Home Blog Page 87

नवादा में पिछले दिनों मिली युवती की शव का ऐसे हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने क्यों किया था हत्या, पढ़ें पूरी खबर 

0

लखीसराय का रहने वाला प्रेमी को पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार, घटना के 48 घंटे में ही नवादा पुलिस ने किया हत्या के मामले का सफल उद्भेदन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में दो दिनों पूर्व एक नाबालिग की हत्या कर किउल-गया रेलखंड पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा स्टेशन के समीप बरामद होने के बाद पुलिस ने उसका खुलासा कर दिया है।

हत्या के बाद युवती के शव को स्टेशन के समीप एक खंडरनुमा कमरा में फेंका हुआ था। वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा को उक्त स्टेशन परिसर में एक अज्ञात लड़की की शव होने की सूचना मिली थी। सूचना बाद थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। 

इस संबंध में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में जिले के पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2024 की सुबह 9 बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में एक मृत लड़की का शव पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

तत्पश्चात थानाध्यक्ष वारिसलीगंज और एसडीपीओ पकरीबरावां घटनास्थल पर पहुंचे और अनुसंधान प्रारंभ किया। सीन ऑफ क्राइम को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य को एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के संदर्भ में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 273/24 दर्ज किया गया।

अनुसंधान के क्रम में आसूचना के आधार पर मृत लड़की की पहचान की गई। मृतका के माता-पिता से संपर्क कर उसके शव को ससम्मान के साथ उन्हें सौंप दिया गया। माता-पिता से मिले अहम जानकारी एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिव जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि अनुसंधान में यह बात सामने आई कि करीब छह माह पूर्व से मृतका एवं अभियुक्त शिवजी उर्फ शिवा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका के द्वारा इस कांड के अभियुक्त शिवजी के उपर बार-बार शादी का दबाव बनाया जाने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था और इस से तंग आकर लड़की की हत्या का योजना बनाने लगा।

21 जुलाई 2024 को इस कांड के अभियुक्त शिवजी योजना के तहत लड़की को पटना स्टेशन बुलाया और साथ में वहां से गया पहुंचा। तदोपरांत गया से किउल जाने वाली ट्रेन पर दोनों चढ़ गए एवं एक सुनसान जगह की ताक झांक करने लगा। इसी दौरान अभियुक्त शिवजी ने देखा की बाघीबरडीहा रेलवे स्टेशन पर कोई भी यात्री नहीं उतरा है एवं प्लेटफार्म भी पूरी तरह से सुनसान है।

इस मौक़े का फायदा उठाकर दोनों ट्रेन से उतर गये और मृतका को एक खंडहरनुमा कमरे में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिया। लड़की की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर ईंट मारकर चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस नृशंस हत्या के गुत्थी को 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया है और

इस कांड में संलिप्त अभियुक्त लखीसराय जिला अन्तर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव निवासी रामनारायण कुमार उर्फ ललन सिंह का पुत्र शिवजी उर्फ शिवा को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सदस्य रवि गुप्ता ने सराहा केंद्रीय बजट, कहा वित्त मंत्री ने करदाताओं की मांग को किया पूरा, पढ़ें पूरी खबर 

0

नई कर व्यवस्था में वेतनभोगी कर्मचारी को इनकम टैक्स में 17,500 रुपये तक की होगी बचत

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

वित्त मंत्री सीता रमण का केंद्रीय बजट पेश होने के बाद देश भर में अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई सराहनीय बता रहा तो कोई लोक लुभावन बता रहा है।

इस केंद्रीय बजट को लेकर बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि गुप्ता ने केंद्रीय बजट को जनहित और सराहनीय बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था में बदलाव की घोषणा सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने का प्रस्ताव को हितकारी बताया। नया टैक्स स्ट्रक्चर को लेकर कहा कि 0-3 लाख पर शून्य प्रतिशत, 3-7 लाख पर 5 प्रतिशत, 7-10 लाख पर 10 प्रतिशत, 10-12 लाख पर 15 प्रतिशत, 12-15 लाख पर 20 प्रतिशत, 15 लाख और उससे अधिक पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।

उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था में वेतनभोगी कर्मचारी को इनकम टैक्स में 17,500 रुपये तक की बचत होगी। बजट में सरकार ने स्पेस इकोनॉमी के लिए 1000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को 15 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव जारी किया है। इसके अलावा सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत और प्लैटिनम पर 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है,

जो सराहनीय कदम है। उन्होंने आगे कहा कि अगले 6 महीनों में कस्टम ड्यूटी संरचना की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट को घटाकर 0.1 प्रतिशत किया जाएगा। इसके अलावा दान के लिए दो टैक्स छूट व्यवस्थाओं को एक में मिला दिया जायेगा।

कुल मिलाकर उन्होंने यह बजट काफी स्वागत योग्य बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि इस बजट से देश के साथ बिहार की पर्यटन पर भी फोकस किया गया है, जिसमें नालंदा और गया के बोधगया जैसे जिलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से एक विशेष पैकेज दे कर बिहार वासियों को केन्द्र सरकार ने उपहार दिया है, जिसका विकास अब नवादा में भी देखेगा।

लम्बे अरसे के बाद सैलानियों को मिलेगा ककोलत जलप्रपात की शीतलता का आनंद, इस तिथि को सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

वारिसलीगंज में भी मुख्यमंत्री चीनी मिल के भूमि पर करेंगे सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, जिलेवासियों को मिलेगा एक साथ दो-दो सौगात

सावन में कांवरियों को ककोलत के शीतल जलप्रपात का आनंद लेने का मिलेगा मौका, सौंदर्यीकरण को लेकर कई सालों से बंद था ककोलत जलप्रपात 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा को एक साथ दो-दो सौगात देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को नवादा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नवादा के वारिसलीगंज में चीनी मिल की भूमि पर बनने वाली सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास व ककोलत जल प्रपात में किये गये सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे।

पिछले कई सालों से जिले का कश्मीर कहे जाने वाले ऐतिहासिक शीतल जल प्रपात का आनंद सैलानी नहीं ले पा रहे थे। यहां के सौन्दर्यीकरण कार्य में हो रहे विलम्ब के कारण लोग ककोलत का लुफ्त नहीं उठा पा रहे थे। लेकिन, अब आम नागरिक ही नहीं बल्कि देवघर से आने वाले कांवरिया भी ककोलत के शीतल जलप्रपात व सौन्दर्यीकरण का आनंद उठा सकेंगे।

बताया जाता है कि ककोलत का गाथा महाभारत काल से जुड़ा है, जहां अज्ञातवास के क्रम में पांडव यहां आये थे। इतना ही नहीं यहां के शीतल जल में औषधीय गुण भी है। बता दें कि बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत का सौंदर्यीकरण का कार्य वन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस कारण पिछले तीन वर्षों से ककोलत सैलानियों के आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था।

यहां, कई कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें वाटर फॉल के पास कुंड का निर्माण, नीचे में वृद्ध व बच्चों के लिए कुंड का निर्माण, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण, सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग का निर्माण, चेंजिंग रूम का निर्माण, वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण, शौचालय का निर्माण, पेजयल की व्यवस्था, वेंडिंग जोन का निर्माण, गेस्ट हाउस, प्रशासनिक भवन का निर्माण तथा आकर्षक गेट का निर्माण सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं।

ककोलत जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित है। पहाड़ों के उपर से गिरती जलधारा की शीतलता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हालांकि, लम्बे समय तक यह विकास से उपेक्षित रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान इस ओर गया तो उन्होंने यहां का दौरा किया। ककोलत सौन्दर्यीकरण के लिये करीब 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

