Home Blog Page 95

डालमिया डीएसपी का हर घर हैप्पी ऑफर ने कर दिया कमाल, इन ग्राहकों ने जीता बाइक व एलईडी, पढ़ें पूरी खबर 

0

सीमेंट के साथ उपहार जितने वाले ग्राहकों ने कहा डालमिया डीएसपी सीमेंट से बेहतर कोई सीमेंट नहीं 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में डालमिया डीएसपी सीमेंट खरीदने वाले ग्राहकों को अपने नये घर के निर्माण के साथ-साथ हर घर हैप्पी ऑफर का लाभ दिया गया है। दो माह तक चली इस ऑफर में जिले के ग्राहकों को बाइक और एलईडी स्मार्ट टीवी लक्की ड्रा में जितने का मौका मिला।

कंपनी ने जिले के ग्राहकों के लिए डीएसपी हर घर हैप्पी ऑफर से जोड़कर उनके अंदर के विश्वास को जितने का काम किया है। इसका उद्देश्य घर बनाने वालों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करना था। हर ग्राहक को अपने नए घर को खुशियों से भरने के लिए कंपनी द्वारा अक्सर कोई न कोई स्कीम चलाया जाता रहा है।

इसी कड़ी में हर घर हैप्पी ऑफर का लाभ ग्राहकों को दिया गया, जिसमें लक्की ड्रा के विजेताओं में नवादा नगर रसूल नगर मुहल्ला निवासी मो कासिम उद्दीन को हीरो बाइक मिला।

इसके अलावा नवादा नगर के भदौनी निवासी रहिबर खान, वारिसलीगंज के शिवपूजन कुमार तथा हिसुआ के उमंग कुमार को एक-एक एलईडी स्मार्ट टीवी लक्की ड्रा में मिला। बताया जाता है कि दिसंबर से मार्च के बीच घर निर्माण के लिए सर्वोत्तम मौसम माना गया है,

इसीलिए यह अभियान दो महीने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कंपनी के साऊथ बिहार जोन में चलाया गया। वैसे तो यह स्कीम देश भर में चलाया गया, परंतु नवादा में इस ऑफर का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। उपहार पाने वाले ग्राहकों ने कहा डालमिया डीएसपी सीमेंट से बेहतर कोई सीमेंट नहीं है।

गया यूनिट के सीनियर मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी ऐसे ऑफरों को लाकर भारतीय परम्पराओं को अपने ग्राहकों के साथ जोड़ने का काम करते रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्कीम ग्राहकों के साथ अपनेपन का एहसास कराती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की स्कीम के माध्यम से हम अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं को उनके नये घरों को आशा और खुशी से भरकर ऐसा ही अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डालमिया सीमेंट की लक्षित बाजारों में अधिक मांग देखी गई है।

इस अभियान ने खरीदारों की बीच ब्रांड की पसंद को मजबूत किया है, जिससे डालमिया सीमेंट का बाजार में डिमांड बढ़ गया है। मौके पर कंपनी की मार्केटिंग हेड मनीष कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक नवादा के प्रवीण कुमार, एएसओ नवादा सौरभ कुमार तथा सेल्स प्रमोटर राजेश कुमार उर्फ गुड्डू जी के अलावा धनंजय कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

नवादा के मेट्रो हॉस्पिटल में लेजर मशीन से ऑपरेशन मरीजों के लिए कैसे साबित हो रहा वरदान, पढ़ें पूरी खबर 

0

डॉ प्रभात कुमार सर्जन के द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल में बवासीर एवं फिशर का आयुष्मान भारत के मरीज का मुफ्त में सफल ऑपरेशन का मिल रहा लाभ 

संचालक डॉ सत्यपाल ने कहा बिना चिरफाड़ के बगैर दर्द किये लोगों का किया जा रहा सफल ऑपरेशन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में वैसे तो कई प्राइवेट हॉस्पिटल है, लेकिन आयुष्मान भारत से जुड़ा सबसे पुराना नगर के सद्भावना चौक बिजली ऑफिस के सामने मेट्रो हॉस्पिटल है, लेजर मशीन से मरीजों को सफल ऑपरेशन का लाभ मिल रहा है।

