Home Blog Page 96

बिहार का बेस्ट डीलर महिंद्रा श्री बने महिंद्रा ट्रैक्टर श्यामली इंटरप्राइजेज के पल्लव सिंह, 4-4 अवार्ड से किया गया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर 

0

राज्य भर के डीलरों का पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में आयोजित हुआ 2 दिवसीय डीलर मीट, बिहार के करीब पांच दर्जन डीलरों ने लिया हिस्सा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर स्थित मोती बिगहा निभा सिनेमा के पास महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम श्यामली इंटरप्राइजेज के संचालक पल्लव सिंह को बिहार के बेस्ट डीलर महिंद्रा श्री 2024 का अवार्ड से सम्मानित किया है। वैसे तो व्यवसाय हर लोग करते हैं, लेकिन यदि उसी व्यवसाय में कोई ईमानदारी और कर्मठता दिखाता है तो वह व्यवसायी सम्मान के योग्य हो जाता है।

ऐसा ही पल्लव सिंह ने अपने ट्रैक्टर व्यवसाय के क्षेत्र में किया, जिसका परिणाम है कि उन्हें कंपनी ने एक नहीं बल्कि चार-चार अवार्ड से सम्मानित किया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में दो दिवसीय बिहार के डीलरों का कॉन्फ्रेंस किया गया था, जो 20 व 21 मई को आयोजित हुआ।

इस डीलर मीट में राज्य भर से करीब पांच दर्जन डीलरों ने हिस्सा लिया था। महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी द्वारा पूर्व में किया गया सर्वे के अनुसार नवादा के महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम श्यामली इंटरप्राइजेज को बेस्ट डीलर इन महिंद्रा श्री के लिए चयनित किया गया, जिसके बाद उन्हें अवार्ड दिया गया।

इसके अलावा सर्विस कैम्प ड्राइव अवार्ड, बेस्ट डीलर इन रिटेल साइकिल का अवार्ड ग्राहक और कंपनी के बीच बेहतर व्यवसाय व तालमेल को लेकर दिया गया। साथ ही बेस्ट डीलर इन कृषि यंत्र अवार्ड भी दिया गया।

यह अवार्ड बिहार के साऊथ एरिया ऑफिस में बेहतर कृषि यन्त्रों की बिक्री को लेकर दिया गया है। चार-चार अवार्ड से सम्मानित होने वाले पल्लव सिंह ने बताया कि इसका श्रेय किसान भाइयों, ग्राहकों व शोरूम के सेल्स एवं सर्विस टीम को जाता है,

जिसके वजह से आज इस अवार्ड से सम्मानित हुआ हूं। डीलर मीट में अवार्ड देने वालों में जोनल हेड दिनेश कुरूप सर, बिहार, झारखंड व बंगाल के जोनल सर्विस हेड मोहित रौतेला, जोनल सेल्स हेड दिवाकर शुक्ला, फार्म मशीनरी के नेशनल सेल्स हेड आशीष कुंदरा,

डीजीएम प्रवीण झा, एरिया मैनेजर राकेश साहनी, सहायक एरिया मैनेजर चंद्रशेखर आज़ाद तथा टीएम आशीष झा शामिल थे। अवार्ड के साथ नवादा पहुंचते ही उनके पार्टनर अधिवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित सेल्स एवं सर्विस टीम के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

वहीं किसान ग्राहकों ने भी पल्लव सिंह को बधाई देते हुए आगे भी नई कीर्तिमान हासिल करने की शुभकामनायें दी। गौरतलब हो कि उनको मिला यह सम्मान अन्य व्यवसाईयों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

नवादा शहर के एक होटल में कैसे लगी आग, दमकल अधिकारी भी सकते में, गैस सिलेंडर भी हुआ ब्लास्ट 

0

तीन मंजिला होटल में अगलगी से दहला इलाका, सुबह हुई घटना में बारिश के कारण भीड़ भाड़ वाले इस क्षेत्र में बाल-बाल बचे लोग 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर के कलाली रोड स्थित माथुर इलेक्ट्रॉनिक के सामने खाना खजाना फास्टफूड होटल में सुबह-सुबह भीषण अगलगी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।

भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में सुबह जब अगलगी की घटना हुई तो संयोग वश तेज बारिश भी शुरू हो गई, इससे वहां कोई भी इंसान मौजूद नहीं थे, जिससे किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