तीन चरणों में काम पूरा होना था। मई 2024 तक काम पूरा होने का लक्ष्य था। लेकिन बीच-बीच में बाढ़ की उग्रधारा के कारण कार्य बाधित होता रहा। पहली बार मुख्यमंत्री 30 दिसंबर 2018 को ककोलत पहुंचे थे। पिछली बार मुख्यमंत्री 27 मई 2022 को आए थे, तब उन्होंने कहा था कि काेरोना के कारण काम बाधित हुआ,

अब काम को तेज करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन, पिछले महीने हुई बारिश की उग्रधारा ने मंसूबे पर पानी फेर दिया। निर्माण से संबंधित कई सामग्री को उग्रधारा बहा ले गयी, जिससे समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण ककोलत का सौन्दर्यीकरण में बिलम्ब से सैलानियों के लिए खोल पाना तत्काल संभव नहीं हो पा रहा था।

परंतु, जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन का कार्यक्रम तय हुआ, तो यहां के कार्य को अंतिम रूप देने में तेजी ला दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन की प्रशासनिक तैयारियां आरंभ कर दी गयी है। सीएम के आगमन सड़क मार्ग से होने की संभावना के कारण सड़कों का रंग रोगन भी किया जा रहा है।

नवादा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत, गोलीबारी में चार खोखा हुआ बरामद, 15 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव के समीप चंद्रशेखर नगर में राजवंशी और मांझी समाज में हुआ था विवाद 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित लटावर गांव के समीप चंद्रशेखर नगर में दो गुटों के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना ने दहशत मचा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कामिनी कौशल ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजकर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।

इस संदर्भ में हिसुआ थाना में धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109/725 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-423/24 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हिसुआ थाना द्वारा मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करने के आरोप में

लटावर गांव निवासी विनोद मांझी का पुत्र राजेश मांझी व छोटे लाल राजवंशी का पुत्र सोनू कुमार, गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के बुलाकी गांव निवासी इंद्रदेव राजवंशी का पुत्र बंदुन कुमार, लटावर गांव निवासी गोरे लाल मांझी का पुत्र अमित मांझी,

प्रेमन मांझी का पुत्र कारू मांझी, स्व सूरज मांझी का पुत्र लखन मांझी, सूरज मांझी का पुत्र सिया शरण मांझी, लक्ष्मण राजवंशी का पुत्र छोटे राजवंशी, सियाशरण मांझी का पुत्र  शंकर कुमार, बंशी राजवंशी का पुत्र मुसाफिर राजवंशी,

मुन्ना मांझी का पुत्र मिशलेश मांझी तथा अतरी थाना क्षेत्र के बुलाकी गांव निवासी रामदेव राजवंशी का पुत्र उपेन्द्र कुमार को चार खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि उक्त गांव में राजवंशी और मांझी समाज के लोगों में जमीनी विवाद को लेकर हरवे हथियार के साथ दोनों गुटों के द्वारा विधि-व्यवस्था को प्रभावित अवैध मजमा लगाए हुए था।

साथ ही एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे थे। इतना ही नहीं उक्त गांव में सड़क पर काफी मात्रा में ईंट-पत्थर भी पड़ा हुआ था, जो इस बात का प्रमाण दे रहा था कि दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। फिलवक्त गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या आप जानते हैं नवादा में जुलाई माह में सामान्य वर्षापात की तुलना अब तक कितना हुआ वास्तविक वर्षा, पढ़ें पूरी खबर 

0

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने किया समीक्षा, जुलाई माह में सामान्य वर्षापात 261.60 मिली मीटर के विरुद्ध अब तक हुई 235.5 मिली मीटर वर्षा 

धान बिचड़े का शत प्रतिशत कर लिया गया आच्छादन, जिले में पहली बार 800 नारियल के पौधों का भी वितरण करने का है लक्ष्य, धान बिचड़े का भी शत प्रतिशत हुआ आच्छादन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिले में सामान्य वर्षापात 261.60 मिली मीटर के विरुद्ध अब तक वास्तविक वर्षापात 235.5 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है।

