राजघराना मेगा मार्ट में मिल रहा उपहार के साथ टीवी सिरियलों में दिखने वाली परिधानों का लेटेस्ट रेंज, अलग-अलग ब्रांडों पर खास छूट का मिल रहा लाभ, जुट रही खरीदारों की भीड़
Report by Nawada News Xpress नवादा / सूरज कुमार
नवादा वासियों को राजघराना ने अपनी विश्वास के साथ कपड़ों की रेंज बड़े शहरों की तरह देने का काम किया है। दशकों से राजघराना का ग्राहकों के साथ बनी रिश्ता को कायम रखते हुए एक ऐसा पहचान बनाया कि लोग आज भी बगैर संकोच के कपड़ों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
इन दिनों शहर में भले ही बाहरी कारोबारियों ने दुकानें खोल दी है, परंतु जो रिश्ता और व्यवहार के साथ राजघराना में लोग खरीदारी कर सुकून महसूस कर रहे हैं जो किसी भी बड़े प्रतिष्ठानों में नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि इन दिनों दुर्गा पूजा पर कपड़ों की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखते बन रही है।
दुर्गा पूजा की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राजघराना मेगा मार्ट रामनगर व मेन रोड में भरपूर ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए ब्रांडेड परिधानों में सिवाली, बीबा तथा डब्ल्यू ऑरल्या के कपड़े उपलब्ध हैं। संचालक सुमित अग्रवाल बताते हैं कि हमारी पहचान ग्राहकों की संतुष्टि से है।
उन्होंने बताया कि इन दिनों टीवी सिरियलों में पहने जाने वाले परिधानों का आकर्षक संग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि हम अपने ग्राहकों के लिये डिजाइनर साड़ी और प्लाजो, कुर्ती के अलावा विभिन्न प्रकार के टॉप, स्कर्ट सहित बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़ों का विशाल रेंज देने के लिये हमेशा तत्पर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुरूषों के लिए हर ब्रांड के कपड़े व बच्चे-बच्चियों के लिए भी डिजाइनर कपड़ों का आकर्षक रेंज उपलब्ध है। संचालक सुमित अग्रवाल बताते हैं कि इसबार दुर्गापूजा पर हर तरह के ग्राहकों के लिये अलग-अलग उपहार की भी व्यवस्था की गई है।
जिसमें 5 हजार की खरीदारी पर कप सेट तथा 11 हजार की खरीदारी पर कप प्लेट सेट, 21 हजार की खरीदारी करने पर इलेक्ट्रिक आयरन तथा 35 हजार की खरीदारी करने पर डिनर सेट उपहार स्वरुप दिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि इस स्कीम का लाभ राजघराना ग्राहकों के लिए खास तौर पर लाया है, जिसमें खरीदारी भी और उपहार भी शामिल है। इसके साथ ही लगन के लिए भी सभी प्रकार के कपड़ों का आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
संचालक अमित अग्रवाल ने बताया ग्राहकों के साथ हमारी रिश्ता विश्वास का है अटूट बंधन, ग्राहकों की हर जरूरतों पर हम उतरते हैं खरा
सगरमल में उपहार के साथ मिल रहा हर ब्रांड का आकर्षक परिधान, आधुनिक परिधानों का है भरपुर रेंज
Report by Nawada News Xpress नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले का सागरमल अब एक ब्रांड बन गया है, इन दिनों व्यवसाय का भिष्म पितामह के रूप में ग्राहकों के बीच एक अटूट रिश्ता कायम कर लिया है। जिसका परिणाम है कि शहर में जितने भी बाहरी कपड़े के व्यवसायियों ने मॉल खोल रखा है, उन सभी पर भारी पड़ने लगा है।
दुर्गा पूजा को लेकर इन दिनों शहर में कई नये-नये मॉल भले ही खुल गया है, परंतु जिलेवासियों का जो अटूट विश्वास सागरमल के साथ बना है, वह आज भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दुर्गा पूजा पर सागरमल के सभी प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
सागरमल में केवल कपड़े ही नहीं बल्कि सोने-चांदी व हीरे के आभूषणों का भी आकर्षक रेंज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं सागरमल का राजधानी पटना में भी आभूषणों का बड़ा मॉल राज्य भर में आकर्षण का केंद्र बन गया है।
