Home Blog Page 99

एक लाचार छात्र को ऐसा क्या मदद किया डॉ अनुज ने कि गुरु और शिष्य का रिश्ता बन गया मिसाल, पढ़ें पूरी खबर 

0

माॅडर्न स्कूल के एक पूर्व छात्र राजकुमार को मिला बेश कीमती स्वचालित व्हीलचेयर

लाभुक छात्र ने कहा ऐसे गुरु के शरण में शिक्षा पाकर धन्य हुआ मेरा जीवन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

गुरु और शिष्य का रिश्ता युगों-युगों से हर रिश्ते से बढ़कर माना जाता रहा है। आज के इस दौर में भी ऐसे गुरु हैं, जो अपने छात्रों की परेशानियों को अपना परेशानी समझ कर हर सम्भव मदद करने को लेकर तत्पर हैं।

ऐसा ही सराहनीय कार्य नवादा के मॉडर्न शैक्षणिक ग्रुप के चेयरमैन शिक्षाविद व‌ समाजसेवी डॉ अनुज ने कर दिखाया है। उन्होंने अपने विद्यालय के एक ऐसे पूर्व छात्र की मदद किया, जो चलने से लाचार था और विद्यालय छोड़ चूका था। उन्होंने अपने हाथों से लाचार छात्र राजकुमार गिरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बेश कीमती स्वचालित व्हीलचेयर देकर मदद किया।

स्वचालित व्हीलचेयर पाकर माॅडर्न के पूर्व छात्र रह चुके और वर्तमान में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे राजकुमार गिरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब हो कि जगतपुर निवासी राजकुमार गिरी ने बारहवीं तक की शिक्षा माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर से प्राप्त की और वो बचपन से मस्कुलर डिस्ट्राॅफी़ नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डाॅ अनुज ने व्हीलचेयर देकर राजकुमार को व्हीलचेयर पर चलकर दिखाने को भी कहा।

अपने दिव्यांग छात्र के चेहरे पर खुशी‌ देख डाॅ अनुज भी काफ़ी प्रसन्न और आत्मसंतुष्ट दिखे। मौके पर उपस्थित हजारों छात्रों एवं शिक्षकों ने तालियां बजाकर अपने निदेशक के इस मानवता पूर्ण कृत्य की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए डाॅ अनुज ने कहा कि हम सभी को केवल अपने लिए नहीं जीना चाहिए,

बल्कि अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना हो सके अपने आसपास के लोगों की मदद भी करनी चाहिए। अगर हमारे किसी प्रयास से किसी का जीवन का बेहतर होता है, किसी दुखी और परेशान इंसान को थोडी़ खुशी मिल जाती है तो इससे बड़ी उपलब्धि हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राजकुमार तो फिर भी हमारा शिष्य रह चूका।

उन्होंने कहा कि किसी लाचार की मदद करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा भी है और यही हमारे मानव जीवन का मकसद भी है। डाॅ अनुज ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता केवल विद्यालय और शिक्षण संस्थान में पढ़ने तक का नहीं होता, बल्कि जीवन पर्यंत का होता है और माॅडर्न शैक्षणिक समूह से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ हर सुख दुःख में हम हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, शिक्षक धर्मवीर सिन्हा, मुर्तजा आलम, दीपक प्रुष्टि, रौशन मिश्रा, प्रत्यूष आनंद, अखिलेश कुमार, मनीष सिंह तथा हज़ारों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

नवादा में गरीब और लाचार लोगों के लिए कैसे मसीहा बनकर काम करेगा साथ जियो फाउंडेशन, पढ़ें पूरी खबर

0

संस्थान द्वारा अवार्ड सेरेमनी और कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, काव्य पाठ में जुटे कई दिग्गज कवि और साहित्यकार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में साथ जियो फाउंडेशन मसीहा बनकर वैसे गरीब, लाचार और बेसहारों के लिए काम करना शुरू कर दिया है, जिनका कोई मदद करने वाला नहीं है। यह संस्थान वैसे लोगों के लिए सहारा बनकर उनको मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगी।

