Home Blog Page 66

नगर थाना के पास होगा भेंडर जोन, गोंदापुर में थोक सब्जी व फल विक्रेताओं को क्यों कराया जाएगा शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर 

0

शहर को सुसज्जित बनाने, यातायात समस्या व अतिक्रमण से मुक्ति को लेकर डीएम ने किया शहर का भ्रमण, भगत सिंह चौक से हटाया जाएगा गोलम्बर व डिभाइडर के रेलिंग को उंचा करने का दिया आदेश
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बुधवार को डीएम रवि प्रकाश ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान टाउन थाना के पास भेंडिंग जोन, भगत सिंह चौक, धर्मशीला देवी हॉस्पिटल रोड में अतौआ मोड़, गोंदापुर तथा खरीदी बिगहा के पास लैंड फील साइट आदि स्थलों का निरीक्षण किया।

जिसमें सर्वप्रथम टाउन थाना के पास स्थित भेंडिंग जोन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सड़क के किनारे स्थित विभिन्न भेंडरों को लाया जा सकता है, ताकि शहर में अनावश्यक जाम से मुक्ति मिल सके। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को निर्देश दिया गया है कि इसके समतलीकरण किया जाए।

भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुढृह करने के लिए गोलम्बर को हटाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है। साथ ही सड़क के बीच स्थित रेलिंग की उंचाई बढ़ाने को कहा गया है। भगत सिंह चौक को सुसज्जीतकरण का भी निर्देश नगर परिषद को दिया गया।

साथ ही डीएम के द्वारा धर्मशीला देवी हॉस्पिटल रोड में अतौआ मोड़ के पास स्थित ज़मीन का समतलीकरण कराना सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मांस-मछली विक्रेताओं को स्थापित किया जा सके एवं विभिन्न सुविधा मुहैया कराया जा सके।

उनके द्वारा गोंदापुर में खाली पड़े ज़मीन का भी निरीक्षण किया गया, जहां फल-सब्जी के थोक विक्रेताओं के लिए मंडी स्थापित करने की बात डीएम द्वारा कही गयी। इससे थोक विक्रेताओं को भी सुविधा मिलेगी एवं नागरिकों को भी सुविधा होगी।

उनके द्वारा खरीदी बिगहा स्थित लैंड फील साइट का भी निरीक्षण किया गया तथा सॉलिड वेस्ट में हो रही वृद्धि को देखते हुए अन्य स्थल चिन्हित करने का भी निदेश अंचल अधिकारी को दिया गया। उनके द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ध्यान देना होगा कि नागरिकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था करने को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जा रहे हैं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा तथा अंचलाधिकारी नवादा सदर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नवादा शहर में उपद्रवियों ने किस बारात में जमकर मचाया उत्पात, किया लूटपाट, पढ़ें पूरी खबर 

0

बारात में शामिल महिला व पुरुषों के साथ की मारपीट कर सोने का जेवरात लूटा, बच्चे को भी नहीं बख्षा उपद्रवी,  एक दर्जन से से अधिक लोग हुए जख्मी, तीन लोगों को पुलिस लिया हिरासत में, कर रही पूछताछ 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर में उपद्रवियों ने एक बारात में जमकर उत्पात मचाया है। शहर के सोनार पट्टी मुहल्ले में सोमवार की देर रात्रि निकली बारात में  उपद्रवियों ने बारातियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस हमले में दो बच्चे सहित 15 लोगों को पिटाई कर जख्मी कर दिया।

हमलावरों ने दूल्हे के वाहन को तथा डीजे को क्षतिग्रत कर दिया। बताया जाता है कि बारात शहर के गढ़पर मुहल्ले से मिर्जापुर मुहल्ला स्थित माहुरी धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच उपद्रवियों ने सोनार पट्टी रोड में बारातियों पर अचानक हमला बोल दिया तथा महिलाएं और पुरुषों के गले व कान के जेवरात छीन लिए।

बारात में शामिल लोगों ने बताया कि लगभग 20 की संख्या में रहे उपद्रवियों ने बारात में शामिल लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कऱ दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने बारात जा रहे बच्चे को भी नहीं बख्शा, इतना ही नहीं एक बच्चे की अंगुली तोड़ दी तो दूसरे बच्चे का नाखून उखाड़ दिया।