संचालक अमित अग्रवाल बताते हैं कि सागरमल की लोकप्रियता के पीछे ग्राहकों के साथ की गई इमानदारी पूर्वक व्यवहार कुशलता सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि शहर में कई नये-नये मॉल बाहरी व्यापारियों ने खोल रखा है, बावजूद हमारे ग्राहक आज भी सागरमल में बेहिचक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पर्व-त्योहार हो या शादी-ब्याह हर ओकेजन पर यहां कपड़े ही नहीं आभूषणों के लिए लोग बगैर किसी संकोच के विश्वास के साथ खरीदारी करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले हर त्योहारों के लिए आधुनिक व सभी ब्रांड के कपड़ों क संग्रह लोगों को आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शहर में हमारे दो प्रतिष्ठान प्रसाद बिगहा मेन रोड व सब्जी बाजार में स्थापित है। इसबार दुर्गा पूजा को लेकर देश भर के अलग-अलग राज्यों में पहने जाने वाले आकर्षक परिधानों का संग्रह किया गया है, जो ग्राहकों को काफी लुभा रही है। साथ ही प्रत्येक दस हजार या उससे अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है।
संचालक अमित अग्रवाल बताते हैं कि इन दिनों साउथ की साड़ियों का जो क्रेज शुरू हुआ है, वो काफी आर्कषक है। उन्होंने बताया कि लोगों में खरीदारी का टेस्ट बदल गया है। अब लोग रेंज ही नहीं, बल्कि डिजाईन भी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा ब्रांडेड कपड़ों का भी डिमांड काफी बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि लोगों को खरीदारी के साथ-साथ उपहारों का भी लाभ मिल रहा है। साथ ही सागरमल में जेवर और कपड़े दोनों का रेंज उपलब्ध है। कपड़ों के ब्रांडों में लिवाइस, मॉन्टीकार्लाे, वैनहुसैन, मुफ्ती, ब्लैक बेरी, रेमंड, पार्क एवन्यू तथा किल्लर आदि ब्रांडों के अलावा
महिलाओं का साड़ी, कुर्ती, प्लाजो, लंहगा चुन्नी, बच्चों का आकर्षक डिजाईनर कपड़ों के साथ-साथ लड़के व लड़कियों के लिए कारगो जींस, बेलबटन तथा पैरलर जींस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
शातिर कारीगर कारू व गोरू देसी मेड अवैध हथियार बनाकर करता था बेचने का काम, दोनों कारीगर चढ़ा पुलिस के हत्थे
एसटीएफ व नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन, पुलिस ने काफी संख्या में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने का उपकरण भी किया बरामद
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में एक ही गांव में दूसरी बार मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हो चूका है। जिससे यह सवाल उठ गया कि आखिर किसके संरक्षण में मिनीगन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। ऐसा नहीं है कि गांव में संचालित मिनीगन फैक्ट्री के बारे में किसी को पता नहीं है,
बावजूद पुलिस को अब तक इसका भनक तक नहीं लगने दिया गया। दरअसल, एसटीएफ बिहार की विशेष टीम ने नवादा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन करते हुए जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा ढिबरी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।
पुलिस ने छापेमारी के क्रम से 3 देसी थरनट, 3 देसी कट्ट तथा काफी संख्या में विभिन्न प्रकार के अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरणों को बारामद करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री के संचालक के साथ उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिक दर्ज कर दी गई है।
घर में बना रखा था अवैध हथियार बनाने का फैक्ट्री
इस संबंध में सदर एसडीपीओ-टू सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा ढिबरी गांव निवासी स्व अर्जुन मिस्त्री का पुत्र कारू मिस्त्री तथा मिल्की ढिबरी गांव निवासी मो नसरूद्दीन मियां का पुत्र मो सहजाद उर्फ गोरू है।
उन्होंने बताया कि दोनों साथ मिलकर अपने घर में ही अवैध मिनीगन फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कारू मिस्त्री के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
दोनों आर्म्स का निर्माण किसके लिए किया करते थे और इसका संरक्षण कौन दे रहा था इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानने का प्रयास कर रही है। गौरतलब हो कि इन दिनों त्योहारों का माहौल बना है और साथ में विधानसभा चुनाव का भी सरगर्मी तेज होने लगी है, ऐसे में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन होना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
तीन साल पूर्व भी इस गांव में उजागर हुआ था मिनीगन फैक्ट्री
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिल्की ढिबरी गांव में मिनीगन फैक्ट्री का संचालन होना कोई नई बात नहीं है। यहां तीन साल पूर्व 1 फरवरी 2021 को भी पुलिस ने संचालित हो रहे मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन कर चुकी है। जिसमें मिनीगन फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार कर दो अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा सहित हथियार बनाने के उपकरणों को जब्त किया था।
