Home Blog Page 63

थोक फल बिक्रेताओं के नेता द्वारा फर्जी दुकानदारों का नाम सूची में देने पर भड़के एसडीओ, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा शहर के थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं के साथ बैठक कर सदर एसडीओ ने जारी किया फॉर्मेट, शहर से बाहर बुधौल बस पड़ाव के समीप शिफ्ट करने को लेकर बुलाया गया था बैठक, फल व सब्जी बिक्रेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर दिया कई आवश्यक निर्देश

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर के मुख्य मार्ग पर लगातार यातायात की समस्या को लेकर जिला प्रषासन द्वारा सभी थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने को लेकर शुक्रवार को सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बैठक बुलाया। इस दौरान सबसे पहले थोक फल बिक्रेताओं से जगह को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा था,

तभी थोक फल बिक्रेताओं के नेता सुनील सिंह द्वारा फर्जी थोक फल बिक्रेताओं की सूची में नाम शामिल कर सौंप दिया गया, इसको लेकर दूसरे थोक फल बिक्रेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया और जब इसकी जांच वहां मौजूद अन्य थोक फल बिक्रेताओं से किया गया, तब उसमें दस नाम फर्जी पाया गया।

वहीं कई मूल थोक फल बिक्रेताओं का नाम सूची से गायब होने की शिकायत एसडीओ से किया गया। इस हेरा-फेरी को लेकर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार भड़क गये और एक फॉर्मेट जारी करते हुए कहा कि इसके आधार पर जो लोग आवश्यक कागजात के साथ फॉर्मेट जमा करेंगे

उनको दूकान आवंटित करने की सूची में शामिल किया जायगा। साथ ही लोगों से आय प्रमाण पत्र व ट्रेड लाइसेंस की भी मांग की गई है। इसके लिए नवादा नगर परिषद में लोगों को आवश्यक कागजात के साथ दो दिनों में प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। सदर एसडीओ ने कहा कि नगर परिषद में स्वयं अपना-अपना कागजात जमा करें।

थोक सब्जी बिक्रेतओं ने दुकान निर्माण कर देने का किया मांग

वहीं सदर एसडीओ अखिलेश कुमार के द्वारा दूसरी बैठक थोक सब्जी बिक्रेताओं के साथ किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनते हुए जारी फॉर्मेट के आधार पर दुकान देने की बात कही गई। इस दौरान थोक सब्जी बिक्रेता रिंकू केसरी व देव प्रसाद ने कहा कि सब्जियों का कारोबार किसानों से ज्यादा होता है, ऐसे में व्यापार का कागजात जमा करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि थोक सब्जी बिक्रेताओं के कच्चे माल को सुरक्षित भंडारण करने की व्यवस्था की जाय। थोक सब्जी बिक्रेताओं ने सदर एसडीओ से मांग किया कि थोक सब्जी का कारोबार छोटे थोक सब्जी बिक्रेताओं के बगैर नहीं हो सकता है, ऐसे में बड़े थोक सब्जी बिक्रेताओं के साथ छोटे थोक सब्जी बिक्रेताओं को भी जगह आवंटन कराया जाय।

इस बिन्दू पर सदर एसडीओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि छोटे थोक सब्जी बिक्रेताओं का कागजात बड़े थोक बिक्रेता अपने स्तर से प्रपत्र भरकर जमा करायेंगे। इसके लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। गौरतलब हो कि थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने की प्रशासनिक पहल के बाद शहर के प्रमुख मार्ग पर लगने वाली जाम से निजात मिल जाएगा।

बता दें कि शहर को विकसित करने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर डीएम रवि प्रकाश पूरी तरह से सख्ती बरते हुए हैं। मौके पर नगर परिषद नवादा के कनीय अभियंता केके सिन्हा तथा सहायक अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।    

