Home Blog Page 86

दशहरा से पहले बिहार में मौत परोसने की थी तैयारी, नवादा पुलिस ने ऐसे किया कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर 

0

लगातार दो दिनों में करीब 4 लाख रूपये का पुलिस ने किया कच्चा स्पिरिट बरामद, तीन स्पिरिट माफिया गिरफ्तार 

करीब चार लाख के स्पिरिट से 40 लाख का जहरीली शराब बनाने की थी तैयारी, ट्रैक्टर में छिपाकर लाया जा रहा था स्पिरिट 

बिहार-झारखंड सीमा स्थित नवादा के गोविंदपुर और नेमदारगंज में की गई कार्रवाई में धंधेबाज के साथ जब्त हुआ अवैध कच्चा स्पिरिट 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

दशहरा से पहले बिहार में मौत परोसने की तैयारी में शराब माफिया अभी से ही जुट गए हैं। इसका खुलासा नवादा पुलिस ने उस वक्त किया जब बिहार-झारखंड सीमा स्थित नवादा जिले के गोविंदपुर और नेमदारगंज में लाखों का कच्चा स्पिरिट जब्त हुआ। जिले के गोविंदपुर और नेमदारगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सबसे पहले गोविंदपुर पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के क्रम में ट्रैक्टर पर लदा 1920 लीटर कच्चा स्पिरिट को जब्त करते हुए स्पिरिट तस्कर को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर सह ट्रैक्टर चालक की पहचान छपरा जिला अन्तर्गत नगर थाना छपरा क्षेत्र के मौनाबांध गांव निवासी मैनेजर प्रसाद का पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई।

वहीं दूसरे दिन सोमवार को नेमदारगंज पुलिस ने सघन वाहन जांच में एक ट्रैक्टर पर सीमेंट की बोरी में छिपाकर गैलन में ले जा रहे 1760 लीटर कच्चा स्पिरिट के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गोविंदपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि रविवार को ट्रैक्टर की तलाशी लेने के दौरान उसपर लदा 50 लीटर का 48 गैलन में भरा 1920 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया गया।

जिसे छपरा ले जाया जा रहा था। इधर, नेमदारगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निलीमा राय ने थाना क्षेत्र स्थित दुधैली के पास छापेमारी कर 1960 लीटर स्प्रिट के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी पटना मद्य निषेध विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर की गयी। 

बताया जाता है कि नेमदारगंज थानाध्यक्ष को पटना मद्य निषेध विभाग ने गोविन्दपुर के रास्ते से ट्रैक्टर पर शराब की बड़ी खेप नेमदारगंज की ओर आने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में दुधैली के पास वाहन जांच के क्रम में ट्रैक्टर की तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान सिमेंट की बोरी में छिपाकर लायी जा रही 44 प्लास्टिक जार में कुल 1760 लीटर स्पिरिट बरामद होते ही ट्रैक्टर को जब्त कर चालक सहित दो माफिया को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। बता दें कि पुलिस ने यह कार्रवाई पटना मद्य निषेध विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर की है। 

नेमदारगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार स्पिरिट माफियाओं में छपरा जिला अन्तर्गत खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी भागिरथ सिंह का पुत्र राजू कुमार तथा उसी जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव निवासी शिव शंकर महतो का पुत्र सतीश कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

गौरतलब हो कि 20 लीटर कच्चा स्पिरिट से 200 लीटर शराब तैयार किया जाता है। दोनों कार्रवाई में जब्त स्पिरिट से करीब 7.5 लाख रूपये का अवैध शराब निर्माण कर लोगों के बीच मौत परोसने की तैयारी थी। यह दोनों कार्रवाई से सैकड़ों लोगों की जान जाने से नवादा पुलिस ने बचा लिया।



 

नवादा में नये निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने सम्भाला पदभार, निलेश कुमार की विदाई समारोह में कैसे नम हुई सबकी आंखें, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवपदस्थापित अजय कुमार सिंह ने कहा सरकार के गाइडलाइन का होगा अक्षरसः पालन, दस्तावेजों को नहीं रखा जायगा पेंडिंग

निलेश कुमार का समारोह पूर्वक किया गया विदाई, तो नये पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला निबंधन पदाधिकारी निलेश कुमार को समारोह पूर्वक कार्यालय कक्ष में विदाई दे दिया गया, वहीं नवपदस्थापित जिला निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

