Home Blog Page 53

मॉडर्न इंगलिश स्कूल में छात्रों ने ऐसे मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे मोहित, पढ़ें पूरी खबर 

0

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने हर किसी को भक्ति भाव में डूबो दिया, निदेशक डॉ अनुज ने कहा महाशिवरात्रि एक पर्व ही नहीं बल्कि हर देशवासी में धर्म के प्रति अटूट विश्वास का है प्रतीक

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के न्यू एरिया स्थित प्रसिद्ध मॉडर्न शैक्षणिक समूह की शाखा न्यू मॉडर्न इंगलिश स्कूल में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई, साथ ही साथ शिव पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी ने सभी का मनमोहन लिया।

बच्चों ने जब शिव और पार्वती के रूप को धारण किया तो ऐसा लग रहा था मानो भगवान बच्चों के रुप में धरती पर पधारे हों। इस दौरान बच्चों ने शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत कर उनका आशीष प्राप्त किया। नन्हें मुन्ने बच्चे शिव परिवार श्री गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, विश्वास व आस्था का परिचय दिया।

बच्चों के द्वारा भगवान शिव के भजनों पर बड़ा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की छात्रा स्नेहिल प्रभाकर के द्वारा शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रार्थना सभा में महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर आयोजित हो रहे विशेष चेतना सत्र में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि

महाशिवरात्रि एक पर्व ही नहीं बल्कि हर देशवासी में धर्म के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इससे बच्चों में आस्तिकता का भाव आता है, ईश्वर के प्रति आस्था, भक्ति व आध्यात्मिकता का विकास होता है। इस पर्व का उद्देश्य अपने आप में ईश्वर के प्रति आस्था-भाव दर्शाना,

उनमें आध्यात्मिक गुणों का विकास करना है। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को शिवरात्रि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शिव की महिमा अपार है। भगवान शिव को शंकर, भोलेनाथ, महादेव, महाकाल इत्यादि कई नमों से जाना जाता है।

शिक्षिका स्वीटी कुमारी ने बच्चों को भगवान शिव के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शिव हमारी प्रेरणा है। हमें उनके जीवन से दया, करुणा, त्याग, दान आदि सीखना चाहिए। उन्होंने ने बताया कि इस तरह के आयोजन के जरिए बच्चे शिक्षा व संस्कार दोनों सीखने का मौका पाते हैं।

कार्यक्रम के संचालन में उपप्राचार्य सुशील कुमार, शिक्षकों में कुमारी स्वीटी, स्वीटी कुमारी, माधवी कपूर, पवन कुमार, आशीष कुमार तथा धीरज सहित सभी विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।

नवादा पुलिस ने एक माह पूर्व गया जिले के एक व्यवसायी से लाखों रूपये लूट मामले का ऐसे किया उद्भेदन, पढ़ें पूरी खबर 

0

लूटी गई राशि में 30 हजार रूपये व दो बाइक के साथ एक अंतरजिला समेत तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में एक माह पूर्व गया जिले के एक व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में व्यवसायी से लुटेरों ने 3 लाख 23 हजार 90 रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें लूटी गई राशि में 30 हजार कैश, तीन मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय इमरान परवेज ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को गया जिले के एक व्यवसायी नवादा जिले के वारिसलीगंज बाजार से तीन लाख 23 हजार 90 रूपये तगादा कर बाइक से गया लौट रहे थे, तभी नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी से तगादा की राशि लूट लिया था।

घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी के लिखित आवेदन के अलोक में कादिरगंज थाना कांड संख्या-31/25 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए कादिरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने सटीक आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटेलिजेंसी के आधार पर इस लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव निवासी अजय यादव का पुत्र गोलू यादव, बिशनपुर गांव निवासी सरयुग यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव तथा

झारखंड राज्य अंतर्गत कोडरमा जिले के नासरगंज थाना क्षेत्र के बासोडीह गांव निवासी बाल्मीकि तिवारी का पुत्र पप्पू कुमार उर्फ पुरुषोत्तम शामिल है। उन्होंने बताया कि लूटी गई कैश राशि में 30 हजार रूपये गोलू यादव के घर बलवा पर से बरामद किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है, वहीं गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BigBreaking- नवादा में न्यायालय के आदेश पर किस मामले में समाहरणालय एवं अतिथि गृह में चिपकाया गया कुर्की का इस्तेहार, पढ़ें पूरी खबर 

