Home Blog Page 59

नवादा में मोशन कॉन्वेंट स्कूल का समारोह पूर्वक ऐसे हुआ भव्य उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

0

मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अध्यक्ष मस्कुर अहमद उस्मानी ने कहा शिक्षा समाज को बदलने और नेतृत्व विकसित करने का है सबसे सशक्त माध्यम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए रविवार को नगर के पारनवादा सद्भावना चौक के समीप मोशन कॉन्वेंट स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित कर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षा, नेतृत्व, और समाज सेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करते हुए जिले में बेहतर भविष्य की उम्मीद का संचार किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अध्यक्ष मस्कुर अहमद उस्मानी ने विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा समाज को बदलने और नेतृत्व विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। मोशन कॉन्वेंट स्कूल नवादा जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शमीम उद्दीन व एहसान अली डायरेक्टर मो इब्राहिम सर

और प्रधानाचार्य नजरूल आबादीन उर्फ चांद सर ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल के उद्देश्यों और सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा हमारा लक्ष्य न केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना है, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए तैयार करना है। समारोह में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे,

जिसमें राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, राज़द नेता सीताराम चौधरी, समाजसेवी वसीम अकरम, जीतेन्द्र प्रताप जीतू, दिलशाद गजाली, इराकी मिल्लत कमेटी के अध्यक्ष मो सरफराज साहब, जाहिर अनवर, मौलाना सलाउद्दीन, हयात बक्श, नाशीर सर, अशरद सर, अब्दुल्लाह साहब आदि मौजूद थे। आगंतुक अतिथियों ने विद्यालय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि

यह स्कूल न केवल नवादा जिले में शिक्षा का स्तर उठाएगा, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बनेगा। मोशन कॉन्वेंट स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय तथा खेल-कूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष गतिविधियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि मस्कुर अहमद उस्मानी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन व धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने सभी उपस्थित लोगों को, विशेष रूप से समाजसेवियों और मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

नवादा शहर में ज्ञान गंगा इंग्लिश स्कूल के उद्घाटन पर जुटे जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने क्या कहा शिक्षा को लेकर, पढ़ें पूरी खबर

0

एमएलसी अशोक कुमार ने कहा समाज के निर्माण में विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण, विधायिका अरूणा देवी ने बताया शिक्षा का महत्व, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने सराहा तो जिप सदस्य अंजनी सिंह ने कहा नाम के अनुरूप विद्यालय से ज्ञान की गंगा बच्चों को बनायेगा संस्कारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर के न्यू एरिया नटराज सिनेमा के समीप ज्ञान गंगा इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक यादव, वारिसलीगंज विधायिका अरुणा देवी, वारिसलीगंज पश्चिमी जिला पार्षद अंजनी सिंह, नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, कृषि विज्ञान के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र, डॉ रवीश कुमार तथा विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार उर्फ सिंटू सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया।

इस दौरान आगंतुक अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक यादव ने कहा कि इस विद्यालय के शुभारंभ से नवादा के विद्यार्थियों को शिक्षण के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

उन्होंने निदेशक आलोक कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायिका अरुणा देवी ने शिक्षकों की समाज में महत्ता पर विस्तारपूर्वक अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा माता-पिता और ईश्वर से भी बढ़कर होता है।

जिला पार्षद अंजनी सिंह ने कहा कि जैसा इस विद्यालय का नाम है, उन्हें उम्मीद है कि उसी के अनुरूप विद्यालय से ज्ञान की गंगा बहेगी, जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक व संस्थापक आलोक कुमार ने बताया कि यह एक अंग्रेजी माध्यम का आवासीय विद्यालय है।

इस विद्यालय में नवोदय, सैनिक, बीएचयू, सिमुलतला तथा वनस्थली विद्यापीठ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी की विशेष व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि इस विद्यालय की शाखा पहले से वारिसलीगंज में संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम को अन्य अतिथियों में बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप जीतू, शिक्षाविद बिपिन सिंह, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रत्यूष आनंद, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सैंकड़ो की संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

