Home Blog Page 94

किउल-गया रेलखंड सहित दानापुर मंडल के सभी रेलखंडों में क्यों मनाया गया समपार फाटक दिवस, पढ़ें पूरी खबर 

0

दानापुर रेल मंडल ने अन्तर्राष्ट्रीय समपार (लेवल क्राॅसिंग) फाटक जागरूकता दिवस पर आयोजित किया कई जागरूकता कार्यक्रम

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पूर्व मध्य रेलवे दानापुर रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे समपारों फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता पैदा करने के लिये प्रभात फेरी निकाली गई। 

इस क्रम में मुख्य समपारों (लेवल क्राॅसिंग) तथा विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे समपारों पर सतर्कता अपनाने से संबंधित नियमों को विशेष रूप से समपार (लेवल क्राॅसिंग) पार करते समय खतरों के बारे में जागरूक  किया गया है।

इसी क्रम में मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर स्काउट एंड गाईड के सदस्यों एवं रेलवे पर्यवेक्षकों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को मोटर वाहन से संबंधित संरक्षा बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही संरक्षा से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।

वहीं दानापुर मंडल सांस्कृतिक संघ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सतर्कता एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर ऑडियो एवं विडियो क्लिप के माध्यम से लेवल क्रॉसिंग से जुङे संरक्षा संबंधी जागरूकता का लगातार प्रसारण किया गया।

विभिन्न शाखा के रेलवे सुरक्षा बल, वरीय प्रशाखा अभियंता, कनीय अभियंता, यातायात निरीक्षक, संरक्षा सलाहकार तथा स्काउट एंड गाईड के द्वारा झाझा-डीडीयू, बख्तियारपुर-तिलैया, फतुहा-इस्लामपुर, दनियावां-बिहारशरीफ,

किऊल-गया, पटना-गया एवं दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलखंड में समपार फाटक पर सड़क यात्रियों को काउन्सलिंग किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं के निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा

संरक्षा सलाहकारों के द्वारा अनाधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर हैंडबिल का वितरण, सेफ्टी पम्पलेट का पेस्टिंग तथा अनाधिकृत रूप से रेलवे लाईन पार करनेवाले व्यक्तियों को कुल 65 स्थानों पर काउन्सलिंग किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ अनुज ने क्यों कहा पर्यावरण के लिए संजीवनी है वृक्षारोपण, पढ़ें पूरी खबर 

0

विश्व पर्यावरण दिवस पर माॅडर्न ग्रूप के अध्यक्ष ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

विश्व पर्यावरण दिवस पर माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष, शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ अनुज कुमार ने कहा कि विकास की दौड़ में हमने अपने स्वार्थवश प्रकृति का अविवेकपूर्ण और अंधाधुंध दोहन किया है, इसके कारण आज पूरी पृथ्वी भट्‌ठी की तरह तप रही है।

तापमान हर वर्ष नई ऊंचाइयां छू रहा है और आम आदमी को गर्मी की विभिषिका झेलनी पड़ रही है। विद्यालय तो बंद रखना पड़ ही रहा है ही, घर में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। इन समस्याओं से बचाव का एकमात्र उपाय है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना है तो प्रकृति की ओर लौटना ही श्रेष्ठ विकल्प है। डॉ अनुज कुमार ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले उन्होंने कुंती नगर स्थित माॅडर्न इंग्लिश स्कूल परिसर में पीपल तथा नीम के पौधे लगा

पौधरोपण की शुरुआत की, जिसके पश्चात विद्यालय के ग्यारहवीं तथा बारहवीं के शिक्षकों ने भी नीम, पीपल, गुलमोहर आदि छायादार तथा फूल के वृक्ष लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

गौरतलब हो कि अध्यक्ष डाॅ अनुज खुद प्रकृति प्रेमी हैं और उनके प्रकृति प्रेम और निरंतर वृक्षारोपण का परिणाम है कि कुंती नगर स्थित विद्यालय अपने हरे भरे कैंपस के लिए पूरे जिले में विख्यात है। यहां दर्जनों प्रकार के फूलों से सुसज्जित बाग, गुलाब के फूलों की कई किस्मों वाला रोज़ गार्डन सहित हज़ारों छोटे-बड़े पेड़-पौधे परिसर में उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य केवल वृक्षारोपण ही नहीं उसे बचाना भी है। बता दें कि जिस तरह से वृक्षों की कटाई की जा रही है वह आने वाले दिनों के लिए बड़ी खतरा साबित होने वाली है। हम हर साल वृक्षारोपण करते हैं, लेकिन हर बार महज खानापूर्ति होकर रह जाता है।

