Home Blog Page 98

नवादा में एक अभागी मां को मदर्स डे पर मिला बेटियों की मौत का आंसू 

0

गुस्से में दो सगी बहनों ने खाई जहर, हुई मौत, पढ़ाई के लिए फटकार लगाना पड़ा महंगा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार  

नवादा में एक दर्दनाक हादसा ने कोहराम मचा दिया। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक मां को मदर्स डे पर दो बेटियों की मौत का तोहफा ने दिल दहला दिया।

बताया जाता है कि पढ़ाई के लिए मां ने डांट-फटकार लगाई थी, लेकिन इस फटकार को दोनों सगी बहनों ने ऐसा परिणाम दिया कि सल्फास खाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर लिया।

इस घटना में सबसे पहले एक बहन की मौत हुई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद दूसरी बहन ने भी दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान मो मुजीद इस्लाम की पुत्री मुस्कान प्रवीण व छोटी प्रवीण के रूप में की गई है। पढ़ने-लिखने के लिए डांट पड़ने  के बाद दोनों बहनें सल्फास खा लेगी इसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।

सल्फास खाने के बाद आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। छोटी की हालत गंभीर होता देख

उसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजन  निजी अस्पताल ले गए जहां उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल था। 


मदर्स डे से पूर्व JJPS के पटवासराय ब्रांच में बच्चों ने ऐसे दिखाया कला और संस्कृति का जौहर, पढ़ें पूरी खबर  

0

विद्यालय के 13वीं वर्षगांठ पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 

विद्यालय परिसर में निदेशक डॉ आरपी साहू ने अपने माता-पिता के प्रतिमा का किया अनावरण, निदेशक रश्मि गुप्ता ने कहा हम बच्चों में शिक्षा के साथ देते हैं संस्कार

नवादा / सूरज कुमार 

मदर्स डे को यादगार बनाने के लिए नवादा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल अपने पटवासराय शाखा के 13वीं वार्षिकोत्सव पर निदेशक डॉ आरपी साहू ने अपने माता-पिता के प्रतिमा का अनावरण किया।

साथ ही मदर्स डे को लेकर उन्होंने यह सन्देश दिया कि माता-पिता का दर्जा भगवान से भी बड़ा होता है, तभी तो भगवान भी धरती पर माता-पिता का सुख प्राप्त करने के लिए जन्म लेते रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा बिखेरा।

मदर्स डे के महत्व को जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पटवा सराय ब्रांच के वार्षिकोत्सव समारोह में देखने को मिला। 13वां वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पटवासराय शाखा के कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया।

वहीं, स्कूल परिसर में शानदार स्मारक स्थल बनाकर डॉ आरपी साहू द्वारा अपने पिता जो आजीवन मुखिया रहे स्व तेतर साहू व मां स्व सहोदरी देवी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान उ‌द्घाटनकर्ता के रूप में कौआकोल के पूर्व मुखिया डॉ चंद्रिका प्रसाद, मुन्द्रिका प्रसाद साहू, डॉ महेश प्रसाद, डॉ आरपी साहू, कौआकोल मुखिया शोभा देवी, रश्मि गुप्ता, स्नेहलता गुप्ता, पीयूष कुमार तथा डॉ निहारिका रानी आदि ने संयुक्त रुप से प्रतिमा का अनावरण किया।

स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ आरपी साहू ने कहा कि जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल अपने स्थापनाकाल से ही शिक्षा का अलख जगा रहा है। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर अपने माता-पिता को सम्मान देने के लिए स्कूल परिसर में ही स्मारक बनाकर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया है। वहीं निदेशक रश्मि गुप्ता ने कहा हम बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा 

वर्षीकोत्स्व पर 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के बाल कलाकारों का जलवा देखने को मिला। गीत, संगीत, डांस, नाटक सहित एक से बढ़कर एक देकर बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीपा और उसके ग्रुप ने वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया।