उस समय मुफस्सिल थाना व नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्कालीन एसपी डीएस सावलाराम के नेतृत्व में टीम गठन कर संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। इस छापेमारी में स्थानीय निवासी मिनीगन फैक्ट्री संचालक नालेन्द्र विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
इतना ही नहीं 25 मार्च 2023 को नगर थाना क्षेत्र स्थित निभा सिनेमा के पीछे नेमदारगंज नक्सल थाना के प्रभारी राजीव कुमार व डीआईयू के सिपाही विनय कुमार अपने दल के साथ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने गए थे, तब मिनीगन फैक्ट्री संचालक अपने गुर्गों के साथ हमला भी किया था। बावजूद हमलावरों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजने का काम किया था।
मंदिर परिसर में दस दिनों तक अलग-अलग श्रद्धालुओं द्वारा तरह-तरह के व्यंजनों का लगाया जा रहा भोग, शनिवार को वितरण किया गया खिचड़ी
सुबह शाम माता की आरती में जुटती हैं सैकड़ों श्रद्धालु, मंदिर की आस्था से मन्नतें होती है पूरी, हर साल भक्त चढ़ाते हैं आभूषणों का चढ़ावा
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा शहर का प्रसिद्ध प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर में माता की दर्शन को लेकर नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन उमड़ रही है। वहीं नवरात्रि के प्रथम दिन से दसवीं तक मंदिर समिति के तत्वधान में माता दुर्गा का भोग लगा महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रसाद ग्रहण करने हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
शहर के प्रसाद बिगहा विक्रम बैताल दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में आयोजित महाप्रसाद चढ़ाने वाले हर दिन अलग-अलग श्रद्धालुओं द्वारा तरह-तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा ने बताया कि माता का भोग लगा महाप्रसाद वितरण दसवीं तक किया जाना है।
इसमें समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का भरपूर सहयोग से हर दिन दो हजार से अधिक लोगों को महाप्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बताया कि यहां हर दिन अलग-अलग प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण करने की परम्परा को निभाया जाता रहा है।
इस आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश विश्वकर्मा, लाइसेंसी श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष दानी यादव, सचिव तानो यादव, उपसचिव सूरज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राधे साव, उप कोषाध्यक्ष रंजन शर्मा, सह कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी केशरी, संयोजक संजय यादव तथा भोला केशरी व सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि जुटे हैं।
मन्नतें पूरी होने पर आभूषणों का चढ़ता है चढ़ावा
प्रसाद बिगहा माता दुर्गा के मंदिर की स्थापना आजादी के पूर्व 1945 में किया गया। यहां यूपी वाराणसी के पंडितों द्वारा यज्ञ कर शिवलिंग और हुनमान जी की प्रतिमा का स्थापना किया गया था। उस समय प्रसिद्ध पंडित लोकनाथ पांडेय उर्फ गुदड़ी पांडेय मंदिर के पुजारी बने।
उसके बाद से यहां स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर का विस्तार करते हुए 1964 में प्रतिमा निर्माण कर पूजा शुरू किया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी श्री पांडेय ने बताया कि 90 के दशक में संगमरमर के माता दुर्गा जी की स्थापना की गई।
चार पीढ़ियों से एक ही परिवार के पुजारी कराते आ रहे हैं पूजा
इस मंदिर की शुरूआत से अब तक चार पीढ़ि गुदड़ी बाबा के परिवार ने जिम्मेदारी सम्भाल रखा है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले लोकनाथ उर्फ गुदड़ी बाबा, उसके बाद पंडित नंदकिशोर पांडेय, श्री पांडेय और अब प्रकाश पांडेय पूजा का कार्य भार सम्भाल रहे हैं।
