Home Blog Page 52

विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने वाले मृतकों की हुई पहचान, मां, बेटा, बेटी व एक चालक की ऐसे हुई दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

गया जिले के रहने वाले थे मृतक, तीनों को करंट की चपेट में देख एक ट्रक चालक की बचाने में गई जान, नारदीगंज के वनगंगा-जेठियन मार्ग पर राजीव नगर के पास हुई घटना

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा के लिए बुधवार का दिन ब्लैक वेडनेसडे साबित हुआ। एक साथ बस पर सवार तीन यात्रियों सहित चार लोगों की मौत का सनसनी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहा जाता है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो जाती है तब तक सरकारी महकमे का नींद नहीं खुलता है। इसका जीता जगता उदाहरण है वणगंगा-जेठियन मार्ग में राजीव नगर के पास की घटित घटना है, जहां बुधवार के दोपहर एक बजे के लगभग चार लोग काल के गाल में समा गए।

वणगंगा-जेठियन मार्ग में हंडिया पंचायत के राजीव नगर गांव के पास बिजली की चपेट में आ जाने से एक महिला व दो बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि राजीव नगर गांव के पास सड़क किनारे एक लिपटस का पेड़ था, जो कभी भी गिर सकता था। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को दिया गया था, लेकिन किसी भी अधिकारी के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को तेज हवा के कारण पेड़ गिर गया।

पेड़ के चपेट में आने से पास से गुजर रहा 11 हजार बिजली का तर भी गिर गया। उसी समय नालंदा जिले के राजगीर से गया के खिजरसराय जानेवाली बस उस रास्ते से गुजर रही थी। पेड़ को गिरता देख ड्राइवर बस को रोक दिया। बस के रुकते ही बस में बैठे सभी पैसेंजर बस से नीचे उतर गए। उसी दौरान एक तीन साल की बच्ची बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बच्चे की मां और दो साल का उसका भाई भी बिजली के चपेट में आ गया।

तीनों को बिजली के चपेट में छटपटाता देख घटनास्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया। उसी समय मछली लोड एक ट्रक घटनास्थल पर पहुंच गया। तीनों को छटपटाता देख ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक से कम्बल लेकर तीनों को बचाने के लिए दौड़ा। बचाने के क्रम में वह भी बिजली के चपेट में आ गया, जिसके कारण उन तीनों के साथ ट्रक ड्राइवर की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही नारदीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सदर डीएसपी-टू सुनील कुमार, बीडीओ रंजीत कुमार तथा सीओ रईस अलम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है। तीन मृतक एक ही परिवार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी पिंटू राजवंशी की 30 वर्षीय पत्नी गौरी देवी, 3 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार शामिल है। जबकि, चौथा मृतक ट्रक ड्राइवर गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के अरई केशोपुर गांव निवासी श्री पासवान का 30 वर्षीय पुत्र संजीत पासवान बताया गया है।


सनसनी- नवादा में करंट की चपेट में आने से कैसे बस पर सवार 4 यात्रियों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिले के नारदीगंज में बिजली का तार टूटने से हुई हादसा, नालंदा के राजगीर से बस पर सवार गया जिले के खीजरसराय के तरफ जा रही थी यात्री बस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में हुई एक दर्दनाक हादसे ने बस पर सवार 4 यात्रियों की जान ले ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया है। जानकारी अनुसार बिजली का तार टूट जाने से यह हादसा हुआ है।

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में बिजली के तार से 4 लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना थाना क्षेत्र के राजीव नगर के समीप हुई है। सभी लोग नालंदा जिले के राजगीर से बस द्वारा गया जिला अंतर्गत खिजरसराय रोड की तरफ जा रहे थे।

घटना उस समय हुई जब रास्ते में एक गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूट गया। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद तीन लोगों की मौत घटना स्थिल पर ही हो गई। जबकि, एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी यात्री एक बस में सवार थे।

समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है।


नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ित ब्राह्मण परिवार को अस्पताल की व्यवस्था और मुफ्त इलाज का कैसे मिल रहा भरपूर लाभ, पढ़ें पूरी खबर

