Home Blog Page 82

ऐसे हुआ नवादा में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज व एडीएम ने खिलाड़ियों को क्या दिया बड़ी नसीहत, पढ़ें पूरी खबर

0

डॉ अनुज ने कहा देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने का प्रयास करें खिलाडी़, महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, खिलाड़ी एवं कोच को किया गया सम्मानित

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

देश के महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नवादा में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन शहर के कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल के खेल मैदान में किया गया।

जिले के मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन वरीय उप समहार्ता चंद्रशेखर प्रसाद व माॅडर्न एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह ने संयुक्त रुप से गुब्बारा उड़ाकर किया।

इसके पश्चात राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को मेडल तथा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से खेलें, प्रशासन उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने को तैयार है।

उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार के द्वारा खेलों को बढा़वा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी संक्षिप्त जानकारी दी। खेलों में विशेष रुचि एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रसिद्ध मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन मुख्य अतिथि डाॅ अनुज कुमार ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया

और कहा कि जिले और राज्य में ही नहीं बल्कि ओलंपिक खेलों में भी देश के लिए पदक लाने कि प्रतिज्ञा करें। उन्होंने कहा कि वैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके तरफ़ से हर तरह का सहयोग किया जाएगा। इस दौरान राज्य स्तरीय मिनी हैंडबाॅल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली

टीम की खिलाड़ी काजल कुमारी, आरती कुमारी, श्रेया राज, स्मृति कुमारी, छोटी कुमारी, कृति कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, राजनंदनी कुमारी तथा टीम के कोच अमन कुमार एवं पूजा कुमारी, ताईक्वांडो खिलाडी़ रुपम पांडेय को सम्मानित किया गया।

सीबीएसई क्लस्टर के अंतर्गत हैंडबाॅल के बालिका वर्ग में चैंपियन रही माॅडर्न की खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। खेल दिवस के अवसर पर कुंती नगर के खेल मैदान में क्रिकेट, कबड्डी, चेस, हैंडबाॅल, एथलेटिक्स, डिसकस थ्रो, लंबी कूद तथा ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,

जिसमें विजेता रहे खिलाड़ियों तथा उनके कोच अलखदेव यादव, राकेश रंजन, नीतीश कुमार, अनिल कुमार एवं शिवकुमार प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय कबड्डी तथा हैंडबाॅल के कोच संतोष कुमार वर्मा, माॅडर्न एजुकेशनल ग्रुप के मीडिया प्रभारी प्रत्यूष आनंद तथा

शिक्षिका प्रतिभा कुमारी को भी उनके विशेष योगदान के लिए स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समारोह के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल प्रशिक्षक अलखदेव यादव को भी सम्मानित किया गया। 

नवादा के हिसुआ से 3 दलित महिलाओं के अगवा मामले में एससी-एसटी संगठन अब बड़ी आंदोलन के मूड में, पढ़ें पूरी खबर 

0

चार दिनों से अगवा तीनों महिलाओं की बरामदगी नहीं होने के बाद संगठन ने डीएम, एसपी और सदर एसडीओ को दिया ज्ञापन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र से अगवा तीन महादलित महिलाओं का मामला धीरे -धीरे गरमाने लगा है।

इसको लेकर जिले के अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा ने डीएम, एसपी व सदर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मोर्चा के सचिव चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि हिसुआ थाना कांड राख्या 511/24 नवादा जिले के हिसुआ अरियन निवासी तीन महिलाओं को दबंगों द्वारा अगवा कर गायब कर दिया गया है।

हिसुआ थाने में परिजनों ने लिखित आवेदन देकर बरामदगी का मांग करते हुए कारवाई की मांग भी किया गया था। उन्होंने बताया कि हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन ग्राम के टोला जयप्रकाश नगर निवासी तीन महिलाओं को विगत रविवार से अपहरण के 72 घंटे बाद भी बरामदगी नहीं किया गया है, जिससे दलित समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने मांग किया कि मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटा बाद भी तीनों महिलाओं को सही सलामत नहीं लाया गया तो मजबूर होकर अनुसूचित जाति/जनजाति संघर्ष मोर्चा एवं अन्य कई संगठनों द्वारा नवादा समाहरणालय का घेराव करते हुए बड़ा आदोलन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला 

