Home Blog Page 76

गांधी जयंती से पूर्व बुजुर्गों ने क्यों सुनाया जीवन का कड़वा सच, जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर हो रहे उपेक्षित, पढ़ें पूरी खबर 

0

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों ने कहा नये पीढ़ि के बच्चों को बुजुर्गों की दशा और दिशा समझने की है जरूर
ढलती उम्र में संतान का सहयोग पाने के लिए बुजुर्ग आज भी रहते हैं मोहताज, जो जवान हैं उसे भी बूढ़ा होना होगा, इस कड़वा सत्य को नहीं समझ रहे युवा

वरीय नागरिक संघ में हर दिन बुजुर्गों की लगती है जमघट, संतान के सताये बुजुर्गों को दिलाया जाता है न्याय, गोष्ठि आयोजित कर मन की बातों को बुजुर्गों ने रखकर मिटाया मन का भड़ास

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस एक परंपरा मात्र रह गया है। हर साल एक अक्टूबर को मनाये जाने वाले इस वृद्ध दिवस पर भले ही लोगों द्वारा बुजुर्गों की मान-सम्मान में बड़ी-बड़ी बातों का पुल बांधने का काम किया जाता हो, लेकिन सच्चाई आज भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। कलयुगी संतानों में अपने बुजुर्गों के प्रति संवेदना लगभग समाप्त सी हो गई है। यही वजह है कि आये दिन बुजुर्ग अपने ही संतानों की प्रताड़ना का षिकार हो रहे हैं।

ऐसे में बुजुर्गों ने वरीय नागरिक संघ की स्थापना कर अपनी हक और हुकुक के लिए एक जुट होकर हर दिन अपनी व्यथा से रू-ब-रू होने जुटते हैं और अपनी परेषानियों का साझा कर आत्मा को तसल्ली देते हैं। यह एक बड़ी पहल माना जा रहा है कि उम्र के उस पड़ाव पर अपने ही घर में उपेक्षित होने वाले बुजुर्गों को अधिकार के लिए जुझना पड़ रहा है। मंगलवार को वरीय नागरिक संघ द्वारा नगर भवन में बुजुर्गों की दषा और दिषा पर संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय नागरिक संघ के जिलाध्यक्ष सेवा निवृत सिविल सर्जन डॉ विमल प्रसाद सिंह ने किया, वहीं मंच संचालन सुरेन्द्र सिंह ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीओ अखिलेष कुमार, संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामायण पांडेय तथा जिलाध्यक्ष डॉ विमल प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया। स्वागत भाषण देने का काम संघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ रामबचन पांडेय ने किया। जिलाध्यक्ष डॉ विमल ने कहा कि वृद्ध होने के बाद इंसान को कई रोगों का सामना करना पड़ता है। चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि यह एक कड़वा सच है कि इस समाज में जो आज जवान है, उसे कल बूढ़ा भी होना होगा और इस सच से कोई नहीं बच सकता है। इस सच को जानने के बाद भी जब बूढ़े लोगों पर संतानों का अत्याचार होता है तो वैसे लोगों को मनुष्य कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।

हर युवा वर्ग को यह समझना चाहिए कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य विरासत होते हैं, जिन्होंने देश और समाज को बहुत कुछ दिया होता है। उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक अनुभव होता है। प्रो बच्चन पांडेय ने कहा कि आज का युवा वर्ग राष्ट्र को उंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नये पीढ़ि के युवाओं को यह अहसास कराए जाने की ज़रूरत है कि वे हमारे लिए बहुत ख़ास महत्त्व रखते हैं या नहीं। इसके साथ ही हम बुजुर्गों को अपने जीवन की इस अवस्था में अपने बच्चों द्वारा देखभाल करने की एक मात्र चाहत है। उन्होंने कहा कि हम बुजुर्गों को मूल से ज्यादा सूद का मोह होता है, जिसे हम दादा-दादी के रूप में पाते हैं।