प्रतिमा स्थापित के समय पूर्व विधायक कौशल यादव और उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायिका पूर्णिमा यादव का सहयोग काफी रहा। वर्तमान में स्थानीय लोगों ने मंदिर की देखरेख का जिम्मा ले रखे हैं। कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर हर मुरादें पूरी हो जाती है। जिसको लेकर श्रद्धालु मन्नतें पूरी होने पर माता को आभूषणों का चढ़ावा चढाना नहीं भूलते हैं।
नवरात्रि में महाष्टमी को दर्शन का लगता है तांता
प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर में वैसे तो सालों भर पूजा होती है। परंतु नवरात्रि में महाष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसबार भव्य गोल्डेन पंडाल व आकर्षक लाईट से सजावट कराकर पूरे इलाके को जगमग करने की तैयारी की जा रही है। प्रजातंत्र चौक से लेकर म्यूजियम तक सजावट किया जा रहा है।
पूरे जिले में 60 संवेदनशील व 52 अति संवेदनशील स्थान चिन्हित, सोशल मीडिया व असमाजिक तत्वों सहित अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर
शहर में फ्लैग मार्च निकालकर दिया गया शांति सद्भाव का सन्देश व असमाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। इसको लेकर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा एवं एसपी अभिनव धीमन ने संयुक्त आदेश जारी कर कई आवश्यक निर्देश दिये है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नवरात्रि शुरू होने के साथ ही बैठक कर कई महत्वपूर्ण आदेश दे दिया है।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दृष्टिकोण से नवादा जिला संवेदनशील रहा है। दुर्गा पूजा की अवधि 3 से 12 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित है। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे यह सन्देश दिया गया कि पर्व में विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने व मेले में असमाजिक तत्वों द्वारा विघ्न पैदा करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
डीएम ने कहा वृद्ध व बच्चों के पॉकेट में नाम-पता व मोबाइल नंबर का रखें पर्ची
डीएम श्री वर्मा ने कहा कि मेले के अवसर पर काफी भीड़ लगने की संभावना है। मेला में प्रायः बच्चे और वृद्धजनों के भूल जाने की समस्या आती है। उन्होंने कहा कि सभी अविभावक अपने-अपने बच्चों और वृद्धजनों के पैकेट में पूरा पता और मोबाईल नम्बर लिखकर डालना न भूलें। इससे यदि कोई बच्चे व वृद्धजन रास्ता भटक जाते हैं तो
उन्हें जिला प्रशासन उनके मोबाईल नम्बर और पते के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठायेगा। मेला में अपने-अपने बच्चों का हाथ ना छोड़ें, भीड़ वाले स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा सिविल ड्रेस में महिला एवं पुलिस बलों की काफी संख्या में प्रतिनियुक्ति की जा रही है। छतों के उपर से भी निगरानी की जायेगी। अफवाह फैलाने वाले एवं अश्लील हरकत करने वाले व्यक्तियों पर सख्ती से कार्रवाई की जायगी।
पूरे जिले में 60 संवेदनशील व 52 अतिसंवेदनशील स्थान चिन्हित
एसपी अभिनव धीमन ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। शहर की ट्रैफिक पर भी ध्यान रहेगा। संवेदनशल स्थलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों से दुर्गा पूजा मेला में कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने का अपील किया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनेटरिंग की जायेगी। बाइकर्स पर पैनी नजर रहेगी, जिसके लिए स्पेशल ड्राईव चलायी जायेगी। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने बताया गया कि जिले के 60 संवेदनशील एवं 52 अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। साथ ही प्रत्येक जुलूस का वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।
जिले में 237 पूजा समितियों ने लिया लाइसेंस
सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष नवादा अनुमंडल अंतर्गत 144 पूजा समितियों को लाईसेंस दिया गया है एवं अनुमंडल पदाधिकारी रजौली द्वारा बताया गया कि रजौली अनुमंडल अन्तर्गत 93 पूजा समितियों को लाईसेंस दिया गया है। इस तरह जिले में कुल 237 पूजा समितियों को लाईसेंस दिया गया है। सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है प्रत्येक पूजा पंडाल में दो प्रवेश द्वार एवं दो निकास द्वार रहेंगे, जिसमें पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी साथ ही प्रत्येक पूजा पंडाल पर चार सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें, पूजा समिति के आयोजकों एवं पदाधिकारियों का नम्बर का सूची पूजा पंडाल में चिपकाया जायेगा तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए बालू, पानी, आदि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए पूर्व में सूचना देना होगा।
