Home Blog Page 58

गणतंत्र दिवस को लेकर मॉडर्न के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल, श्रोता हुए बागबाग, पढ़ें पूरी खबर

0

देश भक्ति के साथ भक्ति संगीत व लोक नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर बच्चों ने अपने कलाकारी का जलवा बिखेर कर श्रोताओं को डूबो दिया भक्ति भाव में, निदेशक डॉ अनुज ने विद्यालय के बच्चों की कला को खूब सराहा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

दक्षिण बिहार एवं झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के बहुउद्देशीय सभागार में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस आयोजन में शामिल सैकड़ों विद्यालय के प्रतिभागियों ने संगीत, नृत्य व वाद्य यंत्रों के वादन आदि की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज सिंह, मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्राचार्य गोपाल चरण दास, उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय, वरिष्ठ शिक्षक धर्मवीर सिंहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की प्रस्तुति दी।

इसके बाद विद्यालय के नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और नाटक शामिल था। इन कार्यक्रमों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ऐसे किया कि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धि, रुचिका, सौम्या, अनुप्रिया ने स्वागत गीत के साथ किया,

पुनः मैं रहूं या ना रहूं गीत पर सुप्रिया, कनिका, अंजलि व प्रिंसी ने शानदार प्रस्तुति दी। हर करम अपना करेंगे गीत पर चतुर्थ वर्ग के प्रज्ञा, सलोनी, आरोही ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़ा निक लागे अपना देशवा के माटी लोक नृत्य पर हर्षिता, न्यासा, नंदिनी व आरोही ने शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र खुशी, श्वेता व आराध्या के द्वारा योद्धा बन गई मैं नृत्य एवं रानी के द्वारा शिव तांडव तथा शानवी, रिद्धि, सुप्रिया के द्वारा कालबेलिया नृत्य काफी मनमोहक रहा। इस तरह 4 घंटे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम को देखने के लिए विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के अलावा स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद दिया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार, विजय, धर्म प्रकाश, आशुतोष रंजन, राहुल कुमार, नीरज कुमार, विस्मित साहू, दिव्या कुमारी, लकी कुमारी, राकेश रोशन, पवन सर, अनिल सर, पुरुषोत्तम सर सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे के 75वें जन्मदिन 75 हजार यूनिट रक्तदान में नवादा दवा व्यवसाईयों ने ऐसे लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर

0

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में नवादा दवा संघ के तदर्थ कमिटी के नेतृत्व में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर में हर सदस्यों ने दिया एक-एक यूनिट ब्लड, गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा यह रक्तदान

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

अपने खून से किसी दूसरे को नया जीवन देना एक महान कार्य माना जाता है और यही वजह है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जेएस शिंदे के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर देश भर में 75 हजार युनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है, जिसे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में सम्मिलित किया जाना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस जन्म दिवस में नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के तदर्थ कमिटी ने भी रक्तदान को लेकर पहल की है। शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के तदर्थ कमिटी अध्यक्ष कंचन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दवा व्यवसाईयों ने रक्तदान कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दिया।

तदर्थ कमिटी के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे के 75वीं जन्म दिवस 29 जनवरी 2025 को डायमंड ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के हर जिले में 24 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीसीडीए के प्रदेष अध्यक्ष परसन कुमार के दिषा-निर्देष पर नवादा में रक्तदान करने दवा व्यवसायी जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जेएस शिंदे दवा व्यापार एवं दवा व्यवसायी के हित के लिये हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं, जिसका लाभ हम सबको मिल रहा है।

आज हमें उन्हें उपहार स्वरूप कुछ देने का अवसर रक्तदान जीवनदान के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नवादा जिला दवा संघ के तदर्थ कमिटी व दवा व्यवसाईयों ने रक्तदान किया। रक्तदान देकर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बनने का अवसर भी मिला है।

मौके पर संघ के तदर्थ कमिटी अध्यक्ष कंचन कुमार गुप्ता सहित रंजय कुमार दिवाकर, सेवानंद सिंह, राजन कुमार, परवेज अख्तर, पंकज चौरसिया, रोशन कुमार, शंकर कुमार, वर्मा जी, उदय जैन तथा योगेंद्र कुमार सहित कई सदस्यों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया।

आयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर देर रात तक भक्ति जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु, उद्घाटनकर्ता डॉ अनुज ने दिया सनातन धर्म का संदेश, पढ़ें पूरी खबर 