इसको लेकर संस्थान द्वारा रविवार को बाईपास स्थित सूरज पेट्रोल पम्प के समीप गोवा फिश किंग होटल में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अवार्ड सेरेमनी सह कवि सम्मेलन की शुरुआत दीप जलाकर किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन में फिल्म कलाकार व डायरेक्टर राहुल वर्मा, यूट्यूब के हास्य कलाकार विनय भारती, समाजसेवी संतोष भट्ट, साहित्यकार वीणा मिश्रा, मनोरंजन कुमार तथा रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

फिल्म कलाकार राहुल वर्मा ने कहा कि संस्थान के द्वारा सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें कई विदेशी संस्थाएं भी हमारी मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में सैकडों समाजसेवी, पत्रकार और साथ जियो फाउंडेशन के टीम को सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में कवियों ने बिखेरा जलवा

सम्मान समारोह के दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें कविता पाठ कर आगंतुक कवियों ने जलवा बिखेरने का काम किया। कवि नितेश कपूर ने अपनी रचना- तुम कहो तो श्रृंगार लिखूंगा तुम कहो तो अंगार लिखूंगा… कविता की प्रस्तुति की।

सरस्वती वंदना से इसकी विधिवत शुरुआत उत्पल भारद्वाज ने अपने मधुर स्वर से किया। वहीं दयानंद गुप्ता की प्रस्तुति तपन से जल रही धरती, तपन से जल रहा बदन पर्यावरण को समर्पित रहा। कवि श्याम सुंदर, रतन मिश्रा के अलावा वरीय कवि और साहित्यकार वीणा मिश्रा ने भी अपनी कविता की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस काव्य पाठ में कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को कविता रस में डूबो दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बाल कवि द्वारा मां पर प्रस्तुत कविता लोगों को काफी प्रभावित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अर्पण सिन्हा, स्नेहिल प्रभाकर, कृतिका सिन्हा, जिम्मी गुप्ता, महाराज, डॉ पीएस चौधरी, सेवन ओसिएंस ग्रुप, राजनिश कुमार, धीरज वर्मा तथा प्रियंका वर्मा आदि लोगों का साथ और सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में फिल्म कलाकार राहुल वर्मा ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्र में हम लगातार काम करते रहेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांग तथा नेशनल पारा ओलंपिक में कई पदक जीतने वाले जिले के राजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।

JJPS के 25वें वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने ऐसा बिखेरा जलवा कि रियलीटी शो को किया फेल

0

सिल्वर जुबली पर बाल कलाकारों ऐसा बांधा समा कि लोग झूम उठे 

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक पांच दर्जन रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

दीप जलाकर निदेशक ने किया कार्यक्रम की शुरुआत, प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत

मदर्स लव ड्रामा कार्यक्रम ने दर्शकों को किया भावविभोर, डायरेक्टर डॉ आरपी साहू ने 25वर्षों की उपलब्धियों को बताया 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। करीब पांच दर्जन अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रमों में स्कूल बाल कलाकारों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि टीवी पर चलने वाली रियलीटी शो भी फेल हो गया।

https://youtu.be/rF-44D_i3WA

स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ आपी साहू, निदेशक रश्मि गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। उद्घाटन बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें गीत, संगीत, डांस, नाटक तथा मॉडलिंग आदि कार्यक्रमों में बच्चों ने खूब समा बांधा।

प्रबंध निदेशक डॉ आरपी साहू ने कहा कि 25 साल पहले जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के नींव नवादा में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रखी गई थी। डायरेक्टर रश्मि गुप्ता ने कहा हमें यह गौरव है कि संस्थान से पढ़ने वाले कई विद्यार्थी आज देश दुनिया में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 25 सालों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आज देश के विभिन्न पदों पर स्कूल के विद्यार्थी सुशोभित हैं। उन्होंने कहा कि यहां से पढ़कर जाने वाले विद्यार्थी देश में अपना योगदान देकर नवादा को गौरवान्वित कर रहे हैं।