वहीं, महिलाओं के साथ मारपीट कर कान में रहे झुमके तथा एक युवक के गले से सोने की चैन भी छीन लिया। घायलों में गढ़ पर मुहल्ला निवासी गुड्डू कुमार, प्रिंस राज, शौर्य कुमार, रागिनी गुप्ता, अंजनी कुमार, अक्षत कुमार, अभय कुमार, रेबी देवी तथा पिंटू गुप्ता शामिल है।

घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने मामले की तहकीकात करते हुए सभी घायलों को इलाज कि लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार नवादा शहर के गढ़ पर मुहल्ला निवासी करुण प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार की शादी थी। शहर में बारात घुमाया जा रहा था।

इसी बीच सोनार पट्टी रोड में उपद्रवियों ने अचानक हमला कर बारातियों के साथ लूटपाट व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि तीन युवक को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है।

20 मिनट में बड़ा खेल, साइबर डीएसपी को ही लोन के नाम पर बना रहा था निशाना, फिर जो हुआ पढ़ें पूरी खबर 

0

साइबर डीएसपी को आया बीस मिनट’ वाला कॉल, उसके बाद सक्रिय हो गयी पुलिस, दस साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक कार जब्त सहित ठगी में प्रयुक्त मोबाइल के साथ उपकरण भी हुआ बरामद

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में एक चौंकाने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां साइबर अपराधियों ने साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति को ही अपना निशाना बनाने का कोशिश किया। मजे की बात तो यह है कि उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने का प्रयास किया गया।

दरअसल, डीएसपी प्रिया ज्योति के पास एक फोन आया, जिसमें उन्हें 20 मिनट के अंदर 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। घटना के बाद डीएसपी ने तुरंत एक टीम का गठन किया। टीम ने वारिसलीगंज प्रखंड के चकवाय और कौवाकोल प्रखंड के भवानी बीघा गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

देखते ही देखते 9 साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमें एक महिला सहित कुल 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में चकवाय गांव के नरेश दास का पुत्र प्रमोद कुमार, भोला चौधरी का पुत्र ज्योतिष कुमार, अनिल कुमार का पुत्र अमित कुमार तथा विजय सिंह की पत्नी रेणु देवी शामिल हैं।

इसके अलावा, मीर बीघा के बच्चन प्रसाद का पुत्र सुधांशु कुमार और मनोज तांती का पुत्र पारस कुमार, भवानी बीघा के अशोक राम का पुत्र धीरज कुमार, खैरा गांव के चितरंजन सिंह का पुत्र पुष्पंजय कुमार के अलावा कौवाकोल प्रखंड के भवानी बीघा गांव निवासी श्रवण महतो का पुत्र सौरभ कुमार शामिल हैं।

20 मिनट में 5 लाख का लोन दिलाने का दे रहा था झांसा 

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 19 मोबाइल फोन, 1 कार, 2 बाइक, 2 आधार कार्ड, 2 पासबुक, 1 पैन कार्ड, 1 वोटर आई कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी लोन दिलाने के बहाने लोगों को फंसाते थे और उनसे पैसे ऐंठ लेते थे।

डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर उन्हें फोन आया और फिर 20 मिनट में 5 लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक टीम गठन किया गया और फिर साइबर क्राइम कर रहे अपराधियों को उसके ठिकाने पर छापेमारी कर सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

साइबर डीएसपी ने कहा जागरूकता ही बचने का सबसे बड़ा हथियार

साइबर डीएसपी ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। लोगों को किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए और लोन या अन्य ऑफर के झांसे में नहीं आना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। पुलिस ने मामले की अग्रेत्तर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई जारी है।

किस मामले में अदालत ने नवादा जिला खनन पदाधिकारी के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर 

0

न्यायालय में नहीं किया गया प्रतिवेदन समर्पित, खनन पदाधिकारी पर लगा लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का आरोप 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में जिला खनन पदाधिकारी के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक न्यायालय ने रोक लगा दिया है। यह आदेश जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विवेक विशाल ने जारी किया है। न्यायाधीश ने जिला खनन पदाधिकारी पर अदालत के आदेश की अवहेलना तथा कर्तव्य के निर्वहण में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

आदेश का अनुपालन को लेकर आदेश की प्रति जिला पदाधिकारी तथा जिला कोषागार पदाधिकारी को भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक अपूर्व सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनार्जय नदी के बभनी घाट पर छापेमारी किया था,

