समागम को सम्बोधित करते हुए विधायक मो कामरान कहा मानवता और भाईचारे का संदेश देता है संत निरंकारी मिशन, सभी धर्म व समुदाय को लेकर चलने वाले विधायक मो कामरान की बढ़ रही लोकप्रियता
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित रानीबाजार गांव में संत निरंकारी मिशन के समागम का आयोजन किया गया। समागम में निरंकारी मिशन से जुड़े श्रद्धालुओं ने गीत, भजन, कविताएं तथा विचारों आदि के माध्यम से सतगुरु के संदेशों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय राजद विधायक मो कामरान ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समागम में शामिल विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक मो कामरान ने कहा कि संतों की संगत व संतों का आशीर्वाद मानव और
समाज का उचित मार्गदर्शन करते हुए सन्मार्ग पर चलने एवं परोपकार की भावना को हृदय में रखना सिखाता है। उन्होंने संत निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन समाज में मानवता और भाईचारे का संदेश देता है।
समाज हित और मानवता की रक्षा के लिए भी यह मिशन हमेशा तत्पर रहता है। कार्यक्रम में मौजूद मिशन के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक अरुण पारिल ने मिशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों पौधारोपण, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान आदि की चर्चा करते हुए कहा कि
संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। मौके पर मिशन के क्षेत्रीय प्रभारी देवेंद्र सिंह तथा कौआकोल शाखा के प्रमुख कृष्णचन्द्र पासवान सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
एक तरफ शहर के अंसार नगर में कंबल पाकर खुश हुए अल्पसंख्यक समुदाय के वृद्धजन, तो दूसरी तरफ नारदीगंज प्रखंड के दस गांवों में हजारों वृद्धिजनों में बांट दिया कंबल
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ठंड के इस मौसम में वन मैन आर्मी बनकर सभी धर्म व समुदाय के गरीब और असहाय वृद्धजनों बीच कंबल वितरण एक सूत्री अभियान चला रहे हैं। पूरे जिले में अब तक 50 हजार से अधिक कंबल बांट चुके हैं। पिछले दिनों मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा एवं लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मोगलाखार व अंसार नगर के दरिया शाह कब्रिस्तान मैदान में हजारों अल्पसंख्यक समुदाय के वृद्धजनों, महिलाओं में समाजसेवी, शिक्षाविद सह मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज के द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया गया।
वहीं नारदीगंज के दस गांवों में कंबल वितरण किया। वर्तमान समय में कप कंपाती ठंड से आम नागरिक त्राहिमाम हैं। ऐसे कठिन समय में मॉडर्न समूह के द्वारा पिछले 10 दिनों से निरंतर ठंड से राहत के लिए वृद्धजनों, महिलाओं, असहाय लोगों के बीच पहुंचकर कंबल देने का कार्य किया जा रहा है। मॉडर्न परिवार के द्वारा यह कार्य पिछले 15 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से लगातार होते आ रहा है। इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा जाति- धर्म से उपर उठकर जन कल्याण के लिए पवित्र भावना से काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि न केवल हम शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपने योगदान देकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मोलाखार वार्ड 25 एवं 27 के हजमत नगर, आजाद नगर, तकिया पर,अफजल नगर, वार्ड 30 के बड़ी दरगाह, वार्ड 40 कमालपुर, अंसार नगर, न्यू अंसार नगर के लगभग 1000 वृद्धजन, महिलाओं, गरीबों एवं असहाय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान मो फैज ने कहा कि आज गरीबों के लिए मॉडर्न समूह जो कि समाज कल्याण की भावना के साथ निःस्वार्थ मदद कर रहा है,
उसके लिए पूरा अल्पसंख्यक समाज शुक्रगुजार है। यह नवादा की पहली ऐसी संस्था है, जो कि समाज के वंचित असहाय परिवारों की मदद कर रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर समाजसेवी अलाउद्दीन अंसारी, मो मुख्तार, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता मो रिजवान आलम, मो चांद खान, अलाउद्दीन, जैमुर कादरी, राबीद हुसैन, लटन अंसारी, जसीमुद्दीन, मो जफर, मो मुख्तार खान, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार उपस्थित रहे।