बुजुर्ग अपने ही घर में समाजिक प्रताड़ना का हो रहे शिकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के वरीय सदस्य जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अन्तर्गत शाहपुर ग्रामीण अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्ग अपने ही घर में सामाजिक प्रताड़ना का षिकार हो रहे हैं। ऐसे में हमें अपने आप को समझना होगा कि हम अपने बच्चों में कैसी संस्कार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बच्चे पढ़-लिखकर अपने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होते हैं, लेकिन जिन बच्चों को हम बेहतर षिक्षा के लिए बाहर पाश्चात्य सभ्यता में भेजते हैं, बाद में वही बच्चे पढ़-लिखकर बुजुर्गों का सम्मान करना भूल जाते हैं।

उन्होंनेे कहा कि बुजुर्गों के खड़े होने से ही वर्तमान पीढ़ि सही दिशा की ओर संचालित हो सकती है। उन्होंने बताया कि हर घर में तीन तरह के बुजुर्ग होते हैं, जिसमें एक नौकरी कर रिटायर्ड करने वाले, दूसरा रोजगार कर धन जमा रखने वाले होते हैं, ऐसे लोगों की जीवन किसी तरह कट जाती है, परंतु जो कमाकर अपने बच्चों पर सब कुछ न्योछावर कर देते हैं, उनके हिस्से में ही प्रताड़ना मिलती है, हमें ऐसे बुजुर्गों को बचाना होगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए 14 दिसम्बर 1990 को यह निर्णय लिया कि हर साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पूर्व एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाकर हम बुजुर्गों को उनका सही स्थान दिलाने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद आज हम ऐसे अवसर पर जुटते हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से मिलने वाली लाभ, जो कारोना काल के दौरान वापस लिया गया था, उस लाभ को तत्काल प्रभाव से पुनः लागू करने की मांग की है।

वर्तमान दशा और दिशा पर बुजुर्गों ने सुनाया आप बीती

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा के पूर्व प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने जीवन की 71वें बसंत में आ चुका हूं, जीवन की अनुभूति और अनुभव बहुविचार में सिमित है, जो कुछ मीठा, कुछ कड़वा व कुछ ज्यादा तीखा है। आज के आधुनिक सभ्यता की भागम-भाग में महसूस करता हूं कि अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर समाज के सिरमौर्य यानि बुजुर्ग बहुत हद तक उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। विडम्बना है कि जो समाज का विशुद्ध मार्ग दर्शक हो सकता है उसकी बड़े स्तर पर घर, समाज और शासन में उपेक्षा हो रही है। ऐसे ज्वलंत प्रश्न पर समाज के सभी वर्गों को साकारात्मक सोच के साथ इस वर्ग का अनिवार्य रूप से उचित सम्मान करना चाहिए, ताकि समाज के सम्यक विकास में उनकी लाभप्रद भूमिका का सदुपयोग किया जा सके।

नवादा सदर अस्पताल में ऐसे हुआ सुरक्षा कर्मियों के साथ बड़ा घोटाला का हुआ उजागर, सुरक्षा कर्मियों के मानदेय में सेंधमारी, पढ़ें पूरी खबर  

0

देर रात सदर अस्पताल निरीक्षण करने पहुंची सीएस ने सिक्योरिटी गार्ड घोटाला का किया उजागर, कहा व्यापक पैमाने पर हो रहा सुरक्षा गार्ड के नाम पर राशि की लूट, खुली सुरक्षा कर्मियों के मानदेय भुगतान की पोल, जांच में कई गार्ड ड्यूटी से मिले नदारत

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब सोमवार की देर रात्रि सिविल सर्जन डॉ नीता अग्रवाल सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सुरक्षा में लगे कई गार्ड गायब मिले। इसके बाद सुरक्षा गार्ड से जुड़ी कई खामियां भी मिली।

जिले के सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के वेतन भुगतान के नाम पर व्यापक पैमाने पर राशि का घोटाला किये जाने का मामला सामने आया है। यह घोटाला सुरक्षा गार्ड कंपनी के द्वारा किये जाने के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब सीएस श्रीमती अग्रवाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस देख सिविल सर्जन ने सुरक्षा कर्मियों की जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण बाद सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने से लेकर भुगतान करने तक की जिम्मेवारी कंपनी की है, इसलिए पता नहीं उन्हें कितनी राशि भुगतान किया जाता है,