ऐसे में हम वृक्षारोपण करने के बाद उसका संरक्षण करना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डॉ अनुज ने वृक्षारोपण व उसके संरक्षण का सन्देश दिया है।

कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य एमके विजय, धर्मवीर सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, अभय कुमार, सोनू भारद्वाज, मुर्तजा आलम, ईमरान आलम, राकेश रौशन, विनोद कुमार तथा प्रत्यूष आनंद आदि मौजूद थे।

डीएम व एसपी ने किसे हर हाल में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतगणना कार्य संपन्न कराने का दिया निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम व एसपी ने मतगणना कार्य में लगे पदाधिकरी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया कई टिप्स

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के नगर भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच एवं एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य को लेकर सभी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था से संबंधित संयुक्त ब्रीफिंग किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारायों को मतगणना कार्य से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के दिन आप सभी सुबह 5 बजे तक अपना-अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय सिक्योरिटी रहेगी। मतगणना केन्द्र के 100 मीटर की दूरी में धारा 144 लागू रहेगा। फ्रिस्किंग कार्य के लिए अलग से घेरा दिया गया है, महिलाओं के लिए महिला फिक्सिंग कार्य करेंगे। किसी भी परिस्थिति में मोबाइल अंदर ले जाना वर्जित है।

कुछ पदाधिकारी के लिए मोबाइल ले जाने की अनुमति है। मीडिया कर्मियों के लिए मोबाइल की अनुमति है। अभिकर्ताओं के लिए अलग द्वार बनाया गया है एवं पदाधिकारियों के लिए अलग द्वार बनाया गया है।

किसी भी परिस्थिति में पुलिस अधिकारी काउंटिंग हाल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। 100 मीटर के दायरे में किसी भी गाड़ी के जाने की अनुमति नहीं है। अफवाहों के उड़ने की स्थिति में कृपया हमें जल्द से जल्द सूचना करें, ताकि हम तुरंत उसे खंडित कर सकें।

पार्टी पॉलिटिक्स के बारे में चर्चा कदापि नहीं करेंगे, यदि चर्चा करते हुए पाए जाएंगे तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन लेकर अंदर जाना वर्जित है।

किसी भी परिस्थिति में गाड़ी को अंदर ले जाना वर्जित है। विधि व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत जिम्मेवारी निभाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आपलोग मीडिया से बात नहीं करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना के दिन अपने विवेक से काम करेंगे और शांतिपूर्ण इसे संपन्न कराना है। मौके पर बंदोबस्त पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर व रजौली तथा गोपनीय प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सनसनी- कपूत बेटे ने मां की हत्या कर ऐसे चुकाया दूध का कर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

0

संपत्ति विवाद में मां को उतारा मौत की घाट, हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में मचा कोहराम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में एक कपूत बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दरिंदगी की सारी हदें पार कर गया। जिस मां के लिए भगवान को भी धरती पर अवतार लेना पड़ता है, उसी मां की निर्मम हत्या अपने ही बेटे द्वारा गोली मारकर किये जाने की घटना ने सनसनी फैला दिया है।

गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोगों में दहशत मच गया। यह पूरा मामला रविवार की देर रात की है, जहां नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड स्थित एक मकान में गोली मारकर महिला की हत्या की गई है। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है,

जहां मृतक महिला की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी राजकुमार डोम की पत्नी दीपा देवी के रूप में की गयी है। मृतक दीपा देवी के मंझले बेटे राज डोम ने अपनी मां को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बारे में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि घर मे संपत्ति को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था।

हत्यारा बेटा अपने घर को बेचकर पैसा मांग रहा था। इसी बात को लेकर कई बार घर में परिजनों के साथ वो मारपीट भी करता था। घरवाले उस घर को बेचना नहीं चाहते थे, परंतु वह उसे बेचने का दवाब बनाता था।

अचानक रविवार की रात अवैध हथियार से अपनी मां को ही गोली मार दिया। जिसके बाद महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने हत्या करने वाले आरोपित को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मृतक महिला को पेट में गोली मारी गई है। फिलवक्त इस घटना स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ऐसे कपूत बेटे भगवान किसी को नहीं दे।

आपके पास लाइसेंसी आर्म्स है तो जान लें किन-किन लोगों का आर्म्स क्यों हुआ निलंबित, पढ़ें पूरी खबर  

