जानिए, 15 जनवरी को क्यों मनाया जायगा मकर संक्रांति, क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी खबर 

ब्राह्मण महासभा ने बताया पिछले 5-6 वर्षों से यह क्रम में फेर दबल हो जाने के बाद से मकर का सूर्य प्रवेश 15 जनवरी को करने से बदल गए मुहूर्त 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मकर संक्रांति ही एक ऐसा त्योहार है जिसका निर्धारण सूर्य की गति के अनुसार होता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार को मनाया जायेगा।

पंडितों ने 15 जनवरी को इस त्योहार को मनाने की शुभ मुहूर्त बताया।मकर संक्रांति को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर भारतीय ज्योतिष के अनुसार इस साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व सूर्य का प्रवेश करने पर ही पूर्ण रूप से पूज्य काल होने की बात कही।

महासभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि पूर्व में 14 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करता था, तो लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाते थे, लेकिन पिछले 5-6 वर्षों से यह क्रम में फेर दबल हो गया, जिसके बाद से 15 जनवरी को मकर का सूर्य प्रवेश करने लगाा,

जिसके कारण इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी की सुबह 8.42 बजे से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस तिथि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हुए सूर्य उतरायण हो जायेगा। जिसके बाद खरमास समाप्त हो जायेगी और उसी दिन से शुभ कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे।

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य नारायण एवं जगत पति भगवान विष्णु की पूजा सुबह 8.42 बजे के बाद सुबह 9 बजे करें तथा होमादि कार्य करें और उसमें चूड़ा, दही व तिलकुट हवन में डालें। उन्होंने बताया कि इस दिन ब्राह्मणों व दरिद्र नारायण को आवश्य दान कर पूण्य की प्राप्ति करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page