क्यों पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह किउल-गया रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में पहुंचे नवादा स्टेशन, क्या दिया निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा स्टेशन पहुंचकर जीएम ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशनों की साफ-सफाई सहित यात्री सुविधा एवं रेल संरक्षा से जुड़े पहलुओं का किया गहन मुआयना

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह गुुरूवार को पटना-किऊल-गया एवं गया-पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवादा स्टेान पहुंचे श्री सिंह ने इन रेल मार्गों में पड़नेवाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक किउल-गया रेलखंड स्थित शेखपुरा के बाद नवादा स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशनों की साफ-सफाई सहित यात्री सुविधा एवं रेल संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक गया स्टेशन के लिए रवाना हो गये। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, गया में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

गौरतलब हो किउल-गया रेलखंड स्थित नवादा से तिलैया स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण पर है, जिसको लेकर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को पूरा होने अनुमानतः एक माह लग सकता है। नवादा में दोहरीकरण और गया स्टेशन पर चल रहे कार्य को लेकर कई ट्रेनें बंद है।

गुरुवार को जीएम के आने से कार्य में तेजी और गुणवत्ता में सुधार के आसार दिखने लगे हैं। फिलवक्त जिलेवासियों को नवादा स्टेशन पर समुचित सुविधाएं सहित रेल परिचालन सुचारु रुप से होने की इंतजार बेसब्री से है।

नवादा दवा बिक्रेता संघ क्यों हुआ भंग, प्रदेश संघ के समक्ष तदर्थ समिति को सौंपा गया कार्यभार, पढ़ें पूरी खबर 

0

तीन सदसीय कमेटी को अगले छह माह तक चुनाव कराने व संघ चलाने की दी गई जिम्मेदारी, तदर्थ समिति में चेयरमैन बने कंचन, निर्वतमान अध्यक्ष बीके राय का दिसंबर में कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व बीसीडीए कर चुकी थी संघ को भंग करने की घोषणा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिला दवा बिक्रेता संघ को प्रदेश संघ ने कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व भंग करते हुए तदर्थ कमेटी का गठन करने की घोषणा कर चूका था। इसी को लेकर गुरूवार को पटना से आये बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चार सदसीय टीम ने बैठक कर तदर्थ कमेटी का गठन किया।

गठित तदर्थ कमेटी का चेयरमैन कंचन कुमार गुप्ता को बनाया गया, इनके साथ दो सदस्य रंजय कुमार दिवाकर व बिनोद कुमार को मनोनित किया गया है। पटना से आये बीसीडीए के चार सदसीय टीम में शामिल प्रदेश महासचिव प्रभाकर कुमार, मगध उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ मुखिया जी, प्रदेश संयुक्त सचिव महेन्द्र प्रसाद तथा प्रदेश संगठन सचिव सत्येन्द्र कुमार के समक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीके राय ने अपना प्रभार सौंप दिया है।

बीसीडीए महासचिव श्री कुमार ने बताया कि इस जिले से संगठन के संचालन करने को लेकर प्रदेश कमेटी को स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें मिली थी। जिसके आलोक में जिला कमेटी को भंग करते हुए तदर्थ कमेटी का गठन किया गया है, जिससे कमेटी का संचालन बेहतर ढंग से हो सके।

उन्होंने कहा कि तदर्थ कमेटी को नवादा में संघ के सुचारु रुप से संचालन का जिम्मेवारी सौंपा गया है तथा समय सीमा के अंदर चुनाव कराने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला दवा संघ में जो भी आपसी मनमुटाव था, उसे बैठक कर सुलझा दिया गया है।

साथ ही तदर्थ कमेटी को निर्देश दिया गया कि निवर्तमान अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व जिले के दवा बिक्रेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के निर्देशों का भी पालन करने का निर्देश तदर्थ कमेटी को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन लोगों की कमेटी बनायी गई है। इसके अलावा एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ एनसीडीए की भी बैठक की गई है। जिसमें अजीवन ट्रस्टी अरूण कुमार भगत के साथ खास बातचीत में ट्रस्ट के भावी कार्यक्रम व विकास पर चर्चा की गई।

