Home Blog Page 60

एमडीएम के नाम पर बच्चों को परोसा जा रहा मौत- छिपकली वाला विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से दर्जन भर बच्चे हुए बीमार, पढ़ें पूरी खबर  

0

सरकारी व निजी क्लीनिक में बच्चों का चल रहा इलाज, भोजन में छिपकली गिरने की बात आ रही सामने, विभागीय लापरवाही की खुली पोल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुछ भी बताने से कर रहे परहेज

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार  

नवादा जिले के विद्यालयों में एमडीएम के नाम पर बच्चों को मौत परोसा जा रहा है। मध्यान भोजन में लापरवाही के कारण बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। विषाक्त मध्यान भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के डुमरांवा मध्य विद्यालय का है।

मध्य विद्यालय में बनाये गये मध्याह्न भोजन खाने से कई बच्चे बीमार हो गये। वैसे मीनू के अनुसार भोजन न बनायें जाने की खबरें सामने आ रही है। बीमार दो बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष बच्चों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विद्यालय में जैसे ही बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाना आरंभ किया कि तभी कुछ बच्चों को चक्कर आना शुरू हो गया। बाद में जब बच्चों को मिलने वाली भोजन का जांच किया गया तो खाने में मरा हुआ छिपकली पाये जाने की बात सामने आई, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए।

इस बात की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। आनन-फानन में अभिभावक अपने-अपने स्तर से बच्चों को इलाज कराने के लिए लेकर भागे। वहीं विद्यालय की छात्रा अर्पिता कुमारी व छात्र शिवम कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ किशोर कुमार ने मीडिया को बताया कि मामला विषाक्त भोजन का है। समय पर अस्पताल आ जाने से दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो रही है, बावजूद स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार इस मामले में कुछ बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि मध्यान भोजन में पूर्व से ही जिले भर के स्कूलों में गुणवत्ता की शिकायत होते रही है, बावजूद इसपर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं हुआ है और जब कभी जांच की बारी आती है तो विभागीय अधिकारी शुभ-लाभ के चक्कर में खानापूर्ति कर दिया करते हैं।

बच्चों की थाली में विषाक्त भोजन मिलने की पूर्व में भी कई बार मामला सामने आ चूका है। इसबार बच्चों के खाने में छिपकली गिरने का मामला ने एमडीएम विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है। 


वन विभाग के किस गड़बड़ी पर भड़के विधायक मो कामरान, शिकायत करने वाले ग्रामीणों पर ही वन विभाग कर दिया प्राथमिकी, पढ़ें पूरी खबर 

0

वन विभाग द्वारा गारलैंड ट्रेंच निर्माण में हुए व्यापक गड़बड़ी की शिकायत पर विधायक ने जांच कराने की कही बात, मननपुर गांव के ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर किया निष्पक्ष जांच की मांग

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित महुडर पंचायत के मननपुर जंगल में वन विभाग द्वारा गारलैंड ट्रेंच निर्माण में की गई घोटाला के विरुद्ध स्थानीय विधायक मो कामरान से ग्रामीणों ने शिकायत किया।

उक्त शिकायत के आलोक में विधायक मो कामरान ने गुरुवार को उक्त कार्यस्थल पर पहुंचकर वन विभाग द्वारा निर्माण कराए गए कार्यों पर काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिसकी निश्चित रुप से जांच कराने की जरूरत है।

स्थानीय ग्रामीणों ने संतोष कुमार के नेतृत्व में विधायक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि वन विभाग के डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा उक्त कार्यस्थल पर दो ट्रेंच बनाने के नाम पर लाखों रुपये सरकारी राशि गबन किया गया है।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत किये जाने पर उल्टे ग्रामीणों पर ही वन विभाग के अधिकारी द्वारा कौआकोल थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया। ग्रामीणों ने विधायक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए दोषी वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों पर हुए झूठे मुकदमे में न्याय की मांग की,

जिसपर विधायक मो कामरान ने कहा कि जल्द ही इस सम्बंध में विभागीय मंत्री सहित वरीय अधिकारियों से मिलकर जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उक्त मामले को सदन में भी उठाया जाएगा। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, मुजफ्फर अंसारी, लखन यादव, बिरेन्द्र कुमार तथा सत्येन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।

