Home Blog Page 64

नवादा शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुल्डोजर, मचा कोहराम, अगले दो दिनों में किस-किस रोड में चलेगा अभियान, पढ़ें पूरी खबर

0

दो दर्जन दुकानों से वसूला गया 57 हजार रूपये, प्रजातंत्र चौक से पुरानी रजौली स्टैंड होते हुए सद्भावना चौक तक चला सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, मोती महल व बॉम्बे बाजार से 10-10 हजार व कृष्णा पैलेस व गणपति स्वीट्स से 5-5 हजार रूपया लगा जुर्माना

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर रविवार को सघन अभियान चलाकर बुल्डोजर से दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 57 हजार 200 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। शहर में लगने वाली जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन अब पूरी तरह से कमर कस लिया है।

इसी कड़ी में नगर के प्रजातंत्र चौक से पुरानी बस स्टैंड से होते हुए सद्भावना चौक तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के पार नवादा स्थित बॉम्बे बाजार व सद्भावना चौक स्थित मोती महल होटल से 10-10 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।

वहीं सद्भावना चौक स्थित कृष्णा पैलेस होटल व गणपति स्वीट्स होटल से 5-5 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा अन्य अतिक्रमणकारियों से 500 व 1000 रूपये की वसूली की गई है। इतना ही नहीं यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सद्भावना चौक से आईटीआई व सद्भावना चौक से तीन नम्बर बस स्टैंड तक भी चलेगा अभियान

नगर परिषद से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को प्रजातंत्र चौक से आईटीआई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायगा। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जायगा। वहीं मंगलवार को प्रजातंत्र चौक से अस्पताल रोड व इंदिरा चौक होते हुए

तीन नम्बर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जायगा। साथ ही चेतावनी दिया गया कि इसके बाद अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी। गौरतलब हो कि इस अभियान को लेकर

पूरे शहर में सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों में अफरा-तफरी मचा हुआ है। इस अभियान में नवादा सदर एसडीओ अखिलेष कुमार के अलावा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ तथा नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाष कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

नवादा में शारदा हॉस्पिटल के पांचवें वर्षगांठ पर आयोजित सेमिनार में सुरक्षित इंजेक्शन लगाये जाने को लेकर डॉ नीरज ने क्या कही बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

0

स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखा मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार के तौर-तरीका, चर्म रोग व दंत रोग से भी बचाव की दी गई जानकारी, शहर के कई चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जिले में वैसे तो कई हॉस्पिटल संचालित है, लेकिन मरीजों के प्रति सुरक्षा को लेकर जो जानकारी नगर के पुरानी जेल रोड स्थित हरिश्चन्द्र स्टेडियम के समीप शारदा हॉस्पिटल में दिया गया वह हर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शनिवार को शारदा हॉस्पिटल के पांच वर्ष पूरा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को हेल्थ टिप्स को लेकर सेमिनार आयोजित कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

शारदा हॉस्पिटल के संचालक व प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार ने प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसी जानकारी दिया जिसे चंद चिकित्सकों द्वारा ही बताया जाता है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर इंजेक्शन लगाना स्वास्थ्य कर्मियों का पहला स्टेज होता है। लेकिन इंजेक्शन लगाने से पहले किन-किन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए इसकी जानकारी हर किसी को नहीं है, यही वजह है कि इंजेक्शन लेने के बाद कई तरह की परेशानियां मरीज को झेलना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इंजेक्शन भी कई प्रकार से दिये जाते हैं, जिसमें मरीज को परेशानी कम होती है। उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल का पांच साल पूरा हो गया है, यहां सबसे सस्ता और बेहतर इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां सेमिनार में स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया कि इंजेक्शन लगाने से मरीजों को क्या फायदा और क्या नुकसान होता है इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन हर दो-तीन माह में किया जाता रहेगा।