तीन मंजिला इस होटल में अगलगी सूचना होटल संचालक रजत शर्मा को स्थानीय लोगों ने जब जानकारी दिया तब वह होटल पहुंचे और अग्निश्मन दस्ता को इसकी सूचना दी। आग पर काबू पाने के लिए अग्निश्मन दस्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान होटल में रखे गैस सिलेंडर जब ब्लास्ट किया तब पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया। फिलवक्त इस भीषण अगलगी में किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। इस अगलगी में होटल का सारा सामान जलकर खाक हो गया तथा होटल का बिल्डिंग भी पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गया।

बता दें कि आग इतना तेज था कि अगल-बगल के घर वाले दहशत में अपना घर छोड़कर सड़क पर आ गए। होटल संचालक रजत शर्मा ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने फोन से सूचना दिया कि आपके होटल में आग लग गई है।

जिसके बाद मैं होटल पहुंचा तो देखा होटल से आग की लपटें निकल रही है। उन्होंने आशंका जताया कि खाना खजाना होटल क़े छत से सटे बिजली तार का मकड़जाल लगा था, जिससे शॉट सर्किट के कारण आग लगी है।

आग इतना भयावह रूप ले लिया कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया। उन्होंने बताया कि आगलगी के दौरान होटल में रखी गैस सिलेंडर भी फट गया। बताया जा रहा है कि धमाके क़े बाद सिलेंडर का गैस पूरे बिल्डिंग में फैल गया, जिससे  पूरा बिल्डिंग आग के चपेट में आ  गया।

अगलगी में 15 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान 

होटल संचालक ने बताया कि इस आगलगी में उनके होटल के लगभग 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि हमलोग रात्रि में अपना होटल बंद कर घर चले गए थे। सुबह आग लगने की सूचना मिली। आग लगने से होटल का सारा समान जलकर राख हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा इस इलाके में सुबह से रात तक लोगों की भीड़ रहती है, ऐसे में यदि यह घटना दिन में होता तो बड़ी हादसा हो सकता था।

इधर, दमकल अधिकारी सोम बहादुर तमंग ने बताया कि आग पर तीन दमलों की सहायता से काबू पा लिया गया है, लेकिन अगलगी की घटना को लेकर शॉट सर्किट होने पर संदेह जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होने के बाद ही अगलगी की सही कारणों का पता चल सकेगा।

घोटालेबाजों के चुंगल में नवादा डाक विभाग, पांच साल बाद फिर उजागर हुआ नवादा डाक विभाग में राशि गबन का मामला

0

ग्राहकों के खाते से गायब हुआ रूपये, डाकपाल व डाकिया निलंबित

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित मिर्जापुर डाकघर शाखा में दर्जनों ग्राहकों के खाते से गायब हुआ रूपये

पांच साल पूर्व भी नवादा हेड पोस्टऑफिस में खजाना से ढाई करोड़ गबन का हो चूका है मामला 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में डाक घर से रूपये गायब होने का फिर एक मामला प्रकाश में आया है। पांच साल पूर्व हेड पोस्ट ऑफिस के खजाना से ढाई करोड़ रूपये गबन हो चूका था, इसबार ग्राहकों के खाते में जमा रूपये ही गायब कर दिया गया है।

दरअसल नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर डाकघर शाखा से दर्जनों ग्राहकों के खाते से रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को कई ग्राहक जब राशि निकासी करने डाकघर पहुंचे तो खाते में रुपये नहीं होने की बात ने कोहराम मचा दिया, जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

खाताधारकों ने बताया कि पोस्टमास्टर और पोस्टमैन खाताधारियों से पैसा जमा लेते थे और नई योजना का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर हस्ताक्षर करवा लिया जाता था तथा रिसिविंग भी नहीं देते थे। जब वे लोग अपने खाते से रुपये की निकासी करने पहुंचे

तो बताया गया कि खाते में पैसे नहीं है। हंगामा की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और डाकपाल और डाकिया को अपने साथ थाना ले गई। डाक विभाग के निरीक्षक रामाशीष कुमार ने वहां पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

डाकपाल और डाकिया को किया गया निलंबित 

इस मामले में शाखा के डाकपाल अभिषेक रंजन और डाकिया विजय पासवान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच के बाद होने वाली कार्रवाई तक दोनों का वेतन भी बंद कर दिया गया है। डाक निरीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि डाक निरीक्षक के समुचित आश्वासन और ग्राहकों से बातचीत के बाद दोनों कर्मियों को थाने से छोड़ दिया गया। डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार ने मीडिया को बताया कि कुछ ग्राहकों द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके पासबुक पर उनके द्वारा जमा राशि अंकित है, लेकिन खाते में राशि उपलब्ध नहीं है।