वहीं फसल अच्छादन अंतर्गत धान बिचड़े का शत प्रतिशत आच्छादन कर लिया गया है। इसके अलावा धान रोपनी 1132 हेक्टेयर में, मक्का 588.46 हेक्टेयर में, मडुवा 137.8 हेक्टेयर में, दलहन 871.34 हेक्टेयर में तथा तेलहन 173.27 हेक्टेयर में आच्छादन हो चुका है एवं शेष आच्छादन जारी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभुक किसान का भौतिक सत्यापन एवं ई केवाईसी किया जा रहा है। कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत 637 कृषि यंत्रों का स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, जिसमें 382 किसानों के द्वारा यंत्र का क्रय किया जा चुका है। 

जिले में कुल 13100 मिट्टी के नमूने की जांच की जानी है, जिसके विरुद्ध 3060 मिट्टी नमूने की जांच की जा चुकी है, शेष नमूनों का विश्लेषण जारी है तथा यह सितंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा। आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत काशीचक एवं पकरीबरावां में 1489 मिट्टी के नमूने जांच किये जाने थे, जो शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

इसके साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। उद्यान विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार से आम और केले के पौधों का लक्ष्य के अनुसार आवेदक किसानों के बीच वितरण किया जाएगा एवं जिले में पहली बार 800 नारियल के पौधों का भी वितरण करने का लक्ष्य है, जिसके लिए आवेदन लिया जा रहा है।

पौध संरक्षण अंतर्गत 42 पौध संरक्षण पाठशाला चलाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसे संचालित करने के लिए किसानों का चयन किया जा रहा है। वहीं जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में आत्मा, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं अन्य विभागों की समीक्षा की गई।

बैठक में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभान्वित करें। साथ ही विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि कृषि फिल्टर में निर्वाध रूप से बिजली उपलब्ध करायें। मौके पर डीडीसी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जीविका, कार्यपालक अभियंता विद्युत के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


एक्शन मोड में नवादा कोर्ट- रूपये लेकर जमानत का व्यवसाय करने वाले 6 जमानतदार भेजे गए जेल, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा व्यवहार न्यायालय के दो अदालत में जमानत का व्यवसायिकरण करने के मामले में उठाया गया बड़ा कदम से मची खलबली 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में व्यवसायिक जमानतदार बनने एवं गलत शपथपत्र दाखिल करने के आरोप में 6 जमानदार को जेल भेजा गया है। दो अलग-अलग अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अदालत के कार्यालय लिपिक की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बताया जाता है कि चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लम्बित सेशन ट्रायल संख्या-173/24 के दो अभियुक्त अशोक कुमार एवं संतोष कुमार के जमानत आवेदन को स्वीकार करते हुए अदालत ने दोनों आरोपित को 10-10 हजार रूपये के दो मुचलका पर मुक्त करने किये जाने का आदेश निर्गत किया।

आदेश के आलोक में दोनों आरोपित ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी सुखदेव यादव पिता चामो यादव, ग्राम पथरा टोला पूर्णडीहा निवासी रामाशीष प्रसाद पिता काशी प्रसाद, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह पिता जिछा सिंह तथा नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बड़ैल गांव निवासी प्रेमण चौहान पिता धनु चौहान ने उन दोनों आरोपित का जमानतदार बनकर अदालत में उपस्थित हुए।

चारों जमानतदार ने शपथपत्र के माध्यम से यह भी उद्घोषणा किया कि वे पूर्व में जमानतदार नहीं बने हैं। परंतु अधिवक्ता लिपिक, सम्बंधित अदालत के कार्यालय लिपिक एवं परिचारी के द्वारा पूर्व में भी जमानतदार बनने की बात अदालत के समक्ष रखा।

न्यायाधीश के आदेश पर कार्यालय लिपिक अमित कुमार ने प्राथमिकी के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन दिया। जहां से आवेदन को प्राथमिकी के लिए नगर थाना भेजा गया। साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपित को भी जेल भेज दिया गया।

