कड़ाके की ठंड में मसीहा बनकर डॉ अनुज चला रहे मिशन कम्बल वितरण अभियान, नये साल में हजारों गरीब व असहायों के बीच बांट चुके हैं कम्बल, कहा आगे भी जारी रहेगा राहत कार्य
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
आम तौर पर जिस व्यक्ति को जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ना होता वह उसी क्षेत्र की जनता के लिए काम करता है, लेकिन मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज सिंह भले ही नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, बावजूद उन्होंने दूसरे विधानसभा के हजारों गरीबों व असहायों के दहलीज पर पहुंचकर इस भीषण ठंड में कम्बल वितरण कर मानवता और इंसानियत का मिसाल दिया है।
इस अभियान ने यह साफ कर दिया कि डॉ अनुज किसी सत्ता के लोभ में जनहित कार्य नहीं कर रहे हैं। पिछले पंद्रह सालों से मॉडर्न ग्रुप के तत्वधान में हर साल हजारों गरीब व असहायों के बीच कम्बल वितरण किया जाता है। लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर नवादा के चेयरमैन और प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी सह मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने
कौवाकोल प्रखंड के कौआकोल बाजार, रानी बाजार, जयप्रकाश नारायण की कर्मभूमि सेखोदेवरा में पिछड़ा समाज, महादलित एवं बिरहोर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध परिवार के बीच में कंबल वितरण किया। नववर्ष में हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप अपने चरम पर है। इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है।
ऐसी परिस्थिति में भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से डॉ अनुज सिंह ने नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के आदिवासी समुदाय बिरहोर जाति के सैकड़ों परिवारों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण का राहत कार्य किया। कौआकोल प्रखंड के आसपास रानीबाजार, सेखोदेवरा, कौआकोल आदि गांव के आदिवासी समुदाय के निर्धन, बुजुर्गों एवं महिलाओं को कंबल वितरित कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया गया।
धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है- डॉ अनुज
इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवनरक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए। मौके पर समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र वर्मा, द्वारिका प्रसाद यादव, संतोष कुमार, प्रहलाद कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग के लिए उपस्थित समाजसेवी द्वारिका प्रसाद यादव ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भुत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने पूरे मॉडर्न परिवार को आशीर्वाद देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
कड़के की ठंड को लेकर बंदियों की सुरक्षा का दिए कई आवश्यक निर्देश, महिला व बुजुर्ग बंदियों पर खास ध्यान देने के साथ ठंड में प्रयाप्त सुविधाएं देने का दिया आदेश
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नये साल में व्यवहार न्यायालय के न्यायधीशों की टीम नवादा मंडल कारा में बंदियों का हाल-चाल जानने पहुंचे। शनिवार को मंडल कारा पहुंचने वाले न्यायधीशों में जिला एवं सत्र न्यायधीश आशुतोष कुमार झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर तथा नवादा लोक अदालत के सचिव सरोज कृति शामिल थे।
उक्त जानकारी देते हुए व्यवहार न्यायालय के नाजीर जैकी हैदर ने बताया कि नये साल में जिला एवं सत्र न्यायधीश सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मंडल कारा का पहला निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडल कारा के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा बंदियों से हाल-चाल जाना।
श्री हैदर ने बताया कि जेल में औचक निरीक्षण के क्रम में हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड से बंदियों को समुचित व्यवस्था देने का निर्देश दिया गया। प्रयाप्त कंबल के अलावा खाना-पान व रहन-सहन सहित स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश मंडल कारा के अधिकारियों को दिया गया।
मंडल कारा के बंदियों से सुविधाओं पर भी जानकारी ली गई। गौरतलब हो कि नये साल में अचानक बढ़ी ठंड से हर लोग त्रस्त है, ऐसे में मंडल कारा में रह रहे बंदियों के साथ कोई लापरवाही नहीं की जाय इसका खास ख्याल रखने को लेकर व्यवहार न्यायालय के न्यायधीशों ने औचक निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए।