निदेशक ने उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार पिछले कई सालों से लगातार सफलता के नये मानक तय कर रहा है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में स्कूल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा तेरी चरणों में, जय श्री गणेश देवा, यह तो सच है कि भगवान है, मैं चली मैं चली, चक धूम-धूम, जलवा-जलवा, बन ठन के चली आदि गीतों पर बच्चों का कला प्रदर्शन देखते बन रहा था।

इसके साथ ही ए स्टॉप चाइल्ड मैरिज, स्कूल लाइफ, वुमन एंपावरमेंट, सास बहू एक्ट, चाइल्ड लेबर, इंग्लिश कॉमेडी जैसे रोचक विषयों पर बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गए नाटक को देख दर्शक भावविभोर हो गए। इस दौरान स्टेज पर प्रस्तुत किये गये मॉडल शो का भी जलवा देखते बन रहा था।

कार्यक्रम में यशराज, प्राची, नीरज, सोनिका, विक्रम, विभा, अमृता, खुशी की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रबंध निदेशक डॉ आरपी साहू व डायरेक्टर रश्मि गुप्ता ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कई बौद्धिक स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन काफी प्रेरणादायक रहा। सुबह से शाम तक बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।

चौंकिये नहीं, धनतेरस पर भारी पड़ा अक्षय तृतीया, एक दिन में इतने करोड़ का हुआ सर्राफा कारोबार, पढ़ें पूरी खबर 

0

अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार रहा गरम, देर शाम तक आभूषणों की खरीदारी करने में जुटे रहे लोग 

जिले भर में अनुमानित 10 से 12 करोड़ का हुआ सर्राफा कारोबार, विवाह लग्न नहीं रहने पर भी अक्षय तृतीया पर बेहतर रहा कारोबार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

भारतीय पर्वों में अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व है। इस मुहूर्त को बेहद शुभ माना जाता है। किसी भी नए काम की शुरुआत से लेकर महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी व शादी विवाह जैसे काम भी इस दिन बिना किसी शंका के किये जाते हैं, बावजूद दो माह के लिए लगा शुक्रास्त के कारण शुभ विवाह करना प्रतिबन्ध है, फिर भी सर्राफा बाजार गरम रहा।

सुबह से ही ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग अपने हैसियत के हिसाब से आभूषणों की खरीदारी करने में जुटे रहे। ब्राह्मण महासभा के पंडित विद्याधर शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान नर-नारायण सहित परशुराम का अवतार हुआ था।

इसके अलावा ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसीलिए अक्षय तृतीया को सबसे शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए समानों का कभी क्षय नहीं होता है, साथ ही सोना के बने आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना गया है। यही वजह है कि सर्राफा दुकानों में सोना की खरीदारी जमकर हुई।

जिले भर में करीब 10 से 12 करोड़ का हुआ सर्राफा कारोबार 

अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी के महत्व को लोग समझने लगे हैं। यही वजह है कि बड़े शहरों की तरह नवादा जैसे छोटे शहर में भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परम्परा को बढ़-चढ़कर लोग निभाने लगे हैं। फलतः पूरे जिले में अक्षय तृतीया पर लगभग 10 से 12 करोड़ का सर्राफा कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या कहते हैं सर्राफा कारोबारी 

जिले के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी सागरमल ज्वेलर्स के अंकित अग्रवाल व चेतन सुहासरिया बताते हैं कि लग्न नहीं रहने पर भी अनुमान से बेहतर कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया कि जरुरत के हिसाब से लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की, साथ ही आने वाले लग्न के लिए भी खरीदारी किया गया।

प्रसिद्ध जेवर दुकान तुलसी ज्वेलर्स के संचालक सुरेश बर्मन ने बताया कि अक्षय तृतीया का क्रेज ग्राहकों में काफी बढ़ गया। इसबार लग्न नहीं रहने के बावजूद बेहतर कारोबार किया गया है। सोना और डायमंड के आभूषणों को लोग खूब पसंद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े आभूषणों की तुलना में छोटे आभूषणों की बिक्री ज्यादा रही।