नारदीगंज के 10 गांवों के वृद्धजन व महिलाएं कंबल पाकर दिया आशीर्वाद
नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो पंचायत के इंटर विद्यालय ओड़ो के खेल मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को लक्ष्मी नाट्य कला परिषद ओड़ो के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चंदन सिंह, सीताराम सिंह, अरुण कुमार एवं बुद्धिजीवी ग्रामीण के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।
इस शुभ अवसर पर ओड़ो, कोसला एवं इचुआ करना पंचायत के लगभग 10 गांवों के ओड़ो, बस्ती बिगहा, बहादुरगंज, महादेव बिगहा, कोसला, बभनौली, सीता बिगहा, नया नगर दलित टोला, फतेहपुर, इचुआकरना, दयाली बिगहा, भेलू बिगहा, आदमपुर, जगदीशपुर तथा पांचू बिगहा के हजारों वृद्ध, महिलाएं व असहाय गरीब लोगों को कंबल दिया गया। जिसके बाद लोगों ने खूब आशीर्वाद दिया।
मौके पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी डॉ जेपी चौधरी, प्रो वीरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, सीताराम सिंह, अरुण कुमार, विजय कुमार, उपेंद्र रजक, कोसला पंचायत की उप मुखिया मारो देवी, वार्ड सदस्या कमला देवी, राजीव रंजन, अनिता कुमारी, रुबी कुमारी, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
कौआकोल राजद कार्यालय पहुंचे विधायक मो कामरान कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर ही बैठकर सदस्यता अभियान का किया समीक्षा, कहा गरीब-गुरबों की पार्टी है राजद
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिला स्थित गोविंदपुर विधानसभा के कौआकोल प्रखंड राजद कार्यालय में शुक्रवार को स्थानीय राजद विधायक मो कामरान ने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर समरसता का परिचय दिया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में अपने विधायक के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील किया,
साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया। विधायक मो कामरान ने कहा कि राजद सभी को जोड़ने, समाज के सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राजद गरीब-गुरबों की पार्टी है तथा
सामाजिक न्याय पर यकीन करने वाली हर वर्गों और लोगों को सम्मान के साथ अधिकार देने का कार्य किया है। इसलिए, सभी लोग पार्टी से जुड़कर गरीब-गुरबों के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर लालू प्रसाद के हाथों को मजबूत करने का काम करें।
बैठक के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष कई समस्याओं को रखा, जिस पर विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन की बात कही। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, सरयुग यादव, तूफानी यादव तथा सत्येन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने व यातायात सुविधा को सुदृढ़ करने को लेकर डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ के पहल पर नगर परिषद के माध्यम से किया गया आवंटन का कार्य
थोक फल के लिए 35 दुकानें, थोक सब्जी के लिए 26 दुकानें तथा मिनी थोक (फड़िया) फल के लिए 14 दुकानें व मिनी थोक (फड़िया) सब्जी के लिए 33 दुकानें सहित थोक फल व सब्जी मिलाकर कुल 61 दुकानें तथा मिनी थोक फल व सब्जी के लिए कुल 47 दुकानें हुई आवंटन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा शहरी क्षेत्र में वर्षों से थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं को जगह आवंटन का चली आ रही समस्या अब समाप्त हो गया है। इसमें थोक फल-सब्जी व मिनी थोक (फड़िया) को भी शामिल किया गया है।
इसके लिए शहर से बाहर बुधौल बस पड़ाव के समीप एनएच-20 के पास जगह आवंटन किया गया है, जिसमें कुल 108 थोक व मिनी फल-सब्जी बिक्रेताओं को लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटन की गई है। बता दें कि शहर के मुख्य मार्ग पर लगने वाली जाम व अतिक्रमण सहित स्वच्छता को लेकर डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार के पहल पर नगर परिषद द्वारा जगह आवंटन कराया गया है।
सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर फल व सब्जी बिक्रेताओं से यातायात सहित अतिक्रमण व स्वच्छता की समस्या गंभीर हो चुकी थी। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा इसे शहर से बाहर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए थोक व मिनी (फड़िया) फल-सब्जी बिक्रेताओं के कुल 108 दुकानें अभी तक आवंटन किया गया है।