0

शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले 17 अनुज्ञप्तिधारियों का शस्त्र हुआ निलंबित, स्पष्टीकरण की हुई मांग

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में लाइसेंसी आर्म्स रखने वाले 17 अनुज्ञप्तिधारियों के शास्त्रों को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण का मांग किया गया है। प्रथम चरण में नवादा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर 27 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तथा 14 मार्च 2024 से 15 मार्च 2024 तक शस्त्र सत्यापन अनिवार्य बताया गया था। इसके लिए सामाचार पत्रों के माध्यम से सभी अनुज्ञप्तिधारियों को संबंधित थानों में उपस्थित होकर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए सूचना दी गयी थी।

साथ ही इसकी सूचना बस पड़ाव, सभी थाना भवन, प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी चिपकाया गया था। उक्त सूचना के बावजूद कुछ शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है,

जो आयुध नियम-2016 के नियम 30 तथा अनुज्ञप्ति की शर्त से संबंधित नियम-112 (1) (ख) का उल्लंघन है। ऐसे लापरवाह अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों को निलंबित कर दिया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 17 अनुज्ञप्तिधारी शामिल हैं।

निलंबित किये गए अनुज्ञप्तिधारियों की सूची 

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रामेश्वर प्रसाद सिंह, बृजकिशोर प्रसाद सिंह, परमेश्वर लाल महेश्वरी, बालेश्वर सिंह, श्रीकान्त सिंह, विभूति भूषण सिन्हा, नरेश चन्द्र, नरहट थाना क्षेत्र के अम्बिका सिंह, सैयद शफीक अहमद, नवल किशोर प्रसाद सिंह,

पाटलिपुत्रा कलोनी पटना निवासी शेख सब्बिर आलम, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवेन्द्र कुमार, सिरदला थाना क्षेत्र के मो साहिब, नरेन्द्र कुमार, मो सफादर अली खान, मो शरीफ तथा हिसुआ थाना क्षेत्र के संजीव कुमार के आर्म्स का लाइसेंस निलंबित किया गया है।

उक्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के द्वारा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने के कारण 30 मई 2024 को आयोजित जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आयुध नियम-2016 के नियम- अनुज्ञप्ति की शर्त नियम-112 (1) (ख) का उल्लंघन करने के कारण उपरोक्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति आयुध अधिनियम- 1959 की धारा-17(3) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि पत्र का तामिला संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को करवाते हुए उनके शस्त्र को अविलंब थाना के मालखाना में जमा कराना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारकों को निर्देश दिया गया है कि शस्त्र का सत्यापन नहीं कराने से संबंधित स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित जिला दंडाधिकारी को समर्पित कराना सुनिश्चित करेंगे। 

वर्ष 2019 में जिले में था 3240 लाइसेंसी शस्त्र 

गौरतलब हो कि पूरे जिले में वर्ष 2019 तक प्रशासनिक स्तर पर 3240 शस्त्र लाइसेंस निर्गत था। जिसमें विभिन्न कारणों से छंटनीग्रस्त कर भारत सरकार के शस्त्र लाइसेंस का राष्ट्रीय डेटाबेस यूआईएन से 2325 अनुज्ञप्ति को अपडेट किया जाना था, इसमें नडाल के वेबसाईट पर 2325 शस्त्र  अनुज्ञप्तिधारियों में 2021 तक 1136 अपडेट हुआ।

शेष को अन्य विभिन्न कारणों से या तो कैंसिल कर दिया गया या कुछ लोगों का देहांत हो चुका था। वर्ष 2021 में 2325 लाइसेंसी में 2300 ही बचे थे, जिनके पास रायफल, बंदूक व रिवाल्वर रखने का लाइसेंस मिला हुआ है। इसमें 2021 के अनुसार यूआईएन कॉड से अपडेट होने वाले लाइसेंसों में 1136 थे, जिसमें 13 अपडेट का स्थायी पता अपलोड नहीं किया गया था। इधर, 2024 में 17 अनुज्ञप्तियों को निलंबित कर दिया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि शस्त्रों का भौतिक सत्यापन में लापरवाही बरतना कितना महंगा पड़ सकता है।

डीएम का कार्यालय निरीक्षण में अभी तक अछूता है खनन विभाग, निबंधन विभाग व सांख्यिकी विभाग पर गिर चुकी है गाज

