प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा नगर थाना पुलिस ने मुंगेर मेड दो पिस्टल व चार कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोच लिया।
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में सदर एसडीपीओ-वन अनोज कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक पर एक युवक हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए चहलकदमी कर रहा है।
इस सूचना को वरीय अधिकारी को अवगत कराते हुए नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ सद्भावना चौक पहुंचे और हथियार के साथ घूम रहे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के नीमटोला शिव मंदिर मुहल्ला निवासी ओम प्रकाश चौधरी का पुत्र हिमांशु राज के रूप में किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हिमांशु की तलाशी लेने पर उसके पास से
मुंगेर निर्मित दो पिस्टल तथा चार कारतूस बरामद कर उसे थाना लाया गया, जहां उसने बताया कि दोनों पिस्टल और कारतूस मुंगेर से खरीदा हूं तथा किसी घटना को अंजाम देने के लिए सद्भावना चौक पर पहुंचा था, लेकिन घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया। साथ ही बताया कि किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। उन्होंने कहा कि नवादा पुलिस की सटीक आसूचना संकलन से एक बड़ी अपराधिक घटना को टाला गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा इसमें शामिल अन्य अपराधियों की जानकारी भी ली जा रही है। मौके पर नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार तथा एसआई हिमांशु कुमार मौजूद थे।
नवादा जिला दवा संघ ने दिया शोक संवेदना, दवा संघ अध्यक्ष बीके राय ने कहा संघ के लिए यह घटना काफी दुःखद व अपूरणीय क्षति
दंत रोग चिकित्सक डॉ नीरज के पिता थे दवा व्यवसायी गोपाल बरणवाल
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी व दंत चिकित्सक डॉ नीरज कुमार के पिता गोपाल बरणवाल का असमयिक निधन से शहर के कारोबारियों में शोक की लहर देखने को मिला। नगर के पुरानी बाजार निवासी व वर्तमान में पार नवादा गया रोड में रह रहे
गोपाल बरणवाल का निधन देर रात्रि पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। इस घटना की सूचना सुबह जैसे ही शहरवासियों को मिली तो लोग उनके आवास पर अंतिम यात्रा में शामिल होने सैकड़ों की सख्या में जुट गए।
वहीं नवादा जिला दवा संघ के कारोबारियों ने भी शोक संवेदना प्रकट करने जुटे। संघ के जिलाध्यक्ष बीके राय ने बताया कि गोपाल जी का असमयिक निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने खुदरा व थोक दवा कारोबारियों के साथ मृतक के आवास पर पहुंच परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बता दें कि गोपाल जी नगर के प्रजातंत्र चौक पर मजार के पास दवा चलाते थे। उनका एक पुत्र डॉ नीरज कुमार दंत चिकित्सक हैं।
इस घटना के बाद बरणवाल समाज के सैकड़ों लोग पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बताया जाता है कि गोपाल जी का अचानक तबियत बिगड़ा और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें पटना लें जाया गया,
लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान देर रात्रि उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिए। इस घटना को जिसने भी सुना सभी स्तब्ध रह गए।
गोविंदपुर चेकपोस्ट से गिरफ्तार मुजफ्फरपुर निवासी धंधेबाज सदर अस्पताल से उत्पाद पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल, नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में शराब माफिया पुलिस और उत्पाद विभाग के लिए चुनौती बन गया है। गुरूवार को भारी मात्रा में विदेषी शराब के साथ गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के धंधेबाज ने उत्पाद पुलिस की हथकड़ी के साथ फरार हो गया।
जिसके बाद से उत्पाद पुलिस की नींद उड़ गई है। गिरफ्तार शराब तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के यादव नगर वार्ड- 2 का निवासी स्व उस्मान का 24 वर्षीय पुत्र मो जीशान को उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे गोविंदपुर चेकपोस्ट पर
एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथ रहे एक अन्य साथी वहीं से फरार हो गया। हालांकि गिरफ्तार धंधेबाज मो जीशान के साथ रहे उसके साथी की पहचान कर ली गई है,