नवादा में चोरों का आतंक- युवा होंडा शोरुम में कैसे सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी कर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

0

एफएसएल की टीम कर रही जांच, नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज, चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस गश्ती की खोली पोल, एक दिन पूर्व नगर के प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, स्कूल को भी बना रहे निषाना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में इन दिनों चोरी की वारदात तेजी से बढ़ गई है, जिससे लोग दहषत में आ गये हैं। चोरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला शनिवार की देर रात्रि बेखौफ चोरों ने पुलिस गष्ती को धत्ता बताते हुए नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प के बगल में नवादा-बिहार षरीफ मुख्य मार्ग पर युवा होंडा बाइक शो रूम में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि बेखौफ चोरों ने युवा होंडा बाइक शोरूम में छत के सहारे से फॉल सीलिंग को कबाड़ कर जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने कैश काउंटर को तोड़कर कैश काउंटर में रखे सवा लाख से अधिक रुपये सहित कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर फरार होने में सफल रहा। रविवार की सुबह जब शोरूम खुला तो कर्मियों ने सामान बिखरा पाया और छत भी टूटा हुआ देख शोरूम संचालक श्याम अग्रवाल को दिया।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दिया। शोरूम के संचालक श्याम अग्रवाल व राकेष आनंद ने बताया कि इस घटना में कैष काउंटर में रखे सवा लाख रूपये व अन्य कीमती सामानों की चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि शोरूम में चोरों ने सभी ड्रावर को खोलकर समान बिखरा दिया है। उन्होंने बताया कि शोरूम के बगल से गली गई है, उसी गली के सहारे चोर छत पर चढ़कर फॉल सिलिंग को तोड़ते हुए अंदर प्रवेष किया है। इस घटना को लेकर नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। जिले में आए दिन अपराध के ग्राफ में तेजी से इजाफा होना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। पुलिस एक मामले को जबतक सुलझा नहीं पाती तब तक दूसरी वारदात हो जाती है। लगातार चोरी-लूट तथा हत्या की घटना से पूरे जिले में हाहाकर मच गया है। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस विफल साबित हो रही है। बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग काफी दहशत में हैं।

चोरों का आतंक बरकरार
बता दें कि पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र के गोनावां में रिटायर्ड दारोगा के बंद घर से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार नगद लेकर चलते बने। हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआ बाजार में मोहन ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान को भी चोरों ने खंगाल दिया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी मोहन वर्मा के मुताबिक 8 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली गई।

इसके अलावा रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव के शैलेन्द्र सिंह के घरवालों को सुप्तावस्था में देर रात्रि कमरे में बंद कर चोर लाखों रुपये के गहने चुरा लिया। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक गांव के राहुल कुमार के बंद घर से चोरों ने 2.50 लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि, रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक रात में दो टेंट हाउस से 3 लाख रुपये के डीजे मशीन तथा साउंड बॉक्स सहित कुर्सी-टेबल को लेकर चोर चलते बने।

मंदिरों व स्कूलों को भी निषाना बना रहे चोर, पुलिस गश्ती की खुल रही पोल
शहर के प्रसाद बिगहा स्थित दुर्गा मंदिर से चोर दान पेटी को तोड़कर नगदी व गहने सहित लाखों की चोरी कर ली। गोविंदपुर प्रखंड के थाली बाजार में हनुमान मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़ चोरों ने उसमें रखे रुपयों को उड़ा लिया। रजौली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिलैया में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में बने स्टोर रूम का ताला तोड़ कर 6 बोरा चावल व खेल-कूद के समानों को लेकर चलते बने। सिर्फ पांच दिनों के अंदर विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित अन्य जगहों पर चोरी की करीब दर्जन भर घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। इन घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्ती की पोल खोल दी है। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

नवादा में बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ पुलिस ने एक दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