औचक निरीक्षण को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहकर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं जेल में बंद बुजुर्ग व महिला बंदियों के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि बुजुर्ग व महिला बंदियों को ठंड से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। दोपहर तक चली निरीक्षण के बाद सभी न्यायिक पदाधिकारी व्यवहार न्यायालय लौट गये।
रोमांचक फाइनल मुकाबला में कुंती नगर की टीम ने न्यू एरिया की टीम को दो विकेट से किया पराजित खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मॉर्डन ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने कहा किसी भी स्पोर्ट्स में एक बात की ध्यान होनी चाहिए कि वो खेल भावना से खेले
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के खेल मैदान में आयोजित हो रहे मॉडर्न क्रिकेट लीग 2024 का विजेता मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर बना। दस-दस ओभरों के खेले जा रहे इस टुर्नामेंट में मॉडर्न इंग्लिष स्कूल कुंती नगर ने मॉडर्न इंग्लिष स्कूल न्यू एरिया को दो विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इस क्रिकेट लीग में मॉडर्न शैक्षणिक समूह के द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, मॉडर्न इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज की टीमें भाग ली थी। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबला मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया के बीच खेला गया,
जिसमें टॉस जीतकर पहले निर्धारित 10 ओभरों में बल्लेबाजी करते हुए न्यू एरिया की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर कुल 54 रन ही बना पाया। कुंती नगर की टीम ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सौरभ नारायण ने चार विकेट एवं अनुज प्रकाश ने तीन विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कुंती नगर की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 9.2 ओभर में 55 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
दोनों टीमों के बीच कांटे का संघर्ष रहा। इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बच्चों के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख के साथ बेहतर करने का जज्बा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्पोर्ट्स में एक बात की ध्यान होनी चाहिए कि वो खेल भावना से खेले।
अंत में निदेशक एवं प्राचार्य के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सम्मानित करते हुए सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू एरिया के कप्तान आरुष सिंह, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हिसुआ के बल्लेबाज राजू कुमार तथा बेस्ट गेंदबाजी का अवार्ड कुंती नगर के सौरव नारायण को दिया गया।
दोनों विद्यालय के विद्यार्थी अपने-अपने टीम का हौसला बढ़ाने में लगे रहे। मैच में अंपायर की भूमिका में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव, राकेश रंजन व तीसरे अंपायर की भूमिका में नीतीश कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग की भूमिका में निहारिका कुमारी ने निभाया।
छोटी सी बच्ची से कटाया गया फीता, पीएमजी अनिल कुमार ने वर्चुअल माध्यम से डाकघर का किया उद्घाटन कर बताया इसके फायदे, ग्रामीणों में बनी उत्साह
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मेसकौर को डाक विभाग ने उप डाकघर के रूप में बड़ी सौगात देने का काम किया। शुक्रवार को जिले के मेसकौर प्रखंड मुख्यालय में उप डाकघर का उद्घाटन पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बिहार सर्किल के चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने वर्चुअल माध्यम से इस उप डाकघर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस उप डाकघर का उद्घाटन भले ही बिहार के चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल ने वर्चुअल तरीके से किया, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस उप डाकघर का फीता काटने का काम एक छोटी सी बच्ची ने किया, जिसका स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।
इस अवसर पर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने डाकघर की कई उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि मेसकौर उप डाकघर में मनी ऑर्डर, बीमा सेवाएं तथा ऑनलाइन बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराई गई है। इस उप डाकघर के खुलने से स्थानीय लोगों को डाक सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी।