वह मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना स्थित खबरा भगवानपुर निवासी राजा बताया जा रहा है। इधर, गिरफ्तार शराब तस्कर मो जीषान को जब उत्पाद पुलिस मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची तब उसने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को चकमा देखकर हथकड़ी सहित भागने में सफल हो गया।
जिसके लिए अलग से नगर थाना में संबंधित गृह रक्षक श्रीराम बालक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बताया जाता है कि कार की डिक्की एवं बीच वाले सीट पर रॉयल स्टैग व्हिस्की का 385 एमएल का 588 बोतल, मात्रा 240.5 लीटर और
मैकडोवेल नंबर वन व्हिस्की का 240 बोतल सभी बोतल 375 एमएल का है जिसका मात्रा 90 लीटर है। बरामद शराब की कुल मात्रा 310.500 लीटर एवं कुल बोतल की संख्या 828 बोतल बरामद किया गया।
तस्कर शराब को गिरिडीह जिले से लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। बता दें कि सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोविंदपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उक्त फरार धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था।
फिलवक्त पुलिस फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है। गौरतलब हो कि सावन का महीना समाप्त होने के बाद शराब का डिमांड पियक्कड़ों में बढ़ गया है। ऐसे में शराब माफिया अवैध कमाई और शराब आपूर्ति को लेकर सक्रिय हो गया है।
वहीं शराब माफिया पुलिस पर इन दिनों काफी हावी हो चूका है, यही वजह है कि कई बार शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो चूका है। फिलवक्त फरार शराब माफिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।
भारत बंद के दौरान हुई हिसुआ के मंझवे में हुई मारपीट में छह लोग घायल, तीन रेफर, वारिसलीगंज में भी हुई तोड़फोड़ की घटना, पढ़ें पूरी खबर यादव समुदाय और महादलित समुदाय में हुई जमकर मारपीट, वाहन रोके जाने को लेकर हुई विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया प्राथमिकी
Report by Nawada News Xpress नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझवे बाजार में भारत बंद के दौरान जमकर मारपीट की घटना हुई। वहीं वारिसलीगंज बाजार में भी बंद के दौरान दुकानों में तोड़फोड़ की घटना सामने आया। बुधवार को एससी-एसटी संगठनों के द्वारा आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ
भारत बंद के दौरान हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे बाजार में यादव समुदाय के युवक एवं बंद समर्थक महादलित समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट की घटन हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, इस घटना में तीन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बंद समर्थकों के द्वारा वाहनों के आवागमन ठप किये जाने को लेकर यादव समुदाय के युवकों के द्वारा विरोध किया गया, जिसके कारण बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
हालांकि, हिसुआ पुलिस को आते देख सभी उपद्रवी भाग खड़े हुए। इस घटना में मंझवे गांव निवासी लखन राजवंशी का पुत्र कारू राजवंशी, अशोक यादव का पुत्र विकास कुमार, जागेश्वर प्रसाद का पुत्र सत्येंद्र प्रसाद, नारायण यादव का पुत्र मनीष कुमार, रामबालक यादव का पुत्र नारायण यादव तथा
नारायण यादव के पुत्र सचिन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हिसुआ पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में दोनों ओर से हिसुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वहीं दूसरी ओर वारिसलीगंज बाजार में भारत बंद के दौरान बल पूर्वक दुकानें बंद करवाने के क्रम में कई जगहों पर तोड़फोड़ की सूचना मिली। गुमटी रोड में अमित किराना दुकान को बल पूर्वक बंद करवाने के दौरान बंद समर्थकों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ किया गया।
दुकानदार ने बताया कि 12 से 15 हज़ार रुपये का नुकसान किया गया। वहीं मेन रोड स्थित पतंजलि शॉप में सामानों को इधर-उधर फेंक देने का आरोप दुकानदार ने लगाया। सड़क किनारे नास्ता का ठेला लगा रखा ज्ञानी पासवान का तेल भरा कड़ाही को फेंक कर अन्य सामानों को नष्ट कर दिया गया।
