Home Blog Page 93

दो कारों की टक्कर में ऐसे मिला भारी मात्रा में विदेशी शराब, कार में तहखाना बनाकर नवादा का कौन शराब माफिया ला रहा था शराब, पढ़ें पूरी खबर 

0

कार के गेट में बना था तहखाना, 86 बोतल विदेशी शराब हुआ जब्त, कार चालक निकला धंधेबाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रजौली थाना क्षेत्र के अर्चना नगर के समीप शनिवार की सुबह नवादा की ओर आ रही एक लग्जरी कार के दरवाजे में बने तहखाने से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।

थाना के एएसआई माखन मालाकार ने 86 बोतल विदेशी शराब जब्त कर शराब धंधेबाज सह कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह अर्चना नगर के समीप रोड ब्रेकर को पार करने के दौरान एक बोलेनो कार में एक आई10 कार ने पीछे से टक्कर मार दिया।

जिसको लेकर दोनों कार चालकों में बहस होने लगी। इसी बीच सूचना पर गश्ती कर रहे एएसआई माखन मालाकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं लग्जरी कार आई10 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 21 सीए- 0850 पर पुलिस को संदेह हुआ।

जिसके बाद वाहन की अच्छी तरह जांच की गई। जांच के क्रम में कार के गेट में भारी मात्रा में शराब होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद कार को जब्त कर लिया गया। साथ ही शराब धंधेबाज सह कार चालक को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

थाना परिसर में कार के चारों गेट के अंदर बने तहखानों से रॉयल स्टेग नामक 375 एमएल के 86 बोतल शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 32.250 लीटर बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार शराब धंधेबाज कार चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरजपुरा गांव निवासी संतोष यादव के बेटे कौशल कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जब्त शराब व कार एवं गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार व्यक्ति से सघन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब हो कि बिहार-झारखंड का सीमावर्ती जिला नवादा में शराब लाने के लिए माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी शराब माफियाओं में खौफ नहीं है।

कौन है नवादा का सबसे बड़ा रक्तवीर योद्धा, अपनी उम्र से डेढ़ गुणा कर चुके हैं रक्तदान, विश्व रक्तदान दिवस पर हुए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर  

0

विश्व रक्तदान दिवस पर सम्मानित हुए जीतेन्द्र प्रताप जीतू अब तक कर चुके हैं रिकॉर्ड 68 बार रक्तदान 

जीतू ने युवाओं को किया प्रेरित, बनाया रक्तवीरों का टीम, कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं 

सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ एसडी अरैय्यर के नेतृत्व में लगा विश्व रक्तदान शिविर 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में विश्व रक्तदान दिवस को लेकर जिले के सबसे बड़े रक्तवीर छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जीतेन्द्र प्रताप जीतू को सम्मानित किया गया। 

शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के द्वारा उपाधीक्षक डॉ एसडी अरैय्यर के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर में चार युवाओं ने रक्तदान किया,

जिसमें रक्त वीर विकास कुमार, बाल गोपाल, रवि कुमार तथा सोनल कुमार माथुर ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही उक्त चारो रक्तवीरों ने हर 3 महीने पर रक्तदान करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसडी अरैय्यर,

ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी अमन कुमार तथा नीलम कुमारी के द्वारा संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू को एक साल में चार बार ब्लड डोनेट करने के लिए सम्मानित किया। सम्मानित हुए जितेंद्र प्रताप जीतू ने युवाओं से अपील किया कि आप रक्तदान करें। आपके रक्त से किसी का जीवन बचता है।

उन्होंने बताया कि रक्तवीर सौरभ सिन्हा ने अब तक 40 बार रक्तदान, प्रभात कुमार ने अब तक 20 बार से ज्यादा रक्तदान, बाल गोपाल 20 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं जितेंद्र प्रताप जीतू की बात करें तो अपने उम्र से डेढ़ गुणा रक्तदान कर चुके हैं, श्री जीतू अब तक रिकॉर्ड 68 बार रक्तदान कर चुके हैं।

