रिश्तेदारी का उठाया फायदा, दो साल से शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक वहशी युवक लगातार दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते आ रहा था।
युवक व किशोरी दूर के रिश्तेदार बताये जाते हैं। जिसका फायदा युवक पिछले दो वर्षों से उठा रहा था। इस बीच पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तब युवक हर बार टाल मटोल करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ घर व बाहर कई बार यौन सम्बंध बनाया। लड़की ने परिजनों को जब घटना की जानकारी दी,
तब उसके परिजन शादी का रिश्ता लेकर लड़के के घर गये, परंतु उसके परिजनों ने मारपीट व गाली-गलौज कर लड़की वालों को घर से भगा दिया। मामला नवादा पुलिस के पास पहुंचा और महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
यौन शोषण व पोक्सो एक्ट के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान पर 16 मई 2024 को महिला थाना कांड संख्या- 15/24 दर्ज किया गया।
इस मामले में दुष्कर्म व प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) की धाराओं के अलावा अन्य विभिन्न धाराओं में युवक को आरोपित किया गया है।
मामले में मुख्य आरोपित प्रेमी सनोज कुमार सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी सनोज व उसके पिता ब्रह्मदेव प्रसाद तथा उसका बड़ा भाई संतोष कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।
नवादा व्यवहार न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को सुनाया सात वर्ष का कारावास व देवर को किया आरोप मुक्त
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा व्यवहार न्यायालय में हत्या के मामले में एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसमें आरोपी सजा का लगभग अवधि काट चूका है। घटना के बाद करीब सात सालों से आरोपी जेल में ही बंद था।
न्यायालय में कार्रवाई की प्रक्रिया जब तक पूरा हुआ, तब तक आरोपी का सजा भी पूरा होने को है। दरअसल, दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को नवादा व्यवहार न्यायालय ने 7 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है,
लेकिन सजा का फैसला उस वक्त आया जब आरोपी सात साल सजा की अवधि को पूरा करने के कगार पर है। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को यह सजा नारदीगंज निवासी संजय सिंह को सुनाया है।
जबकि कांड के सह अभियुक्त देवर को आरोप मुक्त कर दिया गया है। मामला नारदीगंज थाना कांड से जुड़ा है। अपर लोक अभियोजक मो मिसवाह रसूल ने अदालत में अभियोजन पक्ष रखा।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त संजय सिंह की शादी वर्ष 2014 में कौआकोल थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा निवासी डौली सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज के रूप में 50 हजार रूपये की मांग ससुराल वालों ने किया था।
मांग को पूरा नहीं किये जाने पर पति साहित ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। 15 मई 2017 को विवाहिता डौली के छत से गिरने की सूचना पर डौली की माता जब नारदीगंज पहुंची तो पुत्री डौली को मृत पाया।
मृतक की माता मालती देवी ने दामाद सहित अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने घटना के चिन्हित गवाहों को अदालत में प्रस्तुत किया,
जिसके द्वारा दिये गए बयान के आधार पर न्यायाधीश ने आरोपी पति संजय सिंह को सात वर्ष का कारवास की सजा सुनाया तथा मृतक के देवर को साक्ष्य के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया गया।
बता दें कि सजा पाने वाले अभियुक्त व मृतका के पति संजय सिंह 26 जुलाई 2017 से लगातार जेल में बंद है।
कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक के साथ मारपीट कर बाइक के साथ जला देने के कांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों को नवादा पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में एक सप्ताह पूर्व दर्दनाक मौत के हैवानियत में संलिप्त दो हैवानों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 9 मई 2024 को कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया में 9 अभियुक्तों द्वारा एक 22 वर्ष के लड़के को रोककर मारपीट कर हत्या करने के बाद
शव को जला देने का आवेदन मृतक की मां दरवा देवी के द्वारा स्थानीय थाना में दिया गया था। उक्त आवेदन पर कौआकोल थाना धारा 302, 440, 34 भादवि के तहत कांड संख्या- 156/24 दर्ज किया गया था।
इस कांड की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा के द्वारा कौआकोल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने अविलंब घटना स्थल का सघन निरीक्षण किया,