साथ ही संघ के अधूरा भवन पर भी चर्चा किया गया। मौके पर संघ से जुड़े क्षितिज फार्मा के राजन कुमार, अशोक कुमार, जेपी मेडिको के प्रवेज अख्तर, सूर्या इंटरप्राइजेज के योगेंद्र कुमार तथा हिम लाइट फार्मा के पंकज चौरसिया सहित कई दवा बिक्रेता मौजूद थे।


पाश्चात्य सभ्यता पर भारी पड़ा भारतीय सभ्यता, क्रिसमस डे को छोड़ मॉडर्न में ऐसे हुआ तुलसी पूजन का भव्य आयोजन, पढ़ें पूरी खबर  

0

मॉडर्न ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पढ़ाया गया तुलसी की महत्ता का पाठ, निदेशक डॉ अनुज ने कहा धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों है खान 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

क्रिसमस डे जैसी पाश्चात्य परम्परा को छोड़ दक्षिण बिहार एवं झारखंड के ज्ञानस्थली मॉडर्न ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में बुधवार को तुलसी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल रामनगर, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ तथा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज में तुलसी पूजन का शानदार आयोजन कर बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पाठ पढ़ाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मॉडर्न शैक्षिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह के द्वारा तुलसी पूजन कर किया गया। मॉडर्न समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसी भारतीय सनातन संस्कृति का आधार है। भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है, धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों का खान है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में तो तुलसी को उसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खांसी, दंत रोग और श्वास सम्बंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी की शानदार झांकी निकाली गई।

जिसमें आगे-आगे भगवान विष्णु व लक्ष्मी और उनके पीछे सैकड़ों बच्चे हाथ में कलश लिए, माथे में तिलक लगाए, पारंपरिक पोशाक में चल रहे थे। फिर मां तुलसी की विधिवत पूजन आरती वंदन किया गया। तुलसी मैया सुनो तू मेरी प्रार्थना गीत पर शानदार प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास एवं सभी शाखाओं के उपप्राचार्य व शिक्षकगण ने भी तुलसी की विधिवत पूजा-अर्चना की।

निदेशक डॉ सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए सबसे अलग है। वैसे तो हमारे यहां प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जाती है, परंतु आज का दिन तुलसी पूजन का एक अलग ही महत्व है। दुनिया में तुलसी को एक पौधा माना जाता है पर हमारे भारत में हम सभी इसको देवी का रूप मानकर इसकी पूजा अर्चना करते हैं।

वास्तव में तुलसी हमारे सभ्यता एवं संस्कृति की आधार स्तंभ है। उन्होंने सभी बच्चों को यह संदेश दिया कि आप प्रतिदिन इसकी पूजन अर्चना कर इससे होने वाले लाभ को ले सकते हैं।इसके पूजा करने से आसपास के नकारात्मक शक्तियों का खत्मा होता है, साथ ही साथ हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आती है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूरी दुनिया में आज प्लास्टिक के पेड़ की दूसरे धर्म वाले लोग पूजा अर्चना करने में जुटे हैं, वहीं हमारे यहां आज उस तुलसी की पूजा की जाती है जिसके धार्मिक और वैज्ञानिक कई आधार हैं। तुलसी अपने सनातन धर्म से जुड़ने का एक अच्छा सुलभ साधन है। लगभग एक घंटे का कार्यक्रम बच्चों के लिए रखा गया था।

सभी बच्चों ने बारी-बारी से तुलसी के पौधे को प्रणाम करते नजर आ रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों में विपुल कुमार, अंजना दीक्षित, वंदना कुमारी, स्वीटी कुमारी, कुमारी स्वीटी, सुशील कुमार, उमेश पांडेय, दिव्या कुमारी, विस्मिता साहू, एसके रंजन तथा नारायण पाठक आदि की सराहनीय भूमिका रही।

