HomeBreaking Newsमेगा ब्लॉक से रेल सेवा बेहाल:...

मेगा ब्लॉक से रेल सेवा बेहाल: किउल-गया लाइन पर रद्द हुईं ये ट्रेनें, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला मार्ग

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें: किउल-गया लाइन पर मंगलवार 9जून को 8 घंटे तक प्रभावित रहेगा परिचालन, हावड़ा-गया समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। रेल यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन परेशानी भरा हो सकता है। यदि आप किउल-गया रेलखंड से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा नवादा-तिलैया के बीच अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर 8 घंटे का मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

रेलवे के अनुसार नवादा-तिलैया रेलखंड के किलोमीटर 78/6-8 पर एयर पुशिंग विधि से आरसीसी बॉक्स स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोड्डा-उदयपुर एक्सप्रेस तथा कामाख्या-गया एक्सप्रेस को किउल-पटना-जहानाबाद मार्ग से गया ले जाया जाएगा। वहीं हावड़ा-गया एक्सप्रेस और जमालपुर-गया मेमू ट्रेन को शेखपुरा-बिहारशरीफ-राजगीर-तिलैया मार्ग से होकर गया तक चलाया जाएगा।

चार जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द

मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने चार महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इनमें— 63315 अप झाझा-गया मेमू, 63322 डाउन गया-किउल मेमू, 63316 डाउन गया-झाझा मेमू तथा 63355 अप किउल-गया मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page