0

पुलिस ने पीड़ितों पर अत्याचार करने वालों पर की कार्रवाई, दो पुलिस पदाधिकारी पर भी गिर चुकी है गाज, घटना के बाद प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सांसद विवेक ठाकुर व नवादा एमएलए विभा देवी सहित कई नेता और जनप्रतिनिधि पहुंच रहे पीड़ितों से मिलने

सदर अस्पताल से रेफर होकर धर्मशीला देवी हॉस्पिटल पहुंचे पीड़ित परिवार को अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मिल रहा मुफ्त में बेहतर इलाज से पीड़ितों के सेहत में आई सुधार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

पिछले कई दिनों से नारदीगंज के पड़रिया गांव निवासी ब्राह्मण परिवार के लोगों को स्थानीय दबंगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन हद तो तब हो गई जब उस ब्राह्मण परिवार को दबंगों ने जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया था। जिसमें घर की महिलाओं को भी दबंगों ने नहीं बख्शा था। मामला जब मीडिया में आई तब पुलिस प्रशासन हरकत में आई।

इसके बाद एसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए नारदीगंज थाने के अपर थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार और एएसआई मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दोनों अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर सहकारिता मंत्री बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री नवादा डॉ प्रेम कुमार धर्मशिला हॉस्पिटल जाकर नारदीगंज के पड़रिया निवासी पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मुलाक़ात कर जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का आश्वसन देते हुए इस घटना में शामिल अपराधिओं को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का निर्देश दिया।

वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर नवादा सांसद विवेक ठाकुर भी पीड़ित परिजनों से मिलने धर्मशीला देवी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेते हुए अपराधियों व मदद नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई कराने की बात कही। इसके अलावा नवादा विधायिका विभा देवी भी पीड़ित परिवर से मिलने पहुंची और उन्होंने भी हर सम्भव मदद करने व दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि यह घटना जिले के लिए काफी चर्चित घटना नये साल में साबित हुई है। जिस निर्दयिता के साथ एक असहाय ब्राह्मण परिवार को प्रताड़ित किया गया, वह मानवता को शर्मसार करने जैसा था। इसको लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस कप्तान से कुछ माह पूर्व भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी, परंतु पुलिस कप्तान ने इंसाफ का आश्वासन तो दिया परंतु, स्थानीय पुलिस अपराधियों से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय देने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर थाने से निकाल दिया था। जब मामला मीडिया में हाइलाईट हुई, तब कार्रवाई भी तेजी से हुई।

धर्मशीला देवी हॉस्पिटल पीड़ितों को दे रहा मुफ्त इलाज का लाभ
इधर, धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को जब से यहां भर्ती कराया गया है, तब से उनको हर सम्भव मदद दी जा रही है। उनके इलाज को लेकर हर तरह के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सेवा में लगे हैं। इस हॉस्पिटल के द्वारा मुफ्त में एक पीड़ित ब्राह्मण परिवार को बेहतर व महंगे चिकित्सा सुविधाओं के साथ मदद किया जाना अस्पताल प्रबंधन को लोग काफी सराह रहे हैं। इस अस्पताल के निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ही हर लोगों को जीवन दान देना और बेहतर इलाज करना है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस अस्पताल को बदनाम करने के लिए गलत भ्रातियां पाल रखे हैं, उनको इस पीड़ित परिवार की मुफ्त सेवा दिये जाने से सीख लेने की जरूरत है। बता दें कि जिस अस्पताल को लोग लूटने वाला अस्पताल बता रहे थे आज वैसे लोग अस्पताल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पीड़ित परिवार से मिलने जितने भी जनप्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं, सभी ने इस अस्पताल की व्यवस्था का सराहना की है। फिलवक्त पीड़ित परिवार की इलाज को लेकर पूरा अस्पताल प्रबंधन दिन-रात जुटे हैं। 