उन्होंने अपील किया कि इस क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक संख्या में डाक सेवा का लाभ उठाएं। पीएमजी अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय डाक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह कदम हमारे ग्राहकों तथा उपयोगकर्ताओं को वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा और हमारे व्यवसाय को और भी मजबूत बनाएगा।
उन्होंने बताया कि इस डाकघर में वित्तीय सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने, वित्तीय लेन-देन की सुविधा तथा वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता उपलब्ध है। गौरतलब हो कि भारतीय डाक ही एक ऐसा माध्यम है जो ग्रामीणों को बैंकिंग की जानकारी उपलब्ध कराया है। पुराने जमाने में लोग भारतीय डाक के माध्यम से ही संदेशों का अदान-प्रदान किया करते थे।
आज के दौर में डाकघर हर तरह की सुविधाओं से लैस हो चुका है। मौके पर डाक अधीक्षक नवादा नीरज कुमार चौधरी, डाक निरीक्षक रवि प्रकाश, संतोष कुमार, प्रणाली प्रबंधक जितेंद्र कुमार, विकास पदाधिकारी राहुल कुमार तथा डाक निरीक्षक विकास कुमार सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मैजूद थे।
रेल अधिकारी बता रहे शॉट सर्किट और बुक स्टॉल संचालक बता रहे जानबूझ कर लगाया गया आग
चार दमकल वाहनों से आग पर पाया गया काबू, अगलगी में पुराना प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यातायात निरीक्षक कार्यालय व बुक स्टॉल जलकर हुआ राख
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
साल के पहले ही दिन नवादा के पुरानी रेलवे स्टेशन पर भीषण अगलगी की घटना से एक तरफ जहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था वहीं इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। जिस तरह से देखते ही देखते आग की लपटें पुराना स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर रहे यातायात निरीक्षक का कार्यालय तथा बुक स्टॉल को अपने आगोश में लिया, वह जांच का विषय बन गया है।
आग की लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए थे और इधर-उधर भागने लगे थे। इस घटना की जानकारी पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दिया, जिसके बाद अग्निशमन दस्ता चार दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नवादा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अरूण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे तो देखा रेल यातायात निरीक्षक का कार्यालय धू-धूकर जल रहा था, जिसमें कई महत्वपूर्ण कागजात के जल जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट से पुराने रेलवे स्टेषन पर अगलगी की वारदात हुई है।
रेल यातायात निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस वक्त अगलगी की घटना हुई उस वक्त कार्यालय में कोई नहीं था, सभी लोग फिल्ड में काम कर रहे थे। हालांकि कुछ कागजात बचाया गया है, परंतु अभी इस अगलगी में कितना नुकसान हुआ है उसकी जांच किये जाने के बाद ही पता चल सकेगा। वैसे इस घटना की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है।
बुक स्टॉल संचालक का दावा है कि आग लगी नहीं लगायी गई
इधर, पुराने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर यातायात निरीक्षक कार्यालय के समीप रहे अशोक एंड कम्पनी बुक स्टॉल के संचालक लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र महेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे बुक स्टॉल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है, जिसमें करीब 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि विभागीय प्रक्रिया के कारण नये रेलवे स्टेशन पर बुक स्टॉल को शिफ्ट नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई महीनों से बुक स्टॉल का विद्युत कनेशन कटा हुआ था, ऐसे में शॉट सर्किट का सवाल ही नहीं होता है, साथ उन्होंने बताया कि रेलवे का विद्युत वायरिंग इतना बेहतर होता है कि
कभी भी इस तरह से आग नहीं लग सकता है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि यहां असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया है, जिसकी जांच होने पर खुलासा हो पायेगा। गौरतलब हो कि नया रेलवे स्टेशन बनने के बाद यहां पर भिखारियों और असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में इस अगलगी की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है।
मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंतीनगर में नववर्ष के अवसर पर असहाय वृद्धों एवं महिलाओं में लगभग 5000 कम्बल का हुआ वितरण
मॉडर्न ग्रुप के निदेशक एवं सचिव ने लगभग 20 से अधिक गांवों के पांच हजार से अधिक बुजुर्गों एवं महिलाओं को कम्बल बांट कर किया अपने नववर्ष का आगाज
लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंतीनगर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ अनुज सिंह पिछले पंद्रह वर्षों से करते आ रहे हैं कंबल वितरण
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नूतन वर्ष 2025 के शुभागमन के उपलक्ष्य में जहां सबलोग अपने परिवार के साथ पिकनिक, यात्रा और पार्टी कर उत्सव मना रहे थे, वहीं इन सब से दूर हमेशा सामाजसेवा एवं दरिद्रनारायण की सहायता के पुनीत भावों से भरे एक परोपकारी परिवार के भाइयों में मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव डॉ शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह, मॉडर्न इंगलिश स्कूल, बिहारशरीफ के सचिव रंजीत कुमार, डॉ संध्या, अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा अपने माॉडर्न परिवार के साथ मिलकर अपना नववर्ष गरीब और बेसहारा बुजुर्गों और असहाय महिलाओं के बीच कम्बल वितरण कर अपने सामाजिक कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए इंसानियत का मिसाल पेश किया।
नववर्ष में हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप अपने चरम पर है। इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है। ऐसी परिस्थिति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर में अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव डॉ शैलेश कुमार ने शहर के कुन्तीनगर स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल के प्रांगण में पांच हजार से अधिक बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर ठंड से उनकी जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस शुभ अवसर पर नवादा शहर के आसपास के गांवों में घंघौली, गोंदापुर, खरीदी बिगहा, पिपरपाती, झिटकौरा, झुनाठी, चुटकीयाबीघा, शिवचरण बीघा, सोहजाना, नेया, भगवानपुर, जैसीन बिगहा, कलक्टर बिगहा, बुधौल, कुंतीनगर तथा सिसवां आदि दर्जनों गांव के निर्धन व बेसहारा परिवार के बुजुर्गों को कंबल वितरित कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया गया।
जरुरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई त्योहार नहीं- डॉ अनुज
कंबल वितरण के दौरान मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक *डॉ. अनुज सिंह ने कंबल वितरण समारोह में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों, स्थानीय ग्रामीणों, लाभार्थियों एवं सभी मीडियाकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ कोई भी त्योहार मनाना एक तरीका हो सकता है, लेकिन हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। सक्षम लोगों द्वारा किसी भी त्योहार के अवसर पर यदि जरुरतमंदों की सहायता की जाए तो आपके त्योहार मनाने की खुशी कई गुणा बढ़ जाती है।
जरूरतमंद की सहायता सबसे बड़ा कर्तव्य- डॉ शैलेश
इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरूरतमंद के होठों पर खुशी की मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। नए वर्ष के शुभारंभ का यह एक बेहतरीन तरीका है।
दौलत का सदुपयोग सुपात्र दान से होता है- संजय
त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवादा के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवनरक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न परिवार के वरिष्ठ अभिभावक जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद शर्मा, नवादा की प्रख्यात चिकित्सिका डॉ मधु सिन्हा एवं चिकित्सक डॉ चंद्रभूषण की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।
आगंतुक अतिथियों ने की खूब सराहना
इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग के लिए उपस्थित समाजसेवी अनिल कुमार ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भुत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। समाजसेवी मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार अधिवक्ता, समाजसेवी प्रभाकर बाबू, प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नवादा के वरीय पत्रकार साकेत बिहारी, नावाडीह के श्रीकांत पांडेय, यदुनंदन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, रणजीत चौहान मुखिया प्रतिनिधि भगवानपुर पंचायत, बालमुकुंद पांडेय, झुनाठी पंचायत के पूर्व मुखिया रामबालक यादव, समाजसेवी नागेंद्र सिन्हा, कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह,
