Home Blog Page 92

नवादा में विश्व योग दिवस पर सासंद विवेक ठाकुर ने साबित कर दिया हम जनता से दूर नहीं

0

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद ने कहा हर दिन करें कम से कम आधा घंटा योग, जीवन रहेगा निरोग, महिलाओं से मिलने पहुंचे सांसद, हुआ भव्य स्वागत

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होने पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर ने यह साबित कर दिया कि हमने जनता के बीच में रहने का जो वादा किया, वह पूरा करने में कभी पीछे नहीं रहूंगा।

इस अवसर पर नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने नगर के आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया और लोगों से फ्रेंडली मिले।इस दौरान जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षाविद, नेता तथा बुद्धिजीवी ने सांसद के साथ योगासन में भाग लिया। शुक्रवार की सुबह जब सांसद विवेक ठाकुर आर्य समाज मंदिर पहुंचे तो लोगों का उत्साह देखते बन रहा था।

सांसद श्री ठाकुर को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, बबलू जी, संजय कुमार मुन्ना, रवीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देखकर बधाई दी। सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 10 साल पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था तब से लेकर आज 10 वर्षों से 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने सभी जिले वासियों से अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रत्येक दिन कम से कम आधे घंटे योग करने की अपील की। उन्होंने शब्द संक्षेप में बताया कि करें योग रहे निरोग। अंत में उन्होंने कहा कि नवादा की जनता के बीच रहकर उन्हें लोकल सांसद की कमी को पूरा करने का जो वादा किया वह उसे हर संभव पूरा करूंगा।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, अरविन्द गुप्ता, प्रो विजय कुमार, विनय सिंह, बबलू जी, समाजसेवी अनु जी सहित गोविंदपुर के पूर्व मुखिया अफरोजा खातून, डॉ पूनम शर्मा, डॉ विमल प्रसाद सिंह तथा विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सांंसद ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और हवन भी किया।

महिलाओं से मिलने पहुंचे सांसद का हुआ भव्य स्वागत

नवादा सांसद विवेक ठाकुर योग कार्यक्रम से निकलने के बाद नगर के काली चौक स्थित बरनवाल सेवा समिति की महिलाओं से मिलने पहुंचे, जहां महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। महिला समिति के द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में सांसद ने कहा जिस विश्वास के साथ मुझे यहां की जनता ने जिताने का काम किया है उसपर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।

भारत विकास परिषद सहित कई संस्थानों ने भी मनाया विश्व योग दिवस 

विश्व योग दिवस पर नगर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर नवादा में प्रबंध निदेशक डॉ आरपी साहू व निदेशक रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने योग किया। लाइनपार मिर्जापुर स्थित सूर्यधाम मंदिर में भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर लगाया गया,

जहां परिषद के अलावा संघ परिवार के लोगों ने भी हिस्सा लिया। योग गुरु मसूदन प्रसाद ने योगाभ्यास कराया। मौके पर अध्यक्ष रामचंद्र कुमार सोनी, संरक्षक डॉ आरपी साहू, सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, बिपिन कुमार, अजीत कुमार तथा अनूप प्रसाद सहित वसुंधरा संस्था की महिलाएं आदि शामिल थे।

वहीं गांधी स्कूल के मैदान में पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में योग शिविर लगाया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, बजरंग दल के जीतेन्द्र प्रताप जीतू तथा विहिप के कैलाश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नौ माह परदेस में रहकर घर लौटे परिवार के इकलौते पुत्र को स्टंट कर रील बना रहे बाइकरों ने रौंदकर ले ली जान 

0

ईंट भठ्ठा पर कमाकर घर वापसी होते ही सड़क हादसे में छह वर्षीय बेटे की हुई मौत ने मचाया कोहराम, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में बाइकर ग्रुप ने एक बालक को रौंदकर जान ले लिया। यह घटना उस वक्त हुआ जब चार बाइकर रील बनाने के लिए सड़क पर स्टंट कर रहे थे।