नाजायज राशि लेने के आरोप में नवादा के किस कार्यपालक सहायक को किया गया सेवामुक्त, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिलान्तर्गत नारदीगंज अंचल के कार्यपालक सहायक को नजायज राशि लेते वीडियो वायरल होने पर डीएम ने लिया संज्ञान, जांच में दोषी पाये जाने पर हुई कार्रवाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के नारदीगंज अंचल कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक चन्द्रशेखर प्रसाद का एक वीडियो एक मार्च 2025 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे नाजायज राशि लेते हुए देखे गए। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डीएम रवि प्रकाश ने अंचल अधिकारी नारदीगंज को मामले की तत्काल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित कार्यपालक सहायक को लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत केवल निर्धारित अधिसूचित सेवाएं प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया था, परंतु उनके द्वारा कार्यालय अवधि में अपने दायित्वों से इत्तर ऑनलाइन भू-लगान भुगतान कराने का कार्य किया जा रहा था, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है। वायरल वीडियो में कार्यपालक सहायक को नाजायज राशि लेते हुए देखा गया।

कार्यपालक सहायक से स्पष्टीकरण की मांग की गई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि यह राशि एक व्यक्ति द्वारा तीन वर्षों के बकाया लगान की थी, जिसकी रसीद थोड़ी देर में काटने की बात कही गई थी। लंच ब्रेक के दौरान जब वे बाहर निकले, तो संबंधित व्यक्ति ने जल्दबाजी में पैसे वापस मांगे और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

अन्य आरोप 

बताया गया कि एक अन्य व्यक्ति ने कार्यपालक सहायक पर तीन अलग-अलग आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया, जब साक्ष्य मांगे गए तो उसने धमकी दी कि प्रमाण पत्र न देने पर वीडियो वायरल कर देगा। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन भू-लगान का अवैध संचालन सरकारी निर्देशों के अनुसार भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान नागरिक स्वयं विभागीय वेबसाइट या वसुधा केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन, कार्यपालक सहायक कार्यालय अवधि में यह कार्य कर रहे थे, जो कि अनधिकृत और अनैतिक है।

डीएम ने किया कार्रवाई

जांच प्रतिवेदन और अंचल अधिकारी नारदीगंज की अनुशंसा के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि कार्यपालक सहायक चन्द्रशेखर प्रसाद का आचरण सरकारी सेवा नियमों के प्रतिकूल है और उनका स्पष्टीकरण स्वीकार करने योग्य नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बाधित करने का कार्य किया है।

इन सभी तथ्यों के मद्देनजर डीएम रवि प्रकाश ने अंचल कार्यालय नारदीगंज में कार्यरत कार्यपालक सहायक चन्द्रशेखर प्रसाद, पिता विनोद प्रसाद को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया। डीएम ने अपील किया कि जिला प्रशासन सभी सरकारी कर्मियों से अपेक्षा करता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर प्रशासन तत्काल कठोर कार्रवाई करेगा।

विजन 2025 में नवादा होगा विकसित, सीएम ने जो घोषणा किया उसे कर दिया पूरा, जानें 1244 करोड़ से क्या-क्या होगा विकास

0

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए की गयी घोषणाओं की मिली स्वीकृति, डीएम ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी जानकारी, मेडिकल कॉलेज, बाईपास व सकरी नदी पर दो पुल समेत 14 योजनाओं को मंत्री परिषद ने लगाई मुहर

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पिछले दिनों 10 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणओं की स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री श्री कुमार के द्वारा जिले में कुल 14 योजनाओं की घोषणा की गई थी, जिसपर मंत्री परिषद ने मुहर लगा दी है। रविवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम रवि प्रकाश के द्वारा प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी गई है। डीएम श्री प्रकाश ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नवादा जिले की जरूरतों के अनुरूप की गई सभी घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए स्वीकृति दे दी गयी है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नवादा जिले के लिए कुल 14 घोषणाएं की गयी थी। इन सभी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति सक्षम प्राधिकार द्वारा दे दी गयी है। डीएम द्वारा बताया गया कि इन योजनाओं में कुल 1244 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी। शीघ्र ही इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। डीएम श्री प्रकाश ने उपरोक्त परियोजनाओं की जानकारी देने के बाद यह भी बताया गया कि प्रगति यात्रा के दौरान रिकॉर्ड समय में उत्तर बिहार में 20 हजार करोड़ एवं दक्षिण बिहार में 30 हजार करोड़, कुल राज्य भर में 50 हजार करोड़ से अधिक राशि की परियोजनाओं की स्वीकृति दी गयी है, जो अपने आप में अभूतपूर्व है। इसमें नवादा जिले को 14 परियोजनाओं के लिए कुल 12 सौ 44 करोड़ मिले हैं, जिससे नवादा के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