हर साल 14 जून को मनाया जाता है रक्तदान दिवस 

विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को पूरे दुनिया में मनाया जाता है। इस वैश्विक आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के महत्व और आपात स्थिति के दौरान सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विश्व रक्तदाता दिवस पहली बार 2004 में मनाया गया था। इस दिन का उपयोग जीवन बचाने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में रक्तदाताओं के योगदान को पहचानने के अवसर के रूप में भी किया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसलिए, इस वर्ष का थीम है ‘दान के उत्सव के 20 वर्ष: रक्तदाताओं का धन्यवाद। 

रक्तदान के इतिहास की बात करें तो साल 1940 में रिचर्ड लोअर नामक एक वैज्ञानिक ने दो कुत्तों के बीच बिना किसी दुष्प्रभाव के रक्त चढ़ाने का परीक्षण किया था। इस सफलता ने आधुनिक रक्त चढ़ाने की तकनीकों के विकास को संभव बनाया और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रक्तदान और इसे जमा करने को एक नियमित प्रक्रिया बना दिया।

उसके बाद लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने लगे, लेकिन वर्ष 2004 में विश्व स्वास्थ्य सभा ने हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से, यह दिन हर साल मनाया जाने लगा है।

नवादा में मुखिया की हत्या बनी पहेली, देर रात किसने कॉल कर घर से बुला किया हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 

0

पकरीबरावां के बुधौली पंचयात के महादलित मुखिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या, सुबह विद्यालय के पास मिला मुखिया पप्पू मांझी का शव

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दिया। इस घटना के बाद बुधौली गांव ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक मुखिया के प्राण पखेरू उड़ चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।

परिजनों का कहना है कि मुखिया पप्पू मांझी के मोबाइल पर गुरूवार को करीब 10 बजे रात्रि में कॉल आया और वह बात करते हुए घर से बाहर निकल गए। घर लौटने में विलंब होने पर घर वाले सो गए। मृतक पप्पू मांझी सुबह तक जब घर नहीं लौटा,

तब लोग मुखिया का खोजबीन करना शुरू कर दिया। तभी जानकारी मिली कि बुधौली गांव स्थित महंत रामधन पूरी इंटर विद्यालय बुधौली के परिसर में मुखिया पप्पू मांझी का शव पड़ा हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे गांव के एक व्यक्ति ने शव को देखा और

फिर हल्ला करने लगा, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। मृतक पप्पू मांझी को सिर में गोली मारकर हत्या किया गया था। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। उक्त महादलित मुखिया की जिस तरह हत्या हुई वह पुलिस के लिए एक पहेली बन गई है।

हालांकि पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी, पकरीबरावां थाना पुलिस तथा बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, मुखिया की हत्या को लेकर ग्रामीणों में दहशत बन गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बालू उठाव बंद होने से पूर्व हिसुआ काजी बिगहा मणि डाक स्थान बालू घाट के समीप संवेदक द्वारा लाखों एमटी बालू संग्रह का विभाग के पास क्यों है शून्य रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा में चार माह बंद रहेगा नदी से बालू उठाव, विभागीय स्तर पर महज 285875.82 एमटी ही बालू हो सका स्टॉक प्वाइंट पर जमा, इतनी कम बालू से कैसे होगा जिलेवासियों की आपूर्ति 
बालू घाट बंद होने से पूर्व विभागीय मिली भगत से स्टॉक प्वाइंट के नाम पर खूब हो रहा अवैध बालू का उठाव
बालू को लेकर बदल गया नियम, अब 15 जून से चार माह तक नदी से सीधे बालू उठाव पर रहेगा रोक
जरूरतमंदों के लिए अब तक बनाया 14 स्टॉक प्वाइंट, 8 स्टॉक प्वाइंट प्रक्रियाधीन
संवेदक के अलावा कई निजी स्टॉक प्वाइंट के लिए भी जारी हुआ लाइसेंस, डेढ़ गुणा मंहगा हो जायगा बालू का रेट

Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में 15 जून से 15 अक्टूबर तक सीधे नदियों से बालू उठाव पर रोक लग जायेगा। ऐसी हालात में अब जरूरतमंदों को बालू स्टॉक प्वाइंट से ही बालू की आपूर्ति की जायगी, जिससे लोगों को बालू डेढ़ गुणा मंहगा खरीदना होगा।

