नवादा में अफ़रोजा खातून को दुबारा राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बनाये जाने पर ऐसे हुआ भव्य स्वागत, पढ़ें पूरी खबर 

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनने पर अफ़रोजा को अमांवा वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित, कहा मैं अपनी ओर से कभी भी जिले को नहीं होने दूंगी अपमानित 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले की अल्पसंख्यक महिला जदयू नेत्री सह गोविंदपुर पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातून को दुबारा राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाये जाने पर सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के हज़रत सुल्तान जहांगीर अशरफ रहमतुल्लाह अलैहे वेलफेयर सोसाइटी अमावां के द्वारा अफ़रोजा खातून सदस्य अल्पसंख्यक आयोग बिहार सरकार को फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपनी मेहनत व अल्लाह के करम से आज मैं जिस मुकाम पर पहुंची हूं, उसमें आप लोगों के द्वारा मेरे लिए किये गये दुआओं का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस काबिल समझेंगे, लेकिन मुझे दुबारा इस लायक समझा, जिससे जिले का मान-सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं अपनी ओर से कभी जिले को अपमानित नहीं होने दूंगी तथा अल्पसंख्यकों के हित में जितना संभव हो सकेगा मैं हर सम्भव मदद करने के लिए तत्पर रहूंगी।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष सहित सभी मेम्बर उपस्थित रहे। बता दें कि वे समाज सेवी मो सफर आलम के भतीजा के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमांवा पहुंची थी।

सम्मानित करने वालों में जदयू के जिला सचिव साजिद हुसैन, भुतपूर्व सरपंच मो फखरुद्दीन, सदर सलीम साहब, मास्टर सुल्तान, मास्टर अमीर हसन, मो मिस्टर, मो तस्लीम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लोजपा रामविलास के मो आबिद हुसैन तथा मो फेकू सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page