Home Blog Page 65

प्रेम प्रसंग में फिर किस युवक की हुई हत्या, एक दिन पूर्व बरामद युवक के शव की पहचान के बाद हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

0

परिजन बोले-गला और कलाई काटकर की गई हत्या, साक्ष्य छिपाने को लेकर हत्यारों ने पोखर में फेंका शव, प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को  मिल रही थी धमकियां

प्रेम प्रसंग को लेकर चार दिनों के अंदर दो युवकों की हो चुकी है हत्या, चार दिनों पूर्व भी प्रेम प्रसंग मामले एक युवक की गोली मारकर हो चुकी है हत्या 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर पिछले चार दिनों के अंदर लगातार दूसरी युवक की हत्या ने सनसनी फैला दिया है। चार दिनों पूर्व एक युवक की हत्या गोली मारकर किये जाने का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि फिर एक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग मामले में गला रेतकर कर दिया गया।

दरअसल, जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित छिलका पोखर से 15 दिसंबर 2024 को अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला अन्तर्गत शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के

ओनमा गांव निवासी साकेत कुमार पटेल के 17 वर्षीय पुत्र सन्नी सुमन के रूप में की गई है। शव की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल खबरें व फोटो के आधार पर की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गांव के ही किसी लड़की से मोबाइल पर बात किया करता था।

इसी को लेकर उसे चार-पांच लोगों ने धमकियां दी थी। उसके बाद युवक की हत्या कर नवादा के उक्त गांव स्थित पोखर में फेंक दिया गया। हत्यारों ने सबसे पहले युवक के गला व कलाई की नस काटकर हत्या किया, उसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नवादा जिला अन्तर्गत

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित पोखर में लाकर फेंक दिया गया। इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर

हत्या में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि पांच दिनों पूर्व इसी थाना क्षेत्र के बुधौली गांव स्थित बधार से एक अज्ञात वृद्ध महिला की शव पुलिस ने बरामद किया था, जिसकी पहचान अबतक नहीं हो सकी है। 

न्यू ईयर पर शराब परोसने की थी तैयारी, शराब भंडारण करने वालों पर पुलिस ने ऐसे बरपाया कहर, पढ़ें पूरी खबर 

0

वारिसलीगंज पुलिस ने छापेमारी कर 383 बोतल विदेशी शराब व बीयर किया जब्त, तीन धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में आने वाले दिनों में न्यू ईयर का जश्न होना है, ऐसे में जिले के शराब माफिया अवैध शराब  भंडारण करने में अभी से ही जुट गये हैं। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाना अंतर्गत उत्तर बाजार स्थित एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लाखों का विदेशी शराब और बीयर जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 200 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्तर बाजार निवासी स्व शिवनन्दन प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के घर में अवैध विदेशी शराब व बीयर  भंडारण कर रखा हुआ था,

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब माफिया सुबोध सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें नवादा नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी कृष्ण प्रसाद यादव का 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा वारसलीगंज थाना क्षेत्र के भुआलचक गांव निवासी गया यादव का 40 वर्षीय पुत्र रतन कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि ने जब्त विदेशी शराब में  रॉयल स्टेग, ब्लेंडर प्राइड, वकार्डी व्हाइट रम, इम्पोरियल ब्लू तथा किंगफ़िशर बीयर केन सहित 383 बोतल बरामद किया गया है। उक्त शराब का अनुमानित काउंटर कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये आंका जा रहा है, जिसे बिहार में शराबबंदी को लेकर दुगने दामों में बेचे जाते हैं। 

ऐसे में मोटी रकम की कमाई को लेकर  शराब भंडारण करने में इन शराब  माफियाओं को न तो पुलिस का भय है और ना ही कानून का डर है। गौरतलब हो कि ऐसे शराब माफियाओं के द्वारा ही चंद रूपयों के लिए लोगों के बीच जहरीली शराब परोसने का भी गोरखधंधा किया जाता है। जिसको लेकर नवादा में जहरीली शराब से कई लोगों की जानें जा चुकी है।