लेजर मशीन से बगैर चिरफाड़ व बगैर दर्द किये ही सफल ऑपरेशन मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही। मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक व जेनरल जनरल फिजिशियन डॉ सत्यपाल प्रसाद ने बताया कि जिले का यह सबसे पुराना अस्पताल है जो आयुष्मान भारत से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी यहां मरीजों को अन्य प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में सस्ती और बेहतर इलाज की जाती है। यही वजह है कि कई मरीज दूसरे प्रदेशों से आकर अपना इलाज करा रहे हैं।

डॉ सत्यपाल ने बताया कि प्रायः अस्पतालों में चिरफाड़ कर ऑपरेशन की जाती है, जिससे मरीजों को अधिकारी तकलीफ व दर्द के साथ जान जाने का खतरा बना रहता है, परंतु मेट्रो हॉस्पिटल में लेजर मशीन से ऑपरेशन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि लेजर ऑपरेशन से बवासीर (पाईल्स), भकन्दर (फिस्चूला), फिशर्स तथा पायलोनाइडल साइनस जैसे बीमारियों का लेजर मशीन से बगैर चिरफाड़ का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रसिद्ध सर्जन चिकित्सक डॉ प्रभात कुमार मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि इससे मरीज को कम समय में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाता है और पारम्परिक ऑपरेशन से ज्यादा प्रभावी भी होता है। साथ ही जिस बीमारी का ऑपरेशन किया जाता उसका दुबारा होने की सम्भावना भी कम रहती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में लेजर मशीन से बवासीर व फिशर्स के कई सफल ऑपरेशन हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के लाभुकों के लिए यहां समुचित व्यवस्था दी जा रही है और काफी पुराना अस्पताल है जो आयुष्मान भारत से जुड़ा है।

अदालत ने क्यों दो पुलिस कर्मियों के वेतन से एक-एक हजार रूपये की कटौती का दिया आदेश, पढ़ें पूरी खबर 

0

मामला शाहपुर थाना कांड संख्या-4/24 से जुडा़ है, जहां न्यायिक कार्रवाई का अवहेलना करने पर वेतन कटौती का फैसला सुनाया गया 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा व्यवहार न्यायालय ने शाहपुर थाना के पुसअनि अनिल कुमार तथा पुसअनि सुजीत कुमार सिंह के वेतन से एक-एक हजार रूपये कटौती कर सरकार के खजाना में जमा करने का आदेश दिया है।

उक्त दोनों पुलिसकर्मियों पर अदालत के आदेश का  उपेक्षा करने से न्यायिक कार्रवाई को जानबुझ कर विलम्ब करने का आरोप लगा है। आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक एवं कोषागार पदाधिकारी को भेज दी गई है।

जानकारी अनुसार शाहपुर थाना पुलिस पुसअनि अनिल कुमार ने सड़क के किनारे खराब रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उक्त ट्रैक्टर पर लदे बालू का परिवहन चालान प्रभावी था।

मामला शाहपुर थाना कांड संख्या-4/24 से जुडा़ है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष रंजन ने मामले की सुनवाई करते हुए खनन विभाग एवं शाहपुर थाना से सम्बंधित प्रतिवेदन की मांग की गई।

खनन विभाग ने अपना प्रतिवेदन ससमय अदालत में समर्पित कर दिया, जबकि स्मारपत्र भेजे जाने के बाद भी उक्त पुलिस कर्मियों ने न तो कोई प्रतिवेदन अदालत में समर्पित किया और ना ही अदालत से समय की मांग किया गया।

फलतः अदालत ने कांड के सूचक पुसअनि अनिल कुमार एवं अनुसंधानकर्ता सुजीत कुमार सिंह को घोर लापरवाही बरतने, कार्य के प्रति उदासीनता, अदालत के आदेश की उपेक्षा करना तथा

