गिरफ्तार नक्सली उमेश रविदास वर्ष 2015 में कौआकोल के सेखोदेवरा में मचाया था आतंक, नवादा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के पास से किया गिरफ्तार, प्रेसवार्ता कर एसपी ने दी जानकारी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा पुलिस ने पिछले दस सालों से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी नक्सली कमांडर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली कमांडर जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी पुना रविदास का पुत्र उमेश रविदास है। इस सम्बंध में एसपी अभिनव धीमन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि
30 जनवरी 2015 को कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोखोदेरा में लगभग 150 से 200 नक्सलियों द्वारा आधुनिक हथियार से लैश होकर दो ट्रैक्टर को बीच बाजार में जला दिया था। उसके बाद नक्सलियों ने स्थानीय लोगों से बाइक छीन लिया था। उन्होंने बताया कि उक्त सभी नक्सलियों के द्वारा बस्तर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का विरोध तथा बंद का घोषणा किया था, जिसमें कौआकोल को भी बंद कराया जा रहा था।
इस दौरान नक्सलियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मारपीट भी किया गया था। एसपी ने बताया कि बंद का नेतृत्व करने वालों में अन्य कमांडर के साथ कौआकोल का रहने वाला उमेश रविदास भी शामिल था। घटना के बाद पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
प्राथमिकी में उक्त नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, परंतु उमेश रविदास कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस इसके मूवमेंट को लगातार ट्रेस कर रही थी। गिरफ्तार नक्सली उमेश के फरार रहने के कारण पुलिस द्वारा इसके उपर 50,000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि 29 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना मिली कि उमेश रविदास किसी काम से नवादा आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कारेवाई करते हुए एसपी श्री धीमन के निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरावां एवं कौआकोल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बलों ने घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के पास से गिरफ्तार करने में सफल रहे।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमांडर उमेश को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसने 10 वर्ष पूर्व उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कई अपराधिक कांड भी दर्ज हैं, जिसका अवलोकन किया जा रहा है। मौके पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी तथा कौआकोल थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य से कोसों दूर सहकारिता विभाग, सात दिनों में लक्ष्य पूरा करने का डीएम दे चुके हैं पांच दिनों पूर्व आदेश, 24 जनवरी तक मात्र 36.33 प्रतिशत ही जिले में हो सकी धान अधिप्राप्ति, जरूरत वाले पैक्सों को राशि उपलब्ध कराने में बरती जा रही कोताही, एसएफसी सीएमआर गोदाम में बंधा है प्रति लॉट 15 हजार रूपये कमीशन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग अपने लक्ष्य से कोसों दूर है। धान अधिप्राप्ति का सीजन समाप्त होने को है, ऐसे में धान अधिप्राप्ति मात्र 36.33 प्रतिशत ही हो सका है। इसको लेकर 24 जनवरी 2025 को डीएम रवि प्रकाश के द्वारा टास्क फोर्स की बैठक में सहकारिता पदाधिकारी को सात दिनों में लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति करने का निर्देश दिया जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि सदर प्रखंड अंतर्गत समाय पैक्स को कोरम के आभाव में 26 दिसम्बर 2024 को आंती पैक्स से टैग कर दिया गया, जो 10 जनवरी तक टैग रहा।
चार दिनों में आंती पैक्स ने कैसे खरीद लिया 96.76 लाख का धान इस दौरान आंती पैक्स ने कुल 1547 क्वींटल धान अधिप्राप्ति किया। इसके बाद 11 जनवरी के टास्क फोर्स की बैठक में समाय पैक्स को आंती पैक्स से अलग करते हुए स्वतंत्र कर दिया गया, लेकिन विभागीय स्तर पर एप लॉक नहीं करने के कारण 14 जनवरी तक आंती पैक्स धान अधिप्राप्ति करता रहा। इस दौरान 11 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक चौंकाने वाला परिणाम आया, जिसमें मात्र चार दिनों में ही 96 लाख 76 हजार 650 रूपये का धान अधिप्राप्ति कर लेने की रिपोर्ट सामने आई। यह मामला केवल एक ही पैक्स का नहीं है, बल्कि जिले में ऐसे कई पैक्स हैं, जहां विभागीय स्तर पर शुभ-लाभ का खेल चल रहा है।