फिलवक्त, नये साल में शराब माफियाओं द्वारा भारी मात्रा में शराब भंडारण कर लोगों के बीच न्यू ईयर जश्न में शराब परोसने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ऐसे  शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी है। बता दें कि झारखंड सीमा से सटे बिहार के नवादा जिले में शराब का खेप धड़ल्ले से मंगाया जा रहा है, जिसपर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

नवादा न्यायालय ने दुष्कर्म के किस आरोपी को सुनाया बीस साल व अर्थ दंड की सजा, पढ़ें पूरी खबर 

0

बारात देखने गई बच्ची को अगवा कर दिया था दुष्कर्म की घटना को अंजाम, 30 नवम्बर 2020 की है घटना, चार साल में कोर्ट ने दे दिया सजा 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में चार साल पूर्व एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामले में दुष्कर्मी युवक को कोर्ट ने 20 वर्ष का सश्रम का कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है। पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश मनीष त्रिवेदी ने यह सजा सेामवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरूरी गांव निवासी धर्मेंन्द्र कुमार उर्फ सुमन को सुनाया है।

मामला पकरीबरावां थाना कांड संख्या- 404/20 से जुड़ा है। विशेष लोक अभियोजक भोला पासवान ने बताया कि घटना 30 नवम्बर 2020 की रात्रि करीब 8 बजे की है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय घर के समीप से बारात गुजर रही थी

तथा उक्त बच्ची बारात को देखने के लिये अपने घर के दरवाज पर खड़ी थी और बारात को देखते हुए वह घर से कुछ दूर चली गई, तभी अभियुक्त ने बच्ची को अकेला पाकर उसका मुंह बंद कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये बयान के आधार पर न्यायाधीश ने पोक्सो एक्ट की धारा के तहत आरोपित दुष्कर्मी युवक को 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने पीड़िता की पढाई-लिखाई के लिये सरकार से सात लाख रूपये भुगतान किये जाने का अनुशंसा भी किया है।



नवादा के हरिशचंद्र स्टेडियम में ऐसे शुरू हुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5, डॉ अनुज ने किया उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

20 टीमें ले रही भाग, प्रत्येक मैच 16- 16 ओवर का होगा और फाइनल मैच होगा 20 ओवर का

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर के हरिशचंद्र स्टेडियम में आयोजित स्टेडियम प्रीमियर लीग के पांचवा संस्करण का आरंभ हो गया है। इस आयोजन का उद्घाटन नवादा जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी सह मॉडर्न समूह के निदेशक डॉ अनुज ने फीता काटकर किया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन देव जीत भारद्वाज एवं चैलेंजर टीम के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 20 टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच 16-16 ओवर का होगा और फाइनल मैच 20 ओवर का होगा। उद्घाटन मैच पकरीबरावां बनाम पार नवादा के बीच खेला गया है।

इस मैच का आगाज करने पहुंचे डॉ अनुज ने सबसे पहले बारी-बारी से दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज नवादा जैसे छोटे शहर से भी निकल कर क्रिकेट में खिलाड़ी अपना नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रहे हैं।

इस तरह का आयोजन से खेल प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ता है।आज नवादा का लाल ईशान किशन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। सभी खिलाड़ियों एवं आयोजक को धन्यवाद दिया। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक देवजीत भारद्वाज एवं वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्य बिल्लू चौधरी का योगदान सराहनीय रहा।

टूर्नामेंट के प्रायोजक में सुभाष ज्वेलर्स, क्षितिज फार्मा एवं नवादा जिले के प्रसिद्ध मिष्ठान दुकान गणपति स्वीट्स का सहयोग भी प्रशंसनीय रहा। गौरतलब हो कि डॉ अनुज की लोकप्रियता इन दिनों तेजी से बढ़ती जा रही, हर सुख-दुख में इनकी सहभागिता देखने को मिल रहा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में खड़े होने की घोषणा के बाद जनता के बीच डॉ अनुज की उपस्थिति बढ़ गई है।

हत्या का हुआ विचित्र खुलासा- प्रेम प्रसंग में सोनू को क्यों गोली मारकर किया हत्या, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