लेकिन जब उन्होंने सुरक्षा गार्ड के रजिस्टर की जांच की तो उसमें 23 सुरक्षा गार्डों में मात्र 11 सुरक्षा गार्ड ही ड्यूटी पर पाये गये। इसके बाद जब पूछताछ की गई तो पता चला कि 12 गार्ड ड्यूटी पर आये ही नहीं। वहीं जब उनके तनख्वाह की जानकारी ली गई तो उसमें तनख्वाह घोटाला उजागर हुआ। सीएस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रति सुरक्षा गार्ड 14 हजार रूपये कम्पनी को भेजा जाता है,

लेकिन यहां बहाल गार्ड को नगद मात्र 5 हजार रूपये और एक हजार रूपये ईपीएफ में कटता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कम्पनी में कर्मियों का वेतन भुगतान बैंक खाता से होता है, परंतु यहां वेतन के नाम पर नगद राषि भुगतान किया जाना घोटाला की पोल खोल रही है। उन्होंने मांग किया सुरक्षा गार्ड के वेतनों का भुगतान उनके बैंक खाता में होना चाहिए तथा ईपीएफ की भी जानकारी समय-समय पर उन्हें दी जानी चाहिए।

कौन कंपनी उपलब्ध करा रही है सुरक्षा गार्ड
सदर अस्पताल सहित पूरे जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है। सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी एलिट फाल्कन सिक्योरिटी कंपनी को सौंपी गई है। सदर अस्पताल में कुल 55 सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गयी है।

घोटाला के बाद भी छह माह से नहीं किया जा रहा मानदेय का भुगतान
सुरक्षा गार्ड को प्रतिमाह 14 हजार रुपये भुगतान किया जाना है, लेकिन उन्हें मात्र 5 हजार रुपये ही भुगतान किया जाता है। इस प्रकार प्रतिमाह प्रति सुरक्षा गार्ड 9 हजार रुपये का घोटाला कम्पनी द्वारा किया जा रहा है।

इस बात सीएस कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक कुमार व रंजू कुमारी ने बताया कि राशि बैंक खाते के बजाय नगद भुगतान किये जाने से बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।


डाक टिकट महोत्सव से पहले पीएमजी ने क्या बताया डाक टिकट का राज, क्यों कहा करोड़पति बनने का माध्यम है डाक टिकट संग्रह, पढ़ें पूरी खबर 

0

पीएमजी ने कहा नवादा में 11 वर्ष बाद पुनः वृहत पैमाने पर आयोजित होंगे डाक महोत्सव, डाक टिकट संग्रह आय का है बेहतर जरिया
महोत्सव में कई फिलाटेलीस्ट अपने डाक टिकटों के संकलन को करेंगे प्रदर्शित, नवादा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में एक व दो अक्टूबर को चलेगा दो दिवसीय डाक टिकट महोत्सव  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में 11 वर्षों के बाद एक बार फिर से डाक टिकट महोत्सव की शुरुआत वृहत पैमाने पर जिला मुख्यालय के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है। उन्होंने डाक टिकट की राज को बताते हुए कहा कि दुनिया का पहला डाक टिकट भारत में जारी हुआ था, वह भी बिहार के पटना से जारी हुआ था।

उन्होंने बताया कि करोड़पति बनने का सबसे आसान तरीका डाक टिकट संग्रह का है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े पूंजीपति डाक टिकट संग्रह करने में लगे हैं। नवादा में आयोजित होने वाली डाक टिकट संग्रह कार्यक्रम में बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार, नवादा सांसद विवेक ठाकुर, हिसुआ विधायक नीतू देवी, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, रजौली विधायक प्रकाशवीर तथा एमएलसी अशोक यादव के अलावा डीम, एसपी, डीडीसी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसको लेकर सोमवार को प्रधान डाकघर नवादा के सभागार में मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रेसवार्त आयोजित कर तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि इस डाक महोत्सव में कई फिलाटेलीस्ट अपने डाक टिकटों के संकलन को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि डाक टिकटों का संकलन एक बेहतरीन शौक है। फिलाटेली को राजाओं का शौक, शौकों का राजा भी कहा जाता है।

