Home Blog Page 67

अब नवादा जिले के किसी भी क्षेत्र में वैध चालान के साथ 600 रूपये प्रति टन की दर से होगा बालू की आपूर्ति, पढ़ें पूरी खबर 

0

अवैध बालू खनन पर रोक लगाने को लेकर बालू अनुज्ञप्तिधारियों ने की बैठक, विभा राज कंट्रक्शन को बालू आपूर्ति के साथ ट्रांसपोर्टिंग की मिली जिम्मेदारी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में अवैध बालू का धंधा सरकारी राजस्व ही नहीं संवेदकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। बालू माफिया जहां सरकारी राजस्व को नुकशान पहुंचा रहे हैं, वहीं आमलोगों के जीवन को भी खतरे में डालने का काम कर रहे हैं। किसी भी मजबूत निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण बालू की वैध आपूर्ति अनिवार्य है।

जिले में सरकारी प्रावधानों के अनुकूल न्यूनतम मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण बालू का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, इसके बावजूद चोरी के बालू की खरीद बिक्री चिंता का विषय बनी हुई है। इसी संदर्भ में सोमवार को विभिन्न बालू घाटों के अनुज्ञप्तिधारियों ने एक बैठक कर जिले भर में न्यूनतम मूल्य पर उत्तम क्वालिटी का बालू आपूर्ति करने का निर्णय लिया है।

खासकर मनोज कुमार महारथी, होमलाइट, स्नेहल राय, मां दुर्गा फ्यूल स्टेशन, हंस ईंधन केंद्र तथा नवीन निश्चल जैसे बालू कंपनियों के प्रोपराइटर ने लंबी मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से प्रेस वज्ञप्ति जारी कर बताया कि चोरी के बालू का उपयोग रोकने के लिए ठोस उपाय किया जाना आवश्यक है, क्योंकि इससे बड़े-बड़े कंस्ट्रक्शन पर बुरा असर पड़ रहा है।

बैठक में कहा गया कि आये दिन पुल गिरने या अन्य भवनों के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण चोरी से आपूर्ति किये गए घटिया किस्म का बालू ही है। इसके अलावा ट्रैक्टरों की जब्ती, पुलिस प्रशासन की दबिश तथा गिरफ़्तारी के साथ मारपीट, रोड़ेबाजी या गोलीबारी तक की नौबत आती रहती है, जो अवैध बालू के क्रेता और विक्रेता दोनों को तबाह कर सकती है।

इन समस्याओं को देखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि बालू उपभोक्ताओं तक किफायती दर से गुणवत्तापूर्ण बालू की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। अनुज्ञप्तिधारियों ने जिलेवासियों के लिए न्यूनतम दर पर उत्तम क्वालिटी का बालू आपूर्ति का निर्णय लिया है साथ ही अंतरजिला स्तर पर होने वाले बड़े निर्माण में ऐसा ही बालू होम डिलीवरी किये जा सकेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में वैध चालान के साथ 600 रूपये प्रति टन की दर से बालू आपूर्ति की जायगी, जिसमें जीएसटी, रॉयल्टी तथा ट्रांसपोर्टिंग चार्ज शामिल होगा। इन एजेंसियों का एक सम्मिलित कार्यालय अमृत नगर नवादा में होगा,

जहां से ऑनलाइन बालू की आपूर्ति की जायगी। इन सभी एजेंसियों ने विभा राज कंट्रक्शन को बालू आपूर्ति के साथ ट्रांसपोर्टिंग की जिम्मेवारी भी दी है। कोई भी उपभोक्ता इस दर पर ऑनलाइन बालू की खरीद कर सकते हैं।

Big breaking- नवादा शहर के दो युवकों का कैसे सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मचा कोहराम, पढ़ें पूरी खबर 