जहां अवैध रूप से बालू ढुलाई में सलिप्त 3 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया था। इस सम्बंध में रजौली थाना कांड संख्या-397/24 दर्ज किया गया था। घटना 14 अगस्त 2024 की बताई जा रही है।

इस कांड के कथित अभियुक्त गुजरी देवी, संजय कुमार तथा लालू कुमार की ओर से अग्रीम जमानत आवेदन दाखिल किया गया। अग्रीम जमानत आवेदन सुनवाई के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी से सरकारी राजस्व की क्षति से सम्बंधित प्रतिवेदन की मांग की गई,

परंतु जिला खनन पदाधिकारी ने ना तो कोई प्रतिवेदन अदालत में समर्पित किया और ना ही प्रतिवेदन नहीं समर्पित किये जाने का कोई कारण अदालत को बताया, तब अदालत ने यह पाया कि जिला खनन पदाधिकारी को न्यायालय के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

इसको लेकर न्यायालय ने जिला खनन पदाधिकारी को लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का आरोप लगाते हुए वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी कर दिया है।

जानें, नवादा में जिला परिषद की बैठक में किन-किन एजेंडों पर लिया गया निर्णय, पढ़ें पूरी खबर 

0

सदस्यों ने षष्टम राज्य वित्त आयोग में प्राप्त राशि से कौआकोल, पकरीबरावां तथा नवादा डाकबंगला परिसर के अहाते में मैरेज हॉल निर्माण कराए जाने की कही बात  

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिप अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित एमएलसी अशोक कुमार, सभी विधायक व जिप सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की सम्पुष्टि की गई।

विभिन्न एजेंडों पर बारी-बारी से विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 15वीं वित्त आयोग एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग के तहत जिला परिषद द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। पकरीबरावां स्थित जिला परिषद के डाकबंगला का जीर्णाेद्धार एवं उनके अहाते में विवाह भवन का निर्माण कार्य, कौआकोल डाकबंगला का जीर्णाेद्वार एवं सौन्दर्यीकरण

डाकबंगला नंबर-2 का परिसर विकसित, सौन्दर्यीकरण एवं पुराने भवन जो जर्जर स्थिति में है उसे तोड़कर नया भवन बनाने, जिला परिषद के सैरात के विकास पर विचार विमर्श, षष्टम एवं पंचम राज वित्त आयोग के भुगतान पर विचार विमर्श, रजौली बस स्टैंड एवं दैनिक चुंगी को स्थानीय प्रशासन द्वारा बंद कराने के बाद जिला परिषद की हो रही राजस्व की क्षति पर विचार विमर्श,

षष्टम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त टाईड मद की राशि खर्च करने पर विचार विमर्श, चौदह प्रखंडों में जिला परिषद की आय बढ़ाने को लेकर दुकान, बस स्टैंड एवं मैरेज हॉल बनाने पर विचार विमर्श तथा जिला परिषद के विकास कार्य में तेजी लाने के लिए प्रत्येक जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र में पंचायत तकनीकी सहायक से कार्य लेने पर विचार विमर्श किया गया।

जिला परिषद के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जिला परिषद की भूमि का सीमांकन करने को लेकर संविदा के आधार पर अमीन एवं चैनमैन को रखे जाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में सदस्यों द्वारा जिला परिषद कार्यालय के पीछे नया कार्यालय भवन बनाने का निर्णय लिया गया।

जिला परिषद के सदस्यों ने षष्टम राज्य वित्त आयोग में प्राप्त राशि से कौआकोल, पकरीबरावां तथा नवादा डाकबंगला परिसर के अहाते में मैरेज हॉल निर्माण कराए जाने की बात उठाया। आयोजित बैठक में षष्टम राज्य वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त रशि का अनुमोदन किया गया।

पंचायत विकासात्मक योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 पर विचार-विमर्श किया गया। नवादा सदर में जिला परिषद की भूमि पर स्थित नगर भवन के विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सभी पंचायत समिति तथा सभी प्रखंड प्रमुख सहित विभागीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

सनसनी- नवादा में हैवानियत का बड़ा खुलासा, मासूम नाबालिग का अपहरण कर एक माह तक बनाया हवस का शिकार, पढ़ें पूरी खबर 