इसके लिये जिले के कुल 9 बालू घाटों से जुड़े कुल 14 स्टॉक प्वाइंट बनाया जा चुका है, जबकि 8 बालू स्टॉक प्वाइंट प्रक्रियाधीन है। निर्धारित दर से लगभग डेढ़ गुणा अधिक खर्च होगा। खनन विभाग से मिली जानकारी अनुसार पर्यावरणीय स्वीकृति के साथ ही यह आदेश पूरे देश में लागू किया गया है, जिसमें 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी घाटों से बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक लगा दिया जायेगा। भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने पिछले वर्ष तक पूरे देश में बरसात के तीन माह तक नदियों से बालू खनन का रोक लगा दिया जाता था,

परंतु इसबार 4 माह के लिए नदियों से सीधे बालू उठाव पर रोक लगा दिया गया है। इस दौरान नदी से बालू उठाव करने पर कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। बरसात के दिनों में नदियों में पानी आ जाने के बाद बालू खनन करने से नदी के अस्तित्व को नुकसान पहुंचता है और पर्यावरण पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है, जिसके वजह से यह रोक पूरे देश में लगाया गया है। बालू घाटों के संवेदक बताते हैं कि नदी घाटों से बालू उठाव कर स्टॉक प्वाइंट तक जमा करने में जो खर्च आता है, उसके चलते बालू थोड़ी मंहगी होगी।

हिसुआ के काजी बिगहा मणि डाक स्थान घाट से बालू उठाव का विभाग के पास शून्य है रिपोर्ट
विभागीय स्तर पर देखा जाय तो चार माह के लिए मात्र 285875.82 एमटी बालू ही स्टॉक प्वाइंट पर संग्रह किया गया है। वहीं हिसुआ के काजी बिगहा मणि डाक स्थान घाट से संवेदक मणिरानी कंस्ट्रक्शन का बालू संग्रह अभी तक शून्य दिखाया गया है, जबकि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार इस घाट के संवेदक द्वारा 5 लाख एमटी से अधिक बालू बगैर विभागीय सूचना के संग्रह किया जा चुका है।

हालांकि इस बात को लेकर विभागीय स्तर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि बालू संग्रह का हर संवेदक को प्रतिदिन विभाग को रिपोर्ट करना होता है, बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में उक्त संवेदक द्वारा बालू संग्रह किया जाना एक दिन की बात नहीं है। लिहाजा इसमें विभागीय मिली भगत होने से ही लाखों एमटी बालू संग्रह किया जा सकता है। दुर्भाग्य इस बात का है कि विभाग के पास इसका कोई स्टॉक नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर जांच का विषय बन गया है।  

14 नये स्टॉक प्वाइंट में मात्र 285875.82 एमटी ही बालू हो सका है स्टॉक
जिले में बालू उठाव को लेकर बनाया गया 14 स्टॉक प्वाइंट में अब तक मात्र 285875.82 एमटी ही बालू संग्रह किया जा सका है, जो अगले चार माह के लिए प्रयाप्त नहीं है। विभाग के पास रहे बालू संग्रह रिपोर्ट के अनुसार मात्र एक दिन ही शेष बचा है, इन हालातों में पर्याप्त मात्रा में बालू संग्रह नहीं होने के कारण अवैध बालू माफियाओं की चांदी रहेगी।

बता दें कि आखिरी दिन तक अवैध बालू खनन कर स्टॉक किये जाने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर जारी है। जिले में बनाये गये अब तक के स्टॉक प्वाइंट में नवादा सदर स्थित कादिरगंज के आंती, पकरीबरावां, नारदीगंज के रामे, मुफस्सिल के भदोखरा, नवादा सदर के बुधौल, रोह के शिखरपुर, कादिरगंज के पौरा, कौआकोल के पहाड़पुर, हिसुआ के मंझवे, वारिसलीगंज के हाजीपुर, हिसुआ के तुंगी, कादिरगंज गोपालगंज, वारिसलीगंज के चंडीपुर तथा वारिसलीगंज के बहेड़ा भेलवा में स्टॉक प्वाइंट बनाया गया है।