नवादा जिला निबंधन पदाधिकारी निलेश कुमार का नवादा से मगध प्रमंडल गया के सहायक निबंधन महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि अजय कुमार सिंह सुपौल जिला से स्थानांतरित होकर नवादा में पदभार ग्रहण किये हैं। निलेश कुमार के विदाई समारोह में दर्जनों की संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे।

यह पहला मौका देखने को मिला जिसमें किसी पदाधिकारी के विदाई पर लोगों की आंखे छलक गई। इस दौरान उनको लोगों ने भरपुर उपहार और पुष्प गुच्छा देकर विदा किये। कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद नवपदस्थापित जिला अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार ने विभाग से जुड़े लोगों का परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान विदा हुए निलेश कुमार ने कहा कि नवादा हमारे जेहन में बस गया है, यहां के लोगों का जिस तरह से प्यार और सहयोग मिला है वह कभी भूला नहीं सकता हूं। वहीं नवपदस्थापित जिला अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि दस्तावेजों को पेंडिंग नहीं रहने दिया जाय,

इसके साथ ही जनता की हर सुविधाओं का ख्याल रखते हुए सरकार के गाइडलाईन का भी पालन अक्षरसः किया जायगा। गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने पूरे राज्य में निबंधन विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। जिसमें नवादा से अभिलेखापाल अभय रंजन को सिवान स्थानांतरण किया गया है।

कार्यालय अधीक्षक रामप्रवेश पासवान को नवादा से जहानाबाद, महेन्द्र रविदास को मुजफ्फरपुर से नवादा कार्यालय अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा प्रधान लिपिक राजेश कुमार रजक को नवादा से रोहतास व नवीन रंजन को जहानाबाद से नवादा प्रधान लिपिक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं अवर निबंधक नरेश कुमार विश्वकर्मा को रजौली अनुमंडल से सोनपुर तथा अवर निबंधक हीरा लाल पाल को पैरू से रजौली अनुमंडल स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा निम्न वर्गीय कर्मियों का भी जिले से स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया है।

मौके पर कार्यालय अधीक्षक रामप्रवेश पासवान, अभिलेखापाल अभय रंजन झा, लिपिक विभूति नरायण सिंह, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर रंजना कुमारी, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष फखरू़द्धीन अली अहमद उर्फ चामो मियां,

विजय कुमार, मो इमरान, धीरज कुमार, विनय कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर देवाशीष कमार, रौशन कुमार, सतीश कमार, सत्यप्रकाश कुमार तथा मुंशी संतोष कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

नवादा के इस गुरु ने अपने दो शिष्यों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान, पढ़ें पूरी खबर  

0

गुरु ने अपने दोनों शिष्यों के लिए रक्तदान कर निभाया गुरु का फर्ज, सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों शिष्य आपस में हैं भाई-बहन 

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के दोनों छात्रों को स्कूल के ही शिक्षक संतोष ने दिखाया दरियादिली

निदेशक डॉ अनुज ने किया सराहना, कहा ऐसे शिक्षकों का विद्यालय में होना गर्व की है बात, साथ ही घायल दोनों छात्र भाई-बहन को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

गुरु और शिष्य की पुरानी परंपरा को चरितार्थ करते हुए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा के 11वीं और 12वीं वर्ग में भौतिक विज्ञान के फैकेल्टी / शिक्षक संतोष कुमार ने 12वीं की छात्रा रत्नवाला और उसका भाई 11वीं का छात्र सुयस उर्फ चाहत के लिए रक्तदान कर गुरु और शिष्य के रिश्ते को मजबूत कर दिया।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बताया कि 12वीं की छात्रा रत्नवाला एवं उसका भाई सुयस पिछले दिनों अपने पिता विनोद सिंह के साथ बाइक से अपना गांव नरहट के ग्वासा से नवादा आवास लौट रहे थे। इसी बीच नवादा शहर में प्रवेश करने से पहले पीछे से एक मैजिक गाड़ी ने उनके पिता के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया,