शहर के मशहूर जेवर दुकान हनी ज्वेलर्स के संचालक श्रवण कुमार ने बताया कि पहले की तुलना में अब अक्षय तृतीया पर जेवर खरीदारी का डिमांड बढ़ गया है। बगैर लग्न का जिस तरह से लोग आभूषणों की खरीदारी करने जुट रहे थे वह अनुमान से बेहतर रहा। छोटे आभूषणों के साथ-साथ लोग शादी विवाह के लिए बड़े आभूषणों की भी खरीदारी कर रहे थे।

देश में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम बोधगया में ऐसे हुआ तीन दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, पढ़ें पूरी खबर 

0

आईआईएम बोधगया ने आईओसीएल अधिकारियों के लिए “द आर्ट ऑफ सैलिंग” विषय पर किया मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

आईआईएम बोधगया ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में मध्यम-स्तरीय प्रबंधकों की सेल करने की निपुणता को बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) का आयोजन किया गया।

आईआईएम बोधगया निदेशक प्रो विनीता एस सहाय ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें आईओसीएल मुख्य प्रबंधक (एल एंड डी) प्रतीक तालुकदार भी उपस्थित रहे, जो “द आर्ट ऑफ सेलिंग” अर्थात सेल करने की कला पर आधारित होकर आईओसीएल प्रतिभागियों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा।

इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों से लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ चंदन प्रसाद और डॉ अनुप सोरेन ने इस पहल का नेतृत्व कर एक व्यापक पाठ्यक्रम तैयार किया,

जो विशेष रूप से बी2बी (बिज़नेस टू बिज़नेस) मार्केट के लिए डिज़ाइन की गई। उन्नत सेल रणनीति के साथ प्रतिभागियों को शिक्षित करने पर केंद्रित रहा। तीन दिनों की अवधि के दौरान, प्रतिभागियों ने खरीदारी के मनोविज्ञान, सेल प्रक्रिया, सेल फाॅर्स प्रबंधन, वैल्यू प्रोपोज़िशन डेवलपमेंट,

मोलभाव से जुड़ी रणनीति और व्यक्तिकरण रणनीतियों जैसे विषयों पर गहराई से विचार विमर्श किया, जिससे प्रतिस्पर्धा के बाजार में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और उसमें काम आने वाली रणनीतियों का ज्ञान प्राप्त हुआ।

गौरतलब हो कि आईआईएम बोधगया उद्योग सम्बन्धी कौशल विकास पर ध्यान देने के साथ-साथ आज के गतिशील कारोबारी माहौल में देश में उत्तम शिक्षा के सृजन एवं विकास में योगदान करने के लिए पेशेवरों और संगठनों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अक्षय तृतीया आज, जाने सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 

0

परशुराम जयंती भी मनाया जाता है इसी दिन, अक्षय तृतीया को लेकर जेवर दुकानों की गई विशेष तैयारी 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

अक्षय तृतीया प्रत्येक वर्ष वैशाख शुक्लपक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन भगवान के छठे स्वरूप के रूप में पर‌शुराम जी का जन्म रोहिणी नक्षत्र में एक ब्राह्मण ऋषि के यहां हुआ था। उस समयावधि में सहस्त्राबाहू अत्याचारी क्षत्रिये वंश के अत्याचार से पृथ्वी त्रस्त थी,

चारों ओर भय, अत्याचार तथा धर्मलोप होते जा रहा था, तब भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में आकर भगवान परशुराम ने 21 बार अत्याति क्षत्रियों का सत्यानास कर पृथ्वी पर पुनः धर्म की पतारखा को लहराया था।

धर्म शास्त्र के अनुसार इस वर्ष 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाया जा रहा है। इसी दिन परशुराम जयन्ती भी दिन मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को लेकर नगर के प्रसिद्ध जेवर दुकान सागरमल ज्वेलर्स, तुलसी ज्वेलर्स तथा हनी ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के लिए विशेष तैयारी की गई है।

क्या है धार्मिक महत्व 

ब्राह्मण महासभा के पंडित विद्याधर शास्त्री बताते हैं कि इस दिन का धार्मिक महत्व के अनुसार गंगा स्नान अन्य तिर्थों में जन्मसिद्धि फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि प्रातः विष्णु जी परशुराम जी या शालिग्राम की पूजा पंचोपचार विधि से करें तो इसका अक्षय फल प्राप्त होगा, जो धर्म कभी भी क्षय नहीं होता है।