22 स्टॉक प्वाइंट में 14 को मिला लाइसेंस, 8 है प्रक्रियाधीन
जिले में चार माह तक नदी से सीधे बालू उठाव पर रोक लगाये जाने के बाद कुल 22 स्टॉक प्वाइंट बनाये गये हैं, जिसमें 14 स्टॉक प्वाइंट के लिए लाइसेंस जारी किया जा चुका है। पिछले साल 24 स्टॉक प्वाइंट बनाये गये थे, लेकिन इस बार 22 में से 14 नये लाइसेंसी स्टॉक प्वाइंट का लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है। जिसमें संवेदकों का 10 तथा निजी बालू बिक्रेताओं में 12 लोगों ने डम्पिंग प्वाइंट का लाइसेंस लिया है। खनन विभाग से मिली जानकारी अनुसार डम्प की गई बालू का स्टॉक रजिस्टर के आधार पर लगातार भौतिक सत्यापन किया जाता है।

प्रति स्टॉक प्वाइंट के लिये खनन विभाग से जारी हुआ लाइसेंस
जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार के पर्यावरणी नियम के अनुसार हर साल की तरह इस साल चार माह के लिए नदी से सीधे बालू उठाव पर रोक लगा दी गई है। 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव पर रोक लगाने का आदेश प्राप्त है। जिले में कुल 22 स्टॉक प्वाइंट में 14 का लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है तथा 8 स्टॉक प्वाइंट का लाइसेंस प्रक्रियाधीन है। इसके लिये प्रति स्टॉक प्वाइंट  लाइसेंस निर्माण को लेकर विभाग द्वारा राजस्व लिये जा रहे हैं। बालू स्टॉक करने की जानकारी विभाग को देने के बाद उसे बेचने का सामान्य दिनों के जैसा ही नियम रहेगा। इसके अलावा विभाग द्वारा अवैध बालू खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी। हालांकि पहले भी अवैध बालू खनन को लेकर विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जाती रही है।


नवादा में साइबर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक- एक साथ दस अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा एसपी के निर्देश पर साइबर थाना के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी अभियान चलाकर साइबर अपराधियों को दबोचने में पायी सफलता

95 हजार कैश, तीन लैपटॉप, 50 एटीएम, 40 पासबुक व एक चार पहिया वाहन के साथ कई उपकरण किया गया जब्त
फ्लिपकार्ट डिलीवरी का पेमेंट के नाम पर करता था ठगी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

जामताड़ा बनने के कगार पर नवादा को साइबर अपराधियों से मुक्ति दिलाने के लिए अब नवादा पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। एसपी कार्तिकेय के शर्मा के दिशा-निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया है।

इसको लेकर एसपी श्री शर्मा ने साइबर थानाध्यक्ष प्रिया ज्योति के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में साइबर अपराधियों का हब बन चुका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले 33 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 50 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 40 पासबुक, 25 चेकबुक, 80 फर्जी सिम कार्ड, 95 हजार कैश, एक चार पहिया वाहन तथा 35 पेज का कस्टमर डाटा सहित कई अन्य उपकरणों को बरामद किया गया।

इस कार्रवाई को लेकर गुरूवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी कार्तिकेय के शर्मा तथा साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी प्रिया ज्योति ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया को बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व ईओयू के द्वारा साइबर थाना को साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी दी गई कि नवादा जिले के विभिन्न स्थानों पर साइबर अपराध का धंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसपी के आदेशानुसार साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर उक्त स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से साइबर अपराधी गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उनके द्वारा भोले-भाले लोगों से पहले सिम कार्ड खरीदवाया जाता था, उसके बाद उसी नंबर से बैंक में अकाउंट खोलवाया जाता था।

तत्पश्चात उनसे सिम कार्ड, बैंक अकाउंट और एटीएम लेकर साइबर अपराधियों के हाथों मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता था। फिर, उसी सिम तथा अकाउंट नंबर का प्रयोग कर उनके पार्सल की फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर करने वाले कस्टमर को कॉल कर उनके पार्सल की ऑनलाइन भुगतान करने पर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर पैसे की ठगी की जाती थी।