नवादा व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों ने क्यों शुरू किया अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल, ऐसे प्रभावित हुआ न्यायिक कार्य, पढ़ें पूरी खबर

0

न्यायालय परिसर में परेशान होते रहे पक्षकार, कर्मियों के हड़ताल से अधिवक्ताओं को झेलना पड़ रहा फजीहत, प्रतिदिन न्यायालय में होती है लगभग दो हजार से अधिक मामले की सुनवाई, हड़ताल से न्यायालय पर पड़ा मामलों की अतिरिक्त बोझ, व्यवहार न्यायालय में अग्रीम और नियमित जमानत सहित जेल में बंद कैदियों की जमानत कार्य व सुनवाई हुआ प्रभावित 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

वर्षों से लम्बित बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरूवार को संघ के आहवान पर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गये हैं, जिससे अदालती कार्य प्रभावित हो गया। कर्मचारियों के हड़ताल से एक तरफ जहां जमानतीय कार्य प्रभावित हुआ है वहीं दूसरी तरफ न्यायिक सभी कार्यों पर असर पड़ गया है।

ऐसे में न्यायालय के अंदर विभिन्न अदालतों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 25 सौ मामलों की सुनवाई होती थी, परंतु कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से व्यवहार न्यायालय पर अतिरिक्त मामलों का बोझ बढ़ने की सम्भावना बन गई है। संघ के नवादा इकाई अघ्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा व सचिव रत्नानन्द झा ने संयुक्त रूप से बताया कि वेतन में विसंगती को दूर करने, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का पदोन्नति करने, अनुकम्पा पर बहाली तथा विशेष न्यायिक कैडर की मांग की गई है, जिसे सरकार के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है।

मांगे पूरा नहीं होने की स्थित में व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने प्रदेश के आहवान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। उन्होने यह भी बताया कि सरकार के द्वारा सभी विभागों के कर्मी को प्रोन्नति दी गई, लेकिन व्यवहार न्यायालय के कर्मी को इस लाभ से वंचित रखा गया है। ़व्यवहार न्यायालय के कर्मियों की हड़ताल पर जाने से अदालती कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हालांकि, न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता नियमित समय पर व्यवहार न्यायालय में उपस्थित रहे, परंतु न्यायिक कार्यों में हड़ताल का काफी असर देखने मिला,

साथ ही अधिवक्ताओं को हड़ताल के कारण अपने मुवक्किलों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि गुरूवार को नवादा मंडल कारा से 50 कैदी व्यवहार न्यायालय लाया गया था, जिसमें कुछ कैदियों का ही उपस्थापन हो सका। व्यवहार न्यायालय के गेट पर धरना में बैठे संघ के लोगों में उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, उपसचिव पवन कुमार, अंकेक्षक कुमार विद्याव्रत, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार शर्मा, संगठन मंत्री उमेश ठाकुर व धर्मवीर प्रसाद, सूचना अध्यक्ष एवं सम्पर्क मीडिया प्रभारी सईद जैकी हैदर, प्रवीण कुमार, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खुश्बू कुमारी, उपाध्यक्ष कुमारी मधुमिता, अमित कुमार, चन्द्रकांत कुमार, नवीन कुमार, विजय कुमार, अरविंद कुमार, जगजीत कुमार, राजेश कुमार तथा रवि शंकर आदि मौजूद थे। 

न्यायालय कर्मी के हड़ताल पर जाने से क्या-क्या हुआ न्यायिक कार्य प्रभावित

न्यायिक कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कई महत्वपूर्ण न्यायिक कार्य प्रभावित हो गया है, जिसमें अदालत का पूरा कार्य अभिलेख के द्वारा निस्पादित किया जाता है, जिसे उक्त अभिलेख न्यायालय कर्मी के द्वारा ही अदालत में प्रस्तुत किया जाता है, जो प्रभावित हो गया। कर्मी के हड़ताल पर जाने से सिविल अथवा आपराधिक अभिलेख निश्चित तिथि को कार्यालय से न्यायालय कक्ष तक पहुंचना मुश्किल हो गया। इस कारण कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है। वहीं जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के जमानत आवेदन पर भी सुनवाई में परेशानी हो गई है।