मरणोपरान्त भी यह साथ जाता है। इस दिन भगवान के द्वाद‌शाक्षरी मंत्र का जाप- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन कुम्भ दान, जल, मिश्रित घड़ा, पंखा, बेलफल, ब्राह्मण भोजन व वस्त्र आदि दान करना शुभ माना गया है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना होता है शुभ 

ब्राह्मण विद्याधर पांडेय बताते हैं कि इस दिन सोना खरीदना अति शुभ माना गया है और इसका विशेष महत्व है। उन्होंने सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त के बारे में बताया कि

प्रातः 5.40 बजे से प्रातः 7.45 तक, दोपहर 12.15 से दोपहर 2.32 बजे तक तथा शाम 6.50 से रात्रि 9-15 बजे तक सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त है, साथ ही अन्य वस्तु यानि वाहन आदि खरीद खरीदना भी शुभ माना गया है।

हैवान बना इंसान- युवक को पेट्रोल छिड़क कर बदमाशों ने जिन्दा जलाया, हुई मौत

0

घटना को लेकर पुलिस की शिथिलता आई सामने, प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परिजन लगाते रहे गुहार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार-झारखंड सीमा पर एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला। जानकारी अनुसार झारखंड की सीमा पर नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के झरनमां गांव में बुधवार को पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया।

मृतक युवक की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिला अंतर्गत गांवा थाना के डूमरझारा निवासी सोमर साव के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साव के रूप में की गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के रानीगदर में हो रहे तालाब के निर्माण में डूमरझारा निवासी सोमर साव का ट्रैक्टर मिट्टी ढोने का काम करता है।

बुधवार को मृतक मुकेश अपने भाई छोटू साव के साथ बाइक पर डीजल लेकर ट्रैक्टर में डालने के लिए जा रहा था। इसी बीच झरनमां के पास पूर्व से घात लगाए बैठे 5 की संख्या में रहे बदमाशों ने बाइक को रोककर मुकेश को उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

उसके बाद बाइक तथा उसके उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। इसी बीच मौका पाकर बाइक पर साथ रहे मुकेश का भाई छोटू किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और घटना की जानकारी घर वालों को दी।

जब तक घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को दी। कौआकोल पुलिस यह कहकर अपना काम खत्म कर लिया कि मामला झारखंड का है, इसलिए प्राथमिकी वहां की पुलिस करेगी, जिसके बाद मृतक के परिजन गांवा, लोकाय तथा घुठिया की पुलिस को घटना की सूचना देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

वहां की पुलिस ने भी यह कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया कि घटना कौआकोल थाना क्षेत्र की सीमा में है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज कौआकोल पुलिस करेगी, जिसके बाद मृतक के परिजन कौआकोल थाना पहुंचे और घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया,

लेकिन कौआकोल पुलिस फिर उसे यही कहकर लौटा दिया कि मामला झारखंड का है, इसलिए मुझे प्राथमिकी दर्ज करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। इस प्रकार मृतक के परिजन शव को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कौआकोल, लोकाय तथा घुठिया थाने का चक्कर काटने के लिए विवश हो रहे हैं।

जानिए इस कुख्यात को, 27 सालों से अपराधिक घटनाओं को दे रहा था अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

दो नाली बंदूक, देसी कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस चढ़ा पुलिस के हत्थे

नवादा और गया जिले में दर्ज है कई अपराधिक मामले 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा पुलिस ने एक ऐसे अंतरजिला  कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो पिछले 27 सालों से अपराध की दुनिया में आतंक मचा रखा था। अवैध हथियार रखने के कांड में जब नवादा पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार किया तो उसका पुराना रिकॉर्ड चौकाने वाला निकला।

दरअसल 8 मई 2024 को मेसकौर थाना द्वारा इस वांछित अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सातन बिगहा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है। गिरफ्तार अपराधी व बरामद हथियार और कारतूस के साथ नवादा पुलिस कार्यालय लाया गया।