0

पड़ोसी युवक निकला वहशी दरिंदा, 37 दिनों बाद नाबालिग को नवादा लाकर छोड़ा, न्याय के लिए पीड़ित परिवार काट रहे एसपी कार्यालय का चक्कर

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा से सनसनी फैलाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र से एक मासूम नाबालिग का 37 दिनों पूर्व अपहरण कर हवस का शिकार बनाया गया है। इंसानियत को झकझोरने वाली इस घटना पर अभी तक पुलिस की कार्रवाई सवाल के घेरे में है। हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता व उसके परिवार न्याय के लिए एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

आलम यह है कि पीड़िता व उसके परिवार को अब धमकी मिलने लगा है, बावजूद पुलिस उस वहशी दरिंदा को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है। इतना ही नहीं गलत बयान देने के लिए तरह-तरह की यातनायें भी दी जा रही है। दरअसल यह मामला नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है, जहां पड़ोसी मो शौकत रसीदी का पुत्र मो साहब ने मासूम नाबालिग का अपहरण कर कोलकाता, विशाखापटनम तथा रांची में ले जाकर एक कमरे में बंद कर नशे की गोली देकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

दुष्कर्म के आरोपी युवक नगर थाना क्षेत्र के भदौनी राजा नगर मोहल्ले का रहने वाला है और आरोपी दो बच्चे का बाप भी है। इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता में नगर थाना में आवेदन भी दिया, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पांचवी की छात्रा है।

उनका आरोप है कि 27 अक्टूबर की देर शाम उनकी बेटी बगल के राशन दुकान से कुछ खरीदने निकली थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद जब बेटी घर नहीं लौटी, तब परिजनों को चिंता होने लगी। पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोस के मो साहब पर बेटी का अपहरण करने का शक हुआ, जिसके बाद नगर थाना में मामला दर्ज करवाया। 

37 दिन बाद नवादा में पीड़िता को छोड़ अपहरणकर्ता हुआ फरार 

37 दिनों बाद 3 दिसंबर को आरोपी मो साहब पीड़िता को शहर के सद्भावना चौक पर छोड़कर भाग निकला। महीने बाद जब मासूम बच्ची अपने घर पर पहुंची तो, उसकी हालत देखकर परिवार के लोग हक्का-बक्का रह गए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। पीड़ित मासूम ने बताया कि पड़ोसी युवक मो साहेब ने अपहरण कर नशा का दवा आदि खिलाकर दरिंदगी किया करता था।

इतना ही नहीं धमकी दिया जाता था कि किसी को कुछ बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस दुष्कर्म के दोषी को अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पीड़ित परिवार डीएम रवि प्रकाश और एसपी से न्याय के साथ-साथ जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगा रहे हैं।

पीड़िता ने केस के आईओ सतीश कुमार सिंह के कार्यशैली पर भी कई गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि केस के आईओ सतीश कुमार द्वारा न्यायलय में पेशी के बाद मेरी उम्र छिपाने के लिए न्यायाधीश के समक्ष 19 साल बताया गया, जबकि हमारा उम्र आधार कार्ड के मुताबिक 12 साल है।

बता दें कि एक तरफ पुलिस स्कूलों में जाकर बेटियों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत को कलांकित करने वाले वहशी दरिंदों बचाने में जुटी है। ऐसे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान महज छलावा साबित हो रहा है।

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता को लेकर कैसे चल रहा है तीन दिवसीय मतदान, पढ़ें पूरी खबर 

0

पूर्व मध्य रेल के 108 मतदान केन्द्रों पर 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक जारी रहेगा मतदान, नवादा में पहले दिन पड़े 418 वोट, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर को गुप्त मतदान कराया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के 108 मतदान केंद्रों पर 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान दलों में 738 अधिकारी व कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं नवादा शाखा अंतर्गत जारी मतदान में पहले दिन 418 वोट डाले गए।

नवादा शाखा में कुल 853 वोटर शामिल है। हालांकि, नवादा शाखा का क्षेत्र किउल-गया रेलखंड पर पैमार से किउल तक है, लेकिन किउल में भी मतदान केन्द्र बनाये जाने के कारण सिरारी से पैमार तक में आने वाले कर्मचारी व अधिकारियों का मतदान केन्द्र नवादा बनाया गया है। नवादा में पोलिंग ऑफिसर सहायक मंडल अभियंता नवादा के राकेश सिन्हा तथा सहायक मरम्मती प्रबंधक झाझा के अरविन्द कुमार सिन्हा की देखरेख में मतदान कराया जा रहा है।

