नीरज कुमार की चौथी बार जीत पर नवादा में जदयू कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न!

मिठाई बांटकर जताई खुशी, नेताओं ने कहा—यह एनडीए और नीतीश-निशांत के नेतृत्व पर स्नातक मतदाताओं के अटूट विश्वास की है जीत
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार
नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी नीरज कुमार की लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में जश्न का माहौल रहा।

शहर के महावीर मार्केट स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान नेताओं ने नीरज कुमार को बधाई देते हुए इसे एनडीए की शानदार जीत करार दिया।

जश्न के दौरान जदयू नेताओं ने कहा कि नीरज कुमार की चौथी बार जीत ने एक बार फिर स्नातक मतदाताओं के भरोसे को साबित किया है। यह जीत एनडीए के साथ-साथ नीतीश-निशांत की जीत है।

नेताओं ने कहा कि नवादा, नालंदा और पटना के स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार के माध्यम से नीरज कुमार के प्रति विश्वास जताया है। उनकी लगातार चौथी जीत कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गर्व का विषय है।

जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस जीत को संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।

मौके पर प्रदेश अति पिछड़ा महासचिव रामजनम कानू, जिला कार्यालय प्रभारी किशोरी सिंह, कार्यालय सचिव मनोरंजन सिंह लड्डू, मीडिया प्रभारी तन्ने पठान, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पप्पू, महासचिव वरुण कुमार वर्मा, मिथिलेश प्रसाद निराला, डॉ. रियाज खान, आलोक कुमार सहित कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