इसके अलावा जो लोग छूट गये हैं, उनके द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार बाद में आवंटन किया जायगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 35 थोक फल बिक्रेता, 26 थोक सब्जी बिक्रेता तथा 14 मिनी (फड़िया) फल बिक्रेता व 33 मिनी (फड़िया) सब्जी बिक्रेता शामिल है। इस प्रकार थोक फल व सब्जी बिक्रेताओं में अब तक कुल 61 दुकानदार तथा
मिनी (फड़िया) फल व सब्जी बिक्रेताओं अब तक कुल 47 दुकानदार शामिल है। सदर एसडीओ ने बताया कि थोक फल बिक्रेताओं को 12/20 स्क्वायर फीट, थोक सब्जी बिक्रेताओं को 12/18 स्क्वायर फीट तथा मिनी (फड़िया) सब्जी व फल बिक्रेताओं को 10/6 क्वायर फीट दुकान आवंटन किया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को आवंटित स्थल पर सभी फल-सब्जी थोक व मिनी (फड़िया) बिक्रेताओं को लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटन करा दिया गया है। साथ ही आवंटित स्थल पर लाईट की भी सुविधाएं करा दी गई है। नगर परिषद के द्वारा जल्द ही पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करा दिया जायगा।
कादिरगंज, आंती व पौरा पंचायत के हजारों बुजुर्गों तथा असहायों के वीच मॉडर्न समूह के द्वारा चलाया गया कंबल वितरण अभियान, अब तक नवादा, रोह, कौआकोल, हिसुआ व नारदीगंज प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में हजारों कंबल का किया जा चुका है वितरण
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज कुमार सिंह ने नये साल में मिषन कंबल वितरण अभियान चला रखा है। नवादा जिले के कई प्रखंडों में शाहंषाह की तरह ठंड का मसीहा बनकर डॉ अनुज गरीबों के बीच कंबल वितरण करने हर दिन पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड में जहां लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे हैं, वहीं डॉ अनुज ग्रामीणों के दहलीज पर पहुंचकर कंबल वितरण कर बड़ी राहत पहुंचा रहे हैं। डॉ अनुज के इस जुनून का हर तरफ तारीफ हो रहा है।
हालांकि डॉ अनुज को नवादा विधानसभा से चुनाव लड़ना है इस बात को हर लोग जानते हैं, लेकिन अपने विधानसभा के अलावा दूसरे विधानसभा में जाकर गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण करने जाना इंसानियत का बड़ा मिसाल बन गया है। लक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट नवादा के द्वारा संचालित त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एडुकेशन एवं मॉडर्न कॉलेज ऑफ एडुकेशन के तत्वाधान में मॉडर्न समूह के अध्यक्ष समाजसेवी, शिक्षाविद् डॉ अनुज सिंह ने मंगलवार को लगभग 2000 जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय वृद्धजनों एवं महिलाओं के बीच कादिरगंज स्थित घोसतावां सूर्य मंदिर के परिसर में कंबल वितरण का कार्य किया।
यह संस्था विद्यार्थियों को डीएलएड, बीएड, एमएड प्रशिक्षण के साथ समाज सेवा का भी कार्य करती है। इस समय हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप अपने चरम पर है। इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया है। ऐसी परिस्थिति में भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित मॉडर्न समूह के अध्यक्ष समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने नवादा जिले के कादिरगंज के पास घोसतावां सूर्य मंदिर के प्रांगण में पौरा, कादिरगंज, लोहरपुरा तथा आंती पंचायत के साथ-साथ रोह प्रखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया।
इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक डॉ अनुज ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवनरक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों, वृद्धजनों, दिव्यांगों व विधवाओं को कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। सर्द भरी ठंड में गरीबों व असहायों को रात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गरीबों व असहायों को कम्बल देकर ठंड में राहत देने का काम किया गया है। इसके लिए एक जनवरी से अलग-अलग स्थानों पर जाकर कंबल देने का कार्य किया गया है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में गरीबों व असहायों की सेवा करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मॉडर्न