दरअसल, नवादा जिले के अकबरपुर-गोविंदपुर पथ पर थाली थाना क्षेत्र के दनियार गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार के साथ चार बाइकर स्टंट कर रील बना रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा चंदन मांझी का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार को रौंदकर बाइकरों ने मौत की नींद सुला दी।

बच्चे की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बताया जाता है कि मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच

आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा सरकारी नियमानुसार मिलने वाली लाभ दिलाने का आश्वासन देकर सड़क को जाम से मुक्त कराया। बताया जाता है कि चंदन मांझी अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठा पर काम करने कानपुर गए हुए थे। वहां से नौ माह बाद वापस गांव लौटे थे। सड़क पर ट्रक से सामान उतारा जा रहा था।

चंदन का मासूम पुत्र कार्तिक पास में ही सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार में स्टंट करते बाइक सवारों ने बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे व सड़क जाम की सूचना के बाद थाली थाना के थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव व एसआई ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

लोगों से बातचीत कर जाम हटवाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अडे़ थे। इसके बाद बीडीओ नीरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंच परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये सहित अन्य सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और शव को उठाया जा सका।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चार बाइक पर सवार युवक स्टंट करते और वीडियो बनाते सड़क से गुजर रहे थे। इसी में एक बाइक ने किशोर को रौंद दिया। जिसके बाद एक के बाद एक चारों बाइक आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तीनों बाइक को छोड़कर सभी युवक फरार हो गए,

वहीं एक बाइक को लेकर उसका चालक भागने में सफल रहा। थाली थाना के थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त 3 बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है।

जब्त बाइकों में बीआर- 46सी/1264, बीआर-27आर/ 3538 तथा बीआर-27यू/7733 है। पुलिस वाहन के नंबर से उसके मालिक का पता लगा रहा रही है। फिलवक्त इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

शराब का ऐसा लत था कि पत्नी के मना करने पर पति ने मौत को लगा लिया गले, पढ़ें पूरी खबर  

0

गुस्से में पति ने जहर खाकर किया अपनी ईहलीला समाप्त, संदिग्ध अवस्था में बरामद शव की जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार में शराबबंदी हुए 8 साल बीत चूका है, लेकिन नवादा में इतने दिनों के अंदर एक ऐसी घटना सामने आया, जिसमें पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति मौत को ही गले लगा लिया।

इस घटना के बाद हर लोग सकते में है, आखिर शराब पीना ऐसी क्या मज़बूरी थी कि पत्नी ने मना किया तो पति ने अपनी ईहलीला ही समाप्त कर लिया। दरअसल यह घटना उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रुपौ थाना क्षेत्र के तेलारी गांव की है,

जहां पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर उत्पन्न विवाद के बाद गुस्साए पति ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। पुलिस ने गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास से मृतक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान तेलारी गांव निवासी मतलू राम का 55 वर्षीय पुत्र रतन राम के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि दो-तीन दिनों से रतन राम लगातार शराब पी रहा था।

रतन राम की पत्नी उषा देवी शराब पीने से मना करने लगी, जिससे दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा। विवाद ज्यादा हुआ तो रतन राम गुस्से में आकर घर में रखें कीटनाशक दवा खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

इधर, रुपौ थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि थाने को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव तेलारी हाई स्कूल के समीप पड़ा हुआ है। सूचना पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि शव क़ो देखकर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शख्स ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या किया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद रतन राम ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलवक्त पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने में जुट गयी है। 

सनसनी- नवादा में कैसे एक ही परिवार की तीन अल्पसंख्यक महिलाओं की हुई संदिग्ध मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

बंद घर के तीन अलग-अलग कमरे में पाया गया मां और दो बेटियों का शव, पुलिस के लिए बनी पहेली