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करते पुलिस ने कहां से पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गिरफ्तार ठगों के पास से एक लैपटॉप सहित कई मोबाइल किया बरामद, पकरीबरावां डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के काशीचक थाना थाना क्षेत्र स्थित नयाडीह गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि

काशीचक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि काशीचक थाना अंतर्गत नयाडीह गांव में कुछ साइबर अपराधी मोबाइल टावर लगाने के नाम पर तथा सस्ते लोन का ऑफर देकर भोले-भाले लोगों से ठगी का काम कर रहे हैं।

तत्पश्चात वरिय पदाधिकारी को सूचित किया गया। वरिय पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावं, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार एवं काशीचक थाना के अन्य पुलिसकर्मी को शामिल किया गया।

उक्त टीम द्वारा नयाडीह गांव में साइबर अपराधियों के घर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में मौके से 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा उक्त कांड में  संलिप्ता स्वीकार की गई, जिसके बाद उक्त साइबर अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में काशीचक थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव निवासी योगेन्द्र चौहान का पुत्र हरेराम कुमार, जागेश्वर चौहान का पुत्र रामसकल कुमार, सोनेलाल चौहान का पुत्र रामचरण चौहान तथा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरम्हा बेलदरीया गांव निवासी जानकी चौहान का पुत्र भोला चौहान के अलावा

नालंदा जिला अन्तर्गत थरथरी थाना क्षेत्र के बसता गांव निवासी तनिक चौहान का पुत्र सुरेश कुमार शामिल है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 6 की पैड मोबाइल, 7 स्मार्ट फोन, 7 फर्जी सीम कार्ड, एक लैपटॉप तथा एक सौ पेज का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार सभी साइबर ठगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या होगा नवादा नगर के सब्जी बाजार का- फुटपाथ सब्जी बिक्रेताओं ने बरहगैनिया पइन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मंत्री व उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

0

नगर के सब्जी मंडी को प्रशासन द्वारा नगर थाना के समीप शिफ्ट करने का आदेश कर दिया जारी, बरहगैनिया पइन पर खुदरा सब्जी बिक्रेताओं ने जगह देने की मांग को लेकर सरकार व प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र, सदर एसडीओ ने कहा बरहगैनिया पइन को अतिक्रमण मुक्त कराकर किया जायगा साफ-सफाई, सब्जी मंडी से बरहगैनिया पइन पर बढ़ेगी गंदगी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय स्थित शहरी क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने व यातायात सुविधा को दुरूस्त करने के लिए थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं को बुधौल बस पड़ाव के समीप शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ खुदरा सब्जी व फल बिक्रेताओं को नगर थाना के समीप शिफ्ट करने की घोषणा जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

इसी को लेकर वर्तमान सब्जी मंडी में रह रहे खुदरा बिक्रेताओं ने सरकार के मंत्री व प्रषासनिक स्तर के अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर खुदरा सब्जी बिक्रेताओं ने बरहगैनिया पइन पर जगह देने की मांग किया। इसको लेकर नगर के सब्जी बाजार में खुदरा बिक्रेताओं ने बुधवार को नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। संघ के सचिव गोपाल प्रसाद ने बताया कि हमलोगा फुटपाथ सब्जी बिक्रेता को भूमि बंदोबस्ती बरहगैनिया पइन पर वर्ष 2008 में तत्कालीन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया था,

