नवादा में विवाहिता की मौत से सनसनी, फंदे से लटकता मिला शव

विवाहिता की मौत

आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, पति ने जताई तनाव की आशंका, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। नगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान ननौरा गांव निवासी रजनीकांत कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, मौत को लेकर परिजनों के अलग-अलग बयानों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ads

आर्थिक तंगी से पति-पत्नी के बीच अनबन की चर्चा

मृतका के पति रजनीकांत कुमार के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। इसी तनाव के कारण सुनीता ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुनीता ऐसा नहीं कर सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी हैरान हैं।

ads

2021 में हुई थी शादी, एक पुत्र भी है

मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता की शादी वर्ष 2021 में रजनीकांत कुमार के साथ हुई थी। दोनों का एक पुत्र भी है। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से आर्थिक परेशानी को लेकर दंपती के बीच अनबन चल रही थी। हालांकि, विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

advertisment

पुलिस ने बरामद किया शव, पोस्टमार्टम से इनकार

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर चले गए।

ads

थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ads
advertisement
ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page