घर से दुर्गन्ध आने पर मौत का हुआ खुलासा, मृतकों में एक शिक्षिका भी शामिल

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सनसनी फैलाने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के अल्पसंख्यक तीन महिलाओं का एक ही घर के अलग-अलग कमरों से शव बरामद किया गया है।

यह घटना नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में घटी है, जहां एक घर के अंदर ही तीन महिलाओं का शव पाया गया। तीनों मृतक मां-बेटियां हैं, जिसमें मृतक एक बेटी शिक्षिका हैं। एक साथ तीन महिलाओं की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है, बावजूद पुलिस के लिए यह घटना किसी पहेली से कम नहीं है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र स्थित भलुआही बाजार में सेवानिवृत्त इंजीनियर स्व नियाज अहमद का घर है।

जहां उनकी 85 वर्षीय विधवा पत्नी आमना खातून अपनी दो बेटियों 55 वर्षीय शिक्षिका शबाना खातून तथा 56 वर्षीय मंजू खातून के साथ रहती थी। मौत कैसे हुई और क्या वजह रही, इसको लेकर समाचार लिखे जाने तक पुलिस का पुलिस जांच में जुटी रही।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से शव से दुर्गन्ध आ रही है उससे प्रतीत होता है कि मौत दो दिनों पूर्व हुई है। घर के अंदर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है।

एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे, परंतु इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलवक्त आम लोगों को घर जाने से राेक दिया गया है। मृतकों में एक शाबाना खातून पेशे से शिक्षिका थी।

वह कौआकोल प्रखंड के केवाली पंचायत की उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा में पदस्थापित थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक दोनों बहनें अविवाहित थी और मां के साथ घर में ही रह रही थी।

ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि उनकी संपत्ति पर किसी रिश्तेदार की नजर थी। कुछ दिनों पूर्व ही 17-18 लाख रुपये का जमीन बेची थी। इस लिहाज से भी आशंका जताया जा रहा है कि कहीं संपत्ति को लेकर किसी ने हत्या की घटना को अंजाम तो नहीं दिया है।

फिलवक्त यह हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। वैसे पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

नवादा में रेलवे ट्रैक पर कैसे फंसा स्कूली बस, अचानक सामने से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा-तिलैया रेल लाईन के बीच चातर हॉल्ट के समीप मानव रहित क्रॉसिंग पर फंसी स्कूल बस 

चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ी हादसा होने से बचाया, यात्रियों ने धक्का देकर स्कूल बस को ट्रैक से हटाया 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा से होकर गुजरने वाली किउल-गया रेलखंड पर बड़ी रेल हादसा होने से बची। इस रेलखंड पर बुधवार की सुबह नवादा जिले के चातर हॉल्ट के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल बस फंस गई।

उसी वक्त गया से किउल की ओर जा रही मेमू ट्रेन पहुंच गई, लेकिन इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास और ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस से कुछ ही दूरी पर ट्रेन रूक गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त में बस पर कोई भी छात्र सवार नहीं थे।

रेलवे ट्रैक पर जो स्कूली बस फंसा था वह ज्ञान भारती स्कूल की बस थी। मानव रहित इस रेल ट्रैक को पार करने के दौरान बस का पिछला चक्का फंस गया। चालक के तमाम प्रसास के बाद भी बस रेलवे ट्रैक को पार नहीं कर पाया। इसी दौरान गया कि ओर से तेज रफ्तार से दौड़ती हुई मेमू ट्रेन आ रही थी।

इस नजारा को देख आसपास रहे लोगों ने माजरा को भांपकर ट्रेन के चालक को रोकने के लिए लाल कपड़ा से इशारा किया। चालक ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को राेक दिया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। बाद में ग्रामीणों ने धक्का देकर बस को रेल ट्रैक से हटाया।

रेलवे ट्रैक से बस काे हटाने में ट्रेन पर सवार यात्रियों ने भी सहयोग किया। बस हटने के बाद ट्रेन नवादा की ओर रवाना हुई। इस घटना का काफी लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