0

एनएच 20 बुधौल खुरी नदी पुल के समीप कौशल यादव के पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ़्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर में मारा धक्का, दोनों युवक दशम का था छात्र 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शनिवार का दिन काल बन गया, शहर का रहने वाला दो नाबालिग युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई। यह दुर्घटना शहर से गुजरने वाली एनएच 20 पर बुधौल के समीप खुरी नदी पुल के पास पूर्व विधायक कौशल यादव के पेट्रोल पम्प के नजदीक हुआ। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि बाइक का परखच्चा उड़ गया। इस दुर्घटना में दोनों युवकों का घटनास्थल पर ही मौत हो गया।

मृतकों में नगर के सद्भावना चौक स्थित सद्भावना होटल के समीप रहने वाले अर्जुन साव, जो सोनारपट्टी रोड में शांति ज्वेलर्स नामक दुकान के संचालक हैं, उनका 17 वर्षीय हर्ष कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक अरविन्द गिरी का 16 वर्षीय पुत्र सूर्यांश कृति उर्फ रित गिरी शामिल है।

रित की मां आर्पण गिरी जिले के महेशडीह पंचायत स्थित घंटा गांव में पंचायत शिक्षिका हैं और अभी इलाज के लिए दिल्ली गई हुई है। जिस बाइक का दुर्घटना हुआ वह बाइक टीभीएस रोनिन कुछ दिनों पूर्व ही खरीदा था, जिसका नंबर-BR- 27V/7781है।  इस दुर्घटना में मारने वाला दोनों युवक नगर के संत जोसेफ स्कूल में दशम वर्ग का छात्र है।

जेवर कारोबारी अर्जुन साव का एकलौता पुत्र था मृतक हर्ष 

मृतक हर्ष अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह अपनी दो बड़ी बहनों से छोटा था। इस दुर्घटना के बाद अर्जुन साव के घर का चिराग बूझ गया है। वहीं दूसरा युवक रित एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा बेटा था। इस घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो इस दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार में बाइक चलाना बताया जा रहा है। हाई स्पीड वाले इस बाइक का रफ्तार इतना तेज था कि हाइवे पर ओभरटेक करने के बाद संतुलन खो दिया और आगे जा रही ट्रैक्टर से जा टकराया।

हालांकि, दोनों युवक हेलमेट पहने हुए था, परंतु बाइक की रफ्तार अत्यधिक रहने के कारण आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और दोनों युवक हमेशा के लिए मौत के आगोश में चला गया। फिलवक्त पुलिस दोनों मृतक युवकों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना ले गई है।

नवादा शहर के इस घर में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, पहुंची पुलिस तो धंधेबाज पति हुआ फरार पत्नी हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

उत्पाद पुलिस ने 46 केन बीयर के साथ एक महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार, शहर के अवैध शराब धंधेबाजों में मचा हड़कंप 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नगर के न्यू एरिया वार्ड नंबर-6 में सूर्य मंदिर के पास

मोहन राम का पुत्र रौशन कुमार के द्वारा अपने घर में शराब छिपाकर भंडारण किया गया है। उक्त घर से शराब की बिक्री की जाती है। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में विभाग के एएसआई सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

गठित टीम के द्वारा उक्त स्थल की तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान मकान के अंदर मुख्य दरवाजे के दाहिने तरफ तीसरे कमरे के अंदर बने छज्जे पर कपड़ा से ढका हुआ किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर 500 एमएल का तीन कार्टून पाया गया,

जिसमें 46 केन बियर बरामद किया गया। शराब बरामद होने के उपरान्त घर में रही रौशन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ के दौरान बताया गया कि शराब उसके पति रौशन कुमार लाते हैं और उन दोनों के द्वारा शराब की बिक्री की जाती है।

उसने यह भी बताया कि उसका पति अभी उत्पाद टीम को देखकर छत पर से कूदकर भाग गया है। गिरफ्तार महिला और उसके फरार पति के विरुद्ध उत्पाद थाना कांड संख्या- 835/24 दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

