अक्टूबर माह तक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ 2 लाख रूपये की वसूली कर चुकी है, जो शत-प्रतिशत का 74.3 प्रतिशत है।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध बालू खनन करने वाले वाहनों से दो तरह से जुर्माना वसूल किया जाता है, जिसमें सम्मन शुल्क और खनिज शुुल्क शामिल है। सम्मन शुल्क में ट्रैक्टर से 25 हजार, छह चक्का ट्रक से एक लाख, दस चक्का या उससे अधिक चक्के वाले वाहनों से 2 लाख रूपये तथा जेसीबी से 4 लाख रूपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।

वहीं खनिज शुल्क की बात करें तो निर्धारित रॉयल्टी का प्रति सीएफटी 25 गुणा राशि बतौर जुर्माना वसूला जाता है। बता दें कि वर्तमान में प्रति सीएफटी 215 रूपये राशि नवादा जिले में निर्धारित है।

इस लिहाज से विभाग को डबल मुनाफा मिल रहा है। वहीं अवैध खनन कार्रवाई के नाम पर विभाग के कर्मी व अधिकारी भी खूब शुभ-लाभ करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि अवैध बालू खनन कार्रवाई का लक्ष्य निर्धारित रहने से विभाग से जुड़े लोगों की अवैध कमाई भी खूब हो रही है।

दुर्भाग्य इस बात का है कि इस सम्बंध में जब प्रभारी खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया तब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, जिससे यह पता चलता है कि मीडिया से उक्त खनन पदाधिकारी को परहेज है।

हत्या के आरोप में किस आरोपी को अदालत ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा, पढ़ें पूरी खबर

0

2020 में हुई हत्या के तीन साल बाद आया फैसला 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को उम्र कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई गई। व्यवहार न्यायालय के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशुतोष राय ने यह सजा अकबरपुर थाना क्षेत्र के गंगटा गांव निवासी सुबोध सिंह उर्फ छोटानी सिंह को सुनाया।

मामला अकबरपुर थाना कांड संख्या-478/20 से सम्बंधित है। जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि उक्त गांव निवासी पंकज कुमार अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर नवादा से गंगटा गांव जा रहा था,

तभी रास्ते में घंघारी गांव के समीप पूर्व से घात लगाये बैठे अभियुक्त सुबोध सिंह एवं अन्य ने पंकज कुमार की बहन को जबरन बाइक से उतारा तो पंकज कुमार भागने लगा।

तभी अभियुक्त ने पकंज का पीछा कर उसे गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के भाई रौशन कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में कांड अंकित कराया गया।

घटना 25 अगस्त 2020 की बताई जाती है। अदालत में गवाहों के द्वारा दर्ज कराये गये बयान के आधार पर न्यायाधीश ने घटना के आरोपित सुबोघ सिंह को हत्या का आरोपी मानते हुए

आजीवन कारावास व 25 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। वहीं शस्त्र अधिनियम के तहत 3 वर्ष का कारावास व 5 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।

खनन विभाग के लिए कैसे वरदान साबित हो रही नवादा पुलिस, वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर जब्त किया आधा दर्जन बालू लदा ट्रैक्टर, पढ़ें पूरी खबर 

0

सकरी नदी बालू घाट से कार्रवाई कर आधा दर्जन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर एक चालक को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में मचा हड़कम्प

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में बालू माफियाओं का खौफ पुलिस से उठ चूका है, यही वजह है कि आये दिन बालू माफिया पुलिस व विभाग को अपना निशाना बना ले रहे हैं, लेकिन एसपी अम्बरीष राहुल ने बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सख्त आदेश दे दिया है, जिससे खनन विभाग के लिए नवादा पुलिस वरदान साबित होने लगी।

इसी को लेकर नवादा जिला अन्तर्गत वारिसलीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें सोमवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव स्थित सकरी नदी बालू घाट पर छापेमारी कर आधा दर्जन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया।

इस दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है। वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव स्थित सकरी नदी से कई ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड कर रहा है।

सूचना पश्चात थानाध्यक्ष श्री मिश्रा अपने नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए निकल पड़े, जहां अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टर पर लदा बालू सहित 6 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया,

वहीं एक ट्रैक्टर चालक थाना क्षेत्र के मसनखावां ग्रामीण राजबल्लव यादव के 20 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य ट्रैक्टर चालक और बालू माफिया भागने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि भागने वाले ट्रैक्टर चालक और बालू माफियाओं को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा जब्त ट्रैक्टर के मालिक को भी कागजात के आधार पर इस मामले में

अभियुक्त बनाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।

नवादा से साइबर अपराधियों का जड़-मूल समाप्त करने का सर्जिकल स्ट्राइक में कैसे 5 नाबालिग सहित 10 साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

पकरीबरावां एसडीपीओ ने कहा वरिसलीगंज को जामताड़ा नहीं बनने देगी नवादा पुलिस
पकरीबरावां एसडीपीओं के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी अभियान चलाकर साइबर अपराधियों को पकड़ा
छापेमारी में ठगी के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण, मोबाइल व कस्टमर डेटा हुआ बरामद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जामताड़ा बनने के कगार पर नवादा को साइबर अपराधियों से मुक्ति दिलाने के लिए अब नवादा पुलिस ने कमर कस लिया है। एसपी अम्बरीष राहुल के दिशा निर्देश पर वारिसलीगंज थाना पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया है।

इसको लेकर मंगलवार को एसडीपीओ पकरिबरावां महेश कुमार चौधरी तथा वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा गया।

इसी कड़ी में साइबर अपराधियों का हब बन चुका जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसुदा तथा मोसमा गांव में सघन छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले 9 एन्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, एक अपाची बाइक तथा 45 पेज का कस्टमर डेटा, सहित कई अन्य उपकरणों को बरामद किया गया।

इस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को वारिसलीगंज थाना परिसर में पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया कि एसपी अम्बरीष राहुल के दिशा-निर्देश पर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जिसके बाद सोमवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसुदा तथा मोसमा गांव में छापेमारी कर एक साथ 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 9 एन्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, एक अपाची बाइक तथा 45 पेज का कस्टमर डेटा सहित कई अन्य उपकरणों को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि ने साइबर अपराधियों को जड़-मूल समाप्त करने के लिए नवादा पुलिस कटिबद्ध है।

बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर किया जा रहा था ठगी

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के द्वारा राज्य ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के भोले-भाले लोगों को लोन दिलान के नाम पर प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर एक हजार से दस हजार रूपये तक वसूल कर अपना शिकार बनाता था। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि इसको लेकर वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कुल 10 साइबर अपराधियों को अभियुक्त बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गठित एसआईटी में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, एसआई निर्मल कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई मो लुकमान, एसआई अशोक कुमार तथा बज्रा स्वाट टीम के अलावा कई पुलिस जवान शामिल थे।

गिफ्तार साइबर अपराधियों की सूची

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों में जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसुदा गांव निवासी दिनेश प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार, स्व नन्देलाल मिस्त्री के 25 वर्षीय पुत्र कुदंन कुमार, शंभु प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र छाटू कुमार तथा स्व राजकुमार चौधरी के 31 वर्षीय पुत्र राजा राम के अलावा मोसमा गांव निवासी उपेन्द्र पंडित के 21 वर्षीय पुत्र महेश कुमार सहित दोनों गांव मिलाकर 5 नाबालिग भी शामिल हैं।

बरामद सामानों की सूची
एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के पास से 9 एन्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, एक अपाची बाइक तथा 45 पेज का कस्टमर डेटा सहित कई अन्य उपकरणों को बरामद किया गया है।

You cannot copy content of this page