साथ ही गिरफ्तार वारंटी को जेल भेजने से पूर्व पुराने अभिलेख को उपलब्ध कराने की समस्या उत्पन्न हुई। हालांकि, हड़ताल के दौरान न्यायालय में कुछ कार्य किया गया है। व्यवहार न्यायालय के कर्मियों की मानें तो व्यवहार न्यायालय में लगभग एक लाख के अंदर आपराधिक मामले विचाराधीन है। जिसमें प्रत्येक न्यायालय में लगभग दो हजार से अधिक आपराधिक मामले लम्बित हैं। ऐसे में यदि कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है तो वांछित अभिलेखों को खोजना ही एक कठिन कार्य होगा। कर्मी के हड़ताल पर जाने से जहां पक्षकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अधिवक्ताओं को भी आर्थिक क्षति पहुंच रही है। 

अधिवक्ताओं ने कहा हड़़ताल से न्यायालय पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ

जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से न्यायालय पर मामलों का अतिरिक्त बोझ बढ़ जायगा। ऐसे में सरकार को चाहिए कि यथाशीघ्र कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देते हुए इसे समाप्त कराने का प्रयास करे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस हड़ताल से एक तरफ मुवक्किलों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा वहीं अधिवक्ताओं को भी आर्थिक क्षति पहुंचेगी। साथ ही अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी हालात में जेल में बंद विचाराधीन बंदियों की जमानत आवेदन भी प्रभावित होगा, इसके लिए अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था होना जरूरी है। गौरतलब हो कि न्यायालय कर्मी के द्वारा हड़ताल पर जाने से पूर्व लिखित जानकारी प्रधान जिला जज को दिया जा चुका है।

जन्मदिन व मकर संक्रांति के अवसर पर डॉ अनुज ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर लिया आशीर्वाद, पढ़ें पूरी खबर

0

शहर के कुंती नगर मॉडर्न स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बधाई देने वालों की लगी रही तांता, कहा जन्मदिन मनाना है तो कुछ अच्छा किजिए, हरा भरा माहौल बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी सह मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर, नवादा के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मॉडर्न समूह के अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है, यह जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत है इसकी आवश्यकता सबको समझनी होगी। पौधारोपण के साथ इसके संरक्षण पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

हम सभी का दायित्व है कि हरा भरा माहौल बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाना है तो कुछ अच्छा किजिए। मकर संक्रांति और जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सैकड़ों वृद्धजन, महिलाओं एवं जरूरतमंदों को दही चूड़ा तिलकुट खिलाकर एवं ठंड से बचने के लिए कंबल देकर आशीर्वाद लिया।

मौके पर उपस्थित त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी गई। बधाई देने वालों में से मॉडर्न समूह के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, उप्राचार्य, शिक्षकगण, मीडिया बंधुगण एवं उनके चाहने वालों में नारदीगंज प्रखंड के जिला परिषद देवा चौहान, अनिल चौहान, अधिवक्ता अनिल कुमार,

समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, कहुआरा पंचायत के उप मुखिया दीपक कुमार एवं उपसरपंच अनिल कुमार, समाय पंचायत के पंचायत समिति गोरेलाल सिंह,नगर परिषद नवादा वार्ड 23 के सदस्य अधिवक्ता शमीम अहमद परवेज, वार्ड 25 के सदस्य मो रिजवान आलम, मो फैज, वार्ड 34 के सदस्य अनवर आलम,

मो मुख्तार खान, मो शफीर खान, अनिता कुमारी, रुबी कुमारी, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके कुशल मंगल की कामना की।

नवादा के कादिरगंज में प्रसिद्ध ठठेरा समाज का जय मां साक्षात काली मंदिर बिनोद धाम में हुआ मकर संक्रांति मेला का आयोजन, श्रद्धालुओं की ऐसे उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर

0

जय मां साक्षात काली की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में वितरण हुआ चूड़ और भूरा, पूजारी ज्योतिषाचार्य विनोद इंडिया के तत्वधान में आयोजित किया गया भव्य पूजा और प्रसाद वितरण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय से छह किलो मीटर दूरी पर नवादा-जमुई पथ पर स्थित कादिरगंज रानी हट्टी में ठठेरा जाति का बना जय मां साक्षात काली मंदिर बिनोद धाम में भव्य मकर संक्रांति मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे और पूजा पाठ के बाद चूड़ा-भूरा का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश सचिव सह नवादा लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा सहित सैंकड़ों गणमाण्य लोग व श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री कुशवाहा ने कहा कि इस मंदिर में पूजा करने नवादा ही दूसरे जिले के लोग भी आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हर लोगों के सहयोग से आज इस मंदिर की आस्था काफी बढ़ गई है। कादिरगंज से आंती रोड जाने वाली मार्ग पर रानी हट्टी स्थित जय मां साक्षात काली मंदिर की महिमा इतना अद्भुत है कि जो लोग मन्नतें मांगते हैं वह अवश्य पूरा होता है। सुख-समृद्धि व संतान की प्राप्ति के लिए दूर-दूर से इस मंदिर में पूजा करने लोग आते हैं।

हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति मेला में लोगों की आस्था देखते बन रहा था। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य विनोद इंडिया बताते हैं कि प्रत्येक साल चैत नवरात्रि पर कलश यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मंदिर है वह ठठेरा जाति का जमीन है, जिसे वर्षों पूर्व ठठेरा जाति व अन्य जातियों के सहयोग से निर्माण किया गया था।

वर्तमान में इस मंदिर का ख्याति बिहार ही नहीं बल्कि कई राज्यों में मशहूर है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति मेला हर साल मंदिर परिसर में 13 जनवरी को आयोजित किया जाता है। इसके लिए श्रद्धालु स्वेच्छा से दान देते हैं। ठठेरा जाति के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद आर्य ने कहा कि इस मंदिर के आसपास ठठेरा जाति का काफी जमीन है, जिसपर धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव है।

मकर संक्रांति मेला में ठठेरा जाति के समाजसेवी रवि कुमार धमौल, बिहार प्रदेश ठठेरा संघ के मीडिया प्रभारी पत्रकार सूरज कुमार, नवादा जिला ठठेरा संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद आर्य, बजरंगदल के जितेन्द्र प्रताप जीतू, विश्व हिन्दू परिषद के कैलाश प्रसाद विश्वकर्मा, नवीन कुमार सिन्हा देश प्रेमी, सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा तथा शिक्षक रितेश कुमार सहित

कई गणमाण्य लोग मौजूद थे। इसके सफल आयोजन में संत श्रवण नाथ गुप्ता, अर्जून ब्रह्मा, पंडित राजीव मिश्रा, जय प्रकाश, महेन्द्र प्रसाद, काली चरण, मुरारी जी, राणा जी एवं रानी हट्टी तथा कादिरगंज व आंती के ग्रामीण जुटे रहे।

नवादा में मकर संक्रांति की खरीदारी को लेकर ऐसे उमड़ी भीड़, यातायात व्यवस्था की खुली पोल, मेन रोड में दिनों भर जाम के मकड़जाल में फंसे रहे लोग, चूड़ा-दही भोज का भी हुआ आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

0

नगर के मेन रोड, सब्जी बाजार और पुरानी बाजार में खरीदारी की रही आपाधापी, नगर के सरस्वती निकेतन विद्यालय में मित्र मंडली मिलन समारोह के आयोजन में हुआ चूड़ा-दही भोज में जुटे सैंकड़ो गणमाण्य लोग

Report by Nawada NEWS xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर में मकर संक्रांति को लेकर एक तरफ खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो दूसरी तरफ दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन भी किया गया। इस पर्व को लेकर लोगों की भीड़ देखते बन रहा था। शहर के मेन रोड, सब्जी बाजार और पुरानी बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ देखते बन रहा था।

वहीं नगर के प्रमुख मार्ग मेन रोड में यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई। भीड़ ऐसा कि लोगों को रेंगते हुए गुजरना पड़ रहा था। मकर संक्रांति को लेकर जिलेवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। सब्जी दुकानों से लेकर तिलकुल व किराना दुकानें सहित डेयरी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए आपाधापी करते नजर आ रहे थे। शहर में खरीदारी के लिये मेला जैसा दृश्य बना रहा।

शहर के पुरानी बाजार सहित अन्य इलाकों में तिलकुट की बिक्री चरम पर रही। इसके साथ ही किराना दुकानों में चूड़ा सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी में भी भीड़ लगी रही। सब्जी बाजार में विभिन्न प्रकार के सब्जियों की खरीदारी करने लोग दिनों भर जुटे रहे। वहीं दूध और दही के लिए डेयरी स्टॉलों पर सुबह से ही लोग नम्बर लगाये खड़े रहे। इसबार कई सालों के बाद मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है।