विद्यालय के बच्चों ने बांधा समा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों की प्रतिभा देखते बन रहा था। स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ गीत-संगीत के करीब 60 कार्यक्रमों में लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। जय श्री राम डांस से कार्तिक ग्रुप ने कार्यक्रम में रंग जमाया। पापा मेरे पापा, मन में बसा के तेरी, कोई लड़की, ढिंका चिका, जादू की झप्पी, अवध में राम आए हैं, फलक तक चल साथ मेरे तथा मॉडलिंग जैसे कई कार्यक्रमों ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

खासकर आदित्य और वंदना के द्वारा प्रस्तुत किए गए मदर्स लव ड्रामा कार्यक्रम ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्तिक, कुहू, सुमित, आयुष, आरुषि, अर्चना, सोनू, पूर्वी, प्रज्ञा, काव्या, सारिका, खुशी, रूद्र, साक्षी, अनामिका, रति, मनीषा, हर्षवी, सृष्टि, शैल्या, दीप, रानी, मधु, आराधना, आस्था, मयंक, मो इमरान, अमन, आयुषी, जिया, ज्योतिका, अनुष्का, प्रिया, अजीत, हंसिका, श्रेया तथा स्वास्तिक आदि के प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

मुबारका, आजा नचले, हवा हवाई, फादर सैक्रिफाइस, लिखे जो खत तुझे, हे राम जैसे कार्यक्रमों ने सभी को उत्साहित कर दिया। अनपढ़ नेता की एक्टिंग सभी को खूब लुभाया। कई कलाकारों ने अपने ग्रुप और सिंगल प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं मॉडलिंग में आगे-आगे छात्रा जिया के साथ-साथ दर्जनों बच्चे रैम्प पर कैटवाक करते देख लोग काफी उत्साहित थे।

स्कूल के नवीन नगर कैंपस में आयोजित किए गए कार्यक्रम में खचाखच भरे हॉल में कलाकारों के डांस, गाने और नाटक पर खूब वाहवाही हुई। फादर के सैक्रिफाइस और मदर लव से जुड़े नाटक ने सबको बहुत बड़ी सीख दी। कार्यक्रम में प्राचार्य एसएन सिंह ने स्वागत किया। शिक्षकों की टीम पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटी रही।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को किया गया पुरस्कृत

सभी कलाकारों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डांस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास कुमार, म्यूजिशियंस पवन कुमार सिन्हा, अनिल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा उर्फ टनटन की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण आरपी साहू व रश्मि गुप्ता ने करते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य एसएन सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले स्कूली बच्चों की अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

अब विदेशों की तरह नवादा पुलिस आपात सेवा के लिए ERSS सिस्टम से हुई लैस, एसपी ने दिखाया हरी झंडी 

0

ERSS यानि इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम जो बाइक से शहरवासियों की हर आपात सेवा में रहेगा तत्पर 

नवादा शहर को मिला 8 ERSS बाइक, जो डायल 112 के तहत हर जरूरतमंद की करेगी मदद 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहरी क्षेत्र में अब विदेशों की तरह नवादा पुलिस भी नये सिस्टम ERSS के तहत काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं जनता तक जल्दी सहायता पहुंचाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा ERSS के अंतर्गत 8 बाइक नवादा जिला को उपलब्ध कराया गया है।

जिसे शनिवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता के उपरांत एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सिस्टम के द्वारा शहरी क्षेत्र के गलियों में गश्ती एवं जनता की त्वरित कार्रवाई तथा बैंक चेकिंग करने को लेकर तत्पर रहेगी। एसपी ने बताया नवादा शहरी क्षेत्र को चार जोनों में बांटा गया है। सभी जोनों में दो-दो बाइक उपलब्ध कराया गया है। इससे नवादा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की उपस्थिति और बेहतर ढंग से बनी रहेगी

तथा जहां चारपहिया वाहन नहीं पहुंचेगी, वहां यह यह बाइक पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि इसका सेवा लेने के लिए जरुरतमंदों को डायल 112 से सम्पर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात घड़ी में इसका सेवा लिया जा सकता है। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना, अगलगी तथा कोई भी अपराधिक आदि घटनाओं में यह सेवा त्वरित रुप से काम करेगी। ERSS बाइक को आपात के हर संसाधनों से लैस किया गया है।

