नियाजी ब्रदर्स ने कव्वालियों से मॉडर्न इंगलिश स्कूल नवादा में कैसे बांधा शमां, पढ़ें पूरी खबर

कला एवं संस्कृति को देश में बढ़ावा देने के लिए स्पीक मैके द्वारा किया गया कव्वाली की प्रस्तुति, बच्चों ने खूब उठाया लुफ्त

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न इंगलिश स्कूल ,नवादा के बहुउद्देशीय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार  नियाजी ब्रदर्स ऑफिशियल के द्वारा एक से बढ़कर एक कव्वालियों की प्रस्तुति दी गई। कला एवं संस्कृति को देश में बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए स्थापित संस्था स्पीक मेके के द्वारा देश एवं दुनिया में क्लासिकल म्यूजिक के कलाकारों द्वारा देश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा स्पिक मेके के साथ मिलकर इस तरह के तमाम कलाकारों को अपने बच्चों के बीच में लाते रहते हैं, ताकि बच्चों का शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ सके। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत में सभी सदस्यों को प्राचार्य गोपाल चरण दास, वीणा वर्णवाल एवं समीर सौरभ के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य श्री दास ने बच्चों से कहा कि कव्वाली भारतीय संगीत की एक बेहतरीन विधा है। आज पूरे भारत में स्पीक मेके द्वारा अपनी क्लासिकल म्यूजिक को नई पीढ़ी से अवगत कराने की कोशिश की जा रही है।

मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने कहा कि स्पीक मेके द्वारा  पिछले 15 वर्षों से मॉडर्न ग्रुप के सभी संस्थाओं में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहता है, ताकि बच्चों का भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ाव बना रहे।

इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। नियाजी ब्रदर्स के द्वारा जब छाप तिलक सब छीनी रे…. दमा दम मस्त कलंदर…. आदि कई कव्वालियों की प्रस्तुति दी गई, तो सारे बच्चे मंत्र मुग्ध हो गए और तालियां बजाकर झूमने लगे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक सुजय कुमार, नीरज मिश्रा, अंजना दीक्षित, सुशील कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार तथा संजीव कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page