हिसुआ थाने में लिखित आवेदन देते हुए बरियन ग्राम के जयप्रकाश नगर निवासी राजेश मांझी उम्र 35 वर्ष पिता रामभजु मांझी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उनकी मां मंजू देवी उम्र करीब 55 वर्ष अरियन मजदूरी करने गई थी।

जब वह गांव के बाहर संजू सिंह के घर के पास थी तभी अचानक दुन्नी सिंह उर्फ अरविंद कुमार पिता नवल सिंह व उनके पुत्र गोपाल कुमार, सुदामा कुमार तथा अंकित कुमार सभी ग्राम अरियन आए और जबरदस्ती मेरी मां को अपने काले रंग का स्कॉर्पियो में बैठा कहीं लेकर चला गया।

पीड़ित ने बताया कि हिसुआ रोड मुसहरी के पास आने के बाद गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा यदि तुम केस में तसबिया नहीं करोगे तो तुम्हारी मां को नहीं छोडूंगा। पहले नवादा चलकर तसबिया कर लो तब इसे छोड़ दूंगा।

पीड़ित ने बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे मैं अपनी पत्नी सुगी देवी एवं भभू बबिता देवी के साथ में केस करने नवादा अनुसूचित जाति थाना जा रहा था,

तो फिर रास्ते में सेराज नगर के पास अचानक उक्त सभी लोगों ने मिलकर घेर लिया एवं गाली गलौज करते हुए मेरी पत्नी सुगी देवी एवं भभू बबिता देवी का भी अगवा कर लिया।

विरोध करने पर मारपीट करने लगा। किसी अनहोनी को लेकर दहशत बना हुआ है। मोर्चा के लोगों ने नवादा जिला प्रशासन से तीनों दलित महिलओं को सही सलामत परिजनों के पास पहुंचाने का मांग किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोवर्धन मंदिर में ऐसा छाया भक्ति का जलवा कि झूम उठे श्रद्धालु, पढ़ें पूरी खबर 

0

रात 12 बजते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जायघोष से भक्तिमय हुआ माहौल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के प्रसिद्ध गोवर्द्धन धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मध्यरात्रि के बाद कान्हा के प्रकट होते ही गोवर्द्धन मंदिर परिसर प्रेम, वात्सल्य, बालसुलभ चेष्टाओं और बधाई गीतों के सुमधुर तान से गूंज उठा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बृंदावन और गोकुलवासियों को भी पीछे छोड़ते हुए सोहर के धुन पर नाचने लगे।

सूरदास का वात्सल्य रस मंच से छलकने लगा और माखन मिश्री, दुग्ध-दही का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखने लगी। पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित इस महान अनुष्ठान का जजमानी विधायक विभा देवी, एमएलसी अशोक यादव समेत समस्त राजबल्लभ परिवार ने किया।

दक्षिण शैली के वास्तुकला से निर्मित बिहार के श्रेष्ठ मंदिरों में सुमार गोवर्द्धन मंदिर में इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर दूसरे जिलों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन भक्तों ने मंदिर की प्रशंसा करते हुए इसे गोवर्द्धन धाम के रूप में प्रस्तुत किया।

मंदिर में प्रातः काल से ही अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चना किया गया। संध्या 6 बजे से भजन संध्या एवं मनभावन झांकियों का आयोजन किया गया, जिसमें नामचीन कलाकारों ने सुमधुर संगीत से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

बीच-बीच में कृष्ण के नटखट अदाओं और उनकी भिन्न-भिन्न लीलाओं से संबंधित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर रहा था। मंदिर समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से हम सभी उत्साहित हैं।

पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने नवादा जिले को एक अद्भुत सौगात दिया है जिसे अनंतकाल तक याद किया जायगा। उन्होंने बताया कि यज्ञाचार्य कुमार गौरव शास्त्री के दिशानिर्देश से सजाये गए लीला मंच पर कलाकारों ने शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत करते हुए भक्ति रस से सभी को सराबोर कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ नगर के पुरानी बाजार सागरमल राधा कृष्ण मंदिर, प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा के अलावा शोभनाथ मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बधाई गीत गाते हुए देर रात तक झुमती रही।

कलयुग के महान दानवीर व प्रसिद्ध शिक्षा प्रेमी कन्हाई बाबू की ऐसे मनी जयंती, जिले को दे चुके हैं कई सौगात, पढ़ें पूरी खबर 

0

नगर के कन्हाई लाल साहू कॉलेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जुटे दर्जनों समाजसेवी व शिक्षाविद 

वाणिज्य प्रकोष्ठ भाजपा के कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा स्व कन्हाई बाबू की त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के महान विभूति व शिक्षा प्रेमी दानवीर स्व कन्हाई लाल साहू की जयंती धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को ही इस महान विभूति का धरती पर जन्म हुआ था। उन्होंने नवादा जिले को एक से बढ़कर एक सौगात दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उनके द्वारा निर्मित कन्हाई लाल साहू कॉलेज सभागार के अंदर भव्य रूप से जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें जिले के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी,  बुद्धिजीवीगण तथा व्यवसाय बंधु शामिल होकर सच्ची श्रद्धा के साथ माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता ने स्व कन्हाई बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समय उन्होंने शिक्षा का अलग जगाया उस समय लोग शुद्ध से बोलना तक नहीं जानते थे। उन्होंने कहा कि जो काम आज तक बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि नहीं कर पाए

वह हमारे स्व कन्हाई लाल साहू जी ने कर दिखाया,1945 ई. आजादी के पहले नवादा जिले में शिक्षण संस्थान का सौगात दिया। इसके अलावा उन्होंने नवादा शहर के मुख्य चौराहा पर प्रजातंत्र द्वारा का निर्माण कर एक प्रतिकचिन्ह के रूप में जिले का पहचान दिये।

श्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जिलेवासियों को शिक्षित करने के लिए वारसलीगंज में बीके साहू इंटर विद्यालय का निर्माण, नवादा शहर में कन्हाई लाल साहू इंटर विद्यालय का निर्माण तथा कन्हाई लाल साहू कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण योगदान देकर त्याग और बलिदान का परिभाषा दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूति को नवादा वासी जीवन भर भूला नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि कन्हाई बाबू हमेशा सभी समाज व वर्गों को लेकर चलने का काम किया है। उनके द्वारा निर्मित कॉलेज में पढ़ने न जाने कितने स्टूडेंट भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाकर कर अपना परचम लहराने का काम कर रहे हैं।

ऐसे महान विभूति के आदर्शों को आत्मसात करने की जरुरत है। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका प्रसाद ने की। मौके पर कन्हाई लाल साहू विचार मंच के राजेंद्र विशाल, प्रो शहजाद आलम, मोहन सिंह चंद्रवंशी, भाजपा नेता जितेंद्र पासवान, प्रो शशि भूषण कुमार अधिवक्ता,

अनिल वैश्य, सुधांशु कुमार, राम जी, हीरालाल साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, सुनील कुमार साहू, कंचन कुमार, रविंद्र कुमार साहू, मोहन गुप्ता, प्रदीप साव तथा उमेश साहू सहित कॉलेज एवं इंटर विद्यालय के सभी कर्मचारी व प्रोफेसर भी मौजुद थे।

कर्ज हड़पने के नियत से पत्नी के साथ मिलकर रच दी लूट की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे किया फर्दाफाश, पढ़ें पूरी खबर 

0

पुलिस को झूठी लूट की कहानी सुनाकर गुमराह करने के कांड में संलिप्त पति-पत्नी को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में एक ऐसी घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है, जिसमें कर्ज हड़पने के लिए पति-पत्नी ने लूट की झूठी साजिश रचकर पुलिस को गुमराह किया।