जहां निरीक्षण के क्रम में यह बात सामने आई की बाइक के पेट्रोल एवं जंगली पत्ती से पीड़िता के पुत्र मृतक मुकेश साव की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया।
सटीक आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के दौरान गठित एसआईटी के द्वारा कांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों को सिरदला प्रखंड अंतर्गत परनाडाबर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि
5 मई 2024 को झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत गावा थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव निवासी सोमर साह का पुत्र मृतक मुकेश कुमार ने उत्पाद पुलिस पकरीबारावां के द्वारा ग्राम दनिया में छापेमारी करवा कर शराब के साथ मेरे चचेरे भाई की पत्नी पुष्पा देवी को पकड़वा दिया था।
इसी बात को लेकर वह सभी आवेश में थे, जिसकी वजह इस घटना को अंजाम दिया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों में कौआकोल थाना क्षेत्र झरनावा गांव निवासी प्यारे राय का पुत्र सुरेश राय
तथा स्व पूरन राय का पुत्र रूपेश राय उर्फ लालू शामिल है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। गौरतलब हो कि युवक की हत्या के बाद परिजनों को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा था।
मृतक के परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कभी कौआकोल थाना, तो कभी गिरिडीह के लोकाय तथा घुठिया थाना में चक्कर लगवाया गया था, परंतु अंत में कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
पहली बार धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में कैंसर के मरीज़ का किया गया सफल ऑपरेशन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
आप सोचते होंगे कि नवादा का धर्मशीला देवी हॉस्पिटल महंगा अस्पताल है, लेकिन आप जां लीजिये कि यहां अब आयुष्मान भारत योजना से भी इलाज होने लगी है, वर्तमान में यहां दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के बड़े अस्पतालों का चिकित्सक उपलब्ध है। ऐसा ही एक कैंसर के मरीज का सफल ऑपरेशन कर नवादा के केंदुआ स्तिथ धर्मशीला देवी अस्पताल ने एक और असंभव को संभव कर दिखाया है।
नवादा मे कैंसर से सम्बंधित यह पहली सर्जरी है, जहां नवादा की रहने वाली एक 40 वर्षीय रमा देवी ( बदला हुआ नाम ) का धर्मशीला देवी अस्पताल में जब जांच किया गया तब पता चला कि उन्हें कैंसर है, जो कि पुरे शरीर में फैल रहा है।
अस्पताल के ब्रैस्ट कैंसर विशेषग्य डॉ अर्पिता शबनम और सर्जन एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ सौरभ भारद्वाज ने मरीज के शरीर मे कैंसर को फैलने से रोकने के लिये सर्जरी करने का निर्णय लिया।
दोनों डॉक्टर्स के सफल प्रयास से कैंसर के वजह से ब्रेस्ट में जो ट्यूमर हुआ था उसको सफलतापूर्वक हटा दिया गया। सर्जन एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरीके की कैंसर युक्त ट्यूमर की सर्जरी नवादा में पहली बार की गई है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर कि जागरूकता ना होने के कारण उनके जान को खतरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर दूसरी सबसे कॉमन कैंसर है।
समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसमें सबसे महत्पूर्ण बात यह है कि इस बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद बचने की सम्भावना काफ़ी अधिक है,
यदि समय पर जांच एवं उपचार करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिये सबसे महत्वपूर्ण है कि महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना, भ्रम को तोड़ना और समय रहते बीमारी का पता चलना।
उन्होंने ये भी कहा कि कैंसर के मरीजों के लिये धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में किमोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध है।
आर्म्स एक्ट के कांड में नवादा पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के सिरदला थाना को व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो मिला, जिसमें एक युवक देशी कट्टा के साथ था। उक्त युवक के बारे में पुलिस ने जानकारी लिया तब पता चला कि थाना क्षेत्र के हेमजाभारत गांव निवासी उमेश राजवंशी का पुत्र रोहित कुमार है,
जो शौख के लिए कट्टा लेकर मोबाइल से फोटो खिंचाया था। इस मामले को लेकर सूचना के सत्यापन के लिए एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशानुसार सिरदला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।
गठित एसआईटी के द्वारा उक्त युवक के घर पर छापेमारी किया गया तब उसने बताया कि यह कट्टा उसका नहीं बल्कि हिसुआ थाना क्षेत्र के मोदीबिगहा निवासी कपिल राजवंशी का पुत्र मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू का है।