प्रति लॉट 15 हजार रूपये कमीशनखोरी का लगाया जा रहा आरोप नाम नहीं छापने के शर्त पर कुछ पैक्सों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि एसएफसी सीएमआर गोदाम प्रभारी द्वारा प्रति लॉट 15 हजार रूपये कमीशन वसूला जा रहा है, जो जांच के बाद खुलासा हो सकेगा। वहीं धान अधिप्राप्ति को लेकर लग रही आरोप को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी से सम्पर्क करने के लिए विभाग में पता लगाया गया तो वह पटना में होने की बात कही गई,
इसके बाद मोबाइल पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों 24 जनवरी को डीएम रवि प्रकाश द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी नवादा द्वारा बताया गया कि नवादा जिले के चयनित 176 समितियों द्वारा कुल 5764 किसानों से 43905.433 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गयी है,
जो 120859 एमटी लक्ष्य का 36.33 प्रतिशत है तथा 5195 किसानों को भुगतान किया गया है, जो 90.12 प्रतिशत है। पीएफएमएस में फंड ट्रांसफर में तकनिकी समस्या के कारण शेष किसानों का भुगतान लंबित है। इस दौरान डीएम श्री प्रकाश ने निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति में तेजी लायी जाय एवं किसानों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें।
सीएमआर आपूर्ति में कोताही करने वाले सात राईस मिलरों को काली सूची में करने की कार्रवाई का दिया गया आदेश वहीं डीएम ने समीक्षा के क्रम में नारदीगंज, हिसुआ एवं रजौली में अपेक्षित प्रगत्ति नहीं होने तथा किसानों का भुगतान में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा निम्नांकित लक्ष्य एक सप्ताह यानि अगले शनिवार 2 फरवरी 2025 तक प्राप्त करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति का प्रखंडवार समीक्षा में डीएम ने निर्देश दिया था कि अभी तक 4 लॉट या उससे कम सीएमआर आपूर्ति करने वाले राईस मिलरों में-
वारिसलीगंज के मां तारा एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, हिसुआ के मां भवानी राईस मिल, नरहट खनवां के मां काली राईस मिल, मेसकौर के एवी एग्रो टेक मिल्स एलएलपी, पकरीबरावां के ज्योति राईस मिल व बालाजी राईस मिल तथा रोह डुमरी के एग्रो मिल से कारण पृच्छा किया गया। उक्त सभी मिलरों को निर्देश दिया गया कि यदि एक सप्ताह के अंदर सीएमआर आपूर्ति की गति में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है, तो संबंधित राईस मिल को काली सूची में करने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्ग आठवीं से लेकर 12वीं तक के बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच खेला गया हैंडबॉल प्रतियोगिता, विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा हैंडबॉल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आत्मविश्वास बहुत ज़रूरी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
दक्षिण बिहार एवं नवादा के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर नवादा के खेल मैदान में हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का विजेता मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर बना। इस आयोजन में नवादा मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालयों में मॉडर्न इंगलिश स्कूल न्यू एरिया एवं मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर के वर्ग आठवीं से लेकर 12वीं तक के बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैच का आयोजन हुआ।
फाइनल मैच की शुरुआत मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह के द्वारा फीता काटकर एवं टॉस कर किया गया। मंगलवार को खेले गए बालिका वर्ग में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया को बालिका वर्ग में कुंती नगर की टीम ने 13-10 से पराजित कर विजेता बनी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने कहा कि हैंडबॉल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आत्मविष्वास बहुत ज़रूरी है। यह खेल मनोवैज्ञानिक खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनकी क्षमताओं से आत्मविश्वास पैदा करता है। सकारात्मक आत्म-चर्चा, लक्ष्य निर्धारण और इमेजरी तकनीकों के माध्यम से तथा एथलीट आत्म-संदेह पर काबू पाना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सीखाते हैं।