वारिसलीगंज सीमेंट फैक्ट्री का मामला- सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में हाईकोर्ट द्वारा जनहित याचिका हुआ खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता, पढ़ें पूरी खबर 

0

चीनी मिल को बंद कर बनाया जा रहा सीमेंट फैक्ट्री का किया जा रहा है विरोध, वायु प्रदूषण और जल की समस्या उत्पन्न होने की वजह से किया जा रहा विरोध 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज में चीनी मिल को बंद कराने के बाद अडानी ग्रुप द्वारा निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीमेंट फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगाने की गुहार लगाएंगे।

बता दें कि अडानी ग्रूप द्वारा वारिसलीगंज में चीनी मिल की जमीन पर निर्माणाधीन अंबुजा और एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ वारिसलीगंज की जनता के तरफ से समाजिक कार्यकर्ता निरंजन सिंह के द्वारा वारिसलीगंज निवासी डॉ सुधांशु सुल्तानिया के मार्गदर्शन में दायर जनहित याचिका CWJC No. 17412/2024 को पटना हाईकोर्ट ने 22 नवंबर 2024 को खारिज कर दिया था।

निरंजन सिंह और सुधांशु सुल्तानिया ने बताया कि हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए गए जनहित याचिका के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों का आरोप है कि वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र की घनी आबादी के बीच में अडानी ग्रूप के द्वारा अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है।

जिससे प्रदूषण से होने वाले विभिन्न तरह की बीमारी होने की संभावना से लोग डरे हुए हैं। फैक्ट्री चालू होने पर वारिसलीगंज क्षेत्र में वायु प्रदूषण और जल की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यही कारण है कि यहां की जनता चीनी मिल की जमीन पर कृषि आधारित कोई प्रदूषण रहित उघोग लगाने की मांग कर रहे हैं।

जिसके लिए क्षेत्र वासियों द्वारा शुरूआत में कुछ विरोध प्रदर्शन भी किया गया था, बाबजूद सरकार क्षेत्र वासियों की मांग को नजर अंदाज कर घनी आबादी के बीच सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण करवा रही है। गौरतलब हो कि जिस वक्त चीनी मिल वारिसलीगंज में संचालित था उस वक्त इस क्षेत्र के किसानों के लिए आय का बड़ा श्रोत हुआ करता था। लेकिन इसके बंद होने से किसानों का आय भी बंद हो गया है।

Political Hot News- नवादा एमएलसी अशोक कुमार का जदयू में शामिल होना कहीं राजद के साथ पुराना विवाद कारण तो नहीं, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के राजनीत में मचा सियासी हलचल, निर्दलीय एमएलसी अशोक कुमार का पूरा परिवार वर्षों से राजद के बने रहे खास, नवादा के निर्दलीय एमएलसी अशोक कुमार ने जदयू का दामन थाम दे दिया बड़ा झटका, विधान परिषद में जदयू के खेमे में बैठे अशोक यादव

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आई है, जिसमें नवादा के निर्दलीय एमएलसी अशोक कुमार ने जदयू का दामन थाम कर राजनीति सरगर्मी को बढ़ा दिया है। वर्षों से लालू प्रसाद की पार्टी राजद से जुड़े पूर्व मंत्री राजबल्लभ परिवार का सदस्य एमएलसी अशोक कुमार ने बड़ा झटका देकर चर्चा का बाजार गरम कर दिया है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान पार्षद अशोक कुमार ने

जदयू को अपना समर्थन देकर सियासी गलियारे में हलचल मचा दिया। नवादा स्थानीय प्राधिकार से निर्दलीय विधान पार्षद अशोक कुमार जदयू खेमे में बैठे, जिसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पूर्व अशोक कुमार ने सभापति को पत्र लिखा था कि वे चाहते हैं कि जदयू खेमे में जाकर बैठें, फिर क्या था सभापति ने उनकी मांग को मानते हुए उन्हें जदयू के खेमे में बैठने की मंजूरी दे दी।