सर्दियों में त्वचा का रखें ख्याल
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज ने बताया कि सर्दियों के दिनों में इंसानों की त्वचा ड्राय हो जाती है व सूख जाता है। ऐसे में लोगों को बेहतर क्वालिटी का मॉइश्चराइजर के साथ-साथ बेहतर सन स्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोगों को ठंड में धूप सेकने की आदत होती है, परंतु धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसके साथ ही यदि त्वचा सम्बंधित रोग होती है तो किसी बेहतर चर्म रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए, बगैर चिकित्सीय सलाह के स्वयं दवा नहीं लेना चाहिए, उसका विपरित प्रभाव भी पड़ सकता है। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ धीरज कुमार ने बताया कि मासूम व नवजात बच्चों को इंजेक्शन दिलाने से पहले यह जानकारी जरूर ले लें कि वह कितना जानकार है।

साथ ही सर्दियों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हर लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। दंत रोग चिकित्सक डॉ सुधीर चन्द्रा ने बताया कि यह पहला मौका है जहां डॉ नीरज जैसे चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि त्वचा के अलावा दांतों की सुरक्षा भी सबसे जरूरी है।

ऐसे में हर लोगों को यदि दांत की परेशानी से हमेशा बचे रहना चाहते हैं तो रात्रि में सोने से पहले गर्म पानी से कुल्ला जरूर करें। फार्मासिस्ट निधी कुमारी ने बताया कि कोई भी बीमारी में बगैर चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने इस सेमिनार के लिए डॉ नीरज को धन्यवाद दिया।

पटना से आये दवा कम्पनी के बिहार-झारखंड सेल्स मैनेजर कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि यह सेमिनार आगे भी लगातार आयोजित किया जाता रहे, इसके लिए डॉ नीरज को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। मौके पर नवादा हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अजय कुमार, शारदा हॉस्पिटल के प्रबंधक सुजीत कुमार, रंधीर कुमार, सुधीर कुमार, रूपेश कुमार, महिला स्वास्थ्य कर्मी विजय लक्ष्मी तथा नेहा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

गोली सहित अवैध पिस्टल रखने के आरोप में अदालत ने किस युवक को सुनाया सजा, पढ़ें पूरी खबर 

0

डेढ़ वर्ष के अंदर आया अदालत का फैसला, दिया तीन वर्ष का कारावास की सजा, पुलिस ने दो माह के अंदर अनुसंधान कर अदालत में समर्पित किया अंतिम प्रपत्र, पांच गवाहों ने अदालत में घटना का किया समर्थन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में अदालत ने गोली के साथ अवैध पिस्टल रखने के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को 3 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर ने रूपौ थाना अंतर्गत छनौन गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र सौरभ राज को शनिवार को यह सजा सुनाया।

घटना 10 जुलाई 2023 की बताई जाती है तथा मामला नगर थाना कांड संख्या-1070/23 से जुड़ा है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कादिरगंज थाना क्षेत्र के एसआई रूपेश कुमार को सूचना मिली कि पटवासराय गांव निवासी मथुरा प्रसाद का नाती सौरभ राज पिस्टल रखे हुए है

तथा उक्त पिस्टल से लोगों को भयभीत करता है। सूचना उपरांत पुअनि रूपेश कुमार ने मथुरा प्रसाद के गांव पहुंचकर उसके घर का घेराबंदी किया तथा घर का तलाशी लिये जाने पर 7.62 एमएम का मैगजीन सहित पिस्टल को बिछावन के नीचे से बरामद किया।

घटना के गवाहों के द्वारा अदालत में दर्ज करये गये बयान तथा पुलिस के द्वारा अदालत में प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सौरभ राज को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1 बी) (ए) के तहत तीन वर्ष का कारावास तथा 3 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थ दंड की राशि नहीं दिये जाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। वहीं शस्त्र अधिनियम की धारा 26 (1) के तहत एक वर्ष का कारावास तथा 2 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। हालांकि अभियुक्त को न्यायालय ने अपीलीय जमानत पर मुक्त कर दिया है।

नवादा में पहली बार आयोजित हुआ भारोत्तोलन प्रतियोगिता, बच्चों ने वेटलिफ्टिंग में ऐसे दिखाया जलवा, पढ़ें पूरी खबर