इन योजनाओं को मिली स्वीकृति

प्रेसवार्ता के दौरान डीएम रवि प्रकाश ने बताया कि जिला अंतर्गत रोह एवं गोविंदपुर के बीच सकरी नदी पर पुल का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत 54.8287 करोड़ है और इसकी स्वीकृति 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गयी। इस पुल की लम्बाई 600 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसके साथ ही 850 मीटर सम्पर्क पथ एवं 250 मीटर पहुंच पथ का निर्माण भी कराया जायेगा। 

हिसुआ-नवादा-जमुई एसएच-8 पर नवादा बाईपास, जिसमें आरओबी भी शामिल है, इसकी कुल लागत 181.962 करोड़ है, जिसकी स्वीकृति 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गयी। इस पथ की कुल लम्बाई-9.2 किलोमीटर होगी तथा चौड़ाई 11 मीटर होगी। यह एनएच-20, नहर पर से कादिरगंज सकरी नदी तक बनाया जायेगा तथा इसके अन्तर्गत सादीपुर हॉल्ट के पास आरओबी का निर्माण भी किया जायेगा। इससे नवादा शहर में लगने वाले जाम की समस्या से आमजनों को निजात मिलेगी। 

नवादा जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत नूतन नवादा बुधौल में बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह (अटल कला भवन) का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत-19.73 करोड़ है एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा 10 फरवरी को ही प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी। यहां विभिन्न प्रकार के गायन, वादन तथा नृत्य आदि विधाओं का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। 

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अन्तर्गत आमजनों को निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पकरीबरावां अंचल के कचना मौजा में ग्रीड सब स्टेशन का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत राशि-191.26 करोड़ है एवं 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में स्वीकृति दी गयी। इससे पकरीबरावां के साथ रोह और कौआकोल इत्यादि प्रखंडों में निवास करने वाले आम नागरिकों को विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। 

रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी, इसमें एडमिन ब्लॉक एवं एकेडमिक ब्लॉक होंगे साथ ही सेमिनार रूम, योगा रूम, डिजिटल लैब तथा लाइब्रेरी इत्यादि का भी निर्माण किया जायेगा। डिग्री कॉलेज के निर्माण से उस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसकी कुल लागत- 14.25 करोड़ है एवं 5 एकड़ भूमि में अवस्थित होगा। 

नवादा नगर परिषद के कुल 44 वार्डों में से शेष 27 वार्ड में गंगाजल आपूर्ति, जिसकी कुल लागत राशि-200.61 करोड़ रूपये है, जिसकी स्वीकृति 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गयी। इसके अन्तर्गत छूटे हुए एवं नव निर्मित घरों तक बुडको द्वारा पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। 

नवादा जिले के रजौली, हिसुआ, नरहट, गोविंदपुर, सिरदला एवं अकबरपुर प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण की घोषणा की गई। इसके पूरा होने से स्थानीय स्तर पर आमजनों एवं पदाधिकारियों को अपने कार्य में सुविधा होगी एवं स्थानीय प्रशासन को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। इसकी कुल लागत राशि 99.72 करोड़ रूपये है।

नवादा जिले के रजौली में 81.35 एकड़ सरकारी एवं 139.48 एकड़ रैयती भूमि का अर्जन कर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा, जिसकी कुल लागत राशि-31.24 करोड़ रूपये होगी एवं इसकी स्वीकृति 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गयी। रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा यह नवादा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

नगर पंचायत रजौली में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत-11.25 करोड़ रूपये है एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा 13 फरवरी को ही प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है। इसके अन्तर्गत कुल 3.7 किलोमीटर आरसीसी ड्रेन, 5 बॉक्स क्लवर्ट, 4 स्क्रीन प्लेट एवं 7 स्लुईस गेट का निर्माण कराया जायेगा, जिससे इस क्षेत्र में जलजमाव से निजात मिलेगा। 