वहीं सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सेशन ट्रायल संख्या- 363/16 के आरोपित सुनीत महतो को भी अदालत से जमानत प्राप्त हुआ था। अदालत ने आरोपित को 10 हजार के दो मुचलका पर मुक्त किये जाने का आदेश निर्गत किया।

आदेश पश्चात वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी टुन्नु सिंह पिता सुरेश सिंह एवं मुफस्सील थाना क्षेत्र के ददौर अकौना बाजार निवासी देव शरण राम पिता कारू राम जमानतदार के रूप में अदालत में उपस्थित हुए। इन दोनों जमानतदार ने भी शपथपत्र के माध्यम से यह उद्घोषण किया कि पूर्व में जमानतदार नहीं बने हैं।

जबकि अधिवक्ता लिपिक कार्यालय लिपिक व परिचारी ने पूर्व में भी जमानतदार बनने की बात कही। अदालत के आदेषश पर कार्यालय लिपिक ने प्राथमिकी के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन दिया। जिसे प्राथमिकी के लिए नगर थाना भेजा गया।

दोनों अदालत ने यह कहा है कि गलत शपथपत्र दाखिल करना तथा व्यवसायिक जमानतदार बनना एक संगीन अपराध है। इस कार्रवाई के बाद कोर्ट में रुपयों के लिए फर्जी जमानतदार बनने वालों में हड़कंप मच गया है।

नवादा में ऐसे हुआ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के नवादा शाखा का गठन, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा रेलवे कैम्पस में केंद्रीय अधिकारियों के नेतृत्व में 8 पदों पर नवादा शाखा पदाधिकारियों का हुआ चयन 

अध्यक्ष बने अजय कुमार व सचिव बने राकेश रंजन तथा कार्यालय अध्यक्ष बने नीरज कुमार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा स्टेशन परिसर में शनिवार को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के नवादा शाखा का गठन पूरे उत्साह के साथ हुआ। हाजीपुर जोन में नवादा पहला शाखा है जहां से संगठन का विस्तार किया गया है।

नवादा शाखा के गठन में केन्द्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह, केन्द्रीय पद‌ाधिकारी, सुनील कुमार सिंह तथा चन्देश्वर राय के नेतृत्व में शाखा पदाधिकारियों का गठन हुआ। इसके अलावा दानापुर शाखा के सुनील कुमार, अमित कुमार सिंह, पटना शाखा के जंगबहादुर यादव,

एनके लाल, रंजीत जी, मन्तोष जी, अर्जुन कुमार एवं दीनानाथ जी, किउल शाखा के दिनेश जी, कन्हैया जी तथा बख्तियारपुर से मो एजाज अहमद एवं अन्य लोगों ने शिरकत किया। नवादा शाखा में 8 पदों के लिए पदाधिकारियों एवं शाखा पार्षदों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

चुने गए पदाधिकारियों व पार्षदों की सूची 

नवादा शाखा में चुने गए पदाधिकारियों व पार्षदों में शाखा सचिव राकेश रंजन, संयुक्त शाखा सचिव शिव शंकर कुमार, अध्यक्ष अजय कुमार, कार्यालय अध्यक्ष नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आईडी चौधरी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, भागवत रविदास, उदय कुमार, नवीन कुमार,

दिनेश राम, सहायक सचिव, पिन्टु कुमार मेट, अविनाश कुमार, मुकेश रंजन, प्रेम सागर, रौशन कुमार गार्ड तथा सुबोध कुमार, संगठन सचिव कुमार सागर, तारकेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार, गोपाल चन्द्रा, श्याम प्रकाश गार्ड तिलैया, संतोष कुमार गेटमैन तथा के अरोड़ा का चयन किया गया।