0

फुलवरिया जलाशय परियोजना के लिये अधिकृत की गई भूमि की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर अदालत ने उठाया यह कदम, वर्ष 1986 से अदालत में चल रहा था मामला 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में व्यवहार न्यायालय के एक अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया, जिससे प्रशासनिक महकमे में कोलाहल मच गया। दरअसल, अदालत के आदेश पर नवादा समाहरणालय एवं अतिथि गृह में इस्तेहार चिपकाया गया है। फुलवरिया जलाशय परियोजना के लिये अधिकृत की गई भूमि की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर अदालत ने यह कदम उठाया है।

प्रथम अवर न्यायाधीश आशीष रंजन के आदेश पर इस्तेहार चिपकाया गया, जिससे जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है। सरकार के द्वारा 10 लाख 27 हजार 3 सौ 88 रूपये 27 पैसे का भुगतान किया जाना है। अदालत ने भूमि अधिग्रहण करने की तिथि से वर्ष 2015 में केवल एक लाख बीस हजार रूपये 15 फिसदी सूद के साथ भुगतान करने का आदेश दिया था।

परंतु, जिला प्रशासन के द्वारा उक्त राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर सूद के कारण मूल राशि 10 लाख रूपये से अधिक पहुंच गया है। यह मामला अदालत में वर्ष 1986 से चल रहा है। जानकारी अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के रानिवास गांव की भूमि को फुलवरिया जलाशय के लिये सरकार ने भूमि को अधिग्रहित किया था।

इस योजना अंतर्गत सरकार ने रानिवास गांव निवासी शांति देवी की भूमि को भी अधिग्रहित किया गया था। सरकार ने भूमि का मूल्य केवल 3 हजार 9 सौ 99 रूपये 93 पैसा का ही भुगतान भूस्वामी को किया। सरकार के द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि का कम मूल्य का भुगतान किये जाने पर भूस्वामी ने अदालत में भूमि अधिग्रहण वाद संख्या- 496/86 दायर किया था,

जो सुनवाई उपरांत दिनांक 28/08/15 को आदेश पारित करते हुए एक लाख बीस हजार रूपये 15 फिसदी सूद के साथ भुगतान करने का आदेश दिया था। परंतु, जिला प्रशासन ने उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया, तब भूस्वामी ने अदालत में इजरायल वाद संख्या- 3/22 दायर किया।

जिसके बाद प्रथम अवर न्यायाधीश द्वारा राशि वसूली को लेकर जिला प्रशासन के समाहरणालय एंव अतिथि गृह को कुर्क किये जाने का इस्तेहार निर्गत किया गया। जिसका अनुपालन करते हुए दोनों सरकारी भवन पर ढोल बजाकर इस्तेहर चिपकाया गया है। जिसमें अधिवक्ता रंजीत पटेल भी मौजूद थे। 

अगर आपके भी बच्चे माॅडर्न ग्रुप के विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा दिये हैं तो जान लीजिये कब और कैसे मिलेगा रिजल्ट की जानकारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

कुंती नगर मॉडर्न स्कूल में आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2053 बच्चे, 27 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट, मॉडर्न स्कूल के बेवसाईट पर भी देख सकते हैं परिणाम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग प्रथम से नवम वर्ग तक के लिए नामांकन जांच परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित प्रतिष्ठित संस्थानों में एकमात्र दक्षिण बिहार में शिक्षा के अग्रदूत के रूप में प्रसिद्ध माॅडर्न शैक्षणिक समूह के विभिन्न विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसके लिए माॅडर्न इंग्लिश स्कूल (कुंती नगर), माॅडर्न इंग्लिश स्कूल (न्यू एरिया), न्यू माॅडर्न इंग्लिश स्कूल (न्यू एरिया), माॅडर्न चिल्ड्रेन स्कूल (कचहरी रोड) तथा माॅडर्न पब्लिक स्कूल (राम नगर), मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 23 फरवरी को माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर में आयोजित किया गया।