क्या है ERSS का फ़ुल फ़ॉर्म 

 ERSS का फ़ुल फ़ॉर्म इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (Emergency Response Support System) है। यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसके माध्यम से आपात स्थिति में ज़रूरतमंद लोगों को तेज़ और कुशल तरीके से मदद और संचार की सुविधा दी जाती है। इस प्रणाली के तहत, किसी भी तरह की इमरजेंसी में फंसे व्यक्ति को सिर्फ़ एक कॉल करके मदद मिल जाती है।

इसके लिए, पीड़ित को 112 नंबर पर कॉल करना होता है। कॉल आते ही कंप्यूटर अपने-आप पीड़ित का मामला रजिस्टर कर लेता है और एक यूनीकोड जेनरेट करता है। इसकी जानकारी पीड़ित के मोबाइल पर भी भेज दी जाती है। साथ ही, कॉलर का मोबाइल नंबर और बाकी की जानकारी ERSS के कंट्रोल रूम में मॉनिटर पर दिखने लगती है।

आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र यानि डायल 112 पर वॉयस कॉल, ईमेल, पैनिक बटन सक्रिय कॉल तथा 112 इंडिया मोबाइल ऐप के ज़रिए आपातकालीन कॉल प्राप्त कर सकते है। गृह मंत्रालय ने अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए डेडीकेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम स्थापित करने का प्रोग्राम तैयार किया है। हर प्रदेश में कॉल ट्रैकर और कॉल मॉनिटर करने के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

यह सिस्टम महिलाओं, लड़कियों के साथ-साथ किसी भी प्रकार के इमरजेंसी में फंसे व्यक्ति को एक कॉल पर सहायता उपलब्ध कराएगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) आपात स्थिति में नागरिकों के लिए समस्त भारत में एकल नंबर डायल 112 आधारित सेवा दी जा रही है।भारत सरकार की पहल पर इमरजेंसी में सुरक्षा पाने के लिए पूरे देश में डायल 112 नंबर 14 फरवरी 2019 से जारी किया गया है। 

नवादा में खुला जिओ मार्ट का इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर, जानिए क्या मिल रहा खास 

0

राम नगर ब्लॉक के सामने कुश इंटरप्राइजेज ने जिले वासियों को दिया इलेक्ट्रॉनिक्स जिओ मार्ट का सौगात 

संचालक और एरिया हेड ने कहा फाइनेंस के साथ बेहतर सर्विस की है सुविधा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर अब व्यवसाय का हब बनता जा रहा है, यहां नित नये-नये शोरूम और स्टोर खुलने से विकसित नवादा का स्वरूप झलकने लगा है। शहर के विकास में एक नया अध्याय जिओ मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर के रुप में जुड़ गया है।

शहर के राम नगर सदर ब्लॉक के सामने ओकाया इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के बगल में कुश इंटरप्राइजेज ने जिओ मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर खोला है। जिसका उद्घाटन कंपनी के एरिया हेड मुकेश कुमार सिंह, संचालक आदित्य कुमार, शिक्षाविद आरपी साहू, डॉ पीएस चौधरी तथा फिल्म अभिनेता राहुल वर्मा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।

कंपनी के एरिया हेड श्री सिंह ने बताया कि जिओ मार्ट का यह इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर अपने ग्राहकों को कई सारे सुविधाएं दे रही है, जिसमें फाइनेंस और ईएमआई सहित सर्विस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को लॉन्चिंग के साथ मोबाइल का कोई भी ब्रांड सेम डे दिए जाने की व्यवस्था है।

मल्टी ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए कम्पनी ने सर्विस को लेकर एसक्यू की सुविधा दे रही है। शोरूम संचालक आदित्य कुमार ने बताया कि जिओमार्ट डिजिटल के तहत अपने नए इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर प्रारूप की फ्रेंचाइजी के रूप में भारत के सबसे बड़े संगठित रिटेलर, रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी की है। 