ग्रुप के द्वारा लगातार जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर ठंड से बचाव के लिए पिछले 15 वर्षों से लगातार निःस्वार्थ भाव से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार के दिन पौरा, घोसतावां, हरला, मंगुरा, खपराही, कादिरगंज, आंती, सोनू बिगहा, लोहरपुरा, अषाढ़ी तथा पटवा सराय सहित रोह प्रखंड के दर्जनों गांव के लाभार्थियों के बिच कंबल वितरण का कार्य किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कादिरगंज पंचायत के सरपंच भरत प्रसाद गुप्ता एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत प्रसाद, आंती पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य विजय नोनिया, लोहरपुरा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ रविंद्र प्रसाद, विपिन कुमार, दिलीप कुमार अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग के लिए उपस्थित कादिरगंज पंचायत के सरपंच भरत प्रसाद गुप्ता ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भूत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने पूरे मॉडर्न परिवार को आशीर्वाद देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
दस जनवरी से शुरू होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में जो पात्र आवास योजना से वंचित हैं उनका सूची में जुटेगा नाम, 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया समय सीमा
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा डीएम रवि प्रकाश ने मंगलवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना सं संबंधित जानकरी दी। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास योजना का लाभ वर्ष 2016 से देय है। वर्तमान मे वित्तीय वर्ष 2018 में आवास योजना की प्रतीक्षा सूची के आलोक में आवास का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में नये परिवारों का निर्माण हुआ है, जो योग्य है तथा कुछ पूर्व के योग्य लाभुको का नाम भी प्रतीक्षा सुची से छुटे हुए हैं। डीएम श्री प्रकाष ने कहा कि वैसे नये योग्य परिवारों तथा छुटे हुए योग्य लाभूको को प्रतिक्षा सुची में जोड़ने को लेकर 10 जनवारी 2025 से सर्वेक्षण कार्य प्रारम्भ की जायेगी तथा आवास एप्प पर सर्वेक्षण के लिए 31 मार्च 2025 तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
आवास सर्वेक्षण ग्रामीण आवास सहायक के द्वारा किया जायेगा तथा वैसे पंचायत जहां ग्रामीण आवास सहायक प्रभार में हैं, वहां पंचायत रोजगार सेवक तथा पंचायत सचिव के द्वारा की जायगी, जिसका सर्वेक्षणकर्ता के रूप मे निबंधन एवं ई-केवाईसी किया गया है। लाभार्थियों के सर्वेक्षण के दौरान ई-केवाईसी करवाई जायेगी तथा गड़बडी पाये जाने पर सर्वेक्षणकर्ता व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जायेंगे।
डीएम ने सर्वेक्षण को लेकर कहा कि वैसे परिवार जो आश्रय विहिन हैं, बेसहारा एवं भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले, जनजाति समुह तथा वैद्यानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदुर स्वतः अंतरवेशन के पात्र होगें। डीएम ने कहा कि उपरोक्त प्रायोजित सर्वेक्षण के आलोक में 7 जनवरी 2025 को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी सर्वेयर जैसे- आवास कर्मी, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है।
नवादा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कुल 182-सर्वेयर के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। नवनिर्मित योग्य परिवारों एवं छुटे हुये योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण 10 जनवरी 2025 से जिले में प्रारम्भ करते हुए निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण किया जायगा। मौके पर डीडीसी प्रियंका रानी, निदेशक डीआरडीए धीरज कुमार सिन्हा तथा प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार सहित सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।