दरअसल, रविवार  25 अगस्त 2024 को धमौल थाना में आवेदिका नीतू कुमारी द्वारा आवेदन दिया गया कि 25 अगस्त की संध्या करीब 7 बजे नीतू कुमारी अपने पति विकास कुमार के साथ शेखपुरा से लौट रही थी।

इसी क्रम में धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े पुल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा 80 हजार रूपये नगदी तथा सोने की चैन की लूट कर ली गई है। इस संदर्भ में धमौल थाना में धारा 309 (4) BNS 2023 के तहत कांड संख्या- 89/24 दर्ज की गई।

उक्त जानकारी देते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान तथा ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से यह बात सामने आई की नीतू कुमारी के पति विकास कुमार एक वर्ष पूर्व में एक व्यक्ति रौशन कुमार पिता सहदेव चौधरी से 2 लाख रूपये बिटकॉइन में इन्वेस्ट करने के लिए उधार लिया था।

परंतु कुछ दिनों में (एसटीए) की कीमत कम हो जाने की वजह से रौशन कुमार अपने पैसे वापस मांग रहा था। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद होने की वजह से रौशन कुमार के द्वारा विकास कुमार पर जमुई कोर्ट में केस दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि उधार से परेशान होकर विकास कुमार के द्वारा रौशन कुमार को फंसाने के लिए लूट की योजना बनाकर अपनी पत्नी नीतू कुमारी के द्वारा धमौल थाना परिसर जाकर अपने साथ हुए लूट की झूठी कहानी सुनाकर रौशन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया तथा उससे पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है।

पूछताछ उपरांत इन्हें सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दंपत्ति विकास कुमार व उसकी पत्नी नीतू कुमारी चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार गांव का रहने वाले हैं।


नवादा और जमुई जिले में क्राइम कर हरियाणा में छिपा था कुख्यात अपराधी, पुलिस ने ऐसे दबोच कर लाया नवादा, पढ़ें पूरी खबर 

0

लूट के कांड में संलिप्त व 25 हजार का इनामी अभियुक्त को नवादा पुलिस ने आठ माह में किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के पकरीबरावां क्षेत्र में क्राइम करने के बाद हरियाणा में छुपकर बैठा नवादा के कुख्यात इनामी अपराधी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। गिरफ्तार अपराधी को हरियाणा से नवादा लाया गया है।

बताया जाता है कि 23 दिसंबर 2023 को पकरीबरावां थाना अंतर्गत जुगली रोड के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से 23 हजार रुपये नगद, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल लूट लिया गया था। इस संदर्भ में घटना के अगले दिन पकरीबरावां थाना में पीड़ित द्वारा कांड संख्या- 623/23 दर्ज कराया गया था।

पकरीबरावां एसडीपीओ ने बताया कि मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा पकरीबरावां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान इस घटना में 7 अभियुक्त की संलिप्तता पायी गई,

जिसमें 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष एक मात्र शातिर व कुख्यात अभियुक्त विकास कुमार उर्फ नोखा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इतना ही नहीं उसपर नवादा पुलिस द्वारा 25 हजार रूपये का गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि सटीक आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान की मदद से थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर पकरीबरावां थाना परिसर लाया गया है। गौरतलब हो कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी नवादा एवं जमुई जिले के विभिन्न थानों में लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है। पूछताछ के उपरांत उक्त अपराधी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

क्या है आपराधिक इतिहास

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के उपर कौआकोल थाना में कांड संख्या- 727/23 दर्ज है। इसके अलावा जमुई जिले के चकाय थाना में कांड संख्या- 55/24, चंद्रदीप थाना में कांड संख्या- 98/24 तथा सिकंदरा थाना में  कांड संख्या- 158/23 दर्ज है।

नवादा में यहां हथियार और कारतूस के साथ चल रहा था लॉटरी का अवैध धंधा, पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