नवादा शहर में सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना होगी, जिसकी कुल लागत राशि-4.98 करोड़ रूपये है एवं इसकी प्रशासनिक स्वीकृति 18 फरवरी को ही दे दी गयी है। इसके अन्तर्गत कुल 37 स्थानों पर 123 बुलेट कैमरे, 4 पीटीजेड कैमरे तथा 10 एएनपीआर कैमरा स्थापित किये जायेंगे साथ ही वीडियोवाल सहित कन्ट्रोल रूम का भी अधिष्ठापन किया जायेगा। यह विधि व्यवस्था एवं अपराधिक घटनाओं के नियंत्रण में काफी कारगार सिद्ध होगा।

नवादा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत राशि-401.68 करोड़ रूपये है। इसकी स्वीकृति 25 फरवरी को मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गयी। इसके भूखंड क्षेत्रफल 20 एकड़ में है। 430 बेड वाले अस्पताल में मेडिकल कॉलेज में नामांकन की क्षमता 100 है। इसमें छात्र एवं प्रशिक्षु छात्रावास, फैकल्टी एवं अन्य स्टाफ रेसिडेंस, रोगी संबंधी आवास, विद्युत सब स्टेशन, सर्विस ब्लॉक तथा मेडिकल उपकरण आदि की व्यवस्था रहेगी। 

नवादा जिले के रजौली प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रजौली पश्चिमी में रजौली शिवाला से डीह रजौली को जोड़ने को लेकर धनार्जय नदी पर पुल का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत राशि-7.76 करोड़ रूपये है, जिसकी स्वीकृति 15 फरवरी को दे दी गयी है। नवादा जिले के रजौली प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रजौली पश्चिमी में रजौली शिवाला से डीह रजौली को जोड़ने से धनार्जय नदी पर पुल का निर्माण से स्थानीय लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। 

नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पांचू बिगहा एवं आदमपुर गांव के बीच तिलैया नदी पर पुल का निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत राशि-7.48 करोड़ रूपया है। इसकी स्वीकृति 15 फरवरी को ही दे दी गयी है। नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पांचू बिगहा एवं आदमपुर गांव के बीच तिलैया नदी पर पुल का निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। 

नवादा जिले में गोविंदपुर से दर्शननाला (एसएच-103) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जायेगा, जिसकी कुल लागत राशि-16.88 करोड़ रूपया है। इसकी स्वीकृति 25 फरवरी को दे दी गयी है। नवादा जिले में गोविंदपुर से दर्शननाला (एसएच-103) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से स्थानीय लोगों को यातायात की सुविधा में सुगमता प्रदान होगी। इसकी घोषणा से सरकार द्वारा स्थानीय लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया गया है।

नवादा में मैथिलि ठाकुर के गीत- आझू मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया, पर कैसे झूम उठे श्रोता, पढ़ें पूरी खबर 

0

ककोलत महोत्सव पर मैथिली ठाकुर ने दिया एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति, कहा बिहारी होने पर हमें है गर्व, तीन दिनों तक चला रंगारंग कार्यक्रम 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में मनाया जा रहा तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव पर मैथिली ठाकुर ने ऐसा समा बांधा कि हर लोग झूम उठे। शुक्रवार को देर रात्रि तक जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति हुई। ककोलत महोत्सव-2025 के दूसरे दिन सांस्कृति संध्या में लोक संगीत से मैथिली ठाकुर ने अपनी संगीत से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

उनका गीत सुनकर दर्शक झूम उठे। मैथिली ठाकुर ने अपनी लोकगायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैथिली ठाकुर अपने भाई और कलाकारों के साथ जैसे ही मंच पर आयी, तालियों की गड़गड़ाहट से नवादा के लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया, फिर उन्होंने लोकगीतों और भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

सबसे पहले मैथिली ने बिहार की भूमि को नमन करते हुए कहा कि उन्हें भी बिहारी होने पर गर्व है। मैथिली ठाकुर ने हिंदी और मैथिली के लोकगीत और भजन गाये और दर्शक इस दौरान झूमते नजर आये। छठ गीत, भोले बाबा का गीत, आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, जैसे-लोकगीत मैथिली ठाकुर गा रही थी, उस वक्त पूरा नवादा उन्हें सुन रहा था।