इस बेवसाईट पर देख सकते हैं परिणाम

माॅडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया के उप प्राचार्य सह परीक्षा नियंत्रक सुजय कुमार ने बताया की परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी 2025 को घोषित किया जाएगा, जिसे विद्यालय की वेबसाईट www.mesnawada.com तथा माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया में सूचना पट्ट पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन एवं खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मशहूर माॅडर्न शैक्षणिक समूह के विद्यालयों में नामांकन लेने के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसका इंतज़ार अभिभावकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी रहता है।

मॉडर्न के विद्यालयों में विश्वास जताने के लिए निदेशक डॉ अनुज ने दिया धन्यवाद

बच्चों को परीक्षा दिलाने आये अभिभावकों को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने मॉडर्न शैक्षणिक समूह पर विश्वास जताने के लिए अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अपने बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए निश्चित ही एक उत्कृष्ट संस्थान को चुना है। हमारे शैक्षणिक समूह के सभी विद्यालय अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद, गीत-संगीत, अन्य कला-कौशल और नैतिक शिक्षा के साथ-साथ सख्त अनुशासन में भी सबसे आगे हैं।

मॉडर्न शैक्षणिक समूह का मौलिक सिद्धांत शिक्षा-सेवा रहा है ना कि शिक्षा का व्यवसायीकरण करना। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर परंतु मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था प्रारंभ से ही रही है। यहां उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के बेहतरीन शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों की वैज्ञानिक, साहित्यिक और कलात्मक अभिरुचियों का ध्यान रखते हुए उनके उन्नयन के लिए सदैव प्रयासरत है। इसका निश्चित लाभ आपके बच्चों को अवश्य मिलेगा। विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, धर्मवीर कुमार सिन्हा, मणिकांत मिश्रा आदि ने उपस्थित सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं उनकी हौसला अफजाई की।

शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा अभिभावकों को हर तरह की जानकारी दी गई। विद्यालय के भव्य और हरे भरे प्रांगण को देख अभिभावकों तथा परीक्षार्थियों में काफी उत्साह और प्रसन्नता दिखी। इस प्रवेश परीक्षा के संचालन में माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर के प्राचार्य गोपाल चरण दास, माॅडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुखदेव प्रसाद सिंह, माॅडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के उप प्राचार्य एकेएस, माॅडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के उप प्राचार्य एमके विजय, माॅडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया के उप प्राचार्य सुजय कुमार, न्यू माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार तथा

शिक्षकों में मनीष कुमार पांडेय, रौशन मिश्रा, अखिलेश्वर सिंह, धर्म प्रकाश, उमेश पांडेय, मुकेश कुमार, विजय अकेला, विपुल कुमार, सुनील कुमार वर्मा, लक्की, नूतन, अंजना दीक्षित, अनुमेहा कुमारी, विपुल कुमार, इंद्रजीत मिश्रा, चंद्रदीप प्रसाद, दीपक पुष्टि, गोपाल कुमार, आशुतोष आनंद, नीरज कुमार, दिव्या कुमारी, रूपाली राणा, हनी कुमारी, धीरज कुमार, मधुसूदन, मंटू कुमार, अनुपमा, पायल, सुजाता, स्वीटी, कृष्णा, पूजा कुमारी, मिथिलेश कुमार, सुधीर कुमार, एसके रंजन, मनोरंजन पांडेय, गोपाल कृष्ण, प्रभात कुमार, पंकज पांडेय, वीरेंद्र कुमार, आरपी शर्मा, ओपी शर्मा, अरविंद कुमार, रवि शंकर कुमार, जयंत कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी, जुनाफा एवं मुख्य अकाउंटेंट समीर सौरभ सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मार्च क्लोजिंग से पहले इतने दिनों तक बैंक कर्मी क्यों रहेंगे हड़ताल पर, नवादा में हड़ताल को लेकर किया प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर 

0

बैंक यूनियनों के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर जिले के बैंक कर्मचारी 24 व 25 मार्च को करेंगे देशव्यापी हड़ताल, 22 मार्च को दूसरा शनिवार और 23 मार्च को रविवार रहने से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

मार्च क्लोजिंग से पहले बैंक यूनियनों के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर 24 व 25 मार्च को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इसके चलते अगले महीने मार्च के अंतिम सप्ताह में चार दिन तक बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा, क्योंकि 22 मार्च को दूसरा शनिवार व बिहार दिवस होने और 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

