अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आगे भी कार्रवाई जारी, रोह थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग केस को लेकर पुलिस की चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा में 5 दिसंबर 2025 रोह थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप को लेकर हुई बेरहमी से मारपीट और बाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
घटना का पूरा घटनाक्रम
5 दिसंबर 2025 को रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में चोरी के आरोप में एक युवक मो. अतर हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस ने उसे PHC रोह में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ कांड
पीड़ित की पत्नी के बयान के आधार पर रोह थाना कांड संख्या 413/25 (दिनांक 06.12.2025) दर्ज किया गया। प्राथमिकी में नामजद आरोपियों पर चोरी के आरोप में सामूहिक रूप से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया गया।
SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। घटना के 24 घंटे के भीतर 04 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, इसके बाद 13 दिसंबर को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 4 और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। यह मामला इतने पर ही नहीं थमी, बल्कि पुलिसिया कार्रवाई जारी रहा, जिसके बाद 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

इलाज के दौरान हुई मौत
12 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान पावापुरी अस्पताल में मो. अतर हुसैन की मौत हो गई, जिसके बाद कांड को और गंभीर धाराओं में तब्दील किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सभी आरोपी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टा गांव का रहने वाले हैं, जिसमें श्री यादव, रंजन कुमार, केदार यादव, गरीबन यादव, यदु यादव, चंदन यादव, पियुष कुमार, सिकंदर कुमार तथा विपुल कुमार के अलावा 2 विधि-विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध किया गया है।

सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का कड़ा संदेश
नवादा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भीड़तंत्र और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदेह की स्थिति में कानून का सहारा लें, न कि हिंसा का।


Recent Comments