अदालती कार्रवाई को लम्बित रखने के आरोप में दोनों पुलिस कर्मियों के वेतन से एक-एक हजार रूपये  का कटौती कर सरकार के खजाना में जमा करने का आदेश दिया है।

राशि की कटौती करने को लेकर आदेश की प्रति कोषागार पदाधिकारी को भेजा गया है। वहीं पुलिस आधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से जांच कर दोनों पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध विधि के अनुरूप कारवाई करते हुए अदालत को अवगत करायें।

गौरतलब हो कि अन्य मामले में उच्च न्यायालय के द्वारा पारित एक आदेश के आधार पर नवादा की एक अदालत ने यह आदेश जारी किया है।

जिस कॉम में शराब हराम है उसी कॉम की महिला कर रही शराब तस्करी, जांच के दौरान हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर  

0

अल्पसंख्यक महिला बुरका की आड़ में करती थी शराब की तस्करी, रजौली चेक पोस्ट पर वाहन जांच में शराब के साथ हुई गिरफ्तार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कहा जाता है कि मुस्लिम कॉम में शराब को हराम माना जाता है, लेकिन एक मुस्लिम महिला ने अवैध राशि कमाई के लिए अपने कॉम की सभी मर्यादा को ताक पर रखकर शराब के धंधे में उतर गई।

इसका खुलासा नवादा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर वाहन की जांच के दौरान हुई, जिसमें एक मुस्लिम महिला तस्कर को बुरका में विदेशी शराब व बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद टीम को महिला तस्कर गिरोह द्वारा बस से शरब की तस्करी किये जाने की सूचना पूर्व से मिली हुई थी। सूचना पर उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा द्वारा बस की सख्ती से जांच व सघन तलाशी का निर्देश दिया गया था।

इसी आलोक में जांच टीम ने झारखंड से आ रही श्री सियाराम रथ बस, जिसका नंबर- बीआर 27बी-4615 को जांच के लिए चेकपोस्ट पर रोका गया। तलाशी के दौरान महिला को शराब की बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार महिला तस्कर शराब की खेप लेकर कोडरमा से लेकर बिहारशरीफ जा रही थी। गिरफ्तार महिला रुबी खातून नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाने के छज्जू मुहल्ला निवासी मो इरफान की पत्नी बतायी जाती है।

उसके पास से कुल 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसमें रॉयल स्टैग व्हिस्की के 750 एमएल का 6 बोतल व 500 एमएल का गॉडफादर बीयर 24 केन शामिल है। जिसका कुल मात्रा 16.5 लीटर आंकी गयी है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कोडरमा से शराब लेकर बिहारशरीफ जा रही थी। बता दें स्थानीय पुलिस की ओर से लगातार शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

छापेमारी व तलाशी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध पिंटू कुमार ने किया। साथ में सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार व महिला कांस्टेबल जिज्ञासा कुमारी के अलावा अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

तिलैया जंक्शन पर जीआरपी ने ई-रिक्शा चालकों के साथ किया मारपीट, विरोध में किया हड़ताल, यात्रियों को हुई परेशानी 

0

मारपीट की घटना के बाद ई-रिक्शा यूनियन ने जताया विरोध, जीआरपी पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

किउल-गया रेलखंड स्थित नवादा जिले के तिलैया जंक्शन पर ई- रिक्शा चालकों क़े साथ जीआरपी पुलिस ने मारपीट कर दिया, जिसके बाद ई- रिक्शा चालक यूनियन ने जमकर विरोध किया।

ई- रिक्शा चालकों का विरोध देख जीआरपी वहां से भाग खड़े हुए। ई- रिक्शा चालक मो साबिर एवं पंकज सिंह ने बताया कि जीआरपी वाले हम ई- रिक्शा वालों के साथ अक्सर मारपीट किया करता है।

उन्होंने बताया कि जंक्शन परिसर में पार्किंग को लेकर हमेशा हमलोग के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार होते रहता है। वहीं चालकों ने जीआरपी वाले के उपर आरोप लगाया है कि वे पार्किंग वाले के साथ मिलकर अवैध रूप से रंगदारी के नाम पर चुंगी वसूलता है।