मित्र मंडली मिलन समारोह में चूड़ा-दही भोज का हुआ भव्य आयोजन
नगर के आरएमडब्ल्यू कॉलेज के समीप सरस्वती निकेतन विद्यालय में मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व मित्र मंडली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जहां सैंकड़ो गणमाण्य लोग शामिल हुए और चूड़ा-दही का लुफ्त उठाया। वहीं लोगों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।

इस अवसर पर उदय प्रसाद, राजेश कुमार मुरारी, सौरभ मुदगल, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन संजय साव, बंटी कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, जदयू नेता मणिलाल कुशवाहा, विनय यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, अंशुमान शर्मा, अभिजित कुमार, राकेश रंजन, कैलाश विश्वकर्मा, जितेन्द्र प्रताप जीतू, वरिष्ठ कांग्रेसी उपेन्द्र सिंह,

राजू सिन्हा, मनीष आनंद, मनीष कुमार गोविंद, अशोक कुमार क्रांति, जयशंकर चन्द्रवंशी, राजीव रंजन, गुलशन कुमार, दीपक कुमार मुन्ना, श्रवण कुमार, लट्टु जी, शशी भूषण प्रसाद, नंदकिशोर चौरसिया, लक्ष्मण कुमार तथा तन्ने पठान सहित सैंकड़ों गणमाण्य लोग शामिल हुए। इस आयोजन में सभी धर्म व समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर विधायक मो कामरान ने खाया दही-चूड़ा का भोज, कहा सामाजिक समरसता और सद्भाव का प्रतीक है मकर संक्रांति, पढ़ें पूरी खबर

0

कौआकोल प्रखंड राजद कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का हुआ आयोजन, हर वर्गों के साथ मो कामरान का है दोस्ताना अंदाज, गोविंदपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बने मो कामरान, ठड में पहला जनप्रतिनिधि विधायक मो कामरान है जिसने दो हजार गरीबों के बीच बांटा कंबल

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखंड के बिझो गांव स्थित प्रखंड राजद कार्यालय में सोमवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मकर संक्राति के अवसर पर आयोजित भोज में पार्टी से जुड़े सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही, तिलकुट तथा आलूदम का भोज खाकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।

कार्यक्रम में स्थानीय राजद विधायक मो कामरान भी पहुंचे और राजद कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर चूड़ा-दही का आनंद उठाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मकर सक्रांति बिहार का पारंपरिक पर्व है, जो सामाजिक समरसता और सद्भाव का भी प्रतीक माना जाता है, इसके आयोजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ता है।

मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, बिनोद यादव, कुंदन कुमार, मुजफ्फर आलम, देवेंद्र कुमार तथा सत्येन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद थे। वहीं विधायक मो कामरान एक दिन पूर्व गोविंदपुर प्रखंड के जिला परिषद डाक बंगला में स्थानीय विधायक मो कामरान और एनजीओ अखंड भारत के अध्यक्ष पिंकी पॉल मंडुला के संयुक्त तत्वाधान में दो हजार असहाय, गरीब व लाचार लोगों के बीच बढ़ती शीतलहरी में कंबल वितरण कर बड़ी राहत देने का काम किया।

यह पहला मौका है कि ठंड में किसी जनप्रतिनिधि विधायक के द्वारा कंबल वितरण किया गया है। विधायक मो कामरान के इस भाईचारे से विधानसभा वासियों के बीच लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। बता दें कि जब मो कामरान विधायक नहीं भी थे तो उस वक्त भी जनहित के कई छोटे-बड़े कार्य करने में अपनी योगदान देते रहे।

फिलवक्त हर लोगों के साथ उनका मैत्रिपूर्ण बरताव लोगों को काफी पसंद आ रहा है। चाहे खेल से जुड़ी कार्यक्रम हो या विकास से जुड़े मुद्दा हो हर क्षेत्र में खरा उतरने का काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाली है, लेकिन विधायक मो कामरान आज भी नम्बर वन पर बने हैं।

आखिर दो भाईयों के बच्चों के बीच ऐसा क्या हुआ झगड़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की ले ली जान, पढ़ें पूरी खबर