वहीं कर्मचारी शाखा पार्षद में प्रेमजीत कुमार, रौशन कुमार, भूषण कुमार, सत्यनारायण कुमार, रंजीत कुमार, सुन्दर प्रसाद, नीरज कुमार स्टेशन मास्टर, उदित कुमार, राकेश कुमार, सियाशरण प्रसाद, हरेन्द्र कुमार तथा विपीन कुमार का चयन किया गया। उक्त सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बालू उठाव पर रोक के बाद क्यों बालू माफियाओं के हमले का शिकार हो रहे पुलिस, पढ़ें पूरी खबर 

0

मेसकौर में पुलिस पर बालू माफियाओं का हमला, दो जवान घायल, प्राथमिकी दर्ज

खनन विभाग की अनदेखी व लापरवाही के कारण बालू माफिया सक्रिय, विभागीय मिली भगत से बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा से बड़ी खबर सामने आया है, जिसमें जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र स्थित पवई बालू घाट पर बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दो पुलिस के जवान घायल हो गए।

पुलिस ने माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पवई बालू घाट में बालू के अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई मेसकौर थाना की पुलिस पर बालू माफियाओं द्वारा हमला किये जाने की सूचना बाद घटना स्थल पर पहुंची मेसकौर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

एक ट्रैक्टर, एक बाइक एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं, पुलिस की आने का भनक लगते ही बालू माफिया और उसके गुर्गे फरार हो गए। इधर, बालू माफियाओं द्वारा किया गया हमले में घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में मेसकौर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र ढाढ़र नदी में थाना क्षेत्र के पवई गांव के समीप बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू का खनन कर कई ट्रैक्टर से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद मेसकौर पुलिस दलबल के साथ चिन्हित स्थल पर पहुंचे, जहां से ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड कर ले जाया जा रहा था।

पुलिस को आता देख ट्रैक्टर चालक बालू लदे ट्रैक्टर के डाला को काटकर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना ले जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में बालू माफिया और उसके गुर्गे पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस से जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर ले भागे। 

पुलिस पर हुए हमले में थाना में पदस्थापित सिपाही सह चालक अनुज कुमार दुबे एवं सृष्टि सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबीर कुमार ने बताया कि घायल सिपाही अनुज कुमार दुबे को चेहरे पर एवं सिर में सात टांके लगाने पड़े हैं।

जबकि सृष्टि सिन्हा को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है। वहीं, पुलिस पर हुए हमले के बाद मेसकौर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व में थाना की पुलिस कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

खनन विभाग की मिली भगत से बालू माफियाओं का बढ़ा मनोबल 

गौरतलब हो कि इन दिनों देश भर में चार माह के लिए नदी से सीधे बालू उठाव पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे में विभाग अपनी जिम्मेदारी को खानापूर्ति कर रही है। जिला खनन पदाधिकारी ऐसे बालू माफियाओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके कारण सिविल पुलिस अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करने के कारण लगातार बालू माफियाओं की हमले का शिकार हो रही है।

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खनन विभाग जिले में स्टॉक प्वाईंट बनाने में शुभ लाभ के चक्कर में अभी तक प्रयाप्त स्टॉक प्वाईंट चालू नहीं किया है, जिन स्टॉक प्वाईंट के लिए संवेदकों द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, वैसे लोगों का भी लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है। इन हालातों में लोगों के बालू की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। जिसका फायदा बालू माफिया उठा रहे हैं। यही वजह है कि बालू माफियाओं के हमले का शिकार पुलिस जवान हो रहे हैं।

नवादा कोर्ट ने किस आरोप में एक साथ 7 लोगों को सुनाया 5-5 साल की सजा, पढ़ें पूरी खबर 

0

हत्या के प्रयास मामले में 8 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाकर दिया पीड़ितों को न्याय, हिसुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा कोर्ट 8 साल बाद एक मामले में फैसला सुनाकर पीड़ितों को न्याय देने का काम किया है।