0

यूपी व पटना के कलाकारों ने प्रस्तुत किया एक से बढ़कर एक भक्ति गीत, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

मुस्लिम युवक ने किया शुद्ध घी के दो क्विंटल बुंदिया का वितरण, बना चर्चा का विषय

नगर सब्जी बाजार में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने किया भंडारे का प्रसाद ग्रहण

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर नगर के पुरानी बाजार महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक भक्ति गीतों पर राम भक्त झूमते रहे। इसको लेकर सनातन धर्म ही नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महावीर मंदिर परिसर में अयोजित भक्ति जागरण में लोगों का गजब उत्साह देखने को मिला।

भक्ति जागरण का विधिवत उद्घाटन शिक्षाविद व समाजसेवी मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने दीप प्रज्वलित कर महावीर मंदिर में पूजा किये। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिक कुमार तथा स्थानीय वार्ड पार्षद कुमकुम गुप्ता व उनके पति पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ अनुज सिंह और उनके साथ रहे राजेश सिन्हा को शॉल व रामजी का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भाक्ति जागरण को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद व समाजसेवी मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने कहा कि वार्ड नम्बर 23 के पुरानी बाजार स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में आयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित यह समारोह सनातन धर्म का सीख देता है। उन्होंने कहा कि आयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पूरे देश-दुनिया में मनाया जा रहा है, ऐसे में नवादा के पुरानी बाजार महावीर मंदिर का यह आयोजन काफी सुंदर है।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के साथ रामचरित्र मानस का अखंड पाठ हमें सनातन धर्म के प्रति आस्था का सीख देता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि ऐसे आयोजन में शामिल होने का मुझे अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों तक अंग्रेजों ने यहां राज किया, बहुत दिनों तक मुगलों ने राज किया, आज 7-8 सौ वर्षों बाद हमें गुलामी से आजादी मिली है। नरेन्द्र मोदी की सरकार में यह बड़ी सौगात पूरे देश को मिला है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपना रोजी-रोजगार करते हुए बच्चों को शिक्षित करते हुए सनातन धर्म से जुड़े रहें। हमारी विरासत का सनातन धर्म फिर से लौट रहा है। 144 साल बाद महाकुंभ लगा है, जहां दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाया है। उन्होंने कहा ऐसे उत्सव में उपस्थित होने का जो अवसर मिला है उसके लिए आयोजन समिति को साधुवाद देते हैं और अपनी संस्कृति व सभ्यता को हमेशा अपने संस्कारों में खुद को भी उतारें और आने वाली पीढ़ि को भी जागरूक करें। 

यहां राम लला का डेरा है………. जैसी भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

पुरानी बाजार स्थित प्राचीन महावीर मंदिर के प्रांगण में अयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित भक्ति जागरण में यूपी वाराणसी व पटना से आये कलाकारों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया। कार्यक्रम की शुरूआत के साथ कलाकारों ने जैसे यहां राम लला का डेरा है….. भक्ति गीत की शुरूआत की वैसे ही वहां मौजूद लोग झूम उठे।

वहीं वाराणसी की गायिका रानी ने मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे…… जब गाना शुरू किया तब लोग हाथ उठाकर झूमने लगे। इसके साथ ही यूपी के गायक रंजीत सरदार और पूजा की भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में पिरो दिया। इस दौरान पटना से आये कलाकारों ने भक्ति जागरण में एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक पुरानी बाजार महावीर मंदिर प्रांगण मिनी आयोध्या बना रहा, इस उत्सव को लेकर सुबह से ही लोगों में भक्ति श्रद्धा देखते बन रहा था। इस दौरान नगर के अस्पताल रोड स्थित हनुमान मंदिर, सब्जी बाजार महावीर मंदिर, शोभनाथ मंदिर, साहेब कोठी मंदिर, प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर तथा स्टेशन रोड स्थित मंदिर सहित जिले के विभिन्न देवी-देवताओं की मंदिर में सनातन घर्मावलंबियों के द्वारा पूजा-पाठ किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति से जुड़े वार्ड 23 के पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, समिति के अध्यक्ष कार्तिक कुमार, मंदिर के पुजारी चंदन पांडेय, पत्रकार सूरज कुमार, चंदन कुमार, जीतू कुमार, मिथुन कुमार, विनोद कुमार उर्फ बब्लू, गोलू कुमार, पंकज कुमार उर्फ टुनटुन, विष्णु कुमार, शाष्वत राज चौरसिया, छोटू कुमार गुप्ता तथा अशोक प्रसाद गुप्ता आदि जुटे रहे। वहीं साज-सजावट का कार्य विष्णु लाईट के मंटू तथा प्रसाद वितरण का आयोजन मो रेयाज उर्फ गुड्डू सोनी टेंट की ओर से किया गया था।

