इस गांव में 52 वर्षों से ग्रामीण कार्तिक माह में क्यों करते हैं अखंड रामचरित्र मानस महायज्ञ, पढ़ें पूरी खबर 

24 घंटे तक हर एक घंटे पर पाठ पर बैैठते हैं एक ग्रामीण, नगर के बुधौल गांव में चल रहा 30 दिनों का अखंड पाठ का महायज्ञ

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर से सटे बुधौल गांव में कार्तिक माह की पहली तिथि यानि 18 अक्टूबर से शुरू हुआ अखंड श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ में ग्रामीणों की आस्था और श्रद्धा देखते बन रहा है, जो कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। यहां पिछले 52 सालों से हर साल कार्तिक माह में 30 दिनों का अखंड श्री रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन होते आ रहा है।

जिसमें पूरे गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां के संयोजक वशिष्ठ मिश्रा बताते हैं कि 30 दिन 24 घंटे तक चलने वाली अखंड पाठ में गांव के लोग एक-एक घंटा पाठ पर बैठते हैं। इस प्रकार से 24 घंटे में गांव का हर एक ग्रामीण इस पाठ में हिस्सा लेते हैं।

जिससे 24 घंटे तक अखंड पाठ आसानी से पूरा हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव सहित जिले व देश दुनिया में सुख शांति और अमन चैन काी कामना को लेकर यह महायज्ञ 52 सालों से एक परम्परा के रूप में चलता आ रहा है।

इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा को यज्ञ स्थल के समीप महाभंडारा का आयोजन के साथ किया जायगा। इस अखंड पाठ में गांव भर के महिला व पुरूष पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हैं। सुबह शाम आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।

गौरतलब हो कि सनातन धर्म में कार्तिक माह सबसे पवित्र माह माना जाता है, जिसमें हर लोग शुद्धता का पूरा ख्याल रखते हैं और घरों में सुबह-षाम दीप जलाया जाता है। इस गांव के इस परम्परा को दशकों से लोग निभाते आ रहे हैं,

जिसमें बाहर से कोई भी पंडित व महात्मा नहीं आते हैं, गांव के ही लोगों द्वारा अखंड रामचरित्र मानस पाठ महायज्ञ किया जाता है। इसको लेकर जिस मंदिर में महायज्ञ किया जा रहा है, उसे भव्य रूप से सजाया गया है। इसका आयोजन स्थानीय ग्रामीण अपने खर्च पर करते हैं।

बता दें कि यह गांव ब्राह्मणों का गांव है, जहां एक से बढ़कर एक ब्राह्मण रहते हैं। पूर्वजों के बनाये इस परम्परा को पूरी भक्ति के साथ किया जाता है, जिसमें हर लोगों का योगदान होता है। इसके सफल आयोजन में सचिव विनोद मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, सुबोध मिश्रा तथा अरूण कुमार त्रिपाठी सहित सैंकड़ों लोग जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page