नवादा में दो यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन तथा ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के बीच कांटे की टक्कर है। वैसे इस चुनाव में कुल 6 ट्रेड यूनियन अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ईसीआरकेयू के नवादा शाखा अध्यक्ष चन्द्रिका यादव ने बताया कि 2007 से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूनियन का चुनाव शुरू किया गया,

जिसके बाद अब तक ईसीआरकेयू जीतते आया है और इस चुनाव में भी जीत होगी। वहीं ईसीआरएमसी के नवादा शाखा सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इसबार परिवर्तन का लहर है और हमारा यूनियन का जीत तय है। फिलवक्त चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान के बाद 12 दिसंबर को मतगणना होना है।

किस मंडल में कितना बना मतदान केन्द्र 

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ट्रेड यूनियनों की मान्यता को लेकर कराये जा रहे मतदान में कुल- 78228 मतदाता भाग ले रहे हैं। इन मतदाताओं के लिए दानापुर मंडल में 17, डीडीयू मंडल में 19, धनबाद मंडल में 33, सोनपुर मंडल में 15 तथा समस्तीपुर मंडल में 17 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

  • इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं निर्माण विभाग में 3 मतदान केन्द्र, प्लांट डिपो व डीडीयू में 2, वर्क्सशॉप समस्तीपुर तथा कैरेज रिपेयर वर्क्सशॉप में एक-एक मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर, जबकि वरिष्ठ उप महाप्रबंधक शैलेश वर्मा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
  • सुचारू और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है और मुख्यालय कार्यालय में स्थापित केंद्रीय नियंत्रण और कमांड सेंटर से पूरे मतदान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विदित हो कि पूर्व मध्य रेल में इस चुनाव में 6 ट्रेड यूनियन भाग ले रहे हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पहले दिन 4 दिसंबर को कुल  35,183 वोट डाले गए हैं, जो 44.97 प्रतिशत है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ नवादा में सड़कों पर ऐसे दिखा जन आक्रोश, पढ़ें पूरी खबर 

0

राष्ट्रीय भारतीय समाज ने निकाला मौन जुलूस, समाहरणालस के समीप दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ नवादा की जनता में जन आक्रोश दिखा। बुधवार को राष्ट्रीय भारतीय समाज के तत्वाधान में मौन जुलूस एवं धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले एवं अत्याचार के खिलाफ मौन जुलूस निकाला गया,

जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुषों ने बांग्लादेश के खिलाफ स्लोगन लिखे तख्ती के साथ हिस्सा लिया। राष्ट्रीय भारतीय समाज के बैनर तले नागरिकों ने नवादा के पुराना रेलवे स्टेशन परिसर से मौन जुलूस निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रजातंत्र चौक पर पहुंचकर समाप्त किया।

मौन जुलूस में कई हिंदू संगठन के सैकड़ों पुरूष व महिला कार्यकर्ता शामिल थे। मौन जुलूस में शामिल लोगों ने मांग किया कि बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक हिंदू, सिख और जैन समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं तथा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है,

उसके खिलाफ अबिलंब भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद समाहरणालय के समीप लोगों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन भी किया तथा हिंदुओं पर हो रहे हमले और अत्याचार का लोगों ने जमकर विरोध किया।

धरना पश्चात राष्ट्रीय भारतीय समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। मौन जुलूस में लोग तख्ती लिए बांग्लादेश के खिलाफ स्लोगन लिखे थे, जो इस बात का प्रमाण दे रहा था कि अब हिन्दुओं पर विदेशी मुस्लिम देशों में अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा।

इसके लिए दुनिया भर के हिन्दुओं को अब जागरूक होना होगा। मौके पर दर्जनों की संख्या में रहे लोगों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया।

नवादा पहुंचे मगध आयुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर 

0

महिला एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दिया निर्देश

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बुधवार को मगध आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत नवादा में द्वितीय भ्रमण किया। द्वितीय भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री मीणा ने सर्वप्रथम सिरदला प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने रजौली अनुमंडल कार्यालय में संबंधित प्रखंडों के सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा निर्वाची निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर अभिलेखों का अवलोकन किया।