0

पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, एसडीपीओ ने कहा सोनू की हत्या प्रेम प्रसंग से है जुड़ा, पुलिस ने सोनू के हत्यारे को एक पिस्टल व 6 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में दो दिनों पूर्व सोनू की गोली मारकर हुई हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सफलता पूर्वक सुलझा ली है। पुलिस ने सोनू के हत्यारे को एक पिस्टल तथा 6 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही। सोनू की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में की गई थी। रविवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर 2024 को लगभग 12 बजे दिन में कादिरगंज थाना क्षेत्र के अतौआ ग्रामीण बिरेस सिंह उर्फ अभय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ सोलू की हत्या गोली मारकर नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मुहल्ला में कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बाद पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए

घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए वहां रहे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना को एसपी अभिनव धीमन ने गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया। 

सोनू की प्रेमिका एसीड खाई तो भाई ने प्रेमी सोनू को उतार दिया मौत के घाट  

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस लाइन नवादा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई।

पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किया तथा अपने स्वीकारोक्त बयान में उसने बताया कि मृतक और उसकी बहन का आपसी संबंध था। अभियुक्त द्वारा बताया कि मृतक के कारण ही उसकी बहन ने एसिड पी ली थी, जिससे उसकी शारीरिक स्थिति बहुत बिगड़ गई।

इसी बदले की भावना से उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित महानंदपुर मोड़ निवासी राकेश सिंह का पुत्र गोलू उर्फ रितिक के निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल तथा 6 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

नवादा शहर को जाम से मुक्ति को लेकर एसडीओ क्या बताया मास्टर प्लान, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम के निर्देशानुसार एसडीओ ने शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर लिया निर्णय, प्रजातंत्र चौक पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, नगर थाना के समीप बनाया जाएगा धरना स्थल 

फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं को बुधौल स्थित मेडिस्टार हॉस्पीटल के निकट किया जाएगा शिफ्ट, दस बजे रात्रि के बाद नहीं बजेगा डीजे, ई-रिक्शा के लिए बनेगा रूट चार्ट

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। डीएम के निर्देशानुसार सदर एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में सर्वप्रथम शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर कई महत्वपर्ण निर्णय लिये गये,

जिस पर उपस्थित लोगों ने भी अपनी सहमति जतायी। सदर एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि प्रतिदिन शहर के लोगों को जाम से जुझना पड़ रहा है। इसके लिए फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं को बुधौल स्थित मेडिस्टार हॉस्पीटल के निकट शिफ्ट किया जायगा। बुधौल में ही विक्रेता बाहर से आने वाले वाहनों से फल एवं सब्जी का लोड व अनलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मेन रोड में प्रतिदिन सुबह में लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिल जायगी। 

मछली मार्केट जाएगा धर्मशीला हॉस्पिटल के पास 

पुराना पुल के समीप लगी मांस एवं मछली मंडी को शहर से बाहर धर्मशीला देवी हॉस्पीटल के समीप तीन मुहानी के पास स्थानांतरित किया जाएगा, इससे पुल के पास अनावश्यक जाम से मुक्ति मिल सकेगी, साथ ही फुटपाथी एवं खुदरा विक्रेता जो ठेले पर फल बेचते हैं, उन्हें नगर थाना के समीप जगह दिया जायगा।

भगत सिंह चौक के समीप सड़क किनारे सब्जी एवं फल बेचने वाले दुकानदारों को घेरा के अंदर लाया जायगा। ऐसा करने से सड़क पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त हो जायगी और शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही ई-रिक्शा चालकों के साथ भी बैठक की जायगी और बनाये गये रूट प्लान के अनुसार ई-रिक्शा चलाने के लिए निर्देशित किया जायगा। 

धरना-प्रदर्शन का जगह हुआ निर्धारित 

सदर एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि धरना-प्रदर्शन करने वालों को एक निश्चित स्थान दिया जाएगा, क्योंकि धरना-प्रदर्शन शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन अब नहीं होगा, इसके लिए नगर थाना के समीप धरना स्थल बनाया जायगा,