0

द्वितीय बिहार स्टेट बालक-बालिका कैडेट भारोत्तोलन चैम्पियनषीप 2024 के आयोजन से खिलाड़ियों में बना है काफी उत्साह, पूरे बिहार के 28 जिलों से लगभग 225 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में पहली बार राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्वितीय बिहार स्टेट बालक-बालिका कैडेट भारोत्तोलन चैम्पियनषीप 2024 के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह बना हुआ है। वहीं खेल प्रेमियों को नवादा में पहली बार भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर लोग काफी प्रोत्साहित हैं।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को नगर के केएलएस कॉलेज स्थित द मौय ग्रीन में किया गया। बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन नवादा विधायक विभा देवी, भारोत्तोलन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव उपेंद्र कुमार, खेलो इंडिया साइ सेंटर भारोत्तोलन के कोच गुरविंदर सिंह तथा जिलाध्यक्ष बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं नगर के लाईनपार मिर्जापार के माडर्न आवासीय पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया व मंच संचालन रामचंद्र प्रसाद सोनी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बसंत कुमार ने आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए इस प्रतियोगिता के माध्यम से नवादा के बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एसोसिएशन को धन्यवाद दिया और नवादा के बच्चों को इसका फायदा उठाने पर जोर दिया। भारोत्तोलन के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता अभी लर्निंग है, इसे खेल-खेल में प्रतियोगिता कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम बच्चों को इसके रूल की जानकारी देते हैं और भारोत्तोलन की तैयारी कैसे की जाती है इससे बच्चों को अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र के बाद हम बच्चों को भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल करते हैं, जो आगे ओलम्पिक तक जाता है। उन्होंने कहा कि हम 8 साल की उम्र से बच्चों को प्रतियोगिता की ट्रेनिंग देकर उन्हें परंगत करते हैं और उसी में प्रतियोगिता भी कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि नवादा के छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अभी भी ओलम्पिक में जाने के लायक हैं। साथ कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें राजगीर में बन रहा खेलो इंडिया सेंटर में दाखिला कराया जायगा। उन्होंने बताया कि नवादा जिले के 7-8 बच्चे हैं जो पटना के स्टेट्स सेंटर में है। उन्होंने बताया कि नवादा और जहानाबाद में बहुत ऐसे बच्चे हैं, जिनका परफॉरमेंस बेहतर रहा है।

भारोत्तोलन के जिला अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता है, जो 20 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें 8 से लेकर 13 साल के बच्चे शामिल हैं। पूरे बिहार राज्य के 28 जिलों से करीब 225 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

जिसमें नेशनल क्वालिफाइड किए हुए कई खिलाडी़ भी शामिल हैं। मौके पर खेल शिक्षक राम इकबाल प्रसाद, अलखदेव यादव, रामविलास प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद तथा पैक्स अध्यक्ष शीतल प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले भर के दर्जनों खेल प्रेमी व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

शुक्रवार का दिन नवादा के लिए साबित हुआ ब्लैक फ्राईडे, एक ही रात में चार मौत से मचा कोहराम, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क हादसे में तीन की गई जान व ट्रेन की चपेट में आने से एक की हुई मौत, घर में घुसा ट्रक एक व्यक्ति घायल, शिक्षकों से भरी ई-रिक्शा भी हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ है। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। इतना ही नहीं शुक्रवार की सुबह एक घर में तेज रफ्तार ट्रक घुस जाने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके अलावा ई-रिक्शा पलटने से उसपर सवार कई शिक्षक घायल हो गये। उक्त सभी घटनाओं के बाद सदर अस्पताल में शवों का कतार व इमरजेंसी वार्ड में घायलों के परिजनों की चित्कार ने पूरे अस्पताल के माहौल को गमगीन कर दिया, वहां मौजूद हर लोग घटना की जानकारी लेने में जुटे रहे। 

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत 

वहीं दूसरी ओर किउल-गया रेलखंड पर स्थित मंझवे हॉल्ट के समीप भदसेनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। संवाद प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है 

ट्रक ने वृद्ध को रौंदा हुई मौत 

इधर, जिले से गुजरने वाली एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को रौंदते हुए भाग निकला, जिससे भदोखरा गांव निवासी नकर रविदास का 60 वर्षीय पुत्र राजेंद्र दास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।  