बावजूद, जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक बंद शांतिपूर्ण रहा। बता दें कि नवादा मुख्यालय से लेकर प्रखंडों व रेलवे स्टेशनों तक सुरक्षा का सख्त इंतजाम किया गया था। फिर भी बंद समर्थकों का आक्रोश देखते बन रहा था।
सड़क पर वाहनों का परिचालन रहा ठप, जिले के सभी बाजार रहे बंद, वारिसलीगंज में बंद समर्थकों ने घंटों रोकी हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन, वारिसलीगंज थाना पुलिस ने काफी मशक्कत बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए कराया रवाना सुरक्षा को लेकर एसपी उतरे सड़क पर, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में बुधवार को एससी-एसटी के आरक्षण में छेड़छाड करने व क्रीमी लेयर के खिलाफ भारत बंद पूर्णतः सफल रहा। सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप रहने के साथ-साथ जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी बाजार बंद रहे।
बंद का समर्थन कई पार्टी तथा दल के नेताओं ने भी किया। वहीं बंद समर्थकोें ने पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर स्थित वारिसलीगंज स्टेशन पर 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह में लगभग एक घंटे तक रोके रखा।
ट्रेन रोके जाने के बाद वारिसलीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, एसआई वशिष्ठ कुमार सिंह तथा एसआई भोला सिंह के अलावा आरपीएफ एवं जीआरपी थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराने में सफल हुए।
वहीं जिला मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर एसपी अम्बरीष राहुल तथा सदर एसडीपीओ-वन अनोज कुमार दल बल के साथ सड़क पर उतर कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। शहर के हृदय स्थली प्रजातंत्र चौक को चारों तरफ से घेराबंदी कर सड़क को जाम कर दिया गया था।
वहीं सड़क पर टायर जलाकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस दौरान वाहनों की लम्बी कतार खड़ी हो गई। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को छूट दिया गया तथा इमरजेंसी सेवा को भी चालू रखा गया।
बंद समर्थक तथा एससी-एसटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ डीसी पासवान, सचिव चंदन कुमार चौधरी तथा प्रदेष नेता निशांत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं होगा, यह फैसला दलित और आदिवासी विरोधी है,
जिससे पूरे भारत के दलित, महादलित तथा आदिवासी समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंनें कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक आधार पर नहीं मिला था, जो केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट क्रीमी लेयर लागू करेंगे,
बल्कि सामाजिक शोषण व छुआछूत के आधार पर आरक्षण दिया गया था, इसलिए अभी हमलोगों को 50 साल और आरक्षण देना होगा, तभी हमारा दलित- महादलित व आदिवासी समाज मुख्य धारा में आएंगे। मौके पर सुबोध कुमार उर्फ़ जौनी रविदास,
पड़कन चौधरी, धर्मदेव पासवान, बिल्लू चौधरी, अरविन्द दास, लक्की पासवान, सीताराम चौधरी, संजय रविदास, अनुज चौधरी, उमेश चौधरी, प्रो अयोध्या पासवान, प्रो बिशुनदेव पासवान तथा राज किशोर दास सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।
विरोध में एससी-एसटी संघर्ष मोर्चा नें शहर में निकाला मशाल जुलूस Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष मोर्चा द्वारा मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष संजय पासवान उर्फ़ डीसी पासवान के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ के विरोध में 21 अगस्त बुधवार को भारत बंद किया जाएगा।
एससी-एसटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ डीसी पासवान ने कहा कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं होगा, यह फैसला दलित और आदिवासी विरोधी है, जिससे पूरे भारत में आक्रोश है। एससी-एसटी संघर्ष मोर्चा के सचिव ने कहा कि
आरक्षण का आधार आर्थिक आधार पर नहीं मिला था, जो क्रीमीलेयर लागू करेंगे, बल्कि सामाजिक शोषण छुआछूत के आधार पर आरक्षण दिया गया था, इसलिए अभी हमलोगों को 50 साल और आरक्षण देना होगा, तभी हमारा दलित आदिवासी समाज मुख्य धारा में आएंगे।
गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से मांगों को लेकर भारत बंद की तैयारी की जा रही थी, जिसमें प्रखंडों से लेकर जिला मुख्यालय तक बैठकें की जा चुकी है। इसको लेकर एकजुटता के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मोर्चा के लोगों ने भारत बंद के पूर्व संध्या पर विशाल मशाल जुलूस निकालने का काम किया।
मौके पर सुबोध कुमार उर्फ़ जौनी रविदास, पड़कन चौधरी, धर्मदेव पासवान, बिल्लू चौधरी, अरविन्द दास, लक्की पासवान, सीता राम चौधरी, संजय रविदास, अनुज चौधरी, उमेश चौधरी, प्रो अयोध्या पासवान, प्रो बिशुनदेव पासवान, राजकिशोर दास, तथा चन्द्रिका चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
इन मांगों को लेकर किया जाएगा भारत बंद
– 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति/जन जाति में क्रीमी लेयर/वर्गीकरण को फैसला वापस ले या सरकार संविधान में संसोधन कर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को अप्रभावी करें एवं पूर्व की तरह बहाल करे।
– कॉलेजियम सिस्टम से जजों की नियुक्ति समाप्त की जाए ।
– भारतीय न्यायिक सेवा द्वारा उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्य न्यायालय के जजों की भर्ती की जाए।
– निजी क्षेत्रों में SC/ST/OBC को आरक्षण लागू करो।
– पूरे भारत में SC/ST/OBC का रिक्त पड़े पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाकर बैकलॉग से सरकारी पदों पर नियुक्ती की जाय।
मायके आई थी भाई को राखी बांधने बिजली करंट से हुई महिला की मौत से मचा कोहराम
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में रक्षाबंधन की खुशी उस समय गम में बदल गई, जब भाई के कलाई पर राखी बांधने मायके आई बहन की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बहन की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके तथा ससुराल में कोहराम मच गया।
घटना जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मस्तानगंज गांव की है, जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी भोला यादव की 31 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी उर्फ पातो देवी की मौत मायके में करंट लगने से हो गई।
बताया जाता है कि प्रतिमा अपने ससुराल से भाई को राखी बांधने के लिए अपना मायके नारदीगंज स्थित मस्तानगंज गांव आई थी। इस दौरान देर शाम मृतका अपनी भाभी रीना देवी के साथ शौच के लिए बधार जा रही थी,
तभी बधार में टूटकर गिरा विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में वह आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची नेमदारगंज थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, महिला की मौत बाद ससुराल व मायके में कोहराम मच गया।
दोनों परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही से खेत-बधार में विद्युत तार गिरे रहने से आये दिन लोगों की मौत होने की खबरें सामने आ रही है,
बावजूद विभाग कुंडली मारे बैठा है, जिसका परिणाम है कि लोग असमय मौत के काल में समा जा रहे हैं। फिलवक्त इस घटना से दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
रक्षाबंधन पर खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, उत्साहित दिखी बहनें, मिठाई दुकानें व राखियों की दुकानों से पटा रहा शहर का हर इलाका
शोभिया मंदिर सहित शिवालयों में पुर्णिमा पर पूजा व हवन करने को जुटते हैं भीड़, सागरमल राधाकृष्ण मंदिर में होगा झूलनोत्सव, सोमवार को सावन पूर्णिमा बना महासंयोग
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
इसबार रक्षाबंधन पर सोमवारी और पूर्णिमा का महासंयोग बना है, जिसमें भोलेनाथ और श्री हरी विष्णु का एक साथ पूजा करने अवसर मिला है। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन पर पड़ रही भद्राकाल का अशुभ दोष भी बन रहा है। ऐसे में ब्राह्मण महासभा ने रक्षाबंधन को लेकर लोगों के बीच बना उहापोह को दूर करते हुए शुभ मुहूर्त जारी किया है।
ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि इसबार रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को है। रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा 19 अगस्त सोमवार को सुबह 10.13 बजे से शुरू हो रहा है और भद्रा भी उक्त तिथि को उसी समय से लग रहा है, जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। रक्षाबंधन को लेकर पंडित विद्याधर पांडेय ने बताया कि इस वर्ष 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है।