सब्जी बाजार महावीर मंदिर में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने किया भंडारा का प्रसाद ग्रहण 

आयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर नगर के सब्जी मंडी स्थित महावीर मंदिर में सब्जी व्यवसायी संघ के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर बाद शुरू हुई भंडारा रात्रि करीब 11 बजे तक चलता रहा, जहां लोगों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने में जुटे रहे। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में पूड़ी, सब्जी व खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके लिए दूर-दूर से श्रद्धालु भंडारा का प्रसाद लेने पहुंच रहे थे। पूरा सब्जी मंडी को महावीरी पताका से सजाया गया था। इसके सफल आयोजन में सब्जी मंडी व्यवसायी संघ के राजन कुमार, राहुल कुमार, संजीत कुमार, बिट्टू कुमार, मनीष कुमार, बंटी कुमार तथा सन्नी कुमार सहित दर्जनों की संख्या में सब्जी कारोबारी जुटे रहे। 

राम उत्सव में मुस्लिम युवक ने पेश किया आस्था का मिसाल, लोगों में बांटा शुद्ध घी के बुंदिया

आयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर हर समुदाय के लोग जुटे रहे। नवादा शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालुओं में मुस्लिम युवक मो गुड्डू ने अपने खर्च पर शुद्ध घी के बुंदिया बतौर प्रसाद के रूप में मंदिर समिति के माध्यम से वितरण कराने का काम किया। मुस्लिम रोड निवासी सोनी टेंट संचालक मो गुड्डू ने मंदिर समिति को दो क्विंटल शुद्ध घी का बुंदिया वितरण कराने का पूरा खर्च देकर आस्था और सद्भाव का मिसाल दिया। उन्होंने बताया कि हमारा देश सभी धर्मों का देश है, हम भाईचारे के साथ हर त्योहारों को मनाते हैं, ऐसे में भगवान श्री राम का आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ को भव्य उत्सव के रूप में बनाये जाने की बात आई तो मैं भी अपने आप को रोक नहीं सका और आस्था के साथ इस महा उत्सव में प्रसाद वितरण का पूरा खर्च वहन करने का जिम्मा ले लिया। इसके लिए उन्होंने मंदिर समिति को धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी हम मिल-जुलकर सभी पर्व को मनायेंगे। मो गुड्डू की आस्था और सौहार्द चर्चा का विषय बन गया।

नवादा में कैसे भगवान बनकर धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ ब्रजेश ने मरीज को मौत के मुंह से निकाला, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा में पहली बार लकवा ग्रसित मरीज़ का बिना बेहोश किये की गई ब्रेन की सर्जरी, उम्मीद छोड़ चुके परिजनों में खुशी, नालंदा के बिहार शरीफ से आया था मरीज 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कहा जाता है कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप होता है, इस वाक्या को नवादा के धर्मशीला देवी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश कुमार ने साबित कर दिया। दरअसल, नालंदा जिले के बिहार शरीफ निवासी 70 वर्षीय रामजी बीन को जब धर्मशीला देवी अस्पताल लाया गया तब वो कोमा में थे।

एक सड़क दुर्घटना में उनके शरीर के दाहिने हिस्से में अंदुरनी चोट लगी थी, जिसके चलते वो बेहोश हो गये थे। रामजी बीन के परिजन उन्हें किसी निजी अस्पताल में ले गये जहां, उन्हें बताया गया कि मरीज़ के शरीर के दाहिने हिस्से में लकवा मार दिया है और उनका ठीक होना असंभव है। धीरे-धीरे मरीज की हालत बिगड़ते गई और वो कोमा में चले गये।

न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश की टीम के अथक प्रयास से मरीज को मिला जीवन दान 

रामजी बीन के परिजन फिर उन्हें नवादा के धर्मशीला देवी अस्पताल ले कर आये जहां, डॉ ब्रजेश और उनकी टीम ने मरीज की गहन जांच की। सिटी स्कैन में पाया गया कि ब्रेन के बाएं हिस्से मे गंभीर चोट था, जिसके चलते मिड लाइन शिफ्ट था और ब्रेन में सूजन हो गया था। इन्ही कारणों से मरीज को लकवा मार दिया था और वो कोमा में चले गये थे।