दो ट्रक की आमने- सामने टक्कर में खलासी की मौत 

वहीं एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना गांव के पास दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक के उप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुंडा टोला अम्बेडकर नगर निवासी रामचन्द्र राजवंशी का 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजन उत्तम कुमार ने बताया कि मृतक प्रमोद ट्रक पर खलासी का काम करता था। गुरूवार की रात्रि ट्रक पर सामान लादकर पटना की ओर जा रहा था, तभी केना गांव के पास विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे प्रमोद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों ट्रक के चालक फरार हो गए। 

कार पलटने से एक की मौत 

वहीं नवादा-जमुई पथ पर जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत जिउरी मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उक्त वाहन पर सवार पटना जिला अन्तर्गत हथिदह थाना क्षेत्र के ऑटा रामटोला निवासी शंकर गोप का 50 वर्षीय पुत्र गणेश यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। 

ई-रिक्शा पलटने से कई शिक्षक हुए घायल 

इधर, दूसरी ओर हिसुआ थाना क्षेत्र के कासी बिगहा के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से उस पर सवार 7 शिक्षक घायल हो गए। घायल सभी शिक्षक-शिक्षकाएं सर्वाेदय हाई स्कूल हदसा ड्यूटी पर जा रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए हिसुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

घर में घुसा ट्रक एक व्यक्ति घायल 

इसके अलावा एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही ईंट लदा ट्रक एक घर में घुस गया, जिससे वहां पर रहे ग्रामीण रामाशीष मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हाने में सफल रहा। इस प्रकार नवादा में शुक्रवार हादसों का दिन साबित हुआ।

नवादा में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ आरपी साहू से किसने किया 1 करोड़ 4 लाख का ठगी, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ आरपी साहू से पटना में जमीन दिलाने के नाम पर किया था ठगी, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ठगों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद व जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ आरपी साहू से पटना में जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख रूपये ठगी करने का मामला नगर थाना में दर्ज किया गया हैैैै। जानकारी अनुसार पटना के मशहूर व्यवसाई रमेश चंद्र गुप्ता का दामाद विकास अग्रवाल तथा उसका भाई अजय अग्रवाल ने नवादा के डॉ साहू से 1 करोड़ 4 लाख की राशि ठगी कर फरार हो गया।

इस घटना को लेकर नवादा पुलिस ने दोनों फरारियों के विरुद्ध गुरुवार को न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया है। नवादा नगर थाना कांड संख्या-1092/24 में दोनों आरोपित हैं। ज्ञात हो कि नवादा के रहने वाले डॉ साहू ने विकास अग्रवाल से पटना में एक जमीन लिया था, परंतु जमीन रजिस्ट्री करने के पूर्व ही विकास अग्रवाल ने इस जमीन पर एक्सिस बैंक पटना से लोन ले रखा था।

इसकी जानकारी उसने डॉ साहू को नहीं दिया था। कुछ दिनों बाद जब बैंक ने जमीन पर पर्चा लगाया, तब जानकारी मिली कि यह जमीन बैंक में गिरमी रखा हुआ है। इस जानकारी के बाद डॉ साहू का होश उड़ गया, तभी उन्होंने आनन-फानन में विकास अग्रवाल से संपर्क करने का प्रयास किया, तब उसने टालमटोल करते हुए किसी प्रकार की बात करने से इनकार कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने जब एक्सिस बैंक के अधिकारियों से सम्पर्क किया तो,

बैंक वालों ने बताया कि इस जमीन पर 1 करोड़ 45 लाख का बकाया चल रहा है तथा राशि जमा होने के बाद ही जमीन मुक्त हो सकेगा, इसके लिए राशि जमा करना आवश्यक है, अन्यथा जमीन नीलाम कर दिया जायगा। इसी दौरान कुछ दिनों बाद विकास अग्रवाल का भाई अजय अग्रवाल ने डॉ आरपी साहू से सम्पर्क कर मदद के रूप में रूपये की मांग किया। जिसपर आरोपी का भाई अजय अग्रवाल ने आग्रह किया कि बैंक का लोन वापस हो जाएगा तो मैं कागज लेकर आपको दे दूंगा।

डॉ आरपी साहू ने उसकी बातों के झांसा में आकर बतौर कर्ज के रूप में 1 करोड़ 4 लाख रूपये मदद करने को तैयार हो गये। फिर क्या था डॉ साहू ने अलग-अलग डीडी के माध्यम से कुल 1 करोड 4 लाख रूपये देकर बैंक से उक्त जमीन को ऋण मुक्त करा दिया। इसके बाद अजय अग्रवाल ने विभिन्न चेक के माध्यम से पैसा लौटाने के लिए बैंक चेक दिया, परंतु बैंक में पैसा नहीं रहने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका और चेक वापस हो गया।