कई लोगों के फरमाईश पर भी उन्होंने भजन की प्रस्तुति दी। जिला प्रशासन की तरफ से विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी, साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से एलसीडी टीवी स्क्रीन ग्राउंड में भी लगायी गयी थी, ताकि लोग मंच के परफॉर्मेंस को देख सके।

इसके अतिरिक्त जो लोग कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा अपने फेसबुक पेज डिस्ट्रीक्ट एडमीनिस्ट्रेशन, नवादा पर लाईव टेलीकास्ट भी किया जा रहा था। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा गायिका मैथिली ठाकुर एवं उनके साथियों को मोमेंटो और स्टॉल देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद, एसडीओ सदर  अखिलेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय मो इमरान परवेज, सदर एसडीपीओ-वन हुलास कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिन्हा,

वरीय उपसमाहर्त्ता सह प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या में नवादा के स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई, जो देर शाम तक चलता रहा।

हड़ताल से पहले आंदोलन हुआ तेज, बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने बैंकों में मांगों का बैच लगाकर ऐसे किया प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर 

0

मार्च के अंतिम सप्ताह में 24 व 25 मार्च को देशव्यापी बैंकों में होगा हड़ताल, जिले के बैंक कर्मी व अधिकारी हड़ताल को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

मार्च माह के अंतिम सप्ताह में बैंक यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इसको लेकर बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न बैंकों में मांगों का बैच लगाकर प्रदर्शन करते हुए बैंकिंग कार्य में जुटे रहे।

हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। इसको लेकर नवादा जिला इकाई के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपने-अपने शाखा में फोरम के निर्देशानुसार प्रदर्शन व आंदोलन का कार्य जारी कर दिया है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पूरे देश के बैंकों में किया जा रहा है,

जिसमें 24 व 25 मार्च को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए नवादा जिला इकाई ने विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पूर्व में भी बैठक कर प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं फोरम के मार्ग दर्शन में आगे की रणनीति के अनुसार आंदोलन जारी रखा जायगा।

भारतीय स्टेट बैंक गया जोन के जोनल अध्यक्ष नीतीश कुमार व केनरा बैंक के सौरभ कुमार ने कहा कि बैंकर्स की विभिन्न मांगें काफी समय से लंबित हैं, लेकिन उस पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने अपने-अपने शाखाओं में मांगों से सम्बंधित बैच लगाकर कार्य किया है।

इसी तरह से आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। मांगों से सम्बंधित लगाये गये बैच में बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग का कार्यान्वयन, लम्बित मुद्दों का समाधान करें, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करें तथा यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान करें लिखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन धाराप्रवाह तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता है। इस आंदोलन में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक तथा यूनियन बैंक आदि बैंकों के सभी शाखाओं के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।

नारदीगंज के बस्ती बिगहा में ऐसे हुआ महाशिवरात्रि पर नाटक का मंचन, शिक्षा विद डॉ अनुज ने किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर 

0

मुख्य अतिथि डॉ अनुज ने कहा नाटक से केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं होता, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने का है सबसे बढ़िया माध्यम

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित बस्ती बिगहा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित हो रहे भक्ति संगीत एवं नाटक मंचन का उद्घाटन नवादा जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद् डॉ अनुज सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

नाटक का आयोजन श्री शिव नाट्य कला परिषद बस्ती बिगहा के द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपास्थित डॉ अनुज को नाटक कला परिषद के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव मुरारी कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा संटु कुमार के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्देशक ओमकार कुमार के नेतृत्व में दहेज दानव नाटक का मंचन ग्रामीण कलाकारों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनुज ने कहा कि इस नाटक से हमारे बचपन की यादें जुड़ी हुई है। नाटक से केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखने का सबसे बढ़िया माध्यम है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह नाटक हम सबको आस्था एवं श्रद्धा के महाकुंभ में डुबकी लगाएगा। इस महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस नाटक का एक अलग महत्व है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे संस्कृति, समाज और आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। मंच संचालन का कार्य मिथिलेश कुमार मौर्य ने किया।