जिओमार्ट डिजिटल स्टोर ऑफ़लाइन डिस्प्ले और ऑनलाइन कैटलॉग आधारित बिक्री का एक अनूठा मिश्रण है।  उन्होंने बताया कि यह स्टोर एक ही छत के नीचे कस्टमर फाइनेंस, उत्पाद एक्सचेंज तथा बिक्री के बाद सेवा आदि जैसी सुविधाएं अपने ग्राहकों को प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि जिओमार्ट डिजिटल स्टोर के रूप में हम वन-स्टॉप शॉप के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, लैपटॉप और आईटी उत्पादों का पूरा पोर्टफोलियो प्रदान कर रहे हैं, जिससे अपने ग्राहकों की सभी ज़रूरतें पूरी होगी।

संचालक ने बताया कि नवादा में जिओ मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर में लॉन्चिंग ऑफर के साथ-साथ अन्य कई तरह के ऑफर दिया जा रहा है। मौके पर बिक्री प्रबंधक सौरभ कुमार, प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, प्रभात कुमार, नितिश कुमार, विपिन कुमार, शुभम कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार तथा चीकू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

जानिए, रेलवे ने किउल-गया पैसेंजर ट्रेन 03393 सहित किस-किस ट्रेन के समय में क्या किया संशोधन, पढ़ें पूरी खबर  

0

पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन 03378 के समय में भी हुआ बदलाव 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत हाजीपुर जोन के किउल-गया रेलखंड पर परिचालन होने वाली 03393 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन और 03378 पटना-मोकामा पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में बदलाव किया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार तकनीकी कारणों से उक्त दोनों ट्रेनों का 6 मई 2024 से समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है। जिसमें गाड़ी संख्या- 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

6 मई 2024 से किउल और वारिसलीगंज के बीच ठहराव समय में संशोधन किया गया है। अब यह पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 6 मई 2024 से किउल से 20.15 बजे के बजाए

20.30 बजे खुलकर 21.49 बजे वारिसलीगंज पहुंचेगी तथा यहां से यह ट्रेन 21.51 बजे नवादा, तिलैया व वजीरगंज के रास्ते गया के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या- 03378 पटना-मोकामा पैसेंजर स्पेशल को भी  6 मई 2024 से बख्तियारपुर और मोर स्टेशनों के बीच ठहराव समय में संशोधन किया गया है।

अब यह पैसेंजर स्पेशल 6 मई 2024 से 6.33 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी और वहां से 6.35 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 7.23 बजे मोर स्टेशन पहुंचेगी तथा 7.24 बजे यहां से प्रस्थान करेगी।

नवादा पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ ऐसे शुरू हुआ सर्जिकल स्ट्राइक, पढ़ें पूरी खबर  

0

बजाज फाइनेंस तथा रिलायंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में लगातार बढ़ते साइबर अपराध को लेकर पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। इसको लेकर नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया गया है।

इसी कड़ी में 30 अप्रैल 2024 को शाहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोस्थुआ गांव में 2 साइबर अपराधियों को एक जगह बैठकर साइबर ठगी करते गिरफ्तार किया।

सूचना के सत्यापन होने पर आवश्यक कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटनास्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में घेराबंदी कर 2 साइबर अपराधियों को

घटनास्थल से गिरफ्तार कर उनके पास से 4 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड, 6 सिम कार्ड तथा 4 कस्टमर डाटा शीट बरामद किया गया। दोनों साइबर अपराधियों को थाना परिसर में लाकर सघन पूछताछ की गई।

इसको लेकर 30 अप्रैल 2024 को शाहपुर थाना में धारा 419/420/467/468/471 आईपीसी एवं 66(बी) (सी) (डी) आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या- 19/24 दर्ज किया गया।

गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे भोले- भाले लोगों को बजाज फाइनेंस तथा रिलायंस कंपनी लिमिटेड के नाम पर लोन दिलाने के बहाने पैसे की ठगी करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के कोस्थुआ निवासी रामाश्रय सिंह के 32 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार तथा उमा पासवान का 26 वर्षीय पुत्र विद्या कुमार शामिल है।

कौन थे व्यापार मंडल के पुरोधा स्व नवल किशोर सिंह, जिनके पुण्यतिथि पर जुटे सहकारिता के लोग, पढ़ें पूरी खबर 