डाक टिकट का संकलन करने से विभिन्न प्रकार की जानकारी तो मिलती ही है साथ ही यह एक आमदनी का भी बेहतरीन जरिया है। इस कार्यक्रम में नवादा के लगभग 50 स्कूल शामिल हो रहे हैं, जिसके एक हजार बच्चे चित्रकला, नृत्य, गायकी, क्विज प्रतियोगिता तथा पत्र लेखन आदि प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि डाक टिकट संग्रह में बच्चों को जागरूक करें।

वहीं डीपीएस पवन कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट 21 नवंबर 1947 को जारी किया गया था। इसमें भारतीय ध्वज के साथ देशभक्तों का नारा, जय हिंद (भारत अमर रहे) लिखा हुआ है। डाक टिकट की कीमत साढ़े तीन आना थी। स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ पर 15 अगस्त 1948 को महात्मा गांधी के लिए एक स्मारक जारी किया गया था, जो डाक टिकटों का जीवन में अहम महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की विशेषता यह है कि आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे भाग ले रहे हैं।

इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अनिल कुमार डाक महाध्यक्ष बिहार के निर्देशन पर अत्याधुनिक एवं सुसज्जित सांसद के द्वारा तैयार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो नवादा शहर के साथ-साथ नवादा के विभिन्न गांव एवं स्कूलों में वीडियो संदेश एवं ऑडियो संदेश के माध्यम से नवादा डाक टिकट महोत्सव विषय के बारे में बताते हुए जागरूकता फैला रहे हैं।

इस महोत्सव में जिले के सभी 14 प्रखंडों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के भी डाकघर से इस प्रदर्शनी में लोगों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम एक और दो अक्टूबर को लगने वाली डाक टिकट महोत्सव में डाक टिकट प्रदर्शनी, पत्र लेखन तथा अन्य कई कार्यक्रम प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर डाक विभाग के सारे कर्मचारी जुटे हैं तथा सफल बनाने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिज़नस एक्सक्यूटिव जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रणाली प्रबंधक मुकेश कुमार, मनीष कुमार, दिनेश्वर शाह, रवि प्रकाश, राहुल कुमार, सुभाष कुमार, अभिषेक कुमार, रामाशीष कुमार, सत्येंद्र कुमार, पोस्ट मास्टर अजय कुमार, गौरी शंकर, अरविंद कुमार, रवि राज, राजेश कुमार, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी तथा राजेश्वर कुमार आदि लोग जुटे हैं।



एक बाइक पर सवार थे चार युवक, खड़ी वाहन में मारी टक्कर, एक की हुई मौत, फिर सड़क पर ऐसे हुआ बवाल, पढ़ें पूरी खबर 

0

दुर्घटना के बाद बाइक सवार चार युवकों में एक युवक की हुई मौत, तीन जख्मी, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के एसएच-70 पर सिरदला थाना क्षेत्र के सिरदला बाजार में सड़क किनारे लगी एक चारपहिया वाहन में तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी एक चारपहिया वाहन में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय बाजार वासियों के द्वारा चारों घायल युवकों को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया,

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान सिरदला बाजार से सटे बबनी नगवां गांव निवासी सुरेंद्र मांझी का पुत्र

विक्की कुमार, कारू मांझी का पुत्र अनिल कुमार तथा झारखंड राज्य अन्तर्गत धनबाद निवासी रमेश्वर मांझी के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप किया गया है। वहीं मृतक युवक की पहचान सिरदला बाजार से सटे बबनी नगवां गांव निवासी महेश्वर मांझी के पुत्र राहुल मांझी के रुप में किया गया।

युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा। परिजनों ने बताया कि चारों युवक बाइक से रजौली गुरुपर्व मेला देखकर घर लौट रहा था, तभी सिरदला बाजार में सड़क किनारे बांस लोड खड़ी चारपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया,

जिससे राहुल मांझी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी विक्की विम्स पवापुरी में इलाजरत है। घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ दीपेश कुमार तथा थानाध्यक्ष संजीत राम ने पुलिस बल के सहयोग से सड़क जाम को बड़ी मशक्कत के बाद हटवाया।

बीडीओ ने मृतक के परिजन को हर सम्भव सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