गरमायी नवादा जिले की सियासत

बता दें कि अशोक कुमार बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री व नवादा से कई बार विधायक रह चुके राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे हैं और नवादा में राजबल्लभ प्रसाद का एक अलग ही रुतबा है। उनकी पत्नी विभा देवी नवादा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक हैं। विदित हो कि अशोक कुमार पहले राजद के सिंबल पर विधान पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन राजद ने उन्हें टिकट नहीं दिया,

जिसके बाद उन्होंने राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल किया। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भी राजबल्लभ परिवार को राजद ने टिकट नहीं दिया, तभी से एमएलसी अशोक कुमार समय और मौका के इंतजार में लग गए थे। ज्ञात हो कि अशोक कुमार एमएलसी चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाक़ात भी हुई थी।

उसी वक्त से यह कयास लगाया जा रहा था कि आने वाले समय में कुछ बड़ा हो सकता है। आखिर, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने जदयू खेमे में जाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। चर्चा है कि राजद से बदला लेने के लिए एमएलसी अशोक कुमार ने जदयू का दामन थामा,

साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कहीं पूरा परिवार जदयू में शामिल तो नहीं हो जाएंगे। फिलवक्त एमएलसी श्री कुमार चाणक्य नीति अपनाकर जो पहला पाशा फेंका है उससे नवादा में विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने वाली है।

सावधान, आप बैंक से रूपये निकाल कर जा रहे हैं तो कहीं कोई पीछा तो नहीं कर रहा, ऐसा ही अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

0

बाइक की डिक्की से चोरी गया 2 लाख 85 हजार रूपये पुलिस ने किया बरामद, गिरफ्तार सभी चोर ओडिसा राज्य का है रहने वाला, लम्बे समय से गिरोह लूट व छिनतई का कर रहा था नवादा में काम, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा पुलिस ने बाइक की डिक्की से चोरी का रूपये के साथ चार अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार सभी चोर ओडिसा राज्य के रहने वाले हैैं। गुरूवार को पुलिस कार्यालाय के सभागार में एसपी अभिनव धीमन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि

17 दिसम्बर 2024 को जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र में बैंक से रूपये निकासी कर जाने वाले लोगों का रेकी कर रूपये छिनतई व डिक्की से रूपये उड़ाने का काम करता था, जिसका लिखित आवेदन थाना को मिला। उन्होंने बताया कि इस कांड को गम्भीरता से लेते हुए रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि गठित एसआईटी द्वारा चोरी के कांड में संलिप्त 4 अभियुक्तों को गया जिले के फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही उन चोरों के पास से एक बाइक सहित चोरी के 2 लाख 85 हजार रूपये नगद भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी देवनंदन प्रसाद का पुत्र राजकुमार द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया था,

जिसके आधार पर प्राथमिकी संख्या- 236/24 दर्ज किया गया, जिसमें 3 लाख रूपये बैंक से निकालकर आने के बाद डिक्की से चोरी कर लेने की बात कही गई है। एसपी ने बताया कि गठित एसआईटी के द्वारा सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

इसके बाद आसूचना संकलन कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 4 अभियुक्तों को गया जिले के फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना लाया गया, जहां उनसे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे लोग ओडिसा के रहने वाले हैं

तथा फतेहपुर में रहकर इसी तरह का काम करते हैं। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि सबसे पहले वह बैंक से निकल रहे लोगों की रेकी करते हैं, फिर मौका देखकर निकासी गई रूपये को लूट लेते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उक्त चोरों ने बताया कि 17 अक्टूबर 2024 को वादी द्वारा बैंक से पैसे निकासी के बाद इन लोगों द्वारा उसकी रेकी कर बाइक से पीछा किया गया।