गौरतलब हो कि इस मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार वाहन ट्रेन के चपेट में आ चुकी है, बावजूद यहां रेलवे फाटक नहीं बनाया गया है। अब तो इस रेलखंड का दोहरीकरण भी किया जा रहा है, ऐसे में ऑथोराइज रेलवे क्रॉसिंग नहीं बनाया गया तो इस तरह की हादसाएं होने से कोई नहीं रोक सकता है।

इधर, स्कूली बस का रेलवे ट्रैक पर फंसने का मामला ने विद्यालय प्रबंधन के लिए बड़ी सवाल खड़ी कर दी है, इन दिनों भीषण गर्मी को लेकर सभी विद्यालय बंद है तो यह विद्यालय कैसे खुली थी।

जानकारी अनुसार स्कूल बस बच्चों को लाने जा रही थी, जिससे बस पर केवल चालक ही थे। फिलवक्त इस बड़ी हादसा के टलने से हर किसी ने राहत की सांस ली है।

नवादा में क्यों महादलित मुखिया पर हो रहा है बार-बार जानलेवा हमला, पढ़ें पूरी खबर 

0

पप्पू मुखिया की हत्या के बाद अब बेखौफ अपराधियों ने नारदीगंज पंचायत के मुखिया पर किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में सवार मुखिया की बची जान, भाई को लगी गोली 

गोलियों की बौछार से कार हुआ क्षतिग्रस्त, गोलियों से घायल मुखिया के भाई को किया गया रेफर, जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इन दिनों नवादा में महादलित मुखिया पर जानलेवा हमला ने हर किसी को सकते में ला दिया है। पिछले दिनों पकरीबरावां के बुधौली पंचायत मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या का गुत्थी सुलझा नहीं कि नारदीगंज पंचायत के महादलित मुखिया रणविजय पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। 

नारदीगंज पंचायत के महादलित मुखिया व जदयू नेता रणविजय पासवान पर उस वक्त अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया, जब वे अपने एक्सयूभी कार से मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे घर जा रहे थे। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।

घायल मुखिया के भाई को बीम्स पावापुरी किया गया रेफर 

गोलीबारी की घटना जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टा के पास हुई। गोलीबारी में घायल राजबली पासवान को स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकत्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया।

चार की संख्या में रहे अपराधियों ने किया फायरिंग 

नारदीगंज पंचायत के मुखिया रणविजय पासवान ने बताया की मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे अपने ममेरे भाई के साथ अपनी एक्सयूभी कार से गांव स्थित घर लौट रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्थित दललपुर ईंट भट्टा के पास 4 की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

पीड़ित मुखिया श्री पासवान ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़पा गांव निवासी मुकेश सिंह, टुनटुन सिंह, अरविंद सिंह तथा विक्की सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर वाहन पर सवार मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। फिलवक्त घटना की सूचना पर नारदीगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

छह दिनों पूर्व हो चुका है एक महादलित मुखिया की हत्या 

गौरतलब हो कि छह दिनों पूर्व ही 13 जून की रात्रि जिले के पकरीवरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत के महादलित मुखिया पप्पू मांझी की हत्या गोली मारकर कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर ली है, बावजूद इसी तरह की दूसरी घटना ने कोहराम मचा दिया है।

इधर, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश राणा एवं चंदन चौधरी ने कहा कि महादलित का मुखिया होना गुनाह है क्या, आखिर क्यों एक सप्ताह के अंदर नवादा में दो-दो महादलित मुखिया पर फायरिंग हुई। एक मुखिया पप्पू मांझी की हत्या हो गयी तथा दूसरा मुखिया बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ममेरे भाई जख्मी हो गए।

उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा का मांग किया है। बताया जा रहा है कि महादलित मुखिया को टारगेट बनाने के पीछे कहीं न कहीं बर्चस्व का मामला सामने आ रहा है, जिसका प्रमाण पप्पू मुखिया की हत्या में मिल चूका है।