0

जिला सहकारिता परिसर स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में मनाया गया 10वीं पुण्यतिथि 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

सहकारिता जगत में व्यापार मंडल के पुरोधा कहे जाने वाले स्व नवल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना बाबू का 10वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

जिला मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार उर्फ टुन्नी ने किया। इस दौरान सहकारिता जगत के जनक कहे जाने वाले स्व मथुरा प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम शुरू होने से पूर्वक व्यापार मंडल के पुरोधा रहे स्व नवल बाबू के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार टुन्नी ने कहा कि स्व मुन्ना बाबू सहकारिता को हर क्षेत्र में ऊंचाई पर ले जाने का काम किये थे।

उन्होंने कहा कि स्व मुन्ना बाबू काफी लंबे समय तक व्यापार मंडल नवादा के अध्यक्ष रहे। साथ ही बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक पटना व सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक नवादा के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नुन्नू बाबू के कुशल नेतृत्व में को-ऑपरेटिव बैंक नवादा में निदेशक पद पर रहे तथा भूमि विकास बैंक नवादा के अध्यक्ष पद पर भी रहे।

उन्होंने कहा कि स्व नवल किशोर उर्फ मुन्ना बाबू कभी भी जात-पात भेदभाव नहीं किया और सभी लोगों को एक समान लेकर चलने का काम किया। अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि सहकारिता के प्रति उनका त्याग और बलिदान कभी भुला नहीं जा सकता है।

वह हमेशा से प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। मौके पर सहकारी नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह, बंगाली पासवान,अशोक कुमार सिंह, अवध किशोर शर्मा, प्रमोद कुमार सहित

पैक्स अध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, शाहनवाज रसीद, सुरेश प्रसाद यादव, रामाशीष प्रसाद यादव तथा प्रखंड कांग्रेस नवादा सदर अध्यक्ष संजीत कुमार आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ताड़ी के लिए हत्या करने वाले किस हत्यारे को मिला आजीवन कारावास, पढ़ें पूरी खबर 

0

साढ़े पांच साल तक मुकदमा चलने के बाद न्यायालय ने दिया सजा, 29 अक्टूबर 2018 को हुई थी घटना 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में गोली मारकर हत्या किये जाने के एक मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को सश्रम आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश देशमुख ने यह सजा मंगलवार को सुनाया।

सजा पाने वाला व्यक्ति कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंती रानीहट्टी निवासी पंकज मिस्त्री है। घटना 29 अक्टूबर 2018 के दोपहर की बताई जाती है। विशेष लोक अभियोजक महबूब उद्दीन ने अदालत में अभियोजन पक्ष रखा।

करीब साढ़े पांच वर्षों तक चली इस मुकदमा में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर आखिर न्यायालय ने पीड़ित परिजनों को राहत दे दी है। जानकारी अनुसार रविदास टोला, आंती निवासी पिन्टू चौधरी ताड़ी लाने के लिये जा रहा था।

तभी रास्ते में रहे पंकज मिस्त्री एवं अन्य ने पिन्टू से गाली-गलौज करते हुए ताडी मांगा। पिन्टू ने ताड़ी नहीं होने की बात कही, जिस पर पंकज ने पास रहे पिस्तौल से पिन्टू को गोली मार दिया,

जिससे पिन्टू गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के लिये पटना ले जाने के क्रम मे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के पिता कृष्णा चौधरी के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या-804/18 दर्ज किया गया था।

घटना के गवाहों द्वारा अदालत में दिये गये बयान के आधार पर न्यायाधीश ने पंकज मिस्त्री को भादवि की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

वहीं अनुसूचित जाति व जन जाति अधिनियम के तहत भी आजीवन का कारावास एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड तथा आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष का कारावास व 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनवाई गई।       


भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर डीएम हुए सख्त, लापरवाह पीएचईडी कर्मी पर गिरी गाज