इसको लेकर एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इसकी सूचना मुझे जैसे ही मिली तो मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, इसके लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के आलोक में गठित एसआईटी के द्वारा थाना क्षेत्र के सातन बिगहा गांव स्थित स्व बहादुर खान का पुत्र मो महताब खान के घर छापेमारी किया गया।

छापेमारी के क्रम में मो महताब के घर से 1 अवैध दो नाली बंदूक, 1 देसी कट्टा एवं 20 जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर मो महताब खान को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना के संबंध में मेसकौर थाना में 8 मई 2024 को धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 09/24 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी का क्या है अपराधिक इतिहास

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध नवादा जिला ही नहीं बल्कि गया जिले के थानों में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं, इसके उपर दर्ज सभी अपराधी मामलों को पुलिस खंगालने में लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मो महताब का पूर्व में नक्सलियों के साथ भी सांठ-गांठ तो नहीं रहा, इसकी भी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसपर सबसे पहला मामला 27 साल पूर्व सिरदला (मेसकौर) थाना में 14 अक्टूबर 1997 को धारा 147,148,149,452,323,324,302 भादवि के तहत कांड संख्या- 83/97 दर्ज है। इसके बाद 10 फरवरी 1998 को सिरदला (मेसकौर) थाना में धारा 147,148,149,307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 13/98 दर्ज है। 6 जुलाई 2000 को सिरदला (मेसकौर) थाना में धारा 302 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 20/2000 दर्ज है।

17 अप्रैल 2011 को सिरदला (मेसकौर) थाना में धारा 147,148, 149, 341, 342, 323 भादवि के तहत कांड संख्या- 30/11 दर्ज है। 26 नवम्बर 2019 को सिरदला (मेसकौर) थाना में धारा 341,323,307,504 भादवि एवं 25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या- 472/19 दर्ज है। 27 अक्टूबर 2023 को सिरदला (मेसकौर) थाना में धारा 341, 323,504,506,307,354 3546,389,34 भादवि के तहत कांड संख्या- 404/23 दर्ज है।

नवादा को मिला बड़ी सौगात- धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब आयुष्मान सेवा शुरू 

0

पहले ही दिन 8 मरीजों को आयुष्मान सेवा के तहत किया गया भर्ती 

आयुष्मान भारत योजना को लेकर 5 लाख तक होगा निःशुल्क इलाज

मल्टीस्पेशलिटी जैसे महंगे हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराना हुआ आसान 

चेयरमैन अविनाश कुमार ने कहा गरीबों की सेवा के लिए धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में शुरू किया गया आयुष्मान कार्ड से इलाज की व्यवस्था 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी सौगात मिल गया है, जिसमें धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी जैसे हॉस्पिटल में इलाज कराना आसान हो गया है। बड़ा अस्पताल के डर से जो लोग यहां इलाज कराने में हिचकते थे, वैसे लोगों को अब आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराना आसान हो गया है। छोटे शहर में यह पहला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है जहां लोगों को आयुष्मान योजना अंतर्गत इलाज तो होगा ही साथ में मल्टीस्पेशलिटी का भी लाभ मिलेगा। 

बुधवार गणेश जी के दिन से आयुष्मान सेवा का हुआ शुभारम्भ 

नवादा के केंदुआ स्तिथ धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे आयुष्मान सेवा बुधवार यानि गणेश भगवान के दिन इस सेवा का शुभारम्भ किया गया है, जिसमें पहले ही दिन आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत 8 मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। इनमें ज्यादा तर स्त्री एवं शिशु रोग से सम्बंधित मरीज हैं।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिये भारत सरकार की तरफ से जन आरोग्य योजना यानि आयुष्मान भारत योजना संचालित है। इस योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इलाज के दौरान इसमें दवा की लागत तथा चिकित्सा आदि का ख़र्च को सरकार की ओर से वहन किया जाता है। जो लोग इस योजना के पात्र हैं वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