प्रखंड स्तर पर सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक
डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद एवं एसपी अभिनव धीमन के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पकरीबरावां, वारिसलीगंज और मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि जहां पर रावण वध होता है वहां अंधेरा होने के पूर्व रावण वध सम्पन्न करा लिया जाय।
आतिशबाजी ना हो, घेराबंदी आवश्य कर लें। पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर रखें। बैठक में अपर समाहर्त्ता ने कहा कि शोभिया पर मूर्ति विसर्जन के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी की जायेगी। साफ-सफाई और लाईटिंग की भी व्यवस्था होगी। एसपी श्री धीमन ने कहा कि मेला में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ महिला तथा पुरूष पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह वाला मैसेज नहीं फैलायें अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
नवयुवक अति उत्साह में कोई गलत कार्य न करें। अभिभावक इसपर अवश्य ध्यान दें। भीड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुराने रूट चार्ट का अनुपालन करना होगा। नवमी और दशमी को पर्याप्त भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में बाहर से भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष भीड़ वाले स्थलों पर संचालित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील गाना नहीं बजाना है और बिना लाईसेंस का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराना है।
पीएस कम्पलेक्स की मालकिन शकुंतला देवी ने फीता काटकर उद्घाटन के बाद कहा शॉपिंग मॉल से बढ़ती है शहर की शान
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में नवरात्रि शुरू होने के साथ ही बाजार का रौनक़ बढ़ गया है। एक तरफ माता दुर्गा की आराधना तो दूसरी ओर शकुंतला देवी के हाथों शहरवासियों के लिए पीएस कम्पलेक्स में बॉम्बे फैशन मॉल का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दिया है।
इन दिनों चल रही त्योहारी सीजन में शहर के विजय बाजार स्थित पीएस कम्पलेक्स में बॉम्बे फैशन मॉल लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवादावासी और ग्राहक थे। कम्पलेक्स की मालकिन शकुंतला देवी ने कहा शहर में इस तरह का शॉपिंग मॉल से शहर का शान बढ़ता है
जो विकास का झलक दर्शाता है। मौके पर जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी राजीव सिन्हा, नवादा नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव, नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा तथा माॅल के को-फाउंडर हाजी मो गुलाम आदि गणमान्य लोग जुटे थे।
आगंतुक अतिथियों ने कहा की बड़े मेट्रो सिटी की तरह ही नवादा में बॉम्बे फैशन मॉल खुलना शहर के सौंदर्य में चार चांद लगा रहा है। संचालक हाजी मो गुलाम ने कहा कि यहां के लोग बॉम्बे फैशन बिहार शरीफ में खरीदारी करने आते थे, इसलिए उनके आग्रह पर अब नवादा में खोला गया है।
संचालक हाजी मो गुलाम ने कहा कि नवादा में भी जिलेवासियों के आशीर्वाद से यह काफी लोकप्रिय होगा। उन्होंने कहा कि इस शॉपिंग मॉल में एक छत के नीचे महिला, पुरूष तथा शादी-ब्याह के लिए हर तरह का रेंज उपलब्ध है। इसका लुक भी मेट्रो पॉलिन सिटी की तरह खूबसूरत बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बूढ़े, जवान सभी आयु के महिलाओं एवं पुरुषों के लिए फैंसी और उच्च क्वालिटी के कपड़े उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा हमारी यही कोशिश होती है कि हम अपने ग्राहकों को अच्छे एवं फैंसी सामान उपलब्ध कराएं।
हमारे यहां मेन्स के लिए रेडीमेड के कई आइटम हैं, पैंट, टी-शर्ट, शेरवानी तथा कोट व बंडी के अलावा महिलाओं के लिए साड़ी, सूट, फ्रॉक सूट, कुर्ती तथा लहंगा आदि उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ बॉम्बे फैशन नवादा में आपकी सेवा करने के लिए खोला गया है।