सिरदला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कैलाश प्रसाद स्वर्णकार ने कबीर अंत्येष्टि योजना से पांच हजार रुपये परिजनों को देकर सड़क जाम हटवाया। वहीं सिरदला पैक्स अध्यक्ष राजो प्रसाद ने घटना कि कड़ी निंदा कर मृतक एवं घायल युवकों के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाये जाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। 


बहूयें क्यों चढ़ रही ससुराल की बलि वेदी पर, नवादा में फिर एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत ने खड़ा कर दिया बड़ा सवाल, पढ़ें पूरी खबर 

0

मृतका के मायके वालों ने ससुराल के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव किया बरामद

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में इन दिनों ससुराल में बहूओं की मौत की घटनाएं आम हो गई है। आये दिन किसी न किसी इलाके में बहूओं के मौत की घटनाएं सामने आ रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि बहू-बेटियां आज भी पुरुष प्रधान समाज में एक अभिशाप बनी हुई है।

पिछले दस दिनों में यह तीसरी घटना सामने आई है, जिसमें बहू की ससुराल में संदिग्ध मौत हुआ है। ताजा मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर (मकनपुर) गांव की है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अपनी बहन की शव के साथ नवादा सदर अस्पताल पहुंचे शेखपुरा जिला अर्न्तगत सिरारी थाना क्षेत्र के सिरारी गांव निवासी अजित सिंह का पुत्र सिन्टू सिंह ने बताया कि मेरी बहन की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि मेरी बहन आरती देवी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर, चंडीपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र रविश कुमार के साथ उचित दान दहेज देकर हिंदु रिति रिवाज से हुई थी।

शादी के बाद मेरी बहन तीन संतान भी हुआ। उन्होंने बताया कि मेरा बहनोई रविश कुमार के साथ उनके परिजन मेरी बहन पर अर्धविक्षिप्त होने का आरोप लगाकर बराबर मारपीट व प्रताड़ित करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ माह पूर्व मेरी बहन ससुराल के परिजनों के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में मारपीट

और प्रताड़ित करने को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, बावजूद न तो मेरा बहनोई में कोई सुधार हुआ और ना ही उनके परिवार में कोई बदलाव हुआ। उसके बाद भी उनलोगों के द्वारा मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा।

अंततः शनिवार की शाम मेरी बहन को जहर देकर ससुराल वालों ने हत्या कर दिया। बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई सिन्टू ने बहनोई, उसके भाई, सास तथा अन्य परिजनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अब सवाल यह उठता है कि ससुराल में विवाहिता की हत्या का जो सिलसिला चल रहा है, इसके लिए महिला सशक्तिकरण का जो अभियान सरकार द्वारा चलाई जा रही है वह क्यों कारगर साबित नहीं हो रहा है, यह बड़ा सवाल बन गया है।

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी हुई तेज, जानिए जदयू की बैठक में नेताओं ने कैसे किया सीएम नीतीश का बखान, पढ़ें पूरी खबर 

0

जदयू के प्रमंडलीय प्रभारी अरूण कुशवाहा ने कहा डॉ लोहिया व कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का किया काम

जिलाध्यक्ष ने कहा आज बिहार के लोग सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को आत्मसात कर बढ़ा रहे हैं आगे

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर नवादा जिला जदयू की नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला जेदयू कार्यालय में रविवार को जिलाअध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच संचालन पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन कुशवाहा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रमंडलीय प्रभारी अरूण कुशवाहा ने कहा कि भारत रत्न डाॅ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बाद बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ही वो शख्स हैं, जिन्होंने सदियों से उपेक्षित, पीड़ित, शोषित, तथा समाज के निचले पायदान पर खड़े विकास से वंचित व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक काम किया है।

जिलाध्यक्ष श्री विद्यार्थी ने नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि डॉ लोहिया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मधु लिमये तथा

सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद एक मात्र समाजवादी नेता नीतीश कुमार है जो आजादी के संग्राम में यहां के गरीबों तथा वंचितों के लिए जो सोचा था, उन सब तमाम योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया है। मुख्यमंत्री के द्वारा लागू किए गए योजनाओं को केंद्र सरकार के साथ ही अन्य राज्य सरकारों ने लागू करने का काम किया है।