पीछा करते हुए वे लोग परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली बाजार पहुंच गए, जहां मौका देखकर उनके द्वारा बाइक की डिक्की में रखे करीब 3 लाख रूपये चुरा लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों में ओडिसा राज्य के जाजपुर जिला अंतर्गत कोरई थाना क्षेत्र के पूर्वो गोट गांव निवासी

काबडी महेश का पुत्र काबडी चरंजीव, जाजपुर गांव निवासी विजय दास का पुत्र अजय दास, गनजाम जिला अंतर्गत सोरडा थाना क्षेत्र के पंचान गांव निवासी ईशु राव का पुत्र शंकर राव तथा सोरडा थाना क्षेत्र के कैथापली साही गांव निवासी टी लक्ष्मण दास का पुत्र टी मारकोंडा दास शामिल है।


महादलित बस्ती स्टालिन नगर में मृतक व घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे डॉ अनुज, गांव में विद्यालय खोलने का किया मांग, पढ़ें पूरी खबर 

0

पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन, कहा रोजगार के लिए यहां के लोगों को बहला फुसला कर पलायन करने पर किया जाता है मजबूर, प्रशासन को सख्ती बरतने व घर में रोजगार देने पर करना होगा पहल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत समाय पंचायत के महादलित बस्ती स्टालिन नगर के दो श्रमिक व एक बच्ची की मौत सड़क हादसे में हो जाने के बाद मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज सिंह पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। बता दें कि पिछले दिनों ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए लगभग 40 की संख्या में उक्त गांव के श्रमिक कानपुर जाने के लिए गाड़ी से बख्तियारपुर जा रहे थे,

तभी नालंदा जिला अंतर्गत हरनौत के पास डिवाइडर से टकराकर श्रमिकों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें दो श्रमिक व एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को पटना पीएमसीएच एवं नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिक्षाविद व समाजसेवी एवं मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल जाना। मृतक बौधा मांझी ,मनोज मांझी और आंचल कुमारी के परिवार एवं बस्ती में घूम-घूमकर अन्य घायलों के परिवार से मिले और उनका दुख दर्द जानकर सहानुभूति दिया।

साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता करने का भी आश्वासन  दिया। उन्होंने बताया कि जब लोगों से बात हुई तब पता चला कि यहां विद्यालय नहीं है सिर्फ एक आंगनबाड़ी केंद्र है। उन्होंने यहां के लिए मांग किया कि विद्यालय और रोजगार की व्यवस्था होना आवश्यक है।

गांव के सैकड़ों लोगों से मिलकर उनसे बात करने पर पता चला कि बड़ी संख्या में यहां के लोग काम करने के लिए भट्ठा पर जाते हैं। गांव के लोग बहुत सीधे और भोले भाले हैं, इन्हें बहला-फुसलाकर काम कराने के लिए दूर-दूर तक ले जाया जाता है, जिसकी वजह से ऐसी घटना घटती है।

उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि आप दूर न जाएं और आसपास में ही मनरेगा आदि में काम करें और अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। डॉ अनुज ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में जो भी आवश्यक मदद होगा वो किया जाएगा। उन्होंने गांव में खाने-पीने की सामग्री भी वितरण किया और

अस्पताल में जाकर घायल लोगों से मिलने का भी आश्वासन दिया। मौके पर अनिल कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, गोरेलाल सिंह, ब्रह्मदेव मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन कुमार, दिलीप कुमार, सोनू कुमार तथा विपुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीपीएससी परीक्षा में नवादा की इस बेटी ने ऐसे लहरायी परचम, बनी प्रेरणाश्रोत, पढ़ें पूरी खबर 

0

चार बहनों में सबसे छोटी अनू दिनकर की इस सफलता पर परिजनों में उत्साह, सेल्फ स्टडी कर बीपीएससी में सफलता हासिल कर दिया मिसाल
अनू की बड़ी बहन पंचायती राज विभाग, दूसरी बैंक पीओ व तीसरी बहन है सिविल जज, रिटार्यड एसएचओ पिता दिनकर दयाल व सेवानिवृत षिक्षिका मां घनष्यामा देवी की प्रेरणा से अनू ने पायी सफलता

