नवादा के इस गुरु ने अपने दो शिष्यों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान, पढ़ें पूरी खबर  

गुरु ने अपने दोनों शिष्यों के लिए रक्तदान कर निभाया गुरु का फर्ज, सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों शिष्य आपस में हैं भाई-बहन 

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के दोनों छात्रों को स्कूल के ही शिक्षक संतोष ने दिखाया दरियादिली

निदेशक डॉ अनुज ने किया सराहना, कहा ऐसे शिक्षकों का विद्यालय में होना गर्व की है बात, साथ ही घायल दोनों छात्र भाई-बहन को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

गुरु और शिष्य की पुरानी परंपरा को चरितार्थ करते हुए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा के 11वीं और 12वीं वर्ग में भौतिक विज्ञान के फैकेल्टी / शिक्षक संतोष कुमार ने 12वीं की छात्रा रत्नवाला और उसका भाई 11वीं का छात्र सुयस उर्फ चाहत के लिए रक्तदान कर गुरु और शिष्य के रिश्ते को मजबूत कर दिया।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बताया कि 12वीं की छात्रा रत्नवाला एवं उसका भाई सुयस पिछले दिनों अपने पिता विनोद सिंह के साथ बाइक से अपना गांव नरहट के ग्वासा से नवादा आवास लौट रहे थे। इसी बीच नवादा शहर में प्रवेश करने से पहले पीछे से एक मैजिक गाड़ी ने उनके पिता के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया,

जिससे उनके पिता सहित दोनों बच्चे बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रत्नवाला के पिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दोनों भाई-बहन का एक-एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार के चिकित्सीय देखरेख में दोनों के पैर का ऑपरेशन किया गया,

जिसमें दोनों भाई-बहन को खून की आवश्यकता थी। यह बात जब उनके शिक्षक संतोष कुमार को पता चला तो उन्होंने स्वेच्छा से अपने दोनों छात्र-छात्रा के लिए नवादा के एक ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह क्लीनिक में जाकर दोनों विद्यार्थियों एवं उसके माता-पिता को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मॉडर्न स्कूल में ऐसे शिक्षक का होना गर्व की बात है। रक्तदान की जानकारी मिलने पर मॉडर्न के 11वीं और 12वीं के जीव विज्ञान के फैकेल्टी धर्मवीर सिन्हा, रसायन विज्ञान के फैकेल्टी वीरेंद्र कुमार प्रियदर्शी, प्राचार्य गोपाल चरण दास ने शिक्षक संतोष कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी शिक्षक संतोष कुमार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की बहुत सराहना की और सभी ने रत्नवाला, सुयस एवं उसके पिता विनोद सिंह को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page