रोहित कुमार को पुलिस अपने साथ मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू के घर लेकर पहुंचा, जहां उससे कट्टे के बारे में पूछा तो पहले वो टाल मटोल करते रहा, परंतु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि देशी कट्टा मेरा ही है
और मैने उस कट्टे को सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंद निवासी अमित राजवंशी का पुत्र संदीप कुमार को रखने दिया है। मनोज राजवंशी उर्फ डब्लू तथा रोहित कुमार के साथ पुलिस संदीप कुमार के दुकान पर पहुंची,
जहां संदीप कुमार से कट्टे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उस कट्टे को अपने चाचा के घर के बगल वाले खेत के मिट्टी में दबाकर रखा है। संदीप कुमार के बताए जगह पर पुलिस पहुंचकर कट्टा को बरामद किया।
बरामद हथियार तथा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को थाना लाया गया। इस संदर्भ में सिरदला थाना में u/s 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 184/24 मंगलवार को दर्ज किया गया।
गांजा तस्करी करते नवादा पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में गांजा भी किया जब्त
मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान 5 किलो गांजा के साथ 2 बाइक हुई जब्त
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान गांजा का तस्करी करते तीन तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार तीनों तस्करों के पास से 5 किलो गांजा के साथ 2 बाइक भी जब्त हुआ है।
जानकारी अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्ती के क्रम में करीब 11.45 बजे खानपुर वाटर पार्क के समीप तीन संदिग्ध बाइक सवार आपस में बात करते हुए पाए गए, जिसमें से एक के बाइक पर उजले रंग के बोरे में कुछ सामान था।
शक के आधार पर जब पूछताछ के लिए गश्ती दल आगे बढ़ी तो वो तीनों भागने लगे। जिसके बाद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर तीनों को पकड़कर उनसे बारी-बारी पूछताछ की गई।
गिरफ्तार तीनों तस्कर नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के केसौरी गांव निवासी महेंद्र सिंह का 41 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार, श्यामदेव सिंह का 37 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार तथा स्व रामनंदन शर्मा का 39 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है।
इन लोगों के पास से तलाशी के क्रम में गांजा बरामद हुआ। साथ ही दो बाइक, 3 मोबाइल तथा 3800 रूपये नगद बरामद किया गया। बरामद सामान के साथ तीनों को थाना लाया गया, जहां पूछताछ किया गया।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि तीनों गांजा बेचने आए थे, परंतु खरीदने वाला अभी तक नहीं आया था। गिरफ्तार तस्करों विरुद्ध
हिसुआ थाना में धारा 20 (b) (ii) (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 266/24 दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
98.20 प्रतिशत अंकों के साथ माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर के छात्र गुलशन कुमार बना 10वीं में जिला टाॅपर
10वीं में 98 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर किया कीर्तिमान स्थापित
12वीं में 91.07 प्रतिशत अंकों के साथ दीप्ति सिंह बनी विज्ञान संकाय की टाॅपर
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में नवादा जिले के माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों नें अपना दबदबा कायम रखते हुए जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है।
माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर के 10वीं के छात्र गुलशन कुमार ने 98.20 प्रतिशत लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय एवं अपने परिजनों का नाम रौशन किया है। गुलशन कुमार ने सामाजिक विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि गणित तथा विज्ञान में 97, अंग्रेजी में 99 और हिंदी में 98 अंक प्राप्त किया।
वहीं अभिषेक आनंद तथा अर्चिता कुमारी दोनों ने एक समान 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरा तथा 96.60 प्रतिशत अंक के साथ सुधांशु वैभव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 98 विद्यार्थियों ने 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
वहीं अभिषेक आनंद तथा अमूल राज ने विज्ञान और आदित्य राज ने गणित विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डाॅ अनुज कुमार सिंह ने परिणाम पर खुशी व्यक्त की और सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माॅडर्न के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों की मेहनत और लगन का परिणाम है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, न्यू एरिया शाखा के उप प्राचार्य सुजय कुमार, कुंती नगर शाखा के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक मणिकांत मिश्रा, मुकेश कुमार, रौशन मिश्रा, दीपक प्रुष्टि, नीरज मिश्रा, विजय अकेला, बीएन झा, विपुल कुमार, अखिलेश कुमार, इंद्रजीत मिश्रा, मुख्य अकाउंटेंट समीर सौरभ तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 91.07 प्रतिशत अंकों के साथ दीप्ति सिंह बनी विज्ञान संकाय टाॅपर