चिकित्सकों व कर्मियों को चेयरमैन ने मिठाई खिलाकर दिया बधाई 

हॉस्पिटल के चेयरमैन अविनाश कुमार ने आयुष्मान सेवा की शुरुआत पर चिकित्सकों व कर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। वहीं मरीजों के परिजनों को को भी मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर चेयरमैन अविनाश कुमार ने कहा कि धर्मशीला देवी अस्पताल में आयुष्मान सेवा उपलब्ध होने से नवादा एवं आसपास के इलाके के लोगों को काफ़ी फ़ायदा होगा।

अब आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और आधुनिक तकनीक द्वारा अच्छे परिवेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी के पास राशन कार्ड है वो भी अस्पताल परिसर में बिना किसी शुल्क के आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना इलाज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के द्वारा एक टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे लोगों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है, जिनके पास राशन कार्ड तो है, परंतु आयुष्मान कार्ड नहीं है। इतना ही नहीं कार्ड का प्रिंट भी निकलकर दिया जा रहा है। यह सब सुविधा मुफ्त दिया जा रहा है।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में भी राशन कार्डधारी मरीजों का आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में ही ब्लड बैंक कि सुविधा भी उपलब्ध करा दी गयी है, जिसमें 24 घंटे प्लाज़्मा, प्लेटलेट्स एवं सभी ग्रुप के ब्लड उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक की सुविधा सभी के लिये उपलब्ध कराई गई है।

चंद रुपयों के लिए नवादा में बच्चों के भविष्य से किया जा रहा था खिलवाड़, ऐसे हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

0

कार्रवाई में भारती भवन की 25 सौ नकली किताबें हुई जब्त

भारती भवन का होलोग्राम स्टीकर लगाकर चला रहे थे गोरखधंधा

नकली किताबों के आड़ में बच्चों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में जिसे जब मौका मिल रहा है वही सेंधमारी करने में जुटा है। चंद रुपयों के लिए नकली किताबें बेचकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही एक धंधेबाज के यहां से भारी संख्या में नकली किताबें बरामद की गई।

नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज के समीप एक घर से भारती भवन कंपनी की नकली किताबों को काफी संख्या में बंडल बनाकर रखा हुआ जब्त किया गया है। बुक पब्लिसर्स की ओर से की गई फर्जीवाड़ा संबंधी शिकायत के बाद उससे जुड़ी डिटेक्टिव एजेंसी टैक्ट इंडिया एडवर्जिंग रिस्क के लीगल एडवाइजर फरमान इसको लेकर नवादा पहुंचे थे।

जिसके बाद की गई छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इस बारे में बताया गया कि अमन बुक्स एजेंसी के नाम से शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया और जहानाबाद में गलत तरीके से भारती भवन के नाम पर नकली थोक पुस्तकों की बिक्री की जाती थी। एजेंसी के फरमान ने बताया कि जिस घर से पुलिस ने छापेमारी किया है, वहां से भारती भवन का कुल 31 प्रकार की किताबें बरामद की गई। 

छापेमारी के दौरान 2500 किताबें हुई जब्त 

छापेमारी के दौरान बरामद पुस्तकों में हिंदी साहित्य, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित परिचय, हिंदी रीडर, गणित, सुगम विज्ञान, जीव विज्ञान तथा रसायन शास्त्र सहित अन्य प्रकार के करीब 25 सौ किताबें जब्त की गई।

बताया गया कि अनुमानित करीब 15 लाख रुपये की किताबें जब्त हुई है। हरेक प्रकार की पुस्तक का 200 से 250 किताबें जब्त की गई है। जिस घर से पुस्तकों को जब्त किया गया, वहां से भारती भवन का होलोग्राम लिखा ढेर सारा स्टीकर भी बरामद किया गया है। छापेमारी के क्रम में नवादा नगर थाना की पुलिस भी साथ में थी। 

किताबों पर भारती भवन कंपनी का नकली लोगो लगाकर किया जाता था फर्जीवाड़ा

बताया गया कि फर्जी तरीके से किताबों पर भारती भवन का लोगो लगाकर उसे बाजार में बेचा जाता था। इस बारे में लीगल एडवाइजर फरमान की ओर से नगर थाना को लिखित आवेदन पत्र भी दिया जा रहा है।