चार दिन के बाद बैंकों में कामकाज 26 मार्च को ही सुचारू से हो पाएगा। हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। इसको लेकर नवादा जिला इकाई ने विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर एसबीआई मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया।

बैठक में यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पूरे देश के बैंकों में 24 व 25 मार्च को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए नवादा जिला इकाई ने विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रदर्शन करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

भारतीय स्टेट बैंक के गया जोन के जोनल अध्यक्ष नीतीश कुमार व केनरा बैंक के सौरभ कुमार ने कहा कि बैंकर्स की विभिन्न मांगें काफी समय से लंबित हैं, लेकिन उन पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी कैडर्स में पर्याप्त भर्ती करना व सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाना,

बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का कार्यान्वयन करना, परफार्मेंस समीक्षा और पीएलआई पर डीएफएस के हालिया निर्देशों को तत्काल वापस लिया जाना, अनियंत्रित बैंकिंग जनता द्वारा हमले व दुर्व्यवहार के विरुद्ध बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना,

पीएसबी में वर्कमैन-आफिसर डायरेक्टर के पद भरना तथा आईबीए के पास लंबित शेष मुद्दों का समाधान करना आदि शामिल हैं। इस आंदोलन में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक तथा यूनियन बैंक आदि के कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे।

नवादा में तेजस्वी यादव ने झारखंड की तरह क्यों कहा मेरी सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को प्रति माह मिलेगा 25 सौ रूपये और भी मिलेगा बहुत कुछ, पढ़ें पूरी खबर 

0

दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने, पांच सौ रूपये में गैस सिलेंडर देने का किया घोषणा, कहा बिहार में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर, सबसे ज्यादा मंहगाई का दंश झेल रही हैं महिलाएं, राजद के दो विधायकों ने कार्यक्रम से बनाए रखा दूरी, राजनीति गालियारे में चर्चाओं का बाजार है गरम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत गुरूवार को नवादा पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नवादा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि 11 साल से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और 20 साल से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में सबसे अधिक मंहगाई का दंष महिलाएं झेल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जिला से लेकर बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका सुझाव लिया जाय। इसके अलावा महिलाओं से भी संवाद कर उनका सुझाव लिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाएं को घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। आमदनी कम है और खर्च ज्यादा है। 

हमारी सरकार बनी तो माई-बहिन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह 25 सौ रूपये 

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनेगी तो महिलाओं की परेशानी को देखते हुए मैं माई-बहिन सम्मान योजना को लागू कर उन्हें 2500 रूपये प्रति माह दिया जायगा, जिससे उन्हें घर चलाने में सहयोग मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार की घोर कमी है। बेरोजगार युवक और युवतियां-महिला और पुरुष यहां तक की बुजुर्ग भी रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए गरीब लोगों को 200 यूनिट मुफ्त में बिजली दी जाएगी।

इसके अलावा 1200 रूपये में मिलने वाले गैस सिलेंडर को 500 रूपये में देनें का काम करेंगे। बुजुर्ग और विधवा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा। बिहार में स्मार्ट मीटर में काफी गड़बड़ी का शिकायत लोगों द्वारा मिल रहा है। इसे ठीक-ठाक कर 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त हमारी सरकार बनी तो लोगों को मिलेगा। बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगवा कर युवाओं, बेरोजगारों का पलायन रोकने का काम किया जाएगा। 

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को बताया दुर्गती यात्रा

उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा को दुर्गती यात्रा करार देते हुए कहा कि इस यात्रा में सरकारी खजाने का सिर्फ लूट हो रहा है। इस यात्रा में 2 अरब, 25 करोड़, 78 लाख रूपये खर्च है। यात्रा में पटना से साथ-साथ चलने वाले चंद अधिकारी जनता से उन्हें कोसों दूर रखकर सिर्फ हरा भरा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल चेहरा है सारे काम उनके डी बोस के द्वारा किया जाता है।

बिहार में अपराध चरम है। विधि व्यस्था खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जनवरी 2025 में 137 चुनिंदा घटनाएं घट चुकी है। चंद अधिकारी बिहार के खजाने पर कब्जा जमाये हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने कहा कि बिहार में घूसखोरी चरम पर है। पुल-पुलिया गिर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं में लूट मची हुई है। 5 लाख के काम का बजट एक करोड़ का बनाया जा रहा है। 