इस सम्बंध में जब डॉ साहू द्वारा अजय अग्रवाल से संपर्क कर रूपये देने की बात कही गई, तब आनाकानी करने लगा। कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब उक्त आरोपियों द्वारा राशि नहीं लौटाया गया, तब थकहार कर डॉ आरपी साहू ने नगर थाना नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया, जिसका कांड संख्या-1092/24 है।

प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ दिनों बाद तक आरोपियों से संपर्क नहीं किये जाने पर नगर थाना से सूचना भेजी गई, बावजूद वह हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया, लेकिन अभी भी दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। इस घटना को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


सीतामढ़ी धाम में स्वर्णकार संघ ने सम्मेलन आयोजित कर क्या लिया निर्णय, पढ़ें पूरी खबर

0

सीतामढ़ी धाम स्थित ठाकुरबाड़ी में कान्यकुब्ज स्वर्णकार समिति के लोगों ने धूम-धाम से किया पूजा अर्चना, कई जिले के स्वर्णकारों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के सीतामढ़ी धाम स्थित ठाकुरबड़ी में कान्यकुब्ज स्वर्णकार समिति से जुड़े लोगों ने धूमधाम से पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन गया जिला स्वर्णकार संघ के वरिष्ठ नेता नवीन कुमार वर्मा तथा

मुख्य अतिथि गया जिलाध्यक्ष अशोक स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल स्वर्णकारों के पूर्वजों का दिया हुआ धरोहर है, जो पूरे भारत वर्ष में स्वर्णकारों के लिए पवित्र धरोहर है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से उत्सव मनाया जाना समाज के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान लोगों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया तथा आने वाले दिनों में यहां इससे भी भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। वहीं सचिव रामबृक्ष प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऐसी भीड़ पहली बार देखने को मिला है, जिसमें सभी लोगों के अंदर काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर श्याम सुंदर वर्मा, सिकंदर वर्मा, अर्जुन प्रसाद बर्मन, अनिल कुमार वर्मा, महिला अध्यक्ष मीरा वर्मा, सचिव रेखा वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, उप सचिव रामचंद्र प्रसाद, शिक्षक देवशरण प्रसाद, बब्लू कुमार तथा स्वर्ण भारत फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रमेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

न्यायालय ने दो मामले में 11 लोगों को सुनाया सजा, मासूम की निर्मम हत्या के आरोप में किस पति-पत्नी को मिली आजीवन कारावास की सजा, पढ़ें पूरी खबर

0

दूसरी ओर युवती के साथ छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास मामले में अदालत ने नौ आरोपियों को सुनाई सजा, एक को मिला 5 साल की सजा व अन्य 8 लोगों को मिली 4-4 साल की सजा

Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

नवादा न्यायालय ने दो मामले में 11 लोगों को सजा सुनाया है। जिसमें सात वर्षीय बच्चे की हत्या करने के आरोप में पति-पत्नी को आजीवन कारावास तथा 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनवाई गई। चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विकास झा ने बुधवार को यह सजा सुनाया। जिला अंतर्गत हिसुआ थाना क्षेत्र के ढेवरी गांव निवासी नीतीश कुमार एवं उनकी पत्नी संगीता देवी को सुनाई गई।

अपर लोक अभियोजक रामप्रताप लाल ने बताया कि मामला हिसुआ थाना कांड संख्या-306/21 से जुड़ा है। घटना 10 जून 2021 की बताई जाती है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी अजीत चौरसिया एवं सजायाफ्ता के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। उक्त विवाद के समय नीतीश कुमार ने अजीत चौरसिया को धमकी दिया था कि उसके बच्चे को उठा लेगा।

उस विवाद के बाद अजीत के 7 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार घटना के दिन गांव में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गया था, जो लौट कर घर नहीं आया, तब पिता अपने पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने उक्त बालक का शव अभियुक्त नीतीश कुमार के घर में रखे ड्रम से बरामद किया था। घटना के गवाहों द्वारा अदालत में दर्ज कराये गये बयान के आधार पर न्यायाधीश ने दोनों अभियुक्त पति-पत्नी को हत्या करने के जुर्म में सश्रम आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।