0

आरपीएफ अधिकारी ने रेलखंड के किनारे बसे ग्रामीणों से ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने से रोक लगाने का किया अपील, वारिसलीगंज-काशीचक रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशो ने बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर किया गया था पत्थरबाजी

eport by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर परिचालित जसीडीह-वाराणसी बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की बड़ी घटना ने हर किसी को दहषत में डाल दिया। वारिसलीगंज-काशीचक के बीच पत्थरबाजी करने के विरुद्ध आरपीएफ अधिकारियों ने अभियान चलाकर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

आरपीएफ नवादा के सहायक उप निरीक्षक जीवलाल राम ने बताया कि 15 जनवरी 2025 एवं 17 जनवरी 2025 को ट्रेन नम्बर-22500 डाउन वाराणसी से जसीडीह जा रही बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर वारिसलीगंज-काशीचक रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशो द्वारा पत्थरबाजी कर ट्रेन को क्षति पहुंचाई गई थी।

तत्पश्चात आरपीएफ ने पत्थर चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किउल में अब तक 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अधिकारी द्वारा बताया गया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों के विरुद्ध धर-पकड़ जारी है।

उन्होंने कहा कि आरपीएफ द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने, रेलवे सम्पत्ति से छेड़छाड़ नहीं करने एवं रेलवे लाईन पर अनावश्यक घूमने से मना करते हुए जागरूक किया जाता रहा है, बाजवजूद रेलवे ट्रैक किनारे के बदमाश किस्म के युवाआंे को हिदायत दिया जा रहा है कि

ट्रेन पर पत्थरबाजी नहीं करंे अन्यथा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायगी। बता दें कि एक तरफ लोगों ने किउल-गया रेलखंड के दोहरीकरण व विद्युतीकरण होने से लम्बी दूरी की ट्रेनें परिचालन होने की उम्मीदें जगी है, वहीं असमाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर इस रेलखंड को प्रभावित किया जा रहा है।

ऐसे में रेल प्रषासन द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग आम लोगों द्वारा किया जा रहा है और वैसे लोगों को सख्त सजा दिये जाने की मांग भी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाय। फिलवक्त इस घटना के बाद किउल-गया रेलखंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सनसनी- नवादा में हाइवे पर मौत का कहर, दो सरकारी कर्मियों की एक साथ सड़क हादसे में ऐसे हुई दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

0

सिरदला प्रखंड के नाजीर व राजस्व कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों कर्मियों की हुई मौत, परिजनों के चित्कार से सदर अस्पताल गूंजा
सड़क हादसे में दोनों कर्मियों के मौत की सूचना पर डीएम-एसपी सहित कई आलाधिकारी पहुंचे सदर अस्पताल, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में सरकारी महकमेे के शनिवार का दिन मनहूस साबित हुआ। शाम ढलते ही दो-दो सरकारी कर्मियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ने सनसनी फैला दिया। वहीं मृतकों के परिजनों व सरकारी कर्मियों में कोहराम मचा हुआ है। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर अनुज कुमार एवं राजस्व कर्मचारी ओम प्रकाश कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह सिरदला प्रखंड के नाजिर अनुज कुमार एवं राजस्व कर्मचारी ओमप्रकाश कुमार दोनों एक साथ दोपहिया वाहन से प्रतिदिन की तरह नवादा शहर स्थित अपने आवास बाइक से लौट रहे थे, तभी देर शाम जैसे ही एनएच 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगावां पुल के समीप पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दोनों कर्मियों को रौंदते हुए फरार हो गया।

जिससे राजस्व कर्मचारी ओमप्रकाश की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि प्रखंड नाजीर अनुज कुमार की मौत नवादा सदर अस्पताल लाने के उपरांत हुआ। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की टीम ने जख्मी नाजीर को सदर अस्पताल नवादा लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गया। इधर घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली दोनों मृतक के परिजनों की चित्कार से सदर अस्पताल गूंज उठा। वहीं, मौत की खबर जैसे ही विभिन्न प्रखंडों व अंचल में कार्यरत लोगों को मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