अरुण कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, पत्रकार मनोज कुमार, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, कृष्णनंदन कुमार प्रभाकर, दोना पंचायत के पूर्व मुखिया रामू चौहान, मो आशिक पूर्व वार्ड सदस्य, सुगिया देवी, कुंती देवी, अनीता देवी, रूबी देवी, दिलीप कुमार, पारस कुमार, अनिरुद्ध सिंह, बिपिन सिंह, अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार, संजीत कुमार, सुनील सिंह, राजेश कुमार तथा रामानुज सिंह आदि ने कंबल वितरण समारोह की सराहना करते हुए इसके लिए समस्त मॉडर्न परिवार की खूब प्रशंसा की और उन्हें इसमें सहभागी होने का अवसर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ठंड में कम्बल पाकर लाभार्थियों ने दिया आशीर्वाद
वहीं भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों ने अपने गगनभेदी जय-जयकार से समस्त कुंतीनगर को गुंजायमान कर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मॉडर्न परिवार को साधुवाद दिया। उन्होंने कम्बल देने के लिए अशोक कुमार सिंह, डॉ अनुज सिंह, डॉ शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह और उनके समस्त परिवार को अपने आशीर्वादों से भर दिया एवं इस कृपा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लाभार्थियों ने उनके दिनानुदिन प्रगति की हार्दिक कामना भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडर्न स्कूल के उपप्राचार्य सुजय कुमार और एमके विजय, वरीय शिक्षक डॉ धर्मवीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, दीपक प्रुष्टि, विजय कुमार अकेला, समीर सौरभ, वशिर खान, विपुल कुमार, संजीव रंजन,केके शर्मा, विजय कुमार अकेला तथा विनोदानंद झा सहित मॉडर्न परिवार की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही।
159 हुई घातक दुर्घटनाएं, 236 लोग हो चुके हैं घायल, वर्ष 2023 में जिले के 8 स्थान बना था ब्लैक स्पॉट, नवादा नगर थाना क्षेत्र में हो चुकी है सबसे अधिक 39 सड़क दुर्घटनाएं
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
जाते-जाते वर्ष 2024 में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम सका। यही वजह है कि साल 2024 समाप्त होने से दो दिन पूर्व बड़ी सड़क हादसे में दो युवकों की मौत ने कोहराम मचा दिया। वहीं साल के अंतिम दिन रजौली स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बीते साल में अब तक कुल 395 वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 180 लोगों की जानें जा चुकी है।
वहीं 159 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस दौरान 236 लोग घायल हुए। हालांकि, वर्ष 2023 की बात करें तो जिले में कुल 460 वाहन दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 250 लोगों की मौतें हो चुकी है। वहीं गंभीर सड़क दुर्घटना की बात करें तो कुल 216 हो चुकी है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में दुर्घटना की घटना में थोड़ी कमी जरूर रही, बावजूद लोग लापरवाही से वाहन चलाने में बाज नहीं आ रहे हैं।
वर्ष 2023 में जिले के 8 स्थानों को चिन्हित कर ब्लैक स्पॉट बनाया गया था, जिसमें जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मोड़, अकौना बाजार के पास तथा केंदुआ मोड़ शामिल है। वारिसलीगंज में बलवापर तथा चांदनी चौक शामिल है। अकबरपुर में माखर मोड़, नेमदारगंज में छह माईल के पास, रजौली में अंधरवारी मोड़ के पास, प्राणचक मोड़ के पास, अमावां मोड़ के पास तथा बांके मोड़ शामिल है। वहीं पकरीबरावां में कचना मोड़ हॉट स्पॉट में शामिल है। साल 2024 का हॉट स्पॉट अभी जारी नहीं किया गया है।
साल के अंतिम समय में हुई बड़ी सड़क हादसा, तीन की गई जान
साल के अंत में सबसे बड़ी सड़क हादसा ने हर किसी का दिल दहला दिया। तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत ने कोहराम मचा दिया। वहीं साल के अंतिम दिन सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। भीषण बाइक दुर्घटना का शिकार हुए दोनों मृतक युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई थे।