पुलिस ने लाखों रुपये मुल्य की लॉटरी टिकट के साथ नगद राशि किया बरामद, एक पिस्टल व चार कारतूस के साथ पांच लांगों को किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के हिसुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिसुआ नगर के तेली टोला स्थित एक मकान में छापेमारी कर एक पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस सहित लाखों रुपये मूल्य के अवैध लॉटरी टिकट सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक अपराधी भागने में सफल रहा। रविवार को सदर एसडीपीओ-टू सुनील कुमार ने हिसुआ थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि शनिवार को नगर के तेली टोला स्थित धर्मेंद्र कुमार उर्फ फुदन के घर पर असमाजिक तत्व एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जमावड़ा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई।

पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश करते ही फुदन के घर के निचले तल्ले के एक कमरे में 6 लोगों को उपस्थित पाया। पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों एवं कमरे की तलाशी लेने के पश्चात कमरे के अंदर भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट सहित धर्मेंद्र कुमार उर्फ फुदन के कमरे से एक देशी कट्टा, 4 कारतूस सहित कमरे से लॉटरी बिक्री का नगद 9820 रुपये और 7 मोबाइल फोन बरामद किया।

बरामद लॉटरी टिकट का बाजार मूल्य 4.50 लाख रुपये बताया गया है। इसके अलावा लॉटरी कारोबार के उपयोग में लाए गए 30 रजिस्टर भी पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ फुदन का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है,

इसके उपर पूर्व से कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार लोगों की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि नगर के तेली टोला निवासी सहदेव प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ फुदन के अलावा तेली टोला के ही मोहन कुमार के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार,

उसी मुहल्ले के शंकर साव का 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, हिसुआ दरबार चौक निवासी गोपाल उपाध्याय का 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार तथा हिसुआ नालापर मुहल्ला निवासी लालो चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र शिवन चौधरी शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा सिंडिकेट बनाकर लॉटरी खेलवाने एवं बिक्री करने का कार्य किया जाता था। इस संबंध में हिसुआ थाना में बीएनएस के तहत कांड संख्या- 508/24 दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार अपराधियों को उपस्थापन के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

बता दें कि इन दिनों शहर के प्रत्येक चौक-चौराहे पर अवैध लॉटरी का कारोबार काफी तेजी से फल-फूल रहा है, जिसकी चपेट में आकर कई गरीब युवाओं का कारोबार तक चौपट हो गया है। पुलिस की इस कार्रवाई लॉटरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कामिनी कौशल तथा थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का होना क्यों बना शुभ संयोग, प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में होगा भव्य आयोजन, पढ़ें पूरी खबर 

0

ब्राह्मण महासभा व अध्यात्म परिषद ने संयुक्त रुप से बैठक कर जारी किया शुभ मुहूर्त, गोवर्धन मंदिर में तैयारी अंतिम चरण पर, एक शाम श्रीकृष्ण के नाम होगा भजन संध्या 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

देश भर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बहुत ही शुभ संयोग बना है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जिस रोहिणी नक्षत्र में हुआ था वही संयोग इसबार भी बना है। वहीं नगर के प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में भव्य कार्यक्रम और विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मुहूर्त को लेकर ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही रोहिणी नक्षत्र पड़ने से शुभ संयोग बना है। उन्होंने बताया कि एक दैनिक अखबार में गलत जानकारी प्रकाशित होने के कारण लोगों में उहापोह की स्थिति श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तिथि को लेकर बन गई है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था तब रोहिणी नक्षत्र भी थी और 26 तारीख दिन सोमवार को रोहिणी नक्षत्र और तिथि अष्टमी दोनों है। इस लिहाज से स्मार्तजन (गृहस्थ) श्रीकृष्णजन्माष्टमी 26 सितंबर को मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और अध्यात्म भारती परिषद के संयुक्त तत्वाधान में इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि महासभा के अध्यक्ष पंडित श्यामसुंदर पांडेय और परिषद के अध्यक्ष पंडित मोहन पांडेय की अध्यक्षता में अयोजित बैठक में उपस्थित विद्वानों की सहमति व पंचांगों के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को प्रातः 8.21 से अष्टमी प्रवेश कर रहा है।