दूसरी ओर इस घटना की जानकारी मिलते ही नवादा डीएम रवि प्रकाश, एडीएम चंद्रशेखर आजाद और एसडीओ अखिलेश कुमार सहित तमाम अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस घटना को लेकर डीएम श्री प्रकाश ने विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। देर शाम दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलवक्त मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार डाक महाध्यक्ष नवादा पर मेहरबान, नवादा के गोनावां में खुला नया डाकघर का किया उद्घाटन, बताया डाकघर का महत्व, पढ़ें पूरी खबर

0

पीएमजी ने डाकघर का उद्घाटन कर कहा डाकघर से जुड़कर महिलाएं रोजगार भी कर रहीं प्राप्त, डाक निर्यात केन्द्र के माध्यम से अपने घरेलू सामान विदेष भेजकर बढ़ाएं आय का श्रोत

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार इन दिनों नवादा पर काफी मेहरबान हैं, उनका सोच है कि नवादा जिलेवासियों को डाक विभाग के माध्यम से बेरोजगारी को दूर कर उन्हें आत्म निर्भर बनायें। साथ ही जिले के हर क्षेत्र में डाकघर की सुविधा मिले इसके लिए उप डाकघर का सौगात दिया जा रहा है। शनिवार को नवादा डाक मंडल अंतर्गत गोनावां उप डाकघर का उद्घाटन मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार अनिल कुमार के कर कमलों से किया गया।

उद्घाटन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, नगर परिषद नवादा के मुख्य पार्षद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, कार्यपालक अभियंता डॉ अजीत कुमार शर्मा तथा पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव सहित कई समाजसेवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवादा डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी तथा नालंदा डाक अधीक्षक कुंदन कुमार मौजूद रहे। उद्घाटान पष्चात मुख्य डाक महाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि गोनावां डाकघर का उद्घाटन कर हमें गौरव महसूस हो रहा है।

डाकघर के खुल जाने से गोनावां की आम जनता, ग्रामीणों तथा महिलाओं के साथ-साथ आस-पास के कई गांव को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोग डाकघर के विभिन्न योजनाओं का लाभ गोनावां डाकघर से ही ले सकेंगें। मुख्य डाक महाध्यक्ष ने डाकघर की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या खाता की जानकारी देते हुए कहा कि यह खाता दस वर्ष के कम उम्र के बच्चियों का खोला जाता है, जो भारत सरकार के बहुत ही चर्चित और सबसे अधिक ब्याज देने वाली योजना है।

इस दौरान उन्हांेने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डाकघर से जुड़े हर परिवार डाकघर की योजनाओं का लाभ लें और अपना बचत खाता डाकघर में खोलें। उन्होंने डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा के साथ-साथ डाक निर्यात केन्द्र के बारे में भी विस्तार से बताते हुए कहा कि डाकघर से लोग जुड़कर खासकर महिलाएं रोजगार भी प्राप्त कर रही हैं। छोटे व्यवसायी, बड़े स्तर के व्यवसायी के साथ-साथ अब ग्रामीण महिलाएं भी डाकघर के डाक निर्यात केन्द्र के माध्यम से अपने घरेलू सामान जैसे-अचार, पापड़, हस्तकरघा से बने हुए वस्त्र, बांस के बने सामान, मखाना, सिलाव का खाजा तथा मधुबनी पेंटिग आदि को विदेशो में बेचकर काफी रूपये कमा रहे हैं।

डाकघर इसके लिए पुरा सहयोग करता है, यहां तक की डाकघर पैकिंग करने की सुविधा के साथ-साथ विदेशांे में भेजने का कार्य कर रही है। उन्हांेने लोगों से खासकर महिलाओं से डाकघर से जुड़कर निर्यातक बनने की अपील की। उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित लोगों ने नवादा डाक मंडल की प्रशंसा करते हुए गोनावां में डाकघर खुलने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य डाक महाध्यक्ष बिहार अनिल कुमार डाकघर की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और नवादा के लोगों को भी डाकघर के माध्यम से काफी सुविधा मिल रही है।

