वाह रे शौख- वाट्सअप पर देशी कट्टा लहराते वायरल हुआ फोटो, फिर एक-एक कर तीन लोग चढ़ गया पुलिस के हत्थे

आर्म्स एक्ट के कांड में नवादा पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के सिरदला थाना को व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो मिला, जिसमें एक युवक देशी कट्टा के साथ था। उक्त युवक के बारे में पुलिस ने जानकारी लिया तब पता चला कि थाना क्षेत्र के हेमजाभारत गांव निवासी उमेश राजवंशी का पुत्र रोहित कुमार है,

जो शौख के लिए कट्टा लेकर मोबाइल से फोटो खिंचाया था। इस मामले को लेकर सूचना के सत्यापन के लिए एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशानुसार सिरदला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

गठित एसआईटी के द्वारा उक्त युवक के घर पर छापेमारी किया गया तब उसने बताया कि यह कट्टा उसका नहीं बल्कि हिसुआ थाना क्षेत्र के मोदीबिगहा निवासी कपिल राजवंशी का पुत्र मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू का है।

रोहित कुमार को पुलिस अपने साथ मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू के घर लेकर पहुंचा, जहां उससे कट्टे के बारे में पूछा तो पहले वो टाल मटोल करते रहा, परंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि देशी कट्टा मेरा ही है

और मैने उस कट्टे को सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंद निवासी अमित राजवंशी का पुत्र संदीप कुमार को रखने दिया है। मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू तथा रोहित कुमार के साथ पुलिस संदीप कुमार के दुकान पर पहुंची,

जहां संदीप कुमार से कट्टे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उस कट्टे को अपने चाचा के घर के बगल वाले खेत के मिट्टी में दबाकर रखा है। संदीप कुमार के बताए जगह पर पुलिस पहुंचकर कट्टा को बरामद किया।

बरामद हथियार तथा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को थाना लाया गया। इस संदर्भ में सिरदला थाना में u/s 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 184/24 मंगलवार को दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page