सीबीएसई 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में नवादा जिले के कुंती नगर में स्थित माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय और परिजनों को गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माॅडर्न के विद्यार्थियों का परिणाम जिले भर में सबसे उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय की छात्रा दीप्ती सिंह 91.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में टाॅपर बनी,
जबकि मो रईफु़ल ईमाद ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा तथा मो लक्की खान ने 88.09 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में उन्नति कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 81 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त की, जबकि आर्यन गुप्ता ने 74.40 प्रतिशत, आरुषि कुमारी ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान पर रहे।
12वीं में विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डाॅ अनुज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कडी़ मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में अभिभावकों से भी यह अपील किया कि अपने बच्चों को कोटा, पटना आदि शहरों में भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है।
ग्यारहवीं, बारहवीं की पढा़ई के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के रूप में एक बेहतरीन विकल्प नवादा शहर में ही मौजूद है, जो हर वर्ष जारी होने वाले परीक्षा परिणाम इस बात का प्रमाण है। इस अवसर पर प्राचार्य गोपाल चरण दास, उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, शिक्षक धर्मवीर सिन्हा, मणिकांत मिश्रा, रौशन मिश्रा, दीपक प्रुष्टि, अखिलेश कुमार तथा सैकड़ों विद्यार्थी एक दूसरे को बधाई देने जुटे रहे।
10 और 12वीं में बच्चों ने लहराया परचम, जीवन ज्योति के शुभम राज ने 95 प्रतिशत अंक लाकर किया सर्वोच्च स्थान प्राप्त
निदेशक आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने दी बधाई
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में सीबीएससी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आते ही छात्रों का उत्साह देखते बन रहा है। इसबार भी सीबीएससी में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने परचम लहराकर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक रश्मि गुप्ता तथा प्रबंध निदेशक आरपी साहू के अलावा प्रिंसिपल शैलेंद्र कुमार सिन्हा, हिसुआ प्रिंसिपल अनुराधा विश्वकर्मा, सर्वदा आनंद सिंह, वॉइस प्रिंसिपल कीर्ति नारायण ऑफिस स्टाफ श्याम धीरज,
संदीप कुमार के साथ-साथ शिक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा रविंद्र शर्मा तथा शिक्षक संजय कुमार सहित सभी विद्यालय कर्मियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शुभम राज ने 95 प्रतिशत अंक लाकर किया सर्वोच्च स्थान प्राप्त
जीवन ज्योति के छात्र शुभम राज ने 95 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वेश ने 94 प्रतिशत, सुमित कुमार ने 94 प्रतिशत, अंकित कुमार ने 93 प्रतिशत, कृति वर्मा ने 92 प्रतिशत, समीर राज ने 92 प्रतिशत,
रोशन कुमार ने 91 प्रतिशत, दीपराज ने 90 प्रतिशत, मोहित कुमार ने 90 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी ने 90 प्रतिशत, पियूष गुप्ता ने 90 प्रतिशत, खुशी कुमारी ने 90 प्रतिशत, आरती कुमारी ने 90 प्रतिशत, सौरभ राज ने 90 प्रतिशत,
श्वेता सिंह ने 90 प्रतिशत, शुभम राज ने 90 प्रतिशत, अलीशा सिंह ने 90 प्रतिशत, मयंक कुमार ने 90 प्रतिशत, आकाश प्रधान ने 91 प्रतिशत, आस कुमारी ने 93 प्रतिशत, तनुश्री आर्य ने 90 प्रतिशत, सिम्मी कुमारी ने 90 प्रतिशत, निखिल कुमार ने 90 प्रतिशत तथा प्रशांत कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
इस प्रकार जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के 24 बच्चे 90 प्रतिशत से उपर, 19 बच्चे 85 प्रतिशत से उपर तथा 17 प्रतिशत बच्चे 80 प्रतिशत से उपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस तरह कुल मिलाकर जीवन ज्योति का जलवा इसबार भी बरकरार रहा है।
मॉडर्न स्कूल में आयोजित परिचर्चा पर कहा विद्यालय और अभिभावकों के बेहतर सामंजस्य से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