0

कार्यालय से गायब रहने पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में डीएम प्रशांत कुमार सीएच का लगातार कार्यालय निरीक्षण ने हड़कंप मचा दिया है। एक दिन पूर्व निबंधन विभाग का निरीक्षण किया गया था, जिसमें एक निम्न वर्गीय कर्मचारी का वेतन रोक दिया गया, वहीं जिला सांख्यिकी विभाग में पदाधिकारी ही ड्यूटी से गायब पाये गए, जसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

जबकि सबसे ज्यादा लापरवाह वाले खनन विभाग डीएम के निरीक्षण से अभी तक अछूता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खनन विभाग के अधिकारी कार्यालय में कम और आवास पर ज्यादा काम करते हैं। ऐसे में नवादा डीएम का खनन विभाग में निरीक्षण के लिए नहीं जाना विभाग के अधिकारी का मन बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार यहां के बड़ा बाबू और खनन पदाधिकारी दोनों पर पूर्व में विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। यहां अवैध बालू वाले वाहनों को लेकर बंदरबाट खूब हो रहा है। यही वजह है कि मीडिया कर्मी जब-जब खनन पदाधिकारी से मिलने कार्यालय पहुंचते हैं तो वे नदारत रहते हैं।

ऐसे में खनन विभाग का निरीक्षण भी जरुरी हो गया है। बहरहाल जिला पदाधिकारी श्री सीएच ने गुरुवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

वरीय कोषागार पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित पाये गए। उपस्थित सभी कर्मियों एवं प्रधान सहायक सहित सभी को निर्देश दिया गया कि कर्म पुस्त में माह के अंतिम मंगलवार को उस माह में कुल प्राप्त पत्रों की संख्या, निष्पादित पत्रों की संख्या, लंबित पत्रों की संख्या लाल स्याही से अंकित करते हुए गत माह में पत्रों की स्थिति अंकित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला कोषागार कार्यालय में कृषि विभाग के कर्मियों को कोषागार से संबंधित कार्याें का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। वरीय कोषागार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोषागार कार्यालय में कोषागार पदाधिकारी का एक पद तथा सहायक का दो पद स्वीकृत है,

जिसमें वरीय कोषागार पदाधिकारी के रूप में एक पद कार्यरत है तथा सहायक कोषागार एक पद रिक्त है। श्री सिंह द्वारा बताया गया कि नवादा जिले में जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकृत कुल 19 स्टाम्प भेंडर हैं, जिसमें से एक स्टाम्प भेंडर की मृत्यु हो गयी है। 

जिला पदाधिकारी द्वारा कोषागार कार्यालय निरीक्षण के उपरांत भविष्य निधि कार्यालय, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय तथा जिला योजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

जिला सांख्यिकी कार्यालय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह कार्यालय कक्ष में उपस्थित नहीं थे, जिसके बाद डीएम ने स्पष्टीकरण मांग करने का निर्देश दिया। वहीं जिला सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी। 

बहू की हत्या के आरोप में कहीं जेल जाने की सदमा से सास ने दम तो नहीं तोड़ दिया, 36 दिनों से जेल में बंद थी महिला 

0

तबियत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाने के दौरान महिला बंदी ने तोड़ दिया दम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पटना 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के मंडल कारा में एक विचारधीन महिला बंदी की मौत जेल जाने के 36 दिन में ही हो गई है। महिला बंदी की मौत मधुमेह रोग से ग्रसित व हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है,

लेकिन एक बात यह भी चर्चा में है कि बहू की हत्या के आरोप में जेल गई सास की मौत कहीं सदमा के कारण तो नहीं हो गया। फिलवक्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ साफ हो पायेगा।

मृतक महिला बंदी रजौली थाना क्षेत्र के अंबातारी गांव निवासी किशुन प्रसाद यादव की 61 वर्षीय पत्नी धनमा देवी है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि महिला बंदी को गंभीर शुगर बीमारी था और गुरुवार को उसकी तबीयत जेल में ही बिगड़ने लगी।

उसकी स्थिति को देखते हुए शुरुआती दौर में उसका इलाज जेल में चिकित्सकों के द्वारा किया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जेल चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद महिला बंदी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2024 को महिला बंदी अपने बहू की हत्या के आरोप में जेल आई थी। फिलहाल इस घटना के बाद महिला बंदी के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। पति-पत्नी दोनों दहेज उत्पीड़न को लेकर बहू की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

सदर अस्पताल आने से पहले मृतक मिला अपने पति से जेल में मुलाकात की थी। जहां पति ने पत्नी की तबीयत के बारे में पूछताछ किया और भोजन क्या किया इसके बारे में भी पूछा था, परंतु हमलोग जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे

तो यहां के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी डीएम व एसपी सहित वरीय अधिकारी को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में पटना भेजा जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसडी अरैय्यर ने बताया कि

अस्पताल आने से पूर्व महिला बंदी की मौत हो चुकी थी। वह लंबे समय से डायबिटीज पेशेंट थी। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

गर्मी से राहत पाने के लिए किशोर ने लगाया जलाशय में डुबकी, फिर हो गया लापता 

0

दोस्तों के साथ रजौली के हरदिया डैम नहाने गया 15 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत

6 दोस्तों के साथ गया था नहाने, गहरे पानी में उतरने के कारण डूबा युवक

सूचना मिलने पर हरदिया डैम पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष, स्थानीय गौतखोर किशोर के शव को ढूंढने में जुटे, पटना एनडीआरएफ टीम का हो रहा इंतजार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

भीषण गर्मी से कहीं लोग लू से मर रहा है तो कहीं लू व गर्मी से बचने के लिए डूबकर मर रहा है। ऐसा ही एक सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है,

जिसमें गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब अपने 6 दोस्तों के साथ नहाने के लिए रजौली के हरदिया डैम गए 15 वर्षीय एक किशोर की हरदिया डैम में डूबने से मौत हो गई है। मृतक किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में आगे बढ़ गया था, जिसमें डूबने से मौत हो गई। 

दादा के साथ रहता था मृतक बालक

मृत किशोर रजौली स्थित ड्योढ़ी के पास रजवारी टोला निवासी पिंटू राजवंशी के 15 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार उर्फ फंटूश राजवंशी है। मृत किशोर के परिजनों ने बताया कि फंटूश के माता-पिता कोलकाता में रहकर मजदूरी करते हैं। वह रजौली में अपने दादा शिवबालक राजवंशी के साथ रहता था।

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन

इधर, दोस्त के डूबने के बाद बाकी बचे दोस्तों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मृत किशोर के परिजन सहित दर्जनों लोग आनन-फानन में रजौली के हरदिया डैम पहुंचे। वहीं हरदिया डैम में किशोर के डूबने की सूचना मिलने के बाद रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार दल-बल के साथ हरदिया डैम पहुंचे।

तब तक स्थानीय गोताखोरों ने हरदिया डैम में गोता लगाकर नहाने के क्रम में डूबे किशोर की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन गहरे व काले रंग का पानी होने के कारण कहीं भी उसका अता-पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद रजौली सीओ मो गुफरान मजहरी ने भी हरदिया डैम पहुंचकर घटना की सारी जानकारी ली।

जलाशय से शव को निकालने के लिए पटना से मंगाया गया एनडीआरएफ की टीम

सीओ मो गुफरान मजहरी ने बताया कि स्थानीय गोताखोर एवं झग्गड़ की मदद से डैम में डूबे लड़के की काफी खोजबीन की गई है, बावजूद लड़के का कहीं पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ पटना की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। शाम तक एनडीआरएफ की टीम के घटनास्थल हरदिया डैम पहुंचने की संभावना है। उसके बाद ही लड़के के शव का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोर लड़के के शव की खोज करने में जुटे हुए हैं।

दोस्तों ने बताया पूरी दास्तान

इधर, घटना की जानकारी को लेकर मृतक के साथ नहाने गए अन्य दोस्तों ने बताया कि सभी 6 दोस्त हरदिया डैम में नहा रहे थे। 5 दोस्त नहाकर बाहर निकल गए और एक दोस्त फंटूश पानी में आगे जाकर नहाने लगा, जिसके बाद वह डैम के गहरे पानी में डूब गया।

हालांकि डूबने से पहले उसने पानी से बाहर निकलने की काफी कोशिश की, परंतु गहरे पानी होने के कारण वह अपनी कोशिश में असफल रहा और पानी में ही डूब गया। जिसके बाद बाकी बचे दोस्तों ने फंटूश को बचाने के लिए काफी हल्ला किया,

भीषण गर्मी के कारण न तो वहां कोई नाविक था और ना ही कोई ग्रामीण थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।

जिला निबंधन कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक का क्यों रुका वेतन, डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिया कार्रवाई का आदेश, पढ़ें पूरी खबर 