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक से अनुपस्थित रहने पर कहां के एमओ का वेतन हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर 

0

गोविंदपुर में सबसे कम खाद्यान उठाव एवं वितरण पर भड़के डीएम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोविंदपुर से किया कारण पृच्छा 

आपूर्ति विभाग की बैठक में डीएम ने दिया कई आवश्यक निर्देश

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने खाद्यान वितरण, किरासन तेल, निरीक्षण, नए राशन कार्ड का निर्माण, जनवितरण प्रणाली की दुकान तथा न्यायालयवाद मामले आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा किया। ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन प्रवासी श्रमिकों का राशन कार्ड शत-प्रतिशत बना दिया गया है। ई-केवाईसी पूरे जिले का लगभग 60 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसमें आगामी दस दिनों के अंदर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 प्रतिशत और केवाईसी करने को लेकर निदेशित किया गया। ई-केवाईसी एवं आधार सिडिंग के लिए मशीन को डोर-टू-डोर ले जाने का भी निर्देश दिया गया। ई-केवाईसी में प्रगति लाने के लिए सभी डीलरों के साथ बैठक करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। ई-केवाईसी रजौली में सबसे कम पाया गया। 

गोविंदपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक से हुई कारण पृच्छा

खाद्यान उठाव में गोविंदपुर का उठाव सबसे कम रहने के कारण सहायक गोदाम प्रबंधक से कारण पृच्छा किया गया। गोविंदपुर में कम वितरण रहने के कारण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोविंदपुर से कारण पृच्छा किया गया। सबसे अधिक हिसुआ प्रखंड में उठाव किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी काशीचक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर अगले आदेश तक उनके वेतन बंद एवं उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मासिक टूर डायरी प्रत्येक महीने तैयार कर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि इसी के आधार पर वेतन देय होगा। आरसी ऑनलाईन द्वारा प्राप्त लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश डीएम श्री वर्मा द्वारा दिया गया। 

खाद्यान के खराब क्वालिटी की जांच करेंगे दोनों एसडीओ 

खाद्यान के खराब क्वालिटी के संबंध में दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर दोषी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर भेजने का निर्देश दिया गया। डीलरों की नई बहाली के लिए रिक्त पदों की आंकड़ा तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया।

मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा, रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार तथा प्रधान लिपिक बालमुकुन्द कुमार सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक मौजूद थे। 

पप्पू मुखिया हत्याकांड का उद्भेदन- जिसने मुखिया चुनाव जिताने में किया सहयोग उसी ने सुपारी किलर से क्यों कराया हत्या, पढ़ें पूरी खबर 

0

हत्यारा सुपारी किलर सहित तीन गिरफ्तार, पूर्व में दो आरोपी को भेजा जा चूका है जेल 

पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए मुखिया हत्याकांड का मात्र 72 घंटे के अंदर नवादा पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में ही सफल उद्भेदन कर दिया है। जिसने मृतक पप्पू मांझी को मुखिया चुनाव में जिताने के लिए सहयोग किया, वही सुपारी किलर की मदद से गोली मारवा कर हत्या कराया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, 2 ज़िंदा कारतूस, एक खाली खोखा, तथा 2 बारूद भरा हुआ खोखा बरामद किया गया।

पकरीबरावां एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी 

इस घटना का उद्भेदन पश्चात पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 14 जून 2024 को करीब 7 बजे पकरीबरावां थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसका शव बुधौली स्कूल के प्रांगण में पाया गया था। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 

मृतक मुखिया की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी 

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन के आधार पर 14 जून 2024 को पकरीबरावां थाना में कांड संख्या- 252/24 के तहत धारा 302/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