न्यूरो सर्जन डॉ ब्रजेश ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि मरीज की उम्र और हार्ट एवं अन्य समस्या के चलते मरीज अनेसथीसिया बर्दास्त करने की हालत में नहीं था। फिर क्रिटिकल केयर टीम के साथ उन्होंने मरीज को लोकल अनेसथीसिया देकर बर होल पद्धति से ब्रेन की सर्जरी की। ऑपरेशन के तीन घंटे के बाद ही मरीज़ को होश आ गया और अब वह बिलकुल ठीक है तथा आराम से चल बोल रहे हैं। 

मरीज के पुत्र ने कहा यहां के चिकित्सक मेरे लिए हैं भगवान 

मरीज के पुत्र ने डॉ ब्रजेश का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के चिकित्सक मेरे लिए भगवान हैं। यह ऑपरेशन किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि हम सभी ने उम्मीद छोड़ दी थी और सब को लगता था कि उनका बचना मुश्किल है। लेकिन, अब वो बेहद खुश हैं कि उनके पिता अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और आराम से चल फिर रहे हैं।

वहीं हॉस्पिटल के चेयरमैन अविनाश सिंह ने कहा कि हमने नवादा में धर्मशीला देवी हॉस्पिटल की स्थापना लोगों के जीवन बचाने के लिए किया है। यहां बड़े-बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। साथ ही यहां भारत सरकार के आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ दिया जा रहा है, ताकि गरीब मरीज भी बड़े अस्पतालों जैसी हाइटेक सुविधा का लाभ ले सके।

ठंड में कंपते बुजुर्गों को देख डॉ अनुज ने कह दी बड़ी बात, जरूरतमंदों की सेवा और सहायता ही है सर्वोपरि धर्म, पढ़ें पूरी खबर  

0

नारदीगंज प्रखंड के इचुआ, करना, अनारपुर, पकरिया सहित 10 गांवों में जरुरतमंदों के बीच वितरण किया कंबल, आशीर्वाद के लिए उठे कांपते हाथ 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कड़कड़ाते ठंड व तेज हुई शीतलहर के बीच लक्ष्य एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट नवादा एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर मानवता की मिशाल प्रस्तुत की। संस्था के द्वारा केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि सुदूर गांवों में जरूरतमंद बड़े बुजुर्गों के बीच जाकर कंबल देने का एकसूत्री अभियान चला रहे हैं।

जिले के नारदीगंज प्रखंड के इचुआ करना पंचायत एवं पेश पंचायत के आसपास के विभिन्न गांवों के लगभग 1500 की संख्या में ठंड से विचलित जरूरतमंद परिवारों के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं के बीच कंबल वितरण करने पहुंचे। इस दौरान डॉ अनुज ने कहा कि हमारे इस छोटे से प्रयास से अगर किन्हीं को मदद मिलती है तो इस प्रयास से यह सिद्ध होता है कि मानवता से बड़ा कोई सेवा या धर्म नहीं है।

ठंड में किसी जरूरतमंद को कंबल देना सिर्फ एक वस्तु प्रदान करना ही नहीं है बल्कि उन्हें जीने की नई उम्मीद देना है। मानव समाज में हमेशा सेवाभाव होना अति आवश्यक है। इससे समाज के अंदर फैली कुरीतियां समाप्त होती है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ जरूरतमंद बुजुर्गों एवं महिलाओं की मुश्किलें बढ़ जाती है और इसी कारण संस्था समय पर उनकी मदद के लिए सक्रिय है और प्रत्येक साल जाड़े के मौसम में कंबल वितरण किया जाता है।

हमें मानवता को भूलना नहीं चाहिए। मानव समाज में सबसे कमजोर, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना कहा गया है। वास्तव में सेवा भाव है, कर्म नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल लोगों को ठंड से सुरक्षा मिलती है बल्कि समाज में आपसी सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर पसई के समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस ठंड में जरूरतमंद परिवारों के लिए यह कंबल एक नई उम्मीद की किरण साबित हो रही है। यह कार्य न केवल समाज की मदद करता है बल्कि दिल को एक अलग सकुन भी देता है। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में इचुआ करना, पकड़िया, भागो बिगहा, सुल्तानपुर तथा अनारपुर आदि दर्जनों गांव के बड़े बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित रहे।