वहीं रात्रि 9.10 बजे से रोहिणी नक्षत्र प्रवेश कर रहा है, जिसमें मध्य रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जायगा, जो शुभ संयोग है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2024 को नहाय-खाय तथा 26 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जायगा।

यह संयोग मिलने के कारण गृहस्थ एवं वैष्णव सम्प्रदाय दोनों के लिए शुभ है और दोनों इस पर्व को मना सकते हैं। मौके पर महासभा के सचिव पांडेय अभिमन्यु कुमार, परिषद के महासचिव पंडित रामाकांत पांडेय, प्रवक्ता विद्याधर पांडेय, पंडित ब्यास पांडेय, परमानंद पांडेय, पंडित राजेन्द्र पांडेय, पंडित श्यामसुंदर पांडेय, लक्ष्मण पांडेय तथा गोपाल पांडेय सहित अन्य पंडित मौजूद थे। 

गोवर्धन मंदिर में होगा भव्य आयोजन के साथ विशेष पूजा-अर्चना  

बता दें कि दक्षिण शैली पर निर्मित नवादा का गोवर्धन मंदिर बिहार ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी काफी ख्याति है। पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद द्वारा निर्मित इस मंदिर को देखने व पूजा करने लोग दूर-दूर से आते हैं।

गोवर्धन मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ प्रसाद के हवाले से समिति के सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि पूजा अर्चना के अलावा एक शाम श्रीकृष्ण के नाम भजन संध्या का आयोजन भी होगा। भजन संध्या शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस दौरान झांकियों का प्रदर्शन और बधाई उत्सव भी होगा।

मंदिर समिति द्वारा तैयारी को लेकर अंतिम रुप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सचिव श्री यादव ने बताया कि शाम 5 बजे से वेदी निर्माण, पंचांग पूजा, सर्वतोभद्र पूजा, नवग्रह पूजा, श्रीकृष्णाभिषेक रात्रि 12 बजे तक तथा संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, आकर्षक झांकियों का दर्शन व बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

शराबबंदी पर कोर्ट हुआ सख्त- महज छह माह में ही नवादा के किस शराब धंधेबाज को न्यायालय ने सुना दी सजा, पढ़ें पूरी खबर 

0

शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पांच वर्ष का कारावास के साथ सुनाई गई अर्थदंड की सजा
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शराबबंदी को लेकर व्यवहार न्याययालय सख्त हो गया है। यही वजह है कि नवादा के एक शराब धंधेबाज को महज छह माह में ही सजा सुना दी है। शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को पांच साल का कारावास तथा एक लाख रूपये का अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश अशुतोष राय ने शुक्रवार को यह सजा नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के हाटपर मुहल्ला निवासी अखलेश कुमार को सुनाया है। मामला उत्पाद थाना कांड संख्या- 113/24 से जुड़ा है।

जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक मोबसिर रसूल ने बताया कि सजायाफ्ता अखलेश कुमार सेन्ट्रो कार में छिपाकर 72 लीटर विदेशी शराब झारखंड राज्य से बिहार ला रहा था, तभी समेकित जांच चौकी रजौली में जांच के क्रम में उत्पाद विभाग के कर्मी ने शराब के साथ वाहन को जब्त करते हुए अभियुक्त अखलेश कुमार को गिरफ्तार किया।

घटना 15 फरवरी 2024 की है। विशेष लोक अभियोजक के द्वारा आदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने अखलेश कुमार को मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 30 ए के तहत दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

गौरतलब हो कि अभी तक दूसरे जिले के शराब माफियाओं को कोर्ट द्वारा सजा दिया गया था, लेकिन इसबार नवादा जिले के उक्त धंधेबाज को सजा मिलने से जिले के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बावजूद लोग चंद रुपयों के लिए शराब का अवैध धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि आये दिन दर्जनों शराब माफिया और पियक्कड़ गिरफ्तार होने के बाद भी उनके अंदर  कानून का डर नहीं है।

नवादा पहुंचे मुख्य डाक महाध्यक्ष ने क्यों कहा डाक घर से जुड़ें और निर्यातक बनकर कमायें लाखों रूपये, पढ़ें पूरी खबर 