दुनिया के देशों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्लाइमेट लीडर के रूप में माना है। पर्यावरण के सवाल पर दुनिया के देशों के नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का बंटवारा हुआ तो लोग कहते थे कि बिहार में लालू, आलू और बालू बचा है, परंतु नेता के कुशल नेतृत्व व क्षमता से बिहार में जो अतुलनीय विकास हुआ है, उससे देश दुनिया के लोग आश्चर्यचकित हैं।

उन्होंने कहा कि महिला, युवा, अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित तथा सामान्य वर्गों के लिए समान रूप से सभी लोगों को हक और अधिकार देकर योजनाओं को लागू किया है। आज बिहार के लोग सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री श्री कुमार जिनको भी उम्मीदवार बनाकर भेजेंगे, पूरी जवाबदेही से चुनाव जीताकर भेजने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रखंड, पंचायत तथा बूथ स्तर तक सशक्त कमिटी बनाने का सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया।

मौके पर रजौली विधानसभा प्रभारी रामनारायण शर्मा, विधानसभा प्रभारी हिसुआ सिंधु पासवान, विधानसभा प्रभारी गोविंदपुर चंदन यादव, विधानसभा प्रभारी वारिसलीगंज प्रियरंजन पटेल, जयशंकर चंद्रवंशी, शशि कुमार शेष, प्रो प्रमिला प्रजापति, मनोहर पासवान, हरि कृपाल सिन्हा, अरुण कुमार राय तथा चंद्रमौली शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुड न्यूज़- नवादा के दंपत्ति डॉ रविकांत व उनकी पत्नी पूनम सहित डाॅ शाही को क्यों मिला भारतीय पद्म भूषण सम्मान, पढ़ें पूरी खबर 

0

रविकांत-पूनम बीएड काॅलेज के निदेशक डॉ रविकांत, डॉ पूनम और डॉ अरविंद शाही को दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित, लोगों ने दी बधाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले के तीन बेटे-बेटियों को भारतीय पद्म भूषण सम्मान से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रविकांत-पूनम बीएड काॅलेज के निदेशक डॉ रविकांत उर्फ अजय सिंह, डॉ पूनम कुमारी तथा डॉ अरविंद कुमार शाही शामिल हैं।

28 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, सांसद मनोज तिवारी, बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी और जाने-माने फिल्मी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी में सम्मान दिया गया।

यह कार्यक्रम नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया गया था। दंपत्ति डॉ रविकांत और डॉ पूनम को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डॉ रविकांत को राष्ट्रीय पद्म भूषण के अलावा आशोका सम्मान भी प्रदान किया गया।

वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी के द्वारा इन सभी को प्रेस्टीजियस नेशनल अवार्ड राष्ट्रीय पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं डाॅ शाही को कोरोना काल में समाज के लिए किये गए कल्याणकारी कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पद्म भूषण सम्मान दिया गया।

डॉ शाही जिले के पकरीबरावां प्रखंड के खपुरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में अपना कर्मस्थल पटना में बना रखा है। वहीं डॉ रविकांत व उनकी धर्मपत्नी डॉ पूनम नवादा जिला अन्तर्गत वारिसलीगंज प्रखंड के दोसूत गांव के निवासी हैं।

कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए उक्त दंपत्ति को सम्मानित किया गया। जिले के बेटे-बेटियों को प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होना यहां के लोगों के लिए गौरव की बात है। उनके इस सम्मान को लेकर सांसद विवेक ठाकुर, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी,

पूर्व विधायक अनिल सिंह, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया के सांसद संजय जायसवाल तथा पटना के सांसद डॉ रविशंकर के अलावा जिले के शिक्षाप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

जान लें नवरात्री के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर डीएम-एसपी ने क्या जारी कर दिया फरमान, विधि-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर  