वहीं शव को छुपाने के जुर्म में 3 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने अपने फैसला में यह उल्लेखित किया है कि घर के आंगन में बच्चा रूपी पौधा को बढ़ने के पहले ही उसे काट दिया गया। कोई भी माता-पिता अपने पुत्र के खोने का दर्द सहन नहीं कर पाता है। न्यायाधीश ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने को लेकर सरकार से अनुशंसा भी किया है। सजा सुनाये जाने के बाद दोनों अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा भेज दिया गया।

युवती के साथ छेडखानी व परिजनों के साथ मारपीट के मामले में नौ को मिली सजा

वहीं दूसरी ओर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय द्वारा 9 लोगों को सजा सुनाई गई है। अदालत ने एक आरोपित को 5 साल तथा 8 आरोपितों को 4-4 साल का सश्रम कारावास तथा अर्थ दंड की सजा सुनाई है। तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चंदन कुमार ने यह सजा सुनाई। नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मुहल्ला निवासी सईद आलम उर्फ मो साहिद को 5 साल का कारावास तथा मो लाल खां, गाजी इकबाल, मो शेरू, मो दौलर, मो सोनू, मो नासो, मो साकिद उर्फ साकिब तथा मो छोटू को 4-4 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाया गया है। मामला नगर थाना कांड संख्या-1236/19 से जुड़ा है।

घटना 17 अक्टूबर 2019 की बताई जाती है। जानकारी देते हुए अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी इम्तियाज मो फारूकी ने बताया कि 14 अक्टूबर को गोंदापुर निवासी मो राजा की बहन स्कूल से पढ़कर घर वापस आ रही थी, तभी अभियुक्तों ने उसके साथ छेड़खानी किया। पीड़िता के पिता एवं भाई ने अभियुक्तों के घर जाकर घटना का विरोध किया, तब सभी अभियुक्तों ने हथियार से लैस होकर पीड़िता के घर जाकर काफी मारपीट किया एवं गोली भी चालाया।

घटना में कई लोग जख्मी हुए तथा एक महिला की एक आंख भी सदा के लिये खराब हो गया। गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये बयान के आधार पर न्यायाधीश ने एक अभियुक्त को 5 साल तथा 8 अभियुक्तों का 4-4 साल का सश्रम कारवास की सुजा सुनाई। अदालत ने सभी अभियुक्तों को अन्य धाराओं में भी सजा सुनाया है।

बॉम्बे बाजार में आप भी खरीदारी किये हैं तो जानिए लक्की ड्रा में क्या मिला उपहार, देखें पूरा लिस्ट 

0

एक हजार का खरीदारी करने वाले प्रथम विजेता ग्राहक को मिला फ्रिज, द्वितीय पुरस्कार को मिला वॉशिंग मशीन व तृतीय विजेता ग्राहक को मिला कूलर, कुल 103 ग्राहकों को मिला पुरस्कार, लक्की ड्रॉ के विजेता ग्राहकों ने खूब की सराहना 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बॉम्बे बाजार लक्की ड्रा का जारी लिस्ट

नगर के पार नवादा स्थित बॉम्बे बाजार में उद्घाटन के तीसरे माह में ही ग्राहकों को लक्की ड्रा के माध्यम से उपहार देकर धमाल मचा दिया है। पिछले तीन माह के अंदर प्रत्येक एक हजार रूपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लक्की ड्रा कूपन वितरण किया गया था। बुधवार को भव्य लक्की ड्रा का आयोजन कर कुल 103 विजेता ग्राहकों को पुरस्कार दिया गया,

जिसमें पहला पुरस्कार फ्रिज, दूसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन तथा तीसरे पुरस्कार के रुप में कूलर दिया गया। इसके अलावा चौथे पुरस्कार में 10 कुकर, पांचवें पुरस्कार में 20 इलेक्ट्रिक आयरन, छठे पुरस्कार में 20 हॉट पॉट तथा सातवें पुरस्कार के रुप में 50 विजेता ग्राहकों को फ्रिजर बोतल सेट दिया गया। लक्की ड्रा में पहला पुरस्कार विजेता पार नवादा के तारिक अनवर को फ्रिज के रूप में मिला,