0

विवाद में जमकर चली लाठी-डंडे, दोनों पक्ष के सात लोग हुए जख्मी, घटना में तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मृतक के परिजनों में मचा है कोहराम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान स्व सदु चौधरी का 65 वर्षीय पुत्र गोरेलाल चौधरी के रूप में की गई है।

जबकि घायलों में एक पक्ष के पारो देवी, राजू कुमार, प्रियंका कुमारी तथा सुगंती कुमारी षामिल है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जितेंद्र चौधरी, पुष्पा कुमारी तथा फुलवा देवी घायल है। बताया जाता है कि गोरेलाल चौधरी और जितेंद्र चौधरी के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया, तभी विवाद काफी बढ़ गया और दोनों तरफ से तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

देखते ही देखते एक दूसरे पर लोग लाठी-डंडा से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान गोरेलाल की मौत हो गई, जबकि दोनों तरफ से सात लोग जख्मी हो गये। इस घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ज्ञात हो कि दो बच्चों में थोड़ी सी बातों को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। बच्चों के इस झगडे को बड़ों ने गम्भीरता से लेकर आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते बड़ा खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। छोटे भाई और बड़े भाई के परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जहां मारपीट के क्रम में बड़े भाई गोरेलाल चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची नरहट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जहां हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

डॉ अनुज ने क्यों कहा शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक और शिक्षकों की भूमिका को सबसे अहम, पढ़ें पूरी खबर

0

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज ने किया अभिभावकों से सीधा संवाद, अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच आयोजित बैठक में मोबाइल से बच्चों को दूर रखने का दिया सख्त हिदायत

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह के नेतृत्व में मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक एवं शिक्षकों की भूमिका को सबसे अहम बताया।

डॉ अनुज ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा सबसे सर्वाेपरि है। उन्होंने बच्चों के विकास में माता-पिता एवं शिक्षक दोनों को उसका अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता एवं व्यावहारिकता का ज्ञान बढ़ाने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के बदलते परिवेश में बच्चे अपने नैतिक ज्ञान को भूलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से ज्यादा लगाव रखने लगे हैं।

उसे इन चीजों से दूर रखने में अभिभावक तथा शिक्षक दोनों मिलकर काम करेंगे तभी उन्हें अपने नैतिक ज्ञान की ओर झुकाव बढ़ेगा और वह धीरे-धीरे इसके दुरुपयोग से बचेंगे। विद्यालय के प्राचार्य मिखाइल चौधरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडर्न शैक्षणिक समूह अच्छे शिक्षकों का चयन कर बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।

जिसके फलस्वरुप मॉडर्न का छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। उप प्राचार्य सायन मुखर्जी ने अभिभावकों से सीधा संवाद में कहा कि बच्चों की त्रुटि अथवा समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय अथवा उसके वर्ग शिक्षक से जरूर मिलें और अपनी समस्याओं से हमें रू-ब-रू करवायें।

वरिष्ठ हिंदी शिक्षक एसके रंजन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज सिंह शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया तथा सामाजिक कार्यों में भी आगे बढ़ते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटकर लोगों को भी ऐसे पुनीत कार्यों के लिए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

विद्यालय के शिक्षिका जोनाफा राय एवं शिक्षक मनोरंजन पांडेय ने भी विद्यालय की सारगर्भित बातें कही। इस आयोजन में शत प्रतिशत अभिभावक पहुंचे और विद्यालय में ऐसे आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही अपनी समस्या अथवा सुझाव भी प्रबंधन के साथ साझा किया जो सराहनीय था। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, गोपाल कृष्ण, सुधीर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, नीलू तथा पंकज पांडेय आदि सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मकर संक्रांति को लेकर ब्राह्मणों ने क्या जारी किया शुभ मुहूर्त- कई वर्षों बाद इसबार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा मकर संक्रांति, पढ़ें पूरी खबर

0

अलग-अलग राज्यों में है मकर संक्रांति की अलग परम्परा, ब्राह्मण महासभा ने बताया सूर्य के अनुसार मनाया जाता है मकर संक्रांति का पर्व, इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में करता है प्रवेश, सभी शुभ कार्य हो जाएंगे शुरू