मौके पर इचुआ करना पंचायत के सरपंच सीमा देवी, नारदीगंज प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार अकेला, समाजसेवी श्रवण कुमार, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, आर्यन राज, राजेश कुमार, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार,

पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने अपने आशीर्वादों से भर दिया एवं इस कृपा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शिक्षा के मदिर में हैवान बने गुरू जी, नवादा के किस विद्यालय में गुरू-शिष्या की पवित्र रिश्ते को प्रधान शिक्षक ने किया कलंकित, पढ़ें पूरी खबर 

0

घटना की सूचना बाद जांच के लिए विद्यालय पहुंचे एसडीपीओ, पीड़िता के बयान पर आरोपी शिक्षक पर दर्ज की गई प्राथमिकी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में शिक्षा के मंदिर में एक गुरू जी ने अपने ही स्कूल की एक छात्रा के साथ मुंहकाला करने का कलंकित हरकत करने का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को अपवित्र करने की कोशिश जिले के एक विद्यालय में हुई है।

दरअसल, जिले के पकरीबरावां प्रखंड अन्तर्गत कोनानंदपुर पंचायत के एक इंटर स्कूल के प्रधान शिक्षक पर नवमी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का गम्भीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जबकि आरोपी प्रधान शिक्षक स्कूल से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार पीड़ित बालिका नवमी क्लास की छात्रा है, जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सोमवार की दोपहर उसका हाथ पकड़कर गलत नियत से एक कमरे में जबरन ले जा रहे थे, जिसके बाद बालिका हाथ छुड़ाकर भाग गई और घर जाकर रोने लगी। सोमवार को स्कूल में छुट्टी होने की वजह से प्रधान शिक्षक के अलावा अन्य शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे,

इसलिए परिजनों ने मंगलवार को प्रधान शिक्षक के विद्यालय आने का इंतजार करने लगे, जब दोपहर तक प्रधानाध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने शोर मचाना शुरू कर दिए, जिसके बाद मामले की सूचना पकरीबरावां पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वरीय अधिकारी को पूरी घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्रा और परिवार से पूछताछ करने के लिए पकरीबरावां थाना ले गए

तथा आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर हाल में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि पकरीबरावां थाना में आरोपित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी शिक्षक की तलाश में पुलिस जुट गई है, यदि प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप सही साबित होता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्काल छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा। इधर, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश बरकरार है।

अयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर पुरानी बाजार महावीर मंदिर में ऐसे शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड रामचरित्र मानस पाठ, बुधवार को होगा भक्ति जागरण, पढ़ें पूरी खबर

0

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन पाठ समापन के साथ पूजा व प्रसाद वितरण तथा संध्या में होगा भक्ति जागरण और झांकी का होगा आयोजन, मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज होंगे मुख्य अतिथि

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नगर के पुरानी बाजार महावीर मंदिर में अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन व भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम अखंड रामचरित्र मानस पाठ के साथ शुरू हो गया है। 24 घंटे तक चलने वाली अखंड रामचरित्र मानस पाठ शुरू होने से पूर्व भव्य पूजन का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय वार्ड नम्बर 23 के वार्ड पार्षद कुमकुम गुप्ता व उनके पति पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार पूजा अनुष्ठान किया। मंदिर के पुजारी चंदन पांडेय ने बताया कि पूजा अनुष्ठान की शुरूआत गणेश जी का आहवान के साथ कलष स्थापना कर पंच देवता पूजा, खोड़समात्रिका पूजा तथा नवाग्रह पूजा के साथ किया गया।

उन्होंने बताया कि 970 पेज का अखंड रामचरित्र मानस के सात अध्याय का पाठ किया जा रहा है, जिसमें बाल कांड, आयोध्या कांड, अरण्य कांड, किसकिंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड तथा उत्तर कांड शामिल है। इस पाठ में पुजारी चंदन कुमार पांडेय, रविन्द्र पांडेय, चन्द्रशेखर पांडेय, जयकांत पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय तथा मिथिलेश पांडेय शामिल हैं।