हत्या के पीछे क्या था पूरा मामला 

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा गठित एसआईटी द्वारा अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आया कि बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी को बुढ़ायी गांव के अमरेन्द्र कुमार एवं दिऔरा गांव के मनीष सिंह मिलकर पंचायत चुनाव में समर्थन कर मुखिया बनाया था। मुखिया बनने के बाद से अब तक पप्पू मांझी किसी भी तरह की सरकारी योजना का राशि निकालने में सिर्फ़ हस्ताक्षर लगाता रहा और सभी पैसा अमरेन्द्र कुमार एवं मनीष सिंह लेते रहे।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ माह से पप्पू मांझी किसी भी योजना मद की राशि पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। यहां तक कि अमरेन्द्र कुमार एवं मनीष सिंह द्वारा कराये जा रहे गांव के इंटर विद्यालय का निर्माण कार्य को भी पप्पू मांझी के द्वारा रोक दिया गया था। जिससे इनलोगों में आपसी अनबन हो गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ अमरेन्द्र कुमार एवं मनीष सिंह बुधौली पंचायत के उपमुखिया छोटू पांडेय को मुखिया बनाने का लालच देकर आपसी षड्यंत्र के तहत पप्पू मांझी को रास्ते से हटाने का योजना बनाने लगा। 

सुपारी किलर से 2.5 लाख में हुआ था हत्या की डील 

छोटू पांडेय जो अक्सर रमा चौधरी के पास गांजा पीता था, उसने रमा चौधरी से पूछा कोई ऐसा व्यक्ति है जो इस हत्या कांड को अंजाम दे सकता है, तो रमा चौधरी ने छोटू पांडेय को निखिल कुमार से मिलवाया। एसडीपीओ ने बताया कि छोटू पांडेय ने निखिल कुमार को लालच दिया कि अगर तुम पप्पू मांझी को रास्ते से हटा दोगे तो तुम्हें 2.5 लाख रुपया देंगे साथ ही मुखिया बन जाने के बाद बहुत सारा काम भी देंगे।

इस बात पर निखिल तैयार हो गया और 13 जून 2024 को घटना के दिन रात्रि में क़रीब 8-9 बजे मनीष सिंह, पप्पू मांझी को फ़ोन करके बोला की अमरेन्द्र कुमार तुमको स्कूल के साइड में बुला रहा है और फिर इनलोगों के द्वारा उसी दिन मुखिया पप्पू मांझी को मारने का तय किया गया।

छोटू पांडेय ने निखिल कुमार को हथियार और गोली उपलब्ध करा दिया एवं रमा चौधरी ने निखिल कुमार को पप्पू मांझी का पहचान करवा दिया। रात्रि अधिक हो जाने पर निखिल ने अपने पास में रखे हथियार से पप्पू मांझी को गोली मार दिया, जिससे उसको मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। 

घटना के तुरंत बाद अमरेंद्र और मनीष की हो चुकी थी गिरफ्तारी 

उन्होंने बताया कि इस कांड में अमरेन्द्र कुमार एवं मनीष सिंह की गिरफ़्तारी पूर्व में की जा चुकी है तथा शेष तीनों अभियुक्तों की गिरफ़्तारी कर 72 घंटे के अंदर इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा निवासी गोपाल विश्वकर्मा का पुत्र निखिल कुमार, थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी दरबारी चौधरी का पुत्र रमा चौधरी तथा थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी कैथोलिक फादर गौरीकान्त पांडेय शामिल है।

बालू पर रोक लगते ही शुरू हुआ बालू माफियाओं का तांडव, एसआई को रौंदकर हुआ फरार, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर 

0

बेखौफ बालू माफिया ने पुलिस को बनाया निशाना, घायल एसआई को चिंताजनक हालत में किया गया बिम्स पावापुरी रेफर  

चार माह तक नदी से बालू उठाव पर रोक से सक्रिय हुआ बालू माफियाओं को मिल रहा खनन विभाग का संरक्षण 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में नदी से बालू उठाव पर चार माह का रोक लगने के बाद बालू माफियाओं का तांडव शुरू हो गया है। बालू उठाव पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लग गया है, ऐसे में बालू माफिया सक्रिय हो गए हैं।