इस मॉल में ग्राहकों के लिए लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। बता दें कि शहर को खूबसूरत बनाने व विस्तार करने ऐसे मॉल का बड़ा योगदान है। मौके पर न्यू एरिया के टीओपी प्रभारी हिमांशु कुमार तथा नगर थाना के एसआई अमर कुमार सहित शहर के दर्जनों गण्यमाण्य लोग मौजूद थे।
मनीष आनंद के अलावा अंडर-19 टीम में नवादा के तीन अन्य होनहार खिलाड़ियों ने भी बनाई जगह, जिलेवासियों में खुशी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
क्रिकेट जगत में नवादा जिले के होनहार खिलाड़ियों का जलवा बढ़ता जा रहा है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बिनु मांकड अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार आनंद को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मनीष ने पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए काम कर रहे हैं, उनके शानदार कार्य को देखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रमोट करते हुए बिहार राज्य अंडर-19 टीम की जवाबदेही सौंपी है। ज्ञात हो कि पहली बार नवादा से ही इस टीम में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
नवादा क्रिकेट टीम के मनीष आनंद के नेतृत्व में स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है, आने वाले कुछ ही दिनों में नवादा के 1-2 खिलाड़ियों का और चयन बिहार टीम में होगा, इस बात की पूरी संभावना है। मनीष आनंद के नेतृत्व में बिहार की टीम ने बंगाल, ओड़ीसा, झारखंड तथा दिल्ली जैसी बड़ी टीमों को हराया है।
मनीष आनंद को बिहार के मैनेजर बनाए जाने पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित सिन्हा, अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्याय यशवंत सिन्हा, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, संयुक्त सचिव सुरेश यादव,
क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष गोविंद, सुभाष प्रसाद तथा राजेश कुमार ने मनीष आनंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब हो कि इसके एक दिन पूर्व ही नवादा के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है, जिसमें सुमन सौरभ तथा अनुराग गुप्ता को 11 खिलाड़ियों में रखा गया, वहीं योगेश पटेल को स्टैंडवाई के रूप में शामिल किया गया है।
बता दें कि इस टुर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकाडमी बंगालूरू के लिए किया जायेगा, जिसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में निजी अस्पताल दलालों के बदौलत मरीजों की जिंदगी से कर रहा खिलवाड़, घटना वाला अस्पताल पाया गया फर्जी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के निजी अस्पताल दलालों के बदौलत मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक प्रसूता की मौत निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
दरअसल, पकरीबरावां बाजार स्थित पटना क्लीनिक में बुधवार को थाना क्षेत्र के एरुरी गांव के मनीष कुमार मांझी की पत्नी शोभा देवी की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष से मृतका के भाई नागा मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो दूसरी ओर से चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस मामले में पुलिस ने डॉ पंकज कुमार, आदित्य रंजन, हिसुआ की श्वेता कुमारी, बाजितपुर के शशिकांत उर्फ सन्नी कुमार तथा एम्बुलेंस चालक गौतम को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार डॉ पंकज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआकोल के प्रभारी हैं।
वहीं दूसरी ओर चौकीदार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर क्लीनिक में तोड़फोड़ करने एवं हल्ला हंगामा करने के आरोप में एरुरी गांव के उपेन्द्र मांझी, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव के छोटू मांझी एवं कादिरगंज थाना के ओहारी गांव के नागा मांझी, इन्द्र मांझी तथा राजेन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया गया है।
एक पक्ष से मृतका के भाई नागा मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित होने वाले नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया है।