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसबार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाया जाना है। इसके लिए अलग-अलग राशियों का अलग-अलग महत्व है। इस पर्व की तैयारी को लेकर बाजारों में खरीदारी भी तेज हो गई है। जिसमें तिलकुट, चूड़ा, गुड़ तथा दही आदि की खरीदारी में लोग जुट गये हैं।

यह त्यौहार देश भर के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, पंजाब में लोहड़ी पर्व को संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। इसी प्रकार इस पर्व को उत्तराखंड में उत्तरायणी, कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु व केरल में पोंगल, पंजाब व हरियाणा में माघी, गुजरात व राजस्थान में उत्तरायण, तो वहीं बिहार व यूपी में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।

क्या है शुभ मुहूर्त
इधर, मकर संक्रांति पर्व को लेकर ब्राह्मण महासभा ने बैठक आयोजित कर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कई सालों बाद इसबार 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति पड़ रहा है, जो काफी शुभ माना गया है। महासभा के मीडिया प्रभारी पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि ब्राह्मण महासभा एवं अध्यात्म भारती परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मोहन पांडेय ने किया। इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बनारस पंचांग के अनुसार इसबार कई वर्षों बाद मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जायगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को पूर्णकाल दोपहर 2.58 में मकर राषि पर सूर्य प्रवेश कर रहे हैं।

इसके साथ ही धनु राशि का खरमास समाप्त हो जायगा तथा मकर राषि से सूर्य उतरायण हो जाएंगे। इसके साथ ही सभी शुभ कार्य प्रारम्भ हो जायगा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पूण्यकाल में पूजा, दान, हवन आदि के अलावा गंगा स्नान के साथ दानपूण्य से शुभ फल प्राप्त होता है। मकर संक्रांति के दिन उनी वस्त्र, कंबल, वस्त्र, जूता, धार्मिक पुस्तकें, पंचांग दान, चूड़ा, दही व तिलकुट दान का विशेष महत्व है। मौके पर पंडित श्याम सुंदर पांडेय, पांडेय अभिमन्यु कुमार, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंडित विद्याधर शास्त्री, रामाकांत पांडेय व्यास जी, राजेन्द्र पांडेय तथा लक्ष्मण पांडेय आदि ब्राह्मणों के द्वारा विचार विमर्श के बाद उक्त निर्णय लेते हुए जनहित में शुभ मुहूर्त जारी किया गया।

मकर संक्रांति के दिन क्या करें क्या ना करें
पंडित जी बताते हैं कि नदियों में स्नान अवश्य करें, बड़ों का अपमान ना करें, खासकर के पिता का अपमान नहीं करना चाहिए, खासकर भगवान सूर्य की पूजा विशेष रूप से करें। इस दिन सूर्य देवता के साथ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी और शिव जी की भी पूजा अवश्य करना चाहिए। इस दिन अपने पिता को कुछ उपहार अवश्य देनी चाहिए और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दिन पूरे परिवार के साथ खिचड़ी और तिल की बनी वस्तु का सेवन अवश्य करनी चाहिए। इस दिन झाड़ू का दान ना करें, लेकिन झाड़ू खरीद कर अपने घर अवश्य लानी चाहिए। इस दिन सोने के जेवर को गंगाजल से धोकर उन पर हल्दी छिड़ककर शाम को तिजोरी में रख देना चाहिए। इस दिन गायों का सेवा अवश्य करनी चाहिए और 14 चीजों का दान भी करना चाहिए। मकर संक्रांति का दिन बहुत लाभकारी होता है। निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मणों को तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए, साथ ही इस दिन पेड़-पौधों को नहीं काटना चाहिए।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा
ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि इस दिन गंगा व नदी सरोवरों में स्नान कर दान करने से पुण्य एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संक्रांति पर्व पर पितरों का ध्यान करना अवश्य चाहिए और उनका निमित्त तर्पण भी करना चाहिए तथा खिचड़ी का भोग उन्हें जरूर लगाना चाहिए, साथ ही पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खिचड़ी दान भी करना बहुत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर पतंगे उड़ाने की भी परंपरा है। इतना ही नहीं इस दिन व्रत और पूजा पाठ करने से विशेष फल मिलता है। हिंदू पंचांगों में हिंदू त्योहारों की गणना चंद्रमा पर आधारित होती है, जबकि मकर संक्रांति पर्व सूरज पर आधारित होता है।

You cannot copy content of this page