उक्त साइबर अपराधियों का जो कस्टमर डाटा मिला है, उसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के सैंकड़ो लोगों का नाम और मोबाइल नंबर सहित पूरा डिटेल अंकित है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठगों के विरूद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी संख्या- 33/24 दर्ज कर सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

गिफ्तार साइबर अपराधियों की सूची
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों में जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पत्तल बिगहा गांव निवासी स्व रामाशीष सिंह का 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह का 27 वर्षीय पुत्र राजू रंजन व 24 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी रामसागर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अंकुश राज उर्फ आदित्य राज, काशीचक थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी धनंजय कुमार का 21 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार,

झारखंड राज्य अन्तर्गत कोडरमा जिले के सानी डिडेबुआ गांव निवासी स्व रामेश्वर राणा का 30 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र राणा, नालंदा जिला अन्तर्गत सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव निवासी विजय प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार, झारखंड राज्य अन्तर्गत कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कादोडीह गांव निवासी बिहारी महतो का 37 वर्षीय पुत्र विरेन्द्र कुमार, नालंदा जिला अन्तर्गत गिरियक थाना क्षेत्र के सकुची गांव निवासी ओमप्रकाष पंडित का 30 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र कुमार तथा काषीचक थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी पंकज सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सानू कुमार शामिल है।


नवादा जिले का प्रभारी मंत्री बनते ही डॉ प्रेम कुमार इस दिन पहुंच रहे नवादा, क्या है प्रशासनिक तैयारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

13 जून को नवादा पहुंचकर करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, परिसदन में पार्टी कार्यकर्ता करेंगे औपचारिक मुलाक़ात 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले का प्रभारी मंत्री बनते ही प्रेम कुमार 13 जून गुरूवार को नवादा पहुंच रहे हैं। सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार गुरुवार को 11.45 बजे समाहरणालय पहुंचेंगे।

इसके पूर्व परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाक़ात करेंगे। समाहरणालय पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने आदेश जारी कर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का निर्धारण किया है।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल ऑफिसर, आवासन तथा आकस्मिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गयी है। प्रभारी मंत्री नवादा के आगमन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा प्रभारी मंत्री के आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रभारी मंत्री द्वारा  स्वास्थ्य, पंचायत, परिवहन, भू-अर्जन, आपदा, आपूर्ति, कल्याण, अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण, आईसीडीएस, शिक्षा,

योजना स्थानीय क्षेत्र,  मद्य निषेध, कृषि, वन, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, गव्य, राज्य खाद्य निगम, मत्स्य, कॉपरेटिव बैंक, उद्योग, खनन, लोक स्वास्थ्य, बुडको, नगर निकाय, सिंचाई, लघु सिंचाई विद्युत, भवन, ग्रामीण कार्य, पथ, जीविका एवं  डीआरडीए तथा विकास की बैठक की जायेगी। 

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दी बधाई
डॉ प्रेम कुमार को नवादा के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जिले के एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास तेज गति से होगा।

वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बेगूसराय जिला प्रभारी शशि भूषण कुमार बब्लू ने डॉ प्रेम कुमार के नवादा जिला प्रभारी मंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लंबे अनुभव का लाभ नवादा जिले के लोगों को मिलेगा।

भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ प्रेम कुमार हमेशा नवादा से जुड़े रहे हैं। नवादा की प्रगति में उनका योगदान हमेशा से रहा है, आगे भी रहेगा। उम्मीद है कि प्रभारी मंत्री के रूप में वे नवादा को विकास की उंचाईयों पर ले जाएंगे।

बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, अजय कुमार, जिला पार्षद विनिता मेहता, संजय कुमार मुन्ना, मनोज चन्द्रवंशी, निरंजन सिंह, संजय कुमार मंगल, अरविन्द कुमार गुप्ता तथा नंदकिशोर चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल है।

जानिए, राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर क्यों जिले के थाना प्रभारियों के साथ हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के व्यवहार न्यायालय में 13 जुलाई को लग रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी जोरों पर 

Report Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। यही वजह है कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर लगातार विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की जा रही है।

इसबार नवादा व्यवहार न्यायालय में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है। इसको लेकर नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा के निर्देशानुसार