जबकि दूसरा पुरस्कार मोगलाखार मुहल्ला निवासी मो मुमताज को वाशिंग मशीन तथा तीसरे पुरस्कार जिले के हिसुआ बीच बाजार मुहल्ला निवासी कलीमुद्दीन को कूलर मिला है। बॉम्बे बाजार के संचालक मो शिबू तथा फिरोज खान ने बताया कि लक्की ड्रा में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को प्रत्येक एक हजार रुपये की खरीदारी पर कूपन दिया गया था।

उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ का आयोजन हजारों ग्राहकों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। वहीं फिरोज खान ने बताया कि बॉम्बे बाजार नवादा ब्रांच का उद्घाटन 22 सितंबर 2024 को हुआ था, तभी अपने ग्राहकों के लिए लक्की ड्रॉ के आयोजन की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि नवादा ब्रांच द्वारा यह पहला लक्की ड्रॉ का आयोजन था, जिसमें ग्राहकों को आकर्षक उपहार का लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिसमें गर्म कपड़ों पर विशेष ऑफर की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त 10,000 रुपये की खरीदारी पर चांदी का सिक्का उपहार के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक 1,000 रुपये की खरीदारी पर नया कूपन फिर से जारी किया जा रहा है, जिसका अगला ड्रा 28 मई 2025 को होगा।

पुरस्कार पाने वाले मो मुमताज ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बॉम्बे बाजार पूरी पारदर्शिता के साथ लक्की ड्रा का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि उन्हें बॉम्बे बाजार से फोन के माध्यम से उपहार की सूचना दी गई और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पुरस्कार सौंपा गया।

बॉम्बे बाजार में ग्राहकों के लिए कपड़ों से लेकर घरेलू सामान और बच्चों के खिलौने तक सभी वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध हैं। खासकर त्योहार और शादी के सीजन में विशेष कलेक्शन लाने के साथ-साथ, बॉम्बे बाजार ग्राहकों को गुणवत्ता और सेवा का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। मौके पर अधिक्ता शाहिद खान, नाजिश रहमानी तथा धीरज सिंह सहित हजारों ग्राहक मौजूद थे।

झारखंड से बिहार आ रही यात्री बस में नवादा बॉर्डर पर किस व्यक्ति के पास मिला नोटों का खजाना, पढ़ें पूरी खबर 

0

जांच के दौरान बरामद हुआ बैग में रखा 59.36 लाख रुपये, बरामद रूपये के बाद जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

झारखंड से बिहार आ रही यात्री बस में एक व्यक्ति के पास नोटों का खजाना पुलिस ने बरामद किया। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी से उत्पाद एसआई बब्लू कुमार ने सोमवार की शाम एक यात्री बस की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास रहे बैग में 59.36 लाख 5 सौ रुपये बरामद किया है।

बरामद रूपये की जानकारी रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार को दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जांच चौकी पर पहुंच उक्त व्यक्ति को रुपयों से भरे बैग के साथ हिरासत में लेकर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने हिरासत में लिए व्यक्ति से जरूरी पूछताछ किया।

पूछताछ के क्रम में हिरासत में लिए व्यक्ति की पहचान नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के छरियारी गांव निवासी रामनरेश पांडेय के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह रांची से बिहार शरीफ जा रहा था, जिसे जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने रोक लिया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से जरूरी पूछताछ के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। सूचना पाकर आयकर विभाग के दो पदाधिकारी आये और हिरासत में लिए व्यक्ति से जरूरी पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि बरामद 59 लाख 36 हजार 500 रुपये को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। वहीं आयकर विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि अगले आदेश तक बरामद रुपयों को सुरक्षित रखा जाए, जिसके कारण बरामद रूपये को सुरक्षित रखा गया है।

आगे जो निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। गौरतलब हो कि अकेले एक व्यक्ति के द्वारा इतनी बड़ी संख्या में रुपयों से भरे बैग किसी यात्री बस से लेकर आने के पीछे क्या कारण हो सकता है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 

You cannot copy content of this page