संवाद यात्रा के दौरान ग्राउंड लेबल के कार्यकर्ताओं से मिलने का मिला अवसर

उन्होंने कहा कि संवाद यात्रा का यह आखिरी कार्यक्रम नवादा के बाद पटना में 21 फरवरी को होना है। इस दौरान ग्राउंड लेबल के कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला। कार्यकर्ताओं से लिए गए फीडबैक के आधार पर संगठन को और धारदार बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद यात्रा के दौरान महिला संवाद करने का भी अवसर मिला। महिलाओं से मिलकर यह जाना कि महंगाई का मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर ही पड़ी है।

बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगवा कर युवाओं, बेरोजगारों का पलायन रोकने का काम किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष उदय कुमार यादव, जिला प्रभारी हुमायू अख्तर तारिक, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, मुंगेर लोकसभा के प्रत्याशी अनिता कुमारी, अशोक महतो, गौतम कपूर चन्द्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी मुकूंद सिंह, चंदन कुमार चौधरी, प्रेमा चौधरी, पिंकी भारती, रेणु सिंह, निलम प्रवीण तथा निलम पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

दुःखद घटना- नवादा में कैसे गैस सिलेंडर लिकेज होने से मासूम सहित एक परिवार के तीन लोग झूलसे, पढ़ें पूरी खबर 

0

गैस सिलेंडर लीक होने से न लोग झूलसे लोगों को किया गया सदर अस्पताल में भर्ती, परिजन व ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, पकरीबरावां के छतरवार गांव में हुई घटना, सूचना पर डायल 112 व दमकल की टीम जुटे रहे राहत कार्य में 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार  

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रवार गांव में मंगलवार की देर शाम गैस सिलेंडर लीक होने से परिवार के तीन लोग बुरी तरह झूलस गए। जिन्हें डायल 112 के सहयोग से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

जहां से उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम स्थानीय निवासी विनोद चौधरी की पत्नी सुनीता देवी अपने घर में रोटी बना रही थी, जहां परिवार के सभी लोग एक साथ उसी स्थान पर बैठे थे,

तभी अचानक गैस लीक होने से उठी आग की लपटों में वहां रहे विनोद चौधरी एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी व 2 साल का बच्चा सुमन कुमार बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गए। घटना के बाद मची अफरा-तफरी के पश्चात गांव के लोग पीड़ित के घर पहुंचकर जुट की बोरी से सिलेंडर को ढक्कर आग पर काबू पाया गया।

वहीं परिजनों ने इस मामले की सूचना डायल 112 को की टीम झुलसे लोगों को उठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने सादर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण अशोक चौरसिया ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दिया,

जहां पहुंची एक छोटी अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन पदाधिकारी जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आग बुझ गई थी। इस घटना को लेकर अग्निशमन अधिकारी सोम बहादुर तमंग ने बताया कि 40 वर्षीय विनोद चौधरी का एक हाथ करीब 4.5% जल गया। वहीं उनकी 38 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी का दोनों हाथ व चेहरा 35% जल गई,

जबकि घटना के वक्त मौजूद उनका 3 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार का  दोनों हाथ, पैर एवं फेस 40% जल गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लिकेज रहने से होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर अग्निशमन कार्यालय वापस लौट गए।

नवादा में रोटरी ने कर दिया बड़ा काम, 76 निःशक्तों का अंग प्रत्यारोपण कराकर दिखाया जीने की राह, पढ़ें पूरी खबर 

0

तीन दिवसीय रोटरी ने निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन कर रोटरी के सौजन्य से 76 लोगों को मिली नई जिंदगी, 15 से 17 फरवरी तक चलाया गया शिविर

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

रोटरी क्लब ऑफ नवादा एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के तत्वाधान में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 76 लोगों को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें नई जिंदगी देते हुए जीने की राह दिया गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस शिविर में नवादा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले के निःशक्त भी इसका लाभ लेने पहुंचे। इतना ही नहीं दो-तीन लोग कोलकाता से भी पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाया।