हत्या के प्रयास मामले में नवादा व्यवहार न्यायालय ने एक साथ 7 आरोपियों को 5-5 वर्ष की सश्रम कारवास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेन्द्र कुमार ने यह सजा शुक्रवार को सुनाया।

यह सजा हिसुआ थाना क्षेत्र के मड़ुआ ग्राम निवासी दीपक कुमार, सुनील यादव, कृष्णा यादव, शिवनन्दन यादव, मन्टू कुमार, बासुदेव यादव व उमेश यादव को सुनाया। मामला हिसुआ थाना कांड संख्या-137/16 से जुड़ा है।

अपर लोक अभियोजक दीपक कुमार एवं सूचक के अधिवक्ता अरूण कुमार ने अदालत में अपना-अपना अभियोजन पक्ष रखा। जानकारी अनुसार कांड के सूचक ब्रहम्देव प्रसाद यादव अपने पुत्र नवलेश यादव के साथ ट्रैक्टर से जा रहे थे,

तभी घात लगाये बैठे उक्त अभियुक्तों ने ब्रहम्देव प्रसाद यादव तथा उसके पुत्र नवलेश यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पिता व पुत्र दोनों जख्मी हो गये। घटना पश्चात स्थानीय थाना में कांड दर्ज कराया गया।

इस घटना के गवाहों द्वारा अदालत में दिये गये बयान एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्त दीपक कुमार, सुनील यादव, कृष्णा यादव, शिवनन्दन यादव, मन्टू कुमार, बासुदेव यादव व उमेश यादव को

भादवि की धारा 307 के तहत दोषी करार देते हुए सभी आरोपियों को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास तथा प्रत्येक को 10-10 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। इस फैसला के बाद पीड़ितों ने राहत की सांस ली।


मुहर्रम जुलूस से पहले पुलिस ने ऐसे दिखाई सख्ती, पैकारों से सैकड़ों शस्त्र किया गया जब्त, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रशासनिक गाइडलाईन को ताक पर रखकर तलवार आदि शस्त्र लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों से पुलिस ने किया बरामद 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार गाइडलाईन को पालन करने का निर्देश दे रही है।

इसको लेकर हर थाना क्षेत्रों में बैठकें भी की जा चुकी है, जिसमें किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक लगाया गया है, बावजूद लोग इसे हलके में ले रहे थे। नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने लोगों को शस्त्रों के साथ जुलूस में शामिल होने व पैकारों द्वारा अपने हाथों में लेकर चलने की सूचना पर सख्त निर्देश देकर उसे जब्त करने का आदेश दिया।

जिसके बाद बुंदेलखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैकड़ों शस्त्रों को जब्त कर लोगों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया। शस्त्रों में तलवार, भाला, गड़ासा, हॉकी स्टिक, लाठी, खंजर तथा छुरा आदि जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें कुछ फोटोग्राफ़्स मिला जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पैकार के रुप में शस्त्र लेकर घूम रहे थे, इसपर सम्बंधित थाना को निर्देशित किया गया, जिसके बाद करीब सौ की संख्या में शस्त्रों को बरामद कर लिया गया है।

इसके अलावा सड़कों पर लगातार जांच भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अगाह करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की आपत्तिजनक कार्य नहीं करें, जिससे पुलिस को कार्रवाई करना पड़े। उन्होंने अपील किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

बता दें कि दसवीं मुहर्रम पर ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया का पहलाम शांतिपूर्वक किया जा रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में ताजिये का पहलाम 11वीं मुहर्रम यानि गुरुवार को किया जायेगा। बता दें कि प्रत्येक तजियादारों को अपने-अपने ताजिया का जिम्मा लेने को कहा गया,

किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी होने पर इसकी जवाबदेही उनपर होगी। इतना ही नहीं डीजे के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाया गया है। जिला मुख्यालय में दसवीं मुहर्रम पर सभी ताजिया को बुंदेला बागी में देर शाम तक जमा होगा, जिसका पहलाम गुरुवार को किया जायेगा।

You cannot copy content of this page