जिससे उनके पिता सहित दोनों बच्चे बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रत्नवाला के पिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दोनों भाई-बहन का एक-एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार के चिकित्सीय देखरेख में दोनों के पैर का ऑपरेशन किया गया,

जिसमें दोनों भाई-बहन को खून की आवश्यकता थी। यह बात जब उनके शिक्षक संतोष कुमार को पता चला तो उन्होंने स्वेच्छा से अपने दोनों छात्र-छात्रा के लिए नवादा के एक ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह क्लीनिक में जाकर दोनों विद्यार्थियों एवं उसके माता-पिता को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मॉडर्न स्कूल में ऐसे शिक्षक का होना गर्व की बात है। रक्तदान की जानकारी मिलने पर मॉडर्न के 11वीं और 12वीं के जीव विज्ञान के फैकेल्टी धर्मवीर सिन्हा, रसायन विज्ञान के फैकेल्टी वीरेंद्र कुमार प्रियदर्शी, प्राचार्य गोपाल चरण दास ने शिक्षक संतोष कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी शिक्षक संतोष कुमार द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की बहुत सराहना की और सभी ने रत्नवाला, सुयस एवं उसके पिता विनोद सिंह को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। 

बिग ब्रेकिंग- बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नवादा के पांच अपराधी, नालंदा पुलिस ने कैसे दबोचा, पढ़ें पूरी खबर

0

देशी कट्टा और कारतूस के साथ लक्जरी कार को पुलिस ने किया जब्त, गिरफ्तार सभी अपराधियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नालंदा पुलिस ने गश्ती के दौरान शुक्रवार को नवादा जिले के पांच अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पावापुरी ओपी पुलिस की गश्ती पार्टी रात्रि में क्षेत्र  भ्रमणशील के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर निर्माणाधीन फोर लेन एनएच 20 पर वाहन चेकिंग शुरू किया गया।

तभी एनएच 20 पर स्थित राजवंशी पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर एक एक्स यू भी कार में सवार पांच व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देख जांच एवं तलाशी की गई। जिसके बाद पुलिस ने वाहन पर सवार व्यक्तियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं छह मोबाईल बरामद किया।

जिसे गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा बरामद अवैध हथियार एवं अन्य सामानों को विधिवत जब्त थाना लाया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ गिरियक थाना अंतर्गत पावापुरी ओपी में

धारा- 310(5)/61/3 (5) बीएनएस एवं 25 (1-बी) 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत थाना कांड संख्या- 214/24 दर्ज किया गया। यह जानकारी नालंदा पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को दी गई। बताया जाता है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी है।

जिसमें दिनेश यादव का तीन पुत्रों में 22 वर्षीय राजेश कुमार, 20 वर्षीय राकेश कुमार व 18 वर्षीय मुकेश कुमार के अलावा शंकर यादव का 20 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार तथा स्व कमलेश यादव का 23 वर्षीय पुत्र विपल कुमार शामिल है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के वाहन से पुलिस ने एक लोहे एवं लकड़ी का बना देशी कट्टा, 315 बोर का दो जिंदा कारतूस, छह एन्ड्रायड मोबाईल तथा एक एक्स यू वी लक्जरी वाहन जिसका नंबर जेएच 02एई 1208 है जिसे जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का संबंधित थाना से सर्पक कर आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस पूरे कार्रवाई में एसआई कारू दास, हवलदार रूपलाल मुर्मू तथा सिपाही विपिन कुमार ने अहम भूमिका निभाया है।

नवादा के गांधी इंटर विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने ऐसे मनाया कारगिल विजय दिवस, पढ़ें पूरी खबर 

0

कारगिल विजय दिवस पर स्कूल के 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के बीच वितरण किया गया एफएलएन किट, स्कूल बटालियन के कई कैडेट्स को दिया गया रैंक

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर के प्रसिद्ध गांधी इंटर विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

स्कूल के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि कठिन ट्रेनिंग के बाद स्कूल बटालियन के कई कैडेट्स को रैंक प्रदान किया गया है। जिसमें कैडेट मनीष कुमार को गोल्डन अंडर ऑफिसर, अभिषेक कुमार, बिट्टू कुमार और शशि कुमार को सार्जेंट,