पिछले कई वर्षों से रोटरी द्वारा कटे हाथ-पैर की जगह कृत्रिम हाथ-पैर निःशुल्क लगवाया जा रहा है। इस शिविर में अपने परिजन के साथ आई मात्र 3 साल की बच्ची के कटे पैर में जब कृत्रिम पैर लगाया तो वह खुशी से झूम उठी। रोटरी क्लब ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। सोमवार की देर शाम तक कृत्रिम अंग लगवाने वाले लोगों की काफी भीड़ केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में देखी गई।

दरअसल नगर के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में रोटरी द्वारा यह शिविर लगाया गया था। शिविर में पहुंचे निःशक्त बचपन में ही अपने दो हाथ और एक पैर गवा बैठे नवादा नगर के माल गोदाम निवासी विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन होता था, लेकिन मुझे जानकारी नहीं होती थी, जब रोटरी क्लब के सदस्यों ने मुझे जानकारी दी तब मैं इसका लाभ उठाकर अपने दोनों हाथ और एक पैर को लगवाया, जिससे मैं अब आम लोगों की तरह जिंदगी जी सकता हूं।

इस शिविर का आयोजन 15 फरवरी से 17 फरवरी तक किया गया था। इस मौके पर इलेक्टेड एजी रोटेरियन नवीन कुमार सिन्हा छवि और रोटेरियन वजीर प्रसाद ने कहा कि रोटरी क्लब अपने विजन और मिशन में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को जानकारी नहीं मिल पायी, जिसके कारण वे लोग नहीं पहुंच पाए। रोटरी क्लब यह प्रयास करेगी कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाए, जिससे पैसे के अभाव में कृत्रिम अंग लगाने में अक्षम रहे लोगों को समुचित इलाज हो सके।

उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में रोटरी क्लब के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए जो व्यवस्था किया गया है वह काफी सराहनीय है। साथ ही इस हॉस्पिटल में डायलेसिस की भी व्यवस्था आम जनों के लिए किया जाना है, जो काफी कम किफायत दर पर लोगों को लाभ मिलेगा। आगे भी ऐसे जनहित के कार्यों को करते रहने की उम्मीद जताया। वहीं रोटेरियन सह केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बसंत कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब के द्वारा जो अंग प्रत्यारोपण किया गया, वह महावीर सेवा संस्थान कोलकाता के द्वारा किया जा रहा है।

इसके लिए रोटरी क्लब के हर सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा है। इसकी सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था। शिविर में जिले के बाहर जहानाबाद, जमुई व कोलकाता से निःशक्त लाभ लेने पहुंचे। वहीं रोटेरियन डॉ आरपी साहू ने बताया कि कोरोना काल में भी रोटरी क्लब के द्वारा दो बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैै।

उन्होंने कहा कि लाखों रूपये खर्च कर लोग डॉयलेसिस कराते हैं, लेकिन यहां मात्र 15 सौ रूपये में डायलेसिस का लाभ मिलेगा। इसके सफल आयोजन में रोटरी क्लब नवादा के इलेक्टेड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष पियुष कुमार, अनिल भगत, सत्येन्द्र प्रसाद गुप्ता, अविनाश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, प्रो ओम प्रकाश, पंकज कुमार, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, चेतन सुसरिया, डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ नीरज तथा राकेश आनंद सहित दर्जनों रोटेरियन व समाजसेवी जुटे रहे।

पहचानिये इंसानियत के इस मसीहा को, जो न जनप्रतिनिधि है और ना ही सरकारी अधिकारी, फिर भी गरीब व पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनकर दौड़ पड़ते हैं सहायता करने, पढ़ें पूरी खबर 

0

इंसानियत का जज्बा लिए डॉ अनुज पहले ठंड से गरीबों को बचाया, अब अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर किया आर्थिक सहयोग, दिया हर संभव मदद करने का भरोसा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने इंसानियत और मानवता का जो मिसाल प्रस्तुत किया है वह काबिले तारीफ है। डॉ अनुज न तो जनप्रतिनिधि हैं और ना ही कोई सरकारी अधिकारी हैं, फिर भी गरीब व पीड़ित लोगों के लिए मसीहा बनकर उनके हर दुख में सहयोग करने पहुंच जा रहे हैं।