0

लू की लहर और भीषण गर्मी को देख डीएम हुए गंभीर, उपस्थित अधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में बढ़ते भीषण गर्मी को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच एक्शन मोड में हैं। उन्होंने मंगलवार को डीएम लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी उपस्थित पाये गए। वहीं विभाग के रोकड़पाल अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण व अगले आदेश तक वेतन रोकने की कार्रवाई की। डीएम ने सर्वप्रथम जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित कर्मियों द्वारा दूरभाष संख्या- 06324-210036 पर प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज किया जा रहा है।

पंजी में नहीं पाया गया प्रखंडों का तिथिवार शिकायत दर्ज 

उपस्थित कर्मी द्वारा बताया गया कि 30 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शाम तक चापाकल मरम्मति के लिए 21 कॉल तथा हर घर नल का जल मरम्मति को लेकर 5 कॉल आया है। इन प्राप्त शिकायतों को संबंधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता तथा गैंग को अवगत करा दिया गया है। डीएम द्वारा शिकायत पंजी के अवलोकनोपरांत पाया गया कि पंजी में प्रतिदिन प्रखंडवार सारांश अंकित नहीं किया जा रहा है, जिससे यह ज्ञात हो सके कि प्रतिवेदित तिथि को कुल कितने शिकायत प्राप्त हुए तथा इन प्राप्त शिकायतों में से कितने शिकायतों का निष्पादन किया गया। इस संबंध में उपस्थित कार्यपालक अभियंता को शिकायत पंजी का विधिवत संधारण करने का निदेश दिया गया। 

शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस नियंत्रण कक्ष में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यालय आदेश के द्वारा पालीवार सुबह 6 बजे से 10 बजे रात्रि तक सोमवार से रविवार तक के लिए की गई है। उक्त आदेश के अवलोकन से विदित्त हुआ कि उक्त प्रतिनियुक्ति आदेश में अनुसेवक तथा कार्यालय परिचारी स्तर के कर्मियों की ही प्रतिनियुक्ति की गई है, इनके कार्यों के पर्यवेक्षण को लेकर किसी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी को संबद्ध नहीं किया गया है।

उपस्थित कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन एवं पर्यवेक्षण को लेकर किसी सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता को संबद्ध करना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष के बाहर तथा कार्यालय के बाहर प्रचार-प्रसार से संबंधित किसी प्रकार का कोई होर्डिंग-फलैक्स नहीं लगाया गया है। 

पीएचईडी से संबंधित प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर 

डीएम ने कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि जिला नियंत्रण कक्ष व पीएचईडी से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर होर्डिंग-फलैक्स लगवाना सुनिश्चित करेंगे। वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता को यह भी निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में पेयजल समस्या से संबंधित प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों तथा निष्पादन की स्थिति से संबंधित विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन प्रखंडवार डीएम के दूरभाष पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

चापाकल, हर घर नल का जल निरीक्षण के क्रम में 29 अप्रैल 2024 को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित पेयजल समस्या से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में जिले के कई बीडीओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में खराब चापाकल मरम्मति तथा हर घर नल का जल योजना अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति पाईपलाईन अथवा मोटर आदि में खराबी के संबंध में प्राप्त आकड़ों पर युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के संबंध में निदेश दिया गया था। 

पीएचईडी कार्यालय में दिखा अव्यवस्था 

इस दौरान लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण उपरांत डीएम द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय का भवन पुराना एवं जर्जर पाया गया साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की अत्यंत कमी पाई गई। कार्यालय के टंकण शाखा में कई कम्प्यूटर खराब रखे पाये गए। कार्यालय में लाईट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई एक सप्ताह में कराते हुए पर्याप्त लाईट की व्यवस्था तथा नए कम्प्यूटर का अधिष्ठापन आदि के लिए कार्यालय व्यय मद में आवंटन की मांग विभाग से करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। 

रोकड़पाल पर हुई कार्रवाई 

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय के रोकड़पाल चन्द्रशेखर कुमार अनाधिकृत रूप से 11.15 बजे तक कार्यालय से अनुपस्थित पाए गये। इनके अनुपस्थिति के संबंध में कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई से संबंधित अनुशासनिक प्राधिकार को अवगत कराएंगे साथ ही श्री कुमार के स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक उनका वेतन भुगतान स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। 

You cannot copy content of this page