माॅडर्न शैक्षणिक समूह के विद्यालयों माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया, न्यू माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया एवं माॅडर्न इंग्लिश स्कूल तथा कुंती नगर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया।
न्यू एरिया स्थित विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित इस परिचर्चा की अध्यक्षता माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डाॅ अनुज कुमार सिंह ने की। परिचर्चा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रगति से उनके अभिभावकों को अवगत कराना था। साथ ही अभिभावकों से उनके सलाह एवं सुझाव भी लिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित हजारों अभिभावकों को संबोधित करते हुए डाॅ अनुज ने कहा कि विद्यालय के परिचालन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों का सजग रहना और विद्यालय प्रबंधन को सहयोग करना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि माॅडर्न के विद्यालयों में विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान दिया जाता है बल्कि, व्यावहारिक, नैतिक और सामाजिक ज्ञान भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार खेल तथा गीत- संगीत आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भरपूर अवसर दिया जाता है।
यही कारण है कि माॅडर्न के विद्यार्थी न केवल विभिन्न परीक्षाओं में जिले में अव्वल होते रहे हैं बल्कि, खेलकूद में भी राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। डाॅ अनुज ने उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति न केवल अत्यंत सराहनीय है बल्कि, इससे यह भी पता चलता है कि आप सभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए सजग हैं।
आप जैसे अभिभावक ही इस शिक्षित समाज के अगुआ हैं क्योंकि, बच्चों का पहला विद्यालय उनका घर ही होता है और पहले शिक्षक माता-पिता होते हैं। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों के विकास के प्रति जागरूक हैं और विद्यालय के साथ-साथ घर में भी ध्यान देते हैं वैसे अभिभावकों के बच्चे ही बेहतर प्रदर्शन करते हैं और उनका परिणाम अच्छा होता है।
डाॅ अनुज ने अभिभावकों से यह अपील किया कि अपने बच्चों को ट्यूशन तथा कोचिंग आदि में नहीं भेजें, इसके बजाय बच्चों को स्वाध्याय के लिए प्रेरित करें। विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा जितना पाठ पढा़या जाता है यदि उसे ही अच्छी तरह दोहरा लिया जाय,
दिया गया गृहकार्य सही से पूरा कर लें और यदि कोई समस्या होती है तो बेहिचक अपने शिक्षकों के समक्ष रखें तो बच्चों को ट्यूशन जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। संबोधन के अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों से खुद को और अपने बच्चों को जंक फुड और मोबाईल से दूर रहने की नसीहत भी दी।
इस अवसर पर माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया के प्राचार्य गोपाल चरण दास, उप प्राचार्य सुजय कुमार, वीणा वर्णवाल, मिथिलेश कुमार विजय, वरिष्ठ शिक्षक मणिकांत मिश्रा, विनोदानंद झा, नीरज मिश्रा, उमेश पांडेय तथा कई अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी शाखाओं के शिक्षक एवं हजारों अभिभावक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को दी जा रही विधिक सहायता की जानकारी, बचाव परिषद करते हैं मदद
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में विधिक सहायत के लिये अग्रसर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने हिस्सा लिया, जिसमें विधिक सहायता को लेकर जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राधिकार के बचाव परिषद के मुख्य उप बचाव अधिवक्ता
मो साजिद एवं सहायक बचाव अधिवक्ता रूपम कुमारी ने उपस्थित लोगों को इससे सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उक्त दोनों बचाव अधिवक्ताओं ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर जेल में बंद है
तथा अपना जमानत कराने में असमर्थ है, तो बचाव परिषद के अधिवक्ता उन्हें जमानत करा सकते हैं। अगर वह व्यक्ति बचाव परिष्द के द्वारा जमानत कराने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देता है
तो उनको मदद की जाती है। इसके अलावा समाज के कमजोर वर्ग के लोग भी बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य यौन पीड़ित एवं तस्कारी से पीड़ित
महिलाओं, बंधुआ मजदूरों एवं युवतियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली विधिक सहायता की जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुषों के अलावा प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी सहित पीएलभी इमरान आदि मौजूद थे।