जब मंच पर पहुंचीं इनर व्हील क्लब की महिलाएं, सम्मान पाकर भावुक हुए 9 शिक्षक… वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

जब मंच पर पहुंचीं इनर व्हील क्लब की महिलाएं

प्रसाद बीघा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में गुरुजनों को शॉल, स्टॉल, प्रमाण-पत्र, पेन, गुलाब व पौधा देकर किया सम्मानित, गुरु-शिष्य परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब नवादा की महिलाओं ने प्रसाद बीघा स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों समेत कुल 9 शिक्षकों को शॉल, स्टॉल, प्रमाण-पत्र, पेन, गुलाब का फूल एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधा देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।

advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन किया।

advertisment

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्ञान की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित करने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का रिश्ता सबसे अहम और पवित्र माना गया है।

advertisement

उन्होंने कहा कि जीवन का पहला गुरु माता-पिता होते हैं, जो जन्म देकर दुनिया दिखाते हैं, जबकि दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं, जो जीवन जीने की सलीका, सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

advertisement

रेखा रानी ने कहा कि जो माता-पिता और शिक्षक का सम्मान करते हैं, उनके चरणों में एक दिन पूरा जहान होता है। शिक्षक के प्रति सम्मान और शिक्षा के प्रति लगाव ही व्यक्ति के जीवन को सफलता की दिशा में आगे ले जाता है।

ad

क्लब की सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी ने कहा कि 5 सितंबर महज एक तारीख नहीं, बल्कि गुरु के सम्मान का खूबसूरत अवसर है। जब जीवन में रास्ते मुश्किल नजर आते हैं, तब शिक्षक ही उम्मीद की किरण बनकर सही दिशा दिखाते हैं।

ad

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक भविष्य बताते नहीं, बल्कि भविष्य बनाते हैं।

ad

समारोह के दौरान शिक्षकों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सम्मानित शिक्षकों को पौधे देकर समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Ad

मौके पर इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी, सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी, ट्रेजरर कशिश सिन्हा, आईएसओ मुस्कान कुमारी, एडिटर जय लक्ष्मी सिन्हा, संध्या यशवाल, रीता चंद्रा, बिन्नी प्रसाद, रजनी कुमारी, अंजू चौधरी सहित डॉ. राजू रंजन, राजेश कुमार भारती, ब्रिंजनन्दन कुमार चौधरी, मो. नाजिम हुसैन आदि मौजूद रहे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page