वहीं इस सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे विम्स पावापुरी रेफर किया गया। यह घटना 29 दिसम्बर 2024 की रात्रि नवादा-गया पथ पर नगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि फार्म के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि बाइक पर सवार स्व भागवत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ला निवासी स्व देवनंदन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार तथा सुबेलाल रवानी का 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल पहुंचे नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। साल के अंतिम दिन रजौली टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर और डम्फर में भीषण टक्कर हो गई,
जिसमें ट्रैक्टर चालक जमुई जिले के गाढ़ही थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरोजोर गांव निवासी प्रसादी यादव का 30 वर्षीय पुत्र विनोद यादव की दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में आज भी लापरवाही देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता फैलाये जाने के बाद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है। सड़क हादसे में मारने वाले सबसे ज्यादा युवा वर्ग होते हैं, जो स्टंट के चक्कर में मौत को दावत दे रहे हैं।
उद्घाटन मुकाबले में बोलबम क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से किया शानदार जीत हासिल, सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार व प्रशिक्षु डीएसपी कौशल कामिनी ने मैच का किया उद्घाटन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिले के उच्च विद्यालय कादिरगंज के मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग बी- डिवीजन 2024-25 के आगाज से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा गया। इस मैच का उद्घाटन रविवार को सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कौशल कामिनी एवं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल बोहरा ने संयुक्त रूप से किया।
सभी अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने एवं इसके फायदे बताया। एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि नवादा के खिलाड़ी देश एवं अंतर्रास्ट्रीय मैदानों पर अपना हुनर दिखा रहे हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने नवादा में क्रिकेट की मूलभूत समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया
एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा को बधाई देते हुए कहा कि मूलभूत समस्याओं के अभाव में भी नवादा में क्रिकेट को बेहतरीन स्तर से आयोजित करवाया जा रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती कामिनी ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उद्घाटन मैच बोलबम क्रिकेट क्लब एवं युवराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। युवराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा 28.1 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गए। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान अंकित ने 46, दिलखुश ने 34 रन बनाया,
जबकि सूरजभान ने 15 रनों का योगदान दिया। बोलबम क्रिकेट क्लब की ओर से प्रभाकर ने 4 और तमीम इकबाल ने 3 विकेट झटके। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोलबम क्रिकेट क्लब की टीम महज 19.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
बल्लेबाजी में हर्षित ने नाबाद 84, कप्तान आदित्य राज ने 17 तथा आदित्य ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ और अतुल ने एक-एक विकेट लेने में कामयाब हुए। बोलबम क्रिकेट क्लब के हर्षित की शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कादिरगंज के थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के द्वारा दिया गया।
उद्घाटन मैच में अंपायरिंग की भूमिका में राजेश कुमार तथा श्यामदेव थे, जबकि मैच रेफरी के रूप में अजय कुमार ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। वहीं स्कोरर के रूप में पंकज ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। सोमवार का मुकाबला कादिरगंज के मैदान में रजौली क्रिकेट क्लब तथा एमआई क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
उद्घाटन के मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष गोविंद,
क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया उमेश मल्होत्रा, नवीन कुमार, रितेश कुमार, आनंद मिश्रा, प्रहलाद कुमार, पंकज केसरी, राकेश कुमार, सुभाष प्रसाद तथा रौशन कुमार आदि मौजूद थे।
घर में अकेली लड़की को देख घर में घुसकर चार दरिंदे दुष्कर्म का किया प्रयास, बेटी का बचाव करने गए पिता को पीट पीटकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जांबाज पिता ने अपनी जान देकर बचाई बेटी की आबरू