मौके पर समाजसेवी महेश प्रसाद कुशवाहा, पसई निवासी समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता अरविंद कुमार, कैलाश प्रसाद यादव, गंगाचरण कुशवाहा, अवधेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कुमार, राजू कुमार, भूषण कुमार, उपेंद्र रजक, डॉ संजय कुमार तथा पूर्व मुखिया महेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

नवादा में तीन दिवसीय रंगारंग ककोलत महोत्सव का ऐसे हुआ आगाज, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया महोत्सव का उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रभारी मंत्री ने कहा ऐसे महोत्सव का आयोजन बिहार के विकास की है पहचान, डीएम ने कहा ककोलत है हमारी सांस्कृतिक पहचान, गीत-संगीत के इस आयोजन से जिलेवासी हो रहे सराबोर

 Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर के ऐतिहासिक स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव-2025 का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, हिसुआ नगर परिषद अध्यक्ष पूजा कुमारी व वारिसलीगंज नगर परिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद तथा

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घटना किया। उद्घाटन बाद मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पहले ककोलत महोत्सव एक छोटा रूप में मनाया जाता था, लेकिन इसबार जिला प्रशासन के प्रयास के कारण अब बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है,

जिसके लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरा नवादा जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन बिहार के विकास की पहचान है। जिलाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा स्वागत भाषण में कहा गया कि ककोलत और नवादा एक दूसरे के परिचायक है। उन्होंने ककोलत के बारे में बताया कि नवादा ककोलत से जाना जाता है और ककोलत नवादा से।

ककोलत जलप्रपात नवादा जिले में एक सुरम्य जलप्रपात है, जो लोकप्रिय दृश्यों के कारण पर्यटकों को लुभान्वित करता है। ककोलत हमारी सांस्कृतिक पहचान है। यह भारत में सबसे अच्छे झरनों में से एक है एवं इसके झरने का पानी साल अपनी शीतलता बिखेरती रहती है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ककोलत को एक नई पहचान दिया गया है।

महोत्सव के उद्घाटन उपरांत विशिष्ठ अतिथियों को मोमेंटो और स्टॉल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् संगीत जगत के गायक सत्येन्द्र कुमार संगीत के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसी क्रम में जिला पदाधिकारीएवं दर्शकों के द्वारा भी फरमाईश किया गया, जिसे सत्येन्द्र कुमार संगीत के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा कलाकारों को मोमेंटो एवं स्टॉल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 28 फरवरी की शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि आप सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगीत का आनंद लें।

नवादा के कादिरगंज में किसके घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों की जेवरात पर किया हाथ साफ, पढ़ें पूरी खबर 

0

कादिरगंज थाना में गृहस्वामी ने दर्ज कराया प्राथमिकी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस, पीड़ित परिजनों में मचा कोहराम

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर नगदी सहित लाखों की जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गया। जिसकी सूचना गृहस्वामी ने स्थानीय थाना को देकर गुहार लगाया है।

जानकारी अनुसार कादिरगंज निवासी अशोक कुमार का पुत्र पवन कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों रूपये मूल्य की जेवरात आदि कीमती समानों की चोरी कर फरार हो गया।

गृहस्वामी पवन कुमार ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर बताया कि उसके घर में रात्रि को जब सभी लोग सो गए और सुबह देखा तो एक कमरे में समान बिखरा पड़ा है। पवन ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे जब उसकी भाभी नीति कुमारी उठी तब घर की हालत देखकर अन्य परिजनों को उठायी,

साथ ही इस घटना की जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। पवन ने बताया कि घर के एक कमरे में रखे अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रूपये सहित सोने का दो चेन, तीन अंगूठी, नथिया, झुमका व टॉप्स तथा चांदी का दो जोड़ी पायल, गला का सेट व झुमका की चोरी कर ली गई है।

चोरी गई जेवरातों की कीमत करीब पौने पांच लाख रूपये आंका जा रहा है। इस घटना के बाद पतिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

You cannot copy content of this page