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है और बेटियां हमेषा से मेहनत में अव्वल रही हैं। इसी को चरितार्थ कर नवादा की एक बेटी ने बीपीएससी में परचम लहराकर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। नगर के माल गोदाम पोस्टमार्टम रोड निवासी रिटार्यड एसएचओ दिनकर दयाल की सबसे छोटी पुत्री अनू दिनकर ने 69वीं बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इसको लेकर परिवार ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के लोगों में काफी खुषी देखी जा रही है। मंगलवार को बीपीएससी का परिणाम आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। बुधवार को बीपीएससी में परचम लहराने वाली अनू दिनकर ने पत्रकारों को बताया कि यह सफलता उनको तीसरी प्रयास में मिली है।

उन्होंने बताया कि बगैर कोचिंग व ट्यूशन के सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मेरे माता-पिता व तीन बड़ी बहनों का बड़ा योगदान रहा है। अनू की माता सेवानिवृत शिक्षिका घनश्यामा देवी का प्रारम्भिक शिक्षा में काफी सहयोग रहा, वहीं बीपीएससी की तैयारी में सेवानिवृत एसएचओ पिता दिनकर दयाल का प्रोत्साहन ने सफलता के शिखर तक पहुंचाया है।

इतना ही नहीं सेल्फ स्टडी में तीन बड़ी बहनों का भी काफी योगदान रहा है। इन्हीं सब सहयोग के कारण अनू ने इतनी सफलता बगैर किसी कोचिंग व ट्यूशन के हासिल कर कामयाबी के परचम को लहराने में सफल हुई है। वह बताती है कि उनकी बड़ी बहन चन्द्रकला बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है,

दूसरी बहन शशि प्रभा इंडियन बैंक पटना में पीओ है तथा तीसरी बहन अरूनिमा सिविल जज बनकर पटना में कार्यरत है। वहीं दो छोटा भाई यूपीएससी की तैयारी करने में जुटे हैं। अनू के माता-पिता बताते हैं कि जब बीपीएससी के दो परीक्षा में हाताश हो गई थी तब उसे हिम्मत देकर हौसला बढ़ाने का काम किया और तैयारी में जुटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया,

इसी का परिणाम है कि अनू ने बीपीएससी जैसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। अनू ने बताया कि मौसेरा भाई सन्नी दयाल के साथ पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी करती थी, तभी सन्नी ने बीपीएससी क्वालीफाई कर डीएसपी बन राजगीर में प्रषिक्षण प्राप्त कर रहा है। 



आईआईएम बोधगया ने सामाजिक स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का क्यों उठाया बीड़ा, पढ़ें पूरी खबर 

0

स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, आईआईएम बोधगया ने स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएसआई इंडिया के साथ एमओयू पर किया हस्ताक्षर

  Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

देश की बड़ी प्राद्योगिक संस्थान आईआईएम बोधगया ने 2023 में संस्थान द्वारा शुरू किए गए द्विवर्षीय पूर्णकालिक एमबीए (अस्पताल एवं हेल्थकेयर मैनेजमेंट) के माध्यम से सामाजिक स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 26 नवंबर को पीएसआई इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

जिसमें एमबीए (एचएचएम) कार्यक्रम बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों, सार्वजनिक स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल स्वास्थ्य, स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य देखभाल परामर्श सहित संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उद्योग की समग्र सराहना प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ विनीता सहाय और पीएसआई इंडिया के कार्यकारी निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा ने इस सहयोग की रणनीति और भविष्यवादी प्रकृति पर जोर देते हुए कहा कि एमओयू का उद्देश्य अकादमिक उत्कृष्टता एवं सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देना है।