साथ ही जुलूस निकालने वालों के लिए तीन रूट निर्धारित किये गये हैं, जहां से जुलूस निकालकर धरना स्थल नगर थाना के पास पहुंचेंगे। पहला रूट संकट मोचन मंदिर से भगत सिंह चौक होते हुए धरना स्थल, दूसरा मंगर बिगहा से भगत सिंह चौक होते हुए धरना स्थल और तीसरा टीओपी गोंदापुर से होते हुए धरना स्थल तक पहुंचेंगे, अब प्रजातंत्र चौक पर पुतला दहन या धरना-प्रदर्शन नहीं होगा।

रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे 

उन्होंने कहा कि शहर में देर रात तक डीजे बजाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जायगी। इसके लिए पहले डीजे संचालकों के साथ बैठक की जायगी और उन्हें गाइडलाइन के अनुसार डीजे बजाने की हिदायत दी जायगी। इसके बाद भी डीजे संचालक नहीं मानते हैं तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायगी। गौरतलब हो कि शादियों का सीजन होने के कारण शहर में जगह-जगह बने होटल व मैरिज हॉल सहित अन्य स्थानों पर देर रात तक उंची आवाज में डीजे बजते रहते हैं,

इस कारण लोग देर रात तक सही तरीके से सो भी नहीं पाते हैं। नियमानुसार रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है, अब 10 बजे के बाद भी डीजे बजाने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि सदर एसडीओ की बैठक के दो दिनों पूर्व डीएम रवि प्रकाश द्वारा नगर भ्रमण किया गया था। नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने जाम की स्थिति को देखते हुए सदर एसडीओ को इस सम्बध में कई आवश्यक निर्देश दिया गया था। मौके पर नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी के अलावा शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

नवादा में शादी से पहले लड़की को पता चला कि दूल्हा सांवला है तो घर से हुई फरार, कहां का है मामला पढ़ें पूरी खबर 

0

लड़की के मर्जी के विरूद्ध पिता ने शादी किया था तय, शादी के दो दिन पहले घर से भागी लड़की को दस दिनों बाद पुलिस ने सहेली के कमरे से किया बरामद

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जहां एक लड़की अपनी शादी से दो दिन पहले भाग गई। वह नालंदा जिला अन्तर्गत बिहार शरीफ में अपनी सहेली के यहां जाकर छिप गई थी। सूत्रों की माने तो लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी, दूल्हा सांवला था, जो उसे पसंद नहीं था।

परिवार वाले शादी के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए उसने भागने का रास्ता चुना। पुलिस ने 10 दिनों बाद उसे ढूंढ निकाला और कोर्ट के आदेश पर परिवार को सौंप दिया। मामला जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि 4 दिसंबर 2024 को लड़की की शादी होनी थी।

घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, गाने-बजाने का माहौल घर को खुशनुमा बना दिया था, तभी अचानक 2 दिसंबर को पता चला कि लड़की घर से भाग गई है। लड़की के परिवार वाले घबरा गए, उन्होंने रूपौ थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई।

इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश आरंभ कर दी। मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस को पता चला कि लड़की बिहार शरीफ में है। 12 दिसंबर को पुलिस ने लड़की को बिहार शरीफ से बरामद कर लिया। वह अपनी सहेली के घर में छिपी हुईथी। लड़की की सहेली नवादा की रहने वाली है और बिहार शरीफ में रहकर पढ़ाई कर रही है।

सहेली के कमरे पर थी लड़की
रूपौ थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मोबाइल लोकेशन से हमें लड़की का पता चला। उन्होंने बताया कि बिहार शरीफ में लड़की को उसकी सहेली के कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराने के बाद कोर्ट के आदेश पर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

लड़की की मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी उसकी मर्ज़ी के खिलाफ हो रही थी। दूल्हा सांवला था, जो उसे पसंद नहीं था। परिवार वाले शादी के लिए दबाव बना रहे थे। घर से भागने के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आया।

सनसनी- नवादा में सरेआम युवक की गोली मारकर क्यों हुई हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, पढ़ें पूरी खबर 