शाखा डाकपाल और डाकिया पर राशि लेने और पासबुक पर इंट्री करने के बावजूद राशि जमा नहीं किये जाने का आरोप लगाने के बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही दोनों कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर वेतन रोक दिया गया है।

इधर, विभाग के ओएस अभिषेक कुमार से इस मामले को लेकर उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तब उन्होंने कॉल नहीं उठाया। बता दें कि वर्ष 2019 में प्रधान डाकघर में ढाई करोड़ के घोटाले को इस घटना ने तरोताज़ा कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे पोस्टल डिपार्टमेंट में कोलाहल मच गया है।

इन ग्राहकों के खाते से गायब हुआ राशि

मिर्जापुर गांव निवासी सपना कुमारी का 37000, इंदु देवी का 91000, ज्योति कुमारी का 7000, रिया कुमारी का 7000, पूजा कुमारी का 16000, सुमन कुमारी का 16000, राधा कुमारी का 15000, रिया कुमारी का 14000, शोभा कुमारी का 14000, ब्यूटी कुमारी का 44000, सीता देवी का 10000, गणेश प्रसाद का 2 लाख, दीपक यादव का 2 लाख तथा मिथिलेश चौधरी का 1.5 लाख रुपये अपने पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में जमा था, जो गायब हो गया है। इसके अलावा अन्य ग्राहकों के खाते से भी राशि गायब होने की आशंका जतायी जा रही है।

रेल न्यूज़- गया से आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में क्या हुआ विस्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गया और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को 4 फेरे परिचालन में हुआ विस्तार, पूर्व से परिचालित है 62 समर स्पेशल ट्रेन  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा गया और आनंद विहार के मध्य चलायी जा रही 03639/03640 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

अब इस स्पेशल के और 4 फेरे परिचालित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

गाड़ी संख्या 03639 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब 24, 26, 28 एवं 30 मई को गया से 18.00 बजे खुलेगी और सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 9.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 03640 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल अब 25, 27, 29 एवं 31 मई को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलेगी और कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते

अगले दिन 5.00 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा पूर्व से रेलवे द्वारा 62 ट्रेनें समर स्पेशल विभिन्न स्टेशनों से परिचालित की जा रही है। 

52 के उम्र में चढ़ा ऐसा शौख कि पहुंच गया हवालात, पढ़ें पूरी खबर 

0

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के कांड में नवादा पुलिस ने किया एक अभियुक्त को  गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कहा जाता है कि शौख बहुत बड़ी चीज होती है, ऐसा ही एक मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में हुई, जहां एक 52 वर्षीय शख्स शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग किया था।

इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जो पुलिस के हाथों लग गई, फिर क्या था पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और फिर हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स हथियार और कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इसको लेकर नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 मई 2024 को गोविंदपुर थाना को सूचना मिली की एक शादी समारोह में एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर गोविंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी द्वारा सटीक आसूचना संकलन से उक्त स्थान पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में एसआईटी द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति स्व जानकी यादव के पुत्र रामजनम यादव को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से अवैध एक नाली बंदूक तथा 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तथा बरामद सामान को गोविंदपुर थाना लाया गया। इस संदर्भ में गोविंदपुर थाना में 20 मई 2024 को धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 148/24 तथा

21 मई 2024 को धारा 25 (1-b)a 26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 149/24 दर्ज किया गया।  बताया जाता है कि पुलिस जब उक्त अभियुक्त के घर पर देर रात छापेमारी करने गई, वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया,

साथ ही घर की तलाशी ली गई तो घर के सीढ़ी के छत के उपर करकट से एक देसी एक नाली बंदूक तथा 13 जिन्दा कारतूस एक काले रंग का कपड़ा के थैला में बरामद किया गया, जिसपर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

असली सोना दिखाकर नकली सोना बेचने वाला उड़ीसा का गिरोह कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

909 ग्राम नकली सोने के बुरादे के साथ उड़ीसा के पांच ठगों को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

असली सोने का बुरादा दिखाकर सर्राफा दुकानदारों को नकली सोने का बुरादा बेचकर ठगी का करता था काम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा पुलिस ने उड़ीसा के एक ऐसे ठग गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल किया है, जो सर्राफा दुकानदारों को असली सोना दिखाकर नकली सोना बेचकर ठगी का काम करता था।

रविवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा के दो फर्जी लोगों द्वारा नकली सोने का बुरादा बेचे जाने की बात सामने आई। उक्त सूचना पर अविलंब कार्तिकेय के शर्मा को अवगत कराया गया।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी श्री शर्मा के द्वारा अकबरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया, साथ ही अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित एसआईटी के द्वारा घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया गया।

वहीं उड़ीसा के दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसमें जाजपुर जिले के कोलिंगनगर थाना क्षेत्र के दशमनीय गांव निवासी रंगा पोदान के 19 वर्षीय पुत्र राजकुमार पोदान तथा पटोरू पोदान के पुत्र टिंकू पोदान की तलाशी लिया गया।

जिसमें दोनों व्यक्ति के पास से असली सोने का बुरादा 5 ग्राम एवं नक़ली सोने का बुरादा 490 ग्राम बरामद हुआ। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों ने बताया कि ये लोग उड़ीसा से आए हैं

जो बिहार के अलग-अलग क्षेत्र में घूमते हैं और सोने चांदी के दुकानदारों को पहले असली सोना दिखाकर भरोसे में लेते हैं और फिर बाद में नकली सोना का बुरादा देकर ठगी करते हैं।

दोनों ठगों के निशानदेही पर धाराया तीन और ठग 

गिरफ्तार उक्त दोनों ठगों के निशानदेही पर थाना क्षेत्र के पाती टेंपो स्टैंड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें जाजपुर जिले के कोलिंगनगर थाना क्षेत्र दशमनीय गांव का ही रहने वाला नूरसिंगा चरण जना का पुत्र त्रिलोकिया जना, सहदेव पोदान का पुत्र सुमैन तीनों को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई।

इन तीनों ठगों के पास से 419 ग्राम नकली सोने का बुरादा बरामद किया गया। जिसके आलोक में स्थानीय ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा अकबरपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आलोक में अकबरपुर थाना में धारा 379, 420, 411, 34 भादवि के तहत कांड संख्या- 185/24 दर्ज किया गया।

इस तरह उक्त पांचों अभियुक्तों के पास से कुल 909 ग्राम नक़ली सोने के बुरादे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

खबर पढ़कर चौंक जायेंगे आप, मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने आखिर क्या सिखाया सफलता का मूलमंत्र

0

डॉ अनुज ने कहा स्वाध्याय ही सफ़लता एवं विकास का है मूलमंत्र, कहा बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए फास्ट फुड, मोबाइल एवं बाइक से दूरी है जरूरी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के हिसुआ स्थित माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल के बहुद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक एवं पैरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष, शिक्षाविद डाॅ अनुज कुमार ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये शैक्षणिक सत्र में विद्यालय की गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना एवं अभिभावकों से उनके विचार और सुझाव आदि जानना था। अभिभावकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डाॅ अनुज कुमार ने मॉडर्न ग्रुप के विद्यालयों पर विश्वास करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के संचालन और विकास में अभिभावकों का सहयोग बहुत आवश्यक होता है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बेहतर तालमेल से विद्यार्थियों की प्रगति सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले माॅडर्न के विद्यार्थी गुलशन कुमार का उदाहरण देते हुए अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को ट्यूशन एवं कोचिंग के मकड़जाल से दूर रखें एवं स्वाध्याय के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार टाॅपर गुलशन ने विद्यालय एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में बगैर कहीं ट्यूशन पढ़े हमेशा न केवल विद्यालय की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि अंततः बोर्ड की परीक्षा में 98.20% अंक प्राप्त कर नवादा जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। डाॅ अनुज ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को तीन चीजों से दूर रखें, जिसमें फास्ट फूड, मोबाईल फोन एवं बाइक से भी बहुत दूर रखें।

इन तीनों का इस्तेमाल बच्चों के लिए बेहद हानिकारक ही नहीं बल्कि जानलेवा भी है। आप अपने बच्चों को इन तीन चीजों से जितना दूर रखेंगे उतना ही उसके लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि अपने-अपने बच्चों के साथ दिन-रात में कभी भी कम से कम एक घंटा अवश्य बैठें। उन्होंने कहा कि विद्यालय के डायरी पर भी कड़ी नजर रखें और शिक्षकों से संवाद करते रहें।