रजनीश कुमार, विवेक और लवकुश को कॉरपोरल तथा पीयूष, रौशन व कन्हैया को लांस कॉरपोरल का रैंक प्रदान किया गया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गिरिजा नंदन प्रसाद सहित सभी शिक्षकों ने रैंक हासिल करने वाले कैडेट्स को बधाई दिया और

उनके मेहनत और लगन की खूब सराहना की। इस अवसर पर सभी कैडेट्स और शिक्षकों ने अमर जवान स्मारक बनाकर देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान स्कूल के 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के बीच एफएलएन किट भी प्रदान किया गया। एनसीसी ऑफिसर ने बताया कि इस किट को फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी किट कहा जाता है। जिसमें बच्चों के पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल विकास के जरूरी सामान होते हैं।

जैसे इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, एटलस, ग्राफ पेपर, स्पोकन इंग्लिश बुक, कलम तथा डिक्शनरी आदि रहता है। जिससे बच्चों को शिक्षण कार्य में काफी सहूलियत होगी। बता दें कि एनसीसी के बच्चों ने परम्परागत तरीके से शहीद जवानों को सलामी भी दिया।

अमर जवानों को पुष्पांजलि देने वाले शिक्षकों में प्यारेलाल कुमार, सुबोध कुमार, डॉ प्रभात कुमार, शशिभूषण राय, ओमप्रकाश डब्लू, रेणु सिन्हा, विजया प्रियदर्शनी, संगीता कुमारी, राजेश कुमार, राकेश रंजन, महेश झा तथा ज्योत्सना कुमारी सहित सैंकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

सनसनी- नवादा में नालंदा के किस मुखिया पति की हुई हत्या, शव का पहचान होते ही मचा कोहराम, पढ़ें पूरी खबर 

0

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के टाटी मीर बिगहा गांव के समीप शव को पुलिस ने किया बरामद 

नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलबीर यादव उर्फ बालो यादव की हुई हत्या 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में नालंदा मुखिया पति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक कर अपराधी फरार हो गए। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के टाटी मीर बिगहा गांव के समीप शव को बुधवार की देर रात्रि पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलबीर यादव उर्फ बालो यादव के रूप में की गई है। दर्दनाक तरीके से पीट-पीटकर की गई हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

शव मिलने की सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया पति के हत्या की खबर पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग गिरियक से नवादा पहुंचे। शव मिलने के बाद नालंदा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मृतक के भाई ने कहा कि बुधवार की शाम सात बजे के करीब उनके भाई को आदमपुर हाई स्कूल के पास से दो वाहनों आये अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया था। जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, तब तक अपराधी वाहन लेकर कतरीसराय रोड के तरफ फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने भी अपराधियों का पीछा किया, परंतु चकमा देकर अपराधी फरार हो गए। लोग उन्हें खोजने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चला।

इसी दौरान देर रात खबर आई कि नवादा जिले के वारसलीगंज-पकरीबरावां रोड में मुखिया पति का शव फेंक कर अपराधी फरार हो गए। मृतक के भाई ने बताया कि बालू के कारण उनकी हत्या की गई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सतौआ के ही रहने वाले गोरेलाल यादव और उनके पुत्र नीतीश कुमार ने उनकी हत्या की है।

उन्होंने कहा कि पूर्व से भी विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर उनका अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

फिलवक्त पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां से पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव उसके गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

महिंद्रा ट्रैक्टर नवादा के किसानों को ऐसे बना रहा स्मार्ट, श्यामली ट्रैक्टर शोरूम में खरीदारी करने पहुंच रहे किसान, पढ़ें पूरी खबर 

0

पहली बार एक मात्र महिंद्रा कम्पनी ने पॉवर मैनेजिंग सिस्टम से लैस ट्रैक्टर किया लॉन्च, किसानों की बनी पहली पसंद 

अत्याधुनिक संसाधनों से लैस महिंद्रा कम्पनी का अर्जुन NOVA 605 DI 4WD/ DG सेंसर 4G ट्रैक्टर में GPRS की मिल रही सुविधा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

समय के साथ जिस तरह से लक्जरी वाहनों का डिमांड बढ़ रहा है, उसको लेकर वाहन कंपनियों ने हर क्षेत्र में आधुनिक वाहनों का निर्माण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में कृषि कार्य के लिए महिंद्रा कम्पनी ने सभी ट्रैक्टर कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