13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में सोमवार को जिले के थानाध्यक्षों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में उपस्थित थाना अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत किये गये तामिला प्रतिवेदन का सचिव के द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिस थाना से कम नोटिसों का तामिला प्राप्त हुआ है उस थाना के थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए शत-प्रतिशत तामिला कराने का निर्देश दिया गया।

सचिव के द्वारा उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक नोटिसों का तामिला करवायें एवं पक्षकारों को उपस्थित होने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहल किया जाए, क्योंकि निर्गत नोटिसों के तामिला के आधार पर ही लोक अदालत की सफलता निर्भर करती है।

इसलिए निर्गत नोटिसों के शत-प्रतिशत तामिला पर बल दें। बैठक के क्रम में संबंधित थानों में तामिला को लेकर भेजे गए नोटिसों के अधिक से अधिक तामिला करवाने एवं तामिला प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया,

ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य वादों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर किया जा सके। मौके पर नवादा नगर थाना, मुफस्सिल, नारदीगंज, हिसुआ, नरहट, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, काशीचक, मेसकौर, वारिसलीगंज, रोह, पकरीबरामा, गोविन्दपुर,

कौवाकोल, परनाडाबर,  कादिरगंज, सीतामढ़ी, थाली, नेमदारगंज, रूपौ, धमौल, शाहपुर तथा बुंदेलखंड के थानाध्यक्ष व थाना प्रभारी तथा स्थायी लोक अदालत नवादा के पेशकार सुशील कुमार मौजूद थे।

कौन है नवादा के सपूत सौरभ जिसने साइबर फोरेंसिक एनालिसिस्ट में पायी सफलता, पढ़ें पूरी खबर  

0

फोरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट पास कर पाई अपनी मंजिल, देश के चुनिंदा सात में से किसी एक सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब में देंगे सेवा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के सौरभ कुमार साइबर फोरेंसिक एनालिसिस्ट बनकर बड़ी सफलता हासिल की है। देश की एक बेहद कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सौरभ विशिष्ट जॉब पाने वाले नवादा जिले के पहले युवा बन गए हैं।

देश भर के तीन लाख युवाओं ने विगत 12 मई को फोरेंसिक एप्टीट्यूड एंड कैलिबर टेस्ट दी थी, जिसमें केवल 700 प्रतिभागियों ने परीक्षा पास की है। 80 फीसदी अंक से अधिक पाने पर क्वालिफाई की जाने वाली इस कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में एक सौरभ भी शामिल हैं।

सौरभ ने आरंभ से ही अपनी मंजिल पाने की रूपरेखा तय कर रखा था। अंतत: बेहतरीन सफलता पाने के बाद वह देश के चुनिंदा सात में से किसी एक सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब में अपनी सेवा देंगे।

फिलहाल स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला, हरियाणा में साइबर फोरेंसिक एनालिसिस्ट के रूप में सेवा दे रहे सौरभ जल्द ही केन्द्र की क्राइम ब्रांच की सेवा में चले जाएंगे। जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित ओड़ो पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी अरविंद मिश्रा तथा गृहिणी चंचला मिश्रा के दूसरे सुपुत्र सौरभ बचपन से ही मेधावी रहे हैं।

उनकी प्रारंभिक पढ़ाई नवादा स्थित मानस भारती स्कूल से हुई। मैट्रिक के बाद इंटर की पढ़ाई पकरीबरांवा से पूरी की, जबकि फोरेंसिक साइंस में ग्रैजुएशन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब तथा इसी स्ट्रीम में पोस्ट ग्रैजुएशन पारूल यूनिवर्सिटी बड़ोदरा, गुजरात से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने 6 माह की इंटर्नशिप गोवा फोरेंसिक लैब में पूरी की। पढ़ाई खत्म करने के तुरंत बाद स्टेट क्राइम ब्रांच में सेलेक्शन के बाद से ही सेंट्रल क्राइम ब्रांच में जाने की उनकी कोशिश जारी थी।

सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपने गुरुजनों को दिया है। गौरतलब हो कि सौरभ ने जिस तरह अपनी लगन और मेहनत यह मुकाम हासिल किया है वह उन प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो जीवन में कुछ करना चाहते हैं।