वहीं पुलिस मीडिया ग्रुप में जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस घटना के सत्यापन को लेकर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिनके द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच कर अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मी को फर्जी बताया गया है।
गौरतलब हो कि जिले में ऐसे दर्जनों अवैध अस्पताल व क्लिनिक संचालित हैं जो चंद रुपयों के लिए इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया जाता है कि ऐसे फर्जी अस्पताल व क्लिनिक स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से संचालित हो रहा है। फिलवक्त इस कार्रवाई से ऐसे अवैध स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मच गया है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नर्तकी के प्रेमी व उसके साथियों के वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें बुधवार की रात्रि रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के भडरा गांव में चल रही बार बालाओं के डांस प्रोग्राम में गोली चलने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मी व्यक्ति की पहचान उक्त गांव निवासी नरेश प्रसाद के रुप में की गई है। घटना के बाद जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि भडरा गांव निवासी नरेश प्रसाद का पुत्र पिंटु यादव के पुत्र के छठी पूजन समारोह में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था। बार बालाओं में एक मुस्कान नाम की नर्तकी का अफेयर एक युवक के साथ था और वह भी अपनी प्रेमिका का डांस देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ भडरा गांव पहुंचा हुआ था,
जैसे ही बार बालाओं का डांस शुरू हुआ, वैसे ही ग्रामीण युवकों के द्वारा नर्तकी मुस्कान को कुछ अपशब्द कहा गया। अपशब्द कहना नर्तकी मुस्कान के प्रेमी को नागवार गुजरा और गांव वाले युवकों से तू-तू-मैं-मैं होने लगा। विवाद बढ़ने के बाद नर्तकी के प्रेमी ने गोली चला दी,
जिससे नरेश प्रसाद यादव जख्मी हो गये। घटना की सूचना पर भडरा गांव पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दो युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि
हर बिंदु पर जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं ग्रामीणों कि माने तो जिन युवकों ने गोली चलाई, उन युवकों का एक बोलेरो और एक अपाची वाहन को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस जब्त कर अपने साथ ले गई है।
नवादा के ऐतिहासिक धरोहर जेपी व गांधी इंटर विद्यालय नवादा पर जारी हुआ डाक टिकट, समापन पर प्रशासनिक पदाधिकारी भी जुटे डाक टिकट सग्रह को लेकर पीएमजी ने कहा इससे बच्चों को करें जागरूक, अयोजित प्रतियोगिता में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए किया गया पुरस्कृत
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा नगर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में आयोजित दो दिवसीय डाक टिकट महोत्सव का समापन बुधवार को एतिहासिक गांधी इंटर विद्यालय नवादा का डाक टिकट जारी कर किया गया। वहीं उद्घाटन के मौके पर जेपी पर डाक टिकट का लोकार्पण किया गया। समापन समारोह में डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अभिनव धीमन व सदर एसडीओ अखिलेश कुमार सहित जिले के कई आलाधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
इस दौरान दो दिवसीय इस कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों को भी राम जन्म भूमी पर जारी डाक टिकट का प्रारूप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएमजी अनिल कुमार ने कहा कि इंडिया पोस्ट हमारी भावनाओं और संस्कृति को जोड़ने का काम करती है। वहीं डाक टिकट संग्रह आय के साथ-साथ विदेश यात्रा का भी मौका देता है।
इस अवसर पर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि डाक टिकट महोत्सव- 2024 इस जिले के लिए एक एतिहासिक क्षण है, इसे हर किसी को जानने व समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डाक टिकट एक ऐसी विद्या है, जिसके माध्यम से हम अपने धरोहरों को संग्रह कर रेखांकित करने का एक अच्छा पहल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाक टिकट संकलन, मनोरंजन एवं ज्ञान के साथ-साथ निवेश के सर्वाेत्तम माध्यम में एक है। डाक टिकट ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की धरोहर है।