यह एडवांस टेक्नोलॉजी वाली ट्रैक्टर लोगों के लिए कौतुहल बन गया है। नवादा गोनावां स्थित श्यामली इंटरप्राइजेज महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में इस अत्याधुनिक ट्रैक्टर को खरीदने किसान पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस महिंद्रा कम्पनी के अर्जुन NOVA 605 DI 4WD/ DG सेंसर 4G ट्रैक्टर की खरीदारी जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना निवासी छोटे नारायण सिंह के पुत्र विकास कुमार ने किया।

इस ट्रैक्टर में GPRS की सुविधा के साथ मोबाइल एप पर ट्रैक्टर की हर गतिविधि की जानकारी भी मिलते रहता है। युवा किसान विकास कुमार ने बताया कि समय के साथ सब कुछ हाइटेक हो गया है। किसानी कार्य में मैन पॉवर की कमी हो गई है, ऐसे में महिंद्रा कम्पनी ने इस तरह के अत्याधुनिक ट्रैक्टर बाजार में लाकर किसानों की समस्याओं को कम कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में एडवांस कृषि यन्त्रों का संचालन साधारण ट्रैक्टर से करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यह एडवांस टेक्नोलॉजी वाला ट्रैक्टर काफी कारगर है, जिससे सभी कृषि कार्य आसानी से किया जा सकता है। इतना ही नहीं कृषि को बेहतर बनाने के साथ-साथ खेतों में फसलों का जो डंठल यानि पराली रह जाता है उसे भी नष्ट करने में कारगर है।

शोरूम के संचालक पल्लव सिंह ने बताया कि महिंद्रा ही एक मात्र कम्पनी है, जो पहली बार पॉवर मैनेजिंग सिस्टम से लैस ट्रैक्टर को मार्केट में लाया है। इस ट्रैक्टर से अत्याधुनिक कृषि यन्त्रों में सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, हार्वेस्टर तथा बेलर आदि चलाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में ऐसे तीन ट्रैक्टर बेचा जा चूका है।

महिंद्रा कम्पनी के स्टेट मैनेजर दिवाकर शुक्ला ने बताया कि महिंद्रा कम्पनी का अर्जुन NOVA 605 DI 4WD/ DG सेंसर 4G ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टरों से बिलकुल अलग है। इस अत्याधुनिक ट्रैक्टर में GPRS के साथ-साथ ट्रैक्टर के हर गतिविधि की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से मिलते रहता है।

इसमें टच पैनल बटन तथा बैक गियर का अलग स्विच दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस एडवांस टेक्नोलॉजी वाले स्मार्ट ट्रैक्टर में 32 गियर दिया गया है, जिसमें 16 गियर आगे और 16 गियर पीछे के लिए दिया गया। इस ट्रैक्टर को तीन तरह के मॉड से चलाने की सुविधाएं दी गई है।

बता दें कि महिंद्रा ने इस तरह के ट्रैक्टर बाजार में लॉन्च कर किसानों को स्मार्ट किसान बनाने में बड़ा योगदान दिया है। मौके पर कम्पनी के टीएम विनय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

श्रावणी मेला के लिए नवादा के इन कलाकारों का हुआ चयन, कांवरियों को भक्ति गीतों से करेंगे सराबोर, पढ़ें पूरी खबर 

0

28 जुलाई से देवघर के विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर बिखेरेंगे जलवा, नवादा का स्टेज स्टार कहे जाने वाले पियूष प्रेमी गुप्ता उर्फ पीयूष कुमार के नेतृत्व में टीम हुआ रवाना 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के सांस्कृतिक कलाकारों का इसबार श्रावणी मेले में भक्ति गीत और संगीत के साथ भजन प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है।

नवादा के कलाकार 28 जुलाई से देवघर के विभिन्न संस्कृतिक मंचों पर कांवरियों के बीच आध्यात्मिक व धार्मिक भजन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नवादा का स्टेज स्टार कहे जाने वाले पियूष प्रेमी गुप्ता उर्फ पीयूष कुमार के नेतृत्व में सांस्कृतिक कलाकारों की टीम देवघर के लिए रवाना हुआ है।