प्राचार्य व उप प्राचार्य ने दी गतिविधियों की जानकारी 

पैरेंट्स मिट के दौरान प्राचार्य योगलाल चौधरी एवं उप प्राचार्य सायन मुखर्जी ने अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र में होने वाली विभिन्न शैक्षणिक तथा सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन एवं गत एक वर्ष में विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार पंकज, जोनाफा़ राय एवं मनोरंजन पांडेय ने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास के बारे में अभिभावकों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। 

अभिभावकों ने इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बढ़-चढ़क़र हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने बच्चों के विकास के प्रति अपनी रूचि दिखाया। अभिभावक मधु कांत ने कहा कि विद्यार्थियों हमेशा प्रोत्साहित करते रहें। उन्होंने इस मंच के माध्यम से अपनी-अपनी राय, सुझाव एवं समय-समय पर होने वाली परेशानियों को भी विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखा।

अन्य अभिभावकों ने भी अपनी-अपनी सलाह व सुझाव विद्यालय को दिया। अभिभावकों ने इस दौरान एक सुर में विद्यालय प्रबंधन एवं माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डाॅ अनुज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं व्यावहारिकता का जो पाठ पढा़या जाता है, वह अद्वितीय है और उन्होंने इस‌ विद्यालय में पढ़ रहे अपने बच्चों के प्रदर्शन और प्रगति पर भी खुशी जताया।

इस अवसर पर प्राचार्य योगलाल चौधरी, उप प्राचार्य सायन मुखर्जी, शिक्षक प्रवीण पंकज, मनोरंजन पांडेय, एसके रंजन, ओम प्रकाश शर्मा, मिथिलेश कुमार, गोपाल कृष्णा, प्रभात कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, जोनाफा़ राय, सुमित्रा सुब्बा, कनीज़ फातिमा तथा लक्ष्मी आदि शिक्षक तथा हजारों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

क्या हिट बेव से मौत का कहर बना डायरिया का प्रकोप, पांच दर्जन से अधिक लोग आया चपेट में, एक की गई जान, पढ़ें पूरी खबर 

0

डायरिया की चपेट में वारिसलीगंज के बलवापर गांव, मेडिकल टीम पहुंची प्रभावित गांव, इलाज में जुटी मेडिकल टीम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

भीषण गर्मी व हिट बेव से डायरिया का प्रकोप मौत का कहर बन गया है। नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बलवापर व मंजौर गांव में डायरिया ने महामारी का रूप धारण कर लिया है। इसके चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की खबर है, वहीं 60-70 लोग इस महामारी के चपेट में आकर अक्रांत हैं।

डायरिया का प्रकोप उक्त गांव में कई दिनों से फैला हुआ है, जिससे मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जब इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, तब इसकी सूचना स्थानीय पीएचसी को दी गई। रविवार को दोपहर बाद करीब 1:30 बजे पीएचसी वारिसलीगंज से मेडिकल टीम गांव पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है। 

डायरिया से ग्रसित एक महिला ने तोड़ा दम 

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण दशरथ यादव की पत्नी उर्मिला देवी की मौत डायरिया से हो गई है। वहीं 60-70 की संख्या में लोग इसकी चपेट में हैं। रविवार सुबह से ही पीएचसी वारिसलीगंज को सूचना दी जाती रही, बावजूद इलाज की व्यवस्था में विलम्ब की गई।

हालात यह हो गया कि जान बचाने के लिए लोग निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं। डायरिया का का प्रकोप कैसे फैला इसके बारे में ग्रामीण कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। गांव में न तो कोई सामूहिक भोज हुआ

और ना ही पूजा-पाठ का कहीं कोई प्रसाद वितरित हुआ है। पानी भी लोग नल-जल आपूर्ति योजना का पी रहे हैं। मेडिकल टीम इलाज के साथ इस महामारी के फैलने की जांच-पड़ताल भी कर रही है। 

हिट बेव भी डायरिया का है बड़ा कारण 

वैसे, अनुमान लगाया जा रहा है कि हीट बेव से लोग प्रभावित हुए हुए हैं। फिलवक्त, मेडिकल टीम गांव में कैंप कर पीड़ितों का इलाज कर रही है। देर से मेडिकल टीम द्वारा राहत कार्य शुरू किये जाने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

गौरतलब हो कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दिनों भर तेज धूप और लू चलने के बाद शाम को कभी-कभी बारिश जैसा मौसम बनाने से लोग डायरिया जैसे महामारी का शिकार हो रहे हैं। 

पहले बहू का किया हत्या, फिर शव जलाने का कर रहे थे प्रयास, पुलिस ने ऐसे किया शव को चिता से बरामद, पढ़ें पूरी खबर 