रात के पौने दस बजे तक उक्त कार्रवाई थाना में एजेंसी के स्तर से हो रही थी, ताकि प्राथमिकी दर्ज की जा सके। इस सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गलत तरीके से किताबें बेचने के मामले में शहर में एक स्थान पर छापेमारी की गई है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

साइबर क्राइम पर सर्जिकल स्ट्राइक- 1.83 लाख रूपये के साथ 8 साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

धनी फाइनेंस के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने के बहाने भोले भाले लोगों को कर रहा था ठगी नवादा पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है। इसको लेकर नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा पूरी तरह से सख्त हैं। नवादा को जामताड़ा बनने से रोकने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ हर दिन कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 6 मई 2024 सोमवार को वारिसलीगंज थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव में कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा हुए हैं, जिनके द्वारा भोले-भाले लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। उक्त सूचना के बारे में नवादा एसपी श्री शर्मा को अवगत कराया गया गया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर भेजा गया, जहां देखा तो पाया कि गोसपुर हॉल्ट से क़रीब 100 मीटर उत्तर दिशा में वाल्मिकी सिंह के अर्ध निर्मित मकान में कुछ साइबर अपराधी लोगों से ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे थे।

पुलिस दल द्वारा घेराबंदी कर छापेमारी शुरू किया गया तो सभी अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसमें 8 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ़्तार करने में सफलता पायी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 13 मोबाईल फ़ोन, 5 एटीएम कार्ड तथा 1,83,670 रुपये नगद बरामद किया। वहीं एक साइबर अपराधी दीवार कूदकर भागने में सफल रहा। सभी साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार कर वारिसलीगंज थाना परिसर लाकर पूछताछ किया गया। 

लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को लेते थे विश्वास में 

पूछताछ के क्रम में गिरफ़्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि इन लोगों के द्वारा एक योजना के तहत सर्वप्रथम फ़ेसबुक पर धनी फाइनेंस एवं अन्य विश्वसनीय संस्था के नाम से फर्जी आईडी बनाते थे। कस्टमर डाटा से नंबर निकाल कर धनी फाइनेंस के नाम से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों को फ़ोन करते थे। जैसे ही कोई ग्राहक इनके जाल में फंस जाता था

तो उसे वास्तविक लगने के लिए इनलोगों के द्वारा ग्राहक से व्यक्तिगत विवरण जैसे की आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासबुक की छायाप्रति, पैनकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा ईमेल आईडी आदि की मांग करते थे। इन कागजातों के लिए ये लोग ग्राहक के नंबर पर व्हाट्सएप से मेसेज भेजा करते थे। उसके बाद ग्राहक को NOC सर्टिफिकेट देने के नाम पर ग्राहक से पैसे की मांग करते थे। NOC मिल जाने के उपरांत ग्राहक को व्हाट्सएप के माध्यम से अप्रूवल लेटर भेजा करते थे तथा उनको लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में पैसे की मांग करते थे।

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में 

पुलिस के द्वारा इनसे बरामद समानों व रुपयों को जब्त कर थाना में धारा- 419/420/467/468/471/34 भादवि एवं 66 (B)/66(D) आईटी एक्ट के तहत मंगलवार को कांड संख्या- 173/24 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अभियुक्त नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना निवासी भूषण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी मनोज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार, संजय कुमार का 28 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार, योगेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार,

वाल्मीकि सिंह का 28 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, शम्भूशरण सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार, स्व परमानन्द सिंह का 29 वर्षीय पुत्र खिखर सिंह तथा राजेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। इस कांड में संलिप्त गिरफ़्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है, जिसकी गिरफ़्तारी शीघ्र सुनिश्चित कर ली जाएगी। इस तरह के फ्रॉड से बचने को लेकर नवादा एसपी ने अपील किया कि कोई भी बैंक आपसे फ़ोन कॉल के माध्यम या किसी भी अन्य माध्यम से आपकी निजी जानकारी की मांग नहीं करती है। साइबर अपराध से बचें, आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है।

You cannot copy content of this page