देवघर गए कलाकारों में पियूष प्रेमी के अतिरिक्त प्रिंस राज, गणेश कुमार, निभा दीक्षित, अंजली राज तथा पूजा प्यारी सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। पिछले दिनों देवघर में प्रेम प्रताप ग्रुप के बैनर तले दिए गए साक्षात्कार में देवघर प्रशासन ने इन कलाकारों को 73.11 प्रतिशत अंक देकर उच्च श्रेणी के कलाकारों में चयन किया है।

नवादा के कलाकार देवघर में 28 जुलाई को शाम 6:30 बजे से आध्यात्मिक भवन के मंच पर, 29 जुलाई को बीएड कॉलेज के मंच पर, 30 जुलाई कोठिया में, 31 जुलाई को आध्यात्मिक भवन में, वहीं 1 अगस्त को दिन के 11:30 बजे आध्यात्मिक भवन में,

7 अगस्त को 6:30 बजे से आध्यात्मिक भवन में, 9 अगस्त को दुम्मा में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह 19 अगस्त तक विभिन्न मंचों से धार्मिक भजन व लोकगीत की प्रस्तुति करेंगे। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के समय पियूष प्रेमी गुप्ता ने लोगों को जागरूक करने के लिए

कोरोना वायरस के परिवारों की मार्मिक स्थिति व दिल को झकझोर देने वाली करुणामई शब्दों में संगीत के रूप में देकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उसे समय उनके दर्जनों जागरूकता गीत वायरल हुआ था।

नवादा के कलाकारों का चयन देवघर में होने से जिलेवासियों ने खुशी जाहिर किया और उन कलाकारों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। इसको लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का नहीं थम रहा कहर, स्कूटी सवार युवक को रौंदा, हुई मौत 

0

स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल, नगर के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर स्टैंड के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक युवक की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा गांव निवासी मो शकीर के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर नवादा किसी काम से आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया,

जिससे स्कूटी पर सवार मो शकीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहे मो हसनैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक व घायल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब हो कि जिले में इन दिनों ट्रैक्टर से अवैध बालू लेकर तेज रफ्तार में भागने के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है।

इतना ही नहीं नाबालिग नौसिखिया चालक ट्रैक्टर चला रहे हैं, जिसपर परिवहन विभाग और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके कारण लोग ऐसे नौसिखिया चालकों के चपेट में आकर मौत का शिकार हो रहे हैं।

पटना से लौट रहे नवादा के पत्रकार अरविन्द सिंह पर रास्ते में अतिक्रमण कर रहे करकट गिरने से हुए घायल

0

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार चौक में हुई घटना, स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराया गया इलाज 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पटना से नवादा लौट रहे पत्रकार अरविन्द सिंह पर अतिक्रमण कर रहे करकट गिरने से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।

वहीं घायल पत्रकार अरविन्द सिंह ने प्राथमिकी के लिए चंडी थाना को लिखित आवेदन भी दिया। श्री सिंह ने बताया कि पटना में अपने नये फ्लैट का पूजा कराकर वापस अपने निजी वाहन से नवादा पुलिस लाईन के समीप आदर्श सिटी घर लौट रहे थे।

इसी दौरान नालंदा चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में सड़क किनारे अपनी वाहन को लगाकर सत्तू पीने लगे, इस दरम्यान वहां बाबा जेनरल स्टोर के संचालक सड़क किनारे अतिक्रमण करने के लिए करकट लगा रहे थे, तभी करकट उनके सिर पर गिर गया,

हालांकि वाहन के गेट की वजह से श्री सिंह बड़ी हादसा से बच गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। उन्होंने बताया कि माधोपुर बाजार स्थित चौक पर हसनपुर निवासी सिद्धेश्वर महतो के मकान में बाबा जेनरल स्टोर नामक दुकान है,

जो अतिक्रमण कर दुकान के पास करकट लगा रहा था, जिसे मना करने पर उक्त दुकानदार द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देकर करकट लगाने लगा, इसी क्रम में करकट मेरे उपर गिर जाने से गंभीर चोटें आई,

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज कराया गया। फिलवक्त पत्रकार श्री सिंह स्थानीय थाना को आवेदन देकर उक्त दुकानदार पर कार्रवाई करने का गुहार लगाया और इलाज कराकर घर लौट गए।

You cannot copy content of this page