हैंडबॉल एक टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच प्रभावी संचार, सहयोग और सामंजस्य की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यह खेल मनोवैज्ञानिक टीमों के साथ मिलकर उनके पारस्परिक गतिशीलता को बेहतर बनाने, संघर्षों को जुझने और विश्वास के साथ सौहार्द बनाने का काम करता है। एक सहायक टीम के माहौल को बढ़ावा देने और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने से खिलाड़ी कोर्ट पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं।
फाइनल मैच में न्यू एरिया विद्यालय की कप्तान वैष्णवी ने सबसे सबसे अधिक 8 गोल करके बेस्ट स्कोर का खिताब अपने नाम किया। मैच ऑफ़ द प्लेयर का किताब कुंती नगर की खिलाड़ी काजल को दिया गया एवं बेस्ट गोलकीपर का खिताब न्यू एरिया के खिलाड़ी अवनि वत्स को दिया गया। कुंती नगर के कप्तान जानवी ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच के उपरांत सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। हैंडबॉल के आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलखदेव प्रसाद यादव, धर्मवीर सिन्हा, राकेश कुमार, मनीष कुमार, कल्पना कुमारी एवं नीतीश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
डीएम ने कहा कि पूजा व जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, इसका उपयोग करने वालों पर संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए की जायगी विधि-सम्मत कार्रवाई, प्रतिमा स्थापित करने के लिए लेना होगा लाइसेंस
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा का पर्व 3 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नवादा डीएम रवि प्रकाश व एसपी अभिनव धीमन ने संयुक्तादेष जारी किया है। इसको लेकर नगर भवन में आयोजित बैठक के दौरान सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
डीएम ने कहा कि पूजा व जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उपयोग करने वालों पर संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि बिना लाईसेंस के सार्वजनिक जगह पर पंडाल नहीं लगाया जायेगा। लाईसेंस देते समय यह स्पष्ट उल्लेख करेंगे कि धार्मिक उन्माद न हो। साथ ही राजनीतिक नारा या अश्लील गाने का प्रयोग
वर्जित होगा। सरस्वति पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के संबंध में सभी अधिकारियों को सजग और सतर्क रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए निर्देश दिया गया। वहीं बॉन डाउन की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने युवाओं के व्यवहार पर खास नजर बनाए रखने तथा जुलूस के साथ विकास मित्र और सिपाही को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।
एसपी ने कहा असमाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर एसपी श्री धीमन ने कहा कि सभी थाना में शांति समिति की बैठक ससमय करा लें। बॉन डाउन की कार्रवाई में तेजी लायें। विसर्जन स्थल को चिन्हित करते हुए निरीक्षण अवश्य कर लें और आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध करायें। जिन स्थलों पर मेला लगता है, वहां अधिकारी सजग और सतर्क रहें।
असमाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। मौके पर अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर व रजौली, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी, डीसीएलआर नवादा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, सभी बीडीओ तथा तथा सीओ के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार झा ने अपील करते हुए कहा भारत सरकार की योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाएं और दूसरे लोगों को भी इसका लाभ उठाने के लिए करें प्रेरित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाओं के कर्मियों को किया गया सम्मानित
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर कार्य करने वाले बैंक के शाखा कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा पहुंचे बैंक के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार झा को क्षेत्रीय प्रबंधक बिपुल सौरभ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार झा के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। डॉ झा ने मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को वर्तमान में भारत सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाएं जैसे- पीएम किसान सम्मान योजना, मुद्रा योजना, पीएम विष्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, सामाजिक सुरक्षा योजना एवं
अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उक्त योजनाओं से जुड़कर इसका लाभ उठाएं तथा आसपास के लोगों को भी इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। बता दें कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय तिमाही यानी दिसंबर 2024 तक विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाओं के कर्मियों को अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार झा व क्षेत्रीय प्रबंधक बिपुल सौरभ के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर डीसीओ मो जफर आला, सीसीपीसी रणधीर कुमार, पीएनबी मेटलाईफ से नवीन कुमार, जीविका के डीपीएम मनोज कुमार गिरी एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सभी 81 शाखाओं के समस्त कर्मीगण मौजूद थे।
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल व गनौरी रामकली बीएड कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशक डॉ अनुज ने पढ़ाया देश के शहीदों की कुर्बानी का पाठ, कहा यह आजादी उन महापुरूषों के बलिदान और जुझारू संघर्ष का परिणाम है, हमें राष्ट्र की संपत्ति को स्वयं की संपत्ति समझकर सुरक्षा करना ही है सच्च देशभक्ति
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
दक्षिण बिहार एवं झारखंड के प्रसिद्ध ज्ञानस्थली के रूप में विख्यात मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा के खेल मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों के द्वारा दी गई। इस दौरान विद्यालय में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं मॉडर्न ग्रुप से जुड़े गनौरी रामकली बीएड कॉलेज व त्रिवेणी कॉलेज में भी उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। एक तरफ मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में चेयरमैन डॉ अनुज ने झंडोत्तोलन किया तो दूसरी तरफ गनौरी रामकली बीएड कॉलेज में सचिव शैलेष कुमार ने झांडोत्तोलन किया।
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर में झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई झांकी ने सबका मनमोह लिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा देश की एकता व अखंडता, आपसी सौहार्द, सैनिकों की शौर्य गाथाएं व विभिन्न सामाजिक समस्याओं की झलक नृत्य, समूह गान, लघु नाटिका, नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गयी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति सराहनीय रहा। ज्ञात हो कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के सभी विद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
निदेशक डॉ अनुज ने कहा देश वासियों की सतत जागरूकता ही स्वतंत्रता की वास्तविक कीमत
कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष सह मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह एवं प्राचार्य गोपाल चरण दास को विद्यालय के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय एवं छात्राओं के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद निदेशक के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
तत्पश्चात बच्चों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं झंडा गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। फिर वरिष्ठ खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दिया गया। मॉडर्न समूह के अन्य विद्यालयों के द्वारा शानदार झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें कुंती नगर शाखा के द्वारा नए संसद भवन प्रतिकृति उतारी गई, न्यू एरिया शाखा के द्वारा पुलवामा अटैक से जुड़े हुए शानदार झांकी की प्रस्तुति दी गई,
नारदीगंज शाखा के द्वारा सत्यवादी हरिश्चंद्र के चरित्र को दिखाया गया, इस तरह से अन्य विद्यालयों की भी शानदार झांकी की प्रस्तुति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनुज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी कारण हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें पूर्ण स्वराज इसी दिन मिला था।
यह आजादी महापुरूषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है, सतत जागरूकता ही स्वतंत्रता की वास्तविक कीमत है। उन्होंने कहा कि हमें देश के शहीदों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और सभी देशवासियों को अपने देश के उन्नति प्रगति में सदैव तत्पर रहना चाहिए। आज का दिन हम भारतवासियों के लिए बड़ा ही गौरवशाली है। उन्होंने कहा की दृढ निश्चय व पूर्ण मनोयोग से किया गया अनवरत प्रयास सार्थक व सफल होता है।