उन्होंने बताया कि रंगदारी के रुप में रूपये नहीं देने पर मारपीट व गाली-गलौज किया जाता है। मारपीट के बाद ई- रिक्शा चालकों ने जब विरोध करना शुरू किया तो सभी जीआरपी पुलिस मौके से फरार हो गए।

जीआरपी द्वारा मारपीट क़े घटना के बाद ई- रिक्शा यूनियन वाले उग्र हो गए और स्टेशन के समीप जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का मांग है, कि जब तक हम लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक तिलैया रेलवे जंक्शन पर ई- रिक्शा नहीं लगाएंगे।

यूनियन द्वारा विरोध के बाद सभी ई- रिक्शा चालकों ने जंक्शन के बाहर से अपनी गाड़ी हटा लिया है। तिलैया जंक्शन पर ई- रिक्शा नहीं रहने के करण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में जीआरपी पुलिस से जब मीडिया ने बात करने का प्रयास किया तो सभी गायब हो गए, एक भी जीआरपी जंक्शन में नहीं दिखा। वहीं जंक्शन परिसर ऑफिस से जानकारी लेने का प्रयास किया तो बताया गया कि प्रभारी छुट्टी पर हैं।

फिलवक्त ई- रिक्शा यूनियन द्वारा हड़ताल कर अपने मांगों पर डटे हैं। वहीं इस भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानी किसी जोखिम से कम नहीं है। ऐसे में रेल प्रशासन को कठोर कदम उठाने की जरुरत है, ताकि इस विवाद में यात्रियों को परेशानी से निजात मिल सके।

नवादा में भीषण सड़क हादसा- बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन रौंदकर हुआ फरार, मचा कोहराम 

0

आंख का इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे नाना-नाती, निर्माणाधीन फोरलेन पर हुई हादसा 

 Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में निर्माणाधीन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा ने बाइक सवार दो लोगों अज्ञात वाहन रौंदकर फरार हो गया। इस दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया।

नवादा में सड़क दुर्घटना में नाना-नाती दोनों की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। जानकारी अनुसार बिहारशरीफ से नाना के आंख का इलाज कराकर बाइक से नाती लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया।

घटना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दुर्घटना नवादा-रजौली पथ पर मस्तानगंज के समीप विजय पट्रोलपंप के पास हुआ है।

दोनों मृतक रिश्ते में रहे नाना-नाती थे। दुर्घटना उस वक्त हुई जब 25 वर्षीय नाती नीतिश कुमार अपने नाना 45 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद के आंख का इलाज कराकर बाइक से लौट रहे थे। बताया गया है कि युवक नाती नीतिश कुमार रजौली थाना क्षेत्र के कसियाडीह मुरहेना गांव निवासी थे,

वहीं नाना सुरेन्द्र प्रसाद पिता स्व सुखदेव माहतो नवादा के फरहा गांव निवासी थे। दोनों बाइक से फरहा गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया, तब दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस दुर्घटना के बाद अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान मृतक नाना-नाती निर्माणाधीन फोरलेन पर बने डिवाइडर से टकरा गए थे, जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गया था।

चुनाव में लगाए गए वाहनों की मुआवजा के भुगतान का अंतिम तिथि हुआ जारी, छूट गए तो डूब जायेगी राशि 

0

जिनका वाहन लोकसभा चुनाव-2024 में अधिग्रहित किया गया था उनमें जो लोग अभी तक राशि का उठाव नहीं किये वैसे वाहन स्वामी के लिए अंतिम तिथि 29 मई को किया गया निर्धारित 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में लोकसभा चुनाव 2024 प्रथम चरण 19 अप्रैल को संपन्न होने के बाद चुनाव में अधिग्रहित की गई वाहनों की मुआवजा भुगतान का अंतिम तिथि जारी कर दिया गया है।

ऐसे में जो वाहन स्वामी अभी तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं लिए हैं तो उनका राशि डूब जायेगा। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने बताया कि