किन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ डीएम रवि प्रकाष ने बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ उनको नहीं मिलेगा, जिनके पास पक्का मकान, मोटरयुक्त तीन पहिया या चार पहिया वाहन, मशीनी तीन पहिया या चार पहिया कृषि उपकरण, 50 हजार रूपये अथवा अधिक ऋण सीमा वाले, वे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हैं, सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार, वे परिवार जिनका कोई सदस्य 15 हजार रूपये से अधिक प्रति माह कमा रहा हो, आयकर देने वाले परिवार, व्यवसायिक कर देने वाला परिवार, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड या इनसे अधिक सिंचित भुमि हो या 5-एकड़ से अधिक असिंचित भुमि है, वैसे लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
हाड़ कांपने वाली ठंड में बच्चों के स्कूल बंद करने के सवाल पर डीएम ने कहा अभी स्कूल बंद करने जैसा नहीं है ठंड
नये साल में तेजी से लुढ़का पारा, दिन में धूप का नहीं हो रहा दीदार, मंगलवार को रहा सबसे ठंड वाला दिन, अगले तीन दिनों तक तापमान में तेजी से गिरावट का है आसार
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में हाड़ कांपने वाली ठंड में प्रशासन अभी भी गम्भीर नहीं है। मंगलवार को डीएम रवि प्रकाश ने पत्रकारों से कहा अभी स्कूल बंद करने जैसी ठंड नहीं है, नवादा अभी ग्रीन जोन में है। गौरतलब हो कि नवादा जिले से सटे पड़ोसी जिलों में ठंड को लेकर बच्चों के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया जा चुका है।
परंतु, नवादा में अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड में छोटे-छोटे मासूम बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने को विवश हैं। वहीं दूसरी तरफ देखें तो कई दफ्तर ऐसे हैं जहां ड्यूटी करने वाले साहब हीटर का सहारा लेने के बाद भी कांप रहे हैं, लेकिन कंपकपाती ठंड में मासूम बच्चों का ठिठुरते स्कूल जाने पर प्रशासन खामोश है।
नये साल में लगातार बढ़ रही ठंड के कहर से हर लोग त्रस्त है। मंगलवार की बात करें तो अब तक की सबसे अधिक ठंड वाला दिन साबित हुआ है। सुबह से घना कोहरा और शीतलहर ने जन-जीवन पर विराम लगा दिया। दिनों भर धूप के लिए लोग तरसते रह गये। सड़क किनारे लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने में जुटे रहे।
यातायात पर भी घने कोहरे का असर पड़ा है। इन सभी परिस्थितियों के बाद भी मासूम छोटे बच्चों का शिक्षण संस्थान खुला है। सुबह-सुबह छोटे बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। बावजूद जिला प्रशासन स्कूलों को बंद करने का आदेश पारित नहीं कर रही है। शिक्षा विभाग भी इसपर खामोशी साधे हुए है।
बच्चों के अभिभावकों की मानें तो उनके पास बच्चों के पढ़ाई की मजबूरी है। हालांकि, छोटे बच्चों के जितने भी स्कूल हैं वहां के अधिकांश बच्चे ठंड को लेकर अप्सेंट हैं। कई अभिावकों ने कहा पढ़ाई के चलते अपने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है, परंतु अभिभावकों ने कहा हम अपने बच्चों के प्रति जवाबदेही है।
बता दें कि अगले तीन दिनों तक जिले के तापमान में गिरावट का आसार दिख रहा है, जिसमें न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे जा सकता है। लोगों का मांग है कि जिस तरह से पड़ोसी जिलों में ठंड के कहर को देखते हुए छोटे बच्चों का स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है, उसी तरह नवादा में बच्चों को ठंड से बचाव को लेकर स्कूलों को बंद करने की घोषणा किया जाना चाहिए।
प्रेसवार्ता कर अपने कार्यकाल की सुनायी उपलब्धि, डेलहुआ पहाड़ के निकट पुल-निर्माण का रास्ता हुआ साफ, 55 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में गोविंदपुर विधायक मो कामरान ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को प्रेसवार्ता का आयोजन कर प्रगति रिपोर्ट साझा किया। प्रेसवार्ता के दौेरान सबसे पहले विधायक ने अपने विधानसभा अंतर्गत रोह प्रखंड को रजौली अनुमंडल से हटाकर नवादा सदर अनुमंडल में जोड़ने को लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह मसला अब सरकार के सामने समेकित रूप से रखा जा चुका है। इस संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि इस प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा 28 दिसम्बर 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेजा जा चुका है। इस संबंध में विधायक द्वारा बिहार सरकार, पटना के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत से भी 30 दिसम्बर 2024 को मुलाकात कर अनुरोध किया गया है।
