HomeBreaking NewsPM आवास के नाम पर वसूली...

PM आवास के नाम पर वसूली का खेल बेनकाब! नवादा का घूसखोर आवास सहायक 10 हजार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी का बड़ा ट्रैप: लाभुक से मांगी थी रिश्वत, शिकायत सही निकली तो टीम ने दबोचा, प्रखंड कार्यालय में मचा हड़कंप

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित वसूली का खेल आखिरकार निगरानी विभाग के शिकंजे में आ गया। मेसकौर प्रखंड में तैनात एक आवास सहायक को लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार, मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर एवं अकरी पांडेय बिगहा पंचायत में कार्यरत आवास सहायक बीरु कुमार चौधरी को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोचा। गिरफ्तार आवास सहायक जिला मुख्यालय स्थित मिर्जापुर मोहल्ले का निवासी बताया जाता है।

आवास की राशि दिलाने के बदले मांगे थे 10 हजार रुपये

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी से आवास की राशि संबंधी कार्य कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि संबंधित आवास सहायक लंबे समय से लाभुकों से अवैध वसूली कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी।

शिकायत पहुंची निगरानी तक, फिर बिछा जाल

पीड़ित लाभुक ने रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निगरानी की टीम ने विशेष जाल बिछाया और जैसे ही आवास सहायक ने 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

रिश्वत की रकम बरामद, पटना ले गई निगरानी टीम

गिरफ्तारी के दौरान निगरानी अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी आवास सहायक को अपने साथ पटना ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई से मचा हड़कंप, खुल सकते हैं कई राज

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद मेसकौर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि जारी करने और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर पहले भी भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में इस गिरफ्तारी के बाद कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

‘गरीबों के आशियाने पर डाका’ डालना पड़ा महंगा

गरीबों को घर दिलाने वाली योजना को कमाई का जरिया बनाने का आरोप झेल रहे आवास सहायक की गिरफ्तारी अब जिले में चर्चा का विषय बन गई है। निगरानी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिसने सरकारी महकमे में खलबली मचा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page