0

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर ध्यान देने व प्रतीक्षालय कक्ष को व्यवस्थित करने का दिया निर्देश 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के जिला निबंधन कार्यालय का डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक को कार्यों में परवाही पाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला अवर निबंधन पदाधिकारी निलेश कुमार उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का निरीक्षण किया, जहां वर्ष 1990-1997 से लेकर अद्यतन वर्ष तक अभिलेखों को स्थाई रूप से नियमित रैक पर संधारित पाया गया। अभिलेखागार के एक कोने में लोहे के रखे टीन के रैक पर कुछ पुराने अभिलेख पाए गए जिन्हें डीएम द्वारा नियमित स्थाई रैक पर नियमानुसार रखने का निर्देश दिया।

अभिलेखागार के पश्चिमी दीवार के पास वर्ष 1996, 97, 98 के रैक में रखे गए अभिलेख पर धूल पड़ा हुआ था, जिसे साफ-सफाई शीघ्र कराने का निर्देश उपस्थित अभिलेखापाल अभय रंजन झा एवं जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को दिया।

वहीं प्रधान सहायक कक्ष में राम प्रवेश पासवान उपस्थित पाए गए। उनके कर्म पुस्तिका का अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि 24 मई 2024 तक कर्म पुस्त किया गया है, परंतु कर्म पुस्त में प्रत्येक माह के अंत में सारांश अब तक नहीं किया गया।

प्रधान सहायक सहित सभी सहायकों को निर्देश दिया गया कि कर्म पुस्त में माह के अंतिम मंगलवार को कुल प्राप्त पत्रों की संख्या, निष्पादित पत्रों की संख्या एवं लंबित पत्रों की संख्या लाल स्याही से अंकित करते हुए गत माह में पत्रों की स्थिति भी अंकित करने का निर्देश दिया।

निम्न वर्गीय लिपिक के वेतन पर लगा रोक 

कार्यालय में कार्यरत निम्न वर्गीय लिपिक विभूति नारायण सिंह के कार्यकलापों में लापरवाही से नाराज होकर डीएम ने अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध करते हुए प्रपत्र ‘क’ समर्पित करने का निर्देश जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को दिया।

बताया गया कि श्री सिंह द्वारा स्कोर से संबंधित संचिका का उपस्थापन दिनांक 12 नवम्बर 2023 के बाद नहीं किया गया था, साथ ही श्री सिंह द्वारा स्कोर का कार्य नहीं करने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान तक 104 कागजात निबंध के लिए काउंटर पर उपस्थित किए जा चुके थे, जिसमें से 83 कागजातों का काउंटर पर इंट्री किया जा चुका था

तथा 32 जमीनों का निबंधन किया जा चुका था। जिला निबंधन कार्यालय में भ्रमण के दौरान जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निबंधन कार्यालय परिसर में निर्मित प्रतीक्षालय भवन को और अधिक सुदृढ़ीकरण करते हुए

उक्त प्रतीक्षालय में पर्याप्त संख्या में रोशनी की व्यवस्था, पंखा, कूलर की व्यवस्था तथा आम नागरिकों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में कंप्यूटर रूम में सभी ऑपरेटर काम करते दिखे।

कार्यालय परिसर में धूप और वर्षा से बचाव को लेकर शेड निर्माण करने का निर्देश जिला अवर निबंधन प्राधिकारी को दिया गया। इस निरीक्षण से विभागीय कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ गया है।

अवैध हथियार लहराने में कौन 2 अभियुक्तों को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

0

हिसुआ के महादेव मोड़ पर हथियार के साथ चार लोग मारपीट की घटना को दे रहे थे अंजाम, पुलिस की कार्रवाई में दो धाराया और दो अन्य हुआ फरार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महादेव मोड़ के पास हथियार के साथ रहे चार लोग मारपीट की घटना को अंजाम देने के दौरान दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं साथ रहे दो अन्य अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।

हिसुआ थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ- 2 सुनील कुमार ने बताया कि 29 मई 2024 बुधवार को सुबह करीब 8.15 बजे हिसुआ थाना को सूचना मिली की महादेव मोड़ पर कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं तथा उनके पास हथियार भी है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार हिसुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त स्थान पर पहुंची। पुलिस की टीम को देखकर 4 लोग भागने लगे,

जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से एक देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद समान तथा गिरफ्तार व्यक्तियों को थाना परिसर लाया गया जहां पूछताछ की गई।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इस घटना में 2 अन्य लोगों की भी संलिप्तता थी। इस संदर्भ में हिसुआ थाना में धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 304/24 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हिसुआ थाना क्षेत्र के गोदाम पर निवासी कृष्णा साव का 29 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार तथा महादेव मोड़ निवासी कृष्णा चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शामिल है।

वहीं शेष अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

You cannot copy content of this page