गोविंदपुर विधायक ने बताया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत दो प्रखंड रोह और गोविंदपुर को जोड़ने के लिए सकरी नदी पर डेलहुआ पहाड़ के निकट पुल निर्माण को लेकर प्राक्कलन राशि संशोधन के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को गत वर्ष मई माह में भेजा गया था, जो नई दर के अनुसार संशोधन पश्चात पथ निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुका है और वर्तमान में प्राक्कलित राशि लगभग 55 करोड़ है।
इस संबंध में विधायक के द्वारा बताया गया कि इसी महीने में इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने का विभागीय आश्वासन प्राप्त है। इस सबंध में बिहार सरकार के विकास आयुक्त श्री अमृत के द्वारा भी आष्वासन दिया गया है। विधायक मो कामरान ने बताया कि इसके अलावा नवनिर्मित एसएच-103 का गोविंदपुर बाजार से दर्शन नाला तक लंबित कार्य का विस्तार राशि प्राक्कलन प्रशासनिक स्वीकृति के लिए 14 नंबवर 2024 को विभाग को प्राप्त हो चुका है।
इसके प्रशासनिक स्वीकृति का विभागीय आष्वासन भी प्राप्त है। इन सभी विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विधायक ने अपने नेता तेजस्वी यादव, प्रदेश एवं जिले के कर्मठ वरीय व कनीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को सराहा।
कस्टम मिल्ड राइस की गुणवत्ता और मानकों के प्रति जिला प्रशासन हुआ सख्त, डीएम के निर्देश पर डीएसओ व डीसीओ ने विभिन्न राइस मिलों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिले के आधा दर्जन राइस मिलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सभी मिलों में कस्टम मिल्ड राइस तैयार है। इस दौरान पदाधिकारी द्वय ने मिलों को यह निर्देश दिया गया कि वे कस्टम मिल्ड राइस की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही जिन मिलरों द्वारा कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति में विलंब किया जा रहा है, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने ऐसी मिलों को निर्देश दिया गया कि वे 48 घंटे के अंदर कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति पूरी करें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर आपूर्ति मिले, अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं जायगी।
डीएम के पहल पर मीलरों द्वारा घटिया चावल आपूर्ति पर लग सकता है विराम जिले के मिलरों द्वारा एसएफसी गोदाम तक चावल पहुंचाने का बंदरबाट कई सालों से चलता आ रहा है, परंतु डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर की गई जांच से गुणवत्ता में सुधार आने के आसार दिखने लगा है। गरीबों को मिलने वाली अनाज के पीछे इस पूरे बंदरबाट में पैक्स, मीलर और गोदाम प्रबंधक की भूमिका अहम होती है। पैक्सों द्वारा ग्रामीणों से सही धान खरीदकर मीलरों को दिया जाता है, जहां से घटिया चावल उपलब्ध कराकर गोदाम तक पहुंचा दिया जाता है,
जिसमें कम वजन के साथ घटिया अनाज उपलब्ध होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें गोदाम प्रबंधक चावल की जांच तक नहीं करते हैं और उसे पीडीएस दुकानदारों को यह कहकर वजन करते हुए अनाज का उठाव कराते हैं कि कम वजन को अगले माह में पूरा कर दिया जायगा। ऐसे में निचले स्तर के पीडीएस को अनाज वितरण का फजीहत झेलना पड़ता है। पीडीएस दुकानदार दुविधा में पड़कर लाभुकों को यह कहकर चला देते हैं कि बेहतर अनाज आने वाला है तब अनाज मिलेगा।
रोटेशन के आधार पर कैसे होती है कालाबाजारी इसमें सबसे पहले पैक्स का दायित्व होता है कि वह किसानों से धान खरीदारी कर मीलरों में चावल बनाकर उसे गोदाम में देना, उसके बाद गोदाम प्रबंधक का काम होता है सही वजन कर उसे पीडीएस दुकानदारों को देना, लेकिन यहां मीलर पहले से घटिया चावल तैयार रखते हैं और उसे आपूर्ति कर अपनी जवाबदेही से मुक्ति पा लेते हैं। इस पूरे रोटेषन में उपर से नीचे तक सब की मिली भगत होती है। जिसपर प्रषासन के अधिकारी कभी गम्भीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर मिलरों की जांच कराने से इसमें सुधार की उम्मीद दिखने लगी है।