मौके पर उपस्थित नवादा डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि डाकघर अब पूरी तरह ऑनलाईन कार्य कर रहा है, चाहे बचत खाता हो, बच्चों का आधार बनाना हो या विभिन्न बैंकों के खाता धारक भी अपने पैसे का भुगतान डाकघर के माध्यम से गोनवां डाकघर से ही सुविधा ले सकते हैं। मंच पर उपस्थित नालंदा डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि गोनावां डाकघर खुल जाने से कई गांव को अब काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें डाकघर की योजनाओं का लाभ लेने के लिए गोनावां से ही सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी।

मौके पर उपस्थित जितेंद्र कुमार ने सभी लोगों से डाकघर से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि डाक विभाग में आम लोगों के लिए काफी योजनाएं हैं, उसका लाभ लें और अपना खाता डाकघर में अवश्य खुलवायें। बताया गया कि गोनावां डाकघर का पहला पोस्ट मास्टर शंकर कुमार होगें। मौके पर डाक निरीक्षक राहुल कुमार, मार्केटिंग हेड जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, मनीष कुमार, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वीटी कुमारी, अंकित कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार तथा राजेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

नवादा में सीआरपीएफ जवान पर जानलेवा हमला, ई-रिक्शा पर घायल जवान परिवार के साथ गुहार लगाने पहुंचा एसपी कार्यालय, दहशत में परिजन, पढ़ें पूरी खबर

0

दबंग पड़ोसी ने मामूली बात पर किया मारपीट, सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा जवान, समाहरणालय पहुंचा घायल जवान ने कहा इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ देंगे बिहार
नवादा में सीआरपीएफ जवान के साथ दूसरी अपराधिक घटना आया सामने, इसके पूर्व सीआरपीएफ जवान की लापता मासूम काव्या की हो चुकी है हत्या

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हालात यह हो गई कि अब देश की सुरक्षा प्रहरी को भी अपराधी निशाना बनाने लगे हैं। जिले में लगातार दो ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें पहली घटना सीआरपीएफ जवान की मासूम पुत्री काव्या की अपहरण कर हत्या कर दी गई, तो दूसरी ओर नगर के बुधौल गांव के समीप घर बना रहे एक सीआरपीएफ जवान को मामूली बात पर दबंगों ने जमकर पिटाई करते हुए घायल कर दिया।

नगर के बुधौल गांव के समीप सीआरपीएफ 184- बटालियन जवान पश्चिम बंगाल के झार ग्राम में पोस्टेड कृष्ण कन्हैया को शनिवार के दिन पड़ोस के दबंगांे ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि जानमाल की सुरक्षा को लेकर इलाज कराने के बाद ई-रिक्शा पर लदाकर एसपी से मिलने समाहरणालय स्थित कार्यालय पहुंचे तब मीडिया को सारी जानकारी दी।

कार्यालय में एसपी के नहीं मिलने पर दहशत में पूरा परिवार वापस लौट गये। घायल सीआरपीएफ जवान कृष्ण कन्हैया मूल रूप से रोह प्रखंड के सिउर गांव का रहने वाला है, वर्तमान में नगर के न्यू एरिया मुहल्ले में सपरिवार किराये पर रह रहे हैं और नगर के बुधौल गांव के समीप अपना नया घर बना रहे हैं, जहां मारपीट की घटना हुई। घायल सीआरपीएफ जवान ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले मुकेश सिंह व उनके दो पुत्रों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घर के दरवाजे पर रखी बाल्टी गायब होने पर वहां रहे अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करने पर मुकेश सिंह भड़क गये और अपने दो पुत्रों के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। उन्होंने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि एक जवान को इंसाफ नहीं मिलेगा तो हम बिहार राज्य ही छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि हम देश की सुरक्षा के लिए जान दे सकते हैं, पर कानून को हाथ में नहीं ले सकते हैं।

ऐसे में बिहार में रहकर अपने परिवार की जान जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। फिलवक्त जिले में जो हालात अपराध की बन गई है, उससे आम आदमी ही नहीं बल्कि देश के जवान भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि एसपी के नहीं मिलने से मायूस सीआरपीएफ जवान अपने परिजनों के साथ दहशत में वापस घर लौट गये।