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर वाहन कोषांग, नवादा में अधिग्रहित वैसे वाहन स्वामियों को जिन्होनें अब तक अपना अंतिम मुआवजा प्राप्त नहीं किया है, वैसे लोगों को राशि भुगतान की अंतिम तिथि 29 मई को करने की सूचना जारी कर दि गई है।

इसको लेकर पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया था कि वे अपने वाहन का लॉगबुक / अंतिम विमुक्ति प्रमाण पत्र जिला वाहन कोषांग जिला परिवहन कार्यालय नवादा में जमा कर अपना अंतिम भुगतान 20 मई 2024 तक प्राप्त कर लें।

इसके बाद पुनः प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया कि वाहनों का लॉगबुक / अंतिम विमुक्ति प्रमाण पत्र जिला वाहन कोषांग जिला परिवहन कार्यालय नवादा में 24 मई 2024 तक जमा कर अपना अंतिम भुगतान प्राप्त कर लें,

परंतु अभी भी बहुत से वाहन स्वामियों द्वारा वाहन लॉगबुक जमा नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें अंतिम चेतावनी के रुप में सूचित किया जाता है कि मुआवजा भुगतान के लिए लॉगबुक / अंतिम विमुक्ति प्रमाण पत्र जिला परिवहन कार्यालय में जमा करने के लिए अंतिम अवसर देते हुए 29 मई 2024 को निर्धारित किया गया है।

साथ ही चेतावनी में यह भी कहा गया है कि इस तिथि के बाद वाहन मुआवजा भुगतान के किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा और दी गयी अग्रिम राशि को ही अंतिम भुगतान समझ कर समायोजन कर दिया जाएगा।

जिला जज को क्यों करना पड़ा नवादा मंडल कारा का निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर 

0

बंदियों को न्यायिक सहायता के लिए जेल प्रशासन को सहयोग करने का दिया गया निर्देश, जेल अस्पताल और रसोई सहित पूरे जेल परिसर को स्वच्छ रकने का दिया आदेश 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा मंडल कारा का निरीक्षण करने व बंदियों के रहन-सहन का जायेजा लेने जिला जज निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा, प्रभारी सीजेएम धीरेन्द्र कुमार पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कीर्ति नेे मंडल कारा का निरीक्षण किया।

इस दौरान जेल के वार्डों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा यह निर्देशित दिया गया कि बंदियों को नियमित रूप से यह बताना सुनिश्चित करें कि

किसी भी बंदी को व्यवहार न्यायालय, नवादा में विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय नवादा में आवेदन कर सकते हैं। मंडल कारा के जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मंडल कारा, नवादा में

साफ-सफाई कर फिनाईल, चूना एवं ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जाता है, साथ ही जेल के अंदर एवं बाहर मच्छरों से बचाव को लेकर दवा का छिड़काव कराया गया है। सचिव के द्वारा जेल प्रशासन को यह निर्देशित किया गया कि

बंदियों के रसोईघर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें तथा कारा परिसर एवं बंदियों के रहने की जगह को नियमित तौर पर सेनेटाईज कराते रहें। इसके अलावा कारा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

उन्हेंने यह भी निर्देश दिया कि जो बंदी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, वैसे बंदियों पर विशेष ध्यान रखें। मौके पर जेल प्रशासन, डिफेंस लॉयर अमन जैन तथा लिपिक राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

शिक्षा के मंदिर में हैवान बना प्रधान पुजारी, नाबालिग छात्रा को बनाना चाह रहा था हवस का शिकार, ऐसे पहुंचा हवालात 

0

छात्रा की शिकायत पर परिजन व ग्रामीण हुए आग बबूला, जमकर धुनाई के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सनसनी फैलाने वाली वरदात सामने आया है। एक विद्यालय के प्रधान शिक्षक अपने नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत करने पर उतर गया। शिक्षा के मंदिर का प्रधान पुजारी की इस हरकत ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

अपनी हवस की आग को बुझाने के लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने मानवता को कलांकित कर घिनौना हरकत करने का घोर पाप कर बैठा।वहशी शिक्षक अपने कार्यालय में  नाबालिग़ छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, किसी तरह वहां से बचकर भागी पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया।

जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। आरोपी शिक्षक को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई किया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र का है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार चौधरी पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

22 मई को हुई थी घटना 

छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना 22 मई 2024 की है। 24 मई को परिजन और स्थानीय लोगों ने शिक्षक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने हिसुआ थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री मुन्नी कुमारी (काल्पनिक नाम) अपने मौसा-मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी।

22 मई क़ो वह अपने घर से सुबह 7 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी पढ़ने के लिए गई थी। क्लास शुरू होने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार चौधरी, जो नवादा नगर का निवासी है, उन्होंने दो छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाया। उसके बाद एक बच्ची को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि अकेली पाकर मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर छात्रा को रुपयों का प्रलोभन दिया गया। जब छात्रा नहीं मानी तो उसे धमकाया भी गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन वह वहां से किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई,

लेकिन स्कूल में छुट्टी हो गया था। 24 मई को परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल से पूछताछ करने के दौरान उग्र लोगों ने वहशी शिक्षक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना लेकर गई।

पुलिस पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई रूपा कुमारी ने मीडिया को बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

बहरहाल इस मामले क़ो लेकर हिसुआ थाने पॉक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या- 298/24 दर्ज कर लिया  गया है, बावजूद लोगों का आक्रोश थमने को नाम नहीं ले रहा है। वहीं छात्राओं में भी इस घटना के बाद दहशत बनी है।

पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत के बाद क्या हुआ बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

0

झारखंड से शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार लेकर आ रही वाहन नवादा के रजौली चेकपोस्ट के समीप भागने के क्रम में पेड़ से टकराया, शराब माफिया चालक की हुई मौत 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से किया 210 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद 

मृतक धंधेबाज की अभी तकनहीं हो सकी पहचान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया नवादा सदर अस्पताल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं में इसका जरा भी डर भय नहीं है। आये दिन शराब को लेकर की जा रही कार्रवाई के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर शराब तस्करी में जुटे हैं।

ऐसा एक मामले में शराब माफिया कार चालक की मौत हो गई। झारखंड की ओर से अंग्रेजी शराब लेकर आ रही पश्चिम बंगाल नंबर की एक तेज रफ्तार कार पुलिस से बचने के लिए बुधवार की रात लगभग एक बजे चितरकोली चेक पोस्ट पर एक पेड़ जा टकराया,

जिससे शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कार का आगे के हिस्से का परखच्चा उड़ गया। इस सड़क हादसे में कार पर सवार शराब धंधेबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को करीब 1.30 बजे रजौली थाने को इसकी सूचना मिली,

जिसके बाद वहां पहुंचे एसआई गौतम कुमार ने घायल कार चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में कार चालक शराब धंधेबाज की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक धंधेबाज के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि चितरकोली चेक पोस्ट पर हुई कार हादसे की सूचना मिलने के बाद एसआई गौतम कुमार को चेक पोस्ट पर भेजा गया। एसआई गौतम कुमार के द्वारा घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

कार हादसे में मृत चालक के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चेक पोस्ट पर दुर्घटनाग्रस्त कार की जब तलाशी ली तो कार के अंदर से अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू कंपनी के 375 एमएल का 210 बोतल शराब बरामद किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार चेक पोस्ट पर ही लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि शराब माफिया कार चालक पुलिस से बचने के लिए कार तेज रफ्तार से भगा रहा था, जिससे उसने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

बता दें कि चंद रुपयों के लिए लोग मौत को दावत दे रहे हैं। शराब के अवैध धंधा के लिए लोग जान की परवाह किये मौत को दावत दे रहे हैं। प्रतिदिन दर्जनों शराब माफिया व पियक्कड़ गिरफ्तार होकर न्यायालय पहुंच रहे हैं, बावजूद इन शराब माफियाओं व पियक्कड़ों में कानून का डर नहीं है। कई लोगों को तो शराब मामले में सजा भी हो चुकी है।

You cannot copy content of this page