मेसकौर के बाद कादिरगंज के कुम्भी व अकबरपुर प्रखंड के फुलमा में खुला नया डाकघर, लोगों में खुशी, पीएमजी ने नये डाकघर का किया उद्घाटन, कहा डाक विभाग से जुड़कर बने बड़ा व्यवसायी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में भारतीय डाक के बिहार चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने अपने तीन दिवसीय दौरा में कई सौगात दे दिया। इतना ही नहीं डाक खेल महोत्सव का आयोजन कर खेल प्रेमियों में उत्साह वर्धन करने के साथ-साथ जिलेवासियों को समृद्धि का पाठ भी पढ़ाया। रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय डाक एक मात्र ऐसी संस्थान है जिसे डाकघर के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि डाक विभाग शुरुआती दिनों से ही हर घर से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि भारतीय डाक अब दूसरे बैंकिंग सेक्टरों से आगे बढ़कर काम कर रही है। बदलते परिवेश को ध्यान में रखते हुए निर्यात के क्षेत्र में बढ़ा कदम बढ़ाकर लोगों को समृद्ध कर रही है। इसके अलावा भारतीय डाक कई लाभकारी योजनाएं भी चला रही है, जिसमें कन्या समृद्धि योजना प्रमुख है।
गांव-गांव तक खोला जा रहा डाकघर
चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि गांव-गांव तक लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए डाकघर खोला जा रहा है, ताकि सुदूर ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार से लेकर राशि जमा करने जैसी योजनाओं का उठा सके। इसी कड़ी में उन्होंने मेसकौर, कुम्भी और फुलमा में डाकघर का उद्घाटन किया। इसके अलावा वारिसलीगंज डाकघर को भी विकसित करने के लिए वहां पहुंचकर समीक्षा की। रविवार को प्रेसवार्ता के बाद जिलास्तरीय समीक्षा बैठक किया। इसके बाद उन्होंने नवादा डाक मंडल अन्तर्गत उप डाकघर नेमदारगंज के फुलमा में नया शाखा डाकघर का उद्घाटन किया। इसके पूर्व नवादा सदर स्थित कादिरगंज के कुम्भी गांव में भी डाकघर का उद्धघाटन किया, जहां जदयू जिलाध्यक्ष अनिल मेहता आदि मौजूद थे।
सीपीएमजी ने कहा डाकघर अब पुरी तरह से हो गया ऑन लाइन
इस अवसर पर हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक अधीक्षक नवादा नीरज कुमार चौधरी, डाक अधीक्षक नालंदा कुंदन कुमार तथा अधिवक्ता शंभू शरण सिंह भी उपस्थित रहे। उद्घाटन पश्चात मुख्य डाक महाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि फुलमा शाखा डाकघर का उद्घाटन कर हमें गौरव महसूस हो रहा है। फुलमा शाखा डाकघर खुलने से यहां के आम जनता, ग्रामिणों तथा महिलाओं के अलावा आसपास के कई गांवों को काफी सुविधा मिलेगी।
अब लोग डाकघर के विभिन्न योजनाओं का लाभ फुलमा शाखा डाकघर से ही ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि डाकघर अब पुरी तरह ऑन लाइन कार्य कर रहा है, चाहे बचत खाता हो, बच्चों का आधार बनाना हो या विभिन्न बैंकों के खाता धारक भी अपने पैसे का भुगतान डाकघर के माध्यम से फुलमा शाखा डाकघर से ही सुविधा ले सकते है। उन्होनें उपस्थित ग्रामिणों में खासकर महिलाओं को आग्रह करते हुए कहा कि शाखा डाकघर का लाभ उठाते हुए 10 वर्ष से कम उम्र की सभी बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता अवश्य खुलवायें।
डाकघर बड़े व्यवसायी बनाने में कर रहा पहल
सीपीएमजी श्री कुमार ने कहा कि छोटे व्यवसायी, बड़े स्तर के व्यवसायी के साथ-साथ अब ग्रामीण महिलाएं भी डाकघर के डाक निर्यात केन्द्र के माध्यम से अपने घरेलु सामान जैसे अचार, पापड़, हस्तकरघा से बने हुए वस्त्र, बांस से बने हुए सामान, मखाना, सिलाव का खाजा तथा मधुबनी पेंटिग आदि को विदेशो में बेच रहे हैं। डाकघर इसके लिए पुरा सहयोग करता है, यहां तक की डाकघर पैकिंग करने की सुविधा के साथ-साथ विदेशों में भेजने का कार्य कर रही है। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक अनिल सिंह ने अपने संबोधन में डाकघर की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए फुलमा में डाकघर खुलने पर हर्ष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार अनिल कुमार डाकघर की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और नवादा के लोगों को भी डाकघर के माध्यम से काफी सुविधा और लाभ मिल रही है। डाक अधीक्षक नवादा नीरज कुमार चौधरी के द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों, ग्रामिणों तथा आम जनता का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि फुलमा शाखा डाकघर के खुल जाने से यहां के आम जनता को काफी सुविधा होगी। मौके पर डाक निरीक्षक राहुल कुमार, मार्केटिंग हेड जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार तथा मनीष कुमार आदि मौजूद थे।