जगमग हुआ पुरानी बाजार, आज होगा भक्ति जागरण

आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने बताया कि पुरानी बाजर स्थित महावीर मंदिर सहित पूरे मुहल्ले को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही हनुमान पताका व झंडी भी मार्गों के उपर लगाया गया है। लाईट का मुख्य द्वार के साथ ही रंगबिरंगे आकर्षक लाईट देखते बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन बुधवार की संध्या भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा, जिसमें यूपी वाराणसी के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति की जायगी, वहीं पटना से आये कलाकारों द्वारा भक्ति झांकी प्रस्तुत किया जायगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि भक्ति जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सहित कई गणमान्य लोग शामिल होने आ रहे हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय वार्ड 23 के पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, चंदन कुमार, जीतू कुमार, मिथुन कुमार, विनोद कुमार उर्फ बब्लू, गोलू कुमार, विष्णु कुमार, शाश्वत राज चौरसिया, छोटू कुमार गुप्ता तथा अशोक प्रसाद गुप्ता लगातार जुटे हैं। वहीं साज-सजावट का कार्य विष्णु लाईट के मंटू तथा प्रसाद वितरण का आयोजन मो रेयाज उर्फ गुड्डू सोनी टेंट की ओर से किया गया है। दो दिवसीय इस अनुष्ठान को लेकर पूरे शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

पंचायत सरकार भवन निर्माण में ऐसा क्या हुआ कि ग्रामीणों को बैठना पड़ा धरना पर, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिला अंतर्गत अकबरपुर प्रखंड के लेदहा गांव के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना के समीप दिया धरना

ग्रामीणों ने लगाया विभागीय स्तर पर भ्रष्टाचार कर अन्यत्र जगह पर पंचायत सरकार भवन का भूमि चयन करने का आरोप 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेदहा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने को लेकर भूमि चयन में किये गये भ्रष्टाचार पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को धरना दिया। नगर थाना के समीप धरना पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने के लिए भूमि चयन में बड़े अस्तर पर किये गये भ्रष्टाचार प्रमाणित है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले अकबरपुर अंचल अधिकारी पत्रांक-851 दिनांक- 5 जून 2023 में झूठा प्रतिवेदन दिये कि लेदहा पंचायत मुख्यालय के अन्तर्गत बिहार सरकार की खाते की भूमि उपलब्ध नहीं है, जबकि हमारे आपत्ति आवेदन पर प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग के संज्ञान लेने पर 10 जनवरी 2025 को भूमि मापी में राजस्व कर्मचारी ने मुख्यालय गांव लेदहा में 40 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के खाते की उपलब्ध पाया गया।

साथ ही हम ग्रामीणों ने जनहित की सुविधा के मद्देनज़र 2 जनवरी 2025 को शपथ-पत्र बनाकर आवेदन दिये कि सरकारी भूमि कम पड़ने पर या सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं रहने पर 50 डिसमिल रैयती भूमि निःशुल्क महामहिम राज्यपाल के नाम पर दान देकर निबंधन करने को तैयार हैं।

धरना के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कानून राज की घोषणा पर चलने वाली मौजूदा सरकार में उपर्युक्त उच्चस्थ आदेशों और जनहित की सुविधा की अनदेखी नहीं किया जाय और ग्राम पंचायत के मुख्यालय गांव लेदहा से हटकर पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने पर रोक लगाया जाय।

वक्ताओं ने मांग किया कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवादा के द्वारा 3 जनवरी 2025 के पत्रांक-30 के असंगत, भ्रष्ट एवं मनमाने आदेश पर भवन निर्माण को अविलंब रोक लगाकर सिस्टम पर लगे प्रमाणित भ्रष्टाचार के दाग को मिटाया जाय।

ग्रामीण वक्ताओं ने कहा कि न्याय के रक्षार्थ ग्राम पंचायत के मुख्यालय गांव लेदहा में उपलब्ध सरकारी खाते की भूमि और दान में दिये जा रहे भूमि को लेकर भवन निर्माण कराने की कृपा की जाय। धरना पर बैठे ग्रामीणों में अजय कुमार, पुनिया देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, उमेश सिंह तथा अनुज यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




अयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर नवादा का पुरानी बाजार ऐसे बना मिनी अयोध्या, दो दिनों तक क्या होगा भव्य आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

0

पुरानी बाजार महावीर मंदिर के समीप 21 जनवरी व 22 जनवरी को होगा भक्ति भजन संध्या और प्रसाद वितरण, दुल्हन की तरह आकर्षक लाईट से सज कर तैयार हुआ पूरा मुहल्ला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन व भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पहले वर्षगांठ पर नगर के नगर के पुरानी बाजार महावीर मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मुहल्ले को मिनी अयोध्या बना दिया है।