उदय तिथि से रात्रि 12.30 बजे तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त है, लेकिन उस दिन सुबह से 1.25 बजे दिन तक भद्राकाल दोष व्याप्त है, जिसको लेकर निर्णय सिन्धु के अनुसार भद्रा के अंत के बाद रक्षाबंधन का शुभ मुर्हूत है। इस दौरान भाई को बहन एवं गुरू, पुरोहित अपने यजमान को रक्षाबंधन आशीर्वचन करेंगे। हालांकि, 19 अगस्त को उदया तिथि रहने के कारण लोग दिनों भर पूजा-पाठ व हवन कर सकते हैं,
इसमें कोई दोष नहीं रहेगा। इस दौरान रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त दोपहर 1.25 के बाद बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है। उन्होंने बताया कि भद्रा काल में ही सुर्पनखा ने अपने भाई रावण को राखी बांधी थी, जिससे उसका अंत हो गया था। ऐसे में भद्रा काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।
राखी और मिठाई दुकानों में रही भीड़
नवादा में भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाये जाने को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में दिनों भर काफी भीड़ लगी रही। मिठाई दुकानों से लेकर राखियों के दुकानों तक भीड़ देखते बन रहा था। शहर के विभिन्न इलाकों में सैंकड़ों राखियों की दुकानें सजी रही। उत्साह पूर्वक बहनें अपने भाई के लिये रंग बिरंगे राखियों को खरीदने में जुटी रही।
इसके साथ ही पूजन सामग्री के दुकानों में भी सावन पूर्णिमा को लेकर काफी भीड़ देखा गया। सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। हर तरफ रक्षाबंधन का उत्साह देखते बन रहा था। शहर के मेन रोड, सब्जी मार्केट तथा विजय बाजार में तो खरीदारी के लिये मेला लगा रहा। सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा था। मिठाई के अलावा फलों की बिक्री भी परवान पर रही। बच्चों को लुभाने वाली टेडीवीयर राखी और ब्रेसलेट व देवी देवताओं के लॉकेट राखी का डिमांड खूब रहा।
रक्षाबंधन को लेकर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों में रही भीड़
रक्षाबंधन को लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में काफी भीड़ लगी रही। जाने वाले और आने वाले सभी आपाधापी करते नजर आ रहेे थे। नई शादी करने वाली बहनों को अपने मायके पहुंचकर भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधने की अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। वहीं बाहर से घर आने वालों के चेहरे पर सुकून साफ झलक रहा था। बहनें और भाइयों के इस उत्सुकता को देखने का नजारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों में ही मिल रहा था।
सावन पूर्णिमा पर है मंदिरों में हवन का विशेष व्यवस्था
शहर के शोभनाथ पंचमुखी महादेव तथा साहेब कोठी शिव पार्वती मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन पूर्णिमा पर विशेष पूजा का इंतजाम किया गया है। सावन करने वाले भक्त पूर्णाहुति की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिये मंदिरों में हवन कुंड का व्यवस्था किया गया है। शोभनाथ मंदिर परिसर में सबसे अधिक श्रद्धालु जुटते हैं।
सावन पूर्णिमा के पूर्व रात्रि से ही वहां हवन करने वालों की भीड़ जुटने लगती है। हवन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है। वहीं भोले बाबा पर जलाभिषेक के लिये भी विशेष इंतजाम किया गया। यहां रक्षाबंधन पर हर साल शहर केे लोगों की भीड़ जुटती है।
लोग सावन पूर्णिमा पर शोभनाथ पंचमुखी महादेव में जलाभिषेक करना नहीं भूलते हैं। इसके अलावा नगर के सब्जी मार्केट स्थित सागरमल का राधाकृष्ण मंदिर में झूलनोत्सव की व्यवस्था भी किया गया है, जिसे देखने वालों की भीड़ उमड़ती है।
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारना हमारी प्राथमिकता में है शामिल
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
माॅडर्न शैक्षणिक समूह नवादा की संस्था न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना भरने और भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, भक्ति गीत, सावन महीना के अवसर पर गया जाने वाला कजरी व रक्षाबंधन से संबंधित गीत गाकर एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारने का काम किया जाता है। विद्यालय के बाल कलाकारों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर अर्णव अयान, आयुष ग्रुप ने सुनो गौर से दुनिया वालों, सत्यम, मोहित एवं आरुष ग्रुप ने मेरा रंग दे बसंती चोला और