0

डाक विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने को लेकर किया गया डाक चौपाल का आयोजन, डाक विभाग से जुड़कर करोड़ों रूपये कमाने का बताया गया टिप्स 
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में सरकार चली आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें नवादा पहुंचे मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार अनिल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि डाकघर के अभिकर्ता बनकर तो काफी लोग लाखों कमा ही रहे हैं, अब लोग डाकघर से जुड़कर निर्यातक भी बन रहे हैं और काफी लोग अपने गांव में, अपने शहर में बने सामनों का निर्यात विदेशों में भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाक निर्यात केंद्र लोकल फोर वोकल के सपनों को साकार कर रहा है,

साथ ही साथ घरेलू महिलाएं भी अपने घर पर बने सामान जैसे- पापड़, अचार, दनौरी, हस्तकरघा से बुने हुए कपड़े, दवाई, सिलाव का खाजा तथा मखाना सहित लगभग हजारों प्रकार के उत्पाद को डाक निर्यात केंद्र के माध्यम से डाकघर से लोग विदेशों में निर्यात कर रहे हैं। मुख्य डाक महाध्यक्ष ने नवादा के लोगों को भी डाकघर से जुड़कर निर्यातक बनने की अपील करते हुए कहा कि यह बेहतरीन मौक़ा है कि डाकघर आम लोगों को भी व्यवसाय करने के लिए अपने उत्पाद को विदेशों तक निर्यात करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि डाकघर के अभिकर्ता बनकर तो काफी लोग लाखों कमा ही रहे हैं, अब लोग डाकघर से जुड़कर निर्यातक भी बन रहे हैं। काफी लोग अपने गांव व अपने शहर में बने सामनों का निर्यात विदेशों में भी कर रहे हैं। डाक महाध्यक्ष ने अपने संबोधन में डाकघर की सभी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि डाकघर लोगों को अब हर प्रकार की सेवा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि डाकघर अब मॉल की तरह काम कर रहा है, अर्थात एक ही छत के निचे विभिन्न प्रकार का लाभ लोगों को दिया जा रहा है, जैसे- आधार कार्ड बनाने की बात हो, पत्र-पार्सल की बुकिंग की बात हो, पासपोर्ट बनाने की बात हो, बचत खाते, आवर्ति खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, खोलने की बात हो या डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा की बात हो, सभी योजनाओं का लाभ डाकघर से मुहैया कराया जा रहा है।

डाक चौपाल का उद्घाटन पीएमजी अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, नवादा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी तथा नवादा डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डाक चौपाल के दौरान छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहीं और पूरी जिज्ञासा से डाकघर की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वहीं जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान गाकर सबका मन मोह लिया।

डाक चौपाल के दौरान मंच पर उपस्थित मुख्य अथिति अध्यक्ष नगर परिषद नवादा पिंकी कुमारी ने भी डाकघर की योजनाओं को आम जनता के लिए लाभकारी बताया और अपने संबोधन में डाक चौपाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए लोगों से डाकघर से जुड़ने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने भी अपने संबोधन में डाक चौपाल की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार का चौपाल अन्य जगहों पर भी आयोजित करने की जरूरत है। डाक अधीक्षक नवादा कुंदन कुमार ने भी नवादा डाक मंडल द्वारा आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नवादा डाक मंडल के सभी कर्मचारी काफी मेहनत कर डाकघर की योजानाओं को घर-घर पहुंचाने में काफी मेहनत कर रहे हैं। चाहे 5 वर्ष से निचे के बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने की बात हो या सुकन्या खाता खोलने की बात हो, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की बात हो या आयुष्मान कार्ड, विश्वकर्मा कार्ड तथा श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन की बात हो सभी क्षेत्र में नवादा अच्छा कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर डाकघर के कई कर्मचारियों के साथ कई एजेंट को भी सम्मानित किया गया। मौके पर विम्स पावापुरी के सहायक प्रध्यापक धीरज कुमार, डीओ जितेन्द्र कुमार तथा नवादा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय साव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page