जिसका थाना संख्या-367, खाता संख्या- 293, 294, 752 एवं प्लौट संख्या- 248, 249, 1857, रकवा 1090 अर नाली, 75 अर पुराना एवं 775 अर जो अनावाद सर्वसाधारण परती है, जो कुल 1880 अर यानि 0.47 एकड है, जिसे फुटपाथ सब्जी बिक्रेता के लिए आवंटन किया गया था। जिसकी सूचना तत्कालीन अपर समाहर्ता नवादा ने अंचल अधिकारी नवादा सदर को सूचनार्थ एवं अनुपालन के लिए तथा कार्यपालक पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि पत्रांक- 1196 के द्वारा 2 जून 2008 के माध्यम से हाट-बाजार ठेकेदार दुर्गा प्रसाद गुप्ता को आदेश दिया गया था कि उक्त स्थल को साफ-सफाई कर सब्जी बाजार लगाना प्रारंभ करें। दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं अन्य फुटपाथ सब्जी बिक्रेताओं ने कई बार उक्त आदेश के आलोक में तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा के आदेशानुसार सब्जी दुकान उक्त स्थल पर लगाने का प्रयास किया, परंतु उक्त स्थल पर अवैध कब्जाधारी दबंगों एवं उनके गुर्गों के द्वारा नहीं लगाने दिया गया,

जिसकी शिकायत दुर्गा प्रसाद एवं सब्जी बिक्रेता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा आवेदन लिखकर दिया गया था। लेकिन, उस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता की मृत्यु हो जाने के बाद उक्त स्थल पर फुटपाथ सब्जी बिक्रेता दुकान नहीं लगा पाया। वहीं सचिव ने बताया कि वर्तमान में सब्जी बाजार को नगर थाना के पास ले जाने का आदेश प्रशासन के द्वारा दी गई है, जिससे सब्जी बिक्रेताओं को परेशानी होगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 368 लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री, मगध आयुक्त गया, नवादा डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीओ, एसडीपीओ, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी नवादा, सीओ तथा नगर थाना सहित नास्वी भेंडर जोन बिहार पटना को भेजकर बरहगैनिया पइन पर जगह देने के लिए गुहार लगाया गया है।

क्या कहते हैं सदर एसडीओ
इधर, नवादा सदर अनुमंड पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि नवादा शहरी क्षेत्र के खुदरा सब्जी मंडी को नगर थाना के समीप शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है। शहर को विस्तृत करने के लिए व जाम से मुक्ति को लेकर यह निर्णय लिया गया है। बरहगैनिया पाइन पर सब्जी बाजार के जाने से वहां गंदगी बढ़ेगी।

बरहगैनिया पाइन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे साफ-सफाई कराया जायगा, इसके बाद प्रशासन निर्णय लेगी कि इसपर क्या किया जायगा। जो लोग बरहगैनिया पाइन पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा जमाये हुए हैं, उसे जल्द हटाने की कार्रवाई की जायगी, जो लोग नहीं मानेंगे उनपर दंडात्मक कार्रवाई भी की जायगी।

एक्शन मोड में डीएम, क्यों कहा सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी अधिक से अधिक बॉडी वारंट करें जारी, पढ़ें पूरी खबर

0

नीलाम पत्र वाद से संबंधित हुई समीक्षात्मक बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डीएम व एसपी ने निलाम पत्र निष्पादन व गिरफ्तारी को लेकर दिया कई आवश्यक निर्देश

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं गिरफ्तारी वारंट के कार्यान्वयन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि नीलाम पत्र वादों को शीघ्र निष्पादित करने के लिए सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी अधिक से अधिक बॉडी वारंट जारी करें और सभी थानाध्यक्ष इन वारंटों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक 134 डिफॉल्टरों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया जा चुका है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं एसपी श्री धीमन ने भी निर्देश दिया कि सभी थानाध्यक्ष बॉडी वारंट का तामिला कराना प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरतें।

बैठक में नीलाम पत्र वादों के यथाशीघ्र निष्पादन को लेकर ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। मौके पर डीडीसी प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार, गोपनीय प्रभारी राजीव कुमार तथा प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