0

दहेज के लिए बहू की गला दबाकर किया हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने का कर चुके थे तैयारी  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सनसनी फैलाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की बलिवेदी पर एक विवाहिता को ससुराल के दरिंदों ने चढ़ा दिया। इतना ही नहीं विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए गांव के शमशान घाट पर ससुराल वाले अंतिम संस्कार तक करने की तैयारी कर चुके थे।

लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई, फिर क्या था पुलिस शव को चिता से उतारकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल यह पूरा मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा गांव की है, जहां एक विवाहिता की हत्या ससुराल के परिजनों ने कर दिया था।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की तैयारी भी कर चुके थे, परंतु इसकी जानकारी मायके वालों को मिल गई। जिसकी सूचना मायके वालों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दिया। हरकत में आई पुलिस ने गांव के बधार स्थित सोता (आहर) से शव को चिता पर जलने से पूर्व ही बरामद कर लिया। 

शनिवार की देर रात हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसे रविवार की सुबह दाह-संस्कार करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।मृतका नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा निवासी दुलारचंद चौहान की 20 वर्षीया पत्नी ललिता देवी बताई जा रही है।

जिसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर गला घोंटकर हत्या कर दिया था। मृतका का मायके नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी रामजनम चौहान की बेटी थी। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। 

हिंदू रीति रिवाज से शादी के दौरान बतौर दहेज में एक पल्सर बाइक तथा 7.5 लाख रुपए नगदी सहित अन्य सामान दिया गया था। विवाहिता की हत्या की सूचना गांव वालों के द्वारा मायके वालों को दिया गया, तब उसके पिता व भाई चंद्रमौली चौहान, दलेलपुर निवासी मामा जयमंगल चौहान सहित अन्य परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे

तब घर में कोई नहीं मिला। इसके बाद मायके वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद पहुंची पुलिस शव की खोजबीन शुरू की। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि शव डोहरा घाट में है, लेकिन वहां भी मृतका का शव पुलिस को नहीं मिली

और पुलिस लौट गई। जब दूसरी बार डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया, तब  काफी मशक्कत के बाद मृतका का शव रजौर व जोराबर बिगहा गांव के बीच सोता (आहर) से बरामद किया गया। वहीं दाह-संस्कार का सामान भी मिला। 

घटना के पीछे दहेज की मांग की पूर्ति नहीं होना बताया जा रहा है। मृतका के पति राजमिस्त्री का काम करते हैं।मृतका के ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामूली विवाद ने ऐसा लिया उग्र रुप कि लाठी डंडे की हुई बरसात, गोली लगने की भी है चर्चा 

0

बच्चों के विवाद में देर रात जमकर हुई मारपीट, बाप बेटा भतीजा सहित तीन हुए जख्मी, एक युवक को गोली लगने का पुलिस कर रही जांच 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने उग्र रुप ले लिया, फिर क्या था देखते ही देखते लाठी डंडे की बरसात हो गई। इतना ही नहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली भी चला दी।

बच्चों के विवाद में हुई जमकर मारपीट व गोलीबारी में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह पूरा मामला शनिवार की देर रात की है, जहां जख्मी का पहचान सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार तथा उत्तम कुमार के रूप में किया गया है। जख्मी सुनील कुमार ने बताया कि गांव के दबंगों ने उत्तम कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जख्मी ने आरोप लगाया कि घर पर आकर दबंगों के द्वारा गोली मारी गई है। इसके बाद हमलोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

जख्मी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह बच्चों के विवाद में मामूली सी मारपीट हुई थी, जिसे ग्रामीणों द्वारा समझा-बुझाकर पूरे मामला को दबा दिया गया था,

लेकिन अचानक रात होते ही बाइक पर सवार होकर चार से पांच की संख्या में पहुंचे लोग घर पर आकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान चली गोली उत्तम कुमार के पैर में लग गई।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते हैं पकरीबरावां थाना प्रभारी अजय कुमार दलबल साथ गांव पहुंचे और सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई है। इसमें गोली मारने की बात भी सामने आ रही है। इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। घटनास्थल से भी कोई गोली का खोखा फिलहाल अभी बरामद नहीं किया गया है।

परिवार के सदस्य लोग गोली चलाने की बात कर रहे हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि यह पूरा मामला बच्चों के मामूली विवाद से शुरू हुआ, जो उग्र रुप ले लिया।

You cannot copy content of this page