नवादा मंडल कारा में एचआईवी का खतरा बढ़ा: तीन नए बंदी पॉजिटिव मिलने से संख्या पहुंची आठ, पढ़ें पूरी खबर

सदर अस्पताल रिपोर्ट से खुलासा, संक्रमित बंदियों को पावापुरी विम्स भेजने की तैयारी, बंदियों में मिली एचआईवी संक्रमण की पुष्टि, पूर्व से रह रहे पांच पॉजिटिव, सभी को जेल परिसर में अलग कमरे में किया गया शिफ्ट

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा मंडल कारा में एचआईवी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में तीन और बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन बंदियों को इलाज के लिए विम्स पावापुरी भेजा जाएगा।

सदर अस्पताल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जेल में एचआईवी किट से जांच के बाद संदिग्ध पाए गए तीन बंदियों को 24 जुलाई को सदर अस्पताल भेजा गया था। वहां ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई।

26 जुलाई को आई रिपोर्ट में तीनों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 30 जुलाई को सदर अस्पताल की मेडिकल बोर्ड ने इन बंदियों को पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में भेजने की अनुशंसा की है।

कहां के हैं संक्रमित बंदी

तीनों संक्रमित बंदी नवादा जिले के ही हैं, जिसमें पहला बंदी 17 जुलाई को जेल आया था। दूसरा बंदी 14 जुलाई को आया तथा तीसरा बंदी 20 जुलाई को मंडल कारा आया है।

जेल में बनाई गई अलग व्यवस्था

फिलहाल तीनों बंदियों को जेल अस्पताल के पास बने एक अलग कमरे में रखा गया है। यहां पहले से मौजूद पांच एचआईवी पॉजिटिव बंदी भी रह रहे हैं। इन्हें एआरटी सेंटर से लिंक किया गया है,

जहां से हर महीने इनकी दवाएं आती हैं। जेल प्रशासन इनकी देखभाल कर रहा है। जरूरत पड़ने पर इन्हें सदर अस्पताल या अन्य उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page