क्या है नीलम पत्र वाद

नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेज़ी लाने के लिए डीएम स्तर से सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। जिसमें बकाएदारों के ख़िलाफ़ वारंट जारी किया जाता है और उनकी गिरफ़्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया जाता है। नीलाम पत्र वाद सरकारी बैंकों और विभागों से जुड़े वाद होते हैं।

इन मामलों में बैंक से कर्ज़ लेकर जमा न करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ बैंक, बिजली बिल न भरने वालों के ख़िलाफ़ बिजली विभाग, अनाज घोटाला या छात्रवृत्ति घोटाला से जुड़े मामलों में राशि वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर किया जाता है।

नीलाम पत्र वादों में जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाता है, उसे प्रतिवादी कहते हैं। वहीं, जिस व्यक्ति द्वारा मुकदमा दायर किया जाता है, उसे वादी कहते हैं। 

स्टार ऑफ नवादा 2025 के ग्रैंड फिनाले में शीतल सिंह बने विजेता, ऐसे हुआ भव्य आयोजन, पढ़ें पूरी खबर  

0

कार्यक्रम में कई फिल्मी कलाकार व मॉडल हुए शामिल, सदर एसडीओ नवाद ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, बालक किड्स में समायु गुप्ता व बालिका वर्ग किड्स में सना पासवान बनी प्रथम विजेता

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम “स्टार ऑफ नवादा 2025” का ग्रैंड फिनाले शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन के आयोजक मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल रिशु बरनवाल व ओडी फिल्म्स के मालिक सह निर्देशक दीपक कुमार थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार तथा कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

सेलिब्रिटी जूरी में असम से आईं मिस इंडिया इंटरनेशनल रोहिणी रॉय और कोलकाता की अभिनेत्री एवं मॉडल स्मृति गांगुली शामिल रही। वहीं टैलेंट जूरी में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कुणाल सिन्हा उपस्थित थे। इस भव्य आयोजन में कई प्रभावशाली हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें गुलशन सिंह राजपूत, विनय भारती तथा अमन यादव जैसे प्रमुख हस्ती शामिल थे।

स्टार ऑफ नवादा 2025 के ग्रैंड फिनाले के विजेताओं में प्रथम स्थान शीतल सिंह ने प्राप्त किया, वहीं प्रथम रनर अप मोनी बरनवाल व द्वितीय रनर अप दिव्या कुमारी रही। इसके अलावा मिस्टर स्टार ऑफ नवादा 2025 में प्रथम स्थान मनोज कुमार, प्रथम रनर अप सिद्धार्थ तथा द्वितीय रनर अप विशाल कुमार रहे।

वहीं बालक वर्ग के किड्स में प्रथम स्थान समायु गुप्ता, प्रथम रनर अप राजवीर गुप्ता तथा द्वितीय रनर अप स्पर्श गुप्ता रहा। बालिका वर्ग किड्स में प्रथम स्थान सना पासवान, प्रथम रनर अप आराध्या भारती तथा द्वितीय रनर अप अलीशा दास रही। इस पूरे कार्यक्रम का एंकरिंग आरव मेहता ने किया,

जबकि मेकअप आर्टिस्ट्स में रिंकू सिन्हा, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, रोबिन कुमार, अंशु प्रिया ने प्रतिभागियों को आकर्षक रूप प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस बरनवाल, उत्तम गुप्ता, आनंद कुमार, और विक्रम कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। वक्ताओं ने कहा कि यह शो अपनी भव्यता और प्रतिभागियों के अद्भुत प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

इस आयोजन के ग्रूमर्स तौहीद उद्दीन और रजनीश राज थे। मौके पर मुख्य अतिथियों में नगर परिषद के पूर्व चेयरमेन संजय साव, सुजाल मलिक, महेश कुमार वर्मा, श्रवण बरनवाल, दानिश खान, लकी सिंह, आर्या सोनी, अजीत आनंद, राजेश कुमार मुरारी तथा कृषि अधिकारी सरोज कुमार मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आईआईएम बोधगया में ऐसे आयोजित हुआ डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पढ़ें पूरी खबर