0

डीएम ने त्योहार को सौहार्दपूर्ण मनाये जाने को लेकर अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश, डीजे पर रोक, पूजा पंडालों को लेना होगा विद्युत अस्थायी कनेक्शन, सीसीटीवी भी लगाने का दिया निर्देश, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व चिकित्सा व्यवस्था करने का दिया फरमान 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा 2024 को भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष आदि को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थानों में पूजा समिति के सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों के बीच बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन के लिए संबंधित थाना से लाईसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लाईसेंस में अंकित सभी शर्तों को अनुपालन भी करेंगे। उन्होंने अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि लाईसेंस में अंकित सभी शर्तों को पढ़कर सुना देंगे और अनुपालन भी कराएंगे।

पूजा पंडालों सीसीटीवी लगाने व टेम्परोरी विद्युत कनेक्शन का दिया निर्देश 

डीएम श्री वर्मा ने निर्देश दिया कि पूजा समिति अपने स्तर पर प्रत्येक पंडाल में चार-चार सीसी टीवी कैमरा लगायेंगे और विडियोग्राफी एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी पूजा पंडाल अग्निरोधी बनाएंगे एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में टेम्परोरी बिजली कनेक्शन देना सुनिश्चित करेंग तथा प्रत्येक पंडाल में विद्युत कनेक्शन चेक करना सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही जो भी पूजा पंडाल समिति बिजली कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उनपर एफआईआर करेंगे। पूर्व त्योहार की तरह इसमें भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में एक बैनर पर पूजा समिति का नाम एवं मोबाईल नम्बर एवं पदाधिकारियों का नाम और मोबाइल नम्बर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे। 

शोभायात्रा में होगा ड्रोन से निगरानी 

डीपीआरओ ने बताया कि पूजा समिति विसर्जन अपने लाईसेंस में अंकित समय के अनुसार ही करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस मार्ग पर लागातार निगरानी और पैनी नजर बनाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जायेगा और सादे लिवास में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि पर सभी दुर्गा माता की मूर्ति को विसर्जित करायेंगे।

डीएम ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्रों में गाड़ीयों का सघन जांच करायेंगे एवं ब्रेथ इनलाइजर से यात्रियों की भी जांच हो। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने स्थल को शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन के उपरान्त ही छोड़ेंगे। डीएम ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी को भी स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं लाईटिंग की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। हिसुआ, रजौली, नवादा, वारिसलीगंज, पकरीबरावां और अकबरपुर में अधिक संख्या में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की जा रही है।

सभी संबंधित अधिकारी सक्रिय और सजग होकर विधि-व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। मूूर्ति विसर्जन के समय किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का उपयोग नहीं होगा। अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा, पूजा में भक्ति, जागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नृत्य कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। रावण वध को भी शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं।

एसपी ने असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश 

एसपी अभिनव धीमन ने कहा कि सभी पूजा पंडाल समिति अपने स्तर से पर्याप्त संख्या में वोलेन्टियर की प्रतिनियुक्ति करें और उन्हें पहचान चिन्ह देंगे। एनसीसी कैडेट के सिनियर कैडेट को ही विधि-व्यवस्थता में प्रतिनियुक्त करें। पूजा पंडाल में और विसर्जन के समय आपत्ति जनक भाषण तथा नारा आदि पर पाबंदी लगायेंगे। एसपी ने असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रभावशाली कार्रवाई करेंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी एवं विडियोग्राफी को सुव्यवस्थित करेंगे। पूजा स्थलों पर बैरिकेटिंग अवश्य करायेंगे। सभी विसर्जित घाटों पर भी लाईटिंग एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक तैयारी कर लेंगे। सभी रूट का सत्यापन करें एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखेंगे। 

विसर्जन के दिन सभी धार्मिक स्थलों पर निगरानी का दिया निर्देश 

 एसपी श्री धीमन ने विसर्जन के दिन धार्मिक स्थलों पर गहन निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए डीजे संचालकों के साथ आवश्यक बैठक कर उन्हें चेतावनी भी दे दें। पूजा पंडाल, विसर्जन एवं रावण वध के समय महिलाओं और बच्चों पर विशेष सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के लिए सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। चौंकीदारों को लागातार परेड करवायें एवं सूचना संग्रह सही-सही कराएं। इसके लिए सभी थानेदारों को जबावदेही तय की गयी है। 

पीएचईडी को पेयजल व स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था करने का दिया निर्देश 