फिलवक्त सौरभ की इस सफलता से युवा प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं उनके माता-पिता व पूरे परिवार में खुशियां थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नवादा में हार्ट मरीजों के लिए बड़ी खबर- हृदय रोगियों का कोलकाता के हार्ट स्पेशलीस्ट धर्मशीला देवी अस्पताल में रविवार को करेंगे मुफ्त इलाज, पढ़ें पूरी खबर 

0

कोलकाता फोर्टिस अस्पताल व धर्मशीला देवी अस्पताल के सौजन्य से लगाया जा रहा निःशुल्क हृदय जांच शिविर

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में धर्मशीला देवी अस्पताल ने जिले के हार्ट मरीजों के लिए बड़ी सौगात देने का काम किया है। जिस हृदय रोग के इलाज में लोगों को हजारों रूपये खर्च कर दूसरे प्रदेशों व बड़े-बड़े शहरों में जाना पड़ता था,

वैसे मरीजों को मुफ्त चिकित्सिय लाभ देने के लिए निःशुल्क शिविर लगा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने जिलेवासियों के स्वास्थ्य जीवन की कामना को लेकर यह सौगात देने का काम किया है।

धर्मशीला देवी अस्पताल में रविवार यानि 9 जून को निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल और धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के सहयोग से हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क हृदय जांच कर उचित इलाज की सलाह दी जायेगी।

धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में आयोजित होने वाली इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कोलकाता फोर्टिस हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ एसके दास मरीजों का निःशुल्क हृदय जांच करेंगे। यह शिविर रविवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में हृदय रोग के लिए आने वाले मरीजों का इसीजी भी निःशुल्क किया जायेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन दिनों हृदय रोग के मरीजों की तादात काफी बढ़ रही है।

ऐसे में समय रहते वैसे लोगों को उचित सलाह देकर गंभीर समस्या होने से पहले ही अगाह कर उनको मौत के मुंह में जाने व मोटी खर्च से बचाने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि किसी को भी यदि हृदय से सम्बंधित कोई समस्या है तो वैसे लोग अस्पताल परिसर में आकर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

नवादा पुलिस ने मारपीट व हत्या मामले में फरार किस आरोपी को शहर के रिहायशी इलाके से किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

बुढ़वा होली के दिन वारिसलीगंज के नेवाजगढ़ गांव में हुआ था वारदात, थाना में दर्ज है दोहरा कांड 134/24 व 135/24

पिटाई से जख्मी बाबूलाल सिंह का इलाज के दौरान हुआ था मौत 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध बाबूलाल सिंह की मौत के बाद दर्ज दोहरे कांड के एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने शहर के एक रिहायशी इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वहीं दो अभियुक्त फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त वारसलीगंज थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव निवासी शेष कुमार सिंह का पुत्र टिंकू कुमार है, जिसे नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम छाय रोड से शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया है।

कांड संख्या- 134/24 के आईओ सुनील कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब के नशे में था, वहीं उसके साथ रहे नामजद अभियुक्त पिंकू कुमार और राहुल कुमार,

जो गिरफ्तार टिंकू का सहोदर भाई है, वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। सूत्र बताते हैं कि आरोपी तीनों भाई राइफल के शौकीन भी है। बता दें कि मारपीट का पहला मामला 27 मार्च 2024 को हुआ था,

जिसका सूचक अरुण सिंह की पत्नी उमा देवी ने वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या- 134/24 दर्ज कराई थी। इसके ठीक अगले दिन 28 मार्च 2024 को मारपीट में जख्मी बाबूलाल सिंह की मौत इलाज के लिए रेफर करने के बाद नवादा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गया था।

जिसको लेकर मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने फर्द बयान के तहत हत्या करने का मामला कांड संख्या-135/24 दर्ज कराया था। कांड संख्या-134/24 में 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था

तथा कांड संख्या- 135/24 में 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त टिंकू व फरार हुए उसके दोनों भाई पिंकू कुमार और राहुल कुमार उक्त दोनों कांडों के नामजद अभियुक्त हैं। वहीं इन तीनों के पिता शेष कुमार सिंह कांड सख्या- 135/24 के नामजद अभियुक्त हैं। 

You cannot copy content of this page