21 जनवरी व 22 जनवरी को पंडितों द्वारा भव्य पूजन तथा भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है। आयोध्या राम मंदिर के पहले वर्षगांठ को लेकर पुरानी बाजार को भव्य आकर्षक लाईट से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इसको लेकर पूरे शहर में श्रद्धालुओं को आमंत्रण किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने बताया कि राम मंदि वर्षगांठ की तैयारी एक माह पूर्व से की जा रही है। भक्ति भजन संध्या के साथ महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

इसके तैयारी में स्थानीय वार्ड 23 के पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, चंदन कुमार, जीतू कुमार, मिथुन कुमार, विनोद कुमार उर्फ बब्लू, गोलू कुमार, विष्णु कुमार, शाष्वत राज चौरसिया, छोटू कुमार गुप्ता तथा अषोक प्रसाद गुप्ता लगातार जुटे हैं।

वहीं साज-सजावट में विष्णु लाईट के मंटू तथा प्रसाद वितरण का आयोजन मो रेयाज उर्फ गुड्डू सोनी टेंट की भूमिका अहम है। बता दें कि इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय की भागिदारी ने एकता और सौहार्द का मिसाल दे रहा है।

महावीर मंदिर सहित पूरे मुहल्ले को भव्य व आकर्षक सजावट के साथ ही हनुमान पताका व झंडी भी मार्गों के उपर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के आस-पास रहे सभी मकानों को भी आकर्षक लाईट से सजाया गया है। 

नवादा के विकास मुद्दे पर डॉ अनुज को क्यों करना पड़ा अधिवक्ताओं के साथ परिचर्चा, क्या कहा अधिवक्ताओं ने, पढ़ें पूरी खबर

0

परिचर्चा के आयोजक डॉ अनुज ने कहा अधिवक्ताओं का सम्मान व सहयोग मेरी प्राथमिकता, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया में आयोजित हुआ कार्यक्रम, आगंतुक अधिवक्ताओं  को किया गया सम्मानित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा नगर के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के सभागार में व्यवहार न्यायालय नवादा के विद्वत अधिवक्तागण के साथ एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा नवादा के जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी एवं मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से की गई। परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य नवादा के विकास में अधिवक्ताओं की भूमिका रही।

सर्वप्रथम अपर लोक अभियोजक ईश्वरी प्रसाद शर्मा, प्रभारी लोके अभियोजक मो तारीक, अपर लोक अभियोजक दीपक कुमार, वरीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ कार्तिक बाबू एवं डॉ अनुज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर परिचर्चा की शुरुआत की गई। परिचर्चा में आए हुए तमाम अधिवक्ताओं को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित डॉ अनुज ने कहा कि इस परिचर्चा में आए हुए तमाम विद्वान अधिवक्ताओं को सम्मान का अवसर मेरे लिए गौरव की बात है। न्याय दिलाने में आप तमाम विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश की आजादी से लेकर अब तक अधिवक्ता समाज का अमूल्य योगदान रहा है। अधिवक्ता हमेशा राष्ट्र के उत्थान के लिए अग्रसर रहे हैं।

वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने में अधिवक्ताओं की कंधे पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आहवान किया कि नवादा के विकास में आप सभी विद्वान अधिवक्तागण अपनी सक्रिय साझेदारी निभाएं। कहीं न कहीं आज भी नवादा जिला विकास के पथ से कोसों दूर है।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं में अपर लोक अभियोजक ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं मॉडर्न समूह के अध्यक्ष की बातों का समर्थन करता हूं साथ ही साथ पूरे नवादा के विकास के लिए अधिवक्ता समाज को आगे आने का आहवान करता हूं। व्यवहार न्यायालय नवादा के वरीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा ने परिचर्चा में अपनी बात रखते हुए कहा कि

हम तमाम बुद्धिजीवियों को नवादा के विकास के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा। इस तरह लगभग तीन घंटे तक अन्य वक्ताओं ने भी अपना मंतव्य रखा। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं में अरुण प्रसाद सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा,अंजना आनंद, अपूर्व आनंद, विजय कुमार सिन्हा,

शशि भूषण कुमार, अनमोल कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार रावत, पवन कुमार पंकज, डॉ संजय कुमार सुमन उर्फ साकेत बिहारी, जिला अधिवक्ता संघ नवादा के महासचिव अरविंद शर्मा, विजय कुमार सिन्हा उर्फ सोना बाबू ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। मौके पर सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page