0

आईआईएम बोधगया में आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सूचना प्रबंधन का भविष्य व एक डेटा-संचालित और सुरक्षित दृष्टिकोण विषय पर की गई चर्चा, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों से आये विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

पूरी दुनिया में डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा एक बड़ी सवाल बन गई है। ऐसे में आईआईएम बोधगया ने डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा (डीएसीएस 2024) पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के नेताओं को डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा की प्रगति पर चर्चा करने के लिए एकत्रित करना था।

अत्याधुनिक अनुसंधान एवं सुरक्षित और कुशल डेटा प्रबंधन प्रणालियों के व्यावहारिक निहितार्थों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस कार्यक्रम ने बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए एक उत्तम मंच प्रदान किया। जहां इस सम्मेलन को विशेष प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 190 से अधिक पत्र प्रस्तुत किये गये। इनमें से 64 पत्रों को सम्मेलन के समग्र विषय के अनुरूप 11 तकनीकी ट्रैकों पर प्रस्तुति के लिए चुना गया, जिससे इन विषयों पर गहन चर्चा और नवीन विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।

दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी को किया आकर्षित

डीएसीएस 2024 ने दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी को आकर्षित किया है। पूरे भारत में आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईआईएसईआर और टीआईएसएस से प्रतिभागिता देखी गयी। अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी में यूनाइटेड किंगडम से एबरडीन विश्वविद्यालय एवं न्यूकैसल विश्वविद्यालय; अमेरिका से उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय, टेक्सास विश्वविद्यालय, सेंट्रल मिसौरी विश्वविद्यालय, वेन स्टेट यूनिवर्सिटी तथा नेब्रास्का-लिंकन विश्वविद्यालय, चीन से नानजिंग विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय सिडनी एवं मैक्वेरी विश्वविद्यालय तथा स्वीडन से उमेआ विश्वविद्यालय शामिल थे। वहीं यूनिटेड अरब एमिरेट्स, बांग्लादेश, पाकिस्तान और बहरीन के संस्थानों का भी सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ विनीता सहाय के नेतृत्व में चला दो दिवसीय सम्मेलन

आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ विनीता सहाय के नेतृत्व में सम्मेलन के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने सुरक्षित, डेटा-संचालित प्रणालियों को आकार देने में अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया। सम्मेलन के संयोजक डॉ दीपक पुथल और डॉ सामंत सौरभ ने अपनी परिचयात्मक टिप्पणियां दी। उद्घाटन के बाद मिसौरी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, यूएसए के प्रो संजय के माड्रिया और आईआईएम इंदौर के प्रो प्रवीण कुमार पाणिग्रही द्वारा सम्बोधित किये गए दो आकर्षक मुख्य सत्रों का आयोजन किया गया।

सूचना प्रबंधन का भविष्य व एक डेटा-संचालित और सुरक्षित दृष्टिकोण विषय पर किया गया चर्चा

कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्रिटेन के एबरडीन विश्वविद्यालय से प्रो प्रदीप शर्मा और आईआईएम रांची से प्रो नितिन सिंह द्वारा दो मुख्य सत्र प्रस्तुत किए गए। दिन का मुख्य आकर्षण- सूचना प्रबंधन का भविष्य व एक डेटा-संचालित और सुरक्षित दृष्टिकोण विषय पर एक पैनल चर्चा रही। संयोजकों द्वारा संचालित, चर्चा में प्रोफेसर प्रवीण पाणिग्रही (आईआईएम इंदौर), प्रोफेसर नितिन सिंह (आईआईएम रांची), प्रो मदन लाल यादव (आईआईएम बोधगया), प्रो बौधायन गांगुली (आईआईएम बोधगया) और प्रो प्रदीप शर्मा (एबरडीन विश्वविद्यालय) जैसे प्रतिष्ठित पैनलिस्ट शामिल रहे। इस कार्यक्रम का समापन एक जीवंत सांस्कृतिक शाम के साथ हुआ, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और विविधता का प्रदर्शन किया गया।

सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों को किया गया पुरस्कृत

सम्मेलन के अंतिम दिन आईआईटी पटना से प्रो सोमनाथ त्रिपाठी और एनआईटी पटना से प्रो प्रभात कुमार द्वारा दो मुख्य भाषण सत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन का समापन विदाई सत्र के साथ हुआ, जिसके दौरान डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए सर्वश्रेष्ठ शोधपत्रों को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब हो कि डेटा एनालिटिक्स और

साइबर सुरक्षा पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (डीएसीएस 2024) एक सफल कार्यक्रम रहा, जिसमें शोधकर्ताओं, विद्वानों और उद्योग पेशेवरों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया गया। इस आयोजन ने विचारों के आदान-प्रदान, ज्ञान साझा करने एवं डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा में समकालीन चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है।

किउल-गया रेलखंड पर नवादा स्टेशन के समीप नये रेलवे ट्रैक का कैसे हुआ ट्रायल, पढ़ें पूरी खबर

0

जनवरी 2025 के अंत तक दोहरी लाईन बनकर हो जायगा तैयार, माल गाड़ी से किया गया पहला ट्रायल, शहर के तीनों रेलवे क्रॉसिंग पर हुई ट्रायल

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत किउल-गया रेलखंड पर रेलवे लाईन दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण पर है। नवादा स्टेशन से तिलैया स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा नहीं होने के कारण अभी तक डबल लाईन का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। इसी को लेकर रविवार को नवादा स्टेशन के समीप अधूरा पड़ा निर्माणाधीन दोहरी लाईन का ट्रायल किया गया।

जिसमें नवादा स्टेशन से सद्भावना ओवरब्रीज तक रेलवे पटरी पर गिट्टी लदा ब्लास्ट ट्रेन का परिचालन ट्रायल के रूप में किया गया। रेलवे लाईन में काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि यह पहला ट्रायल है, जिसमें शहर के तीनों रेलवे फाटक से ट्रेन को अप-डाउन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस ब्लास्ट मालगाड़ी में गिट्टी लदा कुल 27 डब्बा है, जिससे भार के हिसाब से ट्रैक पर लोड क्षमता की स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल को लेकर तीनों रेलवे फाटक पर करीब 15 मिनट तक ट्रैफिक बंद रहा। बताया गया कि 34 नम्बर पैनल हाउस तैयार होते ही यह ट्रैक चालू हो जायगा।

साथ ही सिग्नल व इलेक्ट्रिक का काम पूरा होना बाकी है। रेल कर्मियों ने बताया कि मालगाड़ी से ट्रायल के बाद इंजन के द्वारा स्पीड ट्रायल किया जायगा। हालांकि, रेलवे द्वारा रेल पटरी के दोहरीकरण को पूरा करने के लिए तीन तिथि निर्धारित किया है, जिसमें 25 दिसम्बर, 1 जनवरी तथा 15 जनवरी शामिल है,

परंतु कार्य की स्थिति को देखते हुए रेल कर्मियों ने बताया कि जनवरी अंत तक यह दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जायगा। गौरतलब हो कि इस रेलखंड पर स्टेशनों का निर्माण और दोहरीकरण का कार्य लम्बे समय से चल रहा है, जबकि विद्युत रेल परिचालन पूरा हो चुका है। गौरतलब हो कि किउल-गया रेलखंड पर चल रही रेलवे कार्य को लेकर

लम्बे समय से कई ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। किउल-गया रेलखंड और गया स्टेशन पर चल रही कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन कम किया गया है। बता दें कि आम नागरिकों को किउल-गया रेलखंड पर सुगम यात्रा करने के लिए जनवरी तक परेशानी झेलना पड़ सकता है।

You cannot copy content of this page