ऐसे में बालू माफियाओं पर नकेल कसना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ताजा मामला नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद गांव की है, जहां बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से एक एसआई को कुचल दिया गया है।

जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बिम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है। जख्मी एसआई संजीत कुमार सिरदला थाना में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर छापेमारी करने के लिए अपने टीम के साथ गए थे।

इसी क्रम में बालू लोड ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश किया, तभी ट्रैक्टर चालक ने उक्त एसआई को रौंदते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर एसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गये, घायल एसआई को थाना प्रभारी संजीत राम के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया,

तत्पश्चात बेहतर इलाज के लिए बिम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजीत राम ने कहा कि एक ट्रैक्टर के द्वारा धक्का मारी गई है। इसी दौरान एसआई जख्मी हो गए हैं। फिलहाल उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के द्वारा पूरे मामला की जांच की जा रही है। 

स्टॉक प्वाइंट पर कम बालू संग्रह से बालू माफिया हुआ सक्रिय 

बता दें कि नवादा में बालू के अवैध उत्खनन के पीछे खनन विभाग का बड़ा हाथ है। जिस तरह से जिले में बालू उठाव पर चार माह का रोक लगाया गया है, उस स्तर से बालू संग्रह नहीं किया गया है। विभाग के पास जितना स्टॉक प्वाइंट का आंकड़ा है वह उंट के मुंह में जीरा का फोरन है।

13 जून तक खनन विभाग के पास बालू स्टॉक का जो आंकड़ा था वह चौंकाने वाला था, उस वक्त जिले के स्टॉक प्वाइंट पर मात्र 2 लाख 85 हजार एमटी ही बालू स्टॉक था। जबकि स्टॉक प्वाइंट की जांच की जाय तो खनन विभाग के काले कारनामों का पर्दाफाश हो जायेगा।

फिलवक्त बालू माफिया अवैध बालू उठाव के लिए विभाग और पुलिस से बेखौफ है, जो अगले चार माह तक पुलिस और विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा।

बकरीद त्योहार से पहले जान लें नवादा डीएम ने क्या जारी किया फरमान, पढ़ें पूरी खबर 

0

नगर भवन में आयोजित हुआ जिलास्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दिया गया कई आवश्यक दिशा- निर्देश 

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में ईद-उल-जोहा यानि बकरीद का त्योहार 17 जून 2024 को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर भवन में बैठक आयोजित किया गया। डीएम ने उपस्थित बीडीओ, सीओ, पुलिस पदाधिकारियों तथा सभी विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में 262 स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र लाठी बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जोनल गश्ती दल एवं विशेष चेकिंग दल में सम्पूर्ण रजौली अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र एवं सम्पूर्ण पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र लाठी बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

समाहरणालय में बनाया गया नियंत्रण कक्ष 

समाहरणालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 17 जून 2024 से 18 जून 2024 तक संचालित रहेगा। अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे।

नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अतिरिक्त 18 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन दस्ता, बज्रवाहन, चिकित्सा व्यवस्था तथा विद्युत आदि की व्यवस्था की गयी है।

जिसमें अग्निशाम पदाधिकारी का दूरभाष नंंबर -06324-212586 तथा मोबाइल नंंबर -8809457732 है, सिविल सर्जन का मोबाइल नंंबर- 9470003536 है तथा विद्युत फ्यूज कॉल सेंटर का मोबाइल नंंबर- 7033095811 व 7033095812 है।

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर 

जिले में तनावपूर्ण वाले स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्ष, बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 107, 116, 113 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी सम्प्रदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा दूसरे सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला संवाद, चित्र, वीडियो पोस्ट कर दिये जाने के कारण साम्प्रदायिक तनाव या गंभीर विधि-व्यवस्था उत्पन्न हो सकती है,

इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। इसके अलावा सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष द्वारा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) साइबर थाना प्रिया ज्योति जिले के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।

सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्त्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

You cannot copy content of this page