अनुमंडल एडवोकेट एसोसिएशन के 62 सदस्य क्यों हुए जिला एडवोकेट एसोसिएशन में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

0

व्यवहार न्यायालय में समारोह आयोजित कर जिला अधिवक्ता संघ ने शामिल होने वाले सभी सदस्यों का किया भव्य स्वागत, अधिवक्ता निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में 62 सदस्यों ने लिया सदस्यता का शपथ

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा अनुमंडल अधिवक्ता संघ के 62 सदस्य एक साथ जिला अधिवक्ता संघ में शामिल हो गये। इसको लेकर व्यवहार न्यायालय में भव्य समारोह आयोजित कर नये सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। एक मुस्त 62 सदस्यों ने अधिवक्ता निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला एसोसिएषन की सदस्यता ग्रहण किया, जो संघ के लिए एतिहासिक दिन रहा।

श्री सिंह ने कहा कि जिला संघ में पुनर्वापसी से सभी अधिवक्ताओं में काफी खुषी है। उन्होंने कहा कि जिन कारणों एवं उद्देष्यों के लिए नवादा अनुमंडल अधिवक्ता एसोसिएषन का गठन किया गया वे सभी अब अप्रासंगिक हो गया है। ऐसे में अपने पुराने जिला अधिवक्ता संघ में आकर इसे मजबूत करने व अधिवक्ताओं के हित में काम करने को लेकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए अपना सम्पूर्ण प्रयास जिला अधिवक्ता संघ के लिए समर्पित करूंगा। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता गौरी शंकर प्रसाद सिंह, ईष्वरी प्रसाद शर्मा, कृष्णबल्लभ प्रसाद तथा प्रमोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी विचारों को संघ के समक्ष रखने का काम किया।

नवादा जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष तेजनारायण यादव ने सभी नये सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ हमेषा से अपने अधिवक्ताओं के हित में काम करते रही है और आगे भी करते रहेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा महासचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष सतीष कुमार, अंकेक्षक राजेष रंजन पांडेय,

कृष्ण कुमार मधुकर, कुमार विद्याभूषण, प्रवीण कुमार तथा शषिभूषण चन्द्र आदि अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जिला संघ की मजबूती के लिए इस तरह का कार्यक्रम सराहनीय है तथा ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने से संघ को बल मिलता रहेगा। कार्यक्रम में सभी नये सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और संघ की मजबूती के लिए आगे भी एकजुटता बनाये रखने का आष्वासन दिया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता- अब बगैर हेलमेट के बाइक चालकों की खैर नहीं, गुलाब देकर ऐसे चलाया गया रोको-टोको अभियान, पढ़ें पूरी खबर 

0

परिवहन पदाधिकारी व यातायात डीएसपी ने संयुक्त रुप से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, पेट्रोल पम्प पर भी बगैर हेलमेट के नहीं दिया जा रहा पेट्रोल

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में बगैर हेलमेट के बाइक चालकों की अब खैर नहीं है। शुक्रवार को प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ शिवरंजन ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता माह-2025 अन्तर्गत रोको-टोको अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट एवं वाहन के सभी कागजातों साथ रखकर बाइक चलाने के लिए कहा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर इस अभियान के तहत बगैर हेलमेट वाले

दो पहिया वाहनों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि बगैर हेलमेट के वाहन ना चलायें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस अभियान के दौरान कहा कि सड़क पर ऐसी दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लोगों के सड़क यातायात नियमों की अनदेखी करना है।

मुख्य रूप से उन्होंने कहा कि वाहन चालकों का गलत दिशा में गाड़ी चलाना तथा तेज गति में वाहन चलाना दुर्घटनाओं की खास वजह है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों डीएम रवि प्रकाश ने बगैर हेलमेट के बाइक चालकों पर सख्ती करते हुए सभी पेट्रोल पम्प को निर्देश जारी किया है

कि कोई भी बाइक में बगैर हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगा दिया है। बता दें कि बीते साल 2024 में कुल 395 वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 180 लोगों की जानें जा चुकी है, बावजूद लोग बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। वर्ष 2023- 2024 में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 8 ब्लैक स्पॉट बनाया गया था।