आज की युवा पीढ़ी को अपने अधिकार एवं कर्तव्यों का पाठ पढाते हुए उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र की संपत्ति को स्वयं की संपत्ति समझकर सुरक्षा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आगाज किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं अन्य विद्यालयों के उपप्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
देशभक्ति गीतों से बच्चों ने कर दिया सराबोर
राखी, साक्षी व प्रिया समूह ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। मॉडर्न के उभरते कलाकार अनुराधा व गरिमा ने ए मेरे वतन के लोगों गाकर आंखों में पानी ला दिया। चक दे इंडिया नृत्य पर स्नेहिल, रिद्धि, दीक्षा व खुशी आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नर्सरी के नन्हे-नन्हे बच्चों में मानस, साकेत, अभिनव आदि आहा टमाटर बड़े मजेदार गीत पर दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रज्ञा, सलोनी, आरोही ग्रुप ने हर करम अपना करेंगे गीत पर देशभक्ति नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अर्णव, आयुष, मयंक व आशीष ग्रुप ने वंदे मातरम गीत पर पिरामिड बनाकर शानदार नृत्य किया। बड़ा निक लागे अपन देशवा के माटी नृत्य पर पंचम वर्ग की हर्षिता, आराधना, न्यासा आरोही आदि बच्चों ने रोमांचक प्रस्तुति दिया। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से जुड़े हुए योद्धा बन गई मैं गीत पर खुशी, श्वेता, अदिति, सोनाली ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया।
एंकरिंग में बच्चों ने दिखाया जलवा
उद्घोषक के रूप में अंकिता एवं जिज्ञासा तथा अदिति एवं स्वराज ने अपने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को बांधकर रखा। लगभग 5 घंटे तक देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों में धर्मवीर सिन्हा, राकेश रोशन, धर्म प्रकाश, नीरज कुमार, रोशन मिश्रा, अखिलेष्वर प्रसाद सिंह, विष्णुकांत तिवारी, लकी कुमारी, हनी कुमारी, विस्मिता साहू, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, समीर सौरभ, चंद्रदीप प्रसाद, इंद्रजीत कुमार मिश्रा, बशीर खान, अंजना दीक्षित, वंदना कुमारी, स्वीटी कुमारी, कुमारी स्वीटी, सुशील कुमार, आशीष कुमार तथा पवन कुमार सहित मॉडर्न समूह के सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
नवादा जिले के शाहपुर पशु हाट आये खगड़िया के व्यापारियों के साथ लूट की घटना को दिया गया अंजाम, गोली लगने से घायल चालक पावापुरी रेफर, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, कहा जल्द अपराधियों की होगी गिरफ्तारी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले के शाहपुर थाना से सटे पशु हाट पर अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की सुबह जमकर गोलीबारी करते हुए खगड़िया जिले से आये पशु व्यापारियों से लाखों रूपये लूटकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने व्यापारियों के वाहन चालक को गोली मारकर जख्ती कर दिया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय बौरी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बता दें कि एसएच-83 बाघीबरडीहा-सरमेरा पथ पर शाहपुर थाना क्षेत्र से महज 5सौ गज की दूरी पर रहे शाहपुर पशु हाट की घटना है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहषत कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि सप्ताहिक पशुहाट यहां का बहुत प्रचलित है, जहां राज्य के कई जिलों से पशु व्यापारी पशुओं की खरीदारी करने पहुंचते हैं। सोमवार की सुबह अपराधियों ने अंधाधुंन फायरिंग कर दहशत फैला दिया।
जानकारी अनुसार जिस पशु व्यापारियों पर गोलीबारी की गई वह सभी खगड़िया जिले के मानसी से पशु की खरीदारी करने पहुंचे थे, तभी उनके बोलेरो वाहन पर चार की संख्या में रहे अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग करते हुए वाहन का शीषा तोड़ दिया और उस पर सवार वाहन चालक खगड़िया निवासी 23 वर्षीय मिथुन कुमार के कंधे में गोली लग गई। जिसके बाद बोलेरो में एक बैग में रखे 19 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये।
गाड़ी में ही साथ आए साबिर अली ने बताया कि अचानक अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग में रखे 19 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर चलाक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इस घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी महेश चौधरी की देखरेख में फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो मौके से एक जिंदा कारतूस और 7-8 खोखा मिला है। इस मामले को लेकर एसपी अभिनव धीमन घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटना का तहकीकात किया।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, कहा जल्द पकड़े जायेंगे अपराधी
घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी अभिनव धीमन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे शाहपुर थाना को सूचना मिली के शाहपुर बाजार स्थित मवेशी हाट में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया एवं उसके पास से 19 लाख रुपए लूट लिया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए
तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंच सर्व प्रथम जख्मी व्यक्ति को ईलाज के लिए पावापुरी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि सोमवार की सुबह करीब 6-7 लोग मवेशी खरीदने आये थे, इसी क्रम में कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा उक्त घटना को कारित किया गया है।
घटना की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। उन्होने कहा कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि जल्द ही कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी साथ ही अग्रतर अनुसंधान जारी है।
वर्ष 2012 में 244 सीट पर नवादा में बहाली का जारी किया गया था विज्ञापन, 12 साल बाद मात्र 33 सीट की रिक्तियां दर्शाये जाने को लेकर बैठक कर लिया आंदोलन का निर्णय
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा जिले में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2012 में कुल 244 रिक्तियां जारी किये जाने के बाद वर्ष 2025 में मात्र 33 रिक्तियां जारी किये जाने से जिले के अभ्यार्थियों में आक्रोष बन गया है। इसको लेकर शनिवार को दर्जनों अभ्यार्थियों ने बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
बैठक में उपस्थित अभ्यार्थियों ने बताया कि नवादा समाहरणालय प्रकाषित विज्ञापन संख्या- 1/2012 के आलोक में 244 सीट रिक्त बताया गया था, लेकिन अब 2025 में मात्र 33 रिक्तियां बताकर 12 सालों बाद अभ्यार्थियों के लाईफ के साथ खिलवाड़ किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि उक्त विज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2012 में ऑफलाईन तथा बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना के द्वारा प्राप्त निर्देषानुसार वर्ष 2023 में ऑनलाईन आवेदनकर्ता रहे हैं।
इसके तहत आयोग द्वारा 15 सितम्बर 2024 व 19 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यार्थियों ने कहा कि नवादा समाहरणालय द्वारा गलत रिक्तियों का आंकड़ा आयोग को भेजा गया, जिसके फलस्वरूप बीएसएससी पटना द्वारा मात्र 56 अभ्यार्थियों का परीक्षाफल 15 जनवरी 2025 को वेबसाइट पर जारी किया गया,
जो गलत है और हम अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसको लेकर मायूष अभ्यार्थियों ने डीएम से मांग किया कि सही अपडेट बीएसएससी पटना को रिपोर्ट प्रेषित कर हम अभ्यार्थियों के जीवन को अंधकार होने से बचाया जाय।
मौके पर कुमारी सोनी, विपिन कुमार, अनिल प्रसाद, अषोक कुमार, उमेष रविदास, गौतम रविदास, श्रवण कुमार, सतीष कुमार, कल्पना कुमारी, प्रमोद कुमार, ललन कुमार, नन्दलाल दास, प्रमोद पासवान, मनोज पासवान, विरेन्द्र कुमार तथा धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जनों अभ्यार्थी मौजूद थे।
प्रभात फेरी के साथ शुरू होगा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम, हरिष्चन्द्र स्टेडियम में निकाली जायगी झांगी, फ्रेंडली क्रिकेट मैच व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा में गणतंत्र दिवस पर राजकीय समारोह हरिश्चन्द्र स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सुबह 6ः30 बजे शहर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के द्वारा साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम नवादा में आयोजित किया जायेगा।
राजकीय समारोह 9 बजे मंत्री सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सह प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार के कर कमलों द्वारा हरिश्चन्द्र स्टेडिय में झंडात्तोलन किया जायगा। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री परेड की सलामी लेंगे। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली जायगी। प्रभात फेरी सुबह 6ः30 बजे के बाद सुबह 9 बजे राजकीय समारोह एवं झंडोत्तोलन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में किया जायगा।