पिछले दिनों ठंड में हजारों गरीब व लाचार लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का काम कर चुके हैं। वहीं जिले के नारदीगंज प्रखंड में बीते सप्ताह एक बड़ी आग लगने से स्थानीय नागरिक भयभीत हैं। बीते शनिवार की रात्रि नारदीगंज बाजार के वार्ड संख्या-10 एवं 11 के बीच सड़क किनारे पांच दुकान अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गया था।

जब तक लोग गुहार मचाते और आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पांचों दुकानें बुरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नवादा के जाने-माने समाजसेवी शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।

पीड़ित परिवारों से मिलकर अग्निकांड से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस अग्निकांड में मो शाहीद सब्जी विक्रेता, मो छोटू मियां सब्जी विक्रेता, मो लाल मुनी मियां सब्जी विक्रेता, सुनील चौरसिया पान विक्रेता तथा अनिल चौरसिया पान विक्रेता के दुकानें जलकर राख हो गया।

आग लगने से साधारण व्यवसाय करने वाले इन परिवारों को हजारों की क्षति हुई। इस दुख की घड़ी में पीड़ित लोगों से मिलकर डॉ अनुज ने आर्थिक सहयोग किया, ताकि पुनः ये लोग अपना व्यवसाय को शुरू कर सके और परिवार की जीवकोपार्जन के लिए उचित व्यवस्था कर सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने की घटना की जांच प्रशासन को करनी चाहिए और उचित मुआवजा देनी चाहिए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक दुकानदार ने कहा कि हम शब-ए-बारात की तैयारी में लगे थे। इस हादसे में हमारा बड़ा नुकसान हुआ है।

डॉ अनुज ने आश्वासन दिया कि वह पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे। उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बता दें कि घटना के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आग लगने के कारणों की जांच करवाने की बात भी कही।

दुःखद घटना- नई दिल्ली प्लेटफार्म पर भगदड़ में नवादा के मां-बेटी की ऐसे हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

तीन साल की दूसरी बच्ची को किसी तरह पति गोद में दाबकर बचाया जान, हरियाणा के ईंट भट्ठा पर सपरिवार पलायन कर गए थे काम करने, इंदिरा आवास के लिए पूरा परिवार लौट रही थी घर 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

शनिवार की रात्रि नई दिल्ली के प्लेटफार्म पर हुई भगदड़ में नवादा के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें मृतक मां और बेटी शामिल है। यह घटना उस वक्त हुई जब मृतका अपने पति और बच्चों के साथ नवादा आने के लिए ट्रेन चढ़ने पहुंची थी। तभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गया,

जिसमें नवादा की महिला व उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। भगदड़ शांत होने के बाद शव की पहचान जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवासराय गांव निवासी राजकुमार मांझी की पत्नी शांति देवी और उसकी 5 वर्षीय मासूम बेटी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मृतक शांति देवी अपने परिवार के साथ हरियाणा के एक ईंट भट्ठा पर काम करने गई थी। इस दौरान मृतका का नाम इंदिरा आवास की सूची में दर्ज की गई। घर के अन्य परिजनों ने इंदिरा आवास का लाभ लेने के लिए सर्वेयर के द्वारा घर के पास फोटो करवाने के लिए सूचित किया।

सूचना बाद मृतका शांति देवी पति और दो बच्चों के साथ अपनी जिगर की टुकड़ा दोनो बच्ची और पति को साथ लेकर घर के लिए चली थी। हरियाणा से ट्रेन पकड़कर नई दिल्ली पहुंची, उसके बाद नई दिल्ली से गया आने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतेजार कर रही थी, तभी दिल्ली के प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गया,

इस भगदड़ में दबकर मां और बेटी की मौत हो गई। जबकि किसी तरह पति राजकुमार अपनी 3 साल की बेटी को गोद में दबाकर जान बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के गांव-परिवार तथा हरियाणा के ईंट भठा पर कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

बताया जाता है कि राजकुमार की मां की मौत दो माह पूर्व और पिता की मौत अगस्त 2024 में हो चुकी है और अब पत्नी तथा 5 साल की बेटी की मौत ने उनके उपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं जमुआवां-पटवासराय के सरपंच ने कहा कि शांति और उनकी मासूम बेटी की मौत का कारण पलायन है।

वहीं शव लाने के लिए परिजन नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीण और परिजन गांव में शव आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना की सूवना बाद पूरे गांव में मतमी सन्नाटा पसर गया है। 


You cannot copy content of this page