2025 में सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट को अनिवार्य कर दिया गया है। इस अभियान में अपर परिवहन पदाधिकारी नवेंदु शेखर, इएसआई शांतनु, थानाध्यक्ष यातायात विजय कुमार, मनीष कुमार, आईआरडी एवं इडीएआर के डीआरएम आदि मौजूद थे।

मानवता की मिशाल प्रस्तुत कर हाड़ कांपने वाली ठंड में डॉ अनुज कैसे  जरूरतमंदों को कंबल बांटने के लिए खुद झेल रहे ठंड का कहर, पढ़ें पूरी खबर 

0

नारदीगंज प्रखंड के मसौढ़ा, सिरपतिया, कुझा तथा भलुआ सहित लगभग 10 गांवों में किया कंबल वितरण, असहाय वृद्धों के कांपते हाथ उठ रहे आशीर्वाद के लिए, डॉ अनुज ने कहा इससे बड़ा सौभाग्य हमारे लिए कुछ भी नहीं 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

हाड़ कांपने वाली कड़कड़ाती ठंड के बीच मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के  तत्वावधान में जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ अनुज सिंह वन मैन आर्मी बनकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर मानवता की मिशाल प्रस्तुत करने में जुटे हैं। संस्था के द्वारा केवल शहरी क्षेत्रों ही नहीं बल्कि सुदूर गांवों में जरूरतमंद बड़े बुजुर्गों के बीच जाकर कंबल बांटने पहुंच रहे हैं।

विगत गुरुवार को जिले के नारदीगंज प्रखंड के मसौढ़ा एवं डोहड़ा पंचायत के कुझा, भलुआ, सिरपतिया, मसौढ़ा तथा डोमाबर सहित लगभग 10 गांवों के करीब 2000 की संख्या में जरूरतमंद परिवारों के बड़े बुजुर्गों व महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। भीषण शीतलहर में खुद ठंड से कांपते हुए जरुरतमंदों को कंबल वितरण करने पहुंच रहे हैं।

वहीं लाभुक वृद्धों के कांपते हाथ आशीर्वाद देने के लिए उठ रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ अनुज ने कहा कि हमारे इस छोटे से प्रयास से अगर किन्हीं को मदद मिलती है तो इस प्रयास से यह सिद्ध होता है कि मानवता से बड़ा कोई सेवा धर्म नहीं है। ठंड में किसी जरूरतमंद को कंबल देना सिर्फ एक वस्तु प्रदान करना नहीं है बल्कि उन्हें जीने की नई उम्मीद देना है।

उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ जरूरतमंद बुजुर्गों एवं महिलाओं की मुश्किलें बढ़ जाती हैं और इसी कारण संस्था समय पर उनकी मदद के लिए सक्रिय है। इस तरह के कार्यक्रम से न केवल लोगों को ठंड से सुरक्षा मिलती है बल्कि समाज में आपसी सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर पसई के समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस ठंड में जरूरतमंद परिवारों के लिए यह कंबल एक नई उम्मीद की किरण साबित हो रही है।

यह कार्य न केवल समाज की मदद करता है बल्कि दिल को एक अलग सुकून भी देता है। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में मसौढ़ा पंचायत के कुझा, भलुआ, सिरपतिया, मटिहानी, काशी बिगहा, सांगोपर, जोरावर बिगहा, बिलाई चक तथा डोमाबर आदि गांवों के जरूरतमंद परिवार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नारदीगंज प्रखंड के जिला परिषद देवा चौहान, मसौढ़ा पंचायत के मुखिया राजेश चौहान, संतोष चौहान,

अनिल चौहान, रामाशीष चौहान, रामेश्वर चौहान, कैलाश चौहान, किशुन चौहान, किशोरी चौहान, समाजसेवी राजकुमार, पूर्व सरपंच बलबीर चौहान, आर्यन राज, राजेश कुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने अपने आशीर्वादों से भर दिया एवं इस कृपा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।


You cannot copy content of this page