इसके बाद समाहरणालय में 9ः50 बजे, विकास भवन में 10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10ः15 बजे, नगर थाना में 10ः25 बजे तथा पुलिस केन्द्र में 10ः45 बजे झांडोत्तोलन किया जायगा। इसको लेकर हरिश्चन्द्र स्टेडियम में आकर्षक विशाल पंडाल बनाया गया है। आगत अतिथियों को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, कल्याण, जीविका, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, जिला परिवहन, उत्पाद विभाग तथा आईसीडीएस आदि के द्वारा आकर्षक एवं जागरूकता भरी झांकी निकाली जायगी, जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार होगी।
उत्कृष्ठ झांकियों को आकर्षक पुरस्कार उनके विभाग के अधिकारियों को प्रदान किये जायेंगे। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया सहित समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिये। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
जिला प्रशासन न्याय के साथ विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है और समावेशी विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है। राजकीय समारोह स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में 9 प्लाटून की सलामी ली जायेगी। गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस के दिन ही जिला का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है, इसके लिए भी व्यापक तैयारी की गई है। फ्रेंडली खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
इस अवसर पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में होगी। संध्या 5 बजे से 7 बजे तक नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान किया जायगा। उत्कृष्ट कलाकारों को डीएम के द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायगा।
शहर से लेकर गांव तक डाकघर से लोगों को जोड़ने का चलाया जा रहा मुहीम, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों में खुशी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा पर नये साल में बिहार पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार काफी मेहरबान हैं। उनका सोच है कि नवादा के हर लोगों को डाकघर से जोड़ा जाय। उन्होंने नये साल में जिले के विभिन्न प्रखंडों में पांच डाकघर का उद्घाटन किया तथा तीन डाकघर खोलने की अनुमति दी जा चुकी है।
प्रस्तावित डाकघर में काशीचक प्रखंड के रेवरा, महरथ एवं कुलना शाखा डाकघर शामिल है। उक्त सभी शाखा डाकघरों का उद्घाटन पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार के द्वारा 27 जनवरी 2025 को किया जाना है। उद्घाटन कार्यक्रम ऑनलाईन तरीके से किया जाएगा।
उक्त जानकारी पीएमजी अनिल कुमार ने देते हुए कहा कि नवादा में डाकघर के इतिहास में अभी तक बहुत सारे नए आयाम बना दिए गए हैं और कई बिल्डिंग भी निर्माणाधीन है। कई शाखा डाकघर तथा उप डाकघर खोले गए हैं और लोगों को आर्थिक उन्नति से जोड़ा जा चुका है।
सभी चीजों को देखते हुए नवादा के शहरी एवं ग्रामीण लोगों में काफी उत्साह है। चीफ पोस्टमास्टर जनरल को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश लगातार भेज रहे हैं। गौरतलब हो कि नवादा चीफ पोस्टमास्टर जनरल की जन्मभूमि भी है,
यूं तो बिहार में बहुत सारे काम हुए हैं, लेकिन नवादा में ऐतिहासिक काम हो रहा है। कई बार नागरिक संगठन एवं सामाजिक संगठन ने पीएमजी श्री कुमार पर अपना विश्वास जताया है और डाकघर के विकास में उन्होंने अपना सहयोग देने का भी सामाजिक रूप से आश्वासन दिया है।
नवादा जिले के तमाम गांव एवं सुदूर इलाके को डाकघर के नेटवर्क से जोड़ने का है प्रयास
इसी कड़ी में नवादा डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि नवादा के तमाम गांव एवं सुदूर इलाके को डाकघर के नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि चाहे वह पोस्ट ऑफिस के पासपोर्ट सेवा का कार्य हो,
आधार सेवा हो या सुकन्या समृद्धि यह तीनों मिशन योजना मिशन मोड में आकर लोगों तक घर-घर पहुंचाया जा रहा है। डाकघर की तमाम योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त नवादा के डाककर्मी इस योजना को घर-घर तक पहुंच रहे हैं और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
कई सामाजिक संगठन तथा राजनीतिक संगठनों ने भी कई डाकघर खोलने की मांग की है, जिसपर भी लगातार कार्य जारी है। नवादा के लोगों को रोजगार के साथ-साथ बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सेवा देना डाकघर का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।