आईआईएम बोधगया में एमबीए (अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन) कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो स्वप्नराग स्वैन ने छात्रों के लिए सामाजिक स्वास्थ्य मुद्दों से अवगत होने और परियोजना कार्यान्वयन के लिए संभावित समाधान विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में सहयोग पर प्रकाश डाला।

पीएसआई इंडिया के विषय विशेषज्ञ उचित विषयों पर देंगे लेक्चर

इस एमओयू के तहत पीएसआई इंडिया के विषय विशेषज्ञ उचित विषयों पर लेक्चर देंगे और एमबीए-एचएचएम के छात्रों को सामुदायिक इमर्शन, इंटर्नशिप और अंतिम प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करेगा। एमबीए-एचएचएम कार्यक्रम के तहत समर इंटर्नशिप 4 महीने की अवधि की है, जो कार्यक्रम में विशिष्टता लाती है।

इसके अलावा आईआईएम बोधगया और पीएसआई इंडिया सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में उचित मुद्दों पर ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और चर्चा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त अनुसंधान और राउंड टेबल चर्चा, सेमिनार, कार्यशालाएं और सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमत हुए हैं।

संस्थान स्वास्थ्य सेवा उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए लगातार रणनीतिक कदम उठा रहा है और खुद को स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन शिक्षा और अनुसंधान के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एमओयू संस्थान को उद्योग और शिक्षा जगत के बीच अंतर को समाप्त कर स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन शिक्षा में अकादमिक उत्कृष्टता में प्रगति करने में बड़ा सहयोग मिलेगा।

पैक्स चुनाव- डीएम-एसपी ने ऐसे किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पहले चरण में 61 प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें पूरी खबर 

0

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ प्रथम चरण का चुनाव, मतदाताओं में दिखा उत्साह, नहीं हुआ कहीं कोई अप्रिय घटना 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा डीएम रवि प्रकाश एवं एसपी अभिनव धीमन द्वारा आज संयुक्त रूप से पैक्स निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सिरदला एवं मेसकौर प्रखंड के पैक्स बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश दिया

कि तीन बजे तक पहुंचने वाले मतदाताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेश करायें एवं सभी मतदाताओं सेे शत-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करेंगे। मंगलवार को डीएम एवं एसपी द्वारा मेसकौर प्रखंड के पैक्स गोदाम मेसकौर में बूथ नंबर-5 ’क’ ’ख’ एवं ’ग’, केशोराम इंटर विद्यालय बिजू बिगहा बूथ नंबर-3 ’क’ ’ख’ एवं ’ग’,

पैक्स गोदाम अकौना सिरदला में बूथ नंबर-5 ’क’ ’ख’ ’ग’ ’घ’ एवं ’ड़’ तथा मध्य विद्यालय सिरदला में बूथ  नंबर-12 ’क’ ’ख’ ’ग’ एवं ’घ’, का निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थी।

वहीं गोविंदपुर, कौआकोल, मेसकौर, रजौली और सिरदला प्रखंडों में पैक्स चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करा लिया गया। चुनाव के पहले चरण में कुल 5 प्रखंडों में कुल एक लाख 14 हजार 54 वोटर्स के द्वारा मतदान किया जाना था, जिसमें पहले चरण में कुल 61 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों पर वोटर्स की काफी भीड़ दिख रही थी। मतदान सुबह से ही शुरू हो गया और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी।

मतदान केन्द्रों पर पीसीसीपी व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए थे। डीएम तथा एसपी के द्वारा कई वोटर्स की आशंका पर ई-पैक्स ऐप से जांच करायी गई। वहीं गोविंदपुर में 61 प्रतिशत, सिरदला में 60.98 प्रतिशत, कौआकोल में 62 प्रतिशत, रजौली में 58.72 प्रतिशत तथा मेसकौर में 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसमें कुल पांचों प्रखंड का मतदान लगभग 61 प्रतिशत के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, डीसीएलआर रजौली, प्रभारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बीडीओ तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page