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में सनसनी फैलाने वाली वारदात सामने आया है, जहां चार वहशी दरिंदे गलत नीयत से घर में घुसकर एक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। तभी लड़की के पिता पहुंच गए और बेटी की आबरू बचाने के लिए उन दरिंदों से भीड़ गए, फिर क्या था वहशी दरिंदों ने लड़की के पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, फिर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के भदौर गांव में शनिवार की देर शाम घटी।
जानकारी अनुसार उक्त गांव स्थित एक घर में लड़की को अकेला देखकर पड़ोस के 4 युवक गलत नीयत से उसके घर में प्रवेश कर लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के द्वारा शोर मचाये जाने के बाद घर के बाहर रहे पिता बेटी की इज्जत बचाने के लिए घर पहुंच गया,
तब उक्त चारों युवकों ने बचाव के लिए पहुंचे पिता पर लाठी-डंडा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
इतना ही नहीं उक्त मनचले युवकों ने लड़की की मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जाता है कि आरोपी युवकों के द्वारा लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने में विफल होने के बाद लड़की के साथ भी बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ को तोड़ दिया गया।
दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे थे सभी वहशी दरिंदे
पीड़िता की मानें तो 4 पड़ोसी युवक गंदी नीयत से घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पिता और मां के साथ मारपीट किया। इस दौरान पिता की मौत हो गई।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी महेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, मदन चौधरी, रावो चौधरी तथा राहुल कुमार घर में घुस आए। घर में घुसते ही सभी अश्लील हरकतें करने लगे, जिसका विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उक्त सभी अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
झारखंड से ट्रक में भरकर बिहार लाया जा रहा था विदेशी शराब, उत्पाद पुलिस ने चेक पोस्ट पर ट्रक किया जब्त, चालक गिरफ्तार, बिहार-झारखंड के अधिकारियों के साथ डीएम के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होते ही देर रात हुई यह कार्रवाई
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में शुक्रवार को डीएम रवि प्रकाश द्वारा बिहार-झारखंड के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होते हो देर रात बॉर्डर पर उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों का विदेशी शराब जब्त किया। साल के अंतिम समय में उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
नववर्ष के अवसर पर बिहार में शराब माफियाओं द्वारा उंची कीमत पर शराब बेचने की मंसुबे को उत्पाद विभाग ने पानी फेर दिया। शुक्रवार की देर रात्रि उत्पाद पुलिस ने बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित रजौली चेक पोस्ट पर एक ट्रक विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि रजौली समेकित चेक पोस्ट पर उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक संख्या जेएच-09एम/1878 को जांच के लिए रोका। उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी लेने के क्रम में मकई की बोरियों और भूसे की बोरियों को हटाकर जांच आरंभ किया गया,
तब ट्रक चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ लिया गया। मकई की बोरियों और भूसी की बोरियों में छिपाकर ला रहे मैकडॉवेल नंबर-वन व्हिस्की 375 एमएल का 190 कार्टून, प्रत्येक में 24 बोतल, जिसका मात्रा 1710 लीटर, 180 एमएल का 205 कार्टून, प्रत्येक में 48 बोतल, जिसका मात्रा 1771.2 लीटर पाया गया।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब में कुल 14420 बोतल में कुल 3481.200 लीटर विदेशी शराब शामिल है। जब्त उक्त शराब का अनुमानित कीमत 31.39 लाख रूपये आंका जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक पंजाब राज्य अन्तर्गत पटियाला जिले के
समाना थाना क्षेत्र के समाना तेज कॉलोनी, छज्जू दानापीर मुहल्ला निवासी स्व गुरु चरण सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुखवीर सिंह ने बताया कि शराब लोड ट्रक हजारीबाग जिले के चौपारण में सुमनदीप नामक व्यक्ति मुजफ्फरपुर ले जाने के लिए दिया था।
बताया गया कि चालक का ओरिजिनल मोबाइल ले लिया गया तथा एक नया मोबाइल और सिम नंबर देकर भेजा गया था। इस कार्रवाई में उत्पाद एसआई बब्लू कुमार के साथ एएसआई सौरभ कुमार, राकेश कुमार तथा अंकित कुमार शामिल थे।