0

नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मुहल्ले में युवक को घर से बुलवाकर मारा दो गोली, पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
युवक की मौत के बाद परिजनों व गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला आ रहा सामने, जांच में जुटी पुलिस
सदर अस्पताल पहुंचे एसपी ने कहा घटना को अंजाम देने वालों की जल्द होगी गिरफ्तारी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मुहल्ला स्थित यादव चौक के पास सिल्वर कोचिंग सेंटर के समीप दिन के उजाले में सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पूरे शहर में सनसनी फैल गया। गोली की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे तथा मुहल्ले का दरवाजा फटाफट बंद होने लगा।

युवक की गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहषत बन गया है। गोली लगने के बाद उसके साथ रहे एक युवक पुलिस को सूचना देकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसपी अभिनव धीमन, सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाष कुमार तथा एफएसएल की टीम परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच में जुट गये हैं। एसपी ने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के अतौआ गांव निवासी बिरेस सिंह उर्फ अभय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सोलू कुमार की हत्या गोली मारकर की गई है।

उन्होंने बताया कि युवक को अपराधियों ने दो गोली मारा है। इसको लेकर पुलिस व एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं इस मामले में मृतक सोलू के साथ रहे गांव के टनटन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा व युवक के मोबाइल पर हुई बातचीत का डिटेल निकाला जा रहा है। हालांकि, एसपी प्रेम प्रसंग मामले पर कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारा पुलिस के गिरफ्त में होगा।

गांव से उसका दोस्त बुलाकर लाया था नवादा
बताया जाता है कि मृतक सोलू को गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त टनटन अपने साथ बुलाकर नवादा नवीन नगर लाया था। इसके पहले निभा सिनेमा के पास दोनों कोल्ड ड्रिंक पिया, उसके बाद दोनों नवीन नगर के लिए निकल गया। जैसे ही सोलू नवीन नगर मुहल्ला पहुंचा, वैसे ही पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उससे बातचीत करते हुए ताबड़तोड़ उसपर गोली चलाने लगा, जिसमें एक गोली कान के पास और दूसरा गर्दन के नीचे लगी।

गोली लगते ही युवक सोलू वहीं गिर गया और खून का धारा बहने लगा। हालांकि, इस हत्या के पीछे कई तरह की बातें चर्चा में आ रही है, जिसमें प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किये जाने की बात प्राथमिकता से कही जा रही है। बहरहाल पुलिस अभी इस बिन्दु पर कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवीन नगर मुहल्ला में आये दिन अपराधियों का जमघट लगा रहता है और कई बार मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी है, बावजूद पुलिस इसपर ध्यान नहीं दे रही है। इसी का परिणाम है कि सोलू को अपराधियों ने दिन के उजाले में गोली मारकर हत्या कर चलते बना।

क्या कहते हैं परिजन
मृतक सोलू के पिता बिरेस सिंह ने बताया कि वह एक किसान है और उनके दो पुत्र व दो पत्री हैं, मृतक सोलू सबसे छोटा बेटा था। एक माह पूर्व ही एक बहन की शादी हुई थी। मृतक सोलू बीए पार्ट टू का छात्र था और वह आर्मी बहाली को लेकर तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद मृतक के पिता बिरेस सिंह, मां संजू देवी सहित पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का पूरा परिवार साफ-सुथरा छवी के हैं,

इनका किसी से कोई दुष्मनी नहीं है। मृतक सोलू भी काफी होनहार लड़का था। उसके पिता का कहना है कि सुबह घर से करीब दस बजे निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तब चिंता होने लगी, इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि मेरे बेटे को गोली मार दिया गया है। फिलवक्त इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोष बना है।  


मॉडर्न की अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने फिर दिखाया अपना जलवा, लुधियाना में जीत का किया आगाज, पढ़ें पूरी खबर 

0

पंजाब के लुधियाना शहर स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित हो रहे 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की हैंडबॉल बालिका टीम ने फिर अपना जलवा दिखाते हुए झारखंड को हराकर शानदार जीत का आगाज किया है। पंजाब के लुधियाना शहर स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित हो रहे 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में बिहार राज्य से सीबीएसई की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे

बिहार एवं झारखंड के प्रसिद्ध विद्यालयों में से एक मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर नवादा की अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने पहला मैच में अपना नैसर्गिक खेल दिखाते हुए शानदार जीत से आगाज किया। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें देश के अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए लगभग 45 टीम भाग ले रही हैं।

बिहार राज्य की तरफ से यह आमंत्रण मॉडर्न इंग्लिश स्कूल को मिला था। इस प्रतियोगिता में मॉडर्न की तरफ से हैंडबॉल टीम की खिलाड़ियों में कप्तान जानवी, उपकप्तान करिश्मा, सिमरन, काजल, श्रेया, आरती, अवनि वत्स, राधिका, रागिनी, सुहानी भारद्वाज, नेहा भारद्वाज, अदिति एवं वैष्णवी भाग ले रही हैं।

मॉडर्न हैंडबॉल टीम के कोच नीतीश कुमार के संरक्षण में सभी खिलाड़ियों को तैयार किया गया है, साथ ही साथ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरीय खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव मैनेजर के रूप में एवं बालिका संरक्षक के रुप में पूनम देवी साथ हैं। पिछले महीने राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी मॉडर्न की बालिका वर्ग अंडर-19 हैंडबॉल टीम ने अपने पहले मुकाबले में झारखंड को 13 गोल से पराजित किया।

गुरुवार को पहले मैच में मॉडर्न की खिलाड़ियों ने झारखंड को 19-06 से एक तरफ पराजित किया। मॉडर्न समूह के प्रबंध निदेशक डॉ अनुज सिंह इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा विद्यालय नवादा सहित पूरे बिहार राज्य का नाम भारत में रौशन कर रहा है। नवादा जैसे छोटे शहर से निकलकर आज यहां की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं,

वास्तव में यह मॉडर्न सहित पूरे नवादा के लिए गर्व करने की बात है। इस सफलता के लिए पूरा विद्यालय परिवार सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है। आगे भी हमारे खिलाड़ी इसी तरह पूरी जोश के साथ खेल खेलेंगे और पुनः विजेता बनकर वापस आएंगे, यह हमारी ईश्वर से कामना है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी मौका प्रदान करता है। लुधियाना का यह खेल आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित हो सकता है।

शहर के इस पान गुमटी में शराब बेचते गुमटी संचालक को उत्पाद पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गिरफ्तार गुमटी संचालक एक वर्ष पूर्व भी शराब मामले में जा चुका है जेल, कार्रवाई में मिला 16 बोतल विदेशी शराब

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा नगर थाना क्षेत्र में एक पान की गुमटी से बेचे जा रहे विदेशी शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने छापेमारी किया, जहां से 16 बोतल विदेशी शराब के साथ गुमटी संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध राज किशोर को बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि भगत सिंह चौक के समीप पुराना बिहार बस स्टैंड गेट के पास अवस्थित एक गुमटी से शराब की बिक्री की जा रही है।

इस सूचना के आलोक में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध राजकिशोर के नेतृत्व में उक्त गुमटी की तलाशी ली गई, जहां काले प्लास्टिक थैले में एक-एक बोतल को अलग-अलग लपेटकर रखा गया था, जिसमें कुल 16 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।

वहीं कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां निवासी स्व हीरालाल के 42 वर्षीय पुत्र गुमटी संचालक पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम ग्रेन व्हीस्की 750 एमएल का 12 बोतल, 375 एमएल का 2 बोतल,

इंपीरियल ब्लू प्रीमियम ग्रेन व्हीस्की 375 एमएल का 2 बोतल सहित कुल मात्रा 10.500 लीटर बरमद किया गया। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज पंकज कुमार पूर्व में वर्ष 2023 में भी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका हैं।

पंकज कुमार के विरुद्ध उत्पाद थाना नवादा में कांड संख्या- 870/24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उक्त गुमटी को सीलबंद कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page