शानवी, सिद्धार्थ अर्णव की ग्रुप ने इंडिया वाले जैसे एक से बढ़कर एक देशभक्त गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। साथ ही साथ झारखंड का फोक नृत्य झिझिया पर शानवी, सिद्धि, सुहानी आदि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
महाराष्ट्र का फोक नृत्य लावणी पर सिगम, प्रज्ञा, रागिनी आदि बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। सावन की कजरी सासु पनिया कैसे जाऊं नृत्य पर रिद्धि गुप्ता ने अपने प्रतिभा के दम पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर रक्षाबंधन से जुड़े हुए कई गीतों की प्रस्तुति के साथ सावन महीने का प्रसिद्ध गीत बम बम बोल रहा है काशी पर रिद्धिमा, स्नेहा साक्षी ग्रुप ने अपने गीतों से सब का मन मोह लिया।
वहीं छात्रा निशिता वर्मा ने भी अपनी कला का जौहर दिखाई। इस तरह से लगभग 4 घंटे तक एक से बढ़कर एक गीत नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, उपप्राचार्य सुजय कुमार, बीएन झा, चंद्रदीप प्रसाद, वंदना कुमारी तथा अनुमेहा कुमारी आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवादा के हिसुआ की बेटी का पांच माह पूर्व में हुई थी गया में शादी, लग्जरी कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने कर दिया हत्या Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
एक तरफ सरकार बेटियों को बेटों के बराबरी का दर्जा देने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ दहेज के लिए बेटियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को लेकर बिहार सरकार ने बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने में जुटी है।
इतना ही नहीं नई कानून के तहत बेटियों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन इन सब के बाद भी बेटियां पुरूष प्रधान समाज में आज भी अभिशाप बनी हुई है। ऐसा ही एक सनसनी मामला नवादा में सामने आया है, जिसमें नवादा की बेटी का गया में उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दिया।
यह घटना रोंगटे खड़ा कर देने वाली है, जिसमें पांच माह पूर्व हुई शादी के बाद चार माह की गर्भवती बहू को जिंदा फांसी से लटका कर सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया। मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज में लग्जरी कार नहीं मिलने के बाद ससुराल वालों ने गर्भवती बहू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एक कमरे में पंखे से दुपट्टा से लटकती मृतक विवाहिता का शव बरामद किया। बता दें कि यह घटना मृतका के ससुराल गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा मुहल्ला में घटित हुई है। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के डीह मुहल्ला निवासी मृतका की मां
प्रियंका वर्मा और पिता प्रभुचरण कुमार ने पति, ससुर और सास सहित चार लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतका की मां के अनुसार मृतका के पति मोहित कुमार, ससुर मनोज कुमार तथा सास सुनीता देवी पर हत्या करने का आरोप लगायी है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद दहेज में लग्जरी कार की मांग करने लगे। उसकी बेटी चार माह की गर्भवती थी और कार की डिमांड पूरा नहीं होने पर फांसी से लटकाकर उसकी हत्या कर दी गयी।
मृतका की मां ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को बेटी कृति कुमारी की शादी मोहित कुमार के साथ गया में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से किया गया था। उन्होंने बताया कि शादी में बेटी के ससुराल वालों को 15 लाख रुपये नगद और 100 ग्राम सोने के आभूषण सहित अन्य सामान दहेज में दिया था,
लेकिन दहेज के दरिंदे ससुराल वाले शादी के एक माह बाद से ही कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस घटना के बाद ससुराल के सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने पति तथा सास-ससुर सहित 4 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां से मायके वालों को मृतका का शव सौंप दिया गया। इधर, मृतका के मायके वालों में इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।