डीएम ने निर्देश दिया कि आसूचना संग्रहण को लेकर प्रत्येक रविवार को चौकीदारों का परेड कराना सुनिश्चित करेंगे एवं इसमें विकास मित्र को भी शामिल करेंगे। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर पानी टैंकर का समुचित व्यवस्था करें ताकि मेले में आये श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि

एम्बुलेंस में डॉक्टर एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैयार रखेंगे एवं मेलों में आवश्यक जगहों पर डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति भी करेंगे। मौके पर सिविल सर्जन, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, डीसीएलआर नवादा एवं रजौली, एसडीपीओ नवादा सदर, रजौली, पकरीबरावां एवं हिसुआ, जिला गोपनीय प्रभारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ सभी बीडीओ व सीओ सहित सभी थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

सनसनी- नवादा के एक आंगनवाड़ी केन्द्र में छिपकली वाला विषाक्त खिचड़ी खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के आंगनवाड़ी में मासूम के जीवन से हो रहा खिलवाड़, बच्चों के लिए बना खिचड़ी में मिला छिपकली, आंगनबाड़ी केन्द्र में मचा कोहराम

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसे गए भोजन में मृत छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त आंगनवाड़ी में बना खिचड़ी खाने के बाद 14 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र महुली में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को पढ़ाई के बाद दोपहर के भोजन में खिचड़ी परोसा गया था, जैसे ही बच्चों ने भोजन करना शुरू किया तभी

उन्होंने थाली में मृत छिपकली देखा, फिर देखते ही देखते भोजन खाने वाले सभी बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में बीमार बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, उनकी स्थिति में सुधार है।

बीमार बच्चों के अभिभावकों द्वारा आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को विषाक्त भोजन दिया गया, जिससे बच्चे बीमार हो गये। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का उचित उपचार किया जा रहा है।

बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। गौरतलब हो कि मासूम बच्चों के लिए बनाया गया आंगनवाड़ी केन्द्र में हुई इस घटना ने विभाग को सकते में डाल दिया है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली है।

शनिवार को उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र में हुई इस घटना के बाद जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए जांच का विषय बना गया है। बता दें कि प्रशासन ऐसे लापरवाह आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति सख्त नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी घटना का शिकार मासूम बच्चे हो सकते हैं। 

नवादा में बालू माफियाओं का बढ़ा मनोबल, वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार बालू माफियाओं को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

अवैध बालू खनन को लेकर की गई छापेमारी में बालू माफियाओं ने किया था वन विभाग की टीम पर हमला
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम पर शुक्रवार को हमला कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इस सम्बंध में शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर 2024 की सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चपहेल सुरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत अवैध बालू खनन किया जा रहा है।

सूचना पर वन विभाग की टीम द्वारा उक्त घटनास्थल पर पहुंच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर लाया जा रहा था। इसी क्रम में कुछ उपद्रवियों द्वारा वन विभाग की टीम पर रो़ड़ेबाजी तथा लाठी-डंडा से हमला कर ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले भागा था।

इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई और 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना को लेकर वन विभाग द्वारा रजौली थाना को शाम में दी गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए रजौली थानाध्यक्ष द्वारा वन विभाग के पदाधिकारी के बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं के अंतगर्त रजौली थाना कांड संख्या-465/24 दर्ज कर छापेमारी शुरू की गई। इस घटना को एसपी अभिनव धीमन ने गम्भीरता के साथ लेते हुए रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में

एक विशेष टीम गठित कर संलिप्त अभियक्तों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। जिसके बाद गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए 4 अभियक्तों को थाना क्षेत्र के कुम्हरूआ गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना परिसर लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर छुड़ाया गया ट्रैक्टर को भी कुम्हरूआ गांव से जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कुम्हरूआ ग्रामीण

दामोदर प्रसाद का पुत्र लल्लु कुमार, इंद्रदेव यादव का पुत्र चंदन कुमार, फाकु राजवंशी का पुत्र साजन राजवंशी तथा स्व विष्णु प्रसाद का पुत्र अशोक प्रसाद शमिल है। एसपी ने बताया कि शेष फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

You cannot copy content of this page