पहले बहू का किया हत्या, फिर शव जलाने का कर रहे थे प्रयास, पुलिस ने ऐसे किया शव को चिता से बरामद, पढ़ें पूरी खबर 

दहेज के लिए बहू की गला दबाकर किया हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का कर चुके थे तैयारी  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सनसनी फैलाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की बलिवेदी पर एक विवाहिता को ससुराल के दरिंदों ने चढ़ा दिया। इतना ही नहीं विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए गांव के शमशान घाट पर ससुराल वाले अंतिम संस्कार तक करने की तैयारी कर चुके थे।

लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई, फिर क्या था पुलिस शव को चिता से उतारकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल यह पूरा मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा गांव की है, जहां एक विवाहिता की हत्या ससुराल के परिजनों ने कर दिया था।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की तैयारी भी कर चुके थे, परंतु इसकी जानकारी मायके वालों को मिल गई। जिसकी सूचना मायके वालों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दिया। हरकत में आई पुलिस ने गांव के बधार स्थित सोता (आहर) से शव को चिता पर जलने से पूर्व ही बरामद कर लिया। 

शनिवार की देर रात हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसे रविवार की सुबह दाह-संस्कार करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।मृतका नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा निवासी दुलारचंद चौहान की 20 वर्षीया पत्नी ललिता देवी बताई जा रही है।

जिसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर गला घोंटकर हत्या कर दिया था। मृतका का मायके नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी रामजनम चौहान की बेटी थी। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। 

हिंदू रीति रिवाज से शादी के दौरान बतौर दहेज में एक पल्सर बाइक तथा 7.5 लाख रुपए नगदी सहित अन्य सामान दिया गया था। विवाहिता की हत्या की सूचना गांव वालों के द्वारा मायके वालों को दिया गया, तब उसके पिता व भाई चंद्रमौली चौहान, दलेलपुर निवासी मामा जयमंगल चौहान सहित अन्य परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे

तब घर में कोई नहीं मिला। इसके बाद मायके वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद पहुंची पुलिस शव की खोजबीन शुरू की। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि शव डोहरा घाट में है, लेकिन वहां भी मृतका का शव पुलिस को नहीं मिली

और पुलिस लौट गई। जब दूसरी बार डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया, तब  काफी मशक्कत के बाद मृतका का शव रजौर व जोराबर बिगहा गांव के बीच सोता (आहर) से बरामद किया गया। वहीं दाह-संस्कार का सामान भी मिला। 

घटना के पीछे दहेज की मांग की पूर्ति नहीं होना बताया जा रहा है। मृतका के पति राजमिस्त्री का काम करते हैं।मृतका के ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page