आयुक्त श्री मीणा के द्वारा रोह तथा वारिसलीगंज प्रखंड के सभी सहायक निर्वाची अधिकारी के साथ बैठक कर अभिलेख की जांच एवं समीक्षा किया गया।

उन्होंने नवादा सदर डीसीएलआर के कोर्ट का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत नवादा सदर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-365 एवं 243 का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम विशेष कर महिला एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों का नाम जुड़वाने को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया।

नवादा में वायु प्रदुषण पर मंडराने लगा खतरा, शहर को प्रदुषण मुक्त बनाने को लेकर नप ने चलाया अभियान, पढ़ें पूरी खबर 

0

चुल्हा से दुकान में तिलकुट बनाने वाले कई दुकानदारों से वसूला जुर्माना, PM2.5 के लिए WHO की स्वच्छ हवा मार्गदर्शिका 25 μg/m3 है, वर्तमान नवादा में पूर्वानुमान है कि यह 90  μg/m3 तक पहुंच गया है, इसलिए नहीं है हवा साफ 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में वायु प्रदुषण तेजी से बढ़ रहा है। PM2.5 के लिए WHO की स्वच्छ हवा मार्गदर्शिका 25 μg/m3 है। वर्तमान नवादा में पूर्वानुमान है कि यह 90 μg/m3 तक पहुंच गया है। इसलिए, हवा साफ नहीं है। इसको लेकर राष्ट्रीय प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर नवादा नगर परिषद ने अभियान चलाया। राष्ट्रीय वायु प्रदुषण दिवस को लेकर नगर परिषद नवादा ने शहर वैसे दुकानों में जहां कोयले के चूल्हे का इस्तेमाल होता है,

वहां कोयला वाले चूल्हे को बंद करने का अभियान चलाया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार शर्मा ने नगर के पुरानी बाजार स्थित तिलकुट दुकानों में अभियान चलाकर जुर्माना वसूली किया और अगले दिन से कोयले के चूल्हे का उपयोग नहीं करने का सख्त हिदायत देते हुए दुकान सील कर देने की चेतावनी भी दिया। यह कार्रवाई लगभग शहर के सभी होटलों में किया गया है।

इस अभियान में नगर के लगभग 30 दुकानों में 300 से 500 रूपये तक जुर्माना भी वसूल किया गया, जिसमें कुल 12 हजार 200 रूपये वसूली किया गया। टीम में नप के राजेश रंजन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। नप के कार्यपालक पदाधिकारी डाॅ शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ती वायु प्रदुषण को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का क्या है इसबार का थीम

2024 के लिए राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का थीम है “स्वच्छ वायु, हरित पृथ्वी संधारणीय जीवन की ओर एक कदम”। यह हमारी हवा, पानी और मिट्टी को प्रभावित करने वाले प्रदूषकों को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देता है। यह थीम संधारणीय जीवन की दिशा में सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करती है, स्वस्थ भविष्य के लिए स्वच्छ हवा और हरी-भरी धरती की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

वायु प्रदूषण के कारण हर साल दुनिया भर में करीब 70 लाख लोगों की मौत होती है। WHO के आंकड़ों के अनुसार, 10 में से 9 लोग उच्च स्तर के प्रदूषकों वाली हवा में सांस लेते हैं। कई सरकारी अधिकारी वायु प्रदूषण की निगरानी और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए काम भी कर रहे हैं। वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के संपर्क में आने से कई तरह के खतरनाक स्वास्थ्य परिणाम सामने आते हैं। वायु प्रदूषण और बढ़ते AQI स्तरों ने देश के कई राज्यों में जीवन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

AQI का क्या है मतलब

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) यह मापता है कि हमारे आस-पास की हवा कितनी साफ़ या प्रदूषित है। यह PM2.5, PM10, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक कणों को मापता है। जैसे- AQI 50: से नीचे हवा स्वच्छ और सांस लेने के लिए सुरक्षित है।

AQI 51-100: अधिकांश लोगों के लिए वायु गुणवत्ता ठीक है, लेकिन जो लोग अधिक संवेदनशील हैं उन्हें यह परेशान कर सकती है। वहीं 300 से अधिक AQI: रहने पर यह वायु सभी के लिए खतरनाक और नुकसानदेह है, चाहे उनकी आयु या स्वास्थ्य कुछ भी हो। 

You cannot copy content of this page