डाक टिकट संकलन छात्रों के बीच अनुशासन एवं ज्ञानवर्द्धन का सबसे बढ़िया साधन है। महात्मा गांधी के विचारों को अपनाते हुए स्वच्छता के भाव को अपने मन और व्यवहारिक जीवन में अपनाने की बात कही गयी। बता दें कि जिले के दो एतिहासिक धरोहरों पर आधारित डाक टिकट जारी किया जाना जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर पहले दिन जेपी के कर्मभूमि नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत सर्वोदय आश्रम के साथ जेपी की तस्वीर वाली डाक टिकट का अनावरण किया गया।
इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पीएमजी अनिल कुमार, नवादा विधायक विभा देवी, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, डाक विभाग के निदेश पवन कुमार, डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी, फिल्म अभिनेता व आईकॉन राहुल वर्मा तथा हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी आगंतुकों को डाक टिकट का फ्रेम व पौधा देकर सम्मनित किया गया।
वहीं समापन के मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा हिसुआ विधायक नीतू कुमारी, भाजपा के डॉ पूनम शर्मा, जिप अध्यक्ष पुष्पा कुमारी तथा नप अध्यक्ष पिंकी कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माय डाक टिकट बनवाने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। पीएमजी ने कहा कि सबसे पहला डाक टिकट वर्ष 1774 में देश के पटना से निकाला गया था, जो उन दिनों पटना शहर को लोग अजिमाबाद के नाम से जानते थे। उन्होंने कहा कि वह डाक टिकट तांबे का एक अन्नी और दुअन्नी पैसे का जारी हुआ था। उन्होंने बताया कि पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा 119 देशों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो वाला डाक टिकट प्रकाशित हुआ है। उन्होंने बताया कि अजिमाबाद के नाम से जारी टिकट का वर्तमान में 22 करोड़ रूपये है।
महोत्सव के समापन पर गांधी इंटर विद्यालय नवादा पर जारी डाक टिकट का किया गया लोकार्पण जेपी पर डाक टिकट जारी होने के बाद समापन के दिन बुधवार को गांधी इंटर स्कूल नवादा पर जारी डाक टिकट का लोकार्पण किया गया, जिसका इस जिले में एक समृद्ध इतिहास रहा है। वर्ष 1913 में जॉर्ज कोरोनेशन हाई स्कूल के रूप में इसकी स्थापना से जुड़ा है। 3 मार्च, 1993 को महात्मा गांधी के सम्मान में इसका नाम बदला गया, यह संस्थान स्थानीय शैक्षिक परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान करता रहा है।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान स्कूल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से गांधी इंटर स्कूल के कई छात्रों ने 1920 और 1942 के आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। ऐसे ही एक छात्र डॉ अलख नारायण वर्मा, महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने स्कूल छोड़कर आंदोलन में भाग ले लिया था। 9 अगस्त, 1942 को अगस्त क्रांति के दौरान भगवती प्रसाद एडवोकेट और हिमाचल प्रसाद जैसी स्थानीय हस्तियों के नेतृत्व में नवादा गांधी हाई स्कूल के छात्रों ने स्कूल की इमारत पर हड़ताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक स्टैंड लिया।
जिसके बाद यह स्कूल को प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में चिन्हित किया, जिसके बाद इसे नवादा का लाल किला के रूप में उपनाम का दर्जा मिला। इस स्कूल में पढ़े हुए उल्लेखनीय व्यत्तित्वों में से एक स्व गणेश शंकर विद्यार्थी थे, जो एक स्वतंत्रता सेनानी और कई बार रजौली के विधायक रह चुके हैं। गांधी इंटर स्कूल नवादा न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक और छात्रों के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी है।
स्वतंत्रता संग्राम को आकार देने और भविष्य के नेताओं को तैयार करने की इसकी विरासत नवादा के समुदाय में गूंजती रहती है। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रवण बरनवाल ने किया। मौके पर डाक विभाग के संतोष कुमार, प्रणाली प्रबंधक मुकेश कुमार, मनीष कुमार, दिनेश्वर शाह, रवि प्रकाश, राहुल कुमार, सुभाष कुमार, अभिषेक कुमार, रामाशीष कुमार, सत्येंद्र कुमार, पोस्ट मास्टर अजय कुमार, गौरी शंकर, अरविंद कुमार, रवि राज, राजेश, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी तथा राजेश्वर कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।